
प्रिंस यादव का क्रिकेट करियर मेहनत, रफ्तार और लगातार बेहतर होते प्रदर्शन की एक रोचक कहानी है। घरेलू क्रिकेट पिचों पर अपने आप को साबित और निखारने के बाद उन्होंने IPL में एक खास जगह बनाई और फिर भारतीय टीम की जर्सी पहनकर ग्राउंड पर उतरे। एक तेज गेंदबाज के रूप में उनका सफर अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखना उनके करियर ले लिए एक महान उपलब्धि रही।
Table of Contents
Table of Contents
प्रिंस यादव का शुरुआती क्रिकेट करियर | Prince Yadav Cricket Career
प्रिंस यादव की क्रिकेट करियर शुरुआत किसी बड़े क्रिकेट स्कूल में प्रोफेशनल तरीके से से नहीं, बल्कि गांव के स्थानीय मैदान उनकी पहली एकेडमी रही जहाँ उन्होंने टेनिस-बॉल क्रिकेट से अपनी क्रिकेट जर्नी शुरू की।
अपनी शुरुआती युवा अवस्था मे वह स्कूल से बचकर गांव के खेतों में टेनिस-बॉल क्रिकेट खेला करते थे। जल्दी ही वह स्थानीय टूर्नामेंटों में टेनिस बॉल के एक विशेषज्ञ गेंदबाज बन गए। उस दौर में वो इस बॉल से लगातार तेज और सटीक यॉर्कर डाल सकता थे।
टेनिस-बॉल टूर्नामेंटों में प्रिंस को इतनी प्रशंशा और पहचान मिली ही वे इस तरह के टूर्नामेंटों में भाग लेने के लिए दिल्ली के बाहर गुजरात, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े राज्यों की यात्रा करने लगे।
लेदर बॉल और कोच अमित वसिष्ठ ने बदली किस्मत:
करीब 18 साल की उम्र में कोच वशिष्ठ ने एक स्थानीय मैच के दौरान उनकी गेंदबाजी प्रतिभा को देखा और वह बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने प्रिंस को Sporting Cricket Club में मिलने को कहा और फिर वशिष्ठ ने उनकी गेंदबाजी की बारीकियों तराशा और उनकी गेंदबाजी को एक नई और मजबूत तकनीक दी।
कोच ने उन्हें लेदर बॉल की स्विंग, सीम, लाइन-लेंथ और गेंद को सही तरीके से इस्तेमाल करने की बारीकियां सिखाईं। जबकि तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान ने उनकी फिटनेस पर काम करके उन्हें शारारिक मजबूती दी।
दिल्ली U-19 में प्रवेश:
Sporting Cricket Club में कोचिंग लेने के करीब एक भीतर ही प्रिंस ने दिल्ली की Under-19 टीम में जगह बना ली। उन्होंने 2018-19 Cooch Behar Trophy में दिल्ली U-19 का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद 2019-20 Vinoo Mankad Trophy में भी दिल्ली U-19 की ओर से खेले और इस प्रतियोगिता में कुल 10 विकेट हासिल किए।
मुश्किल दौर के बाद Senior Cricket में पदार्पण:
दिल्ली U-19 में अच्छे प्रदर्शन के बाद प्रिंस को India U-19 के संभावित खिलाड़ियों के सेटअप में भी अवसर मिला। लेकिन तभी उनके करियर में एक कठिन दौर आया, BCCI की जांच में उनकी उम्र से जुड़े दस्तावेजों को लेकर मामला सामने आया और उसके बाद उन्हें घरेलू क्रिकेट से करीब दो साल के लिए प्रतिबंधित किया गया।
उम्र विवाद का यह प्रतिबंध प्रिंस के क्रिकेट जीवन में एक बड़ा झटका था, लेकिन दो साल का प्रतिबंध पूरा होने के बाद उन्हें सीनियर क्रिकेट में खेलने की अनुमति मिली और उन्होंने दिल्ली के घरेलू क्रिकेट में वापसी की। इसके बाद प्रिंस ने जल्द ही अपने करियर को दोबारा खड़ा किया और 2024 में उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पदार्पण किया।
Delhi Premier League 2024:
दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL)2024 पुरानी दिल्ली-6 के लिए 10 मैचों में 13 विकेट लेकर उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की और उनके इस प्रदर्शन के बाद क्रिकेट के कई बड़े मंचों के कपाट उनके लिए खुले।
प्रिंस यादव का घरेलू क्रिकेट डेब्यू और प्रदर्शन (Domestic Cricket Debut)
प्रिंस यादव ने 2024 में दिल्ली के लिए प्रथम श्रेणी, List A और T20 तीनों घरेलू फॉर्मेट में डेब्यू किया। उनके डेब्यू का सफर इस तरह रहा:
प्रथम श्रेणी क्रिकेट रणजी ट्रॉफी में डेब्यू:
प्रिंस यादव ने 12 जनवरी 2024 को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ दिल्ली के लिए अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू किया। उस समय उनकी उम्र लगभग 27 साल थी। बारिश के कारण मैच में केवल 42 ओवर का खेल हो सका और प्रिंस को गेंदबाजी करने का मौका ही नहीं मिला; बल्लेबाजी में भी उनकी जरूरत नहीं पड़ी।
घरेलू T20 क्रिकेट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू:
इसके बाद 23 नवंबर 2024 को उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ दिल्ली के लिए अपना T20 डेब्यू किया। लगभग 28 साल की उम्र में खेले इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने नितीश राणा और समीर रिजवी जैसे बल्लेबाजों को आउट किया। यह उनके T20 करियर की शानदार शुरुआत रही
List A क्रिकेट विजय हजारे ट्रॉफी में डेब्यू:
उनका List A डेब्यू 21 दिसंबर 2024 को बंगाल के खिलाफ हुआ, जब उनकी उम्र करीब 28 साल थी। इस मैच में उन्होंने 6 ओवर गेंदबाजी की, 59 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया। हालांकि, शुरुआती मैच साधारण रहने के बावजूद टूर्नामेंट में उन्होंने बाद में शानदार वापसी की।
2024-25 सीजन में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी दोनों में दिल्ली के लिए 11-11 विकेट लिए।
ये भी पढ़ें
प्रिंस यादव की जीवनीं: उम्र, कद, बॉलिंग स्पीड से लेकर टीम इंडिया तक की रोचक कहानी
नितीश कुमार रेड्डी की जीवनी: उम्र, बल्लेबाजी शैली, पसंदीदा शॉट और टीम इंडिया का सफर
प्रिंस यादव का आईपीएल करियर | Prince Yadav IPL career
प्रिंस यादव के लिए IPL सिर्फ एक बड़ा मंच नहीं, बल्कि अपनी रफ्तार को पहचान दिलाने का मौका भी रहा। 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बनकर उन्होंने पहली बार क्रिकेट की चकाचौंध दुनिया में कदम रखा। शुरुआती मुकाबलों में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन उन्होंने इंतजार के हर एक पल को अपनी तैयारी में बदला।
प्रिंस यादव का आईपीएल डेब्यू | Prince Yadav IPL debut
24 मार्च 2025 को प्रिंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विशाखापत्तनम में अपना IPL डेब्यू किया। उस मुकाबले में LSG ने उन्हें और युवा गेंदबाज दिग्वेश राठी को डेब्यू का मौका दिया।
डेब्यू मैच में प्रिंस को गेंद से कुछ खास सफलता नहीं मिली। उन्होंने 3 ओवर में 31 रन दिए और कोई विकेट हासिल नहीं किया। हालांकि, उनकी गेंदबाजी में यॉर्कर और गति का सही मिश्रण देखने को मिला। मैच का रोमांच आखिरी गेंदों तक बना रहा और दिल्ली कैपिटल्स ने 209 रन के लक्ष्य को एक विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।
प्रिंस यादव का पहला IPL विकेट: ट्रेविस हेड को यॉर्कर से किया बोल्ड
प्रिंस यादव के IPL करियर में पहला विकेट किसी साधारण बल्लेबाज का नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड का था। उनका यह विकेट 27 मार्च 2025 को SRH और LSG के बीच खेले गए मुकाबले में आया जब उन्होंने अपनी एक बेहतरीन यॉर्कर गेंद पर हेड को क्लीन बोल्ड कर दिया।
प्रिंस ने इस घटना क्रम को पारी के 8वें ओवर में अंजाम दिया हेड 47 रन बनाकर अपने खतरनाक अंदाज में थे। तभी प्रिंस ने एक फुल और तेज गेंद को सीधा स्टंप्स पर रखा। हेड ने इस यॉर्कर को लेग साइड में खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले को चकमा देते हुए मिडिल स्टंप उड़ा गई।
इस तरह प्रिंस को उनका पहला IPL विकेट क्लीन बोल्ड के रूप में मिला। इसके बाद उनकी यह यॉर्कर बल्लेबाजों के बीच चर्चा का विषय रही।
प्रिंस यादव ने IPL में अब तक कितने विकेट लिए? | Prince Yadav total wickets in IPL
प्रिंस यादव ने IPL में अब तक 20 मैचों में 19 विकेट अपने नाम किए हैं। 2025 में जहां उन्होंने 3 विकेट से शुरुआत की, वहीं IPL 2026 में उनका प्रदर्शन काफी निखरा और उन्होंने 14 मैचों में 16 विकेट झटके। इस सीजन में उनकी भूमिका और प्रभाव दोनों बढ़े।
उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ रहा, जहां उन्होंने 3 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए। इस तरह अब तक 20 IPL मैचों में 19 विकेट उनके नाम दर्ज हैं। उनका IPL करियर गेंदबाजी औसत 36.00, स्ट्राइक रेट 23.63 और इकॉनमी रेट 9.14 है।
महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी: उम्र और उपलब्धियों से लेकर विश्व कप विजेता बनने तक की कहानी
प्रिंस यादव के आकड़ों की विस्तृत जानकारी
प्रिंस यादव आईपीएल आकड़ें | Prince Yadav IPL Stats
| IPL डेब्यू | 24 मार्च 2025 |
| डेब्यू टीम | लखनऊ सुपर जायंट्स |
| विपक्ष टीम | दिल्ली कैपिटल्स |
| मैच | 20 |
| विकेट | 19 |
| कुल गेंद | 449 |
| दिए रन | 684 |
| औसत | 36 |
| इकॉनमी रेट | 9.14 |
| बॉलिंग स्ट्राइक रेट | 23.64 |
| बेस्ट बॉलिंग | 3/32 |
| रन | 5 |
| सर्वोच्च स्कोर | 4* |
प्रिंस यादव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर | Prince Yadav International Cricket Career
आईपीएल और घरेलू क्रिकेट के बाद प्रिंस यादव ने टीम इंडिया की ब्लू जर्सी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2026 में पदार्पण किया। प्रिंस यादव के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत किसी बड़े नाम एवं लंबे अनुभव के साथ नहीं हुई थी उन्हें उनकी रफ्तार और सिटीक और कसी हुई गेंदबाजी के दम पर टीम में जगह मिली थी।
ODI क्रिकेट में डेब्यू:
प्रिंस यादव के लिए 17 जून 2026 का दिन उनके क्रिकेट सफर का यादगार और ऐतिहासिक पल बना, जब उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ में अपना ODI डेब्यू किया। 24 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दहलीज पर पहुंचे प्रिंस ने गेंद से तुरंत प्रभाव छोड़ा। अपने पहले ही ODI में उन्होंने 2 विकेट लेकर 56 रन दिए, जबकि बल्लेबाजी में उनका योगदान 5 रन का रहा।
T20I क्रिकेट में डेब्यू:
इसके बाद 28 जून 2026 को आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में प्रिंस ने अपना T20I डेब्यू किया। इस मुकाबले में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए। उनका पहला T20I विकेट आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर का रहा, जिन्हें उन्होंने 15 रन पर आउट किया। इस तरह T20I की पहली ही परीक्षा में प्रिंस ने तीन विकेट लेकर अपने अंतरराष्ट्रीय सफर को प्रभावशाली अंदाज में आगे बढ़ाया।
टेस्ट डेब्यू:
टेस्ट क्रिकेट में प्रिंस यादव का डेब्यू अभी फिलहाल बाकी है, लेकिन भारतीय टीम के साथ नेट गेंदबाज के रूप में मिली जिम्मेदारी ने इस तेज गेंदबाज को टेस्ट स्तर के माहौल का अनुभव जरूर दिया है। लेकिन यह देखना अब दिलचस्प होगा कि वह भविष्य में टेस्ट टीम की जर्सी पहनकर मैदान पर कब उतरँगे।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रिंस यादव का पहला विकेट | Prince Yadav first wicket in international cricket:
प्रिंस को अपने पहले अंतरराष्ट्रीय विकेट के लिए ज्यादा इंतजार नही करना पड़ा। उन्होंने अपने पहले ही डेब्यू मैच में पहला विकेट हासिल किया था पर वह पल उनके लिए यादगार के साथ साथ थोड़ा निराशाजनक भी रहा। क्योंकि उन्होंने सबसे पहले अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को कैच आउट कराया था, लेकिन गेंद नो-बॉल होने के कारण विकेट रद्द हो गया। इसके बाद प्रिंस को अपने वास्तविक पहले अंतरराष्ट्रीय विकेट के लिए उसी मैच में कुछ समय इंतजार करना पड़ा। और फिर 30वें ओवर में उन्होंन नांगेयालिया खरोटे को बोल्ड करके अपना पहला ODI विकेट हासिल किया।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रिंस यादव के विकेट | Prince Yadav Total International Wickets
प्रिंस यादव ने अपने शुरुआती अंतरराष्ट्रीय करियर में गेंद से प्रभाव छोड़ा है। अब तक उन्होंने ODI और T20I मिलाकर कुल 13 विकेट हासिल किए हैं, जिनमें ODI में 4 और T20I में 9 विकेट शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी प्रदर्शन T20I में 3/22 रहा है। उनकी तेज गति और सटीक लाइन-लेंथ उन्हें सीमित ओवरों के क्रिकेट में प्रभावी गेंदबाज बनाती है।
प्रिंस यादव का बेस्ट प्रदर्शन | Prince Yadav Best Performance
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रिंस यादव का अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन T20I में 3 विकेट पर 22 रन है। उन्होंने यह शानदार प्रदर्शन आयरलैंड के खिलाफ 28 जून 2026 को बेलफास्ट में किया था। वहीं ODI में उनका बेस्ट प्रदर्शन अफगानिस्तान के खिलाफ 2/56 रहा।
प्रिंस यादव के रिकॉर्ड:
- घरेलू क्रिकेट रिकॉर्ड: प्रिंस यादव ने घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी तेज गेंदबाजी को अच्छी तरह से परिभाषित किया है। 2024-25 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने दिल्ली के लिए 11-11 विकेट हासिल किए
- DPL में प्रदर्शन: 2024 की दिल्ली प्रीमियर लीग में उन्होंने 10 मैचों में 13 विकेट लिए।
- आईपीएल रिकॉर्ड: मार्च 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स ले लिए डेब्यू करने वाले इस तेज गेंदबाज ने अभी तक IPL में 19 विकेट लिए है।
- IPL का खास रिकॉर्ड: आईपीएल में उन्होंने अब तक दो बार तीन विकेट लिए है और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/32 है।
- वनडे क्रिकेट रिकॉर्ड: 17 जून 2026 को अफगानिस्तान के खिलाफ अपना वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू करने वाले प्रिंस ने अबतक 3 वनडे मैचों में 4 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/56 है।
- टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड: जून 2026 को आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले प्रिंस अब तक 6 T20I मैचों में 9 विकेट ले चुके हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/22 है।
निष्कर्ष:
प्रिंस यादव का क्रिकेट सफर मेहनत, धैर्य और लगातार बेहतर करने की कोशिश की प्रेरक कहानी है। घरेलू मैदानों से शुरू हुआ यह सफर IPL होते हुए आज भारतीय टीम तक पहुंचा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका यह अभी शुरुआती दौर है और अभी उन्हें अपने टेस्ट डेब्यू का इंतजार भी बाकी है। आने वाले वर्षों में उन्हें, उनकी तेज रफ्तार भारतीय क्रिकेट में एक खास पहचान दिला सकती है।


