
शानदार तकनीक, अद्भुत फिटनेस और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल में कई कीर्तिमान स्थापित करने वाले विराट कोहली से आज कौन अपरिचित हैं, आज इस लेख में हम विराट कोहली के 15 अनोखे रिकॉर्ड के बारे में पढ़गें जो आज भी उनके नाम कायम हैं। 19 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाले इस खिलाड़ी ने आज कई अनोखे रिकॉर्डस और उपलब्धियां अपने नाम किये हैं।
वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा रनों का विश्व रिकॉर्डस:
साल 2023 के विश्व कप में अपने विराट प्रदर्शन से उन्होंने सबका दिल जीता, ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहें विराट ने इस टूर्नामेंट में 3 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से कुल 11 मैचों में 765 रन बनाए जो आज भी एक अनोखा ऐतिहासिक रिकॉर्ड हैं।
विराट कोहली ने इस विश्व कप में सचिन तेंदुलकर के 673 रनों के 20 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर 765 रन बनाए, आज यह रिकॉर्ड विराट के 15 अनोखे रिकॉर्ड में से एक हैं।
इसी विश्व कप में उन्होंने अपने क्रिकेट करियर का 50वॉ शतक लगाया और सचिन तेंदुलकर के शतकों का रिकॉर्डस तोड़ा।
इस पूरे टूर्नामेंट में सचिन ने 68 चौके मारे और इस दरमियान उनका स्ट्राइक रेट 90.32 के आसपास रहा। इस टूर्नामेंट में उनका सर्वाधिक स्कोर 117 रन रहा जो उन्होंने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में बनाया। और भारत ने उनके इस शतक की बदौलत फ़ाइल में प्रवेश किया।
भारतीय टेस्ट कप्तानों में सबसे ज्यादा रन बनाने का अनोखा रिकॉर्ड:
विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में लगभग 54.80 की औसत से टेस्ट क्रिकेट में 5800 प्लस रन बनाए यह रिकॉर्ड भी आजतक उनके नाम हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने लगातार 9 टेस्ट सीरीज जीतीं और रिकी पोंटिंग की बराबरी करने में सफलता पाई, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनकी कप्तानी में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट सीरीज जीती।
एक साल, तीन बड़े ICC अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड:
विराट कोहली एक साल में तीन बड़े ICC अवॉर्ड जीतने दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं। यह रिकॉर्ड भी विराट कोहली के 15 अनोखे रिकॉर्ड में से एक हैं। वर्ष 2018 उनके करियर के लिए बहुत खाश रहा, उन्होंने इस वर्ष अपने नाम एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया।
इस साल उन्होंने क्रिकेटर ऑफ द ईयर, वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर और टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर ये तीनों बड़े पुरस्कार जीते और ऐसा कारनामा करने वाले विश्व के पहले इकलौते खिलाड़ी बने। इन पुरुस्कारों को जीतने के बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी प्रसिद्ध मिली।
टेस्ट में 40 जीत के साथ भारत के सबसे सफल कप्तान:
टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली ने लगभग 68 मैचों में भारत की कमान संभाली जिनमें से उन्होंने 40 में जीत हासिल की जो आज तक कोई दूसरा भारतीय कप्तान नही कर पाया। एक कप्तान के तौर पर यह रिकॉर्ड विराट कोहली के 15 अनोखे रिकॉर्ड में से एक हैं।
उनकी ही कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार टेस्ट सीरीज में हराया। विराट कोहली ने भारत के लिए कुल 68 मैचों में कप्तानी की जिनमें से उन्होंने 40 में जीत हासिल की 17 मैच हारे और 11 मैचों को वो ड्रॉ कराने में वो सफल रहे। उनका यह कारनामा आज भी उनके नाम हैं।
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड:
विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 2008 में कदम रखा, तबसे लेकर अबतक उन्होंने आईपीएल इतिहास में कई हजार रन बनाए जो अपने आप में एक रिकॉर्डस हैं। विराट अभीतक आईपीएल में 267 मैचों में 8600+ रन बना चुके हैं उनका यह रिकॉर्ड आज भी उनके नाम कायम हैं।
विराट कोहली आईपीएल में लगभग 771 चौके और 291 छक्के लगा चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट लगभग 134+ रहा हैं, आईपीएल में उनका बेस्ट स्कोर 113 रन नाबाद रहा हैं जो उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया। विराट आईपीएल में अभीतक एक ही फ्रेंचाइजी टीम RCB के लिए खेले हैं उनका ये रिकॉर्ड्स भी बहुत कम गिने चुने खिलाड़ियों के पास हैं।
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्डस:
रन मशीन के उपनाम से मशहूर विराट कोहली ने आईपीएल सीजन 2016 में रनों का एक महारिकॉड्स बनाया। उन्होंने इस सीजन में 4 शतकों और सात हाफसेंचुरी के मदद से 16 मैचों में एक बेहतरीन औसत ( 81.08 ) और उम्दा स्ट्राइक रेट के साथ कुल 973 रन बनाये जो आज भी आईपीएल हिस्ट्री में एक गगनचुंबी रिकॉर्ड हैं। इसे भी विराट कोहली के 15 सबसे बड़े अनोखे रिकॉर्ड में एक माना जाता हैं।
इन्हे भी पड़े- जो रूट के 10 सबसे बड़े रिकॉर्ड: जिन्होंने दी रूट को एक नई पहचान
टेस्ट कप्तानी में सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी का रिकॉर्डस:
महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास के बाद 2014 में भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी संभालने वाले विराट कोहली ने अपनी टेस्ट कप्तानी के दौरान एक ऐसा मुकाम हासिल किया जो आज भी एक विश्व रिकॉर्डस हैं उन्होंने अपनी कप्तानी में कुल 7 बार दोहरे शतक बनाये उनका इस अनोखे कीर्तिमान को आज तक कोई टेस्ट कप्तान नही तोड़ पाया, यह रिकॉर्ड आज भी उनके नाम से जाना जाता हैं।
रन चेंज करते हुए सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड:
वनडे क्रिकेट के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट अभीतक कुल 29 शतक ठोके चुके हैं जो एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड है इससे पहले ये रिकॉर्डस भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के नाम था। उन्होने 17 बार यह करिश्मा किया हैं।
विराट के इस अद्भुत रिकॉर्डस के इर्द गिर्द अभी दूर दूर तक दुनिया का कोई खिलाड़ी नही दिखता देता हैं। उनके इस अद्भुत रिकॉर्ड के कारण विश्व क्रिकेट में उन्हें ‘चेज मास्टर’ की उपाधि मिली।
विराट कोहली इन 29 शतकों में से 24 शतकों में रन चेज करते हुए भारत को जीत दिलाई हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए उनका औसत और शतक ज्यादातर मैचों में उम्मीद से ज्यादा बेहतरीन रहे हैं।
वनडे क्रिकेट में 54 शतकों का विश्व रिकॉर्डस:
विराट कोहली के इस रिकॉर्डस को छूना तो दूर, अभी इस रिकॉर्डस के इर्द गिर्द दुनिया का कोई भी बल्लेबाज दूर-दूर तक नजर नही आता हैं। उनके इन 54 शतकों में उन्होंने अधिकांश शतक चेंज करते हुए आये हैं, उनका यह रिकॉर्ड आज भी कायम हैं जिसे तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा।
इस से पहले यह रिकॉर्डस सचिन तेंदुलकर के नाम था जिन्होंने अपने वनडे क्रिकेट करियर में कुल 49 शतक लगाए।
विराट के इन 54 शतकों में उनका बेस्ट स्कोर 183 रन रहा जो उन्होंने एशिया कप में 330 रन का पीछा करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ मीरपुर बांग्लादेश में बनाया इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट लगभग 124 के आस पास रहा।
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन का रिकॉर्ड:
विराट के नाम एक अद्भुत क्रिकेट रिकॉर्ड हैं उन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 205 पारियों में 10000 रन बनाए हैं यह रिकॉर्डस आज भी उनके साथ कायम हैं। यह उपलब्धि विराट कोहली के सबसे बड़े अनोखे रिकॉर्ड में से एक हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक:
विराट कोहली 2008 से लगातार आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेल रहे हैं। अपने इस लंबे करियर में उन्होंने कुल 9 शतक बनाये हैं जो आज तक आईपीएल इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्डस हैं।
रन चेंज में शीर्ष स्थान:
यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि लक्ष्य का पीछा करते हुए जितनी निरंतरता और आत्मविश्वास विराट कोहली ने दिखाई, उतनी शायद ही दुनिया के किसी और क्रिकेटर ने दिखाई हो। उनके 29 रन-चेज़ शतक इस बात के साक्षी हैं। इनके ये शतक उन्हें रन चेंज में शीर्ष स्थान देते हैं।
विराट कोहली को रन चेंज के दौरान जीत हासिल करने में एक अनोखी महारत हासिल है। रन चेंज के दौरान ही उनके ज्यादा शतक आये हैं। रन चेंज में उनकी औसत लगभग 61.45 के आस पास हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा हाफसेंचुरी का रिकॉड्स:
विराट कोहली ने आईपीएल के हर सीजन में कई महत्वपूर्ण, उपयोगी और लंबी पारियां खेली हैं उनकी इन लम्बी पारीयों का आकलन उनके अर्धशतकों से लगाया जा सकता हैं आईपीएल इतिहास में वो अबतक 67 हाफसेंचुरी बना चुके हैं जो अपने आप में एक महारिकॉड्स हैं और वर्तमान में उनके नाम कायम हैं।
उनकी यह उपलब्धि उन्हें आईपीएल इतिहास का नंबर-1 बल्लेबाज़ बनाती हैं। यह रिकॉर्ड उनकी फिटनेस और बड़े मंच पर लगातार रन बनाने की क्षमता का सबसे बड़ा प्रमाण है।
विराट के बाद दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर का नाम आता हैं जिनके नाम 66 अर्धशतक हैं कोहली ने इनका ही रिकॉर्ड को तोड़कर प्रथम स्थान हासिल किया हैं।
विराट कोहली के कुछ अन्य रिकॉर्डस: जो आज भी उनके नाम हैं
- विराट कोहली इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैच जीतने वाले पहले एशियाई कप्तान हैं जो आज भी उनके नाम एक रिकॉर्ड हैं यह करिश्मा उन्होंने दिसंबर 2018 में अपने नाम किया था।
- कोहली एकदिवसीय मैचों में लगातार 3 सेंचुरी बनाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज हैं। आज भी यह रिकॉर्ड उनके नाम पर कायम हैं। इस रिकॉर्ड को उन्होंने वेस्टइंडीज टीम के बनाया था।
- 2017 में, महज 29 साल की उम्र में 50, ODI (एकदिवसीय) अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बने जो अपने आप मे आज एक रिकॉर्ड हैं।
- 2018 में, विराट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 शतक पूरे किए और पहले भारतीय बने।
- अपनी पहली टेस्ट सीरीज में, विराट ने पहली तीन पारियों में तीन शतक बनाते हुए कुल 692 रन बनाए, जो ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन हैं उनका यह रिकॉर्डस आज भी उनके नाम कायम हैं।
- विराट कोहली के ये 15 अनोखे रिकॉर्ड उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और उनकी अद्भुत फिटनेस क्षमता को बड़े बारीकी से दर्शाते हैं।
निष्कर्ष:
विराट कोहली के ये 15 अनोखे रिकॉर्ड उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और उनकी अद्भुत फिटनेस क्षमता को बड़े बारीकी से दर्शाते हैं। उनके इन रिकॉर्ड्स तक पहुंचना आज किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी चुनौती हैं। उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर आज भी कई रिकॉर्डस उनके नाम कायम हैं उन्होंने क्रिकेट जगत में जो कीर्तिमान बनाये हैं वो सालों साल उनके नाम रहेंगे।
विराट कोहली के बारे में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल (FAQs):
Q1. विराट कोहली के नाम सबसे बड़ा विश्व रिकॉर्ड कौन-सा है?
Ans: विराट कोहली वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इन्होंने अबतक वनडे क्रिकेट में 54 शतक लगाए हैं जो एक विश्व रिकॉर्डस हैं।
Q2. विराट कोहली ने भारत के लिए कितने टेस्ट मैचों में कप्तानी की?
Ans. कोहली ने भारत के लिए 68 मैचों कप्तानी की जिनमें से उन्हें 40 में जीत मिली,17 में हार और 11 मैच उनकी कप्तानी में ड्रॉ रहे।
Q3. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में कितने दोहरे शतक लगाए हैं?
Ans: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 7 दोहरे शतक लगाए हैं, जो एक रिकॉर्ड हैं।
Q4. विराट कोहली को किन किन नामों से जाना जाता हैं?
Ans. चेज मास्टर, रन मशीन, चीकू,
Q5. टेस्ट क्रिकेट, वनडे क्रिकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट के उच्च रिकॉर्डस क्या हैं?
Ans. टेस्ट क्रिकेट 254*, वनडे क्रिकेट 183 और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 122* रन हैं।
Q6. आईपीएल में विराट का उच्च रिकॉर्ड क्या हैं?
Ans. आईपीएल में विराट का उच्च रिकॉर्ड 113 रन हैं जो उन्होंने 2016 में पंजाब किंग्स के विरुद्ध बनाया था।
Q7. टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के नाम कौन-सा रिकॉर्ड है?
Ans: विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान रहे हैं। इन्होंने 68 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की हैं और 40 टेस्ट मैच जीते हैं।
Q . लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने कितने शतक लगाए हैं?
Ans. लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली के नाम 29 वनडे शतक हैं। उनका यह विश्व रिकॉर्ड आज भी उनके नाम कायम हैं।
Q. ODI (एकदिवसीय) क्रिकेट में विराट ने अपना 50वां शतक कब लगाया था?
Ans . विराट कोहली ने 29 वर्ष की उम्र में 2017 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना 50वां शतक लगाया था।
Q. विराट कोहली एकदिवसीय क्रिकेट में लगातार कितने सेंचुरी बनाई हैं?
Ans . विराट कोहली एकदिवसीय क्रिकेट में लगातार 3 सेंचुरी बनाई हैं। यह उनके अनोखे रिकॉर्ड में से एक हैं।
Q. आईपीएल में विराट कोहली ने कितने अर्धशतक बनाये हैं?
Ans. आईपीएल में विराट कोहली ने अबतक 67 अर्धशतक बनाये हैं।
Q. आईपीएल में विराट कोहली ने कितने शतक बनाये हैं?
Ans आईपीएल में विराट कोहली अबतक 9 शतक बनाये हैं।
Q. विराट कोहली ने कितने शतक लगातार बनाये हैं?
Ans . विराट कोहली ने लगातार 3 वनडे शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाए हैं, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है।
Q. विश्व कप 2023 में विराट कोहली ने कुल कितने रन बनाये थे?
Ans . विश्व कप 2023 में विराट कोहली ने 3 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से कुल 11 मैचों में 765 रन बनाए। यह रिकॉर्ड आज भी उनके नाम कायम हैं।
Q. विराट कोहली का पसंदीदा शॉट कौनसा हैं?
Ans कवर ड्राइव और स्ट्रेट ड्राइव विराट कोहली के पसंदीदा शॉट हैं।
Q. विराट कोहली को ‘चेज़ मास्टर’ क्यों कहा जाता है?
Ans क्योंकि उन्होंने वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए रिकॉर्ड 29 शतक लगाए हैं और उनके 24 शतकों में भारत विजय हुआ है।
Q.क्या विराट कोहली क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं?
Ans हाँ, विराट कोहली टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाए हैं।
Q. विराट कोहली का कौन सा रिकॉर्ड टूटना सबसे मुश्किल है?
Ans विराट कोहली का रन चेज़ में 29 वनडे शतक के रिकॉर्ड को तोड़ना सबसे मुश्किल माना जाता है।
Q. विराट कोहली ने किस देश के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक बनाए हैं?
Ans विराट कोहली ने सबसे ज्यादा शतक (टेस्ट + वनडे + टी20I) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए हैं।
Q. विराट कोहली कौन हैं? और किस देश के खिलाड़ी हैं?
Ans विराट कोहली एक महान और दिग्गज खिलाड़ी हैं और वो भारत के लिए खेलते हैं।