द वॉल, राहुल द्रविड़ के सबसे बड़े रिकॉर्ड: जानिए उनके 15 दिलचस्प आंकड़े और कीर्तिमान 

द वॉल, राहुल द्रविड़ के सबसे बड़े रिकॉर्ड

क्रिकेट जगत में श्रीमान भरोसेमंद के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में कई रिकॉर्डस बनाये और तोड़े। आज इस लेख में हम द वॉल, राहुल द्रविड़ के सबसे बड़े रिकॉर्ड के साथ साथ उनके 15 दिलचस्प आंकड़े और कीर्तिमान का भी विश्लेषण करंगे। द्रविड़ ने क्रिकेट जगत में अपने एक लंबे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के दौरान अपने नाम कई ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाये जो आज भी उनके नाम के इर्द गिर्द हैं।  

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ओवरों का सामना करने का रिकॉर्डस:

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ओवर खेलने का यह अनोखा अविश्वसनीय टेस्ट रिकॉर्ड्स, आज भी राहुल द्रविड़ के नाम कायम  हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में लगभग 5209 ओवर और 4 गेंदों का सामना किया। यानी मिस्टर वॉल ने अपने टेस्ट करियर में 31,258 गेंदे खेली हैं। टेस्ट क्रिकेट का उनका यह रिकॉर्ड द वॉल, राहुल द्रविड़ के सबसे बड़े रिकॉर्ड में से एक हैं। 

टेस्ट क्रिकेट में राहुल द्रविड़ के बाद यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर जैक कैलिस के नाम हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 28903 गेंदे खेली हैं। तीसरे स्थान पर शिव नारायण चंद्रपॉल का नाम आता हैं। राहुल द्रविड़ का यह रिकॉर्ड उनके उनके करियर का सबसे बड़े रिकॉर्डस में से एक हैं। 

यह रिकॉर्ड उनके असाधारण धैर्य, एक विश्वसनीय तकनीक और लंबी पारियां खेलने की क्षमता का एक शानदार उत्कृष्ट उदाहरण है। आज द्रविड़ क्रिकेट के सारे प्रारूपों से दूर है पर उनके द्वारा बनाये गए कई रिकॉर्डस आज भी क्रिकेट प्रेमियों के बहुत करीब हैं। 

हर टेस्ट टीम के खिलाफ शतक लगाने का रिकॉर्ड: 

राहुल द्रविड़ उन गिने चुने दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने हर टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ शतक थोक कर यह रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफलता पाई हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश जैसे हर देश के साथ खेलते हुए कभी न कभी शतक बनाये हैं। यह विश्व कीर्तिमान द वॉल, राहुल द्रविड़ के सबसे बड़े रिकॉर्डस में जर्ज हैं। 

द्रविड़ के बाद यह कारनामा करने में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का नाम आता हैं, द्रविड़ ने 10 देशों के खिलाफ सचिन ने 9 और विराट ने 7 देशों के खिलाफ यह कारनामा करने में सफलता पाई हैं। टेस्ट क्रिकेट में द्रविड़ की यह उपलब्धि उन्हें अन्य कई महान बल्लेबाज़ों से अलग बनाती है। उनका यह दिलचस्प आंकड़ा और कीर्तिमान उनकी धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी का एक श्रेष्ठ उदाहरण हैं। 

इसे भी पड़े- विराट कोहली के 15 अनोखे रिकॉर्ड: जो आज भी उनके नाम कायम हैं 

जो रूट के 10 सबसे बड़े रिकॉर्ड: जिन्होने दी रूट को एक नई पहचान

सचिन तेंदुलकर के साथ 20 शतकीय पारीयां का रिकॉर्डस: 

राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने 1996 से लेकर 2012 के बीच कुल 146 टेस्ट मैच साथ में खेले, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड हैं, इन टेस्ट मैचों में दोनों ने 20 बार शतकीय पारीयां खेली और कुल 6900+ रन बनाए। वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी इस जोड़ी ने 245 मैच साथ मे खेले हैं। सचिन के साथ उनका ये रिकॉर्ड आज भी कायम हैं। 

द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर का ये विश्व कीर्तिमान आज भी क्रिकेट जगत में एक मिसाल बना हुआ है। भारतीय क्रिकेट में इन दोनों खिलाड़ियों का योगदान अमूल्य हैं। ODI क्रिकेट में इन दोनों कुल 8 शतकीय साझेदारियां की हैं। यानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इन दोनों क्रिकेटरों के नाम कुल 28 शतकीय साझेदारियाँ हैं। इनका यह आंकड़ा और कीर्तिमान आपने आप मे एक अनोखा रिकॉर्ड हैं। 

द वॉल, राहुल द्रविड़ के सबसे बड़े रिकॉर्ड में जर्ज हैं ODI क्रिकेट में शून्य का विश्व कीर्तिमान: 

राहुल द्रविड़ ने अपने वनडे अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 344 ODI मैच खेले हैं। इनमें से 120 पारियों में वो कभी भी शून्य पर आउट नहीं हुए हैं। उनका यह दिलचस्प आंकड़ा और कीर्तिमान आज भी उनके नाम हैं। इससे पहले ये विश्व रिकॉर्ड न्यूज़ीलैंड के बाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज़ मार्टिन क्रो के नाम था जिन्होंने 119 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था। द्रविड़ के इस अद्भुत आंकड़े को आज भी क्रिकेट हिस्ट्री में द वॉल, राहुल द्रविड़ के सबसे बड़े रिकॉर्ड में से एक माना जाता हैं। 

लगातार कई टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्डस: 

भारतीय टेस्ट क्रिकेट में सुनील गावस्कर के बाद लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलेने का एक अनोखा कीर्तिमान राहुल द्रविड़ के पास हैं। उन्होंने भारत के लिए लगातार 93 टेस्ट मैच खेले हैं जबकि सुनील गावस्कर ने भारत के लिए लगातार 106 टेस्ट मैच खेले हैं। द्रविड़ का यह अनोखा रिकॉर्ड उन्हें भारतीय क्रिकेट में एक अलग पहचान देता हैं। 

इस कारनामें को मिस्टर डिपेंडेबल और द वॉल, राहुल द्रविड़ के सबसे बड़े रिकॉर्ड में से एक गिना जाता हैं। 1996 से लेके 2012 तक के अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में उन्होंने कई विश्व रिकॉर्डस अपने नाम किये, पर टेस्ट क्रिकेट का यह रिकॉर्ड उनके सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्डों में से एक हैं। द्रविड़ के इस रिकॉर्ड को दुनिया के कुछ गिने चुने खिलाड़ी ही अपने नाम कर पाते हैं. 

टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्डस अर्धशतकीय और शतकीय साझेदारियां: 

लॉर्ड्स, लंदन में 20 जून 1996 को इंग्लैंड के साथ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले ‘श्रीमान भरोसेमंद’ राहुल द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड 126 अर्धशतकीय साझेदारियां अपने नाम की हैं। उनका यह दिलचस्प आंकड़ा और रिकॉर्डस आज भी क्रिकेट इतिहास में उनके नाम के साथ जुड़ा हैं। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी 88 बार शतकीय साझेदारियां की हैं यह भी एक विश्व रिकॉर्ड हैं। 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा क्रीज पर टिकने रिकॉर्डस: 

राहुल द्रविड़ का टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा समय तक क्रीज पर टिके रहने का यह रिकॉर्ड आज भी उनके नाम हैं। अपने टेस्ट करियर की 286 पारियों में कुल 735 घंटे यानी 44,152 मिनट उन्होंने क्रीज पर बिताए हैं, उनका यह दिलचस्प आंकड़ा और रिकॉर्ड उनकी धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी को दर्शाता है और उन्हें द वॉल की उपाधि से अलंकृत करता हैं। 

द्रविड़ का यह अनोखा रिकॉर्डस आज भी क्रिकेट हिस्ट्री में उनके नाम हैं, आज भी कोई बल्लेबाज इस अनोखे रिकॉर्ड के आस पास नही दिखता हैं। उनके इस रिकॉर्ड के कारण उन्हें क्रिकेट इतिहास में द वॉल या दीवार के नाम से जाता हैं। 

ODI क्रिकेट में 331 रन की विश्व रिकॉर्ड साझेदारी: 

1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में उन्होंने सचिन तेंदुलकर के साथ यह रिकॉर्डस साझेदारी की जो एक लंबे समय तक इनके नाम कायम रही। उनके इस रिकॉर्डस को क्रिस गेल और मार्लन सैमुअल्स 2015 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध खेलते हुए तोड़ा, इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 375 रन की साझेदारी की। इसी विश्व कप में द्रविड़ ने सौरभ गांगुली के साथ भी रिकॉर्ड 300+ की साझेदारी की और वर्ड क्रिकेट हिस्ट्री में अपनी बैटिंग का लोहा मनवाया। 

ICC प्लेयर ऑफ द ईयर जीतने वाले पहले क्रिकेटर: 

2004 में राहुल द्रविड़ को  ICC Test Player of the Year के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया और यह सम्मान पाने वाले वो पहले खिलाड़ी बने। इसी साल इन्होंने Sir Garfield Sobers Trophy भी जीती, यह सम्मान पाने वाले भी वो पहले क्रिकेटर बने। उनकी यह उपलब्धि उनके क्रिकेट करियर के लिए किसी वरदान से कम न रही। 

टेस्ट क्रिकेट में 36 शतक और 5 दोहरे शतक: 

राहुल द्रविड़ मिस्टर वॉल ने अपने टेस्ट करियर में कुल 36 शतक के साथ साथ 5 दोहरे शतक भी लगाए हैं, टेस्ट में ये रिकॉर्डस कई साल तक उनके नाम रहा। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 270 रन रहा हैं। जिसे उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2004, में रावलपिंडी में बनाया था। 

उनकी कप्तानी में वेस्टइंडीज से भारत ने 35 साल बाद टेस्ट सीरीज जीती: 

द्रविड़ की कप्तानी में 35 साल बाद 2006 में भारत ने वेस्टइंडीज से टेस्ट सीरीज जीती। वर्ष 1971 के बाद कैरेबियाई सरज़मीं पर यह भारत की पहली टेस्ट सीरीज़ जीत थी। इस सीरीज़ में कप्तान द्रविड़ ने कुल 497 रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज़’ के पुरस्कार से सम्मानित हुए। इनसे पहले यह उपलब्धि पूर्व क्रिकेटर अजीत वाडेकर के नाम थी, जिन्होंने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज जीती थी। 

राहुल द्रविड़ की ही कप्तानी में 2007 में , भारत ने 21 साल बाद इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज जीती थी। इससे पहले भारत ने 1986 में कपिल देव की कप्तानी में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज़ जीती थी। टेस्ट की इस जीत ने राहुल के क्रिकेट करियर को एक ऐतिहासिक सफलता दी। वर्ष 2018 में राहुल द्रविड़ को ICC Hall of Fame में भी शामिल किया गया। 

टेस्ट क्रिकेट में 210 कैच का रिकॉर्डस: 

अपने टेस्ट करियर में राहुल द्रविड़ ने 164 मैचों में स्लिप में फील्डिंग करते हुए कुल 210 कैच लपके, और इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया। ये रिकॉर्ड कई सालों तक राहुल द्रविड़ की रिकॉर्डस लिस्ट में उनके नाम रहा लेकिन 2025, में इंग्लैंड के जो रूट ने उनके इस विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर इसे अपनी रिकॉर्डस लिस्ट में जोड़ा और अपने नाम किया। 

भारत की किसी भी टेस्ट जीत में सबसे ज्यादा औसत का रिकॉर्डस: 

द्रविड़ के दौर में भारत ने टेस्ट क्रिकेट में जितनी भी जीत हासिल की हैं उसमें राहुल द्रविड़ यानी मिस्टर वॉल का सबसे ज्यादा औसत और बड़ा महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं। उनके दौर में जो भी टेस्ट मैच भारत जीता उनमें द्रविड़ ने 65.78 की बेहतरी औसत से रन बनाये और क्रिकेट जगत में काफी प्रसिद्ध प्राप्त की, उनका यह अद्भुत रिकॉर्ड आज भी उंनके नाम कायम हैं। इनके बाद सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा का नाम आता हैं। 

राहुल द्रविड़ के कुछ बेहतरीन रिकॉर्डस: 

  • राहुल द्रविड़ की रिकॉर्डस लिस्ट, कई शानदार, अद्भुत और बेहतरीन रिकॉर्डो और कीर्तिमानों से भरी हुई हैं। आज वो भले ही क्रिकेट मैदानों से दूर हैं पर उनके बेहतरीन और कुछ अनोखे रिकॉर्डस आज भी हमारे पास हैं। 
  • राहुल द्रविड़ ने सचिन तेंदुलकर, लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग और सौरभ गांगुली के साथ 10 से भी ज्यादा बार टेस्ट में शतकीय साझेदारियां की हैं। उनकी यह उपलब्धि द वॉल, राहुल द्रविड़ के सबसे बड़े रिकॉर्ड में से एक रही हैं। 
  • 164 टेस्ट मैचों में 13,288 रन बनाने वाले द्रविड़ भारत के पांचवे महान क्रिकेटर हैं। 
  • द्रविड़ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 24,208 रन बनानें वाले चुनिंदा क्रिकेटरों में एक हैं। उनका ये रिकॉर्ड उनकी महानता और धैर्य को भली भांति प्रदर्शित करता हैं। 
  • राहुल द्रविड ने अपने लंबे क्रिकेट करियर में कुल 48 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाये उनका यह रिकॉर्ड उन्हें विश्व के ऐसा करने वाले गिने चुने खिलाड़ियों में शामिल करता हैं। 
  • टेस्ट और वनडे दोनों में 10,000+ रन करने वाले दुनिया के महान क्रिकेटरों में उनका भी नाम शामिल हैं। 

निष्कर्ष: 

राहुल द्रविड़ ने अपने खेल करियर में कई ऐसे रिकॉर्डस बनाये जो आज भी उनके नाम के आगे हैं चाहे वो टेस्ट में सबसे ज्यादा 31,258 गेंदें खेलने का विश्व रिकॉर्ड हो या फिर हर टेस्ट टीम के खिलाफ शतक लगाने का रिकॉर्ड हो, ये सभी कीर्तिमान द वॉल, राहुल द्रविड़ के सबसे बड़े रिकॉर्ड हैं।  दीवार नाम से मशहूर इस क्रिकेटर के नाम आज कई दिलचस्प आंकड़े और अनोखे रिकॉर्ड हैं। जिनका हमनें आज इस लेख में जिक्र किया। और अंत मे दोस्तों आज की यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी जिसे आप अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे। 

राहुल द्रविड़ के बारे में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल (FAQS ): 

Q. क्रिकेट में किस खिलाड़ी को “द वॉल” कहा जाता हैं? 

Ans. क्रिकेट में राहुल द्रविड़ को ‘द वॉल’ के नाम से जाना जाता हैं क्योंकि इन्होंने अपने टेस्ट करियर में सबसे अधिक 31,258 गेंदों का सामना किया है। 

Q. राहुल द्रविड़ ने ICC का पहला ‘Player of the Year’ पुरस्कार कब जीता?

Ans. राहुल द्रविड़ ने वर्ष 2004 में Player of the Year’ पुरस्कार जीता। 

Q. राहुल द्रविड़ का वनडे क्रिकेट में उच्चतम स्कोर कितना है?

Ans. 153 रन जो उन्होंने 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था। 

Q. राहुल द्रविड़ के नाम आज भी कौन-सा विश्व रिकॉर्ड दर्ज है?

Ans. राहुल द्रविड़ के नाम टेस्ट क्रिकेट में 31,258 गेंदें खेलने का विश्व रिकॉर्ड आज भी दर्ज है।

Q. राहुल द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में कितनी गेंदों का सामना किया है?

Ans. राहुल द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 31,258 गेंदों का सामना किया है। जो आज भी एक विश्व रिकॉर्ड हैं। 

Q. टेस्ट क्रिकेट में राहुल द्रविड़ का उच्च स्कोर क्या है? 

Ans. टेस्ट क्रिकेट में राहुल द्रविड़ का उच्च स्कोर 270 रन हैं जो उन्होंने रावलपिंडी में पाकिस्तान के विरुद्ध 2004 में बनाया था। 

Q. राहुल द्रविड़ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल कितने रन बनाए?

Ans. राहुल द्रविड़ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 24,208 रन बनाए हैं। 

Q. राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली की 318 रन की साझेदारी क्यों खास है?

Ans. यह साझेदारी इन दोनों ने 1999 के विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ बनाई थी जो उस वक्त वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी थी। 

Q. राहुल द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में कितने रन बनाए?

Ans. 164 टेस्ट मैचों में लगभग 52+ की शानदार औसत से  राहुल द्रविड़ ने टेस्ट में कुल 13,288 रन बनाए हैं। 

 Q. राहुल द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में कितने मैच खेले?

Ans.राहुल द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में कुल 344 मैच खेले हैं और 10,889 रन बनाए हैं। 

Q. राहुल द्रविड़ को ICC Hall of Fame में कब शामिल किया गया?

Ans. वर्ष 2018 में राहुल द्रविड़ को ICC Hall of Fame में शामिल किया गया।

Q. राहुल द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में कितने शतक लगाए?

Ans. राहुल द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में 12 शतक और 83 अर्धशतक लगाए।

Q. राहुल द्रविड़ कितनी वनडे पारियों में शून्य पर आउट नहीं हुए हैं? 

Ans. राहुल द्रविड़ 120 वनडे पारियों में शून्य पर आउट नहीं हुए हैं जो आज भी एक रिकॉर्ड हैं।

Q. राहुल द्रविड़ ने कितने टेस्ट मैच खेले?

Ans. राहुल द्रविड़ ने 164 टेस्ट मैच खेले हैं। 

Q. राहुल द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में कितने ओवरों का सामना किया हैं? 

Ans. राहुल द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में 5209 ओवरों का सामना किया हैं जो एक रिकॉर्डस हैं। 

Q. मिस्टर डिपेंडेबल और द वॉल किस खिलाड़ी के उपनाम हैं?

Ans. क्रिकेट जगत में राहुल द्रविड़ को मिस्टर डिपेंडेबल और द वॉल के उपनाम से जाना जाता हैं। 

Q. राहुल द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में कितने रन बनाए हैं? 

Ans. राहुल द्रविड़ ने ODI क्रिकेट में 39.17 की औसत से कुल 10,889 रन बनाए हैं। जिसमे उनका स्ट्राइक रेट 71.27 रहा हैं। 

Q. वनडे क्रिकेट में राहुल द्रविड़ ने कितने चौके और छक्के मारे हैं? 

Ans . वनडे क्रिकेट में राहुल द्रविड़ ने 344 मैचों की 318 पारी में 950 चौके और 42 छक्के मारे हैं। 

Q. राहुल द्रविड़ ने T20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में कितने मैच खेले हैं? 

Ans. राहुल द्रविड़ ने T20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 1 मैच खेला है यह एकमात्र मैच उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 31 अगस्त 2011 को खेला था। 

Q. राहुल द्रविड़ ने आईपीएल ( IPL ) में कितने मैच खेले हैं? 

Ans. राहुल द्रविड़ ने आईपीएल में कुल 89 मैच खेल हैं जिसमे उन्होंने कुल 2,174 रन बनाये हैं।  

Q. राहुल द्रविड़ ने सचिन तेंदुलकर के साथ कुल कितनी शतकीय साझेदारियां की हैं? 

Ans. राहुल द्रविड़ ने सचिन तेंदुलकर के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में  कुल 28 शतकीय साझेदारियाँ की हैं। इनदोनों ने टेस्ट क्रिकेट में 20 और एकदिवसीय क्रिकेट में 8 शतकीय साझेदारियाँ की हैं। 

Q. राहुल द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में कितने शतक लगाए हैं? 

Ans. राहुल द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में 36 शतक लगाए हैं। 

Q. राहुल द्रविड़ के अंतरराष्ट्रीय करियर कितने शतक हैं? 

Ans. राहुल द्रविड़ ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में कुल 48 शतक लगाए हैं। 

Q. क्या राहुल द्रविड़ ने T20I क्रिकेट में शतक लगाया है? 

Ans. नही, राहुल द्रविड़ के नाम T20I क्रिकेट में कोई शतक नही हैं। 

Q. राहुल द्रविड़ ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत कब की थी? 

Ans. राहुल द्रविड़ ने अपने क्रिकेट करिलयर की शुरुआत 3 अप्रैल 1996 को  श्रीलंका के खिलाफ ODI क्रिकेट से की थी अपने इस डेब्यू मैच में उन्होंने 3 रन बनाए। 

Q. राहुल द्रविड़ ने कितने T20I मैच खेले हैं? 

Ans. राहुल द्रविड़ ने केवल एक T20I मैच खेला हैं। यह इकलौता मैच उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2011 में खेला था जिसमें उन्होंने 3 छक्कों की मदद से कुल 31 रन बनाए।

Q. राहुल द्रविड़ का टेस्ट क्रिकेट डेब्यू कब हुआ था? 

Ans. 20 जून 1996 को इंग्लैंड के खिलाफ, लॉर्ड्स  में उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू किया था। अपने पहले ही टेस्ट में उन्होंने शानदार 95 रन बनाए।

Q. द वॉल, राहुल द्रविड़ के सबसे बड़े रिकॉर्ड कौन सा हैं? 

Ans. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 5209 ओवरों का सामना किया, 735 घन्टे क्रीज पर रहे और लगातार 93 टेस्ट मैच खेले, ये सब द वॉल, राहुल द्रविड़ के सबसे बड़े रिकॉर्ड हैं। 

Q. राहुल द्रविड़ का 92 गेंदों का रिकॉर्ड क्या हैं? 

Ans. राहुल द्रविड़ ने 2007-08 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान मेलबर्न टेस्ट  में आस्ट्रेलिया के खिलाफ एक समय 92 गेंदें खेलकर केवल 1 रन बनाया था। अपनी इस पारी में उन्होंने कुल 5 रन बनाए थे। 

Table of Contents

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top