Prashant Veer Biography in Hindi: प्रशांत वीर की जीवनी, उम्र, परिवार, IPL जर्सी,नीलामी और रिकॉर्ड (2026)

Prashant Veer Biography in Hindi  अगर आप भारतीय क्रिकेटर प्रशांत वीर की जीवनी, क्रिकेट करियर, आईपीएल सफर, जर्सी नंबर, नीलामी ,परिवार, उम्र और रिकॉर्ड के बारे में जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी और महत्वपूर्ण हैं। प्रशांत वीर ने घरेलू क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी, उपयोगी गेंदबाजी के दम पर एक अलग पहचान बनाई हैं।

प्रशांत वीर की जीवनी
प्रशांत वीर की जीवनी

प्रशांत वीर का प्रारम्भिक जीवन परिचय:

उत्तर भारत से संबंध रखने वाले प्रशांत वीर उत्तर प्रदेश के एक उभरते हुए युवा स्टार भारतीय खिलाड़ी है, 24 नवंबर 2025 को अमेठी जिले के संग्रामपुर में जन्में प्रशांत वीर का सम्बंध एक मध्ययमवर्गीय साधारण परिवार से रहा है। 

बचपन से ही युवराज सिंह को अपना आदर्श और रोल मॉडल मानने वाले युवा प्रशांत वीर भविष्य में जल्द ही उनकी तरह भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करना चाहते है, 

प्रशांत के करीबी मित्र बताते है की वो बचपन से ही काफी शांत और सौम्य स्वभाव के रहे है, और किसी भी माहौल में वो अपने आप को बड़ी आसानी से ढाल लेते की एक अद्भुत क्षमता रखते है। 

वर्तमान में वो घरेलू स्तर पर उत्तरप्रदेश के लिए और IPL में चेन्नई सुपर किंग्स लिए खेल रहे हैं। 2026 में CSK ने उन्हें उनके आधार मूल्य से कई गुना ज्यादा कीमत के साथ 14.20 करोड़ में ख़रीदा और उन्हें Indian Premier League का एक बड़ा मंच दिया। 

प्रशांत वीर का संछिप्त बायोडाटा: 

नाम (Name)प्रशांत रामेंद्र वीर
पेशा (Profession)क्रिकेटर (बल्लेबाज)
जन्म (Date Of Birth)24 नवंबर, 2005
धर्म (Religion)हिंदू धर्म
नागरिकता (Nationality)भारतीय
पिता  ( Father )रामेंद्र त्रिपाठी 
माता  ( Mother ) अंजना त्रिपाठी
राशि (Zodiac Sign)धनु 
गृह नगर (Home Town)अमेठी, उत्तर प्रदेश
कोच (Coach)ग़ालिब अंसारी 
बैटिंग स्टाइल (Batting Style)बाएं हाथ से 
बॉलिंग स्टाइल (Bowling Style)बाएं हाथ से ऑर्थोडॉक्स गेदबाज
जर्सी नंबर (Jersey Number)13 ( IPL) 
वजन (Weight – Approx)69 Kg
आंखों का रंग (Eye Colour)काला
बालों का रंग (Hair Colour)काला
लम्बाई  (Hight ) 5 फुट 10 इंच  ( 178 CM )
आदर्श खिलाड़ी (  Ideal Player )ययुवराज सिंह 
घरेलू टीम उत्तरप्रदेश 
IPL टीम चेन्नई सुपरकिंग्स 
IPL कीमत 202614.20 करोड़

शिक्षा और परिवार : 

प्रशांत वीर की सफलता की कहानी में उनके परिवार और शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रशांत ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा संग्रामपुर के भारद्वाज एकेडमी और KPS स्कूल से पूरी की, अपनी प्रारम्भिक शिक्षा के दौरान ही इन्होंने क्रिकेट की कई बारीकियों को सीखा और समझा, क्रिकेट और पड़ाई में एक आदर्श संतुलन के साथ उन्होंने अपनी 10 की परीक्षा मैनपूरी से और 12 की परीक्षा सहारनपुर से पास की। 

उनके मध्यमवर्गीय परिवार में उनके पिता रामेंद्र त्रिपाठी एक शिक्षामित्र की भूमिका में नजर आते हैं और माता अंजना त्रिपाठी परिवार में एक कुशल गृहणी की भूमिका अदा करती हैं। प्रशांत के शारीरिक ग्रोथ, फिटनेस और अनुशासन पर उनके परिवार का, खासकर उनके पिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं। 

प्रारंभिक क्रिकेट सफर: 

प्रशांत वीर की क्रिकेट जर्नी की शुरुआत गली क्रिकेट और स्थानीय कलबों से शुरू हुई। उन्होंने कम उम्र से ही क्रिकेट को अपना लक्ष्य बनाया और लगातार मेहनत और उम्दा प्रदर्शन के दम पर घरेलू क्रिकेट में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।

उनका यह शुरुआती क्रिकेट सफर काफी मासूमियत और जज्बे से भरा हुआ था। छोटी सी उम्र में अपने ख्वाब को हकीकत का रूप देने के लिए उन्होंने गाँव की गलियों को छोड़ा और भारद्वाज एकेडमी से क्रिकेट का बैसिक प्रशिक्षण लिया इसके बाद उन्होंने अपनी क्रिकेट जर्नी को आगे बढ़ाने के लिये बड़े शहरों की ओर रुख किया। 

एक बेहतर प्रशिक्षण और अपने खेल करियर को मजबूत करने के उपदेश से  वो अमेठी पहुचें, अमेठी पहुचकर कोच गालिब अंसारी की देखरेख में उन्होंने भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में  क्रिकेट को बहुत करीब से समझा और परखा और यही से उनका पेशेवर क्रिकेट करियर शुरू हुआ। 

U- 14 और U- 16 का सफर: 

राज्य जिला स्तर और राज्य की आयु-वर्ग में एक अच्छी शुरुआत के बाद उन्होंने Under- 14 और Under- 16 टूर्नामेंटों में भाग लिया जहाँ उनके प्रदर्शन और खेल शैली को काफी सराहना मिली, इन कैम्पों में निरंतर अभ्यास से उनकी जीवन यात्रा को यहाँ से एक नई दिशा मिली। 

इस स्तर के टूर्नामेंट ने उनके प्रदर्शन और आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ाया। आयु-समूह स्तर पर अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें U-19 ( अंडर 19 ) और U-23 ( अंडर 23 ) स्तर पर खेलने का मौका मिला, और यहाँ भी उनके खेल को उनके प्रशंसकों द्वारा काफी सराहा गया। 

इन्हें भी पड़े – द वॉल, राहुल द्रविड़ के सबसे बड़े रिकॉर्ड: जानिए उनके 15 दिलचस्प आंकड़े और कीर्तिमान 

विराट कोहली के 15 अनोखे रिकॉर्ड: जो आज भी उनके नाम कायम हैं 

UP T20 लीग: 

UP T20 League 2025 में प्रशांत वीर का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा, UP T20 League उत्तर प्रदेश की एक फ्रेंचाइज़ी आधारित T20 क्रिकेट लीग है, यह लीग राज्य के घरेलू खिलाड़ियों को IPL जैसा एक बड़ा मंच प्रदान कर रही हैं। यूपी टी 20 लीग की शुरुआत 2023 में Uttar Pradesh Cricket Association (UPCA) द्वारा की गयी हैं। इस लीग की सफलता ने इन्हें राज्य स्तर पर एक अलग पहचान दी। 

Under-23 State A Trophy: 

अंडर- 23 स्टेट ट्रॉफी में भी इनका प्रदर्शन काफी दिलचस्प रहा, इस टूर्नामेंट में उन्हें राज्य-स्तर के शीर्ष युवा खिलाड़ी के साथ खेलने का एक सुनहरा मौका मिला, इस ट्रॉफी से इनकी ऑलराउंडर क्षमता खुल कर चयनकर्ताओं के सामने आई। और यही से उनकी लाइफ जर्नी को एक नई दिशा मिली। 

इस टूर्नामेंट ने प्रशांत के क्रिकेट करियर को एक नया ब्रेकथ्रू दिया, और उन्हें रणजी ट्रॉफी में खेलने का बड़ा मंच मिला घरेलू क्रिकेट ने उनकी जीवन यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इसके बाद घरेलू चयनकर्ताओं और फेंचाइजी टीमों का झुकाव इनकी तरफ हुआ। 

प्रशांत वीर की खेल शैली: ( Playing Style ) 

प्रशांत वीर अपनी ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाजी और बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं, बाएं हाथ के ये खिलाडी निचले क्रम में तेजी से उपयोगी रन बनाने की एक अद्भुत क्षमता रखते है, उनकी सिटीक बल्लेबाजी और उनकी स्पिन गेदबाजी उन्ही टीमें में एक आदर्श ऑलराउंडर का दर्जा देती है।  

उनकी पावर हीटिंग उन्हें  कम गेंदों में बड़ा स्कोर बनाने और चेज की बेहतरीन क्षमता प्रदान करती है, एक मेहनती खिलाड़ी और एक कुशल ऑलराउंडर के रूप में वो उत्तर प्रदेश के घरेलू टूर्नामेंटों जैसे यूपी टी 20 लीग, नोएडा सुपर किंग्स जैसी टीमों के लिए वो शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।

वीर ने, अपनी खेल शैली से घरेलू क्रिकेट जगत में एक नया मुकाम हासिल किया हैं उनकी तकनीक और स्टाइल को देखकर कई बड़े विशेषज्ञ उनकी तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा से करते हैं। 

उनके घरेलू रिकॉर्डस और उनका हालिया प्रदर्शन उन्हें  टी 20 क्रिकेट प्रारूप का एक मूल्यवान खिलाड़ी बनाता है, युवराज सिंह को अपना आदर्श मानने वाला ये अद्भुत खिलाड़ी  मैदान में उनके अंदाज में नजर आता हैं। 

प्रशांत वीर का IPL जर्सी नंबर क्या हैं: (Jersey Number) 

प्रशांत ने 13 नंबर की जर्सी के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत चेन्नई सुपरकिंग्स की Yellow Jersey के साथ की, इस मैच में उन्होंने मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 6 रन की एक छोटी पारी खेली, 13 नम्बर और पीली जर्सी के साथ हुई ये शुरुआत काफी छोटी थी पर मैंदान में उनका आत्मविश्वास काबिलेतारीफ था।

आईपीएल डेब्यू और नीलामी:  ( IPL Debut And Auction ) 

प्रशांत वीर ने 3 अप्रैल 2026 को पंजाब के खिलाफ खेलते हुए चेन्नई के MA Chidambaram Stadium में अपना आईपीएल डेब्यू किया, चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेलते हुए इस मैच में उन्होंने 7 गेंदों में एक 6 रन बनाए और नॉट आउट रहे। 

IPL 2026 के सीजन के  लिए चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें उनके बेस मूल्य से कई गुना ज्यादा कीमत पर खरीदा, उनकी नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और  सनराइजर्स हैदराबाद जैसी कई बड़ी फ्रेंचाइज़ी टीमों ने काफी दिलचस्पी दिखाई। 

2026 की आईपीएल नीलामी में प्रशांत वीर के लिए सबसे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स उनके बेस प्राइस 30 लाख के साथ सामने आई, इसके बाद मुंबई इंडियंस ने उनकी ओर रुख किया और 1.10 करोड़ की बिड पर पीछे हट गई। 

मुंबई इंडियंस के पीछे हटने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने बिडिंग शुरू की, दोनों फेंचाइजी टीमों के बीच कई मोल भाव हुए पर 4 करोड़ पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी अपने कदम पीछे कर लिए। 

LSG के बाहर जाने के बाद CSK और राजस्थान रॉयल्स में बिडिंग वॉर चालू रहा, इस बिड के दौरान कई उतार चढ़ाव देखने को मिले, धीरे धीरे नीलामी 6.40 करोड़ पर पहुंची और फिर राजस्थान रॉयल्स भी यहाँ से पीछे हट गई। 

राजस्थान के पीछे हटने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद प्रशांत वीर के लिए एक बडी कीमत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के सामने आई दोनो के बीच कई बिड हुई लेकिन अंत मे चेन्नई सुपर किंग्स 14.20 करोड़ के साथ उन्हें हासिल करने में सफल रही। 

इस आईपीएल नीलामी के बाद प्रशांत वीर कई महीनों तक लोगों और सोशल मीडिया पर चर्चा का एक महत्वपूर्ण विषय रहे, उन्होंने अपनी मेहनत और विस्फोटक प्रदर्शन से आईपीएल जैसा बड़ा मंच हासिल करने में सफलता पाई, CSK के साथ हुए इस सौदे ने उनके व्यक्तिगत जीवन और आत्मविश्वास को नई ऊर्जा दी।  

प्रशांत वीर की उपलब्धियां और रिकॉर्ड्स : 

प्रशांत वीर ने अपने डोमेस्टिक क्रिकेट करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने अपनी बेहतरीन आक्रामक बल्लेबाजी और गेंदबाजी से घरेलू क्रिकेट में खुद की एक नई पहचान बनाई हैं, उनके कुछ रोचक रिकॉर्डस और उपलब्धियां जो प्रशांत वीर की जीवनी के अहम हिस्से है निम्न प्रकार हैं- 

  • उत्तर प्रदेश टी 20 लीग में नोएडा सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने अपनी टीम के लिए काफी शानदार प्रदर्शन किया और पहली बार चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल हुए। 
  • सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनके दमदार और आश्चर्यजनक  प्रदर्शन ने उनकी साख को काफी मजबूत और सशक्त किया। और इस ट्रॉफी ने उनकी क्रिकेट जर्नी को एक नई दिशा दी। 
  • 21 वर्षीय प्रशांत वीर बाएँ हाथ के बल्लेबाज़ के साथ साथ एक स्पिन गेंदबाज़ हैं, उनकी यह दोहरी क्षमता, उन्हें टीम में एक ऑल-राउंडर के रूप में स्थापित करती हैं। 
  • घरेलू क्रिकेट में उनकी गेंदबाजी में काफी कंट्रोल और विविधता देखी गयी हैं, उनकी स्लो लेफ्ट-आर्म स्पिन बल्लेबाज़ों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती हैं 
  • डोमेस्टिक खेल करियर में उनकी बॉलिंग, औसत और इकोनोमी काफी प्रभावी रहे है।
  • प्रशान्त ने 17 वर्ष 10 महीने की उम्र में घरेलू टी 20 में तमिलनाडु के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। 
  • घरेलू क्रिकेट में उन्हें तीनों फॉर्मेट में डेब्यू का मौका मिला हैं,जो साफ दर्शाता हैं कि घरेलू टीमें उन्हें एक मल्टी फॉर्मेट प्लयेर के रूप में देख रही है।
  • उनके घरेलू क्रिकेट को नोटिस करते हुए कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स उन्हें भविष्य का एक बेहतरीन ऑलराउंडर मानते हैं। 
  • प्रशान्त वीर किसी भी टीम में एक बेहतरीन क्षेत्ररक्षण, बल्लेबाज और गेंदबाज तीनों का रोल निभा सकते हैं।
  • 2025-26 के सत्र में U-23 स्टेट ए ट्रॉफी के दौरान
  • Prashant veer प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे इस ट्रॉफी उन्होंने 18 विकेट के साथ साथ 94  की बेहतरी औसत के साथ 376 रन बनाए। 

प्रशांत वीर के और अधिक रिकॉर्ड्स जानने के लिए यहा पर क्लिक करे

निष्कर्ष:

गली क्रिकेट से शुरू हुआ, प्रशांत का क्रिकेट सफर आज आईपीएल के मंच पर पहुँचा हैं, IPL तक की अपनी इस क्रिकेट जर्नी में कई उतार चढ़ाव और संघर्ष को उन्होंने अपने आत्मविश्वास से पार किया। संघर्ष से सफलता तक का उनका ये सफर काफी चुनोतियों से भरा रहा लेकिन आज प्रशांत वीर की जीवनीं करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का एक नया विकल्प बना हुआ है। 

प्रशांत वीर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल। (FAQs) 

Q. प्रशांत वीर कौन हैं? 

Ans. प्रशांत वीर भारत के एक होनहार युवा घरेलू क्रिकेट खिलाड़ी हैं, और अपनी ऑलराउंडर क्षमता के लिए जाने जाते हैं। 

Q. प्रशांत वीर का जन्म कब और कहा  हुआ? 

 Ans. प्रशांत वीर का जन्म 24 नवंबर 2005 को अमेठी उत्तर प्रदेश में हुआ । 

Q. प्रशांत वीर की उम्र कितनी है?

Ans. 2026 में प्रशांत वीर की उम्र लगभग 21 वर्ष है।  

Q. प्रशांत वीर किस राज्य की टीम से खेलते हैं?

Ans. प्रशांत वीर उत्तर प्रदेश की घरेलू क्रिकेट टीम से खेलते हैं।

Q. प्रशांत वीर का खेलने का स्टाइल कैसा है?

Ans.  वो एक ऑल-राउंडर हैं, जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी और बाएं हाथ से ही ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाजी करते हैं । 

Q. प्रशांत वीर ने टी20 क्रिकेट में डेब्यू कब किया?

Ans.  प्रशांत वीर ने 17 अक्टूबर 2023 को घरेलू  टी20 क्रिकेट में डेब्यू  उत्तर प्रदेश के लिए किया था।

Q. प्रशांत वीर ने लिस्ट-A (विजय हजारे ट्रॉफी) में डेब्यू कब किया? 

Ans. 24 दिसंबर 2025 को प्रशांत वीर ने विजय हजारे ट्रॉफी से लिस्ट A में डेब्यू किया। 

Q. प्रशांत  वीर ने रणजी ट्रॉफी में डेब्यू कब किया? 

Ans.  25 अक्टूबर 2025  में डेब्यू किया। 

Q. क्या प्रशांत वीर आईपीएल खेल चुके हैं?

Ans.  हाँ, 3 अप्रैल 2026 को उन्होंने अपने IPL करियर की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए की। 

Q. उन्होंने अपने आईपीएल डेब्यू में कितने रन बनाए ? 

Ans. प्रशांत ने अपने आईपीएल डेब्यू मैच में 7 गेंदों पर 1 चौकें की मदद से कुल 6 रन बनाए और नॉट आउट रहे। 

Q . क्या प्रशांत वीर ने भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया है?

Ans. नहीं, अभी तक उनका कोई अंतरराष्ट्रीय डेब्यू नही हुआ है। 

Q. IPL में प्रशांत वीर को किस टीम ने कितने में खरीदा?

Ans.  चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें ₹14.20 करोड़ में खरीदा। 

Q. क्या प्रशांत वीर भारत के लिए खेल चुके हैं? 

Ans नही अभी तक प्रशांत वीर ने भारत के लिए कोई मैच नही खेला हैं। 

Q. प्रशांत वीर कितने में बिके? 

Ans. आईपीएल 2026 में प्रशांत वीर 14.20 करोड़ में बिके इतनी बढ़ी रकम के साथ उन्हें CSK (चेन्नई सुपरकिंग्स) ने खरीदा। 

Q. प्रशांत वीर की लंबाई कितनी हैं? 

Ans. प्रशांत वीर की हाइट 5 फिट 10 इंच हैं। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top