Shivam Dube Biography in Hindi: उम्र, कद, IPL Stats और अंतरराष्ट्रीय करियर

Shivam Dube Biography
Shivam Dube Biography

Shivam Dube: क्रिकेटर शिवम दुबे की जीवनी संघर्ष, वापसी और निरंतर मेहनत की एक मर्मस्पर्श कहानी है। अपनी पावर-हिटिंग से उन्होंने क्रिकेट जगत में खास पहचान  बनाई है। बढ़ते वजन और फिटनेस की चुनौतियों ने उनके खेल करियर को काफी प्रभावित किया। इस लेख में जानिए शिवम दुबे की उम्र, जन्म, शिक्षा, परिवार, पत्नी, क्रिकेट करियर, आईपीएल सफर, IPL आकड़ें, खेल शैली, कोच, अंतरराष्ट्रीय करियर, घरेलू क्रिकेट करियर, अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड, उपलब्धियां, नेट वर्थ और उनसे जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में।

Table of Contents

Table of Contents

शिवम दुबे का जीवन परिचय (Shivam Dube Biography In Hindi) 

शिवम दुबे:  शिवम दुबे का जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में 26 जून 1993 को हुआ था। लेकिन उनके परिवार की जड़ें भदोही, उत्तरप्रदेश से जुड़ी हुई हैं। उनके पिता राजेश दुबे कामकाज के सिलसिले में मुंबई आये और फिर यही बस गए थे। करीब चार साल की उम्र में गेंद पर जोरदार प्रहार करने की उनकी क्षमता ने उनके पिता का ध्यान उनकी प्रतिभा की तरफ खिंचा। 

पिता ने फिर बेटे के अभ्यास के लिए घर के पीछे पिच भी तैयार करवाई और उसे क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। 

  • शिवम दुबे घरेलू क्रिकेट में मुंबई और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रतिनिधित्व करते हैं। 
  • चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)। इससे पहले वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए भी खेल चुके हैं। 

शिवम दुबे का संछिप्त जीवन परिचय (Biodata)

पूरा नाम शिवम राजेश दुबे
जन्म तिथि 26 जून 1993
उम्र 33 (2026)
जन्मस्थान मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
भूमिका ऑलराउंडर
बल्लेबाजी शैली बाएं हाथ से
गेंदबाजी शैली दाएं हाथ से मध्यम गति
कद/लंबाई लगभग 6 फीट 4 इंच (193 सेमी)
जर्सी नंबर 25 
घरेलू टीम मुंबई 
IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स
IPL डेब्यू 2019 
अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2019 
टेस्ट डेब्यू अभी नही 
पिता राजेश दुबे
माता माधुरी दुबे
पत्नी अंजुम खान
कोच पिता राजेश दुबे /चंद्रकांत पंडित
बहन का नाम पूजा दुबे 
बच्चों के नामअयान और मेहविश

शिवम दुबे कौन हैं? (Who Is Shivam Dube?)

शिवम दुबे भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, वे बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज हैं। जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और लंबे छक्के लगाने की क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं। 

  • उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास के साथ साथ गजब की ताकत और तेजी से मैच का रुख बदलने की क्षमता देखने को मिलती है। 
  • उनकी यह खूबि उन्हें एक ऑलराउंडर और चर्चित पावर-हिटर्स बनाती है। 

अभिषेक शर्मा की जीवनीं: जानिए उनकी खेल शैली का रौद्र रूप रन, रिकॉर्ड और आकड़ों के साथ

शिवम दुबे के आंकड़े और रिकॉर्डस

अर्शदीप सिंह की जीवनी: जानिए उम्र, कद, स्पीड, IPL आकड़ें, रिकॉर्ड और गेंदबाजी शैली

शिवम दुबे की शिक्षा (Shivam Dube Education)

शिवम दुबे ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के हंसराज मोरारजी पब्लिक स्कूल (Hansraj Morarji Public School) से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने स्नातक की डिग्री मुंबई के रिजवी कॉलेज (Rizvi College) से हासिल की। पढ़ाई के साथ-साथ शिवम की दिलचस्पी क्रिकेट में लगातार बनी रही जिसमे उन्हें अपने परिवार का भरपूर सहयोग मिला। 

शिवम दुबे की उम्र (Shivam Dube Age)

शिवम दुबे हर साल 26 जून को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते है और 2026 में उनकी उम्र 33 वर्ष है। 

  • इस उम्र तक शिवम दुबे ने घरेलू क्रिकेट से लेकर टीम इंडिया तक का सफर तय किया। 
  • उन्होंने भारतीय क्रिकेट में एक आक्रामक और उपयोगी ऑलराउंडर के रूप में अपनी पहचान बनाई है। 

शिवम दुबे का परिवार (Shivam Dube Family)

शिवम दुबे का जन्म मुंबई में हुआ था, लेकिन उनकी  पारिवारिक जड़े उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से जुड़ी हुई हैं। 

  • पिता राजेश दुबे अपने समय मे एक व्यवसायी रहे हैं जो डेयरी उत्पादों और जींस यानी कपड़ों के कारोबार से जुड़े हुए थे। 
  • उनकी माता माधुरी दुबे एक कुशल गृहणी है और उनकी एक बहन भी है जिसका नाम पूजा दुबे है। 
  • शुभम की पत्नी अंजुम खान एक मॉडल, अभिनेत्री और वॉइस ओवर आर्टिस्ट हैं। और उनके दो बच्चे है जिनके नाम अयान और मेहविश है। 

शिवम दुबे के कोच (Shivam Dube Coach) 

  • शिवम दुबे के क्रिकेट सफर को निखारने में कोच चंद्रकांत पंडित, नीलेश भोसले और सतीश सामंत का अहम योगदान रहा। 
  • चंद्रकांत पंडित ने उनकी आक्रामक बल्लेबाजी प्रतिभा को पहचाना, जबकि नीलेश भोसले ने शुरुआती प्रशिक्षण में मदद की। 
  • कोच सतीश सामंत ने क्रिकेट में वापसी के बाद उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी को निखारने तथा तेज गेंदों का सामना करने की तकनीक पर काम किया। 

शिवम दुबे की खेल शैली (Shivam Dube’s Playing Style)

  • शिवम दुबे एक आक्रामक बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज हैं। 
  • उनकी यह दोहरी भूमिका टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों में विकल्प प्रदान करती है। 
  • लंबे छक्के मरना और बड़े शॉट खेलकर तेजी से रन बनाना उनकी बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत है। 
  • शिवम स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और जरूरत पड़ने पर तेज गेंदबाजों पर प्रहार करने से भी नही चूकते है। 

 शिवम दुबे की बल्लेबाजी की खासियत क्या है? 

  • शिवम की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खासियत स्पिन गेंदबाजों को भाप कर उनके खिलाफ लंबे स्ट्रोक लगाना और मिडिल ओवरों में तेजी से रन बनाना है। 
  • उनकी अपनी ताकत और मजबूत बैट स्विंग उन्हें अच्छी लेंथ की गेंदों पर भी छक्के लगाने में मदद करती है और उनकी यह काबलियत उन्हें टी20 क्रिकेट का एक खतरनाक बल्लेबाज बनाती है। 
  • क्रिकेट के इस प्रारूप में उनकी पावर-हिटिंग टीम के लिए काफी उपयोगी साबित होती है। 
  • वह टीम की माँग के अनुसार मध्यक्रम में तेज रन बनाकर अपना अहम भूमिका निभाते हैं। 

शिवम दुबे की गेंदबाजी की खासियत: 

  • शिवम दुबे दाएं हाथ से मध्यम गति की गेंदबाजी करते हैं। 
  • वह मुख्य रूप से बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर गेंद से भी टीम को योगदान देते हैं। 
  • उनकी उपस्थिति टीम को गेंदबाजी का अतिरिक्त विकल्प देती है और वह साझेदारी तोड़ने के लिए जाने जाते है। 
  • उनकी प्रमुख ताकत आक्रामक बल्लेबाजी रही है और गेंदबाजी में उनका इस्तेमाल टीम की रणनीति एवं परिस्थितियों पर निर्भर करता है। 

शिवम दुबे की गेंदबाजी स्पीड (Shivam Dube Bowling Speed)

शिवम दुबे दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं। उनकी गेंदों की रफ्तार आमतौर पर 120-130 किमी/घंटा के आसपास रहती है। वे अपनी गेंदबाजी में गति के साथ कटर और उछाल का इस्तेमाल करके बल्लेबाजों को चुनौती देने की कोशिश करते हैं। लेकिन उनकी मुख्य ताकत आक्रामक बल्लेबाजी है पर समय के साथ उनकी गेंदबाजी में काफी सुधार देखने को मिला है। 

शिवम दुबे का निजी जीवन (Shivam Dube Personal Life) 

  • फुर्सत के टाइम शिवम दुबे को अपने परिवार के साथ टाइम बिताना यात्रा करना और संगीत सुनना पसंद है। 
  • शिवम दुबे की दिनचर्या में फिटनेस, क्रिकेट अभ्यास और आराम का विशेष महत्व है। 
  • वह अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए वे नियमित जिम में कसरत करते हैं और संतुलित आहार लेते है। 

शिवम दुबे की पत्नी और बच्चे (Wife and Children)

  • शिवम दुबे की पत्नी का क्या नाम है: शिवम दुबे की वैवाहिक स्थिति विवाहित है उनकी पत्नी का नाम अंजुम खान है। 
  • अंजुम एक मॉडल, अभिनेत्री और वॉइस-ओवर आर्टिस्ट हैं।  
  • दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से हुई थी और कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने 16 जुलाई 2021 को मुंबई में शादी की। 
  • विवाह समारोह में हिंदू और मुस्लिम, दोनों रीति-रिवाजों का पालन किया गया। 

शिवम और अंजुम के दो बच्चे हैं। उनके बेटे का नाम अयान है, जिसका जन्म 2022 में हुआ था। जबकि  जनवरी 2025 को उनकी बेटी मेहविश का जन्म हुआ था। शिवम अपने पारिवारिक जीवन को काफी निजी रखते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहते है। 

शिवम दुबे की नेटवर्थ (Shivam Dube Net Worth in 2026) 

भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे की अनुमानित नेटवर्थ 2026 में लगभग 20–35 करोड़ रुपये बताई जाती है। हालांकि, यह आधिकारिक आंकड़ा नहीं है, क्योंकि उनकी कुल संपत्ति का प्रमाणित विवरण सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। उनकी कमाई का प्रमुख स्रोत आईपीएल अनुबंध, भारतीय क्रिकेट टीम से मिलने वाली मैच फीस, बीसीसीआई का केंद्रीय अनुबंध और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। 

शिवम दुबे के पसंदीदा क्रिकेटर (Favourite Cricketers)

शिवम दुबे बचपन से ही युवराज सिंह की आक्रामक बल्लेबाजी से काफी प्रेरित रहे हैं। इसके अलावा, वह दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस को भी अपना आदर्श मानते हैं। दुबे को उनका बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अंदाज  काफी प्रभावित करता है। वह एमएस धोनी के भी बड़े प्रशंसक हैं।

शिवम दुबे का शुरुआती क्रिकेट करियर (Shivam Dube’s Early Cricket Career)

शिवम दुबे बचपन से ही क्रिकेट प्रेमी रहे है।  अपने जन्म के लगभग 6 साल बाद उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया। उनके पिता राजेश दुबे ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और फिर घर के पास ही अभ्यास के लिए पिच तैयार करवाई। इसके बाद शिवम ने चंद्रकांत पंडित की क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण लिया और हंसराज मोरारजी पब्लिक स्कूल की ओर से स्कूल क्रिकेट खेलते हुए अपनी प्रतिभा को लोगों के सामने रखा। 

शिवम दुबे के करियर का मुश्किल दौर: 

अपने करियर के दौरान शिवम को करीब 5 साल तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा। यह समय उनके परिवार पर आर्थिक संकट का दौर था और साथ ही फिटनेस संबंधी कई चुनौतियों भी उनके सामने खड़ी हुई। 

  • इन सब परस्थितियों ने उनके खेल को काफी प्रभावित किया।  
  • इस दौरान वह मुंबई की जूनियर क्रिकेट टीमों के लिए नियमित रूप से नहीं खेले सके। 
  • और फिर लगभग 14 साल की उम्र में उन्हें क्रिकेट छोड़ना पड़ा। 

फिर करीब 5 साल के लंबे अन्तराल के बाद 19 साल की उम्र में कड़ी मेहनत और जरूरी फिटनेस के साथ अपने आप को क्रिकेट के लिए तैयार किया। 

  • वे पुनः मुंबई के क्लब क्रिकेट में सक्रिय हुए क्लब टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन के बाद उन्होंने मुंबई की अंडर-23 टीम में जगह बनाई। 

शिवम दुबे का घरेलू क्रिकेट करियर (Domestic Cricket Career)

क्लब क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें मुंबई की अंडर-23 टीम में जगह मिली और फिर वह करीब 22 साल की उम्र में उन्हें मुंबई की सीनियर टीम में खेलने का मौका मिला। 

शिवम दुबे का घरेलू क्रिकेट में पदार्पण (Domestic Cricket Debut) 

टी20 क्रिकेट: 

  • शिवम दुबे ने 18 जनवरी 2016 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से 22 वर्ष की उम्र में घरेलू टी20 क्रिकेट से अपने सीनियर करियर की शुरुआत की।

लिस्ट-ए क्रिकेट: 

  • शिवम ने फरवरी 2017 में विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से पदार्पण किया।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट: 

  • 7 दिसंबर 2017  को 24 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के खिलाफ उनका प्रथम श्रेणी पदार्पण हुआ। इस मैच में उन्होंने गेंदबाजी से प्रभाव छोड़ा और आगे चलकर मुंबई के अहम ऑलराउंडर बने 

रणजी ट्रॉफी 2018-19 में शानदार प्रदर्शन: 

2018 में शिवम दुबे ने मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में गेंदबाजी से खास पहचान बनाई। 

  • उन्होंने 2018-19 रणजी ट्रॉफी सत्र में 8 मैचों में 23 विकेट लिए और मुंबई के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल रहे। 
  • इसी दौरान उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से भी ध्यान खींचा। 
  • दिसंबर 2018 में बड़ौदा के खिलाफ एक ओवर में पांच छक्के लगाने का कारनामा भी किया। 

रणजी ट्रॉफी में 5 छक्कों का रिकॉर्ड: 

  • 17 दिसंबर 2018 मुंबई की ओर से बड़ौदा के खिलाफ खेलते हुए दुबे ने बाएं हाथ के स्पिनर स्वप्निल सिंह के एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाए। 
  • वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच की दूसरी पारी में उन्होंने 60 गेंदों पर 7 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 76 रन बनाए। 
  • अपनी इस विस्फोटक बल्लेबाजी से उन्होंने सबका ध्यान आकर्षित किया। 
  • दिलचस्प बात यह रही कि उनका यह प्रदर्शन आईपीएल 2019 की नीलामी से ठीक एक दिन पहले आया था।

मुंबई टी20 लीग में 5 छक्के: 

शिवम दुबे ने मार्च 2018 में आयोजित पहली T20 मुंबई लीग में शिवाजी पार्क लायंस की ओर से खेलते हुए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आक्रामक बल्लेबाजी से अच्छी खासी पहचान बनाई। 

  • उन्होंने लीग के दौरान अनुभवी स्पिन गेंदबाज प्रवीण तांबे के एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाए। 
  • उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें एक पावर-हिटर के रूप में पहचान दिलाई।
  •  इस मैच में उन्होंने 23 गेंदों पर 6 छक्कों के साथ 54 रन की पारी खेली। 

शिवम दुबे का पहला घरेलू शतक: 

शिवम दुबे ने घरेलू क्रिकेट में अपना पहला प्रथम श्रेणी शतक 2 नवंबर 2018 को रणजी ट्रॉफी 2018-19 में रेलवे के खिलाफ लगाया था। 

  • अभीतक दुबे घरेलू क्रिकेट में 5 शतक लगा चुके है। प्रथम श्रेणी प्रारूप में चार शतक और लिस्ट-ए क्रिकेट में एक शतक लगाया है। 
  • उनका प्रथम श्रेणी का सर्वोच्च स्कोर असम के खिलाफ नाबाद 121 रन है। 
  • लिस्ट-ए क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर कर्नाटक के खिलाफ 118 रन है।

शिवम दुबे का आईपीएल करियर (Shivam Dube IPL Career) 

शिवम दुबे ने घरेलू क्रिकेट में अपने दमदार प्रदर्शन और लंबे छक्के लगाने की क्षमता से कई फ्रेंचाइजी टीमों का ध्यान अपनी ओर खींचा। 

  •  25 साल की उम्र में RCB ने 2019 में उन्हें अपना हिस्सा बनाया। 

शिवम दुबे की आईपीएल नीलामी की कहानी (Shivam Dube IPL Auction Story)

शिवम दुबे की आईपीएल नीलामी की कहानी काफी दिलचस्प रही। आईपीएल 2019 की नीलामी के दौरान उनका बेस प्राइस ₹20 लाख था।  लेकिन घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन और उनकी पावर हीटिंग क्षमता ने उनकी मांग को काफी ऊंचा रखा। 

  • उनके लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। 
  • लेकिन अंत में RCB ने उन्हें ₹5 करोड़ में खरीदा यह कीमत उनके बेस प्राइस से 25 गुना अधिक थी। 

शिवम दुबे का आईपीएल डेब्यू (Shivam Dube IPL Debut)

शिवम दुबे ने 23 मार्च 2019 को 25 वर्ष की उम्र में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से आईपीएल में पदार्पण किया। उन्होंने अपना ये डेब्यू मैच चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेला था। 

  • डेब्यू मैच में शिवम दुबे ने बल्लेबाजी करते हुए 5 गेंदों पर 2 रन बनाए। 
  • वे इमरान ताहिर की गेंद पर शेन वॉटसन के हाथों कैच आउट हुए। 
  • इस मुकाबले में RCB की पूरी टीम 17.1 ओवर में 70 रन पर सिमट गई और चेन्नई सुपर किंग्स ने 7  विकेट से जीत दर्ज की। 
  • भले ही दुबे ये आगाज कुछ खास नहीं रहा, लेकिन आगे चलकर उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से इस मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई। 

शिवम दुबे अब तक आईपीएल में 3 टीमों के लिए खेल चुके हैं।

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): 2019 – 2020 
  • राजस्थान रॉयल्स (RR): 2021 
  • चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): 2022 से 2026 तक

शिवम दुबे का IPL में सर्वोच्च स्कोर: 95 रन 

RCB के खिलाफ 2022 में शिवम दुबे ने अपने आईपीएल करियर की एक आक्रामक और अविश्वसनीय पारी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 46 गेंदों पर 206.52 की स्ट्राइक रेट से 95 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे।  

शिवम दुबे के आईपीएल में रन और विकेट (Runs and wickets)

  • शिवम दुबे ने आईपीएल 2026 तक के अंत तक कुल 2,129 रन बनाए और 6 विकेट लिए हैं। 
  • उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 95 रन है, जो उन्होंने 2022 में आरसीबी के खिलाफ बनाया था।
  • गेंदबाजी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2 विकेट देकर 15 रन रहा, जो उन्होंने 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ किया था। 

शिवम दुबे आईपीएल आकड़ें ( Shivam Dube IPL Stats) 

IPL डेब्यू 2019 
पहली IPL टीमRCB
अब तक की टीमेंRCB, RR, CSK 
वर्तमान IPL टीमCSK 
IPL 2026 कीमत ₹12 करोड़ 
कुल मैच 92 
रन 2,129 
सर्वोच्च स्कोर 95 नाबाद 
बल्लेबाजी औसत31.31 
स्ट्राइक रेट145.42 
शतक 0 
अर्धशतक 10 
चौके 132 
छक्के 137 
विकेट 6 
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी2/15 
बेस्ट IPL 2023, रन 418 
गेंदबाजी औसत46.17 
इकोनमी रेट 10.79 
गेंदबाजी स्पीड 120–130 किमी/घंटा

शिवम दुबे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Shivam Dube International Cricket Career)

घरेलू क्रिकेट और IPL में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले शिवम दुबे ने साल 2019 में 26 साल की उम्र में अपनी अंतरराष्ट्रीय जर्नी शुरू की। 

शिवम दुबे के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू की कहानी (International Debut Story)

  • शिवम दुबे ने 26 साल की उम्र में 3 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ दिल्ली में T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। 
  • इस डेब्यू मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस से पहले उन्हें भारतीय टीम की कैप सौंपी। 
  • उनका यह मैच उनके और टीम के कुछ खास नहीं रहा इस मैच में वो सिर्फ 1 रन बना सके और गेंदबाजी में उन्हें केवल 3 गेंदें डालने का मौका मिला। 
  • भारत यह मुकाबला 7 विकेट से हार गया। लेकिन दुबे ने जल्द ही वापसी की इसी सीरीज़ के तीसरे T20I मैच में उन्होंने 30 रन देकर 3 विकेट लिए। 

शिवम दुबे का वनडे डेब्यू (ODI Debut)

  • शिवम दुबे ने 15 दिसंबर 2019 को 26 साल की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में विराट कोहली की कप्तानी में अपना पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। 
  • दुबे ने इस मैच में 6 गेंदों पर 9 रन बनाए, और उन्हें केमो पॉल ने जेसन होल्डर के हाथों कैच आउट करवाया। 
  • गेंदबाजी में उन्होंने  7.5 ओवर में 68 रन दिए, और कोई विकेट नहीं ले सके।
  • भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 287/8 रन बनाए, लेकिन वेस्टइंडीज ने शिमरोन हेटमायर के 139 और शाई होप के नाबाद 102 रनों की मदद से 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

शिवम दुबे का टेस्ट डेब्यू: 

  • शिवम दुबे ने अभी तक भारत के लिये टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है।

शिवम दुबे की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पारियाँ (Best International Innings)

नीदरलैंड के खिलाफ 66 रन की पारी: 

  • 18 फरवरी 2026 को अहमदाबाद में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच। 
  • दुबे ने 31 गेंदों पर 66 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल थे। 
  • उन्होंने गेंदबाजी में भी 35 रन देकर 2 विकेट लिए। भारत 17 रन से जीता। 
  • दुबे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह उनकी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की अभीतक की सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी भी है।

इंग्लैंड के खिलाफ 53 रन की पारी: 

  • यह मैच 31 जनवरी 2025 को पुणे में खेला गया। 
  • दुबे ने 34 गेंदों पर 53 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। 
  • उनकी पारी ने भारत को मुश्किल परिस्थिति से उबरने में मदद की। 
  • भारत ने यह T20I मुकाबला 15 रन से जीता और दुबे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 63 रन की पारी: 

यह मैच T20 मैच 14 जनवरी 2024 को इंदौर में भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला गया था। 

  • इस T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दुबे ने 32 गेंदों में नाबाद 63 रन की तेज तर्रार पारी खेली। 
  • दुबे ने इस मैच में  भारत को 173 रन का लक्ष्य हासिल करने में अहम भूमिका निभाई थी। 
  • भारत ने यह मुकाबला 6 रन से जीता। 

अफगानिस्तान के खिलाफ 60 रन की पारी:

11 जनवरी 2024 को मोहाली में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शिवम का बल्ला जमकर बोला-  

  • दुबे ने 40 गेंदों में 60 रन बनाए और गेंदबाजी में 9 रन देकर 1 विकेट भी लिया। 
  • उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ शिवम दुबे की 65 रनों की तूफानी पारी: 

28 जनवरी 2026 को विशाखापत्तनम में न्यूजीलैंड के खिलाफ शिवम ने केवल 23 गेंदों पर 65 रन बनाए। 

  • उनकी इस विस्फोटक पारी में 3 चौके और 7 छक्के शामिल थे। 
  • उन्होंने महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। 
  • लेकिन भारत यह T20I मैच को 50 रन से हार गया। 

टी20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड (T20I Records)

  • सर्वोच्च T20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर:18 फरवरी 2026 को नीदरलैंड के खिलाफ शिवम ने 66 रन की एक बेहतरीन पारी खेली और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह अभीतक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।
  • तेज अर्धशतक: विशाखापत्तनम में न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी 2026 में 23 गेंदों पर 65 रन बनाते हुए उन्होंने केवल 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
  • एक ओवर में 28 रन का रिकॉर्ड: जनवरी 2026 को विशाखापत्तनम में एक T20I में न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी के एक ओवर में तीन छक्के और दो चौके के साथ 28 रन बटोरे थे। 
  • शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन: अफगानिस्तान के खिलाफ जनवरी 2024 में उन्होंने नाबाद 60 रन बनाए और एक विकेट भी लिया।
  • इंग्लैंड के खिलाफ मैच जिताऊ प्रदर्शन: जनवरी 2025 में पुणे टी20 अंतरराष्ट्रीय में 34 गेंदों पर 53 रन की एक मैच जिताऊ पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 10 सितंबर 2025 एशिया कप में दुबे ने केवल 4 रन देकर 3 विकेट लिए। यह उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।
  • अनचाहा रिकॉर्ड: 2020 में माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक T20I मैच में गेंदबाजी करते हुए दुबे ने एक ओवर में 34 रन दिए। 

शिवम दुबे के आईपीएल रिकॉर्ड्स (Shivam Dube IPL Records)

  • सर्वश्रेष्ठ आईपीएल पारी: 12 अप्रैल 2022 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 46 गेंदों पर नाबाद 95 रन बनाए। इस पारी में 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे।
  • एक सीजन में सर्वाधिक रन: आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 16 मैचों में 418 रन बनाए।
  • एक सीजन में सर्वाधिक छक्के: आईपीएल 2023 में शिवम ने 35 छक्के लगाए थे। 

शिवम दुबे के घरेलू क्रिकेट रिकॉर्ड्स (Shivam Dube Domestic Cricket Records)

  • रणजी ट्रॉफी डेब्यू पर पाँच विकेट: दिसंबर 2017 में कर्नाटक के खिलाफ अपने प्रथम श्रेणी डेब्यू मैच में उन्होंने पाँच विकेट लिए और 71 रन बनाए।
  • रणजी ट्रॉफी में पहला शतक: नवंबर 2018 में रेलवे के खिलाफ दूबे ने अपना पहला प्रथम श्रेणी शतक लगाया।
  • एक ओवर में पाँच छक्के: बड़ौदा के खिलाफ  दिसंबर 2018 में रणजी ट्रॉफी के एक मैच में उन्होंने स्वप्निल सिंह को पाँच छक्के लगाए।
  • एक पारी में सात विकेट: कर्नाटक के खिलाफ उन्होंने 54 रन देकर सात विकेट लिए। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा।
  • मुंबई T20 लीग में 5 छक्के: मार्च 2018 में प्रवीण तांबे के एक ओवर में पाँच छक्के लगाकर दुबे ने काफी सुर्खियाँ बटोरीं।
  • रणजी ट्रॉफी 2018 में 23 विकेट: रणजी ट्रॉफी  2018-19 के सीजन में उन्होंने मुंबई के लिए सबसे अधिक 23 विकेट लिए। 
  • घरेलू क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर: शिवम दुबे ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में नाबाद 121 रन और लिस्ट ए क्रिकेट में 118 रन का सर्वोच्च स्कोर बनाया है।

शिवम दुबे के रोचक तथ्य (Interesting Facts)

  • जन्म:  शिवम दुबे का जन्म 26 जून 1993 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। 
  • पसंदीदा शौक: शिवम दुबे को घूमना और संगीत सुनना काफी पसंद है। 
  • 14 साल की उम्र में क्रिकेट से दूरी: फिटनेस संबंधी परेशानियों और आर्थिक संकटों के कारण उन्हें करीब 14 साल की उम्र में क्रिकेट छोड़ना पड़ा था।
  • बचपन का स्कूल: उन्होंने मुंबई के हंसराज मोरारजी पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की और वहीं पर स्कूल क्रिकेट भी खेला था। 
  • बाएँ हाथ से बल्लेबाजी, दाएँ हाथ से गेंदबाजी: शिवम दुबे बाएँ हाथ के बल्लेबाज और दाएँ हाथ से मध्यम गति की गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर हैं।
  • पसंदीदा क्रिकेटर: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस को उनका पसंदीदा क्रिकेटर बताया जाता है। जबकि युवराज सिंह उनकी प्रेरणास्रोत रहे है। 
  • रणजी ट्रॉफी डेब्यू पर शानदार प्रदर्शन: दुबे ने कर्नाटक के खिलाफ अपने रणजी ट्रॉफी डेब्यू में पाँच विकेट लिए और निचले क्रम में 71 रन भी बनाए। 
  • प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सात विकेट: दुबे ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक पारी में 7 विकेट लेने का प्रदर्शन भी किया है।
  • T20 विश्व कप विजेता टीमों का हिस्सा: वह भारत की 2024 और 2026 टी20 विश्व कप विजेता टीमों में शामिल रहे है। 
  • जर्सी नंबर (Jersey Number): भारतीय टीम और आईपीएल में शिवम जर्सी नंबर 25 पहनते हैं। 
  • दो बार एक ओवर में पाँच छक्के: शिवम दुबे ने मार्च 2018 में मुंबई टी20 लीग में प्रवीण तांबे को और दिसंबर 2018 मे रणजी ट्रॉफी मैच में स्वप्निल सिंह को पाँच छक्के जड़े थे।

शिवम दुबे से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल-जवाब (Shivam Dube FAQs) 

Q. शिवम दुबे का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

Ans. शिवम दुबे का जन्म 26 जून 1993 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था।

Q. शिवम दुबे की उम्र कितनी है?

Ans. शिवम दुबे का जन्म 26 जून 1993 को हुआ था। और 2026 में उनकी उम्र 33 वर्ष है। 

Q. शिवम दुबे ने एक ओवर में पाँच छक्के कब लगाए थे?

Ans. उन्होंने मुंबई टी20 लीग में प्रवीण तांबे के ओवर में और 2018 की रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ स्वप्निल सिंह के ओवर में पाँच-पाँच छक्के लगाए थे।

Q. शिवम दुबे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कब डेब्यू किया था? 

Ans. उन्होंने 3 नवंबर 2019 को दिल्ली में बांग्लादेश के खिलाफ T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। 

Q. शिवम दुबे ने आईपीएल में कितने रन बनाए हैं?

Ans. आईपीएल 2026 तक उन्होंने 92 मैचों में 2,129 रन बनाए थे।

Q. शिवम दुबे का आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर क्या है?

Ans. उनका आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर 95 रन नाबाद है, जो उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से RCB के खिलाफ बनाया था।

Q. शिवम दुबे ने आईपीएल में कितनी टीमों के लिए खेला है?

Ans. उन्होंने तीन टीमों- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का अभीतक प्रतिनिधित्व किया है।

Q. शिवम दुबे का वनडे डेब्यू कब हुआ था?

Ans. उन्होंने 15 दिसंबर 2019 को चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था।

Q. शिवम दुबे किस राज्य की क्रिकेट टीम से खेलते हैं?

Ans. शिवम दुबे घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए खेलते हैं। 

Q. शिवम दुबे किस हाथ से बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हैं?

Ans. वह बाएँ हाथ से बल्लेबाजी और दाएँ हाथ से मध्यम तेज गेंदबाजी करते हैं। 

Q. शिवम दुबे का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर कितना है?

Ans. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 121 रन नाबाद है। 

Q. शिवम दुबे का लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर कितना है? 

Ans. लिस्ट ए क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 118 रन है, यह स्कोर उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ बनाया था। 

Q. शिवम दुबे का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन क्या है?

Ans. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रथम श्रेणी गेंदबाजी प्रदर्शन 7/53 है। 

Q. क्या शिवम दुबे ने टेस्ट क्रिकेट खेला है?

Ans. शिवम  ने अभी तक भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है।

Q. शिवम दुबे का टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वोच्च स्कोर कितना है?

Ans. उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वोच्च स्कोर 66 रन है, जो उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ 2026 टी20 विश्व कप में बनाया था।

Q. शिवम दुबे का टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन क्या है?

Ans. उनका सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी प्रदर्शन 4 रन देकर 3 विकेट है, जो उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ किया था।

Q. शिवम दुबे को पहली बार आईपीएल में किस टीम ने खरीदा था?

Ans. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें आईपीएल 2019 की नीलामी में ₹5 करोड़ में खरीदा था। 

निष्कर्ष: 

शिवम दुबे की जीवनी (Shivam Dube Biography In Hindi) उनके संघर्ष, मेहनत और क्रिकेट के प्रति जुनून की एक प्रेरणादायक कहानी है। इस लेख में आपने शिवम दुबे की जीवनी, उम्र, क्रिकेट करियर, उनकी खेल शैली, आईपीएल आकड़ें, नेटवर्थ, स्पीड, रिकॉर्ड, कोच, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर और उपलब्धियों के बारे में जाना। आपको शिवम दुबे की जीवनी कैसी लगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। 

Image Credit: Prime Minister’s Office, Government of India

Image Source: Wikimedia Commons

License: Government Open Data License – India (GODL-India)

License Details: https://data.gov.in/Godl

Image Modification: Cropped from the original image. 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top