
Bhuvneshwar Kumar: मेरठ की आबो हवा में पले बढ़े भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी में मेरठ की कैंची के समान धार और सटीकता का एक अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है। मैदान पर वो स्विंग के सच्चे और शांत योद्धा नजर आते है।
भुवनेश्वर कुमार की जीवनी में जानिए उनकी उम्र, परिवार, आईपीएल आकड़ें, गेंदबाजी शैली, उनकी स्पीड, विकेट, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर, उनकी नेटवर्थ, उनकी पसंद, रिकॉर्ड, रोचक तथ्य और कमबैक कहानी।
Table of Contents
Table of Contents
भुवनेश्वर कुमार का जीवन परिचय | Bhuvneshwar Kumar Biography in Hindi
स्पोर्ट्स सिटी मेरठ, उत्तरप्रदेश के एक छोटे से गाँव लुहारली में 5 फरवरी 1990 को भुवनेश्वर कुमार का जन्म हुआ था। अपने बचपन में भुवी इंडियन आर्मी जॉइन करना चाहते थे। उनके पिता किरण पाल सिंह यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर थे. और उनकी वर्दी उन्हें बहुत आकर्षित करती थी।
पिता के अलावा कुटुम्ब में कई सदस्यों का जुड़ाव सेना से रह था। इस पारिवारिक माहौल के कारण वह भी सेना की वर्दी में अपने आप को देखना चाहते थे। पर वक्त के साथ क्रिकेट के प्रति उनकी दीवानगी ने भुवी जिंदगी की दिशा बदल दी।
इसके बाद फिर उन्होंने सेना की वर्दी के बजाय भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी को अपना लक्ष्य बनाया। इस लक्ष्य को हासिल करने में उनकी बहन रेखा उनकी मार्गदर्शिका रही। और चलकर मेरठ में कोच विपिन वत्स और संजय रस्तोगी के मार्गदर्शन में उन्होंने गेंदबाजी की बारीकियां का गहन अभ्यास किया।
भुवनेश्वर कुमार का संछिप्त जीवन परिचय | Biodata
| पूरा नाम | भुवनेश्वर कुमार सिंह |
| उपनाम | भुवी |
| जन्मतिथि | 5 फरवरी 1990 |
| उम्र | 36 वर्ष |
| जन्म स्थान | मेरठ, उत्तर प्रदेश, भारत |
| भूमिका | गेंदबाज |
| गेंदबाजी शैली | दाएं हाथ से तेज-मध्यम गति |
| कद, लम्बाई | लगभग 5 फीट 9 इंच |
| घरेलू टीम | उत्तरप्रदेश |
| IPL टीम (2026) | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
| जर्सी नंबर | 15 |
| मुख्य पहचान | स्विंग गेंदबाजी |
| माता | इंद्रेश सिंह |
| पिता | किरण पाल सिंह |
| कोच | विपिन वत्स |
| पत्नी | नूपुर नागर |
| बच्ची | अक्सा |
| अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, T20I | 25 दिसंबर 2012 |
| IPL डेब्यू | 8 मई 2011 |
भुवनेश्वर कुमार कौन हैं? | Who Is Bhuvneshwar Kumar?
मेरठ, उत्तर प्रदेश से सम्बंध रखने वाले भुवनेश्वर कुमार भारत के एक अनुभवी मध्यम तेज गति के गेंदबाज है। अपनी स्विंग गेंदबाजी, सटीक लाइन-लेंथ और शानदार नियंत्रण से बड़ी चतुराई के साथ बल्लेबाजों के लिए कई चुनौती खड़ी करने वाले भुवी ने तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले भुवनेश्वर कुमार IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हैं।
भुवनेश्वर कुमार की उम्र कितनी है? Bhuvneshwar Kumar
भुवी हर साल 5 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते है और 2026 में उनकी आयु 36 साल है। इस एज तक भुवी भारत के लिए तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में पदार्पण किया, IPL में 2016 और 2017 में लगातार दो बार पर्पल कैप जीती और अपनी स्विंग गेंदबाजी से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद की खास पहचान बनाई।
ईशान किशन की जीवनी: उम्र, कद, करियर, विवाद और कमबैक कहानी
भुवनेश्वर कुमार की शिक्षा | Bhuvneshwar Kumar Education
भुवनेश्वर ने उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में स्थित ट्रांसलम अकादमी इंटरनेशनल से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की। पढ़ाई के साथ-साथ उनका ध्यान क्रिकेट की ट्रेनिंग और अपने खेल को बेहतर बनाने पर भी रहता था। और फिर वक्त के साथ जरा-जरा करके क्रिकेट उनके जीवन का प्रमुख स्तम्भ बन गया।
भुवनेश्वर कुमार का परिवार | Bhuvneshwar Kumar Family
भुवनेश्वर का परिवार, माता-पिता और पत्नी: भुवी के क्रिकेट करियर में उनके परिवार की उपयोगिता काफी अच्छी रही। उनके परिवार में पिता किरण पाल सिंह यूपी पुलिस में कार्यरत थे और माँ इंद्रेश सिंह एक कुशल गृहिणी के साथ साथ एक आदर्श माता भी है। और बड़ी बहन रेखा अधाना का भुवनेश्वर के क्रिकेट सफर में आरंभ से ही विशेष और काफी सराहनीय योगदान रहा है। भुवनेश्वर कुमार की पत्नी नूपुर नागर पेशे से इंजीनियर हैं। और इन दोनों की एक बेटी है जिसका नाम आक्सा है।
भुवनेश्वर कुमार के कोच | Bhuvneshwar Kumar Coach
भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी को निखारने में विपिन वत्स और संजय रस्तोगी जैसे कोचों का काफी उपयोगी रोल रहा है। कोचों ने उनकी स्विंग गेंदबाजी की क्षमता को पहचाना और फिर भुवी की तकनीक, सही लाइन-लेंथ और निरंतरता पर काम किया। दोनों के मार्गदर्शन और भुवनेश्वर की मेहनत ने उनके क्रिकेट करियर की एक मजबूत नींव तैयार की।
भुवनेश्वर कुमार के पसंदीदा क्रिकेटर | Bhuvneshwar Kumar Favourite Cricketer
भुवनेश्वर कुमार के आदर्श खिलाड़ी कौन है?: भुवनेश्वर के पसंदीदा खिलाड़ी एबी डिविलियर्स है। डिविलियर्स की बल्लेबाजी में मौजूद नयापन, मैदान के चारों ओर शॉट खेलने की क्षमता और दबाव में प्रदर्शन करने का अंदाज भुवनेश्वर को काफी भाता है। वहीं, गेंदबाजी के मामले में भुवी ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार को अपना आदर्श बताया था और पाकिस्तान के महान गेंदबाज वसीम अकरम के भी वह काफी प्रशंसक रहे है।
भुवनेश्वर कुमार का निजी जीवन | Bhuvneshwar Kumar Personal Life
भुवनेश्वर की पसंद, शौक और पत्नी: भुवनेश्वर क्रिकेट की व्यस्तता के बीच अपने परिवार, सादगी और निजी पसंद को काफी महत्व देते है। वह निजी जीवन में शांत, सरल और परिवार के करीब रहने वाले इंसान हैं। और अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना पसंद करते हैं।
पसंद:
क्रिकेट के अलावा भुवनेश्वर को मैदान वीडियो गेम खेलना पसंद है। खासकर FIFA गेम खेलने के वह काफी शौकीन है। उन्हें घर का बना कढ़ी-चावल पसंद है, उनकी पसंदीदा फिल्म 3 Idiots है और ए. आर. रहमान उनके पसंदीदा संगीतकार हैं। भुवी को पतंगबाजी भी काफी पसंद है फुर्सत में वह अपने करीबी दोस्तों के साथ पतंग उड़ाते हुए नजर आते है।
वैवाहिक स्थिति, पत्नी और बच्चे:
लव स्टोरी और शादी: भुवनेश्वर कुमार विवाहित है उन्होंने 23 नवंबर 2017 को मेरठ में नूपुर नागर से शादी की। नूपुर पेशे से इंजीनियर हैं। बचपन से ही दोनों एक-दूसरे से परिचित थे और फिर युवावस्था में दोनों ने शादी कर ली उनकी शादी में परिवार तथा करीबी दोस्त शामिल हुए थे। 24 नवंबर 2021 को भुवनेश्वर और नूपुर के घर बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम आक्सा बताया जाता है।
भुवनेश्वर कुमार की नेटवर्थ | Bhuvneshwar Kumar Net Worth
भुवनेश्वर कुमार की कुल संपत्ति का आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। भुवनेश्वर की अनुमानित नेटवर्थ लगभग ₹75 करोड़ बताई जाती है। उनकी कमाई के प्रमुख स्रोत IPL, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और विज्ञापन हैं। IPL 2025 की नीलामी में RCB ने उन्हें ₹10.75 करोड़ में खरीदा था।
अभिषेक शर्मा की जीवनीं: जानिए उनकी खेल शैली का रौद्र रूप रन, रिकॉर्ड और आकड़ों के साथ
भुवनेश्वर कुमार के विस्तृत आकड़ें और जानकारी
अर्शदीप सिंह की जीवनी: जानिए उम्र, कद, स्पीड, IPL आकड़ें, रिकॉर्ड और गेंदबाजी शैली
भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी शैली (Bhuvneshwar Kumar Bowling Style)
भुवनेश्वर कुमार दाएं हाथ के तेज-मध्यम गति के गेंदबाज हैं, जिनकी सबसे बड़ी ताकत गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराना और सटीक लाइन-लेंथ बनाए रखना है। उनकी इनस्विंग और आउटस्विंग के सामने बल्लेबाजों अपने आप को ढालने की भरपूर कोशिश करता है पर उनकी यह गेंदे बल्लेबाज के सामने हरबार एक नई चुनौती के साथ पेश आती है। भुवी अपनी गति से ज्यादा गेंद की दिशा और मूवमेंट से बल्लेबाजों को चकमा देने के लिए जाने जाते हैं।
भुवनेश्वर कुमार की स्विंग गेंदबाजी की खासियत | Bowling Strength
भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी की सबसे बड़ी खासियत नई गेंद से स्विंग हासिल करना है, उनकी इनस्विंग और आउटस्विंग पर बल्लेबाज काफी लाचार बेबश नजर आता है। जरूरत और मांग के अनुसार वह अपनी खेल शैली और तकनीक में यॉर्कर एवं धीमी गेंदों जैसी विविधताओं का इस्तेमाल करते है। मैच की परिस्थितियों को भांपते हुए वह सीम मूवमेंट और वॉबल सीम जैसी तकनीकों का उपयोग करने में काफी सक्षम है।
पुरानी गेंद से वह यॉर्कर, धीमी गेंद और नकल बॉल का इस्तेमाल करके रन रोकने और विकेट लेने की कोशिश करते हैं। उनकी यह शैली बल्लेबाज को भ्रम पैदा करती है बल्लेबाज तेज गेंद की उम्मीद करता है, लेकिन गेंद धीमी आती है, जिससे उसके शॉट खेलकर अपना विकेट गवा देता है।
भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी स्पीड | Bhuvneshwar Kumar Bowling Speed
भुवनेश्वर कुमार आमतौर पर 130–135 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। कुमार पिच और परिस्थितियों के अनुसार अपनी खेल शैली में बदलाव के लिए जाने जाते है। गेंद की दिशा और गति में बदलकर वे बल्लेबाज को गलत शॉट खेलने पर मजबूर करते है।
भुवनेश्वर कुमार का शुरुआती क्रिकेट करियर | Cricket Journey
भुवनेश्वर कुमार की प्रारंभिक क्रिकेट करियर की शुरुआत मेरठ, यूपी के स्थानीय और छोटे मैदानों से शुरू होती है। अपने शुरुआती दौर में वो दोस्तों के साथ इस खेल को गली क्रिकेट के माध्यम से रमते थे। लगभग 13 साल की उम्र में उनकी बड़ी बहन रेखा ने इस खेल के प्रति उनकी दीवानगी महसूस की और उन्हें विक्टोरिया पार्क स्थित कोच विपिन वत्स की अकादमी ले गईं। कोच विपिन वत्स के मार्गदर्शन में उनकी गेंदबाजी ने व्यवस्थित रूप लिया।
एज ग्रुप क्रिकेट:
लगभग 13–14 साल की उम्र में भुवनेश्वर पहली बार उत्तर प्रदेश टीम के ट्रायल में शामिल हुए। अंडर-15 टीम में चयन ने उनके जीवन में एक उपयोगी सिरप का काम किया। इससे उनका आत्मसम्मान लेबल ऊंचा हुआ और पदार्पण मैच में ही पाँच विकेट लेकर अपनी स्विंग गेंदबाजी का बेहतरीन परिचय दिया।
एक मैच के दौरान उनकी इन-स्विंग गेंदबाजी से प्रवीण कुमार काफी प्रभावित हुए। और फिर प्रवीण कुमार ने उनके करियर को एक सही दिशा दी, इससे बाद उन्हें आगे बढ़ने का अच्छे अवसर प्राप्त हुए। आयु वर्ग में अपनी छाप छोड़ने के बाद कुमार ने सीनियर घरेलू क्रिकेट में जगह बनाई।
भुवनेश्वर कुमार का घरेलू क्रिकेट करियर और डेब्यू | Domestic Cricket Career and Debut
भुवनेश्वर कुमार की घरेलू क्रिकेट जर्नी 2007 में महज 17 साल की उम्र में शुरू की थी। कुमार ने घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान उत्तर प्रदेश की टीम से की थी।
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू:
भुवनेश्वर ने 17 दिसंबर 2007 को कोलकाता में 17 साल की उम्र में बंगाल के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया। अपने डेब्यू मैच में उन्होंने अपनी स्विंग गेंदबाजी से चौकाने वाली परफॉर्मेंस दी और 3 विकेट लिए। इसके बाद उन्होंने 26 फरवरी 2008 को उत्तर प्रदेश की ओर से राजस्थान के खिलाफ लिस्ट ए क्रिकेट में पदार्पण किया।
रणजी ट्रॉफी 2009: सचिन का विकेट लेकर चर्चा में आए भुवनेश्वर कुमार
जनवरी 2009 में रणजी ट्रॉफी फाइनल के दौरान भुवनेश्वर कुमार की स्विंग गेंदबाजी काफी चर्चा का विषय बनी। इस मैच में भुवी ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को 0 (शून्य) पर आउट किया। उनकी एक इनस्विंग गेंद सचिन के बल्ले का किनारा लेकर हवा में उछली, जिसे शिवकांत शुक्ला ने शॉर्ट मिड-विकेट पर एक बेहतरीन डाइव के साथ कैच में तब्दील किया।
रणजी ट्रॉफी इतिहास में यह सचिन का पहला शून्य था। इस मैच में भुवनेश्वर ने 5 विकेट लिए, भले ही उनकी टीम फाइनल नहीं जीत सकी, लेकिन सचिन का यह विकेट भुवनेश्वर के करियर की यादगार उपलब्धि बना। सचिन तेंदुलकर के इस विकेट ने भुवनेश्वर को एक नई पहचान दिलाई।
रणजी ट्रॉफी में 31विकेट:
2008–09 रणजी ट्रॉफी सीज़न में सचिन तेंदुलकर को डक पर आउट करने के बाद भुवनेश्वर ने इस पूरे सीजन में कुल 31 विकेट लिए। इस सीजन उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/78 रहा जिसमें सचिन तेंदुलकर का भी विकेट शामिल था।
भुवनेश्वर कुमार का दलीप ट्रॉफी में शतक | Duleep Trophy Century
अक्टूबर 2012 में नॉर्थ ज़ोन के खिलाफ सेमीफाइनल में सेंट्रल ज़ोन की ओर से खेलते हुए भुवनेश्वर ने 253 गेंदों पर 13 चौके और 3 छक्के की मदद से 128 रन बनाए। उन्होंने रितुराज सिंह के साथ 10वें विकेट के लिए 127 रनों की अहम साझेदारी की और टीम को पहली पारी में बढ़त दिलाने में उपयोगी योगदान दिया।
भुवनेश्वर कुमार का IPL करियर (Bhuvneshwar Kumar IPL Career)
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद भुवनेश्वर ने 21 वर्ष की उम्र में 2011 में IPL में पदार्पण किया। इस साल भुवनेश्वर कुमार को पुणे वॉरियर्स इंडिया ने 80 लाख रुपये में खरीदकर अपना हिस्सा बनाया था। IPL 2025 RCB ने उन्हें ₹10.75 करोड़ में खरीदा और 2026 में इसी कीमत के साथ रिटेन भी किया था।
भुवनेश्वर कुमार ने IPL में अब तक 3 टीमों के लिए खेला है:
- पुणे वॉरियर्स इंडिया (2011 – 2013)
- सनराइजर्स हैदराबाद (2014 – 2024)
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2025 से अब तक)
भुवनेश्वर कुमार का IPL डेब्यू | IPL Debut
भुवनेश्वर कुमार ने 21 वर्ष की उम्र में 8 मई 2011 को IPL में डेब्यू किया। यह मुकाबला उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया की ओर से किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मोहाली में खेला था। इस मैच में उन्होंने 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। और पुणे वॉरियर्स इंडिया ने यह मुकाबला 5 विकेट से जीता।
IPL में भुवनेश्वर कुमार का पहला विकेट | First IPL Wicket
भुवनेश्वर कुमार ने IPL में अपना पहला विकेट ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शॉन मार्श (Shaun Marsh) को साफ बोल्ड करके लिया था। यह उनका डेब्यू मैच था जिसमें कुमार ने 2 विकेट लिए थे। अपने दूसरे विकेट के रूप में उन्होंने डेविड हसी का विकेट लिया था।
भुवनेश्वर कुमार का IPL में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन:
भुवनेश्वर के IPL करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 17 अप्रैल 2017 को हैदराबाद में देखने को मिला, यह प्रदर्शन उनकी स्विंग, सटीक यॉर्कर और दबाव में विकेट लेने की क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण बना जिसमें उन्होंने SRH की ओर से किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 4 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। उनके इस असाधारण प्रदर्शन की बदौलत इस रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने पंजाब को 5 रन से हराया और भुवनेश्वर को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भुवनेश्वर कुमार के IPL में कुल विकेट | Bhuvneshwar Kumar Total IPL Wickets
भुवनेश्वर कुमार ने IPL में 2026 सीज़न के अंत तक कुल 226 विकेट हासिल किए थे। और उन्होंने 206 मैच खेले है और उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5 विकेट देकर 19 रन रहा, जो उन्होंने 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ किया था।
आईपीएल सीजन 2026 में उन्होंने 28 विकेट लिए थे इस तरह यह उनका अबतक का बेस्ट आईपीएल सीजन रहा है। विकेट के अलावा इन्होंने IPL में 353 रन भी बनाए हैं और इनका सर्वोच्च स्कोर 27 रन है।
भुवनेश्वर कुमार ने IPL में कितने मेडन ओवर डाले है | IPL Maiden Over
भुवनेश्वर कुमार ने IPL में अब तक 14 मेडन ओवर किए हैं। यह प्रदर्शन उनकी सटीक लाइन-लेंथ और बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की रणनीति को स्प्ष्ट करता है। मेडन ओवरों के लिहाज से 2016 एवं 2017 के सीजन भुवी के लिये काफी खास रहे है। इन दोनों ही सीजनों में उन्होंने तीन-तीन ओवर मेडन फेंके है। और दोनों ही सीजन उन्होंने पर्पल कैप भी अपने नाम की थी।
भुवनेश्वर कुमार के IPLआँकड़े | Bhuvneshwar Kumar IPL Career Stats
| IPL डेब्यू | 8 मई 2011 |
| पहली IPL टीम | पुणे वॉरियर्स इंडिया |
| प्रमुख बाद की टीम | सनराइजर्स हैदराबाद |
| 2026 की टीम | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
| मैच | 206 |
| कुल ओवर | 766 |
| मेडन | 14 |
| विकेट | 226 |
| गेंदबाजी औसत | 26.16 |
| इकॉनमी रेट | 7.71 |
| सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी | 5/19 |
| 4 विकेट | 3 बार |
| 5 विकेट | 2 बार |
| कुल रन बनाए | 354 |
| सर्वोच्च स्कोर | 27 रन |
| बल्लेबाजी औसत | 9.32 |
| स्ट्राइक रेट | 93 |
| नाबाद | 40 |
| 100/50 | 0/0 |
भुवनेश्वर कुमार का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर | International Cricket Career
भुवनेश्वर कुमार ने 22 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने 25 दिसंबर 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की जर्नी को शुरू किया।
भुवनेश्वर कुमार अंतरराष्ट्रीय डेब्यू | International Debut
भुवनेश्वर ने अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (T20I डेब्यू) मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 4 ओवर में केवल 9 रन देकर 3 विकेट लिए थे। हालांकि, भारत यह मुकाबला हार गया था।भुवनेश्वर कुमार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अपना पहला विकेट बल्लेबाज को बोल्ड करके लिया था। उन्होंने T20I में नासिर जमशेद, ODI में मोहम्मद हफीज और टेस्ट क्रिकेट में डेविड वॉर्नर को बोल्ड किया था।
| प्रारूप | डेब्यू | विपक्षी टीम |
| T20I | 25 दिसंबर 2012 | पाकिस्तान |
| ODI | 30 दिसंबर 2012 | पाकिस्तान |
| Test | 22 फरवरी 2013 | ऑस्ट्रेलिया |
भुवनेश्वर कुमार का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला विकेट | First International Wicket
25 दिसंबर 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले T20I मैच में उन्होंने अपने पहले ही ओवर में नासिर जमशेद के रूप में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट लिया था अपना यह विकेट उन्होंने नासिर को बोल्ड करके हासिल किया था। इस मुकाबले में कुमार ने 4 ओवर में केवल 9 रन देकर 3 विकेट लिए। लेकिन भारत यह मैच 5 विकेट से हार गया।
भुवनेश्वर कुमार के कुल अंतरराष्ट्रीय विकेट | International Total Wickets
भुवनेश्वर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अबतक 229 मैचों में कुल 294 विकेट लिए है। टेस्ट क्रिकेट में भुवनेश्वर ने 63 विकेट और एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/82 है, वनडे क्रिकेट में 141 विकेट, जिसमें एक बार 5 विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है। और T20I क्रिकेट में 90 विकेट, जिसमें दो बार 5 विकेट लेने का प्रदर्शन शामिल है।
भुवनेश्वर कुमार की कमबैक कहानी | Bhuvneshwar Kumar Comeback Story
22 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में अपना लास्ट टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद भुवनेश्वर कुमार लंबे समय तक टीम से बाहर रहने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार ने कभी जिंदगी से कोई समझौता नहीं किया। लगातार घरेलू और आईपीएल मैच खेले और मैदानपर अपने आप को साबित किया।
करीब इन 4 सालों में भुवी ने अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत करके अपने बॉडी को एक युवा गेंदबाज के रूप में ढालकर चयनकर्ताओं के सामने पेश किया। और फिर 4 साल बाद न्यूजीलैंड दौर के साथ उन्होंने टीम इंडिया में कमबैक किया।
टीम इंडिया में उनकी वापसी का कई क्रिकेट दिग्गजों ने स्वागत किया। उनके अंतरराष्ट्रीय अनुभव और हालिया प्रदर्शनों चर्चा करते हुए उन्हें एक बेहतरीन और आकर्षक गेंदबाज बताया। भुवी की यह वापसी उन सभी खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है जो टीम और चयनकर्ताओं के रडार से दूर चल रहे है। अब सबकी नजर न्यूजीलैंड सीरीज में उनके प्रदर्शन पर रहेगी।
भुवनेश्वर कुमार ने 106 मैचों के बाद टीम इंडिया में की वापसी:
अक्टूबर 2026 में लगभग चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया था। लेकिन, उनकी वापसी इससे पहले ही हो गई। भुवनेश्वर कुमार ने 17 अक्टूबर 2026 को वेस्टइंडीज के खिलाफ पाँचवें टी20 मैच से लगभग 106 मैचों के बाद टीम इंडिया में वापसी की और उन्हें प्लेइंग इलेवन जगह मिली लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया और उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला।
भुवनेश्वर कुमार के अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड | International Records
T20I डेब्यू पर 3 विकेट: 25 दिसंबर 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले T20I डेब्यू मैच में उन्होंने 4 ओवर में केवल 9 रन देकर 3 विकेट लिए।
ODI डेब्यू की पहली गेंद पर विकेट: 30 दिसंबर 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले ODI डेब्यू में उन्होंने मोहम्मद हफीज को पहली गेंद पर बोल्ड किया था।
एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक T20I विकेट लेने वाले भारतीय: 2022 में उन्होंने पुरुष T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 37 विकेट लिए, जो उस वर्ष किसी भारतीय गेंदबाज के सर्वाधिक विकेट थे।
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें ICC Men’s Player of the Month चुना गया था।
T20I में 5/4 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: 8 सितंबर 2022 को अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 4 रन देकर 5 विकेट लिए। यह T20I में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।
लॉर्ड्स टेस्ट में 6 विकेट: जुलाई 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 82 रन देकर 6 विकेट लिए। और भारत ने यह मैच 95 रन से जीता।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 294 विकेट: अभीतक वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 229 मैचों में कुल 294 विकेट ले चुके है।
भुवनेश्वर कुमार के आईपीएल रिकॉर्ड | IPL records
लगातार दो पर्पल कैप जीतने का रिकॉर्ड: भुवनेश्वर ने 2016 में 23 और 2017 में 26 विकेट लेकर लगातार दो सीजन पर्पल कैप जीती। यह उनके IPL करियर की एक महान ऐतिहासिक उपलब्धि है।
IPL में 200 विकेट का आंकड़ा पार करने वाले तेज गेंदबाज: भुवनेश्वर 2026 में IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने। यह उपलब्धि उनकी लंबी अवधि की निरंतरता और विकेट लेने की क्षमता को दर्शाती है।
IPL में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 17 अप्रैल 2017 को किंग्स XI पंजाब के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट लिए। यह IPL में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।
IPL 2026 में 28 विकेट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर ने 2026 सीजन में 16 मैचों में 28 विकेट लिए। इस सीजन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/23 रहा।
IPL में एक से अधिक बार पांच विकेट: उनके नाम IPL में दो बार एक पारी में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। 2017 में पंजाब के खिलाफ 5/19 और 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5/30 उनका यह प्रदर्शन है।
IPL में 200+ विकेट: 2026 सीजन के बाद उनके नाम 226 IPL विकेट दर्ज थे। वह IPL इतिहास के सबसे सफल विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों में शामिल हैं।
घरेलू रिकॉर्ड | Domestic records
लिस्ट A क्रिकेट में 78 विकेट: लिस्ट A क्रिकेट में उनके नाम 78 विकेट हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20 रन देकर 4 विकेट है। इस श्रेणी में घरेलू एकदिवसीय मुकाबले शामिल होते हैं।
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 150+ विकेट: भुवनेश्वर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 168 विकेट लिए हैं। इनमें रणजी ट्रॉफी सहित घरेलू और अन्य प्रथम श्रेणी मुकाबले शामिल हैं।
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 8/41 का प्रदर्शन: भुवनेश्वर का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 41 रन देकर 8 विकेट है। यह आँकड़ा उनकी लंबे प्रारूप की गेंदबाजी क्षमता को दर्शाता है।
रणजी ट्रॉफी में सचिन तेंदुलकर को शून्य पर आउट करना: 2008-09 रणजी ट्रॉफी फाइनल में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए भुवनेश्वर ने मुंबई के सचिन तेंदुलकर को बिना खाता खोले आउट किया। यह उनके शुरुआती करियर की सबसे चर्चित उपलब्धियों में से एक उपलब्धि है।
दिलीप ट्रॉफी में यादगार शतक: अक्टूबर 2012 में नॉर्थ ज़ोन के खिलाफ दिलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भुवनेश्वर ने सेंट्रल ज़ोन के लिए 128 रन बनाए। उन्होंने 253 गेंदों की पारी में 13 चौके और 3 छक्के लगाए।
भुवनेश्वर कुमार के बारे में रोचक तथ्य Interesting Facts
जन्म और बचपन: भुवनेश्वर का जन्म 5 फरवरी 1990 को मेरठ, उत्तर प्रदेश में हुआ था। बचपन में ही क्रिकेट के प्रति उनका लगाव बढ़ने लगा था।
क्रिकेट की शुरुआत: उनकी बड़ी बहन रेखा अधाना ने उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। लगभग 13 साल की उम्र में उन्होंने क्रिकेट कोचिंग लेना शुरू किया।
पसंदीदा खाना: उन्हें कढ़ी-चावल पसंद हैं। उन्होंने अपनी माँ के हाथ की उड़द की दाल को भी अपनी पसंदीदा डिश बताया था।
पसंदीदा क्रिकेटर: भुवनेश्वर के पसंदीदा क्रिकेटर एबी डिविलियर्स है। और वह वसीम अकरम के भी प्रशंसक रहे है।
क्रिकेट के सबसे अच्छे दोस्त: क्रिकेटर इशांत शर्मा भुवनेश्वर के अच्छे दोस्त है।
पसंदीदा क्रिकेट मैदान: भुवनेश्वर कुमार ने लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड को अपना पसंदीदा क्रिकेट स्थल बताया था।
अनोखा घरेलू रिकॉर्ड: 2008-09 रणजी ट्रॉफी फाइनल में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को शून्य पर आउट किया था। इस प्रदर्शन ने उन्हें घरेलू क्रिकेट में खास पहचान दिलाई थी।
पसंदीदा फिल्म: उनकी पसंदीदा फिल्मों में आमिर खान की 3 Idiots शामिल है।
वीडियो गेम का शौक: क्रिकेट से खाली समय में भुवनेश्वर वीडियो गेम खेलना पसंद करते हैं। उन्हें FIFA गेम काफी पसंद है।
तीनों प्रारूपों में अनोखा रिकॉर्ड: उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 मैच में अपना पहला विकेट बोल्ड के रूप में लिया है।
जीवनी: उनकी जीवनी विकिपीडिया पर कई अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध है।
द स्विंग किंग: उन्हें अपनी घातक इनस्विंग और आउट स्विंग गेंदबाजी के कारण “द स्विंग किंग” का उपनाम से भी जाना जाता है।
भुवनेश्वर कुमार से जुड़े महत्वपूर्ण FAQs
Q. भुवनेश्वर कुमार कौन हैं?
Ans. भुवनेश्वर कुमार भारतीय क्रिकेटर हैं, जो अपनी स्विंग गेंदबाजी और सटीक लाइन-लेंथ के लिए प्रसिद्ध हैं। वह भारत और IPL में अपनी गेंदबाजी से पहचान बना चुके हैं।
Q. भुवनेश्वर कुमार की उम्र कितनी है?
Ans. कुमार का जन्म 5 फरवरी 1990 को मेरठ, उत्तर प्रदेश में हुआ था। और 2026 में उनकी उम्र 36 वर्ष है।
Q. भुवनेश्वर कुमार का IPL में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन क्या है?
Ans. उनका सर्वश्रेष्ठ IPL गेंदबाजी प्रदर्शन 5 विकेट पर 19 रन (5/19) है।
Q. भुवनेश्वर कुमार ने IPL में कितनी बार 5 विकेट लिए हैं?
Ans. उपलब्ध IPL आँकड़ों के अनुसार, उन्होंने एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा दो बार किया है।
Q. भुवनेश्वर कुमार का IPL गेंदबाजी औसत और इकॉनमी रेट कितना है?
Ans. उपलब्ध करियर आँकड़ों में उनका गेंदबाजी औसत लगभग 26 रन प्रति विकेट और इकॉनमी रेट लगभग 7.7 रन प्रति ओवर रहा है।
Q. क्या भुवनेश्वर कुमार ने IPL में शतक या अर्धशतक बनाया है?
Ans. उपलब्ध IPL बल्लेबाजी रिकॉर्ड के अनुसार, उनके नाम अभीतक कोई IPL शतक या अर्धशतक दर्ज नहीं है।
Q. भुवनेश्वर ने IPL में पदार्पण कब किया था?
Ans. उन्होंने 2011 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए IPL पदार्पण किया था।
Q. भुवनेश्वर कुमार की पहली IPL टीम कौन-सी थी?
Ans. उनकी पहली IPL टीम पुणे वॉरियर्स इंडिया थी। बाद में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व किया।
Q. भुवनेश्वर कुमार ने कितनी बार IPL पर्पल कैप जीती है?
Ans. उन्होंने लगातार दो सीज़न 2016 और 2017 में IPL पर्पल कैप जीती थी।
Q. भुवनेश्वर कुमार का अंतरराष्ट्रीय पदार्पण कब हुआ था?
Ans. उन्होंने दिसंबर 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पदार्पण किया। टेस्ट क्रिकेट में उनका पदार्पण फरवरी 2013 में हुआ था।
Q. भुवनेश्वर कुमार का घरेलू क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर क्या है?
Ans. उनका प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर 128 रन है। यह पारी उन्होंने दिलीप ट्रॉफी में सेंट्रल ज़ोन की ओर से खेलते हुए बनाई थी।
Q. भुवनेश्वर के कोच कौन हैं?
Ans. उनके शुरुआती क्रिकेट प्रशिक्षण विपिन वत्स रहे है।
Q. भुवनेश्वर कुमार की पत्नी और बेटी का नाम क्या है?
Ans. उनकी पत्नी का नाम नूपुर नगर है। और बेटी का नाम आकशा है।
Q. भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी शैली क्या है?
Ans. वह दाएं हाथ के तेज-मध्यम गति के गेंदबाज हैं। नई गेंद को स्विंग कराने, नियंत्रण और डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने की क्षमता उनकी प्रमुख विशेषताएँ हैं।
Q. भुवनेश्वर ने सचिन तेंदुलकर को शून्य पर कब आउट किया था?
Ans. 2008-09 रणजी ट्रॉफी फाइनल में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए उन्होंने मुंबई के सचिन तेंदुलकर को शून्य पर आउट किया था।
Q. भुवनेश्वर कुमार की कमबैक कहानी क्यों खास है?
Ans. नवंबर 2022 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहने के बावजूद उन्होंने घरेलू क्रिकेट और IPL में प्रदर्शन जारी रखा। भुवी की यह 4 साल बाद वापसी उन सभी खिलाड़ियों के लिए बड़ी प्रेरणा साबित होगी जो हार मान चुके है।
Q. भुवनेश्वर कुमार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल कितने विकेट लिए हैं?
Ans. भुवनेश्वर ने टेस्ट में 63, ODI में 141 और T20I में 90 विकेट लिए। तीनों प्रारूपों को मिलाकर उनके कुल 294 अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं।
Q. भुवनेश्वर का टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन क्या है?
Ans. उनका सर्वश्रेष्ठ टेस्ट प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ 82 रन देकर 6 विकेट है।
Q. भुवनेश्वर कुमार का ODI में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन क्या है?
Ans. उनका सर्वश्रेष्ठ ODI गेंदबाजी प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ 42 रन देकर 5 विकेट (5/42) है।
Q. भुवनेश्वर कुमार का T20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन क्या है?
Ans. उनका सर्वश्रेष्ठ T20I गेंदबाजी प्रदर्शन अफगानिस्तान के खिलाफ केवल 4 रन देकर 5 विकेट (5/4) है।
Q. भुवनेश्वर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कितने मेडन ओवर डाले हैं?
Ans. उपलब्ध आँकड़ों के अनुसार, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 141, ODI में 68 और T20I में 10 मेडन ओवर डाले हैं। यानी तीनों प्रारूपों को मिलाकर उनके कुल 219 मेडन ओवर हैं।
Q. भुवनेश्वर कुमार ने दिलीप ट्रॉफी में कितने रन बनाए थे?
Ans. उन्होंने दिलीप ट्रॉफी में नॉर्थ ज़ोन के खिलाफ सेंट्रल ज़ोन के लिए 128 रन की यादगार पारी खेली थी।
Q. भुवनेश्वर ने टेस्ट क्रिकेट में कितने अर्धशतक लगाए हैं?
Ans. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 3 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वोच्च टेस्ट स्कोर 63 रन है।
Photo: Akshayparmar.gu / Wikimedia Commons / CC BY-SA 4.0 Cropped from the original.
License: https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0/


