
अर्शदीप सिंह की जीवनी मेहनत, जुनून और बड़े सपनों को हकीकत में बदलने की एक मर्मस्पर्शी कहानी है। पंजाब से शुरू हुआ उनका क्रिकेट सफर कई चुनोतियों और संघर्षों को पार करता हुआ। IPL और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंचा। उनकी स्विंग और सटीक यॉर्कर ने उन्हें भारतीय क्रिकेट में खास पहचान दिलाई।
इस लेख में अर्शदीप की जीवनी, परिवार, शिक्षा, क्रिकेट करियर, रिकॉर्ड, गेंदबाजी स्पीड, गेंदबाजी शैली, उपलब्धियों और निजी जीवन से जुड़ी खास बातें जानेंगे।
Table of Contents
Table of Contents
अर्शदीप सिंह का जीवन परिचय | Arshdeep Singh Biography In Hindi
अर्शदीप सिंह का जन्म एक पंजाबी सिख परिवार में 5 फरवरी 1999 को मध्य प्रदेश के गुना में हुआ था। जन्म के समय उनके पिता दर्शन सिंह की पोस्टिंग गुना में थी जो CISF में कार्यरत थे। बाद में पिता के ट्रांसफर के चलते उनका परिवार खरड़ (पंजाब) चला गया।
अर्शदीप सिंह का क्रिकेट से लगाव बचपन से ही रहा है। करीब 8–9 साल की उम्र में उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया और धीरे-धीरे यह शौक जुनून में बदल गया। बाद में जसवंत राय के मार्गदर्शन में उन्होंने क्रिकेट को गंभीरता से अपनाया।
अर्शदीप सिंह का बॉयोडाटा | Arshdeep Singh Biodata
| पूरा नाम | अर्शदीप सिंह |
| जन्म तिथि | 5 फरवरी 1999 |
| उम्र | 27 साल |
| जन्म स्थान | गुना, मध्य प्रदेश |
| बल्लेबाजी शैली | बाएं हाथ के बल्लेबाज |
| गेंदबाजी शैली | बाएं हाथ मीडियम-फास्ट |
| भूमिका | गेंदबाज |
| घरेलू टीम | पंजाब |
| IPL टीम | पंजाब किंग्स |
| IPL डेब्यू | 2019 |
| अंतरराष्ट्रीय डेब्यू | T20I, 2022 |
| कोच | जसवंत राय |
| उपनाम | अर्श |
| पिता | दर्शन सिंह |
| माता | बलजीत कौर |
| जर्सी नंबर | 2 |
| कद, लंबाई | 6 फीट 3 इंच |
| ODI डेब्यू | 2022 |
| टेस्ट डेब्यू | अभी नही |
| पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट | रीस टॉपली |
अर्शदीप सिंह कौन हैं? | Who is Arshdeep Singh?
अर्शदीप सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो खास तौर पर अपनी सटीक यॉर्कर और डेथ ओवरों की गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते हैं। घरेलू टीम में वह पंजाब का प्रतिनिधित्व करते है और आईपीएल में भी पंजाब किंग्स के लिए खेलते है।
अर्शदीप सिंह की शिक्षा | Arshdeep Singh Education
अर्शदीप सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा खरड़ स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल से पूरी की। क्रिकेट के साथ साथ उन्होंने पढ़ाई पर भी फोकस जारी रखा और आगे की शिक्षा के लिए वह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घरुआं से जुड़े।
अर्शदीप सिंह का परिवार | Arshdeep Singh Family
अर्शदीप सिंह का परिवार सिख परिवार से संबंध रखता है और उनकी पारिवारिक जड़ें पंजाब से जुड़ी हैं। उनके पिता दर्शन सिंह CISF में इंस्पेक्टर रह चुके हैं और क्रिकेट के काफी प्रसंशक रहे है। जबकि उनकी मां बलजीत कौर एक कुशल गृहिणी हैं। बड़े भाई आकाशदीप सिंह कनाडा में रह चुके हैं। और उनकी एक भी है जिसका नाम गुरलीन कौर है। परिवार ने अर्शदीप के क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
अर्शदीप सिंह की आयु कितनी है? | Arshdeep Singh Age
अर्शदीप सिंह हर साल 5 फरवरी को अपना जन्मदिन मानते है और 2026 में उनकी उम्र 27 साल है। अर्शदीप सिंह ने 27 साल की उम्र तक भारतीय क्रिकेट में अपनी एक गेंदबाज के रूप में अलग पहचान बना ली है। उन्होंने 2019 में आईपीएल में और 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया।
प्रिंस यादव का क्रिकेट करियर: DPL, IPL आकड़ें, विवाद, कुल विकेट और अंतरराष्ट्रीय करियर
महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड: करियर, हेलिकॉप्टर शॉट, स्टंपिंग और विकेटकीपिंग शैली
अर्शदीप सिंह के कोच | Arshdeep Singh Coach
अर्शदीप सिंह के बचपन के प्रमुख और मुख्य कोच जसवंत राय रहे हैं। इन्होंने उनकी प्रतिभा को शुरुआती दौर में पहचानकर उन्हें बेहतर तेज गेंदबाज बनने के लिए तैयार किया। उनके मार्गदर्शन में अर्शदीप ने अपनी गेंदबाजी की तकनीक, स्विंग और सटीकता पर काम किया। शुरुआती दौर में उनके पिता ने उन्हें प्रशिक्षण दिया था।
अर्शदीप सिंह का शुरुआती क्रिकेट करियर | Arshdeep Singh Cricket Career
अर्शदीप सिंह के शुरुआती क्रिकेट करियर की शुरुआत खरड़ के आसपास के बच्चों के साथ गली क्रिकेट से शुरू हुई। करीब 8 साल की उम्र में उनके पिता ने उन्हें मोहल्ले के बच्चों के साथ पार्क में उन्हें रमते हुए देखा। पिता उनकी गेंदबाजी की लय और इनस्विंग से काफी प्रभावित हुए उन्हें अर्शदीप की प्रतिभा का परिचय हुआ।
करीब 9 साल की उम्र में चंडीगढ़ की सेक्टर-19 अकादमी में क्रिकेट शुरू किया। बाद में सेक्टर-36 में कोच जसवंत राय के मार्गदर्शन में क्रिकेट को गंभीरता से अपनाया। इसी दौर में उन्होंने हरियाणा इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में चंडीगढ़ के लिए खेला।
अर्शदीप का एज-ग्रुप क्रिकेट सफर U-14 से भारत U-19 तक का सफर:
अर्शदीप सिंह ने शुरुआती एज-ग्रुप क्रिकेट में हरियाणा U-14 का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद करीब 13 साल की उम्र में कोच जसवंत राय की अकादमी से जुड़े, यहां से उनकी गेंदबाजी को बेहतर दिशा मिली इसके बाद वह पंजाब U-16 का हिस्सा बने।
अर्शदीप सिंह का करियर के मुश्किल दौर की कहानी – कनाडा जाने से एक कदम दूर
U-16 का हिस्सा बनने के बाद, साल 2017 अर्शदीप सिंह के लिए एक कठिन दौर साबित हुआ, उनका भविष्य एक बड़े फैसले के मुहाने पर खड़ा था। जिला स्तर की क्रिकेट में प्रभावशाली प्रदर्शन करने के बाद भी उन्हें उम्र-समूह क्रिकेट में लगातार मौके नहीं मिल रहे थे।
पिता उनके करियर को लेकर का चिंचित थे तब उन्होंने अर्शदीप को बड़े भाई के पास कनाडा जाकर भविष्य बनाने का सुझाव दिया। इसे अर्शदीप का जुनून कहे या जिद क्रिकेट छोड़ने को न मन तैयार न तन इसलिए उन्होंने पिता के सामने बस एक और मौके की इच्छा जताई।
इस मुश्किल दौर को अर्शदीप ने अपनी मेहनत से भुनाया। उनके प्रदर्शन में लगातार सुधार आया जल्द ही करियर ने अपना रंग बदला उन्हें राज्य स्तर पर पंजाब अंडर-19 टीम में जगह मिली। आगे चलकर उसी दौर में वे भारत की अंडर-19 टीम तक पहुंचे और 2018 अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा बने।
U-19 का सफर:
मुश्किल दौर, पर विजय हासिल करने के बाद अर्शदीप ने बराबर लय ताल पकड़ी इसके बाद उनका करियर बड़ी तेजी से आगे बढ़ा। 2017 में पंजाब U-19 टीम के लिए खेलते हुए अर्शदीप सिंह ने विनू मांकड़ ट्रॉफी में 13 विकेट लिए।
इससे पहले उसी साल पंजाब इंटर-डिस्ट्रिक्ट ODI चैंपियनशिप में चंडीगढ़ के लिए उन्होंने 5 मैचों में 19 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद इंडिया रेड की ओर से चैलेंजर ट्रॉफी में 7 विकेट, जिसमें एक पांच विकेट का प्रदर्शन भी शामिल था इन प्रदर्शनों ने उन्हें भारत U-19 टीम का मंच दिया।
उन्हें 2017 ACC U-19 एशिया कप में भारत की टीम में मौका मिला, इसके बाद 2018 U-19 विश्व कप में भारत की विजेता टीम का हिस्सा बने। उन्होंने टूर्नामेंट में 2 मैचों में 3 विकेट लिए।
U-23, 8 विकेट के साथ हैट्रिक:
2018 में पंजाब U-23 की ओर से खेलते हुए अर्शदीप सिंह ने राजस्थान U-23 के खिलाफ CK Nayudu Trophy में उनका प्रदर्शन काफी चर्चित और सुर्खियों वाला रहा। राजस्थान के खिलाफ उन्होंने 8 विकेट के साथ अपनी हैट्रिक भी पूरी की। पूरे मैच में उनके नाम 10 विकेट रहे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 27 विकेट निकाले और फिर जल्द ही उन्हें पंजाब की सीनियर टीम के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में मौका मिला।
घरेलू क्रिकेट करियर और डेब्यू | Domestic cricket career and debut
U-23 की सफलता के बाद अर्शदीप ने 19 साल की उम्र में 2018 में पंजाब के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के जरिए सीनियर घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया।
List A डेब्यू: 19 सितंबर 2018 को उन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के लिए अपना List A डेब्यू किया और 9 ओवर में 51 रन देकर 2 विकेट लिए।
First-Class डेब्यू: 20 साल की उम्र में, 25 दिसंबर 2019 को अर्शदीप सिंह ने पंजाब के लिए विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में First-Class क्रिकेट में पदार्पण किया। डेब्यू मैच में उन्होंने 3 विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी की छाप छोड़ी।
अर्शदीप सिंह का IPL करियर | Arshdeep Singh IPL Career
घरेलू क्रिकेट के शानदार प्रदर्शनों ने अर्शदीप के लिए आईपीएल की एक एक सीढ़ी निर्मित की और फिर 19 साल की उम्र में अप्रैल 2019 को पंजाब के लिए खेलते हुए आईपीएल में पदार्पण किया। उन्हें ₹20 लाख के बेस प्राइस पर Kings XI Punjab ने अपने साथ जोड़ा।
अर्शदीप का आईपीएल डेब्यू | Arshdeep Singh IPL debut
16 अप्रैल 2019 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मोहाली में उन्हें IPL डेब्यू का मौका मिला। उन्हें सरफराज खान के स्थान पर टीम में जगह मिली। इस डेब्यू मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट लिए और पंजाब ने यह मुकाबला 12 रन से जीता।
अर्शदीप सिंह का पहला IPL विकेट – जोस बटलर | First IPL Wicket
16 अप्रैल 2019 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डेब्यू करते हुए उन्होंने अपना पहला IPL विकेट जोस बटलर के रूप में हासिल किया। अर्शदीप की पहली ही दस्तक IPL में यादगार पल बन गई। उन्होंने चौथे ओवर की पहली गेंद पर बटलर को निकोलस पूरन के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद अर्शदीप ने अजिंक्य रहाणे को भी आउट किया।
ध्रुव जुरेल की जीवनी: उम्र, कद, घरेलू करियर, बल्लेबाजी शैली, IPL आकड़ें और रिकार्ड
अर्शदीप सिंह के विस्तृत आकड़ें और रिकॉर्डस
शुभमन गिल के क्रिकेट रिकॉर्ड: कौन सा रिकॉर्ड है सबसे खास? पूरी जानकारी
अर्शदीप सिंह का सर्वश्रेष्ठ IPL सीजन – 2025 | Best IPL Season
अर्शदीप सिंह के IPL करियर का अब तक का सबसे सफल सीजन 2025 रहा है। इस सीजन उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए 17 मैचों में 8.88 इकॉनमी रेट के साथ कुल 21 विकेट हासिल किए, जो किसी एक IPL सीजन में उनके सबसे ज्यादा विकेट हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/16 रहा। 2021 में भी अर्शदीप ने 18 विकेट लिए थे और उनका बेस्ट प्रदर्शन 5/32 रहा था।
अर्शदीप सिंह के IPL विकेट – 111 | Arshdeep Singh total IPL wickets
अर्शदीप सिंह ने अपनी लगातार प्रभावशाली गेंदबाजी से IPL में एक मजबूत पहचान बनाई है। अभीतक वह 96 मैचों में कुल 111 विकेट हासिल कर चुके हैं। और उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 2021 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5/32 रहा है।
अर्शदीप सिंह का 100वां IPL विकेट:
अर्शदीप सिंह ने 16 अप्रैल 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना 100वां IPL विकेट पूरा किया। उन्होंने रयान रिकेल्टन को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की। इसी मैच में उन्होंने कुल 3 विकेट झटके। अर्शदीप ने 87 मैचों में अपने 100 विकेट पूरे किए, और इसी के साथ वह IPL में 100 विकेट लेने वाले पांचवें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बने।
अर्शदीप सिंह के IPL आकड़ें | Arshdeep Singh IPL Stats
| IPL डेब्यू | 16 अप्रैल 2019 |
| टीम | पंजाब किंग्स |
| मैच | 96 |
| विकेट | 111 |
| सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी | 5/32 |
| गेंदबाजी औसत | 28.03 |
| इकॉनमी | 9.19 |
| 3 विकेट हॉल | 9 |
| 4 विकेट हॉल | 2 |
| 5 विकेट हॉल | 1 |
| बेस्ट विकेट सीजन | 2025, 21 विकेट |
| पहला IPL विकेट | जोस बटलर |
अर्शदीप सिंह का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर | International cricket career
अर्शदीप सिंह का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर: अपनी सटीक यॉर्कर और डेथ ओवरों की प्रभावी गेंदबाजी से सब को प्रभावित करने के बाद अर्शदीप सिंह को मई 2022 में दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए पहला भारत कॉल-अप मिला। लेकिन उन्होंने जुलाई 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ T20I से 23 साल में उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें उनकी पहली India Cap सौंपी।
अर्शदीप सिंह का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू | International debut
छह डॉट गेंदों के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले अर्शदीप सिंह ने 7 जुलाई 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ साउथैम्पटन में T20I डेब्यू किया। इस डेब्यू में वो पहले ओवर की पहली गेंद से ही काफी असरदार दिखे और यह सिलसिला अगली 5 गेंदों पर भी बना रहा नतीजा ब्लू जर्सी में एक मेडन ओवर के साथ उन्होंने अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर शुरू किया।
अर्शदीप का T20I डेब्यू रिकॉर्ड क्या है? – मेडन ओवर
7 जुलाई 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ साउथैम्पटन में T20I डेब्यू करते हुए अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ही ओवर में मेडन डालकर अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जर्नी की शानदार शुरुआत की। इसी के साथ वह T20I डेब्यू पर पहला ओवर मेडन करने वाले दूसरे भारतीय पुरुष गेंदबाज बने। उनसे पहले यह उपलब्धि अजीत अगरकर ने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाक हासिल की थी। महिला क्रिकेट में झूलन गोस्वामी यह कारनामा कर चुकी है।
अर्शदीप का ODI डेब्यू:
अर्शदीप सिंह ने 25 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में अपना ODI डेब्यू किया। इस वनडे डेब्यू में उन्होंने 8.1 ओवर में 68 रन देकर 2 विकेट लिए। और भारत यह मुकाबला 7 विकेट से हार गया था।
टेस्ट डेब्यू – अभी नहीं
अर्शदीप सिंह ने अभी तक भारत के लिए टेस्ट डेब्यू नहीं किया है। उनका अंतरराष्ट्रीय करियर फिलहाल T20I और ODI तक सीमित है। अर्शदीप सिंह को 24 मई 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत की 18 सदस्यीय टेस्ट टीम में पहली बार शामिल किया गया था। पर वो डेब्यू नही कर पाए।
अर्शदीप सिंह का पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट – रीस टॉप्ली | First International Wicket
7 जुलाई 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ अपने T20I डेब्यू में अर्शदीप सिंह ने रीस टॉप्ली के रूप में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया था। पारी के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप की शॉर्ट स्लोअर गेंद पर टॉप्ली ने शॉट खेला, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों में चली गई।
अर्शदीप का निजी जीवन | Arshdeep Personal Life
मैदान पर गेंद से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले अर्शदीप सिंह निजी जिंदगी में काफी सहज और खुशमिजाज नजर आते हैं। क्रिकेट से खाली समय मिलने पर उन्हें परिवार के साथ वक्त बिताना, दोस्तों के साथ घूमना और नई जगहों की सैर करना काफी पसंद है।
अर्शदीप अपनी जिंदगी में छोटे-छोटे पलों को खास जगह देते हैं और फिर उन्हें कविताओं के माध्यम से व्यक्त भी करते है। फुर्सत के समय में वह टेबल टेनिस खेलना, कविताएं लिखना और फोटोग्राफी करना पसंद करते हैं।
अर्शदीप की गर्लफ्रैंड कौन है? – वैवाहिक स्थिति
अर्शदीप सिंह की निजी जिंदगी में 2026 में नया अध्याय तब जुड़ा, जब उन्होंने अभिनेत्री और मॉडल समरीन कौर के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। अर्शदीप ने उनके साथ तस्वीरें साझा कर रिश्ते को खुलकर स्वीकार किया। अर्शदीप की वैवाहिक स्थिति अभी अविवाहित हैं और उनकी शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी शैली | Arshdeep Singh bowling style
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी में स्विंग, सटीक लाइन लेंथ और जरूरत के अनुसार बदलाव, का बेहतरीन मिश्रण नजर आता है। वह नई गेंद से विकेट के दोनों तरफ गेंद को स्विंग कराने में काफी सक्षम है। उनकी गेंदबाजी की यह ताकत शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी करती है। और डेथ ओवरों में उनकी सटीक यॉर्कर बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बनती है।
अर्शदीप की गेंदबाजी की खासियत क्या है?
अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी की सबसे बड़ी खासियत वैरिएशन है। वह परिस्थितियों के अनुसार अपनी गेंदों में स्लोअर बॉल, बाउंसर और वाइड यॉर्कर का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बल्लेबाज के लिए पहले से गेंद का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है। स्विंग, यॉर्कर, डेथ-ओवर गेंदबाजीऔर विविधता उनकी खेल शैली के प्रमुख आधार है।
अर्शदीप की गेंदबाजी स्पीड | Arshdeep bowling speed
अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी की रफ्तार आमतौर पर 130 से 138 किमी/घंटा के दायरे में रहती है। लेकिन जरूरत और परिस्थितियों के अनुसार वो अपनी गति को 140 किमी/घंटा तक खींच सकते है। वह बल्लेबाजों को अपनी गति से कम और स्विंग, सही लाइन-लेंथ और सिटीक यॉर्कर का सही टाइम पर सही इस्तेमाल से ज्यादा दिक्कत देते है।
पसंदीदा क्रिकेटर और आदर्श:
अर्शदीप सिंह बचपन में इरफान पठान को अपना आदर्श मानते थे और पाकिस्तान के खिलाफ उनकी हैट्रिक देखकर उनकी तेज गेंदबाजी से काफी ज्यादा प्रभावित हुए थे। इसके साथ ही वसीम अकरम की स्विंग और यॉर्कर तथा जहीर की रिवर्स स्विंग ने उन्हें काफी प्रभावित किया है। ये तीनों ही लेफ्ट हैंडेड तेज गेंदबाज उनके पसंदीदा और प्रेरणादायक रहे है।
अर्शदीप सिंह की नेटवर्थ | Arshdeep Singh Net Worth
उपलब्ध मीडिया रिपोर्टों के आधार पर 2026 में अर्शदीप सिंह की अनुमानित नेटवर्थ करीब ₹28 से ₹40 करोड़ के बीच बताई जाती है। हालांकि, यह एक अनुमान है और उनकी वास्तविक कुल संपत्ति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अर्शदीप सिंह की आय का मुख्य स्रोत IPL, BCCI का केंद्रीय अनुबंध और अंतरराष्ट्रीय मैच फीस है। इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी कमाई करते हैं।
अर्शदीप सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट रिकॉर्ड | International Cricket Records
- T20 विश्व कप 2022: भारत के लिए सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ 3/32 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
- T20 विश्व कप 2024: 17 विकेट लेकर टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।
- ICC T20I Cricketer of the Year: 2024 के प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार जीता।
- T20I में 100 विकेट लेने वाले पहले: अर्शदीप T20I क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज है। उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि 2025 में सिर्फ 64 T20I मैचों में हासिल की थी।
- T20I डेब्यू पर मेडन ओवर: 7 जुलाई 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही ओवर में मेडन डालकर शानदार शुरुआत की और ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय बने।
- ODI सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: 2026 तक उनका सर्वश्रेष्ठ ODI गेंदबाजी प्रदर्शन 5/37 है।
- एक कैलेंडर वर्ष में 36 T20I विकेट: 2024 में अर्शदीप ने 18 T20I मैचों में 36 विकेट लिए। वह उस वर्ष भारत के सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।
- अर्शदीप सिंह के IPL रिकॉर्ड | Arshdeep Singh IPL Records
- 100 IPL विकेट: 2026 में अर्शदीप 100 IPL विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बने।
- कुल IPL विकेट: 2026 तक उनके नाम 96 मैचों में 111 विकेट उनके नाम हैं।
- सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: IPL में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/32 है, जो उन्होंने 2021 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ किया था।
- एक सीजन में सर्वाधिक विकेट: 2025 में उन्होंने 21 विकेट लेकर इसे अपना सर्वश्रेष्ठ सीजन बनाया था।
- पांच विकेट हॉल: IPL में उनके नाम एक 5-विकेट हॉल है।
- पंजाब के प्रमुख विकेट लेने वाले गेंदबाज: 111 विकेट के साथ वह पंजाब किंग्स के IPL इतिहास के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शीर्ष पर हैं।
अर्शदीप सिंह के रोचक तथ्य | Interesting Facts About Arshdeep Singh
- अर्शदीप सिंह का जन्म मध्य प्रदेश के गुना में हुआ, लेकिन उनका क्रिकेट करियर पंजाब और चंडीगढ़ से शुरू हुआ।
- वह 2018 अंडर-19 विश्व कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे।
- 2023 में अर्शदीप इंग्लैंड की काउंटी टीम केंट के लिए भी खेल चुके हैं।
- अर्शदीप को कविताएं लिखने का भी शौक है। वह अपने साथ पेन और डायरी रखते थे और कविताएं लिखना पसंद करते हैं।
- अर्शदीप ने 7 जुलाई 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ T20I डेब्यू किया और पहले ही ओवर में मेडन डालकर खास रिकॉर्ड बनाया था।
- अर्शदीप T20I में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज है।
- IPL में वह पंजाब किंग्स के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हैं और आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल हैं।
- अर्शदीप को टेबल टेनिस, फोटोग्राफी और ट्रैवलिंग का काफी शौक है।
- वह T20 विश्व कप मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं।
- मैदान पर शांत दिखने वाले अर्शदीप ड्रेसिंग रूम में काफी मजाकिया और खुशमिजाज स्वभाव के माने जाते हैं।
- उनकी गेंदबाजी की सबसे बड़ी ताकत स्विंग, सटीक यॉर्कर और डेथ ओवरों में नियंत्रण है।
- मैदान पर शांत स्वभाव के कारण उनके साथी खिलाड़ी उन्हें Chill Guy कहकर भी बुलाते हैं।
निष्कर्ष:
अर्शदीप सिंह की जीवनी (Arshdeep Singh Biography In Hindi) मेहनत, संघर्ष और सफलता की एक प्रेरणादायक कहानी रही है। घरेलू से लेकर IPL और फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक, उन्होंने अपने प्रदर्शन से एक अलग पहचान बनाई है। उनकी स्विंग और सटीक यॉर्कर उन्हें भारतीय क्रिकेट का खास गेंदबाज बनाती है।
Image: Storm machine / Wikimedia Commons / CC BY-SA 4.0 (Cropped)


