ध्रुव जुरेल की जीवनी: उम्र, कद, घरेलू करियर, बल्लेबाजी शैली, IPL आकड़ें और रिकार्ड

ध्रुव जुरेल की जीवनी
ध्रुव जुरेल की जीवनी

ध्रुव जुरेल की जीवनी एक ऐसे युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज के सफर की कहानी है, जिसने कम उम्र में ही घरेलू क्रिकेट से लेकर IPL और भारतीय टीम तक अपनी जगह बनाई। विकेट के पीछे तेज प्रतिक्रिया और बल्ले से मुश्किल परिस्थितियों में धैर्य दिखाने वाले जुरेल ने अपने खेल से सब को प्रभावित किया है।

ध्रुव जुरेल की जीवनी में आपको उनके जन्म, परिवार, शिक्षा, क्रिकेट की शुरुआत, कोच, घरेलू करियर, आईपीएल सफर, टीम इंडिया में एंट्री, रिकॉर्ड और निजी जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से मिलेंगी।

Table of Contents

Table of Contents

ध्रुव जुरेल का जीवन परिचय | Dhruv Jurel Biography In Hindi 

ध्रुव जुरेल का जन्म 21 जनवरी 2001 को उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ था। उनके पिता नेम सिंह जुरेल भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं और कारगिल युद्ध के अनुभवी सैनिक भी हैं। उनकी माता का नाम नीलम जुरेल है। ध्रुव को क्रिकेट में आगे बढ़ाने के लिए उनके परिवार ने महत्वपूर्ण त्याग किए।

बचपन में ध्रुव ने अपने स्कूल के एक समर कैंप के दौरान बच्चों को क्रिकेट खेलते देखा और इसी दौरान उनके मन में क्रिकेटर बनने की इच्छा मजबूत हुई। तब उनके पिता ने उन्हें ट्रेनिंग के लिए आगरा से नोएडा ले गये और वहाँ एक क्रिकेट अकादमी में प्रवेश दिलाया।

जब ध्रुव 14 वर्ष के थे, तब उनके पिता ने बल्ला खरीदने के लिए कर्ज लिया, जबकि उनकी मां ने क्रिकेट किट खरीदने के लिए अपना सोने का हार गिरवी रखा। यही संघर्ष आगे चलकर उनके क्रिकेट करियर की मजबूत नींव बना।

ध्रुव जुरेल घरेलू टीम में उत्तरप्रदेश का और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करते है। जनवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ध्रुव जुरेल को भारतीय टीम में शामिल किया गया। उन्होंने 23 फरवरी 2024 को रांची में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया। 

ध्रुव जुरेल का बॉयोडाटा |  Dhruv Jurel Biodata

पूरा नाम ध्रुव चंद जुरेल
जन्म तिथि 21 जनवरी 2001
उम्र 25 वर्ष 
जन्म स्थान आगरा, उत्तरप्रदेश 
बल्लेबाजी शैलीदाएं हाथ के बल्लेबाज
भूमिका विकेटकीपर-बल्लेबाज
कद, लम्बाई 5 फीट 11इंच 
वजन 68 kg 
घरेलू टीम उत्तरप्रदेश 
IPL टीम राजस्थान रॉयल्स
IPL डेब्यू5 अप्रैल 2023
IPL पहली कीमत₹20 लाख (2022 नीलामी)
IPL रिटेंशन कीमत ₹14 करोड़ (2025 ) 
अंतरराष्ट्रीय डेब्यूटेस्ट: 15 फरवरी 2024
जर्सी नंबर, भारत 16 
जर्सी नंबर, IPL 21 
कोच परवेंद्र यादव/ फूल चंद
IPL सर्वोच्च स्कोर 81* 
पिता नेम चंद जुरेल 
माता रजनी जुरेल 

ध्रुव जुरेल कौन हैं?

ध्रुव जुरेल भारत के दाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी पहचान बनाई और IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए चर्चा में आए।

उन्होंने 15 फरवरी 2024 को इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। इसके बाद वह भारतीय टीम के टेस्ट और सीमित ओवरों के सेटअप में भी शामिल रहे हैं। 

ध्रुव जुरेल का परिवार: 

ध्रुव जुरेल के परिवार में उनके माता-पिता और बहन शामिल हैं। उनके पिता नेम सिंह जुरेल भारतीय सेना में रहे हैं और 1999 के कारगिल युद्ध में भी सेवा दे चुके हैं, जबकि उनकी मां रजनी जुरेल गृहिणी हैं। ध्रुव की एक बहन भी है जिसका नाम नीरू जुरेल हैं और जो उम्र में उनसे बड़ी है। 

ध्रुव के क्रिकेट सफर में परिवार की भूमिका काफी अहम रही। शुरुआत में उनके पिता चाहते थे कि बेटा सेना में जाकर देश की सेवा करे, लेकिन ध्रुव का मन क्रिकेट की तरफ आकर्षित हुआ।

जब क्रिकेट किट खरीदने की बात आई, तो उनकी मां ने अपनी सोने की चेन बेचकर बेटे के सपने को सहारा दिया। ध्रुव ने बाद में इस त्याग को अपने क्रिकेट सफर की खास यादों में शामिल किया।

ध्रुव जुरेल की उम्र कितनी है? (Dhruv Jurel Age)

ध्रुव जुरेल हर साल 21 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाते है उनकी आयु अभी 25 वर्ष है। 25 साल की उम्र तक ध्रुव जुरेल ने क्रिकेट में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर ली हैं। इतनी कम उम्र में वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं, अंडर-19 स्तर पर भारत की कप्तानी कर चुके हैं और IPL में 1,000 रन भी पूरे कर चुके हैं। 

ध्रुव जुरेल की शिक्षा: 

ध्रुव जुरेल ने अपनी स्कूली पढ़ाई आगरा के आर्मी पब्लिक स्कूल से की। पढ़ाई के दौरान ही उनका रुझान क्रिकेट की ओर बढ़ गया और स्कूल के समर कैंप से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया। बाद में उन्होंने क्रिकेट को अपना करियर बनाने के लिए नोएडा की क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण लिया। 

शुभमन गिल की जीवनी: जानिए रन, रिकॉर्ड और उपलब्धियों की कहानी

उनके पिता चाहते थे कि ध्रुव पढ़ाई करके NDA के जरिए सेना में जाएं, क्योंकि ध्रुव पढ़ाई में अच्छे थे। लेकिन स्कूल के दौरान ही क्रिकेट के प्रति उनकी रुचि बढ़ी और उन्होंने क्रिकेट को अपना करियर बना लिया। 

ध्रुव जुरेल के कोच कौन है? | Dhruv Jurel coach?

ध्रुव जुरेल के प्रारंभिक और मुख्य कोच परवेंद्र यादव और फूल चंद रहे है। जुरेल के शुरुआती क्रिकेट सफर में इन दोनों कोचों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आगरा की Springdale Cricket Academy में उन्होंने परवेंद्र यादव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया। बाद में 2014 में वह नोएडा पहुंचे और वहां फूल चंद की अकादमी में ट्रेनिंग शुरू की। फूल चंद ने उनकी प्रतिभा और मेहनत को कम उम्र में ही पहचान लिया था।

महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड: करियर, हेलिकॉप्टर शॉट, स्टंपिंग और विकेटकीपिंग शैली

ध्रुव जुरेल की क्रिकेट यात्रा सिर्फ अभ्यास से नहीं बनी, आगरा के शुरुआती प्रशिक्षण से लेकर नोएडा में कई मैच खेलने तक, उनके कोचों ने उनकी तकनीक के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी एक नया रूप दिया।

ध्रुव जुरेल ने क्रिकेट की शुरुआत कैसे की? | Dhruv Jurel Cricket Journey 

ध्रुव जुरेल का शुरुआती क्रिकेट करियर की शुरुआत आगरा के आर्मी पब्लिक स्कूल में लगे समर कैंप के दौरान हुई थी। उस समय वे लगभग 10-12 साल के रहे होंगे। शुरुआत में वे दोस्तों के साथ स्विमिंग कैंप में गए थे, लेकिन वहां बच्चों को क्रिकेट खेलते देखकर उनका मन क्रिकेट की ओर आकर्षित हुआ। इसके बाद उनके पिता ने उन्हें आगरा की Springdale Cricket Academy में दाखिला दिलाया, जहां उन्होंने कोच परवेंद्र यादव से क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। 

नमन धीर की जीवनी: 24 की उम्र में एक मौका, IPL डेब्यू और अब टीम इंडिया का सफर

शुरुआती दौर में ध्रुव मुख्य रूप से बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे, लेकिन कोच परवेंद्र यादव ने उनकी फील्डिंग क्षमता देखकर उन्हें विकेटकीपिंग करने की सलाह दी। यहीं से उनके विकेटकीपर-बल्लेबाज बनने की दिशा मजबूत हुई।

इसके बाद ध्रुव ने उत्तर प्रदेश की आयु-वर्ग क्रिकेट में जगह बनाई और U-14 स्तर पर खेले। करीब 14 साल की उम्र में वह आगरा से नोएडा चले गए, जहां उन्होंने कोच फूलचंद शर्मा की अकादमी में प्रशिक्षण लिया। वहां उन्होंने दिल्ली-NCR के स्थानीय टूर्नामेंटों में खूब मैच खेले, जिससे उनके खेल को आगे बढ़ने का मौका मिला। 

अकादमी में ट्रेनिंग के बाद ध्रुव ने उत्तर प्रदेश की अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 टीमों में खेलते हुए आयु-वर्ग क्रिकेट में अपनी जगह बनाई। इसके बाद उन्होंने भारत की अंडर-19 टीम में जगह बनाई और 2019 में भारत को अंडर-19 एशिया कप जिताने वाली टीम की कप्तानी की। 2020 अंडर-19 विश्व कप में वह भारत के उप-कप्तान रहे, जहां भारत फाइनल तक पहुंचा। इसके बाद उन्होंने सीनियर क्रिकेट की ओर कदम बढ़ाया फिर 2021 में उत्तर प्रदेश के लिए T20 डेब्यू और 2022 में रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया। 

ध्रुव जुरेल का घरेलू क्रिकेट करियर | Dhruv Jurel Domestic Cricket Career 

ध्रुव जुरेल ने उत्तर प्रदेश के लिए 2022 में रणजी ट्रॉफी के जरिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया। उनका पहला मैच केरल के खिलाफ था। शुरुआती दो मैचों में ही उन्होंने अर्धशतक लगाकर अपनी बल्लेबाजी की क्षमता दिखाई।

इसके बाद दिसंबर 2022 में नागालैंड के खिलाफ 249 रन की शानदार पारी उनके घरेलू करियर का बड़ा मोड़ बनी। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। उस रणजी सीजन में जुरेल ने 6 मैचों में 429 रन बनाए। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का सर्वोच्च स्कोर भी रहा। इसी प्रदर्शन से उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की। 

इसके बाद उन्होंने 2023 में List A क्रिकेट में कदम रखा। भारत A के लिए Emerging Teams Asia Cup में खेलने के बाद उन्होंने 27 नवंबर 2023 को उत्तर प्रदेश के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने 11 रन बनाए। हालांकि उस मैच में उत्तर प्रदेश को 60 रन से हार मिली। 

ध्रुव जुरेल का घरेलू क्रिकेट डेब्यू | Dhruv Jurel Domestic Cricket Debut 

T20 डेब्यू:

ध्रुव जुरेल ने 10 जनवरी 2021 को उत्तर प्रदेश के लिए पंजाब के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में T20 डेब्यू किया। इस मैच में उन्होंने 23 रन बनाए। 

रणजी ट्रॉफी डेब्यू:

17 फरवरी 2022 को उन्होंने उत्तर प्रदेश की ओर से विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी क्रिकेट का डेब्यू किया। पहली पारी में उन्होंने 64 रन और दूसरी पारी में 4 रन बनाए। 

List A डेब्यू:

उनका पहला List A मैच 14 जुलाई 2023 को India A बनाम UAE A के बीच Emerging Teams Asia Cup में हुआ। इस मैच में वह India A की प्लेइंग इलेवन में विकेटकीपर के रूप में शामिल थे। 

विजय हजारे ट्रॉफी डेब्यू:

27 नवंबर 2023 को उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए राजस्थान के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में डेब्यू किया। इस मैच में वह 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। 

ध्रुव जुरेल का IPL करियर | Dhruv Jurel IPL career or Journey

₹20 लाख से शुरू हुआ ध्रुव जुरेल का IPL करियर 2023 की 15 गेंदों वाली नाबाद 32 रन की पारी से चर्चा में आया और उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी ने राजस्थान रॉयल्स में उनकी जगह मजबूत कर दी। ध्रुव जुरेल का IPL सफर छोटी लेकिन तेज पारियों से शुरू हुआ और 2026 में 515 रन के साथ एक शानदार सीजन तक पहुंचा।

ध्रुव जुरेल की IPL नीलामी और पहली कीमत | Dhruv Jurel IPL Auction Price

ध्रुव जुरेल को IPL 2022 मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने ₹20 लाख में खरीदा था। उनका बेस प्राइस भी ₹20 लाख था और RR ने इसी कीमत पर उन्हें अपने साथ जोड़ा। उस समय जुरेल अनकैप्ड भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज थे।

महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी: उम्र और उपलब्धियों से लेकर विश्व कप विजेता बनने तक की कहानी

खास बात यह थी कि राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें खरीदने के समय उनकी युवा उम्र और U-19 स्तर के प्रदर्शन को देखते हुए टीम में शामिल किया था। वह 2020 अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम के उप-कप्तान भी रह चुके थे। खास बात यह थी कि उस समय जुरेल एक उभरते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज थे और अभी उनका रणजी ट्रॉफी डेब्यू भी नहीं हुआ था।

इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें टीम में बनाए रखा। IPL 2025 के लिए RR ने उन्हें ₹14 करोड़ में रिटेन किया, जिससे उनकी IPL कीमत ₹20 लाख से बढ़कर ₹14 करोड़ हो

ध्रुव जुरेल का IPL डेब्यू: कितने रन बनाए और किस नंबर पर बल्लेबाजी की?

ध्रुव जुरेल ने 5 अप्रैल 2023 को राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ गुवाहाटी में अपना IPL डेब्यू किया। उस डेब्यू के समय उनकी उम्र 22 साल थी। वे Impact Player के रूप में बल्लेबाजी करने उतरे और राजस्थान की पारी के 16वें ओवर में, 7वें विकेट के बाद क्रीज पर आए। उन्होंने 15 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

दिलचस्प बात यह रही कि डेब्यू मैच में ही जुरेल ने मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए तेज पारी खेलकर अपनी बल्लेबाजी की क्षमता दिखाई। हालांकि राजस्थान रॉयल्स यह मुकाबला 5 रन से हार गई। 

ध्रुव जुरेल की IPL में सर्वश्रेष्ठ पारी कौन सी है? Dhruv Jurel best innings in IPL?  and highest score  

ध्रुव जुरेल का IPL उच्चतम स्कोर 81 रन है, जो उन्होंने 2026 में RCB के खिलाफ 43 गेंदों पर बनाया था। जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इस यादगार लपारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 188.37 रहा था। 

इस पारी की खास बात यह रही कि राजस्थान रॉयल्स ने 202 रन का लक्ष्य 18 ओवर में हासिल किया, और जुरेल ने नाबाद रहते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया।

ध्रुव जुरेल का IPL में सबसे अच्छा सीजन कौन सा रहा? | Dhruv Jurel best IPL season 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जुरेल के लिए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक बड़ा मंच साबित हुआ। ध्रुव जुरेल का IPL में सबसे शानदार सीजन 2026 का रहा है। राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन उन्होंने 16 मैचों में 515 रन बनाए, इस दरमियान उनका बल्लेबाजी औसत 36.79 और स्ट्राइक रेट 154.65 रहा। इस सीजन में उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए, जो राजस्थान के किसी भी बल्लेबाज के सबसे ज्यादा थे। 

ध्रुव जुरेल के IPL आंकड़े | Dhruv Jurel IPL stats 

IPL डेब्यू 5 अप्रैल 2023 (22 साल में)
IPL मैच 57 
पारियां51 
रन 1195 
सर्वोच्च स्कोर 81* 
औसत 31.45 
स्ट्राइक रेट 154+ 
शतक 0 
अर्धशतक10 
चौके 98 
छक्के 62 
नाबाद 13 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर | Dhruv Jurel international cricket career or Journey 

घरेलू क्रिकेट में मजबूत प्रदर्शन, IPL 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए प्रभावशाली बल्लेबाजी और India A के लिए England Lions के खिलाफ खेलने के बाद ध्रुव जुरेल को जनवरी 2024 में भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली। इसके बाद 15 फरवरी 2024 को उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा। 

ध्रुव जुरेल का टेस्ट डेब्यू और इंग्लैंड के खिलाफ यादगार प्रदर्शन: 

ध्रुव जुरेल ने 15 फरवरी 2024 को राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था। डेब्यू पारी में जुरेल ने 104 गेंदों पर 46 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वह अर्धशतक से सिर्फ 4 रन दूर रह गए।

लेकिन उनका सबसे यादगार प्रदर्शन रांची में खेले गए चौथे टेस्ट में आया। अपने सिर्फ दूसरे टेस्ट में जुरेल ने पहली पारी में 149 गेंदों पर 90 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए और भारत को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई।

दूसरी पारी में उन्होंने 77 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए और शुभमन गिल के साथ मिलकर भारत को 5 विकेट से जीत दिलाई। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें Player of the Match चुना गया।

ध्रुव जुरेल का T20I डेब्यू: 

ध्रुव जुरेल ने 6 जुलाई 2024 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अपना T20I डेब्यू किया। अपने पहले अंतरराष्ट्रीय T20 मुकाबले में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 14 गेंदों पर 6 रन बनाए, जिसमें एक चौका शामिल था। हालांकि, भारत यह मुकाबला 13 रन से हार गया। जुरेल ने विकेटकीपर के रूप में भी योगदान दिया और वेलिंगटन मसाकाद्जा को स्टंप किया

ध्रुव जुरेल का ODI डेब्यू: 

ध्रुव जुरेल को सितंबर 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। यह उनके अंतरराष्ट्रीय ODI करियर के लिए महत्वपूर्ण मौका है। हालांकि, टीम में चयन होने के बावजूद अभी उनका ODI डेब्यू नहीं हुआ है। यह देखना काफी दिलचस्प होगा की वह इस सीरीज में प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में सफल होते है या नही।

ध्रुव जुरेल के प्रमुख रिकॉर्ड और उपलब्धियां | Dhruv Jurel records and achievements 

ध्रुव जुरेल ने कम समय में घरेलू क्रिकेट, टेस्ट और IPL तीनों स्तरों पर कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। रणजी ट्रॉफी में 249 रन से पहचान बनाने के बाद उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 160* और IPL में 81* जैसी तेज पारियां खेलीं। वहीं टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 125 रन का सर्वोच्च स्कोर दर्ज है। 

टेस्ट क्रिकेट में 125 रन का सर्वोच्च स्कोर: 

ध्रुव जुरेल का टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर 125 रन है। उन्होंने यह अपना पहला टेस्ट शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ 2025 में अहमदाबाद टेस्ट में बनाया। इसके बाद 2026 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 115 रन* बनाकर अपना दूसरा टेस्ट शतक और विदेश में पहला टेस्ट शतक लगाया।

दूसरे ही टेस्ट में Player of the Match: 

इंग्लैंड के खिलाफ रांची में खेले गए अपने दूसरे टेस्ट में जुरेल ने पहली पारी में 90 रन और दूसरी पारी में नाबाद 39 रन बनाए। भारत ने यह मुकाबला 5 विकेट से जीता और जुरेल को Player of the Match चुना गया। यह उपलब्धि उनकी क्रिकेट जर्नी के लिए काफी सफल रही। 

विदेश में पहला टेस्ट शतक – 115 रन*

अगस्त 2026 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में जुरेल ने 115 रन नाबाद बनाए। 177 गेंदों की इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के थे। यह उनका विदेशी जमीन पर पहला टेस्ट शतक और टेस्ट करियर का दूसरा शतक बना।

रणजी ट्रॉफी में 249 रन की बड़ी पारी: 

दिसंबर 2022 में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए जुरेल ने नागालैंड के खिलाफ 329 गेंदों पर 249 रन बनाए। उनकी इस पारी में 26 चौके और 2 छक्के शामिल थे। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर की सबसे बड़ी पारी है और घरेलू क्रिकेट में उनकी पहचान मजबूत करने वाली प्रमुख पारियों में गिनी जाती है।

List A क्रिकेट में 160 रन*

29 दिसंबर 2025 को बड़ौदा के खिलाफ जुरेल ने 101 गेंदों पर नाबाद 160 रन बनाए। उन्होंने 15 चौके और 8 छक्के लगाए। यह उनकी पहली List A सेंचुरी थी और इस पारी के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए List A क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी बनाया। 

IPL में 81 रन सर्वोच्च स्कोर: 

IPL में जुरेल का सर्वोच्च स्कोर 81 रन* है, जो उन्होंने 2026 में RCB के खिलाफ 43 गेंदों पर बनाया। उनके IPL करियर में अब तक 58 मैचों में 1,195 रन दर्ज हैं।

IPL में 1,000 रन पूरे: 

2026 सीजन में जुरेल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 1,000 IPL रन का आंकड़ा पार किया। यह उपलब्धि उनके IPL करियर में काफी महत्वपूर्ण रही। उनके 2026 सीजन में कुल 515 रन रहे।

ध्रुव जुरेल के रिकॉर्ड और आंकड़ों की पूरी जानकारी यहाँ देखें।

भारत के लिए टेस्ट और T20I दोनों में पदार्पण: 

जुरेल ने 15 फरवरी 2024 को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। उसी साल उन्होंने 6 जुलाई 2024 को जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I डेब्यू किया।

ध्रुव जुरेल की बल्लेबाजी शैली | Dhruv Jurel Batting Style 

ध्रुव जुरेल दाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। उनकी बल्लेबाजी शैली को कॉम्पैक्ट तकनीक, तेज प्रतिक्रिया और परिस्थिति के अनुसार शॉट खेलने की क्षमता के लिए जाना जाता है। उनकी तकनीक बहुत ज्यादा दिखावटी नहीं है; वह गेंद को अच्छी तरह देखकर शॉट चुनने पर जोर देते हैं। उनकी बैक-फुट बल्लेबाजी, कट, पुल और पंच जैसे शॉट खास तौर पर प्रभावी हैं।

गली क्रिकेट से ग्लोबल स्टार तक: श्रेयस अय्यर की जीवनी, उम्र, क्रिकेट सफर, खेल शैली, उपलब्धियां और नेट वर्थ

उनकी बल्लेबाजी में मध्यक्रम के बल्लेबाज वाली लचीलापन दिखाई देता है। जरूरत पड़ने पर वह लंबे समय तक क्रीज पर टिक सकते हैं, जबकि सीमित ओवरों में रन बनाने की गति बढ़ाने की क्षमता भी रखते हैं। 

ध्रुव जुरेल की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत क्या है? 

ध्रुव जुरेल की सबसे बड़ी ताकत कॉम्पैक्ट तकनीक, मजबूत बैक-फुट खेल और गेंद को देर से देखकर शॉट चुनना है। वह परिस्थिति के अनुसार रक्षात्मक और आक्रामक दोनों अंदाज में बल्लेबाजी कर सकते हैं। 

ध्रुव जुरेल की विकेटकीपिंग शैली और खासियत | Dhruv Jurel Wicketkeeping Style 

ध्रुव जुरेल विकेट के पीछे काफी सक्रिय और आक्रामक अंदाज में विकेटकीपिंग करते हैं। वह गेंदबाज की गेंद पर लगातार नजर रखते हैं। उनका शानदार रिफ्लेक्स, संतुलित फुटवर्क और गेंद पर तुरंत प्रतिक्रिया, विकेटों के पीछे उनकी क्षमता को प्रदर्शित करते है। वह स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों के हिसाब से अपनी पोजीशन को बड़ी आसानी के साथ बदल सकते हैं।

ध्रुव जुरेल की विकेटकीपिंग की सबसे बड़ी खासियत वह स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ विकट के पीछे काफी फुर्ती और संतुलन में नजर आते है और स्टंपिंग को कोई भी चांस मिस नही करते।  

ध्रुव जुरेल निजी जीवन कैसा है? 

अपने निजी जीवन मे उन्हें अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना काफी पसंद है। उनके जीवन मे उनका परिवार स्नीकर्स और गैजेट्स काफी महत्वपूर्ण स्थान रखते है। क्रिकेट के अलावा वह टेबल टेनिस का शौक भी रखते है। वैवाहिक स्थिति सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी के अनुसार ध्रुव जुरेल अभी अविवाहित हैं।

ध्रुव जुरेल की नेटवर्थ | Dhruv Jurel Net Worth 

ध्रुव जुरेल की सटीक नेटवर्थ की आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी अनुमानित नेटवर्थ लगभग ₹8 करोड़ से ₹30 करोड़ तक बताई गई है।  हालांकि, IPL कॉन्ट्रैक्ट और BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट उनकी आय के प्रमुख स्रोतों में शामिल हैं। 

IPL कॉन्ट्रैक्ट: राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 2025 और 2026 सीजन के लिए ₹14 करोड़ में रिटेन किया।

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट: उन्हें ग्रुप C में शामिल किया गया था, जिसकी वार्षिक रिटेनरशिप फीस ₹1 करोड़ है। 

ध्रुव जुरेल के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी | Dhruv Jurel Interesting facts 

जुरेल के क्रिकेट यात्रा  में कई ऐसी बातें हैं, जो ध्रुव जुरेल की जीवनी को सामान्य क्रिकेट प्रोफाइल से अलग बनाती हैं। उनके बारे में ये तथ्य शामिल किए जा सकते हैं:

  • क्रिकेट की शुरुआत स्कूल के समर कैंप से हुई: ध्रुव 8वीं कक्षा के दौरान स्कूल में 60 दिनों के स्पोर्ट्स कैंप में तैराकी शिविर में शामिल होने गये पर, वहां कैंप में कुछ लोगों को क्रिकेट खेलते हुए देखा और यहाँ से वह क्रिकेट की ओर आकर्षित हुए। इस घटना को अपने परिवार के साथ बया करने के लिए उन्हें झूठ का सहारा लेना पड़ा। 
  • ध्रुव जुरेल का जन्म:  21 जनवरी 2001 को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हुआ था. उनका पूरा नाम ध्रुव चंद जुरेल है. उनके पिता नेम सिंह जुरेल, भारतीय सेना में हवलदार थे. 
  • कम उम्र में पैर की सर्जरी: पांच साल की उम्र में बस के टायर की चपेट में आने से उनके बाएं पैर में चोट लगी थी, जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई।
  • क्रिकेट किट के लिए परिवार का बड़ा त्याग:  बचपन मे उन्होंने अपने पिता से क्रिकेट किट खरीदने का अनुरोध किया, पर पिता की ओर से नकारात्मक जबाब मिला। इस पर उन्होंने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया और घर छोड़ने की धमकी दी. यह सुनकर उनकी मां चिंतित हुई और उन्हें बेटे की क्रिकेट किट के लिए अपनी सोने की चेन बेचनी पड़ी। 
  • भारत U-19 टीम के उपकप्तान: जुरेल 2020 U-19 विश्व कप में भारतीय टीम के उपकप्तान थे।
  • रणजी में बड़ी पारी: 2022-23 रणजी ट्रॉफी में नागालैंड के खिलाफ उन्होंने 329 गेंदों पर 249 रन बनाए, जो उनके प्रथम श्रेणी करियर की सर्वोच्च पारी है। 
  • टेस्ट डेब्यू पर 46 रन: 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में डेब्यू करते हुए उन्होंने 46 रन बनाए और विकेटकीपिंग में भी प्रभावित किया।
  • दूसरे टेस्ट में Player of the Match: रांची में अपने दूसरे टेस्ट में जुरेल ने 90 रन और नाबाद 39 रन बनाए और भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह अपने दूसरे ही टेस्ट में Player of the Match बनने वाले भारतीय विकेटकीपरों की खास सूची में शामिल हुए।
  • जय जवान, जय किसान’ वाला सेलिब्रेशन: अगस्त 2026 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में उन्होंने नाबाद 115 रन बनाए। शतक के बाद उनका ‘जय जवान, जय किसान’ वाला सेलिब्रेशन काफी चर्चा में रहा।
  • 2018 के मेरठ, आगरा और दिल्ली के त्रिकोणीय सीरीज में ध्रुव जुरेल ने 21 गेंदो में शतक लगाकर सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया था.
  • ध्रुव जुरेल ने Minerva Academy के खिलाफ इंप्रेस क्रिकेट लीग 2023 के दौरान 61 गेंद में 163 रन का स्कोर बनाया था। 
  • ध्रुव जुरेल का जन्म 21 जनवरी 2001 को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हुआ था. उनका पूरा नाम ध्रुव चंद जुरेल है. उनके पिता नेम सिंह जुरेल, भारतीय सेना में हवलदार थे. 
  • उनके पिता 1999 के कारगिल युद्ध में भाग लिया था. वह चाहते थे कि उनका बेटा भारतीय सेना में अफसर बने. लेकिन ध्रुव का आकर्षक खेलों की ओर ज्यादा था। 
  • जुरेल ने कोच परवेंद्र यादव के प्रशिक्षण में  स्प्रिंगडेल क्रिकेट अकादमी, आगरा में और कोच अभय सिंह के मार्गदर्शन में एस्टर क्रिकेट अकादमी, नोएडा एक्सटेंशन, में प्रशिक्षण लिया.
  • शुरुआत में उन्होंने अपना क्रिकेट करियर एक ऑफस्पिनर के रूप में शुरू किया था. पर कोच परवेंद्र यादव की सलाह पर, वह एक बल्लेबाज और विकेटकीपर बने। 
  • 14 साल की उम्र में उनका चयन अंडर-14 में हो गया और फिर उत्तर प्रदेश के लिए अंडर-16 और अंडर-19 के लिए भी चुना गया.
  • ध्रुव जुरेल ने 2014 अंडर-17 स्कूल नेशनल क्रिकेट टी20 चैंपियनशिप में 6 मैचों में चार शतक और दो अर्धशतक के साथ कुल 600 रन बनाए.
  • जुरेल ने 2015 अंडर-14 राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश अंडर-14 के लिए 152 रन बनाए और फिर उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ फाइनल में 137 रन की एक बेहतरीन पारी खेली। 
  • 16 अक्टूबर 2018 को, जुरेल ने झारखंड अंडर-19 के खिलाफ अपना पहला एक दिवसीय अर्धशतक बनाया. उन्होंने 2018-19 कूच बिहार ट्रॉफी के 11 मैचों में 762 रन बनाए और 51 कैच लपके। 
  • जुरेल अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत अंडर-19 के लिए खेले और 2020 अंडर-19 विश्व कप में टीम के उप-कप्तान रहे है और उन्होंने 2019 यूथ एशिया कप में भारत की अंडर-19 टीम की कप्तानी भी की थी। 
  • 2022 आईपीएल मेगा-नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने ध्रुव जुरेल को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये के साथ साइन किया था।  
  • ध्रुव जुरेल ने 5 अप्रैल 2023 को गुवाहाटी में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल में पदार्पण किया और 32 रन तेज तर्रार पारी खेली. 
  • वह एमएस धोनी को अपना आदर्श खिलाड़ी मानते हैं.
  • उन्हें अपने खाली समय में बास्केटबॉल खेलना पसंद है.

ध्रुव जुरेल की जीवनी से जुड़े महत्वपूर्ण FAQs

Q. ध्रुव जुरेल का जन्म कब और कहाँ हुआ?

Ans. ध्रुव जुरेल का जन्म 21 जनवरी 2001 को आगरा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं।

Q. ध्रुव जुरेल की उम्र कितनी है?

Ans. ध्रुव जुरेल का जन्म 21 जनवरी 2001 को हुआ था। 21 सितंबर 2026 तक उनकी उम्र 25 वर्ष है।

Q. ध्रुव जुरेल के माता-पिता कौन हैं?

Ans. उनके पिता का नाम नेम सिंह जुरेल है, जो भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं और कारगिल युद्ध के वेटरन हैं। उनकी माता का नाम रजनी जुरेल है। उनके परिवार ने क्रिकेट करियर बनाने में उनका समर्थन किया।

Q. ध्रुव जुरेल ने क्रिकेट खेलना कब शुरू किया?

Ans. ध्रुव जुरेल की क्रिकेट में रुचि स्कूल के समर कैंप के दौरान बढ़ी। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश की अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 टीमों के लिए क्रिकेट खेला।

Q. ध्रुव जुरेल के घरेलू क्रिकेट करियर की सबसे यादगार पारी कौन-सी है?

Ans. रणजी ट्रॉफी 2022-23 में नागालैंड के खिलाफ ध्रुव जुरेल ने 329 गेंदों पर 249 रन बनाए। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर की प्रमुख पारियों में शामिल है और घरेलू क्रिकेट में उनकी पहचान मजबूत करने वाली पारी रही।

Q. ध्रुव जुरेल ने IPL में डेब्यू कब किया?

Ans. ध्रुव जुरेल ने 5 अप्रैल 2023 को पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की ओर से IPL डेब्यू किया। उन्होंने इस मुकाबले में 15 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए।

Q. ध्रुव जुरेल का IPL में सर्वोच्च स्कोर कितना है?

Ans. 2026 तक ध्रुव जुरेल का IPL में सर्वोच्च स्कोर नाबाद 81 रन है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 43 गेंदों पर यह पारी खेली।

Q. ध्रुव जुरेल को भारतीय टेस्ट टीम में जगह कैसे मिली?

Ans. घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन, IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल और India A टीम में चयन के बाद ध्रुव जुरेल को भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली। उन्होंने 15 फरवरी 2024 को इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में टेस्ट डेब्यू किया।

Q. ध्रुव जुरेल का इंग्लैंड के खिलाफ यादगार प्रदर्शन कौन-सा था?

Ans. रांची में इंग्लैंड के खिलाफ अपने दूसरे टेस्ट मैच में ध्रुव जुरेल ने पहली पारी में 90 रन और दूसरी पारी में नाबाद 39 रन बनाए। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें Player of the Match चुना गया।

Q. ध्रुव जुरेल की बल्लेबाजी शैली कैसी है?

Ans. ध्रुव जुरेल दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उनकी बल्लेबाजी में कॉम्पैक्ट तकनीक, बैक-फुट पर शॉट खेलने की क्षमता और परिस्थिति के अनुसार आक्रामक या संयमित अंदाज अपनाने की विशेषता नजर आती है। 

Q. ध्रुव जुरेल किस तरह के विकेटकीपर हैं?

Ans. ध्रुव जुरेल संतुलित स्टांस और तेज हाथों के साथ विकेटकीपिंग करते हैं। वह तेज गेंदबाजों के खिलाफ पीछे रहकर और स्पिन गेंदबाजों के दौरान परिस्थिति के अनुसार स्टंप्स के करीब रहकर कीपिंग कर सकते हैं।

Q. ध्रुव जुरेल के निजी जीवन के बारे में क्या जानकारी है?

Ans. ध्रुव जुरेल अपने परिवार के करीब हैं और क्रिकेट के अलावा स्नीकर तथा गैजेट्स में रुचि रखते हैं। 

Q. ध्रुव जुरेल की बल्लेबाजी सबसे बड़ी ताकत क्या है?

Ans. ध्रुव जुरेल की प्रमुख बल्लेबाजी ताकत गेंद को देर से पढ़कर शॉट चुनना, मजबूत बैक-फुट खेल और मैच की परिस्थिति के अनुसार बल्लेबाजी करना रहा है। 

Q.  ध्रुव जुरेल के करियर की खास पहचान क्या है?

Ans. ध्रुव जुरेल ने अंडर-19 क्रिकेट, घरेलू क्रिकेट और IPL के रास्ते भारतीय टेस्ट टीम तक जगह बनाई। इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट में उनका 90 रन और नाबाद 39 रन का प्रदर्शन उनके शुरुआती अंतरराष्ट्रीय करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल है।

Q. ध्रुव जुरेल की सबसे बड़ी क्रिकेट उपलब्धि क्या मानी जाती है?

Ans. उनके करियर में रणजी ट्रॉफी की 249 रन की पारी, IPL में प्रभावी प्रदर्शन और इंग्लैंड के खिलाफ अपने दूसरे टेस्ट में 90 व नाबाद 39 रन का प्रदर्शन महत्वपूर्ण रहे हैं। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी जगह मजबूत की।

निष्कर्ष: 

ध्रुव जुरेल की जीवनी (Biography of Dhruv Jurel Biography In Hindi)  सिर्फ एक क्रिकेटर के टीम इंडिया तक पहुंचने का सफर नहीं, बल्कि छोटे शहर से निकलकर अपनी पहचान बनाने की कहानी है। आगरा से शुरू हुआ उनका क्रिकेट सफर अंडर-19 क्रिकेट, घरेलू क्रिकेट और राजस्थान रॉयल्स के मंच से आगे बढ़ता हुआ भारतीय टीम तक पहुंचा है। ध्रुव जुरेल की जीवनी का सफर अभी पूरा नहीं हुआ है उनका करियर अभी आगे बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में उनके प्रदर्शन पर क्रिकेट प्रशंसकों की नजर बनी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top