गली क्रिकेट से ग्लोबल स्टार तक: श्रेयस अय्यर की जीवनी, उम्र, क्रिकेट सफर, खेल शैली, उपलब्धियां और नेट वर्थ

श्रेयस अय्यर की जीवनी
श्रेयस अय्यर की जीवनी

श्रेयस अय्यर की जीवनी (Shreyas Iyer Biography)  एक ऐसे क्रिकेटर की कहानी है, जिसने मुंबई के घरेलू क्रिकेट से शुरुआत करके भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी तक का सफर तय किया है। दाएं हाथ के इस स्टाइलिश बल्लेबाज ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन हर बार वापसी करते हुए अपनी स्थिति को और मजबूत किया। 

श्रेयस अय्यर की कहानी की सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने मुश्किल दौर को कभी भी अपने ऊपर हावी नही होने दिया। मैदान पर आक्रामक बल्लेबाजी और कुशल नेतृत्व के साथ वह लगातार खुद को बेहतर करते रहे हैं। आने वाले समय मे उनकी बल्लेबाजी और कप्तानी भारतीय क्रिकेट में उन्हें किस मुकाम तक ले जाएगी यह देखना काफी दिलचस्प होगा।

Table of Contents

Table of Contents

श्रेयस अय्यर का जीवन परिचय: (Shreyas Iyer Biography) 

मुंबई में जन्मे श्रेयस अय्यर का बचपन क्रिकेट के वातावरण में बीता। क्रिकेट के प्रति उनका आकर्षण शुरू से ही था। अपने मेहनत के दम पर आज  वो भारतीय क्रिकेट के मध्यक्रम का एक जाना-पहचाना नाम है। 

श्रेयस अय्यर का जन्म मुंबई के चेंबूर इलाके में 6 दिसंबर 1994 को हुआ था। उनके पिता संतोष अय्यर तमिल पृष्ठभूमि से आते हैं। लेकिन बाद में उनका परिवार मुंबई में आकर बस गया, श्रेयस अय्यर घरेलू टीम में मुंबई का और IPL में पंजाब किंग्स इलेवन का प्रतिनिधित्व करते है। 

श्रेयस अय्यर एक कुशल बल्लेबाज के साथ साथ दबाव में शानदार प्रदर्शन और कुशल नेतृत्व करने के लिए जाने जाते है। मुंबई के मैदानों से शुरू हुआ उनका क्रिकेट सफर आज भारतीय टीम की कप्तानी तक पहुंचा है। 

2026 श्रेयस अय्यर के खेल करियर के लिए काफी उपलब्धियों से भरा रहा। इस दौरान उन्हें भारतीय T20I टीम का कप्तान बनाया गया। BCCI ने जून 2026 में उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारत का नया T20I कप्तान नियुक्त किया था। बाद में उन्होंने जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के खिलाफ भी टीम की कप्तानी की। 

उनके पिता की भी क्रिकेट में काफी रुचि रही है इस कारण उन्होंने कम उम्र में ही बेटे की क्रिकेट प्रतिभा को पहचान लिया था और उसके प्रशिक्षण को लेकर काफी गंभीर रहे। उन्होंने श्रेयस के क्रिकेट सफर को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

श्रेयस अय्यर कौन हैं? | Who is Shreyas Iyer? 

श्रेयस संतोष अय्यर भारत के दाएं हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं। वह जरूरत और आवश्यकता अनुसार मध्यक्रम में भी बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते है। उनकी बल्लेबाजी के साथ उनकी नेतृत्व क्षमता भी उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि बन चुकी है। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 2017 में कदम रखा और इसके बाद भारत की सीमित ओवरों की टीम में महत्वपूर्ण स्थान बनाया। 2026 में उन्हें सूर्यकुमार यादव के बाद भारत की T20I कप्तानी सौंपी गई। 

श्रेयस अय्यर का पूरा नाम और बॉयोडाटा: | Shreyas Iyer  Full Name 

श्रेयस अय्यर का पूरा नाम श्रेयस संतोष अय्यर है। उनका पालन पोषण मुंबई के चेंबूर इलाके में हुआ। वह मुख्य रूप से दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और जरूरत पड़ने पर लेग-ब्रेक गुगली गेंदबाजी भी कर सकते हैं। 

नाम श्रेयस संतोष अय्यर 
जन्म 6 दिसंबर 1994 
उम्र 31 
जन्म स्थान चेंबूर, मुंबई 
जिला चेंबूर
भूमिका बल्लेबाज 
बल्लेबाजी दायें  हाथ से 
घरेलू टीम मुंबई 
IPL टीम पंजाब किंग्स
पिता संतोष अय्यर 
माता रोहिणी अय्यर 
कोच प्रवीण आमरे
IPL कीमत ₹26.75 करोड़
IPL डेब्यू 2015 
जर्सी नंबर 96 
वजन 68-72 kg 
T20I डेब्यू 1 नवंबर 2017 
ODI डेब्यू 10 दिसंबर 2017 
गेंदबाजी लेग-ब्रेक/गुगली 
कद 5 फीट 10 इंच 

श्रेयस अय्यर की उम्र कितनी है? | Shreyas Iyer Age 

श्रेयस अय्यर की उम्र 31 वर्ष है। उनका जन्म 6 दिसंबर 1994 को मुंबई में हुआ था और वह हर साल 6 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते है। और वह अपनी उम्र के लगभग तीन दशक पूर्ण कर चुके है। 

31 साल की उम्र तक श्रेयस अय्यर भारतीय क्रिकेट में एक लंबा सफर तय कर चुके हैं। अबतक के अपने क्रिकेट सफर में वो भारत के लिए कई महत्वपूर्ण और बड़ी पारियां भी खेल चुके है। 

श्रेयस अय्यर की शिक्षा | Shreyas Iyer Education 

श्रेयस अय्यर का बचपन क्रिकेट के माहौल में बीता। आगे चलकर उन्होंने डॉन बॉस्को हाई स्कूल, माटुंगा से स्कूली शिक्षा प्राप्त की। और इसके बाद रामनिरंजन आनंदीलाल पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई में शिक्षा प्राप्त की।

बचपन में वह क्रिकेट के अलावा फुटबॉल और टेबल टेनिस भी खेलते थे। BCCI के साथ बातचीत में उन्होंने बताया था कि जब समय मिलता था तो वह अपने इलाके में फुटबॉल खेलते थे और कॉलेज में टेबल टेनिस भी खेलते थे। 

श्रेयस अय्यर के कोच कौन हैं? | Who is Shreyas Iyer Coach?

श्रेयस अय्यर के बचपन और शुरुआती क्रिकेट करियर के प्रमुख कोच प्रवीण आमरे हैं। श्रेयस के क्रिकेट करियर को बनाने में उनके कोच का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आमरे ने कम उम्र से ही उनकी बल्लेबाजी और तकनीक पर काम किया।  

बिहार के समस्तीपुर से शुरू हुआ वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर आज  एक ऐसे मोड़ पर है। जहां उनकी उम्र से ज्यादा उनके बल्ले की चर्चा होती है

करीब 12 साल की उम्र में पहली बार उनके कोच का उनसे पहला परिचय हुआ इस दौरान उनकी नजर उनके खेल पर पड़ी और वे अय्यर की प्रतिभा से काफी प्रभावित हुए। फिर उन्होंने उनके बैकलिफ्ट और तकनीक में छोटी-छोटी कमियों को सुधारा और उन्हें अपनी प्राकृतिक बल्लेबाजी खेलने की फूल आजादी दी। 

आमरे एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर रहे हैं और मुंबई क्रिकेट में भी उनका काफी योगदान रहा है। उन्होंने शिवाजी पार्क जिमखाना में श्रेयस अय्यर की प्रतिभा को निखारा और उनकी खेल शैली को एक व्यवस्थित रूप दिया। प्रवीण आमरे ने हर छोटी-बड़ी समस्याओं में श्रेयस अय्यर का मार्गदर्शन किया है।

श्रेयस अय्यर का परिवार | Shreyas Iyer family

उनका परिवार दक्षिण भारतीय मूल से जुड़ा है। श्रेयस अय्यर की जीवनी में उनके परिवार की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है, उनके परिवार ने छोटी उम्र से ही उन्हें क्रिकेट खेलने की पूर्ण आजादी और पूरा सहयोग दिया। 

उनके पिता का नाम संतोष अय्यर है, जो एक व्यवसायी के साथ साथ  क्रिकेट के बड़े प्रशंसक भी रहे है। उन्होंने श्रेयस को क्रिकेट का विकल्प चुनने में अपना पूरा सहयोग दिया। 

उनकी माता का नाम रोहिणी अय्यर है जो परिवार में एक गृहिणी के रूप में नजर आती है। माता पिता के अलावा उनके परिवार में उनकी एक बहन भी है जिसका नाम श्रेष्ठा अय्यर हैं जो उम्र में उनसे छोटी है। 

श्रेष्ठा अय्यर मुख्य रूप से डांसर और कोरियोग्राफर है। और अपने भाई के क्रिकेट करियर को लगातार समर्थन देती रही हैं। परिवार के अलावा उनके कोच का भी श्रेयस के करियर में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 

इस तरह मुंबई में पले-बढ़े श्रेयस के क्रिकेट सफर में पिता का मार्गदर्शन, मां का भावनात्मक सहयोग, बहन का समर्थन और कोच प्रवीण आमरे का प्रशिक्षण मिलकर उनकी सफलता की मजबूत नींव बने।

श्रेयस अय्यर का प्रारंभिक क्रिकेट सफर:  

श्रेयस अय्यर का शुरुआती क्रिकेट सफर मुंबई में बहुत छोटी उम्र से शुरू हुआ था। लगभग चार साल की उम्र में श्रेयस घर के आँगन में बल्ला घुमाकर क्रिकेट खेलने की नकल किया करते थे, जिसके बाद परिवार को उनकी क्रिकेट प्रतिभा का परिचय हुआ। 

अपने शुरुआती दौर में वह Worli Sports Club में क्रिकेट के साथ साथ फुटबॉल भी खेला करते थे और वह दोनों ही खेलों के अच्छे खिलाड़ी थे, लेकिन बाद में उन्होंने क्रिकेट में विशेष लगाव के चलते उसे अपना करियर बनाया। 

स्कूल की चयन प्रक्रिया के दौरान उनका चयन क्रिकेट में हुआ इसमे शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें Shivaji Park Gymkhana (SPJ) में ट्रायल का मौका मिला। लेकिन चयन की पहली कोशिश नाकाम हुई। पर अपने दूसरे प्रयास में वह चयनकर्ताओं को प्रभावित करने में सफल हुए। 

करीब 12 साल की उम्र में श्रेयस का परिचय शिवाजी पार्क जिमखाना (SPG Academy) में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच प्रवीण आमरे से हुआ। आमरे ने पहली की नजर में अय्यर की खेले प्रतिभा को पहचाना और उनके शुरुआती क्रिकेट करियर को एक सही दिशा दी।

गुरु प्रवीण आमरे के मार्गदर्शन में उन्होंने क्रिकेट के हर दाव का अभ्यास किया और वह हर दाव को खेलने में काफी सफल रहे। आमरे ने श्रेयस की स्वाभाविक खेल शैली को बनाए रखते हुए उन्हें सकारात्मक क्रिकेट खेलने की आजादी दी। 

आपको जानकर हैरानी होगी कि अपने शुरुआती दौर में श्रेयस मीडियम पेस गेंदबाज भी रहे है। इस दौरान उन्होंने कई मैच एक ऑलराउंडर के रूप में खेले थे। और वह इसमें काफी सफल भी रहे। 

लेकिन समय के साथ साथ उनकी बल्लेबाजी में निखार आते गया और उन्होंने अपने करियर के लिए सिर्फ बल्लेबाजी के ऑप्शन को ज्यादा बेहतर समझा। आज वह मध्यक्रम के एक टॉप बल्लेबाज है। 

प्रवीण आमरे के अलावा पद्माकर शिवालकर, संदीप के. और विनोद राघवन जैसे प्रशिक्षकों का भी उनके शुरुआती क्रिकेट सफर को सवारने में महत्त्वपूर्ण रोल रहा है। अय्यर ने इन सब के मार्गदर्शन में भी बहुत कुछ सीखा। 

श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी शैली और ताकत | Shreyas Iyer Batting style

श्रेयस अय्यर दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और मुख्य रूप से मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं। उनकी बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खासियत और ताकत गेंद की टाइमिंग, स्पिन के खिलाफ आक्रामक रवैया और परिस्थिति के अनुसार तेजी से रन बनाने की क्षमता है। 

शुभमन गिल के क्रिकेट रिकॉर्ड: कौन सा रिकॉर्ड है सबसे खास? पूरी जानकारी 

पूर्व कोच रवि शास्त्री के अनुसार तकनीकी बदलाव के बाद अय्यर अब शॉर्ट गेंद को पहले की तुलना में ज्याद बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं। 

श्रेयस अय्यर अब बेहतरीन टाइमिंग के साथ ऑफ साइड और लेग साइड दोनों तरफ बड़ी आसानी से बल्लेबाजी करने में सक्षम है। 

श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी का एक महत्वपूर्ण पक्ष स्पिन के खिलाफ उनका आक्रामक खेल है। रिकी पोंटिंग ने भी उनकी स्पिन खेलने की क्षमता की विशेष प्रशंसा की थी। अय्यर स्पिन के खिलाफ सिर्फ बड़े शॉट पर निर्भर नहीं रहते, बल्कि गैप ढूंढकर लगातार रन भी बना सकते हैं।

श्रेयस अय्यर का पसंदीदा शॉट | Shreyas Iyer favourite shot:

श्रेयस अय्यर का पसंदीदा और सबसे प्रभावशाली शॉट पुल शॉट माना जाता है, जबकि कवर ड्राइव और इनसाइड-आउट शॉट भी उनकी बल्लेबाजी की खास पहचान हैं। 

तेज गेंदबाजों की छोटी गेंदों पर पुल और हुक शॉट अय्यर के प्रमुख आक्रामक शॉट हैं। ये दोनों शॉट खेलते वक्त इनमें गजब का आत्मविश्वास दिखाई देता है। इसी के साथ वह बैकफुट पर मजबूत बल्लेबाजी करने की अद्भुत क्षमता रखते है। 

कुल मिलाकर हम कह सकते है कि श्रेयस अय्यर की खेल शैली में आक्रामक बल्लेबाजी, पुल-हुक, कट शॉट, मजबूत टाइमिंग के साथ विकेट के दोनों तरफ रन बनाने की क्षमता शामिल हैं। उनकी तकनीक में समय के साथ आया सुधार उन्हें पहले की तुलना में शॉर्ट गेंद के खिलाफ भी अधिक प्रभावी बनाता है।

श्रेयस अय्यर का IPL डेब्यू | Shreyas Iyer IPL debut:

श्रेयस अय्यर ने 9 अप्रैल 2015 को अपना IPL डेब्यू किया था। वह उस समय दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा थे और उनका पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (चेपॉक) में हुआ था। 

IPL के उस मुकाबले में दिल्ली ने पहले गेंदबाजी की और चेन्नई ने 20 ओवर में 150/7 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अय्यर को दिल्ली की पारी में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। 

उनकी शुरुआत काफी अच्छी थी पर वह अपनी पारी को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। वह 10 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुए। इस डेब्यू मैच में उन्हें अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने फाफ डु प्लेसिस के हाथों कैच आउट करवाया था। 

इस रोचक मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम जीत के बेहद करीब पहुँच कर भी नही जीत पाई। इस करीबी मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स 20 ओवर में 149/9 रन ही बना सकी और चेन्नई सुपर किंग्स ने यह मुकाबला सिर्फ 1 रन से जीत लिया।

Auqib Nabi Dar Biography In Hindi: औकिब नबी डार की जीवनीं, टर्निंग प्वाइंट मैच, उम्र, IPL और स्ट्रगल स्टोरी 

अपने डेब्यू में 9 रन बनाने के बावजूद अय्यर ने पूरे IPL 2015 सीजन में 14 मैचों में कुल 439 रन बनाए, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल थे। इस पहले सीजन में उनका सर्वोच्च स्कोर 83 रन रहा। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें IPL Emerging Player of the Year 2015 का पुरस्कार मिला।

श्रेयस अय्यर की चोट और वापसी:     

श्रेयस अय्यर का क्रिकेट सफर जितना शानदार दिखता है, उतना ही उतार-चढ़ाव से भी भरा रहा है। कई चोटों के बाद भी उन्होंने हर बार मैदान पर वापसी करके अपनी मानसिक मजबूती का शानदार परिचय दिया है।

अय्यर को पहली बड़ी चोट मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ बाएं कंधे पर लगी। इसके बाद उन्हें सर्जरी का सहारा लेना पड़ा और फिर वो एक लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे। 

फिर इसके बाद 2023 में उनकी पीठ की समस्या से एक बार फिर उनका करियर प्रभावित हुआ। जिसके कारण वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का अहम हिस्सा नहीं बन सके और आईपीएल 2023 भी नहीं खेल पाए। फिर अप्रैल 2023 में इंग्लैंड में अपनी पीठ की सर्जरी कराई। 

क्रिकेट की दुनिया मे विरार फास्ट के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले आयुष म्हात्रे का सम्बंध मुंबई से रहा है।

और लंबे रिहैबिलिटेशन के बाद एशिया कप 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की। फिर वनडे विश्व कप में भारत के लिए शानदार बल्लेबाजी की और टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

2024 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान उन्हें पीठ में ऐंठन और जकड़न की समस्या हुई। बाद में रणजी ट्रॉफी में भी उन्होंने पीठ की परेशानी के कारण कुछ मैच मिस करने पड़े। और उनका करियर प्रभावित हुआ। 

2025 में उन्हें एक और बड़ा झटका तब लगा, जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान उनके पेट पर जोरदार चोट लगी। इस चोट से उनकी तिल्ली (spleen) में चोट और अंदरूनी रक्तस्राव हुआ। 

इसके बाद उनका इलाज सिडनी में हुआ और एक छोटी प्रक्रिया के जरिए रक्तस्राव को नियंत्रित किया गया। फिर 1 नवंबर 2025 को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और आगे की निगरानी के लिए उन्हें सिडनी में ही रुकना पड़ा। 

इसके बाद उन्होंने 2026 में शानदार वापसी की और IPL में 101 रन की एक शानदार नाबाद पारी खेलने के बाद उन्होंने भारत की T20I कप्तानी संभाली। और अपने क्रिकेट करियर को एक नई रफ्तार दी। 

भारत की T20I कप्तानी: 

श्रेयस अय्यर की जीवनी (Shreyas Iyer Biography) में 2026 का साल उनके लिए एक नई जिम्मेदारी और नई पहचान लेकर आया। 6 जून 2026 को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें भारत की T20I टीम का नया कप्तान नियुक्त किया। 

अय्यर को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के साथ-साथ 2026 एशियन गेम्स के लिए भी टीम इंडिया की कमान सौंपी गई है। 

हालांकि अंतरराष्ट्रीय कप्तान के रूप में अय्यर की  शुरुआत आसान नहीं रही। भारत को आयरलैंड के खिलाफ 2-0 की T20I सीरीज में हार का सामना करना पड़ा और इंग्लैंड दौरे पर भी उनके नेतृत्व में टीम 5 मैचों की सीरीज में 4-0 से पीछे रही।

इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ भी अय्यर को कप्तानी सौंपी गई और सितंबर 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए BCCI ने उन्हें फिर कप्तान बनाया।

उनके सामने अब सबसे बड़ी चुनौती अपनी IPL कप्तानी के अनुभव को, अपनी शांत, आत्मविश्वासी और खिलाड़ियों को भरोसा देने वाली नेतृत्व शैली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफलता में बदलने की है। 

श्रेयस अय्यर की नेटवर्थ कितनी है? | Shreyas Iyer Net worth 

श्रेयस अय्यर की सटीक नेटवर्थ आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं है। 2026 की हालिया रिपोर्टों में उनकी अनुमानित नेटवर्थ ₹85–100 करोड़ के आसपास बताई गई है। इसके अलावा उनकी आय के प्रमुख स्रोत क्रिकेट अनुबंध, IPL कॉन्ट्रैक्ट, मैच फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट हो सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 0  पर आउट होने वाले खिलाड़ी कौन हैं? क्रिकेट इतिहास में यह एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड है, जिसमें कई दिग्गज क्रिकेटरों के नाम शामिल हैं।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी की खासियत और नेतृत्व शैली: 

श्रेयस अय्यर की जीवनी (Shreyas Iyer Biography) में उनकी कप्तानी का सफर एक बेहद महत्वपूर्ण अध्याय है। उनकी नेतृत्व शैली की सबसे खास बात उनकी शांत सोच, आत्मविश्वास और परिस्थितियों के अनुसार फैसले लेने की क्षमता है। 

2020 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी से शुरू हुआ उनके क्रिकेट सफर ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL चैंपियन बनाने और इसके बाद 2025 में पंजाब किंग्स को IPL फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

अय्यर IPL इतिहास में तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी को फाइनल तक पहुंचाने वाले अबतक के पहले और एकमात्र आईपीएल कप्तान हैं। और यह उपलब्धि उनकी कप्तानी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से है। 

श्रेयस अय्यर की प्रमुख उपलब्धियां | Shreyas Iyer Achievements 

  • IPL Emerging Player of the Year 2015:  2015 में अपने IPL डेब्यू सीजन में अय्यर ने दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। अपने पहले IPL सीजन में उन्होंने 439 रन बनाये उनके इस शानदार परफॉमेंस के लिये उन्हें Emerging Player of the Year चुना गया।
  • टेस्ट डेब्यू में शतक: नवंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट से अय्यर ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। टेस्ट मैच की पहली पारी में 105 रन की शतकीय पारी खेलने के साथ उन्होंने डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने की उपलब्धि हासिल की। 
  • टेस्ट डेब्यू में शतक और अर्धशतक: कानपुर टेस्ट में अय्यर ने पहली पारी में 105 और दूसरी पारी में 65 रन बनाए। इसी के साथ वह टेस्ट डेब्यू में शतक और अर्धशतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। 
  • ICC Champions Trophy 2025 Team of the Tournament: चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद अय्यर को ICC Team of the Tournament में चुना गया। अय्यर ने इस टूर्नामेंट में दो अर्धशतक लगाए और जिसमे उनका सर्वोच्च स्कोर 79 रन रहा उनकी इन उपयोगी पारियों ने भारत के खिताबी अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 
  • 2020 में दिल्ली को IPL फाइनल तक पहुंचाया:  श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स 2020 में पहली बार IPL फाइनल में जगह बनाने में सफल रही।यह उपलब्धि उनके कप्तानी करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक थी। 
  • 2023 वनडे विश्व कप में 530 रन: भारत में आयोजित 2023 वनडे विश्व कप में अय्यर ने 11 मैचों में दो शतक और तीन अर्धशतक के साथ कुल 530 रन बनाए। और इस टूर्नामेंट में भारत को फाइनल तक पहुंचाने में अपना अहम योगदान दिया। उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ नाबाद 128 रन और न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक भी लगाया। 
  • 2024 में KKR को IPL चैंपियन बनाया: अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2024 का IPL खिताब जीता उन्होंने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया।  एक  कप्तान के रूप में यह जीत अय्यर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल है।
  • तीन अलग-अलग IPL टीमों को फाइनल तक पहुंचाया: अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स को 2020 में, KKR को 2024 में और पंजाब किंग्स को 2025 में  IPL फाइनल तक पहुंचाया।  इस तरह वह तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी को IPL फाइनल तक पहुंचाने वाले पहले आईपीएल (IPL) कप्तान बने।
  • 2025 में भारत की ODI टीम में शानदार वापसी:  2025 Champions Trophy से पहले अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज में वापसी करते हुए नागपुर में 59 रन की तेज पारी खेली। इसके बाद Champions Trophy में भी उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा। 
  • 2025 में पंजाब किंग्स को IPL फाइनल तक पहुंचाया: 2025 में अय्यर ने पंजाब किंग्स की कप्तानी संभाली और टीम को फाइनल तक ले गये। यह अय्यर के नेतृत्व की बड़ी उपलब्धि रही। 
  • Champions Trophy 2025 में  सबसे ज्यादा रन:  2025 Champions Trophy में अय्यर ने 5 मैचों में  48.60 की औसत से कुल 243 रन बनाए। और वह टूर्नामेंट में भारत के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और भारत ने खिताब अपने नाम किया। 
  • ICC Men’s Player of the Month का सम्मान: चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद अय्यर को मार्च 2025 का ICC Men’s Player of the Month चुना गया। इससे पहले वह फरवरी 2022 में भी यह पुरस्कार जीत चुके थे। यानी अभी उनके नाम दो ICC Player of the Month पुरस्कार हैं।
  • भारत की T20I कप्तानी संभालना: 2026 में श्रेयस अय्यर को भारतीय T20I टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। BCCI ने 6 जून 2026 को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज तथा 2026 एशियन गेम्स के लिए उन्हें कप्तान घोषित किया।

श्रेयस अय्यर के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी | Shreyas Iyer Interesting Facts 

क्रिकेट और फुटबॉल के बीच चुनना पड़ा था क्रिकेट: स्कूल के दिनों में श्रेयस अय्यर क्रिकेट के साथ साथ फुटबॉल भी खेलते थे। इन दोनों ही खेलों में उनकी काफी अच्छी खासी पकड़ थी। उन्हें दोनों खेलों में चयन मिला पर पिता की सलाह और क्रिकेट के प्रति ज्यादा लगाव ने उन्हें क्रिकेट चुनने के लिए प्रेरित किया।

वह शुरुआत में गेंदबाजी भी करते थे: क्रिकेट के शुरुआती दिनों में अय्यर को एक बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में भी देखा जाता था। लेकिन बल्लेबाजी में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद उनका ध्यान मुख्य रूप से बल्लेबाजी पर चला गया।

उनका क्रिकेट सफर घर में प्लास्टिक की गेंद से शुरू हुआ: अय्यर का क्रिकेट सफर अपने पिता के साथ घर पर प्लास्टिक की गेंद से शुरू हुआ।  बाद में उनकी प्रतिभा को देखकर उनका रुझान गंभीर क्रिकेट की ओर बढ़ा और वह स्थानीय क्लब क्रिकेट तक पहुंचे। 

12 साल की उम्र में मिले प्रवीण आमरे: मुंबई के शिवाजी पार्क जिमखाना में लगभग 12 साल की उम्र में उनकी मुलाकात प्रवीण आमरे से हुई। आमरे ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और आगे उनके क्रिकेट करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ICC Player of the Month का सम्मान दो बार मिला: अय्यर को फरवरी 2022 और मार्च 2025 में ICC Men’s Player of the Month चुना गया। 

2021 में टेस्ट डेब्यू ने इतिहास रच दिया: न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट में अय्यर ने पहली पारी में 105 और दूसरी पारी में 65 रन बनाए। वह टेस्ट डेब्यू में शतक और अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। 

2014 में भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा रहे: 

अय्यर ने 2014 ICC U-19 World Cup में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस टूर्नामेंट में उन्होंने लगातार दो अर्धशतक लगाए और भारत पांचवें स्थान पर रहा।

श्रेयस अय्यर के बारे में पूछे जाने वाले सवाल (FAQs) 

Q. श्रेयस अय्यर कौन हैं?

Ans. श्रेयस अय्यर भारतीय क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। वह IPL में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं और 2026 में भारतीय T20I टीम के कप्तान हैं। 

Q. श्रेयस अय्यर का जन्म कब और कहां हुआ था?

Ans. श्रेयस अय्यर का जन्म 6 दिसंबर 1994 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। 

Q. श्रेयस अय्यर की उम्र कितनी है?

Ans. श्रेयस अय्यर 31 वर्ष के हैं और 6 दिसंबर 2026 को 32 वर्ष के होंगे।

Q. श्रेयस अय्यर के माता-पिता कौन हैं?

Ans. उनके पिता का नाम संतोष अय्यर और माता का नाम रोहिणी अय्यर है। उनकी एक बहन भी हैं, जिनका नाम श्रेष्ठा अय्यर है। 

Q. श्रेयस अय्यर के क्रिकेट करियर में प्रवीण आमरे की क्या भूमिका रही?

Ans. प्रवीण आमरे ने कम उम्र में श्रेयस अय्यर की प्रतिभा पहचानी और उनके शुरुआती क्रिकेट करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आमरे उनके प्रमुख शुरुआती कोच और मार्गदर्शकों में रहे हैं।

Q. श्रेयस अय्यर के कोच कौन हैं? 

Ans. श्रेयस अय्यर के कोच प्रवीण आमरे है। जिन्होंने उनके क्रिकेट करियर को संवारने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

Q. श्रेयस अय्यर ने क्रिकेट खेलना कब शुरू किया था?

Ans. उन्होंने मुंबई में कम उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू किया था और आगे चलकर शिवाजी पार्क जिमखाना से प्रशिक्षण लेकर अपने क्रिकेट करियर को मजबूत आधार दिया।

Q. क्या श्रेयस अय्यर क्रिकेट के अलावा कोई और खेल भी खेलते थे?

Ans. हां, बचपन में वह फुटबॉल और क्रिकेट दोनों में रुचि रखते थे। हालांकि बाद में उन्होंने क्रिकेट को अपना पेशेवर करियर बनाने का फैसला किया।

Q. श्रेयस अय्यर ने IPL में डेब्यू कब किया था?

Ans. श्रेयस अय्यर ने 9 अप्रैल 2015 को दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ IPL डेब्यू किया था।

Q. श्रेयस अय्यर का IPL डेब्यू मैच कैसा रहा था?

Ans. अपने पहले IPL मैच में उन्होंने 10 गेंदों पर 9 रन बनाए थे। दिल्ली डेयरडेविल्स यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से केवल 1 रन से हार गई थी।

Q. श्रेयस अय्यर को IPL 2015 में कौन सा बड़ा पुरस्कार मिला था?

Ans. अपने पहले IPL सीजन में श्रेयस अय्यर ने कुल 439 रन बनाये उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए बाद उन्हें Emerging Player of the Year का पुरस्कार मिला था। 

Q. श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू कब किया था?

Ans. श्रेयस अय्यर ने  नवंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया और पहली पारी में 105 रन बनाकर शानदार शुरुआत की थी।

Q. टेस्ट डेब्यू पर शतक लगाने वाले श्रेयस अय्यर ने दूसरी पारी में कितने रन बनाए थे?

Ans. न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू में उन्होंने पहली पारी में 105 और दूसरी पारी में 65 रन बनाए थे।

Q. श्रेयस अय्यर की सबसे बड़ी बल्लेबाजी ताकत क्या है?

Ans. उनकी प्रमुख ताकतों में स्पिन के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी, गैप खोजने की क्षमता, मिडिल ओवर में तेजी से रन बनाना और दबाव में बड़े शॉट लगाना शामिल है।

Q. क्या श्रेयस अय्यर IPL में कप्तानी कर चुके हैं?

Ans. हां। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में KKR ने 2024 में IPL खिताब जीता था।

Q. श्रेयस अय्यर ने KKR को IPL चैंपियन कब बनाया था?

Ans. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2024 में IPL खिताब जीता था।

Q. श्रेयस अय्यर ने IPL में अपना पहला शतक कब लगाया?

Ans. श्रेयस अय्यर ने  IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 101 रन की नाबाद पारी खेलकर  अपना पहला IPL शतक लगाया। यह पारी उन्होंने 51 गेंदों में खेली थी। 

Q. श्रेयस अय्यर 2026 में भारत की T20I टीम के कप्तान क्यों चर्चा में हैं?

Ans. BCCI ने जून 2026 में उन्हें भारत की T20I टीम का कप्तान नियुक्त किया। इसके बाद उन्होंने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में टीम का नेतृत्व किया और जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ भी कप्तानी की। 

Q. क्या श्रेयस अय्यर अभी भारत के T20I कप्तान हैं?

Ans. हां। सितंबर 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भी BCCI ने श्रेयस अय्यर को कप्तान और तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाया है। 

Q. श्रेयस अय्यर की सबसे यादगार उपलब्धियों में कौन-कौन सी उपलब्धियां शामिल हैं?

Ans. IPL Emerging Player Award, टेस्ट डेब्यू पर शतक, 2024 में KKR को IPL खिताब दिलाना, 2025 Champions Trophy में शानदार प्रदर्शन और 2026 में भारत की T20I कप्तानी संभालना उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

Q. श्रेयस अय्यर की जीवनी से युवा क्रिकेटरों को क्या सीख मिलती है?

Ans. उनकी कहानी बताती है कि शुरुआती असफलताओं, चोटों और करियर में उतार-चढ़ाव के बावजूद सही मार्गदर्शन, लगातार मेहनत और आत्मविश्वास के साथ खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकता है। 

Q. श्रेयस अय्यर को सरपंच साहब क्यों बोलते हैं?

Ans. श्रेयस अय्यर को ‘सरपंच’ या ‘सरपंच साहब’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि वे पंजाब किंग्स टीम के कप्तान हैं। 

Q. 96 जर्सी नंबर किसका है?

Ans. जर्सी नंबर 96 भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर का है। 

Q. श्रेयस अय्यर को सरपंच साहब नाम किसने दिया? 

Ans. यह नाम उन्हें आईपीएल के दौरान पंजाब किंग्स के प्रशंसकों और टीम के साथियों ने दिया।

Q. श्रेयस अय्यर के पिता क्या करते हैं?

Ans. श्रेयस अय्यर के पिता संतोष अय्यर एक व्यवसायी (businessman) है। 

Q. श्रेयस अय्यर का जन्मदिन कब है?

Ans. श्रेयस अय्यर हर साल 6 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते है। 

Q. क्रिकेट में सरपंच किसे कहा जाता है?

Ans. क्रिकेट में सरपंच और सरपंच साहब श्रेयस अय्यर को कहा जाता है। 

Q. श्रेयस अय्यर का जर्सी नंबर क्या है? 

Ans. श्रेयस अय्यर का जर्सी 96 है। वर्तमान में वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट, IPLऔर घरेलू क्रिकेट में 96 नंबर की जर्सी पहनते हैं। 

Q. श्रेयस अय्यर कितने करोड़ के मालिक हैं? 

Ans. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्तमान में भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की कुल संपत्ति (Net Worth) लगभग 85 से 100 करोड़ रुपये के बीच है।

निष्कर्ष

श्रेयस अय्यर की जीवनी (Shreyas Iyer Biography) सिर्फ एक क्रिकेटर के आंकड़ों और उपलब्धियों की कहानी नहीं है, बल्कि यह प्रतिभा, मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास से अपनी पहचान बनाने की कहानी है। मुंबई की गलियों से क्रिकेट का सफर शुरू करने वाले अय्यर ने प्रवीण आमरे जैसे मार्गदर्शक के साथ अपनी बल्लेबाजी को निखारा और धीरे-धीरे घरेलू क्रिकेट से भारतीय टीम तक का रास्ता तय किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top