आकाश दीप की जीवनी: जानिए उनकी उम्र, क्रिकेट करियर, संघर्ष और रफ्तार की रोचक कहानी

आकाश दीप की जीवनी
आकाश दीप की जीवनी

Akash Deep Biography In Hindi: मुश्किलों और चुनोतियों को पीछे छोड़कर अपनी रफ्तार से जादू बिखेरने वाले आकाश दीप की जीवनी संघर्ष, जुनून और कामयाबी की मिसाल है। घरेलू क्रिकेट से टीम इंडिया का सफर तय करने वाले, आकाश दीप की जीवनी में जानिए उनकी उम्र, जन्म, परिवार, शिक्षा, संघर्ष, क्रिकेट करियर, आईपीएल सफर, अंतरराष्ट्रीय करियर, रिकॉर्ड्स, गेंदबाजी शैली, उपलब्धियों और निजी जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें।

Table of Contents

Table of Contents

आकाश दीप का जीवन परिचय | Akash Deep Biography In Hindi 

भारत के बिहार राज्य से सम्बंध रखने वाले आकाश दीप का जन्म बिहार के रोहतास जिले के डेहरी में 15 दिसंबर 1996 को हुआ था। बिहार के इसी भूभाग में उनका बचपन बीता। पिता रामजी सिंह सरकारी स्कूल में शिक्षक थे। और उन्हें सरकारी नौकरी में देखना चाहते थे। 

साल 2015, जब वो अपने करियर के शुरुआती दौर में थे तब उनके पिता और फिर उसी साल उनके बड़े भाई का भी निधन हो गया। पिता और बड़े भाई को खोने का दर्द उनके और परिवार के लिए असहनीय था। पिता के सामने कुछ बनकर दिखाने की जो चाहत थी, उसे उन्होंने वर्षों बाद अपने टेस्ट डेब्यू के समय पिता को याद करते हुए जाहिर किया। 

अपनो का गम, हताशा और फिर तीन साल का विराम: 

जिंदगी ने उनसे सहारे छीन लिए, लेकिन क्रिकेट के प्रति उनका जुनून बरकरार रहा। आकाश के लिए यह बेहद भावनात्मक दौर था, क्रिकेट का सपना अनिश्चित नजर आ रहा था। आर्थिक तंगी और अपनों को खोने का दर्द ने उनके आने वाले कल और जवानी को बेहद कठिन बना दिया। आकाश के सामने अपनी मां और परिवार को संभालने की चुनौती खड़ी हो गयी। 

परिवार पर आर्थिक संकट के कारण उन्हें क्रिकेट से करीब तीन साल दूर रहना पड़ा। सर पर परिवार को संभालने की जिम्मेदारी थी। इसलिए कमाई के रास्ते तलाशने जरूरी थे। तभी उन्हें बंगाल में स्थानीय और टेनिस-बॉल क्रिकेट में प्रदर्शन करने का मौका मिला। यहाँ से थोड़ी इनकम हुई और फिर उन्होंने दुबारा अपनी आर्थिक स्थिति को पुनः पुनर्जीवित किया। 

आकाश दीप का संछिप्त परिचय | Akash Deep Biodata

पूरा नाम आकाश दीप सिंह
जन्म तिथि 15 दिसंबर 1996 
आयु 29 साल, 2026 
जन्म स्थान डेहरी, रोहतास, बिहार
गेंदबाजी शैली दाएँ हाथ से तेज-मध्यम गति
भूमिका गेंदबाज 
बल्लेबाजी शैलीदाएँ हाथ के 
घरेलू टीम बंगाल 
IPL टीम KKR 
वैवाहिक स्थिति विवाहित 
पत्नी अक्षिता राज
माता लड्डूमा देवी
पिता रामजी सिंह
कोच सौराशीष लाहिड़ी
अंतरराष्ट्रीय डेब्यू टेस्ट, 23 फरवरी 2024 
IPL डेब्यू 2022 
पहली IPL टीम RCB 
जर्सी नंबर41 
पसंदीदा क्रिकेटर विराट कोहली 

आकाश दीप कौन हैं? | Who Is Akash Deep? 

आकाश दीप भारतीय क्रिकेट टीम के दाएँ हाथ के तेज गेंदबाज हैं। बिहार के रोहतास जिले में जन्मे आकाश ने फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। आकाश दीप घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि IPL में वे अभी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम का हिस्सा है। 

आकाश दीप की शिक्षा | Akash Deep Education 

आकाश ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बिहार के डेहरी क्षेत्र के एक स्थानीय स्कूल से पूरी की थी। बचपन से ही क्रिकेट में रुचि रखने वाले आकाश दीप ने आगे चलकर क्रिकेट को अपना करियर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया। बेहतर अवसरों की तलाश में बाद वे पश्चिम बंगाल चले गए। 

आकाश दीप की उम्र कितनी है | Akash Deep Age 

भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप की आयु 2026 में 29 साल है। वो हर साल 15 दिसंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते है। आकाश इस उम्र तक घरेलू क्रिकेट से आईपीएल और फिर टीम इंडिया में अपनी खास पहचान बना चुके है। 

आकाश दीप के कोच  Akash Deep Coach

आकाश दीप की कहानी में सबसे दिलचस्प बात यह है कि उनके पास शुरुआत से कोई एक स्थायी निजी कोच नहीं था। बंगाल आने के बाद अलग-अलग कोचों और अनुभवी खिलाड़ियों से सीखकर उन्होंने अपनी गेंदबाजी को विकसित किया था।  

  • सौराशीष लाहिड़ी ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उनके करियर में निखार लाये। 
  • अरुण लाल, रणदेब बोस और लक्ष्मी रतन शुक्ला जैसे मार्गदर्शकों ने उनके क्रिकेट यात्रा में अलग-अलग स्तरों पर योगदान दिया। 

आकाश दीप का परिवार (Akash Deep Family)

आकाश का परिवार बिहार के रोहतास जिले के डेहरी क्षेत्र से जुड़ा एक साधारण है। उनके पिता रामजी सिंह सरकारी स्कूल में शिक्षक थे, जबकि उनकी माता लड्डुमा देवी ने कठिन परिस्थितियों में परिवार को सँभाला। वर्ष 2015 में आकाश ने अपने पिता और बड़े भाई के निधन के बाद उनकी माँ ने उनके सपनों को आगे बढ़ाने में साथ दिया। आकाश अपनी बहन के भी बेहद करीब हैं।

अभिषेक शर्मा की जीवनीं: जानिए उनकी खेल शैली का रौद्र रूप रन, रिकॉर्ड और आकड़ों के साथ

आकाश दीप के आकड़ें और विस्तृत जानकारी 

Shivam Dube Biography in Hindi: उम्र, कद, IPL Stats और अंतरराष्ट्रीय करियर

आकाश दीप का शुरुआती क्रिकेट करियर | Cricket Career

आकाश दीप ने क्रिकेट कब और कैसे सीखी: साल 2007 में आकाश ने टेनिस बॉल क्रिकेट से अपने शुरुआती क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। अपने शुरुआती समय में वो एक बल्लेबाज के रूप में खेलते थे बाद में उन्होंने गेंदबाजी को अपनाया। 

  • उनकी शुरुआती क्रिकेट में कोई व्यवस्थित प्रशिक्षण नही था। 
  • उन्होंने क्रिकेट की यह कला देखकर और खेलते खेलते सीखी थी। 

उनके समय मे बिहार में आधुनिक सुविधाओं एवं  लेदर बॉल क्रिकेट के अवसर सीमित थे, इसलिए उन्हें अपने बेहतर क्रिकेट करियर के लिए करीब 13 -14 साल की उम्र में वो अपने चाचा के पास दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल चले गए। 

आकाश अपनी खेल प्रतिभा से बिल्कुल अनजान और अपरिचित थे वो शौक के तौर पर और कुछ पैसों के लिए के लिए इस गेम में अपने दोस्तों के साथ हिस्सा लेते थे। एक दिन मैच खेलते खेलते उनके दोस्तों ने उनकी गेंदों की असाधारण तेजी को भापा। 

  • उनकी गेंदों की रफ्तार और खेल प्रतिभा को सर्वप्रथम उनके दोस्त वैभव ने खेलते हुए जज किया। 
  • वैभव ने उन्हें फिर लेदर बॉल क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया। 

लेदर बॉल से आकाश ने अपने सभी सहपाठियों को काफी प्रभावित किया। इन प्रदर्शनों के बाद वैभव कुमार उन्हें जमशेदपुर में एक क्रिकेट अकादमी में ले गए और वहां के कोचों से आकाश को मौका देने का आग्रह किया। यहाँ भी आकाश का प्रदर्शन सकारात्मक रहा। 

साल 2012 में उन्हें लेदर बॉल से कुछ मैच खेलने के अवसर प्राप्त हुए, लेकिन प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पर उन्होंने टेनिस बॉल और लेदर बॉल के बीच अंतर को समझा। 2015 में अपने पिता और भाई को खोने के बाद उनका क्रिकेट करियर करीब 3 साल तक प्रभावित रहा। 

अब परिवार की जिम्मेदारी उन पर थी फिर वो अपने दोस्त की मदद से एक बार फिर कोलकाता लौटे और स्थानीय क्लब क्रिकेट में अवसर तलाशे। कई क्लबों के चक्कर काटने के बाद उन्हें यूनाइटेड क्लब के लिए खेलना शुरू किया। यहाँ उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ देना का प्रयास किया। 

  • आकाश ने 2017–18 के सीज़न में  UCC (United Club) की ओर से खेलते हुए 42 विकेट लिए थे। 
  • यह उनके क्रिकेट करियर के शुरुआती दौर की बड़ी उपलब्धि थी। 

कोलकाता के क्लब क्रिकेट में आकाश दीप की रफ्तार ने जॉयदीप मुखर्जी को काफी प्रभावित किया। इसके बाद उनकी इस खेल शैली की खबर बंगाल अंडर-23 के कोच सौराशीष लाहिड़ी तक पहुँची। इनडोर नेट्स के दौरान, इस बार भी उनकी रफ्तार कोच के लिए आकर्षण का केंद्र बनी। और फिर यहाँ से उन्हें कई मौके मिले। लेकिन जल्द ही पीठ की चोट उनके लिए एक नया सरदर्द बनी। इस चोट से उबरने के बाद – 

  • मुंबई अंडर-23 के खिलाफ एक अभ्यास मैच में आकाश ने 26 गेंदों पर 58 रन बनाए और पाँच विकेट भी लिए। 
  • सी.के. नायडू ट्रॉफी में 26 विकेट लिए। 
  • अंडर-23 एकदिवसीय प्रतियोगिता में 8 विकेट लिए 

आकाश के इन सभी प्रदर्शनों ने उन्हें प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के लिए तैयार किया और चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। और उनके करियर के लिए इस आकर्षक पारियों ने उनके लिए आगे की सीढ़ियां निर्मित की।

आकाश दीप का घरेलू क्रिकेट करियर | Domestic Cricket Career

निजी दुखों, आर्थिक कठिनाइयों और गंभीर चोटों को चुनौती देकर और अपने लगातार शानदार प्रदर्शनों के दम पर 2019 में 22 साल की उम्र में घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया। 

घरेलू क्रिकेट में डेब्यू: 

आकाश ने बंगाल की ओर से घरेलू क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में पदार्पण 2019 में किया था। 

T20 क्रिकेट में डेब्यू: 

आकाश ने 9 मार्च 2019 को महाराष्ट्र के खिलाफ इंदौर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले से T20 क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए। लेकिन, बंगाल यह मुकाबला 7 विकेट से हार गया।

 लिस्ट A क्रिकेट में पदार्पण: 

24 सितंबर 2019 को गुजरात के खिलाफ जयपुर में विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप C मुकाबले में उन्होंने लिस्ट A क्रिकेट में डेब्यू किया। डेब्यू में उन्होंने 10 ओवर में 2 विकेट हासिल किए।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण

आंध्र प्रदेश के खिलाफ 25 दिसंबर 2019 को ईडन गार्डन्स, कोलकाता में रणजी ट्रॉफी मुकाबले से उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कदम रखा। अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 15 ओवर गेंदबाजी करके 3 विकेट लिए थे। 

घरेलू क्रिकेट में आकाश दीप के यादगार प्रदर्शन: 

रणजी ट्रॉफी 2019–20: आकाश ने अपने शुरुआती प्रथम श्रेणी मैचों से ही अपनी तेज गेंदबाजी का प्रभाव सिद्ध किया। गुजरात के खिलाफ दूसरे मैच में उन्होंने 6 विकेट झटके। और  पूरे सीज़न में 9 मैचों में 35 विकेट लेकर उन्होंने बंगाल को फाइनल तक पहुँचाने में अहम योगदान दिया।

रणजी ट्रॉफी 2022–23: आकाश ने एक बार फिर अपनी रफ्तार से सब को प्रभावित किया। पूरे सीज़न में 40 विकेट लिए और टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाजों में जगह बनाई। बंगाल इस सीज़न में भी फाइनल तक पहुँचा, लेकिन खिताब नहीं जीत सका। 

रणजी ट्रॉफी 2025–26: आकाश ने बंगाल के लिए 6 मैचों में 22 विकेट लिए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक पारी में 5 विकेट पर 40 रन रहा। बंगाल सेमीफाइनल तक पहुँचा, पर टीम जीत नही सकी।

भारत A के लिए प्रदर्शन: घरेलू क्रिकेट में निरंतरता के बाद उन्हें भारत A की टीम में अवसर मिला। 2024 में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो मैचों में 11 विकेट लेकर उन्होंने अपनी क्षमता को यहाँ भी साबित किया। 

घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन ने आकाश के करियर को नई दिशा दी। और उन्हें हर बड़े मंच के लिए तैयार किया। इन प्रदर्शनों ने उन्हें अनुभव, आत्मविश्वास और अपनी तेज गेंदबाजी साबित करने का अवसर दिया।

आकाश दीप का IPL करियर | IPL Career 

आकाश दीप ने 29 साल की उम्र में मार्च 2022 को आईपीएल की चकाचौंध भरी दुनिया मे पदार्पण किया। और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सौजन्य से उन्हें आईपीएल के मैदान में अपनी रफ्तार को  दुनिया के सामने प्रदर्शित करने का मौका मिला। 

आकाश दीप की IPL नीलामी: 

2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आकाश दीप को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में अपने साथ जोड़ा। इसके बाद 2022 की मेगा नीलामी में बेंगलुरु ने उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा और टीम में शामिल किया। शुरुआत छोटी पर, आकाश के लिए कई उम्मीदों से भरी थी। 

  • इसके बाद आया साल 2025, में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने उन्हें 8 करोड़ रुपये की एक बड़ी रकम से अपने साथ जोड़ा। 
  • यह रकम उनकी पिछली कीमत से 40 गुना अधिक थी। 
  • प्रदर्शन कुछ खास नही रहा इसके बाद LSG ने उन्हें रिलीज कर दिया। 
  • 2026 की नीलामी में आकाश को KKR ने उन्हें 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा। 

कमर की चोट के कारण वह IPL 2026 में एक भी मैच नहीं खेल सके और पूरे सीज़न से बाहर हो गए। इस तरह आकाश की IPL नीलामी यात्रा ₹20 लाख से शुरू होकर ₹8 करोड़ तक पहुँची और फिर ₹1 करोड़ पर आ गई। और यह सफर उतार-चढ़ाव से परिपूर्ण रहा। 

आकाश दीप का IPL डेब्यू: पहला विकेट 

आकाश दीप ने 27 मार्च 2022 को IPL में अपना डेब्यू किया। उन्होंने अपना ये डेब्यू 25 साल की उम्र में मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में RCB की ओर से पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ था। इस मैच में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए, लेकिन पंजाब किंग्स ने शानदार बल्लेबाजी से लक्ष्य हासिल कर लिया। 

  • इस मैच में आकाश ने 3 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट लिया था। 
  • अपने डेब्यू में ही आकाश दीप ने अपने IPL करियर का पहला विकेट इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन के रूप में हासिल किया। 
  • आकाश दीप ने IPL 2022 के अपने पहले सीजन में कुल 5 मैच खेले और कुल 5 विकेट लिए थे। 

उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 45 रन देकर 3 विकेट रहा था। यह सीजन (2022) उनके आईपीएल करियर का अबतक का बेस्ट सीजन भी रहा। 

आकाश दीप के आईपीएल आकड़ें | Akash Deep IPL Stats

IPL डेब्यू 2022, RCB 
कुल मैच 14 
विकेट 10 
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 3/45 
औसत 54.80 
इकॉनमी रेट11.83 
रन बनाए 25 
सर्वोच्च स्कोर 17 
बल्लेबाजी औसत 8.33 
स्ट्राइक रेट 178+ 

आकाश दीप का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर | International Cricket Career 

आकाश दीप को पहली बार 2024 मे टीम इंडिया से जुड़ने का मौका मिला। और उन्होंने अपनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जर्नी इंग्लैंड के खिलाफ 27 साल की उम्र में रांची से शुरू की। और वह भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 313वें खिलाड़ी बने। 

अंतरराष्ट्रीय डेब्यू | International Debut  

आकाश दीप के अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत टेस्ट क्रिकेट से हुई। JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम रांची में 23 फरवरी 2024 को 27 साल की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने अपने डेब्यू में 83 रन देकर 3 विकेट लिए और 19 ओवर की गेंदबाजी की। 

  • आकाश को डेब्यू कैप तत्कालीन भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने सौंपी थी। 
  • यह टेस्ट कैप आकाश के लिए वर्षों की मेहनत और संघर्षों का प्रतीक थी।
  • यह पल उनके लिए बेहद भावुक था, उनकी माँ और परिवार के सदस्य इस खास अवसर पर मौजूद थे।

आकाश दीप का पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट | First International Wicket 

आकाश दीप ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला विकेट इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट (Ben Duckett) के रूप में हासिल किया था। अपने करियर की यह महान उपलब्धि  उन्होंने 23 फरवरी 2024 को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में अपने टेस्ट डेब्यू के दौरान हासिल की थी। 

  • आकाश का पहला शिकार जैक क्रॉली थे लेकिन गेंद नो-बॉल हो गयी। 
  • उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पहली पारी के 10वें ओवर हासिल किया था। 

आकाश दीप का निजी जीवन | Personal Life 

आकाश अपने परिवार और करीबी लोगों से गहरा लगाव रखते हैं तथा सादगी और मेहनत को महत्व देते हैं। क्रिकेट के प्रति उनका जुनून और परिवार के प्रति समर्पण उनके व्यक्तित्व की खास पहचान रही है। 

  • क्रिकेट के अलावा आकाश को पुराने गाने सुनना बेहद पसंद है। वो मोहम्मद रफ़ी के काफी प्रशंसक रहे हैं। 
  • रफी साहब का गाया गया गीत “मैं ज़िंदगी का साथ निभाता चला गया” आकाश का पसंदीदा सॉन्ग है। 
  • उन्हें घर का सादा खाना, खासकर दाल, चावल और सब्जियाँ पसंद हैं। 

आकाश दीप की वैवाहिक स्थिति और पत्नी | Marital Status & Wife 

भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने 24 जून 2026 को अक्षिता राज से विवाह किया। उनकी शादी वाराणसी में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। उनकी पत्नी बिहार के रोहतास जिले के डेहरी क्षेत्र के मानिकपुर गाँव की रहने वाली हैं। अक्षिता के निजी जीवन से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक रूप से सीमित है। 

आकाश दीप की नेटवर्थ | Akash Deep Net Worth 

क्रिकेटर आकाश दीप की 2026 में अनुमानित नेटवर्थ लगभग ₹8–10 करोड़ बताई जाती है। हालांकि, उनकी कुल संपत्ति का कोई आधिकारिक या प्रमाणित आँकड़ा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है।

उनकी कमाई के प्रमुख स्रोत आईपीएल अनुबंध, भारतीय टीम की मैच फीस, घरेलू क्रिकेट और अन्य संभावित व्यावसायिक समझौते हैं। 

आकाश दीप के पसंदीदा क्रिकेटर | Favorite Cricketers 

आकाश दीप के पसंदीदा क्रिकेटरों में विराट कोहली और जोश हेजलवुड का खास स्थान है। वह विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं और उनकी फिटनेस, मेहनत तथा खेल के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेते हैं। आईपीएल डेब्यू के समय विराट ने ही उन्हें डेब्यू कैप सौपी थी। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड से उन्होंने गेंदबाजी की बारीकियाँ सीख और रणनीतियाँ सीखीं है। 

आकाश दीप की गेंदबाजी शैली | Bowling Style 

आकाश दीप दाएँ हाथ के तेज-मध्यम गति के गेंदबाज हैं। उनकी गेंदबाजी की सबसे बड़ी ताकत सटीक लाइन-लेंथ और तेज उछाल है। वह गेंद को पिच से अंदर या बाहर की ओर मूव कराकर बल्लेबाजों को परेशान करते हैं। जिससे बल्लेबाज को शॉट खेलने में मुश्किल होती है। उनकी अंदर की ओर आने वाली गेंद बल्लेबाज को काफी परेशान करती है। 

आकाश दीप के गेंदबाजी की खासियत: 

उनकी गेंदबाजी की सबसे बड़ी खासियत, तेज रफ्तार, सीम मूवमेंट, उछाल और सटीक लाइन-लेंथ है। आकाश नई और पुरानी दोनों गेंदों से विकेट लेने की क्षमता रखते हैं। वो लगातार सही जगह गेंद डालते हुए अचानक वो गेंद डालते है जो सेट बल्लेबाज के लिए दिक्कत पैदा करती है। वे स्टंप्स को निशाना बनाकर बल्लेबाज को लगातार दबाव में डालने की कोशिश करते है। 

आकाश दीप की गेंदबाजी की रफ्तार (Bowling Speed)

आकाश दीप अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह आमतौर पर 135–145 किमी/घंटा की गति से गेंदबाजी कर सकते हैं। उनकी तेज गेंदें बल्लेबाजों को कम समय देती हैं, जबकि सीम मूवमेंट और सही लाइन-लेंथ उनकी गेंदबाजी को और भी खतरनाक बनाती है। 

आकाश दीप के रिकॉर्ड और उपलब्धियाँ | Akash Deep records

  • घरेलू रिकॉर्ड: बंगाल की ओर से खेलते हुए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 169 विकेट लेकर अपनी पहचान बनाई।
  • आईपीएल रिकॉर्ड और उपलब्धि: 2022 में RCB से आईपीएल पदार्पण किया। 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें ₹8 करोड़ में खरीदा।
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट:  23 फरवरी 2024 को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट पदार्पण किया।
  • ऐतिहासिक उपलब्धि: 2025 के एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। 
  • बल्लेबाजी में योगदान: 2025 के ओवल टेस्ट में 66 रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी क्षमता भी दिखाई।

आकाश दीप के बारे में रोचक तथ्य | Interesting Facts 

  • टेनिस बॉल से शुरुआत: आकाश ने शुरुआती वर्षों में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेला था। 18 साल की उम्र तक उन्होंने इस गेंद से क्रिकेट खेला था। 
  • बल्लेबाज से बने गेंदबाज: शुरुआत में वह बल्लेबाजी करते थे, लेकिन बाद में तेज गेंदबाजी उनकी पहचान बनी। 
  • डेब्यू कैप: आकाश ने आईपीएल में डेब्यू कैप विराट कोहली और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में राहुल द्रविड़ के हाथों प्राप्त की थी। 
  • क्रिकेट छोड़ने का भी विचार: संघर्ष के दिनों में उन्हें लगा था कि क्रिकेट शायद बड़े लोगों का खेल है  साधारण परिवार के युवाओं का नहीं है। तब  उनके बचपन के दोस्त वैभव कुमार ने उन्हें हिम्मत दी थी। 
  • मोहम्मद रफ़ी के बड़े प्रशंसक: उन्हें पुराने गाने सुनना पसंद है। उन्हें  मोहम्मद रफ़ी के गीतों से काफी लगाव है। 
  • भावुक पल: एजबेस्टन में 10 विकेट लेने के बाद उन्होंने अपना प्रदर्शन अपनी बहन को समर्पित किया, जो उस समय गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। 
  • क्रिकेट के लिए बिहार से बंगाल गए: बेहतर क्रिकेट अवसरों की तलाश में उन्होंने बिहार छोड़कर बंगाल का रुख किया। 
  • तीन साल का विराम: आर्थिक संकटों और पारिवारिक कारणों से वो करीब तीन साल तक क्रिकेट से दूर रहे। 
  • प्रेरणादायक सफर: पारिवारिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई। 

आकाश दीप से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल FAQs 

Q. आकाश दीप कौन हैं?

Ans. आकाश दीप भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और दाएँ हाथ के तेज गेंदबाज हैं। 

Q. आकाश दीप का जन्म कब हुआ था?

Ans. उनका जन्म 15 दिसंबर 1996 को बिहार के डेहरी में हुआ था।

Q. आकाश दीप की उम्र कितनी है?

Ans. 2026 में उनकी उनकी उम्र 29 वर्ष है। 

Q. आकाश दीप को आईपीएल 2025 में किस टीम ने खरीदा था?

Ans. लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें ₹8 करोड़ में खरीदा था।

Q. आकाश की घरेलू टीम कौन-सी है?

Ans. वह बंगाल की घरेलू क्रिकेट टीम से खेलते हैं।

Q. आकाश दीप की नेटवर्थ कितनी है?

Ans. उनकी कुल संपत्ति का कोई आधिकारिक सत्यापित आँकड़ा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। उनकी अनुमानित नेटवर्थ लगभग ₹8–15 करोड़ बताई जाती है। 

Q. आकाश दीप की पत्नी का नाम क्या है?

Ans. उनकी पत्नी का नाम अक्षिता राज है।

Q. आकाश दीप किस राज्य की घरेलू टीम से खेलते हैं?

Ans. वह घरेलू क्रिकेट में बंगाल की टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Q. आकाश दीप ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट पदार्पण कब किया?

Ans. उन्होंने 23 फरवरी 2024 को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट पदार्पण किया। 

Q. आकाश दीप की गेंदबाजी शैली क्या है?

Ans. वह दाएँ हाथ से तेज-मध्यम गति की गेंदबाजी करते हैं।

Q. आकाश ने आईपीएल में पदार्पण कब किया?

Ans. उन्होंने 27 मार्च 2022 को पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की ओर से आईपीएल पदार्पण किया था। 

Q. आकाश दीप का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन क्या है?

Ans. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ 6/99 है।

Q. आकाश ने एक टेस्ट मैच में कितने विकेट लिए हैं?

Ans. उन्होंने जुलाई 2025 के एजबेस्टन टेस्ट में कुल 10 विकेट लिए थे।

Q. आकाश दीप का टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर कितना है?

Ans. उनका सर्वोच्च टेस्ट स्कोर 66 रन है, जो उन्होंने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।

Q. आकाश दीप की गेंदबाजी की सबसे बड़ी खासियत क्या है?

Ans. उनकी रफ्तार, सीम मूवमेंट और सटीक लाइन-लेंथ उनकी प्रमुख खूबियाँ हैं।

निष्कर्ष : 

आकाश दीप की जीवनी संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प की प्रेरणादायक कहानी है। अपनी तेज गेंदबाजी, आत्मविश्वास और शानदार प्रदर्शन से उन्होंने क्रिकेट जगत में अलग पहचान बनाई है। 

उम्मीद है कि आपको आकाश दीप बायोग्राफी (Akash Deep Biography in Hindi), उनके परिवार, शिक्षा, क्रिकेट करियर, नेटवर्थ, रिकॉर्ड्स और निजी जीवन से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई होगी। अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top