Auqib Nabi Dar Biography In Hindi: औकिब नबी डार की जीवनीं, टर्निंग प्वाइंट मैच, उम्र, IPL और स्ट्रगल स्टोरी 

औकिब नबी डार की जीवनी
औकिब नबी डार की जीवनीं

औकिब नबी डार की जीवनीं (Auqib Nabi Dar Biography In Hindi) उन सभी लोगों के लिए एक प्रेरणा और आदर्श का विषय है जो उनकी तरह एक क्रिकेटर बनना चाहते है। उनकी इस स्ट्रगल स्टोरी में आज हम उनकी जीवनीं, टर्निंग प्वाइंट मैच, रिकॉर्ड, उम्र और आईपीएल करियर को विस्तार से जानगें। डेल स्टेन की गेंदबाजी शैली का अनुसरण करने वाले क्रिकेटर औकिब नबी डार घरेलू क्रिकेट में अपनी बेहतरीन आउटस्विंग और इनस्विंग के लिए जाने जाते हैं। 

Table of Contents

Table of Contents

औकिब नबी डार कौन हैं? 

औकिब नबी डार जम्मू-कश्मीर, बारामुला  के एक  तेज भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी बेहतरीन ऑलराउंडर क्षमता से राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनाई। डार 128 -135 km/h औसत स्पीड से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। 

उचित लाइन-लेंथ और कंट्रोल के साथ वो नई गेंद से इनस्विंग और आउटस्विंग दोनों कराने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा वो डेथ ओवरों में यॉर्कर और स्लोअर बॉल का अपनी गेंदबाजी में अच्छा मिश्रण करते हैं। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने अपनी एक अगल छाप छोड़ी है। 

औकिब नबी डार का जीवन परिचय (Auqib Nabi Dar Biography In Hindi) 

औकिब नबी डार (Auqib Nabi Dar)  का जन्म 4 नवंबर 1996 को जम्मू और कश्मीर, बारामूला के शेरी गांव में एक साधारण पारंपरिक मुस्लिम परिवार में हुआ हैं। उनके पिता गुलाम नबी डार एक सरकारी शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। 

डार के पिता उन्हें पड़ा लिखाकर एक डॉक्टर के रूप में देखना चाहते थे, पर डार का क्रिकेट के प्रति जुनून और लगाव देखकर उन्होंने अपना इरादा बदला और फिर पूरे परिवार ने उन्हें दिल से सपोर्ट किया। 

डार वर्तमान में घरेलू क्रिकेट जम्मू कश्मीर के लिए और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। क्रिकेट मैदान पर  वो अपनी बेहतरीन आउटस्विंग और इनस्विंग के लिए जाने जाते हैं। सीमित क्रिकेट सुविधाओं और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने खेल पर लगातार मेहनत की।

औकिब नबी डार का बॉयोडाटा (Auqib Nabi Dar Biodata) 

नाम (Name)औकिब नबी डार
पेशा (Profession)क्रिकेट 
जन्म (Date Of Birth)4 नवम्बर 1996 
धर्म (Religion)मुस्लिम 
नागरिकता (Nationality)भारतीय
पिता  ( Father )गुलाम नबी डार
माता  ( Mother ) अज्ञात 
गृह नगर (Home Town)बारामूला 
कोच (Coach)अज्ञात 
बैटिंग स्टाइल (Batting Style)दाएं हाथ के तेज-मध्य
बॉलिंग स्टाइल (Bowling Style)दाएं हाथ के 
जर्सी नंबर (Jersey Number)21 
वजन (Weight – Approx)68 kg 
आंखों का रंग (Eye Colour)काला
बालों का रंग (Hair Colour)काला
लम्बाई  (Hight ) 5 फिट 10 इंच 
आदर्श खिलाड़ी ( Ideal Player )डेल स्टेन 
घरेलू टीम (domestic)जम्मू कश्मीर 
आईपीएल ( IPL ) टीम दिल्ली कैपिटल्स 
2026 में IPL Price  8.40 करोड़ 
आईपीएल डेब्यू 11 अप्रैल 2026 

शिक्षा और परिवार : (Education & Family) 

औकिब नबी डार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा फतेहगढ़ के गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल पूरी की हैं। बाद में इन्होंने अमर सिंह कॉलेज श्रीनगर से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई के साथ साथ उन्होंने क्रिकेट का अभ्यास पूरी तरह चालू रखा। 

औकिब नबी डार का परिवार जन्म जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के शीरी गांव में रहता हैं। उनके परिवार में उनके पिता गुलाम नबी डार एक सरकारी शिक्षक और उनकी माता एक गृहणी हैं उनका परिवार एक साधारण मुस्लिम परिवार हैं।

क्रिकेट का प्रारंभिक सफर : 

औकिब नबी डार ने मौज मस्ती के लिए टेनिस बॉल के साथ अपने क्रिकेट जर्नी की शुरुआत की, अपने एक दोस्त के कहने पर उन्होंने क्रिकेट कैंपो में ट्रायल दिया लेकिन 2 साल तक उनका कही भी चयन नही हुआ फिर धीरे धीरे वो प्रोफेशनल ट्रेनिंग की ओर बढ़े।

एक लंबे अर्से तक उन्होंने बिना किसी कोचिंग के अपने दोस्तों के साथ शुरुआती क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद उन्होंने बारामुला डिस्ट्रिक क्रिकेट अकैडमी और फिर बाद में Sher-e-Kashmir Cricket Academy,श्रीनगर में प्रवेश लिया। 

श्रीनगर की इस अकैडमी में उन्हें क्रिकेट की बेहतर सुविधाओं के साथ साथ एक अच्छी ट्रेनिंग मिली, इसके बाद में उन्हें  जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) में कोचिंग का बड़ा मौका मिला यहाँ उन्होंने क्रिकेट को बड़ी बारीकी से समझा।

औकिब नबी डार के  क्रिकेट करियर में इस कोचिंग संस्थान ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कोचिंग के दौरान उन्होंने जूनियर स्तर की  प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया। और अपने क्रिकेट जर्नी को आगे ले गये। 

अंडर -14 और अंडर -16 

औकिब ने जिला स्तर पर U-14 प्रतियोगिताओं में तेज गेंदबाज़ के रूप में पहचान बनाई। इसके बाद वे राज्य ट्रायल्स तक पहुँचे। U-16 में उन्होंने जम्मू-कश्मीर राज्य आयु-वर्ग टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस स्तर से उन्होंने नई गेंद से आउटस्विंग और लो-इकोनॉमी स्पेल डालने की सिटीक कला सीखी। 

राज्य स्तर पर उन्होंने अपने आप को एक तेज गेंदबाज के रूप में स्थापित किया, और यही से उन्हें एक स्विंग गेंदबाज के रूप पहचान मिली। फिर इसके बाद उन्होंने U-19 सर्कल में  प्रवेश किया। यहाँ पर उनकी बेहतरीन गेंदबाजी को खूब सराहा गया। 

जम्मू-कश्मीर U-19 टीम का प्रतिनिधित्व 

U-19 और जूनियर स्तर U-16 में अपनी उपयोगिता सिद्ध करने के बाद उन्होंने जम्मू-कश्मीर U-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया। और U -19 में वो फस्ट क्लास टूर्नामेंट Cooch Behar Trophy का हिस्सा बने और यह टूर्नामेंट उनके युवा स्तर का सबसे पहला बड़ा ऑफ़िशियल टूर्नामेंट था। 

इस टूर्नामेंट से उनमें लंबे स्पेल डालने की क्षमता विकसित हुई। और उन्होंने  डेथ ओवर गेंदबाजी के नए हुनर सीखे और Cooch Behar Trophy से उन्हें एक नई पहचान और प्रसिद्ध मिली, यही से उन्होंने क्रिकेट को अपने करियर के रूप में पूर्ण से अपनाना। 

औकिब नबी डार की जीवनी का यह शुरुआती दौर सीमित संसाधनों, चुनोतियों और कठिन परिस्थितियों से घिरा रहा। इसके बावजूद उन्होंने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और निरन्तर मेहनत से पहले घरेलू फिर बाद में राष्ट्रीय स्तर तक का मुकाम हासिल किया।

घरेलू करियर और ट्रॉफी (Domestic Career & Trophies) 

जूनियर स्तर पर एक बेहतरीन प्रदर्शन के बाद इन्हें घरेलू क्रिकेट टीम में प्रदर्शन करने का मौका मिला। और यह मौका उनके शानदार प्रदर्शन के लिए एक बड़ा मंच साबित हुआ। 

रणजी ट्रॉफी : (Ranji Trophy) में डेब्यू 

रांची में झारखंड के खिलाफ 03 जनवरी 2020 को औकिब नबी डार ने  रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया, डेब्यू इनिंग की पहली पारी में उनका प्रदर्शन ठीक ठाक रहा पर उन्हें कोई विकेट नही मिला लेकिन दूसरी इनिंग में उन्होंने एक अचंभित प्रदर्शन के साथ 11 ओवर की गेंदबाजी में एक मेडेन ओवर के साथ 38 रन देकर 5 विकेट लिए। 

फर्स्ट-क्लास (FC) रिकॉर्ड : फस्ट क्लास क्रिकेट में इन्होंने अबतक कुल 40 मैच खेले हैं जिसमे 18.62 की औसत से कुल 151 विकेट लिए है उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन  7/24 रहा, औकिब नबी डार फस्ट क्लास करियर में अभीतक 12 बार पाँच विकेट और 10 बार 4 विकेट ले चुके हैं।

इसके अलावा 19.44 की औसत से डार अबतक 967 रन बना चुके हैं और फस्ट क्लास क्रिकेट में उनका बेस्ट स्कोर 55 रन रहा हैं। 2025-26 रणजी ट्रॉफी में उन्होंने अपने प्रदर्शन के दमपर इस  सीज़न में 60 विकेट लिए अपनी टीम को फाइनल तक पहुँचाया।  

घरेलू डेब्यू (Domestic Debut) लिस्ट : 

FormatDebut
First-Class3 जनवरी 2020
List-A23 सितम्बर 2018 
T20 11 नवंबर 2019 
IPL11 अप्रैल 2026 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) में डेब्यू 

औकिब नबी डार 11 नवंबर 2019 को सूरत में  झारखंड के खिलाफ अपना पहला डेब्यू मैच खेला और घरेलू स्तर पर T 20 करियर की शुरुआत की। इस स्तर पर उनकी शुरुआत कुछ खास नही रही पर बाद के मैचों में उनका प्रदर्शन बेहतर रहा। 

टी20 रिकॉर्ड : घरेलू टी 20 में अबतक वो 34 + मैच खेल चुके हैं जिनमे उन्होंने 43 विकेट लिए है उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट रहा हैं,इस फॉर्मेट में उन्होंने कुल 141 रन बनाए हैं और उनका उच्चतम स्कोर 32 रन रहा हैं। 

विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) में डेब्यू 

विजय हजारे ट्रॉफी से इन्होंने 23 सितम्बर 2018 को List-A (वन-डे) में डेब्यू किया इस डेब्यू मैच में उन्होंने कर्नाटक की तरफ़ से खेलते हुए हरियाणा के खिलाफ चेन्नई में 3 विकेट लिए, इन शुरुआती सफलता ने उनके आत्मविश्वास को एक नया रूप दिया। 

लिस्ट-A रिकॉर्ड : विजय हजारे ट्रॉफी ( लिस्ट-A ) में अबतक उन्होंने लगभग 36 मैच खेले हैं इनमे उन्होंने कुल 56 विकेट लिए है उनका बेस्ट गेंदबाज़ी प्रदर्शन 4/39 रहा हैं लिस्ट-A में उन्होंने कुल 573 रन बनाए हैं और उनका उच्चतम स्कोर 114 रन नाबाद रहा हैं, इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 7 छक्के लगाए और 82 गेंदों का सामना किया। 

औकिब नबी डार के घरेलू क्रिकेट के आँकड़े ( Domestic Career Statistics )

  FC  LA   T20  IPL
Mat   40  36   34  05 
Runs   976  573  141   14 
100    0   1   0  0 
50     1  0   0  0 
HS  55  144  32  10 
WT  151  56  43  0
BB   7/24   4/39   4/16   0/17 

टर्निंग पॉइंट मैच (Turning Point Match) 

2025-26 का सीजन औकिब नबी डार की जीवनी के लिए काफी खास और उपलब्धियों से भरा रहा। इस सीजन में उन्होंने अपनी टीम के लिए कई शानदार स्पेल डाले और साथ ही साथ बल्ले से भी गहरी छाप छोड़ी गेंद और बल्ले से किये गए निम्न प्रदर्शन उनके करियर के लिए टर्निग पॉइंट साबित  हुए।

राजस्थान के खिलाफ ऑलराउंडर प्रदर्शन : 

रणजी ट्रॉफी 2025-26 में 7/24 का यह स्पेल यह उनके करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा उनका यह प्रदर्शन उनके लिए एक बेहतरीन टर्निग पॉइंट रहा। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीज़न के एक ग्रुप-स्टेज मैच में श्रीनगर के Sher-e-Kashmir Stadium में उन्होंने राजस्थान के खिलाफ यह जबरदस्त प्रदर्शन किया। 

अपने इस शानदार स्पेल में उन्होंने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 24 रन देकर उनके 7 खिलाड़ियों को आउट किया, इसके अलावा इस मैच में उन्होंने अपने बल्ले से अपना शानदार परिचय दिया।

इस मैच में उन्होंने 8 चौकें और 2 छक्के के साथ 65 गेंदों पर 55 रन की एक आक्रामक तूफानी पारी भी खेली। उनके इस प्रदर्शन के दमपर राजस्थान की टीम 30 ओवर में सिर्फ 89 रन पर सिमट गई।

उनके इस ऑलराउंडर प्रदर्शन ने मैच को जम्मू-काश्मीर के पक्ष में मोड़ा और टीम को एक मजबूत स्थिति प्रदान की, 10 विकेट और 55 रन की इस ऑलराउंडर पारी ने उन्हें सीनियर स्तर पर एक नई पहचान और उनकी इस पहचान ने फ्रेंचाइजीज़ टीमों को काफी प्रभावित किया। 

Syed Mushtaq Ali Trophy 2025 में 4/16 का धमाकेदार स्पेल: 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में उन्होंने बिहार के खिलाफ कोलकाता के इडेन गार्डन्स में एक धमाकेदार स्पेल किया  उन्होंने 4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट लिए, उनके इन प्रदर्शन के आगे बिहार की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खो कर सिर्फ 129 रन में सिमट गई और उन्हें 34 रनों से इस मैच में हार मिली।

इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद 4/16 का यह आंकड़ा उनके करियर के लिए काफी उपयोगी सिद्ध हुआ उनके इस प्रदर्शन से इस मैच के लिए उन्हें Player of the Match का अवार्ड मिला। और घरेलू क्रिकेट में उन्हें एक नई पहचान मिली। 

उनके इस स्पेल ने उनके टी20 क्रिकेट करियर को एक नई धार दी, इस शार्प प्रदर्शन के बल पर टीम और चयनकर्ताओं का ध्यान उन पर गया, 4/16  का यह बेहतरीन स्पेल उनके करियर के लिए एक खास टर्निग पॉइंट बना।  

दुलीप ट्रॉफी 2025 का ऐतिहासिक प्रदर्शन:

औकिब नबी ने अगस्त 2025 में दुलीप ट्रॉफी के दौरान एक मैच में चार गेंदों पर चार विकेट लेकर अपनी प्रतिभा और क़ाबलियत का शानदार परिचय दिया ओर काफी वाह वाह लुटाई। 

प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता में अपनी टीम नॉर्थ जोन के लिए खेलते हुए ईस्ट जोन के  खिलाफ उन्होंने बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर 53वें ओवर की आखिरी गेंद पर मुख्तार हुसैन को क्लीन बोल्ड करके हैट्रिक पूरी की। 

फिर उसके बाद 55वें ओवर की पहली गेंद में उन्होंने सूरज सिंधु जायसवाल को आउट करके लगातार चार गेंदों में चार विकेट लिए इस मैच में उन्होंने 10.1ओवर में सिर्फ 28 रन देके 5 विकेट लिए उनके इस शानदार स्पेल ने ईस्ट जोन को  230 पर समेत दिया। 

औकिब नबी Duleep Trophy में ह़ैट्रिक लेने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं इससे पहले कपिल देव (1978-79) और साईराज अनंत बहुतुले (2000-01) ने यह कारनामा किया हैं। दुलीप ट्रॉफी के इतिहास में वो पहले खिलाड़ी हैं  जिन्होंने चार लगातार गेंदों पर चार विकेट लिए हैं। 

उनके इस शानदार स्पेल ने राज्य स्तर पर उन्हें एक नई पहचान दी और राष्ट्रीय मंच पर भी इस स्पेल का असर दिखाई दिया। उनकी बेहतरीन  सीम पोज़िशन, नई गेंद से स्विंग और डेथ ओवर क्षमता के कारण वे फ्रेंचाइज़ियों टीमों के रडार पर आए। 

उनके इन सभी प्रदर्शनों ने उन्हें लॉन्ग फॉर्मेट और शॉर्ट फॉर्मेट में काफी मजबूती प्रदान की और उन्हें रातों रात सीनियर स्तर पर एक नई पहचान मिली। उनके इन आक्रामक और तूफानी प्रदर्शनों ने घरेलू क्रिकेट में उन्हें एक नई उड़ान और नई प्रसिद्ध दी।

उनके इन बेहतरीन पारियों ने उन्हें रणजी ट्रॉफी तक ही सीमित नहीं रखा बल्कि उन्हें एक T20 मैच-विनिंग खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया। उनके ये विस्फोटक प्रदर्शन फ्रेंचाइजी टीमों के लिए बड़े आकर्षण रहे इन पारियों ने उनके करियर को एक नया मोड़ दिया और बड़े फ्रेंचाइजीज़ टीमों को काफी प्रभावित किया। 

बैटिंग / बॉलिंग शैली और ताकत:(Batting & Bowling Style) 

Auqib Nabi Dar एक राइट-आर्म मीडियम-फास्ट स्विंग गेंदबाज हैं, जो 128–135 km/h औसत स्पीड से गेंद को दोनों दिशाओं में घुमाने और उस पर अपना नियंत्रण बनाए रखने की बेहतरीन क्षमता रखते हैं। उनकी स्विंग-आधारित तेज गेंदबाज़ी, यॉर्कर और स्लोअर बॉल उनकी गेंदबाजी की मुख्य ताकत हैं। 

नबी अपनी गेंदबाजी में इनस्विंग, आउटस्विंग और डेथ ओवरों में यॉर्कर और स्लोअर बॉल का अच्छा उपयोग करते हैं। उनकी  सटीक लाइन-लेंथ, यॉर्कर और स्लोअर बॉल किसी भी बल्लेबाज को मुश्किल में डाल सकती हैं

अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन को अपना आदर्श बताने वाले नबी की गेंदबाजी उनसे काफी प्रभावित है। डार सीम मूवमेंट के साथ लंबे स्पेल फेंकने के लिए जाने जाते हैं, उनकी आक्रामक गति, विकेट लेने की क्षमता और डेथ ओवरों में उपयोगी बल्लेबाजी उन्हें एक उच्च श्रेणी के ऑलराउंडर का दर्जा देती हैं। 

ये भी पढे- आयुष बडोनी की जीवनीं: उम्र, परिवार, करियर, कोच, IPL, रिकॉर्ड और रोचक तथ्य (2026) 
ये भी पढे- जो रूट की जीवनीं 2026: जानिए जो रूट कौन हैं, परिवार, करियर, रिकॉर्ड, पत्नी, नेट वर्थ और रोचक तथ्य

आईपीएल डेब्यू, नीलामी और करियर : (IPL Debut, Auction and Career) 

औकिब नबी डार ने 11 अप्रैल 2026 को चेन्नई सुपरकिंग्स के विरुद्ध एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। नबी ने अपने डेब्यू मैच में 4 रन बनाए और उन्हें कोई विकेट नही मिला, उन्होंने 2 ओवर की गेंदबाजी में उन्होंने 17 रन खर्च किये।

2026 के IPL सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 8.40 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया हैं। औकिब नबी डार की नीलामी में मुख्य रूप से चार बड़ी टीमों DC, RR ,RCB और SRH ने भाग लिया और अंत मे दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें उनके बेस मूल्य से कई गुना ज्यादा कीमत पर खरीदा। 

डार को खरीदने के लिए सर्वप्रथम दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बेस प्राइस ₹30 लाख से बोली शुरू की, फिर राजस्थान रॉयल्स ने बोली में भाग लिया पर जल्द पीछे हट गई RR के पीछे हटने के बाद RCB ने ₹1.10 Cr से बोली लगाकर नीलामी में भाग लिया फिर पीछे हट गई।

RCB के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ₹2.2 Cr के साथ बोली में उतरी और ₹8.20 Cr तक बोली लगाई और फिर पीछे हट गई। लेकिन DC ने आगे बढ़ते हुए उनके लिए ₹8.40 Cr तक की बोली लगाई और अंत मे उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। 

औकिब नबी डार के रोचक तथ्य, रिकॉर्ड और उपलब्धियां 

  • दलीप ट्रॉफी 2025 में उत्तर जोन के लिए खेलते हुए उन्होंने लगातार 4 गेंदों में 4 विकेट लिए हैं।
  • 2024-25 के सत्र में उन्होंने रणजी ट्रॉफी में 104+ विकेट लिए हैं, जिनमें से 12 बार उन्होंने  5-5 और 10 बार 4 -4 विकेट लिए है। 
  • 2024-25 रणजी ट्रॉफी में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (44 विकेट)।
  • Vijay Hazare 2025-26 एक मैच में उन्होंने 114* रन की शानदार पारी खेली हैं। 
  • राजस्थान के खिलाफ 2025-26 रणजी सीजन में अपने घरेलू क्रिकेट करियर का शानदार 7/24 का स्पेल किया।
  • औकिब नबी डार रणजी ट्रॉफी 2025–26 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इन्होंने इस ट्रॉफी में कुल 60 विकेट लिए और जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाने में अपनी  अहम भूमिका निभाई। 
  • रणजी ट्रॉफी 2025–26 के ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुने गए।
  • इन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 12 विकेट लिए और अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। 
  •  दिल्ली कैपिटल्स ने औकिब नबी डार को IPL 2026 मेगा ऑक्शन में उनके बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा कीमत के साथ ₹8.40 करोड़ में खरीदा। 
  • उन्होंने IPL डेब्यू 11 अप्रैल 2026 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ किया।
  • अगस्त 2026 में भारत A के लिए श्रीलंका दौरे पर प्रभावशाली गेंदबाजी करने के बाद उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार चुना गया। 
  • डार नई गेंद और रिवर्स स्विंग दोनों से विकेट लेने की क्षमता रखते हैं, जिस कारण उन्हें भविष्य का एक बेहतरीन तेज गेंदबाज माना जाता है।
  • उन्होंने IPL डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर अपने करियर की शुरुआत की।
  • अगस्त 2026 में जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद उन्हें भारत की टेस्ट टीम में जगह मिली।
  • घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर उन्होंने कुछ ही महीनों में रणजी ट्रॉफी से भारत की टेस्ट टीम तक का सफर तय किया, जो उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।

निष्कर्ष :  (Conclusion)

औकिब नबी डार की जीवनीं (Auqib Nabi Dar Biography In Hindi) उन लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं जो सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी के चलते बीच मे ही अपना रास्ता बदल लेते हैं। नबी की क्रिकेट जर्नी में उनकी कई साल की मेहनत, कई सीजनों का असाधारण प्रदर्शन और एक लंबा इंतजार छुपा हैं। घरेलू क्रिकेट में स्विग के साथ विकेट लेने की उनकी विशेष क्षमता ने औकिब नबी डार की जीवनीं को काफी बेहतर रूप दीया हैं। औकिब नबी डार की  इस कहानी में घरेलू क्रिकेट की एक उपयोगी भूमिका रही हैं। कई पारियां जो उनके लिए एक टर्निंग प्वाइंट पारी बनी उन्होंने घरेलू स्तर पर ही खेली है। 

औकिब नबी डार – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs) 

Q. औकिब नबी डार कौन हैं? 

Ans. औकिब नबी डार जम्मू-कश्मीर बारामुला के एक तेज गति के भारतीय गेंदबाज हैं। 

Q. औकिब नबी डार का जन्म कब और कहाँ हुआ?

Ans. उनका जन्म 4 नवंबर 1996 को बारामुला, जम्मू-कश्मीर, भारत में हुआ। 

Q. औकिब नबी डार का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन (Best Bowling) क्या है?

Ans. घरेलू क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन एक पारी में 7 विकेट (जैसे 7/24) रहा है। 

Q. घरेलू टी 20 में बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन क्या हैं 

Ans. औकिब नबी डार भारत के एक बेहतरीन गेंदबाज हैं घरेलू T20 में उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 4/16 रहा हैं। 

Q. डार को Baramulla ka Dale Steyn क्यों कहा जाता है?

Ans. क्योंकि उनकी गेंदबाज़ी और स्विंग, दक्षिण अफ्रीका के महान तेज़ गेंदबाज़ डेल स्टेन से मिलती जुलती हैं, इसलिए कई विशेषज्ञ और उनके समर्थक उन्हें ये नाम देते हैं।  

Q. क्या औकिब नबी डार ऑलराउंडर हैं?

Ans. हाँ, उनके कई घरेलू प्रदर्शन और आंकड़ों बया करते हैं की औकिब नबी डार एक ऑलराउंडर हैं, पर वो मुख्य रूप से एक तेज गेंदबाज हैं। 

Q. क्या औकिब नबी डार ने अबतक कोई आईपीएल सीजन खेला है?

Ans. हाँ , औकिब नबी डार 2026 का सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके है।

Q. औकिब नबी डार की आयु (उम्र) कितनी हैं 

Ans. औकिब नबी डार की आयु (उम्र) वर्तमान में 29 वर्ष हैं और उनका जन्म 4 नवंबर 1996 को हुआ हैं 

Q. वे घरेलू टीम में किसके लिए खेलते हैं ? 

Ans. वो घरेलू टीम में जम्मू-कश्मीर के लिए खेलते हैं। 

Q. औकिब नबी डार किस प्रकार के गेंदबाज़ हैं?

Ans. औकिब नबी एक Right-arm medium fast गेंदबाज हैं 

Q. औकिब नबी डार भारत के किस राज्य से है? 

Ans. औकिब नबी डार भारत के जम्मू कश्मीर से संबंध रखते हैं। 

Q. आईपीएल नीलामी में औकिब नबी की कीमत क्या है?

Ans. आईपीएल 2026 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा ने औकिब नबी को 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा हैं। 

Q. आकिब नबी के पिता कौन है? 

Ans. आकिब नबी के पिता गुलाम नबी डार हैं।

Q. विजय हजारे ट्रॉफी में उनका सर्वोच्च स्कोर कितना है? 

Ans. आकिब नबी का  विजय हजारे ट्रॉफी में उच्चतम स्कोर 114 * रन हैं जिसमे उन्होंने 10 चौके और 7 छक्के लगाए और 82 गेंदों का सामना किया। 

Q. औकिब नबी डार (Auqib Nabi Dar) की बॉलिंग स्पीड कितने हैं ?

Ans. औकिब नबी डार एक राइट-आर्म मीडियम-फास्ट स्विंग बॉलर हैं, जो 128–135 km/h औसत स्पीड से गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से घरेलू क्रिकेट में कई कीर्तिमान स्थापित किये है। 

Q. औकिब नबी की गेंदबाजी ताकत क्या है? 

Ans. नबी की सबसे बड़ी ताकत वे अपने  गेंदबाजी में इनस्विंग, आउटस्विंग और डेथ ओवरों में यॉर्कर और स्लोअर बॉल का अच्छा उपयोग करते हैं जिसमे वो काफी सफल भी हुए हैं आज घरेलू क्रिकेट में उनके नाम 250+ विकेट हैं। 

Q. औकिब नबी डार का जर्सी नंबर क्या है? 

Ans. औकिब नबी डार ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2026 में 21 नंबर की जर्सी से की थी। 

Q. औकिब नबी डार के कोच कौन हैं? 

Ans. डार के कोच पी. कृष्णकुमार और इरफान पठान हैं 

Q. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डार का उच्च स्कोर कितना है? 

Ans. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में औकिब नबी डार  का उच्च स्कोर 55 रन हैं। 

Q.  लिस्ट-ए (List A) में इनका सर्वोच्च स्कोर क्या है? 

Ans. लिस्ट-ए (List A) में औकिब नबी डार का  सर्वोच्च स्कोर 114* रन हैं जिसे इन्होंने हैदराबाद के विरुद्ध विजय हजारे ट्रॉफी 2025–26 में बनाया था। 

Q. घरेलू T20 में उनका उच्च स्कोर क्या है? 

Ans. घरेलू T20 में औकिब नबी डार का उच्च (Highest Score) 32 रन हैं। 

Q. घरेलू क्रिकेट में औकिब नबी डार ने कितने विकेट लिए हैं? 

Ans. घरेलू क्रिकेट में औकिब नबी डार अभीतक 255 विकेट ले चुके हैं। जो उनकी बेहतरीन गेंदबाजी का एक उत्कृष्ट उदाहरण हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top