आयुष बडोनी की जीवनी: उम्र, परिवार, करियर, कोच, IPL, रिकॉर्ड और रोचक तथ्य (2026)

Ayush Badoni Biography
Ayush Badoni Biography

Ayush Badoni Biography In Hindi: आयुष बडोनी की जीवनी भारतीय क्रिकेट के एक ऐसे युवा खिलाड़ी की कहानी है, जिन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी और उपयोगी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से सभी को काफी प्रभावित किया। घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। इस लेख में आप आयुष बडोनी का जीवन परिचय, आयु, परिवार, क्रिकेट करियर, आईपीएल और उनसे जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में विस्तार से जानगें।

Table of Contents

Table of Contents

आयुष बडोनी का जीवन परिचय | Ayush Badoni Biography In Hindi 

क्रिकेट के मैदान पर बेबी एबी के नाम से मशहूर क्रिकेटर आयुष बडोनी का जन्म उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग ब्लॉक में एक छोटे से गांव सिलोड़ में 3 दिसंबर,1999 की हुआ हैं,बचपन से ही क्रिकेट के प्रति आयुष और उनके परिवार का बड़ा लगाव रहा हैं। 

क्रिकेट के प्रति इस दीवानगी को देखकर उनके पिता ने अपने घर की छत पर नेट लगाया और उनके अभ्यास की व्यवस्था की, जिससे आयुष रोज़ कई घंटे अभ्यास करते और क्रिकेट के प्रति अपने समर्पण को दिखाते, आज आयुष बडोनी भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारों में गिने जाते हैं। 

आयुष भविष्य में राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की पूरी क्षमता रखते हैं। उनकी 360 डिग्री की अद्भुत बैटिंग शैली मैदान पर उन्हें एक नया आत्मविश्वास प्रदान करती हैं। उनकी 360 डिग्री की यह शैली मशहूर क्रिकेटर एबी डिविलियर्स से प्रेरित मानी जाती हैं। 

आयुष बडोनी का बॉयोडाटा (Ayush Badoni Biodata) 

नाम (Name)आयुष बडोनी 
पेशा (Profession)क्रिकेटर (बल्लेबाज)
जन्म (Date Of Birth)3 दिसम्बर 1999
धर्म (Religion)हिंदू धर्म
नागरिकता (Nationality)भारतीय
पिता  ( Father )विवेक बडोनी 
माता  ( Mother ) विभा बडोनी 
राशि (Zodiac Sign)कर्क राशि
गृह नगर (Home Town)टिहरी गढ़वाल 
कोच (Coach)तारक सिन्हा 
बैटिंग स्टाइल (Batting Style)दाएं हाथ के बल्लेबाज
बॉलिंग स्टाइल (Bowling Style)दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज
जर्सी नंबर (Jersey Number)11 (IPL)
वजन (Weight – Approx)60 किलोग्राम
आंखों का रंग (Eye Colour)काला
बालों का रंग (Hair Colour)काला
लम्बाई  (Hight ) 5 फुट 6 इंच  
आदर्श खिलाड़ी (  Ideal Player )रोहित शर्मा 

शिक्षा और परिवार | Ayush Badoni Education & Family

अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पूरी करने के बाद आयुष बडोनी ने उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली के श्रीवेंकटेश्वरा कॉलेज में प्रवेश लिया।  उनके परिवार में उनके पिता विवेक बदोनी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर के रूप में अपना व्यवसाय चलाते हैं। और उनकी माता विभा बदोनी एक शिक्षिका और कुशल गृहिणी हैं, माता पिता के अलावा उनके परिवार में उनका एक भाई प्रत्युष बदोनी भी रहता है जो उम्र में उनसे छोटा है। 

पढ़ाई के साथ-साथ आयुष ने स्कूल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन ने उनके आत्मविश्वास को काफी ऊंचा किया। अपने शुरुआती दौर में आयुष ने अनुशासन और मेहनत से, शिक्षा और खेल में  एक बेहतरीन  संतुलन बना कर रखा जिसका परिणाम आज उनके करियर में साफ नजर आता है। 

आयुष बडोनी के कोच (Ayush Badoni Coach)

तारक सिन्हा, आयुष बडोनी के प्रारंभिक कोच रहे हैं। इन्होंने आयुष की प्रतिभा को बखूबी पहचाना और उनके बेसिक, फुटवर्क, और टाइमिंग को एक उचित रूप दिया, इनके मार्गदर्शन में आयुष ने क्रिकेट की कई बारीकियों को करीब से देखा और सीखा। 

तारक सिन्हा से क्रिकेट का प्रारंभिक स्तर का ज्ञान लेने के बाद कोच बलराज कुमार ने जूनियर स्तर पर उनका मार्गदर्शन किया। सबसे पहले कुमार ने आयुष की आक्रामक बल्लेबाज़ी शैली को बेलेंस किया और उसे एक तकनीकी रूप दिया, और उन्हें दबाव में खेलने के लिए मजबूत किया।

कोच बलराज ने बल्लेबाजी के साथ साथ उनकी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी पर भी काम किया और उनके बोलिंग स्तर को बेहतर किया। मुख्य और प्रारंभिक कोच तारक सिन्हा और सहायक मार्गदर्शक कोच बलराज कुमार ने आयुष बडोनी के करियर को एक नई उड़ान दी, इस उड़ान ने घरेलू क्रिकेट और अंडर-16 और अंडर-19 स्तर पर उन्हें एक नई पहचान दी।

इसे भी पड़े- Tilak Varma Biography In Hindi: तिलक वर्मा की जीवनीं, उम्र, परिवार, IPL जर्सी,करियर  और रिकॉर्ड (2026)

इसे भी पड़े- क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले टॉप 15 खिलाड़ी, जानिये पूरी लिस्ट

आयुष बडोनी का क्रिकेट सफर | Ayush Badoni Cricket Career

आयुष ने स्कूल और क्लब क्रिकेट खेलते हुए अपने क्रिकेट सफर की शुरुआत की और उनकी इस शुरुआत ने उन्हे एक अलग पहचान दी, बाद में उन्होंने प्रोफेशनल ट्रेनिंग के लिए Sonnet Cricket Club जॉइन किया यहाँ से इन्हें जूनियर स्तर  U-16, U-19  का उचित मार्गदर्शन मिला। 

इसी मार्गदर्शन की बदौलत उन्होंने 2018 में एशिया कप (U-19) के दौरान श्रीलंका के खिलाफ 185 रन की एक असाधारण विस्फोटक पारी खेली उनकी इस पारी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दी। इस पारी ने दिल्ली घरेलू क्रिकेट में उनका नाम काफी मजबूत किया और उन्हें सीनियर टीम कैंप से मौके मिलना चालू हुए। 

आयुष बडोनी का घरेलू क्रिकेट करियर | Domestic cricket career 

जूनियर स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन और सफलता के बाद जनवरी 2021 में आयुष बडोनी को  दिल्ली की सीनियर टीम के साथ मैदान साझा करने का मौका मिला। और उनके घरेलू (डोमेस्टिक) क्रिकेट करियर की शुरुआत हुई। 

घरेलू T20 में डेब्यू (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू): 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से आयुष बडोनी ने घरेलू टी20 में 11 जनवरी 2021 को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के विरुद्ध अपना डेब्यू मैच खेला था। इस मैच में उन्हें मिडिल ऑर्डर में खेलने का मौका मिला और उन्होंने अपने इस डेब्यू मैच में कुल 8 रन बनाए। शुरुआत अच्छी नहीं रही पर उन्हें कई अनुभवी खिलाडियों के साथ खेलने का मौका मिला। T20 में इनका गेंदबाजी औसत 26.70 और इकॉनमी 8.74 रही हैं। 

लिस्ट-ए (Vijay Hazare Trophy) डेब्यू: 

विजय हजारे ट्रॉफी से ईडन गार्डन कोलकाता में राजस्थान के खिलाफ List‑A में 15 नवंबर 2022 को आयुष बडोनी ने डेब्यू किया। इस मैच का उनका प्रदर्शन मध्यम रहा। आयुष बडोनी का  लिस्ट ए गेंदबाजी औसत 29.79 रहा हैं और इनकी इकॉनमी 4.62 हैं।

प्रथम श्रेणी (Ranji Trophy) डेब्यू: 

फस्ट क्लास क्रिकेट रणजी ट्रॉफी में आयुष बडोनी ने 3 जनवरी 2023 को सौराष्ट्र के खिलाफ निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट में डेब्यू किया शुरुआत कुछ ख़ास नही रही तीन परियां में लगातार फ्लॉप होने के बाद चौथी पारी में उन्होंने 191 रन की एक गजब पारी खेली, इस पारी के बाद उन्हें कभी  पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं पड़ी। 

फिर इसके बाद उन्होंने इस ट्रॉफी में 205 रन की एक बेहतरीन पारी खेली। इसके बाद उन्होंने दिलीप ट्रॉफी में भी 204 रन की एक आकर्षक पारी खेली। उनके इस असाधारण प्रदर्शन ने उनकी जीवन यात्रा को एक नही पहचान और प्रसिद्ध दी।

आयुष अबतक फस्ट क्लास क्रिकेट (रणजी ट्रॉफी)  में 4 शतक और 8 अर्धशतक लगा चुके हैं और उन्होंने इस ट्रॉफी में एक बार 5 विकेट भी लिए हैं और इनकी इकोनॉमी 3.35 रही हैं और गेंदबाजी औसत 27.08 रहा हैं। उनकी इस दोहरी भूमिका वाले प्रदर्शन ने उन्हें और उनकी क्रिकेट जर्नी को उनदिनों काफी चर्चित किया। 

आयुष बडोनी के घरेलू आंकड़े (Ayush Badoni Domestic Cricket Stats) 

  FC  LA  T20
Mat  22  30   106
Runs1757   732 2003 
100  04  01  00
50  08  05  11
HS  205*  100  80* 
WT  23   22  17 
AV  56+  33.27  28+
BB  6/73  3/29  4/12

अंतरराष्ट्रीय डेब्यू | Ayush Badoni International Debut

आयुष बडोनी ने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय डेब्यू नही किया हैं।  हालांकि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जनवरी 2026 में भारतीय टीम में शामिल किया गया था पर उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2024) में आयुष बडोनी का प्रदर्शन: 

दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 के दौरान आयुष बडोनी ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ की ओर से खेलते हुए नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ 31 अगस्त 2024 को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में एक बेहतरीन और रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी। यह मुकाबला DPL 2024 का सबसे चर्चित मैचों में से एक रहा, क्योंकि इस पारी ने कई रिकॉर्ड तोड़े। इस सीजन में आयुष बडोनी ने 9 मैचों की 8 पारियाँ में बल्लेबाज़ी करते हुए कुल 515 रन बनाए। 

इस सीजन में उनका सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 165 रन रहा, जिस उन्होंने 55 गेंदों में 19 छक्के और 8 चौके की मदद से बनाया था, इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 300+ रहा। इस मैच में उन्होंने प्रियांश आर्या के साथ दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 286 रन की एक आक्रामक और मजबूत  साझेदारी की। 

आयुष बडोनी और प्रियांश आर्य के शतकों की मदद से साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ 308 रनों का एक बड़ा स्कोर खड़ा किया। आयुष के इस प्रदर्शन ने क्रिकेट जगत को  उनका शानदार परिचय दिया।

प्रियांश आर्य ने इस मैच में 120 की शतकीय पारी खेली अपनी इस आक्रामक और खूबसूरत पारी को उन्होंने महज 50 गेंदों में 10 छक्के और 10 चौकों की मदद से पूरा किया, अपने इसी मैच में उन्होंने 12वें ओवर के दौरान बाएं हाथ के स्पिनर मनन भारद्वाज को छह छक्के जड़े।

बदोनी और आर्य की इस आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत उनकी टीम ने 20 ओवरों में 308/5  रन का एक बड़ा स्कोर बनाया, जो दिल्ली प्रीमियर लीग के इतिहास में अबतक का सबसे बड़ा स्कोर  है।

आयुष बडोनी का  IPL करियर: 22 साल की उम्र में कैसे मिला मौका

2022 मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने आयुष बडोनी को उनकी बेस प्राइस ₹20 लाख में खरीदा उसके बाद 

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 28 मार्च 2022 को लखनऊ की तरफ से खेलते हुए गुजरात टाइटन्स के विरुद्ध उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की, उनका ये डेब्यू मैच उनके लिए काफी शानदार और उत्कृष्ट रहा अपने पहले ही आईपीएल  मैच में उन्होंने अपनी पहली हॉफ सेंचुरी बनाई। 

आयुष बडोनी की बेस्ट आईपीएल पारियां:

अपने पहले आईपीएल सीजन में उन्होंने 123.85 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 13 मैचों में कुल 161 रन बनाए इस सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 54 रन रहा जिसे उन्होंने 41 गेंदों में प्राप्त किया। इस सीजन में उन्होंने केवल 1 हॉफ सेंचुरी बनाई। 

आईपीएल 2023: इस सीजन में उन्होंने कुल 138.37 की स्ट्राइक रेट के साथ एक अर्धशतक की मदद से कुल 238 रन बनाए इस सीजन में उनका बेस्ट स्कोर 59 रन नाबाद रहा 

आईपीएल 2024: इस सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 2 अर्धशतक की मदद से कुल 235 रन बनाए, इस सत्र में इनका उच्चतम स्कोर 55 रन रहा। 

आईपीएल 2025: इस सीजन में इन्होंने अपनी क्षमता से सबको प्रभावित किया इस सीजन में इन्होंने 14 मैचों में कुल 329 रन बनाए जिसमे दो शानदार अर्धशतक भी शामिल थे इस सीजन में इनका उच्चतम स्कोर 74 रन रहा। 

आईपीएल 2026: इस सीजन उन्होंने 10 मैचों में 21.50 की औसत और 152+ की स्ट्राइक रेट कुल 215 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 1 अर्धशतक लगाया और एक विकेट लिया, पूरे टूर्नामेंट में आयुष बडोनी ने 23 चौके और 9 छक्के लगाए। 

आयुष बडोनी ने अपने आईपीएल करियर में अबतक कुल 66 मैच खेले हैं जिसमे उन्होंने कुल 1178 रन बनाए है इन मैचों में उनका उच्चतम स्कोर 74 रन रहा हैं, इन परियां में इनका ओवरऑल स्ट्राइक रेत 140+ रहा हैं उनके नाम 4 विकेट भी शामिल हैं। 

आयुष बडोनी के आकड़ों की विस्तृत जानकारी

आयुष बडोनी के IPL आंकड़े (Ayush Badoni IPL Stats) 

Mat   66
Inns   56 
Runs   1178 
HS   74 
Ave   25.62 
SR   140+ 
100    0
50     07 
4s     96 
6s     47 

आयुष बदोनी का टर्निंग पॉइंट मैच: 

आयुष बदोनी जिन्होंने अपने डेब्यू मैच से ही आईपीएल के बड़े मंच पर काफी नाम कमाया इन्होंने आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत LSG vs GT के एक मैच से 28 मार्च 2025 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में करोड़ों लोगों की उपस्थिति में की। इस मैच में उन्होंने 6 नम्बर पर बैटिंग करते हुए GT के खिलाफ 41 गेंदों 4 चौकें और 3 छक्कों की मदद से 54 रन की एक यादगार पारी।

131.71 स्ट्राइक रेट से खेली उनकी यह यादगार पारी टीम के लिए ऐसे समय पर आई जब LSG संघर्ष और भारी दबाव में थी, टीम का स्कोर 7 ओवर में 29 रन और चार विकेट था तब यहाँ से आयुष बदोनी ने दीपक हुड्डा के साथ 18 ओवर तक टीम को संभाला और 87 रन की एक महत्वपूर्ण साझेदारी की। 

इस साझेदारी को इन दोनों ने 68 गेंदों में पूरा किया, शुरुआत में सिंगल डबल के सहारे इन्होंने साझेदारी को एक मजबूत रूप दिया, फिर पिच को पढ़ लेने के बाद लंबे और बड़े शॉट का सहारा लिया इस साझेदारी के पहले 50 रन इन दोनों ने 14 वे ओवर में पूरे किए, दीपक हुड्डा ने इस पारी में 41 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से शानदार 55 रन बनाए। 

इस साझेदारी की बदौलत LSG की टीम GT को 158 रन का एक सम्मानजनक लक्ष्य दे पाई इस लक्ष्य को खड़ा करने के लिए LSG को अपने 6 विकेट दांव पर लगाने पड़े। आईपीएल इतिहास में आयुष बडोनी की ये शानदार पारी उनके लिए  कोई टर्निंग पॉइंट मैच से कम नही थी, उनकी यह पारी उनकी जीवन यात्रा के लिए बहुत खास रही।

आयुष बडोनी की खेल शैली और खासियत | Ayush Badoni Batting Style

आयुष बडोनी दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं। उन्हें मुख्य रूप से बैटिंग ऑलराउंडर के रूप में जाना जाता है। उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता के साथ धैर्य भी दिखाई देता है। 

मैदान पर उनकी बल्लेबाजी में 360-डिग्री का एंगल साफ नजर आता हैं। परस्थितियों के अनुसार वो मैदान पर स्कोरबोर्ड को चलाते का एक अच्छा दमखम रखते है। उनकी बल्लेबाजी शैली की मुख्य खासियत और विशेषताएं: 

  • 360 डिग्री बल्लेबाजी में सक्षम: बडोनी अपने पारंपरिक शॉट्स के साथ मैदान पर अलग-अलग दिशाओं में गेंद को खेलने की क्षमता रखते हैं। 
  • मुश्किल समय में भरोसेमंद: विकेट गिरने पर पारी को संभालना और अंत में रन गति बढ़ाना उनकी खासियत है।
  • आक्रामक अंदाज: स्पिन और तेज गेंदबाजों के खिलाफ बड़े शॉट लगाने से पीछे नहीं हटते।
  • लंबी पारी खेलने का दम: रणजी क्रिकेट में दोहरे शतक लगाकर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में धैर्य और निरंतरता भी दिखाई है।
  • ऑफ स्पिन गेंदबाजी: दाएं हाथ से ऑफ स्पिन करते हैं और जरूरत पड़ने पर टीम को अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प देते हैं। 
  • बहुमुखी प्रतिभा: बल्लेबाजी के अलग-अलग क्रम पर खेलने की क्षमता उन्हें टीम के लिए उपयोगी बनाती है।

मैदान पर उनका शॉट सलेक्शन देखने लाइक होता हैं आयुष बडोनी को लैप शॉट, स्लॉग स्वीप और मिडविकेट क्षेत्र में स्ट्रोक खेलने में महारथ हासिल है। और वे मैदान के चारों ओर शॉट मारने में सक्षम नजर आते हैं। 

आयुष बडोनी के रिकॉर्ड और उपलब्धियां | Ayush Badoni Records 

  • IPL डेब्यू: 22 साल की उम्र में 28 मार्च 2022 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ। 
  • IPL डेब्यू पर अर्धशतक: 28 मार्च 2022 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आयुष ने  41 गेंदों में 54 रन बनाए थे। 
  • खास डेब्यू रिकॉर्ड: IPL डेब्यू पर छठे या उससे नीचे के क्रम में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाने वाले आयुष पहले बल्लेबाज बने।
  • लगातार उपयोगी प्रदर्शन: 2023 और 2024 में  200 से अधिक रन बनाए थे। 
  • सर्वश्रेष्ठ IPL सीजन: आयुष ने 2025 में 329 रन बनाकर अपना सर्वश्रेष्ठ सीजन खेला। 
  • सर्वोच्च IPL स्कोर: आयुष ने 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 74 रन बनाए थे। 
  • गेंदबाजी में योगदान: आयुष ने IPL में अब तक 4 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2 विकेट देकर 4 रन रहा है। 
  • छक्के लगाने की क्षमता: 2026 तक वो अपने IPL करियर में 47 छक्के लगा चुके हैं। 

आयुष बडोनी के घरेलू क्रिकेट रिकॉर्ड और उपलब्धियां 

  • आयुष, 2018 में भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा रहे और खिताब जीतने में योगदान दिया।
  • अंडर-19 क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ चार दिवसीय मुकाबले में 185 रन बनाए और 4 विकेट भी लिए। 
  • नवंबर 2024 में झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में आयुष बडोनी ने नाबाद 205 रन बनाकर पहला दोहरा शतक लगाया।
  • 2024 में दिल्ली प्रीमियर लीग के एक मुकाबले में उन्होंने 55 गेंदों पर 165 रन बनाए, जिसमें 19 छक्के शामिल थे।
  • 2026 में रणजी ट्रॉफी में गुजरात के खिलाफ 217 रन बनाए।
  • इसके बाद झारखंड के खिलाफ 210 रन की नाबाद पारी खेलकर लगातार दो दोहरे शतक लगाने का कारनामा किया था।

आयुष बडोनी के रोचक तथ्य (Interesting facts about Ayush Badoni) 

  • DPL दिल्ली प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान उन्होंने 19 छक्कों के साथ 165 रन की एक शानदार पारी खेली जो उनकी बेहतरीन परियों में से एक हैं।
  • उनकी 360 डिग्री की बैटिंग शैली एबी डिविलियर्स से प्रेरित मानी जाती हैं। और उन्हें ‘बेबी एबी (Baby AB)’ के नाम से भी जाना जाता है। 
  • दिल्ली प्रीमियर लीग 286 रन की पार्टनरशिप का अद्भुत रिकॉर्ड उनके नाम है। यह साझेदारी उन्होंने P आर्या के साथ कि थी। 
  • आयुष बदोनी को 2022 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनकी बेस प्राइस ₹20 लाख में खरीदा था। 
  • आयुष राहुल द्रविड़ को अपना आदर्श मानते हैं। 
  • आयुष बदोनी ने 2024 में झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में 216 गेंदों में 205* रन की एक बेहतरीन पारी खेली।
  • आयुष ने  IPL 2022 के सीजन में अपने पहले ही मैच में अर्धशतक (54 रन) लगाया। 
  • आयुष बडोनी बल्लेबाजी के साथ-साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं, और टीम में वो दोहरी भूमिका में नजर आते हैं। 

निष्कर्ष: 

आयुष बडोनी की जीवनी (Ayush Badoni Biography In Hindi) से जुड़ी यह जानकारी आपको उनके जीवन, क्रिकेट करियर, आईपीएल सफर, रिकॉर्ड, टर्निंग प्वाइंट मैच और रोचक तथ्यों को समझने में उपयोगी रही होगी। लगातार मेहनत, धैर्य और सही अवसर मिलने पर कोई भी युवा खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बना सकता है। उनके रिकॉर्ड और आकड़ो को देख कर कहा जा सकता है कि आयुष टीम में अपनी दोहरी भूमिका बड़ी सहजता से निभा सकते है और अपनी क्रिकेट जर्नी को बहुत आगे तक ले जा सकते हैं। 

आयुष बडोनी के बारे में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल (FAQs About Ayush Badoni)

क्या आयुष बदोनी उत्तराखंड से है ? 

हाँ, आयुष बदोनी का संबंध उत्तराखंड से है इनका जन्म उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में हुआ हैं।

आयुष बदोनी 2026 में आईपीएल ( IPL )  किस टीम के लिए खेल रहें हैं ? 

आयुष बदोनी 2026 में  आईपीएल ( IPL ) में लखनऊ सुपर जायंट्स ( LSG ) के लिए खेल रहे हैं।  

आयुष बडोनी के माता-पिता कौन हैं?

आयुष के मॉ बाप का नाम विवेक और विभा बडोनी हैं। 

आयुष बदोनी ने IPL में कब डेब्यू किया था ? 

आयुष बदोनी ने 28 मार्च 2025 को LSG की तरफ से खेलते हुए गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। 

अपने IPL डेब्यू मैच में आयुष बदोनी ने कितने रन बनाए ? 

अपने IPL डेब्यू मैच में आयुष बदोनी ने 54 रन बनाए थे 

आयुष बदोनी का आईपीएल ( IPL ) बेस्ट स्कोर कितना हैं ? 

आयुष बदोनी का आईपीएल ( IPL ) बेस्ट स्कोर 74 रन हैं 

आयुष बदोनी का गाँव कौन सा हैं ? 

आयुष बदोनी का गाँव सिलोड़ है।

आयुष बडोनी की उम्र क्या है? 

आयुष बडोनी का जन्म जन्म 3 दिसंबर 1999 को हुआ हैं और वर्तमान में वो 26 साल के हो गए हैं। 

आयुष बडोनी कौन हैं?

आयुष बडोनी भारत के युवा क्रिकेटर हैं, जो दाएं हाथ के बल्लेबाज और एक ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं। वे वर्तमान में घरेलू क्रिकेट दिल्ली और IPL लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं।

आयुष बडोनी की उम्र (आयु) कितनी है?

जुलाई 2026 तक आयुष बडोनी की उम्र 26 वर्ष है। 

आयुष बडोनी का घरेलू क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर कितना है?

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 205 रन* है।

आयुष बडोनी किस टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं?

आयुष बडोनी दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। 

आयुष बडोनी की खेल शैली क्या है?

आयुष बडोनी दाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं और टीम को जरूरत पड़ने पर ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं।

आयुष बडोनी की नेट वर्थ कितनी है?

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जुलाई 2026 तक आयुष बडोनी की अनुमानित नेट वर्थ ₹6–8 करोड़ के बीच मानी जाती है।

आयुष बडोनी की हाइट कितनी है? 

आयुष बडोनी की लंबाई लगभग 5 फीट 6 इंच (168 सेंटीमीटर) है। 

आईपीएल 2026 में आयुष बडोनी कौन सी टीम है?

लखनऊ सुपर जायंट्स। 

आयुष बडोनी का आईपीएल में स्ट्राइक रेट कितना है? 

आयुष बडोनी का आईपीएल में स्ट्राइक रेट 140+ हैं। 

आयुष बडोनी का निकनेम क्या है?

क्रिकेट जगत में उन्हें बेबी एबी (Baby AB) के नाम से भी जाना जाता है। यही इनका निकनेम हैं। 

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2024) में आयुष बडोनी का सर्वोच्च स्कोर कितना था? 

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2024) में आयुष बडोनी का उच्च स्कोर 165 रन था। जिसे उन्होंने 55 गेंदों में 19 छक्के और 8 चौकों की मदद से बनाया था। 

IPL में आयुष बडोनी का सर्वोच्च स्कोर क्या हैं? 

आईपीएल में आयुष बडोनी का अभीतक उच्च स्कोर 74 रन हैं। 

आयुष बडोनी के पिता का व्यवसाय क्या हैं? 

आयुष के पिता विवेक बडोनी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता के रूप में कार्य करते हैं। 

आयुष बडोनी का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कब हुआ?

आयुष बडोनी ने जुलाई 2026 में भारत के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) में पदार्पण किया हैं।

आयुष बडोनी का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मैच में कितने रन बनाए? 

अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में उन्होंने 10 गेंदों पर 12 रन बनाए। जिसमे एक चौका और एक छक्का शामिल था और इस मैच में उनका स्ट्राइक रेट 120 था। 

आयुष बदोनी ने 2024 में झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में कितने रन बनाए ? 

आयुष बदोनी ने 2024 में झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में 216 गेंदों पर 205 रन बनाए। 

क्या आयुष बडोनी ने IPL में शतक लगाया है? 

नही, आयुष ने अभी तक आईपीएल में कोई सेंचुरी नही लगाई है। 

आयुष बडोनी की राष्ट्रीयता क्या है?

आयुष एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो दिल्ली और इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं।

IPL में आयुष ने कितने चौके और छक्के मारे हैं? 

IPL में आयुष अभीतक 96 चौके और 47 छक्के मारे मार चुके है। 

आयुष बडोनी के माता पिता का क्या नाम हैं? 

आयुष बडोनी के माता का नाम विभा बडोनी और पिता का  नाम विवेक बडोनी हैं और जो एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता हैं। 

आयुष बडोनी घरेलू क्रिकेट किसके लिए खेलते हैं? 

आयुष बडोनी घरेलू क्रिकेट दिल्ली के  लिए खेलते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top