
प्रशांत घरेलू क्रिकेट के एक उभरते हुए भारतीय युवा ऑलराउंडर हैं, प्रशांत वीर का घरेलू क्रिकेट करियर कई रिकॉर्डो, टर्निग पॉइंट मैचों और कई उपलब्धियों से सुसज्जित रहा हैं। आज घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में वो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी, उपयोगी गेंदबाजी और बेहतरीन क्षेत्र रक्षण के लिए जाने जाते हैं।
TOC
Table of Contents
प्रशांत वीर का शुरुआती क्रिकेट जर्नी:
प्रशांत का जन्म उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गुजीपुर गाँव में हुआ। यही पर स्थानीय मैदानों और गली क्रिकेट से प्रशांत वीर का घरेलू क्रिकेट करियर शुरू हुआ। शुरुआत छोटी पर संघर्षों से भरी हुई थी, चुनोतियों से लड़ते हुए मैनपुरी स्पोर्ट्स हॉस्टल से उन्होंने क्रिकेट का बैसिक लेबल सीखा। और बाद में उच्च प्रशिक्षण और बेहतर सुविधाओं के लिए सहारनपुर सिटी की तरफ रुख किया।
इसके बाद में वो उत्तरप्रदेश की U-14 और U-16 का हिस्सा बने, पर उनका ये सफर काफी उतार चढ़ाव वाला रहा। फिर U- 19 में चयन के बाद प्रशांत वीर का घरेलू क्रिकेट करियर में काफी निरन्तरता और सटीकता देखने को मिली।
प्रशांत वीर के घरेलू क्रिकेट जर्नी में UP T20 League 2025 और Men’s U-23 State A Trophy 2025–26 और का महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं। इन लीगो में प्रशांत वीर का क्रिकेट करियर काफी शानदार और उत्कृष्ट रहा। इस दौरान उन्होंने कई बेहतरीन पारियाँ खेली। बल्ले और गेंद दोनों से ही उन्होंने इन टूर्नामेंटो में काफी सराहनीय प्रदर्शन किया।
प्रशांत को UP T20 League में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए Emerging Player of the Season चुना गया, और बाद में Men’s U-23 State A Trophy में अपने ऑलराउंडर क्षमता के दम पर उन्हें Player of the Tournament के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।
इन पुरस्कारों के मिलने से प्रशांत वीर का घरेलू क्रिकेट करियर को एक नई पहचान मिली, इसके बाद उन्हें सीनियर घरेलू क्रिकेट में खेलने का मौका मिला और यहाँ भी उनके प्रदर्शन को काफी सराहा गया।
प्रशांत वीर का घरेलू क्रिकेट करियर: (Domestic Career)
जूनियर स्तर की आपार सफलता और संघर्ष के बाद सीनियर चयनकर्ताओं की नजर उन तक पहुँची और उन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट में लगभग 20 साल की उम्र में डेब्यू करने का मौका मिला।
रणजी ट्रॉफी : (Ranji Trophy) में डेब्यू
प्रशान्त वीर ने लगभग 20 साल की उम्र में 25 अक्टूबर 2025 को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में ओडिशा के खिलाफ अपने रणजी करियर की शुरुआत की, इस डेब्यू मैच उनका प्रदर्शन सामान्य रहा इस मैच में उन्होंने 6 रन बनाये और 2 विकेट लिए।
प्रशांत वीर के डेब्यू मैच का संछिप्त विवरण:
| Format | Debut | विपक्ष |
| T20 डेब्यू | 17 अक्टूबर 2023 | तमिलनाडु |
| लिस्ट-ए डेब्यू | 24 दिसंबर 2025 | हैदराबाद |
| फर्स्ट-क्लास डेब्यू | 25 अक्टूबर 2025 | ऑडिशा |
First‑Class रिकॉर्ड : अभीतक FC में उन्होंने कुल 3 मैच खेले हैं जिसमें उनका बैटिंग प्रदर्शन काफी खराब रहा हैं उन्होंने 3.50 की औसत से कुल 7 रन बनाए हैं जबकि गेंदबाजी में उन्होंने लगभग 14 की औसत से 2 विकेट लिए है प्रशांत वीर का बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 2/13 रहा हैं।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : (Syed Mushtaq Ali Trophy) में डेब्यू
17 अक्टूबर 2023 को देहरादून में तमिलनाडु के खिलाफ महज 17 साल की उम्र में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से अपने टी 20 घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत की। इस मैच में इन्होंने अपनी गेदबाजी और काबिलियत का बड़ा अच्छा प्रदर्शन किया, 2023 से 2025 तक इन्होंने क्रिकेट के विभिन्न फॉर्मेटों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। क्रिकेट के इस प्रारूप ने प्रशांत वीर का घरेलू क्रिकेट करियर को एक पैनी धार दी।
T20 Domestic रिकॉर्ड्स : घरेलू टी 20 में उन्होंने अबतक लगभग 9 मैच खेले हैं जिसमे 28.00 की औसत से कुल 112 रन बनाए हैं, उनका बेस्ट स्कोर 40 रन नाबाद रहा हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 16.66 की औसत से 12 विकेट लिए हैंT20 घरेलू क्रिकेट करियर में प्रशांत वीर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/7 रहा हैं।
विजय हजारे ट्रॉफी: (Vijay Hazare Trophy)
प्रशांत ने लगभग 20 साल की उम्र में 24 दिसंबर 2025 को विजय हज़ारे ट्रॉफी के एक मैच से List A में डेब्यू किया, अपना यह डेब्यू मैच उन्होंने राजकोट में उत्तरप्रदेश के लिए खेलते हुए हैदराबाद टीम के खिलाफ खेला इस मैच में उन्होंने 10 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट लिए और 4 गेंदों में 7 रन बनाए।
List A के रिकॉर्डस : List A में प्रशांत ने अभीतक कुल 9 मैच खेले हैं जिनमे 44.33 की औसत से कुल 133 रन बनाए है, लिस्ट ए में प्रशांत का अभीतक का बेस्ट स्कोर 37* रन रहा हैं, इस फॉर्मेट में उन्होंने 36.90 की औसत से अबतक 10 विकेट लिए हैं उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 3/47 रहा हैं।
प्रशांत वीर के संछिप्त घरेलू आँकड़े:
| FC | LA | T20 | IPL | |
| Mat | 03 | 08 | 15 | 06 |
| Runs | 07 | 133 | 202 | 90 |
| 100 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| 50 | 0 | 0 | 1 | 0 |
| HS | 6 | 37* | 63* | 43 |
| WT | 2 | 10 | 12 | 0 |
| BB | 2/13 | 3/47 | 3/7 |
प्रशांत वीर के कोच:
राजीव गोयल को प्रशांत वीर का मुख्य कोच माना जाता है। प्रशांत वीर का घरेलू क्रिकेट करियर को सवारने में राजीव गोयल की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं। चाहे क्रिकेट हो या कोई आर्थिक टंगी हर मोड़ पर इन्होंने प्रशांत का साथ दिया हैं। उनकी तकनीक, फिटनेस ऑलराउंड क्षमता को उन्होंने बारीकी से निखारा हैं। शुरुआती दौर में प्रशांत को कट शॉट और स्वीप शॉट खेलने में दिक्कत थी पर गोयल ने उनकी इस तकनीक को सुधारा और किसी भी परिस्थिति के लिए उन्हें एक आदर्श खिलाड़ी बनाया।
राजीव गोयल, प्रशांत वीर के करियर के सबसे महत्वपूर्ण मार्गदर्शकों में से एक रहे हैं। इनकी देख रेख में ही प्रशांत ने अंडर-19, कूच बिहार ट्रॉफी से लेकर IPL तक का सफर तय किया। राजीव गोयल ने हमेशा प्रशांत को लगातार अभ्यास के लिए प्रोत्साहित किया, उन्होंने प्रशांत की बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी की क्षमता को पहचाना और उन्हें एक ऑलराउंडर के रूप में पहचान दिलाई।
प्रशांत वीर के टर्निंग प्वाइंट वाले मैच:
अपने क्रिकेट करियर में प्रशान्त वीर ने कई बेहतरीन और आकर्षक पारियां खेली हैं, इनमें से कई पारियां उनके करियर के लिये टर्निंग प्वाइंट रही, किसी पारी ने उन्हें चर्चित बनाया तो किसी ने उन्हें नई पहचान दी और किसी ने उन्हें एक प्रोफेशनल क्रिकेटर के रूप में स्थापित किया।
निम्न कुछ पारियों से प्रशांत वीर के घरेलू क्रिकेट करियर को एक नई प्रसिद्ध हासिल हुई। मैदान पर उनके द्वारा खेली गई कुछ अविश्वसनीय परियों ने चयनकर्ताओं और फ्रेंचाइज़ी टीमों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित किया और ये पारियां प्रशांत वीर का घरेलू क्रिकेट करियर के लिए एक महत्वपूर्ण टर्निंग प्वाइंट साबित हुई।
UP T20 League 2025 में प्रशांत वीर का प्रदर्शन :
प्रशांत के सीनियर स्तर की क्रिकेट के लिए, उनका जूनियर स्तर पर किया गया यह प्रदर्शन काफी महत्वपूर्ण माना जाता हैं। इस लीग में उन्होंने Noida Super Kings के लिए खेलते हुए 155+ की उच्च स्ट्राइक रेट से 10 पारियों में 64 की औसत से कुल 320 रन बनाये जिनमें उनके 3 अर्धशतक भी शामिल रहे।
इस लीग के एक मैच में प्रशांत ने काफी हाई स्ट्राइक रेट से 80+ की एक तूफानी पारी खेली अपनी इस पारी से वे टूर्नामेंट के टॉप परफॉर्मर बल्लेबाज बनकर लोगों के सामने आए। इस लीग की शानदार औसत और आक्रामक स्ट्राइक रेट उन्हें T20 स्पेशलिस्ट के रूप में एक नई पहचान दिलाई।
UP लीग का यह प्रदर्शन उनके क्रिकेट करियर का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ, उनके इस प्रदर्शन से प्रशांत वीर के करियर को एक व्यापक पहचान मिली और उच्च स्तर के मंचों का ध्यान उनकी तरफ हुआ। इस लीग प्रीतियोगिता ने उनकी क्रिकेट जर्नी को काफी सशक्त और मजबूत किया।
UP T20 League में प्रशांत वीर के आंकड़े-
| मैच | 10 |
| रन | 320 |
| उच्च स्कोर | 58* |
| बैटिंग औसत | 64+ |
| स्ट्राइक रेट | 155+ |
| शतक | 0 |
| चौके | 35 |
| अर्धशतक | 3 |
| छक्के | 14 |
| विकेट | 8 |
Men’s U-23 State A Trophy 2025–26 में प्रशान्त का प्रदर्शन :
इस ट्रॉफी ने उनके करियर को एक सीनियर प्रोफेशनल क्रिकेटर में बदला। इस आयु वर्ग स्टेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट में उन्हें राज्य-स्तर के शीर्ष युवा खिलाड़ी के साथ खेलने और मैंदान साझा करने का मौका मिला।
Men’s U-23 state A Trophy में उत्तरप्रदेश U-23 के लिए खेलते हुए प्रशान्त वीर ने 7 मैचों में लगभग 94 की औसत और 4 अर्धशतक की मदद से कुल 376 रन बनाए और 18 विकेट लिए।
इस tournament में बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी ऑलराउंडर क्षमता का शानदार परिचय दिया। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन और आत्मविश्वास ने उन्हें First-Class में जगह दी।
Men’s U-23 State A Trophy 2025–26 में प्रशांत वीर के बल्लेबाजी आंकड़े-
| मैच | 07 |
| रन | 376 |
| बैटिंग औसत | 94 |
| स्ट्राइक रेट | 152+ |
| सर्वोच्च स्कोर | 87 |
| शतक | 0 |
| अर्धशतक | 4 |
| चौके | 32 |
| छक्के | 19 |
गेंदबाजी आंकड़े –
| विकेट | 18 |
| इकॉनमी रेट | 5.37 |
| गेंदबाजी औसत | 18+ |
| 5 विकेट | 1 बार |
| 4 विकेट | 1 बार |
सीनियर घरेलू प्रदर्शन :
जूनियर स्तर के आकर्षक प्रदर्शन के बाद प्रशान्त ने सीनियर स्तर पर भी चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा, फस्ट क्लास, लिस्ट ए और घरेलू टी 20 क्रिकेट में उन्होंने कई बेहतरीन पारियां खेलकर प्रशांत वीर का घरेलू क्रिकेट करियर को एक नई पैनी धार दी।
इस सीनियर घरेलू प्रदर्शन ने उन्हें एक सीनियर प्रोफेशनल क्रिकेटर बनाया और उन्हें घरेलू क्रिकेट जगत में एक बेहतरीन पहचान दी। और पहली बार फ्रेंचाइज़ी टीमों का झुकाव उनकी तरफ गया।
UP लीग और U-23 State A Trophy ने राज्य स्तर पर उन्हें मजबूत पहचान दी इन दोनों टूर्नामेंट्स की कई पारियां उनके सीनियर क्रिकेट के लिए टर्निंग प्वाइंट रही। और उन्हें घरेलू क्रिकेट का एक बड़ा मंच मिला और यहीं से उनके घरेलू क्रिकेट करियर को एक सीनियर प्रोफेशनल क्रिकेटर का रूप मिला। जूनियर और सीनियर स्तर की उनकी इस क्रिकेट ने फ्रेंचाइज़ी टीमें काफी प्रभावित हुई बाद में वो उनके लिए एक उच्चतम मूल्य वाले एक भरोसेमंद खिलाड़ी बने।
निष्कर्ष:
प्रशांत वीर का घरेलू क्रिकेट करियर वाकई उनके लिए बहुत खास रहा है। अपने प्रदर्शन और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने घरेलू क्रिकेट करियर में कई बेहतरीन पारियाँ खेली, इनमें से कई पारियाँ उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट सिद्ध हुई। आज प्रशांत आईपीएल जैसा बड़ा मंच पर खेल चुके हैं शुरुआत छोटी रही पर उनसे उम्मीद कई ज्यादा है। उनकी करियर स्टोरी उन तमाम युवाओं के लिए एक प्रेणना हैं जो क्रिकेट के प्रति उनकी तरह समर्पित हैं।
FAQS:
Q. प्रशांत वीर ने आईपीएल में डेब्यू कितने साल में किया?
Ans. लगभग 21 साल की उम्र में CSK के लिए खेलते हुए, पंजाब के विरुद्ध उन्होंने IPL में डेब्यू किया।
Q. प्रशांत वीर के कोच कौन हैं?
Ans. प्रशांत वीर के मुख्य कोच राजीव गोयल हैं।
Q. राजीव गोयल ने प्रशांत वीर के करियर में क्या भूमिका निभाई?
Ans. राजीव गोयल ने प्रशांत को घरेलू क्रिकेट से लेकर IPL तक पहुंचने में एक उपयोगी मार्गदर्शक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उन्होंने प्रशांत की तकनीक पर बहुत काम किया और हर आर्थिक तंगी में उनका साथ दिया।
Q. Men’s U-23 State A Trophy 2025–26 में प्रशांत वीर ने कितने रन बनाए?
Ans. Men’s U-23 State A Trophy 2025–26 में प्रशांत वीर ने 94 की औसत से 7 मैचों में 376 रन बनाए।
Q. Men’s U-23 State A Trophy 2025–26 में प्रशांत वीर ने कितने विकेट लिए?
Ans. Men’s U-23 State A Trophy 2025–26 में प्रशांत वीर ने कुल 18 विकेट लिए और Player of the Tournament का पुरस्कार जीता।
Q. प्रशांत वीर का IPL रिकॉर्ड क्या है?
Ans. प्रशांत वीर में आईपीएल में अभी तक कुल 6 मैच खेले हैं जिसमे उन्होंने 45.50 की औसत से 91 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनका उच्च स्कोर 43 रन हैं।
Q. प्रशांत वीर की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत क्या है?
Ans. प्रशांत वीर की बैटिंग की सबसे बड़ी ताकत उनमें लंबे शॉट लगाने और मध्यक्रम में तेजी से रन बनाने की अद्भुत क्षमता हैं। साथ ही साथ स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उनका रवय्या काफी आक्रामक रखता हैं।
Q. प्रशांत वीर ने आईपीएल में कितने मैच खेले हैं?
Ans. प्रशांत वीर ने आईपीएल में अबतक कुल 6 मैच खेले हैं, और उन्होंने कुल 91 रन बनाए हैं।
Q. प्रशांत वीर ने UP T20 League में कितने रन बनाए?
Ans. प्रशांत वीर ने UP T20 League में 155+ की स्ट्राइक रेट से कुल 320 रन बनाए जिसमें उनके 3 अर्धशतक शामिल थे।
Q. प्रशांत वीर का घरेलू क्रिकेट करियर कैसा रहा?
Ans. प्रशांत वीर का घरेलू क्रिकेट करियर काफी शानदार और असाधारण रहा हैं, उन्होंने अपने घरेलू क्रिकेट करियर में कई रिकॉर्ड और उपलब्धियां अपने नाम की हैं।
Q. UP T20 League 2025 में प्रशांत वीर ने कितने विकेट लिए?
Ans UP T20 League 2025 में प्रशांत वीर ने कुल 10 परियों में 8 विकेट लिए
Q. Men’s U-23 State A Trophy 2025–26 में प्रशांत वीर ने कितनी बार 5 विकेट लिए?
Ans. Men’s U-23 State A Trophy 2025–26 में प्रशांत वीर ने 1 बार 5 विकेट और 1 बार 4 विकेट लिए।
Q. घरेलू T20 में प्रशांत वीर ने कब डेब्यू किया था?
Ans. घरेलू T20 में प्रशांत वीर ने तमिलनाडु के खिलाफ 17 अक्टूबर 2023 को डेब्यू किया था।
Q. प्रशांत वीर ने विजय हजारे ट्रॉफी में कब डेब्यू किया था ?
Ans. प्रशांत वीर ने विजय हजारे ट्रॉफी में 24 दिसंबर 2025 को डेब्यू किया था।
Q. प्रशांत वीर का रणजी ट्रॉफी में कब डेब्यू हुआ है?
Ans प्रशांत वीर ने 25 अक्टूबर 2025 को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में ओडिशा के खिलाफ अपने रणजी करियर की शुरुआत की थी।
Q. यूपी T20 लीग का प्रशांत के घरेलू क्रिकेट करियर पर क्या प्रशांत पड़ा?
Ans. इस लीग की शानदार औसत और आक्रामक स्ट्राइक रेट ने प्रशांत को T20 स्पेशलिस्ट के रूप में एक नई पहचान दिलाई।