जो रूट की जीवनीं 2026: IPL Stats, उम्र, परिवार, करियर, रिकॉर्ड, पत्नी, नेट वर्थ और रोचक तथ्य

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले खिलाड़ी जो रूट की जीवनीं में आज आप पढ़ेंगें जो रूट कौन हैं? उनका परिवार, करियर, रिकॉर्ड, पत्नी, नेट वर्थ क्या हैं? और उनके रोचक तथ्य के बारे में आप Joe Root Biography In Hindi में विस्तार से जानगें। 

जो रूट की जीवनी

जो रूट

जो रूट इंग्लैंड के दाएं हाथ के एक महान और दिग्गज खिलाड़ी हैं इनका पूरा नाम जोसेफ एडवर्ड रूट हैं। जो ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत घरेलू क्रिकेट में यॉर्कशायर से की, क्रिकेट में उनकी ये शुरुआत काफी सफल रही उनकी इस सफलता ने जो रूट को 2012 में इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम से खेलने का मौका मिला। 

अपने पहले ही मैच में उन्होंने भारत के विरुद्ध काफी सफल और शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने अपने डेब्यू मैच में अपने करियर की पहली फिफ्टी बनाते हुए 73 रन की एक अनोखी और विश्वसनीय पारी खेली। उनकी इस पारी ने उन्हें सफलता की पहली सीढ़ी दी। 

जो रूट का जीवन परिचय और प्रारंभिक जीवन: 

इंग्लैंड के शेफ़ील्ड, साउथ यॉर्कशायर में 30 दिसंबर 1990 को जन्में जो रूट आज क्रिकेट जगत में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। जो रूट को क्रिकेट का शुरुआती प्रशिक्षण उनके परिवार से विरासत में मिला। क्योंकि उनके पिता क्रिकेट के बड़े प्रसंसक थे और क्लब क्रिकेट खेलते थे। जो रूट ने क्रिकेट की शुरुआती बारीकियां और अभ्यास अपने पिता मैट रूट से सीखी थी। जो रूट इंग्लैंड के वो खिलाड़ी हैं जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन हैं। 

उनके परिवार में क्रिकेट और संगीत का माहौल शुरु से रहा हैं। उनके पिता शेफ़ील्ड के Collegiate Cricket Club से खेलते थे और एक अच्छे क्लब क्रिकेटर भी थे। उनके दादा डॉन रूट भी क्रिकेट से जुड़े थे उन्होंने अपने परिवार को क्रिकेट का अच्छा माहौल दिया और सभी को क्रिकेट प्रति प्रेरित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जो रूट का बॉयोडाटा और प्रोफ़ाइल: 

नाम (Name)जो रूट
पेशा (Profession)क्रिकेट 
जन्म (Date Of Birth)30 दिसंबर 1990
धर्म (Religion)अज्ञात 
नागरिकता (Nationality)अंग्रेज़  
पिता  ( Father )मैट रूट
माता  ( Mother ) हेलेन रूट
गृह नगर (Home Town)शेफ़ील्ड, यॉर्कशायर
पूरा नाम जोसेफ एडवर्ड रूट 
बैटिंग स्टाइल (Batting Style)दाएं हाथ के बल्लेबाज 
बॉलिंग स्टाइल (Bowling Style)दाएं हाथ के 
जर्सी नंबर (Jersey Number)66 
वजन (Weight – Approx)70 kg (लगभग) 
आंखों का रंग (Eye Colour)हेज़ल 
बालों का रंग (Hair Colour)हल्का भूरा 
लम्बाई  (Hight ) 6 फिट 
आदर्श-खिलाड़ी (Ideal Play er) माइकल वॉन और सचिन 
घरेलू टीम (domestic)यॉर्कशायर
आईपीएल ( IPL ) टीम राजस्थान रॉयल्स 
2026 में IPL Price  नही 
निकनेम रूटी (Rooty)

जो रूट का परिवार और शिक्षा: 

जो रूट की जीवनीं में उनके परिवार का महत्वपूर्ण और सराहनीय योगदान रहा हैं। उनके दादा और पिता, मैट रूट ने जो रूट के क्रिकेट सफर को एक मजबूत बेस दिया, उनके माता हेलेन रूट ने भी जो को क्रिकेट के प्रति काफी प्रोत्साहित किया। इनके अलावा परिवार में उनके भाई बिली रूट और जो कि पत्नी कैरी कॉटरेल ने भी रूट को काफी मजबूत आधार और समर्थन दिया। इन सब के अलावा उनके परिवार में उनके दो बच्चे भी हैं। 

जोसेफ एडवर्ड रूट ने अपनी शुरुआती शिक्षा डोर प्राइमरी स्कूल और किंग एकगबर्ट स्कूल से प्राप्त की, यहाँ उन्हें शिक्षा के साथ साथ क्रिकेट का भी उचित प्रशिक्षण मिला बाद में उच्च प्रशिक्षण के लिए यॉर्कशायर गये और यही से जो रूट का पेशेवर क्रिकेट करियर की शुरुआत हुई। 

जो रूट की आयु (Joe Root Age)

जो रूट का जन्म 30 दिसंबर 1990 को इंग्लैंड के शेफील्ड में हुआ था। वो हर साल 30 दिसंबर को अपना जन्मदिन(Birthday) मनाते है। वर्तमान में जो रूट की आयु (उम्र) 35 वर्ष हैं और वो अभी भी लगभग डेढ़ दशक से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय हैं आपको बता दे कि उन्होंने 2012 में 21 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। जो रूट ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय डेब्यू भारत के विरुद्ध किया था।

घरेलू क्रिकेट करियर: 

जो के घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब से हुई, यहाँ पर उन्होंने कई विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं खेली और रन बनाए। निरन्तर अभ्यास से यहाँ उनके क्रिकेट जर्नी को एक नई दिशा मिली। 

लगातार कड़ी मेहनत से वर्ष 2009 में उन्हें यॉर्कशायर की प्रथम श्रेणी टीम के साथ खेलने का मौका मिला। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद जो रूट को जल्द ही इंग्लैंड लायंस टीम में खेलने का मौका मिला। और यही से उन्हें इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम में खेलने के मौके मिले। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर: 

क्रिकेटर जो रूट ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत कब और किस देश के खिलाफ की और उनकी ये क्रिकेट जर्नी  कैसा रही, कौनसे रिकॉर्ड उन्होंने तोड़े और कौनसे नए बनाये ये सबकुछ आप जो रूट की जीवनीं (Joe Root Biography In Hindi) में आगे जानेंगे। 

डोमेस्टिक क्रिकेट में असाधारण प्रदर्शन के बाद रूट को वर्ष 2012 में इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट टीम में खेलने का मौका मिला। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में भारत के खिलाफ अपने डेब्यू मैच खेले हैं। और वो अपनी इस जीवन यात्रा में काफी सफल भी रहे हैं। 

टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू: 

जो रूट ने 13 दिसंबर 2012 को भारत के खिलाफ नागपुर में अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। अपने पहले ही टेस्ट (डेब्यू) मैच में उन्होंने 73 रन की एक अविस्मरणीय पारी खेली। 

जो रूट ने इंग्लैंड के लिए क्रिकेट के सभी प्रारूपों में खेला हैं लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा सफलता टेस्ट क्रिकेट में मिली। शानदार तकनीक, धैर्य और परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करने की अद्भुत क्षमता उन्हें टेस्ट क्रिकेट का एक महान क्रिकेटर बनाती हैं। 

2017 में जो रूट ने इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कमान संभाली अपनी कप्तानी में इन्होंने कई महत्वपूर्ण टेस्ट श्रृंखलाएँ जीतीं पर कई बार टीम के प्रदर्शन को लेके उनके खिलाफ कई सवाल भी उठे और अंत मे 2022 में उन्होंने कप्तानी छोड़ दी। 

वनडे क्रिकेट में डेब्यू: 

राजकोट में भारत के विरुद्ध 11 जनवरी 2013 को जो रूट ने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू किया। अपने इस डेब्यू मैच में इंग्लैंड की जीत में इन्होंने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,  इस मैच में इन्होंने कुल 36 रन बनाए। जुलाई 2026 तक जो रूट के नाम वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 शतक और 44 अर्धशतक दर्ज हैं।

जो रूट वनडे क्रिकेट में अभीतक 9 बार शून्य पर आउट हुए हैं। वो अभीतक 190 मैचों की 179 पारियों में लगभग 50 की औसत से कुल 7,653 रन बना चुके हैं जिनमे उनका स्ट्राइक रेट लगभग 88 रहा हैं। रूट ने वनडे क्रिकेट में लगभग 58.13 की औसत से अबतक कुल 30  विकेट भी लिए हैं। 

टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) डेब्यू: 

जो रूट ने मुंबई में भारत के खिलाफ 22 दिसंबर 2012 को अपना पहला T20I मैच खेला अपने इस डेब्यू मैच में उन्होंने 21 रन बनाए थे। T20I में जो रूट का अभीतक का सर्वोच्च स्कोर 90 रन हैं जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में बनाया था। उन्होंने T20 फॉर्मेट में अभी तक 5 अर्धशतक लगाए हैं। उनके नाम अभी T20I में कोई शतक नही हैं। 

जो रूट के अंतरराष्ट्रीय आँकड़े:(joe root stats)

ODITestT20I
Mat19216732 
Runs7,82614,114894
10020   41   0 
5048   67  5 
HS166*26290*
AV49.53 50+ 35.73 
WT30 75 06 

जो रूट की खेल शैली: 

जो रूट दाएं हाथ के एक मजबूत बल्लेबाज हैं क्रिकेट विशेषज्ञ उनकी बैटिंग शैली को तकनीकी रूप से काफी सशक्त और मजबूत मानते हैं। 6 फिट के रूट को उनकी हाइट बेहतरीन शॉट खेलने में काफी मदद करती हैं। लंबी पारियाँ खेलने की क्षमता, शानदार टाइमिंग और मजबूत फुटवर्क उनकी बैटिंग शैली की प्रमुख ताकत हैं।

जो रूट आवश्यकता पड़ने पर गेंदबाजी करने की भी क्षमता रखते हैं वो एक दायें हाथ के ऑफब्रेक गेंदबाज हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई महत्वपूर्ण विकेट भी लिए हैं। जो रूट बेहतरीन तकनीक, धैर्य तथा परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करने की आपार क्षमता रखते हैं। उनकी बैटिंग शैली में एक क्लासिक लुक देखने को मिलता हैं। 

उनका शानदार फुटवर्क स्पिन गेंदबाजों के विरुद्ध काफी मजबूत नजर आता हैं। कवर ड्राइव, फ्लिक शॉट, लेट कट और स्क्वायर कट, जो रूट के पसंदीदा स्ट्रोक (शॉट) हैं, गेंद को गैप में खेलने की उनके पास एक कुशल महारथ हासिल हैं। 

रूट को  इंग्लैंड टीम की रीढ़ क्यों कहा जाता हैं? 

जो रूट इंग्लैंड टीम के वो इकलौते खिलाड़ी हैं जिनके नाम टेस्ट में 14 हजार से ज्यादा रन हैं उनकी यह उपलब्धि उन्हें इंग्लैंड का एक महान खिलाड़ी बनाती हैं। टेस्ट क्रिकेट में आज जो रूट के नाम 41+ शतक हैं इंग्लैंड की क्रिकेट हिस्ट्री में ऐसा कारनामा करने वाले वो इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी है। 

इसके अलावा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में उनके नाम सबसे ज्यादा रन और शतक हैं, जो रूट अबतक WTC में लगभग 6500+ रन बना चुके हैं जो एक रिकॉर्ड हैं जो रूट इंग्लैंड के वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट में भारत के विरुद्ध सबसे ज्यादा 13 शतक लगाए हैं। टेस्ट क्रिकेट उनके ये इन सभी उपलब्धियों के कारण आधुनिक क्रिकेट में उन्हें इंग्लैंड टीम की रीढ़ कहा जाता हैं 

जो रूट को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाला गेंदबाज: 

जो रूट को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट + ODI + T20I) में सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज भारत के दिग्गज खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह हैं। उन्होंने जो रूट को 15 बार आउट किया हैं।  जसप्रीत से पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पैट कमिंस के पास था। इसके बाद भारत के रवींद्र जडेजा और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज मिचेल स्टार्क का नंबर आता है, इनदोनों ने जो रूट को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 14 – 14 बार आउट किया हैं। 

जो रूट के अंतरराष्ट्रीय विकेट:  

जो रूट एक राइट-आर्म ऑफ-ब्रेक गेंदबाज हैं पर उनकी गिनती नियमित गेंदबाजों में नही की जाती हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनकी गेंदबाजी का 5/8 यह आंकड़ा अनुकूल परिस्थितियों में उन्हें एक उपयुक्त गेंदबाज बनाता हैं। टीम को आवश्यक पड़ने पर वो टीम में ऑफ-स्पिन गेंदबाज की भूमिका में नजर आते हैं। टेस्ट क्रिकेट में 5/8  का यह आंकड़ा जो रूट की जीवनीं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।  

अपने क्रिकेट करियर में अबतक जो रूट कुल 110 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ले चूके हैं। रुट के नाम टेस्ट क्रिकेट में अबतक 73 विकेट हैं टेस्ट में उनका बेस्ट गेंदबाजी आंकड़ा 5/8 रहा हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने अबतक कुल 30 विकेट लिए हैं ODI में उनका बेस्ट गेंदबाजी आंकड़ा 3/52 रहा हैं। T20I में उनका बेस्ट गेंदबाजी आंकड़ा 2/9 रहा हैं और अबतक जो रूट अपने T20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 6 विकेट ले चुके हैं। 

जो रूट का जर्सी नंबर कितना हैं: 

जो रूट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 66 नंबर की जर्सी पहनकर बल्लेबाजी करते हैं। इस नंबर ने उन्हें क्रिकेट जगत में एक अलग पहचान दी हैं। अपने खेल-करियर में उन्होंने शुरू से लेकर अभीतक इसी जर्सी नंबर को अपनाया हैं।  

जो रूट ने एकदिवसीय क्रिकेट, T20I और टेस्ट क्रिकेट में  66 नंबर की जर्सी के साथ अपनी क्रिकेट-जर्नी को शुरू किया था। 66 नंबर  की इस जर्सी ने क्रिकेट के सभी प्रारुपों में उन्हें कई रिकॉर्ड और उपलब्धियां दी हैं। इस कारण उन्होंने अभीतक कभी इस नंबर को बदला नही।

क्रिकेट में जो रूट के सर्वोच्च स्कोर: 

इंग्लैंड के इस अद्वितीय खिलाड़ी ने अपने करियर में कई सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर बनाये हैं। इन रिकॉर्डो और सर्वश्रेष्ठ स्कोरो के कारण आज जो रूट की प्रोफ़ाइल काफी मजबूत नजर आती हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों (टेस्ट, वनडे और T20I क्रिकेट) में अपने प्रदर्शन के दम पर बहुत कुछ हासिक किया है। 

टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर: 

रूट का टेस्ट क्रिकेट में अभी तक का उच्च स्कोर 262 रन हैं जिसे उन्होंने 375 गेंदों पर, मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ अक्टूबर 2024 में बनाया था। अपनी इस पारी में उन्होंने कुल 17 चौके मारे थे और इंग्लैंड ने इस टेस्ट को पारी और 47 रन से जीता था। 

वनडे क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर: 

ODI क्रिकेट में इनका बेस्ट उच्च स्कोर 166 रन हैं जिसे उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ, ब्रिस्टल में 2020 को बनाया था। उन्होंने अपनी इस पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए और 139 गेंदों का सामना किया।  

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर: 

जो रूट का T20I में अबतक का उच्च स्कोर 90* रन हैं जिसे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ 2014 में बनाया था। अपनी इस शानदार पारी में उन्होंने 9 चौके और चार छक्के मारे थे। 

जो रूट के सबसे बड़े रिकॉर्ड और उपलब्धियां: 

35 वर्षीय जो रूट ने अपने क्रिकेट-जर्नी में कई ऐसे अविश्वसनीय और अनोखे रिकॉर्ड बनाए हैं, जो उन्हें आधुनिक क्रिकेट के दिग्गज क्रिकेटरों की सूची में शामिल करते है। टेस्ट और वनडे क्रिकेट में उनके नाम आज कई विश्व रिकॉर्डस और उपलब्धियों हैं- 

  • जो रूट इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं उनका यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के क्रिकेट इतिहास में अपने आप मे एक अनोखा कीर्तिमान हैं। 
  • रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 41 शतक लगाने है, ये उपलब्धि हासिल करने वाले वो इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी हैं। उनका यह उपलब्धि उन्हें टेस्ट इतिहास के महान बल्लेबाजों की सूची में शामिल करती हैं। 
  • जो रूट का परिचय एक ऐसे बल्लेबाज के रूप में होता है, जिनके नाम  टेस्ट क्रिकेट में अभीतक  6 दोहरे शतक हैं यह रिकॉर्ड उन्हें दुनिया के गिने चुने क्रिकेटरों में जगह देता हैं। 
  • रूट टेस्ट क्रिकेट में भारत के विरुद्ध 3000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। रूट के क्रिकेट करियर की यह उपलब्धि उनकी क्रिकेट जर्नी लिए बेहद खास मानी जाती हैं। 
  • रूट इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में शामिल। वनडे क्रिकेट का यह रिकॉर्ड उनके जीवन परिचय को बड़ी बारीकी से प्रदर्शित करता है। और उन्हें एक महान बल्लेबाज बनाता हैं 
  • एक कैलेंडर वर्ष में क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 2,000+ रन बनाने के रिकॉर्ड भी रूट के नाम दर्ज हैं। 

जो रूट का निजी जीवन: 

रूट को क्रिकेट के अलावा गोल्फ खेलना, संगीत सुनना और अपने परिवार के साथ समय बिताना काफी पसंद है। व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के बावजूद भी वे अपने परिवार और दोस्तों से जुड़े रहते हैं। जो रूट की जीवनीं में उनकी ये खूबियाँ उन्हें एक आदर्श परिवारवादी इंसान बनाती हैं। 

क्रिकेट ग्राउंड पर शानदार और आकर्षक बल्लेबाजी करने वाले जो रूट निजी जीवन में भी काफी सरल और परिवार प्रेमी व्यक्ति माने जाते हैं। क्रिकेट में इतने लोकप्रिय होने के बावजूद उन्हें अपने पुराने और नये दोस्तो से मिलना काफी पसंद हैं। 

जो रूट की पत्नी का नाम कैरी कॉट्रेल (Carrie Cotterell) हैं, दोनों ने एक लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और फिर दिसंबर 2018 में दोनों ने शादी कर ली आज उनके दो बच्चे हैं

जो रूट की नेट वर्थ: 

कई सार्वजनिक रिपोर्टों के अनुसार वर्ष 2026 तक जो रूट की अनुमानित नेट वर्थ लगभग 20–25 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बीच मानी जाती है।

उनकी आय के प्रमुख स्रोत हैं- 

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) का केंद्रीय अनुबंध 

विज्ञापन और स्पॉन्सरशिप 

अंतरराष्ट्रीय मैच फीस 

ब्रांड एंडोर्समेंट और घरेलू क्रिकेट 

जो रूट के रोचक तथ्य: 

  • जो रूट की जीवनीं केवल उनके शानदार रिकॉर्ड और उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि कुछ ऐसे रोचक तथ्यों से भी भरी हैं जो उनके जीवन परिचय को खुलकर लोगो के सामने प्रदर्शित करती हैं। 
  • जो रूट ने टेस्ट, वनडे और T20I तीनों ही प्रारूपों में भारत के खिलाफ अपना डेब्यू किया। 
  • उनके  भाई बिली रूट भी एक क्रिकेटर हैं। जो उम्र में उनसे छोटे हैं। 
  • जो दाएं हाथ के एक बल्लेबाज और पार्ट-टाइम ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं। जिस कारण वो कभी कभार टीम में दोहरी भूमिका में नजर आते हैं। 
  • रूट का पूरा नाम जोसेफ एडवर्ड रूट है। 
  • जो रूट के साथी खिलाड़ी और क्रिकेट मीडिया उन्हें “Rooty” (रूटी) कहकर बुलाते हैं यह उनका निकनेम हैं। 
  • रूट के पहले क्रिकेट कोच उनके पिता मैट रूट को माना जाता हैं जिन्होंने उन्हें क्रिकेट की शुरुआती बारीकियां सिखाईं।
  • जो रूट इंग्लैंड के उन गिने चुने खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने अबतक टेस्ट क्रिकेट में 6 दोहरे शतक और 41 से अधिक शतक बनाये हैं। 
  • जो रूट उन दिग्गज बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू में 50 से अधिक रन बनाए हैं। 
  • 2017 से लेकर 2022 के बीच वे इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान रहे हैं। लेकिन अभी 2026 में उन्हें पुनः पाकिस्तान के दौरे के लिए कप्तान बनाया गया हैं। 
  • जो रूट अपने क्रिकेट करियर में अभी तक कुल कुल 110 अंतरराष्ट्रीय विकेट ले चुके हैं, और वे अभीतक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 22,833 रन बना चुके हैं। 
  • जो रूट अभी तक अंतरराष्ट्रीय विकेट में 61 शतक और 120 अर्धशतक लगा चुके हैं। 

इन्हें भी पड़े- Tilak Varma Biography In Hindi: तिलक वर्मा की जीवनीं, उम्र, परिवार, IPL जर्सी,करियर  और रिकॉर्ड (2026)

क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले टॉप 15 खिलाड़ी, जानिये पूरी लिस्ट

विराट कोहली के 15 अनोखे रिकॉर्ड: जो आज भी उनके नाम कायम हैं 

निष्कर्ष: 

जो रूट की जीवनीं (Joe Root Biography In Hindi) उन करोड़ो लोगों के लिए एक बेहतरीन उत्कृष्ट उदाहरण हैं जो रूट की तरह धैर्य, अनुशासन, और लगातार अभ्यास के लिए तैयार हैं। रूट ने इन्ही के दमपर आज अपनी क्रिकेट जर्नी में कई रिकॉर्डस और उपलब्धियां अपने नाम करने में सफलता पायी हैं। उन्होंने अंतराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों में कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं। इनमें से कई बड़े कीर्तिमान एक लंबे समय तक उनके नाम कायम हैं। 

जो रूट के बारे में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल (FAQs ) : 

Q . जो रूट कौन हैं?

Ans. जो रूट इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के एक महान बल्लेबाज हैं। 

Q . रूट ने टेस्ट क्रिकेट में कितने शतक लगाए हैं? 

Ans. रूट ने टेस्ट क्रिकेट में अभीतक 41शतक लगाए और वनडे क्रिकेट में 20 शतक लगाए हैं। 

Q . जो रूट किस देश के खिलाड़ी हैं?

Ans. जो रूट इंग्लैंड के एक महान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। उनका जन्म 30 दिसंबर 1990 को शेफ़ील्ड, साउथ यॉर्कशायर, इंग्लैंड में हुआ हैं। 

Q . जो रूट का निकनेम क्या है?

Ans. जो रूट का निकनेम ‘Rooty’ (रूटी) है उनके साथी खिलाड़ी उन्हें इसी नाम से जानते हैं। 

Q . जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कब किया था?

Ans. जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू 13 दिसंबर 2012 को भारत के खिलाफ नागपुर में किया था अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 73 रन बनाए थे। 

Q. जो रूट ने वनडे क्रिकेट में कितने विकेट लिए है? 

Ans. जो रूट ने अभीतक ODI क्रिकेट में कुल 30 विकेट लिए हैं। 

Q . जो रूट ने T20I में कब डेब्यू किया था? 

Ans. जो रूट ने T20 में अपना पहला मैच भारत के खिलाफ 22 दिसंबर 2012 को खेला था। 

Q . जो रूट ने वनडे क्रिकेट में कब डेब्यू किया था? 

Ans. 11 जनवरी 2013 को भारत के खिलाफ राजकोट में ODI क्रिकेट में डेब्यू किया था। 

Q. जो रूट ने T20I में कितने विकेट लिए है? 

Ans. जो रूट ने अभीतक T20I में 6 विकेट लिए है। 

Q. जो रूट का टेस्ट क्रिकेट में  बेस्ट गेंदबाजी आंकड़ा क्या हैं? 

Ans. जो रूट का टेस्ट क्रिकेट में  बेस्ट गेंदबाजी आंकड़ा 5/8  हैं। 

Q. जो रूट का वनडे  क्रिकेट में  बेस्ट गेंदबाजी आंकड़ा क्या हैं? 

Ans. जो रूट का एकदिवसीय क्रिकेट में बेस्ट गेंदबाजी आंकड़ा 3/52 रहा हैं। 

Q . जो रूट की पत्नी का क्या नाम हैं?

Ans. जो रूट की पत्नी का नाम कैरी कॉट्रेल (Carrie Cotterell) है। दोनों ने 2018 में विवाह किया था आज उनके दो बच्चे हैं। 

Q . जो रूट का वनडे क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर कितना है?

Ans. जो रूट का वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उच्च स्कोर 166 रन है, जो उन्होंने 2023 में आयरलैंड के खिलाफ बनाया था। 

Q. जो रूट ने टेस्ट में कितने विकेट लिए हैं? 

Ans. जो रूट अभीतक टेस्ट में 73 विकेट लिए है। 

Q . जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में कितने दोहरे शतक लगाए हैं?

Ans.  जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में अबतक कुल 6 बार दोहरे शतक लगाए हैं। उनका सर्वोच्च टेस्ट स्कोर 262 रन है।

Q . जो का टेस्ट में उच्च स्कोर कितना हैं? 

Ans. टेस्ट क्रिकेट में जो रूट का सर्वोच्च स्कोर 262 रन हैं। 

Q . जो रूट की अनुमानित नेट वर्थ कितनी है?

Ans. कई सार्वजनिक रिपोर्टों के अनुसार 2026 तक जो रूट की अनुमानित नेट वर्थ 20–25 मिलियन अमेरिकी डॉलर हैं। 

Q . जो रूट ने किस देश के साथ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था? 

Ans. जो रूट ने टेस्ट,वनडे और T20I तीनों में भारत के खिलाफ डेब्यू किया था। 

Q . रूट ने वनडे क्रिकेट में कितने शतक लगाए हैं?

Ans. रूट ने वनडे क्रिकेट में अबतक 20 शतक लगाए हैं। 

Q. जो रूट कितने नम्बर पर बल्लेबाजी करने आते हैं? 

Ans. जो रूट क्रिकेट में तीसरे या चौथे नंबर पर बैटिंग करने आते हैं। 

Q. जो रूट अपना जन्मदिन कब मनाते हैं? 

Ans. जो रूट अपना जन्मदिन 30 दिसंबर मनाते हैं। 

Q. जो रूट की आयु कितनी हैं? 

Ans जो रूट की आयु वर्तमान में 35 वर्ष हैं। 

Q. जो रूट ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल कितने विकेट लिए हैं? 

Ans. जो रूट अबतक अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 73 विकेट ले चुके हैं। 

Q. जो रूट का T20I क्रिकेट में  बेस्ट गेंदबाजी आंकड़ा क्या हैं? 

Ans. जो रूट का T20I क्रिकेट में बेस्ट गेंदबाजी आंकड़ा 2/9 रहा हैं। 

Q. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में जो रूट से पहले कितने खिलाड़ी हैं? 

Ans. रूट अबतक टेस्ट क्रिकेट में कुल 41 शतक लगा चुके हैं, टेस्ट शतको के मामले में उनके आगे अब केवल दो खिलाड़ी हैं जैक कैलिस जिनके नाम 45 शतक हैं और सचिन तेंदुलकर  जो पहले स्थान पर है इनके नाम टेस्ट में 51 शतक  हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top