Tilak Varma Biography In Hindi: तिलक वर्मा की जीवनीं, उम्र, IPL रिकॉर्ड , नेट वर्थ और खेल शैली

Tilak Varma Biography में जानिए तिलक वर्मा की जीवनी, उम्र क्रिकेट करियर, IPL जर्नी, रिकॉर्ड, शिक्षा, कोच, परिवार, बल्लेबाजी शैली, IPL आकड़ें, रोचक तथ्य और उनकी उपलब्धियां।

 तिलक वर्मा की जीवनी
तिलक वर्मा की जीवनी

तिलक वर्मा की जीवनी भारतीय क्रिकेट के उस युवा क्रिकेटर की कहानी है, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत, हुनर और आत्मविश्वास के दम पर घरेलू क्रिकेट से लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक का सफर तय किया और क्रिकेट जगत में अपनी एक खास पहचान बनाई। 

Table of Contents

Table of Contents

तिलक वर्मा का जीवन परिचय | Tilak Varma Biography In Hindi

तिलक वर्मा का जन्म एक मध्यम वर्गीय तेलुगु परिवार में 8 नवंबर 2002 को कुकटपल्ली हैदराबाद, तेलंगाना में हुआ है, तिलक  बचपन से ही क्रिकेट के प्रति काफी आकर्षित रहे है, बहुत कम उम्र में उनका इस खेल से परिचय हुआ। उनके पिता उन्हें पढ़ा लिखाकर डॉक्टर बनाना चाहते थे पर तिलक के क्रिकेट प्रेम के आगे उन्हें झुकना पड़ा। 

तिलक वर्मा के पिता का नाम नंबूरी नागराजू है। वह पेशे से इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। उनकी मां गायत्री देवी एक कुशल गृहिणी हैं। 

परिवार की वितीय स्थिति बहुत मजबूत नहीं थी। ऐसे में तिलक के करियर के लिए पैसा और समय का प्रबंध करना आसान नहीं था। लेकिन पिता ने बेटे के सपने को रोकने के बजाय उसका साथ दिया।

आज तिलक वर्मा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, पर उनकी सफलता की ये कहानी इतनी भी आसान नहीं कई संघर्ष और आर्थिक कठिनाइयों को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करके उन्होंने क्रिकेट जगत में अपना नाम बनाया। तिलक वर्मा की जीवनीं उन सभी के लिए एक परेणा हैं जो उनकी तरह क्रिकेट में अपना नाम कमाना चाहते हैं।

तिलक वर्मा का बायोडाटा: उम्र, लंबाई और व्यक्तिगत जानकारी 

नाम तिलक वर्मा
पेशा क्रिकेट 
जन्म 8 नवंबर 2002
नागरिकता भारतीय 
पिता  नांबूरी नागराजू वर्मा
माता  गायत्री देवी
गृह नगर हैदराबाद, तेलंगाना, भारत
पूरा नाम नंबूरी ठाकुर तिलक वर्मा 
बैटिंग स्टाइल बाएं हाथ के बल्लेबाज 
बॉलिंग स्टाइल दाएं हाथ के ऑफ-ब्रेक 
जर्सी नंबर 72 
वजन 70 kg (लगभग) 
आंखों का रंग हेज़ल 
बालों का रंग हल्का भूरा 
लम्बाई 6 फिट 
आदर्श-खिलाड़ी रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर 
घरेलू टीम हैदराबाद 
आईपीएल ( IPL ) टीम मुंबई इंडियंस 
2026 में IPL Price  8 करोड़
निकनेम TV 

तिलक वर्मा कौन हैं?: 

बेहतरीन तकनीक, निडर बल्लेबाजी और दबाव में बड़ी पारियां खेलने की क्षमता रखने वाले बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज, तिलक वर्मा भारत के एक होनहार और उभरते हुए खिलाड़ी है। जो मैदान में स्पिन और तेज गेंदबाजों के खिलाफ बड़ी सहजता के साथ रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। 

घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में निरन्तर शानदार प्रदर्शन करने वाला यह खिलाड़ी अपनी आक्रामक और निडर बल्लेबाजी से बड़ी जल्द भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे है। आधुनिक क्रिकेट में वो भारत के सबसे भरोसेमंद युवा मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों में गिने जाते है। बेहतरीन टाइमिंग, रिवर्स स्वीप और अपनी कवर ड्राइव से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाई है।

शिक्षा और परिवार: 

क्रिसेंट मॉडल इंग्लिश स्कूल, हैदराबाद से अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने लेचप्पी जूनियर कॉलेज से 10वीं की परीक्षा पास की, बाद में उन्होंने क्रिकेट के साथ साथ ‘बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन’ (BBA) की डिग्री आंध्र विश्व विद्यालय से प्राप्त की। 

तिलक का परिवार एक मिडिल श्रेणी के अंतर्गत आता हैं परिवार में उनके पिता नंबूरी नागराजू वर्मा एक इलेक्ट्रीशियन है और माता गायत्री देवी है एक हाउसवाइफ के रूप में कार्य करती हैं। माता पिता के अलावा उनके परिवार में उनका एक भाई तरुण वर्मा भी हैं। जिनकी बैडमिंटन में काफी रुचि हैं और वो तिलक से उम्र में छोटे हैं।

तिलक वर्मा के कोच कौन हैं? और किसने बदली जिंदगी: 

तिलक वर्मा की सफलता के पीछे उनके कोच सलाम बयाश का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने  क्रिकेट के साथ साथ तिलक की आर्थिक तंगी में भी उनका बहुत साथ दिया, उन्होंने तिलक की तकनीक पर  बेहतरीन काम किया और उन्हें मानसिक रूप से काफी मजबूत बनाया। 

उन्होंने छोटी उम्र से ही तिलक वर्मा को  तेज गेंदों के खिलाफ अभ्यास कराया, और  परिस्थितियों के अनुसार अपने खेल को खेलना सिखाया। तिलक वर्मा की जीवनीं में कोच सलाम बयाश का रोल काफी अहम रहा है। वो तिलक  के सबसे बड़े प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक रहे है। 

तिलक वर्मा की बल्लेबाजी शैली और तकनीक

तिलक वर्मा बाएं हाथ के शीर्ष क्रम (Top-order) और मध्यक्रम (Middle-order) के टॉप बल्लेबाज हैं। उनकी बाएं हाथ के बल्लेबाजी में तकनीक और आक्रामकता दोनों का अच्छा मिश्रण दिखाई देता है। उनकी बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत उनकी तकनीक, शांत स्वभाव, सही टाइमिंग और दबाव में लम्बी पारी खेलने की क्षमता हैं।

स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ तिलक का फुटवर्क काफी मजबूत माना जाता है। उनकी इस प्लेइंग स्टाइल ने उनकी क्रिकेट जर्नी को एक नई पहचान दी हैं। उनकी बल्लेबाजी की कुछ प्रमुख विशेषताएं हैं:

  • वह मैदान के अलग-अलग हिस्सों में शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं। 
  • स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ उनका आत्मविश्वास उन्हें मध्यक्रम का एक उपयोगी बल्लेबाज बनाता है।
  • तिलक अपनी बैटिंग शैली को, मैदान में परिस्थिति के अनुसार ढालने की क्षमता रखते है। 
  • तिलक को T20 क्रिकेट में एंकर और फिनिशर दोनों भूमिकाओं के लिए एक उपयुक्त विकल्प माना जाता है। बल्लेबाज के अलावा तिलक दाएं हाथ से ऑफ-ब्रेक गेंदबाज भी हैं।

तिलक वर्मा के पसंदीदा शॉट: 

कवर ड्राइव, स्ट्रेट ड्राइव, स्क्वायर कट, रिवर्स स्वीप, पुल और फ्लिक शॉट को खेलने में उन्हें काफी महारथ हासिल है। उनके ये सभी शॉट उनकी खेल शैली को काफी मजबूत और शसक्त बनाते हैं। 

रिवर्स स्वीप, कवर ड्राइव और स्विच हिट तिलक वर्मा के पसंदीदा शॉट माने जाते हैं। तिलक मैदान पर हर तरह का शॉट खेलने में पूर्ण रूप से काफी सहज नजर आते हैं। 

इसे भी पड़े- Prashant Veer Biography in Hindi: प्रशांत वीर की जीवनी, उम्र, परिवार, IPL जर्सी,नीलामी और रिकॉर्ड (2026)

इसे भी पड़े- क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले टॉप 15 खिलाड़ी, जानिये पूरी लिस्ट

शुरुआती क्रिकेट सफर: जूनियर क्रिकेट से घरेलू टीम तक की जर्नी

तिलक वर्मा का क्रिकेट सफर टेनिस की गेंद के साथ हैदराबाद की स्थानीय अकादमियों और मैदानों से शुरू हुआ। वे घंटों इन अकादमियों में अभ्यास करते थे, एक दिन अभ्यास के दौरान उन पर कोच सलाम बयाश की नजर टिकी उन्होंने लड़के की प्रतिभा को पहचाना और लेगाला क्रिकेट अकादमी, लिंगमपल्ली हैदराबाद में प्रशिक्षण देना शुरू किया। 

प्रशिक्षण के दौरान बयाश ने उनकी तकनीक, फिटनेस, और खेल शैली को काफी सशक्त और मजबूत किया। जल्द ही उनकी बल्लेबाजी में धैर्य और क्रीज पर टिकने की क्षमता विकसित होने लगी, उनकी ये शैली देखकर चयनकर्ताओं का घ्यान उनकी तरफ आकर्षित हुआ। 

इसके बाद उन्हें हैदराबाद अंडर-14, अंडर-16 और बाद में अंडर-19 टीमों में खेलने का मौका मिला। और फिर 2018 में हैदराबाद के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने पदार्पण किया। घरेलू जूनियर क्रिकेट में लगातार रन बनाने के कारण चयनकर्ताओं ने उन्हें भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा बनाया। 

तिलक ने 2020 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया, इस टूर्नामेंट में उन्होंने 6 मैचों में 86 रन के साथ 2 विकेट भी लिए। भारत इस विश्व कप में फाइनल तक पहुंचा, लेकिन बांग्लादेश से उसे हार का सामना करना पड़ा।

तिलक वर्मा का घरेलू क्रिकेट करियर: कैसे मिली तिलक को पहचान

घरेलू जूनियर क्रिकेट में अच्छी खासी सफलता के बाद उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलने का मौका मिला। यहाँ उन्होंने लगातार कई प्रभावशाली प्रदर्शन किये और उन्हें कई बड़े खिलाड़ियों के साथ मैदान साझा करने का मौका मिला, और जहां उन्होंने अपनी प्रतिभा का एक नए अंदाज में परिचय दिया। 

प्रथम श्रेणी (First-Class) डेब्यू: 

तिलक वर्मा ने मात्र 16 साल की उम्र में 30 दिसंबर 2018 को रणजी ट्रॉफी 2018–19 में हैदराबाद की ओर से आंध्र के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया।

तिलक ने अपने इस डेब्यू मैच की पहली पारी में 10 रन बनाये और दूसरी पारी में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। 

लिस्ट ए (List A) डेब्यू: 

विजय हजारे ट्रॉफी 2019–20 में हैदराबाद के लिए खेलते हुए कर्नाटक के खिलाफ 28 सितंबर 2019 को उन्होंने लिस्ट ए में डेब्यू किया।

शुरुआत कुछ खास नहीं रही लेकिन बाद में वो अपनी बल्लेबाजी के दम पर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी और आकर्षित करने में सफल रहे, अपने इस डेब्यू में उन्होंने कुल 10 रन बनाए। 

टी20 (Syed Mushtaq Ali Trophy) डेब्यू: 

तिलक वर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से पुडुचेरी के खिलाफ 8 नवंबर 2019 को टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया। घरेलू टी20 क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा 2021-22 के सत्र में उन्होंने 147.26 की स्ट्राइक रेट से 7 मैचों में कुल 215 रन बनाए और हैदराबाद के लिए दूसरे सफल बल्लेबाज रहे उनके इस प्रदर्शन से फ्रेंचाइज़ि टीमें उनकी तरफ आयी।

तिलक वर्मा के घरेलू आंकड़े:(Domestic Stats) 

FCLAT20
Mat235276
Runs165221422664
10007 06 03 
5005 1418
HS121156*151
WT08 11 06

तिलक वर्मा का अंतरराष्ट्रीय करियर: 20 की उम्र में कैसे रही शुरूआत 

अपनी परिपक्व बल्लेबाजी और दबाव में रन बनाने की क्षमता और मैदान पर उचित शॉट सलेक्शन के कारण उन्होंने बहुत कम समय में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

मैदान पर उनकी इस प्रतिभा को देखकर चयनकर्ताओं का ध्यान उन पर गया और तिलक जुलाई 2023 में पहली बार भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे। 

टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) डेब्यू: 

3 अगस्त 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ तिलक वर्मा ने ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, तारौबा में अपना पहला T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। अपने इस डेब्यू मैच में उन्होंने 22 गेंदों पर ताबड़तोड़ 39 रन बनाये जिसमे 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे। 

और इस मैच में उन्होंने वेस्टइंडीज के दो खिलाड़ियों को कैच आउट भी किया। इस मैच में उनका यह निडर प्रदर्शन उनकी उनकी खेल शैली का एक उम्दा परिचय था। उनकी इस शैली को खेल प्रेमियों के द्वारा  काफी सराहा गया। 

तिलक वर्मा ने अपने T20I क्रिकेट करियर का पहला अर्धशतक अपने दूसरे ही टी20 मैच में लगाया। इसके बाद 2024 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर उन्होंने लगातार दो शतकीय पारियां खेली (107 और 120) और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा करिश्मा करने वाले वो भारत के पहले T20 खिलाड़ी बने। 

एकदिवसीय क्रिकेट में डेब्यू: 

तिलक वर्मा ने आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (श्रीलंका) में 15 सितंबर 2023 को एशिया कप के दौरान बांग्लादेश के विरुद्ध वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया। इस ODI डेब्यू में उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा, इस मैच में उन्होंने कुल 5 रन बनाए, पर चयनकर्ताओं ने उनपर भरोसा जताया और वो टीम का हिस्सा बने रहे। 

टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू: 

अभी तक तिलक वर्मा टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए डेब्यू नही कर पाएं हैं। लेकिन उनके प्रदर्शन, आंकड़े और क्रिकेट शैली के दम पर कहा जा सकता है कि वो जल्द ही भविष्य में भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा बनगे।

तिलक वर्मा के आंकड़े (Stats): 

ODITestT20I
Mat5 059 
Runs68 01645
1000 02 
501 09 
HS520120*
AV22+ 045+ 
WT

तिलक वर्मा के और रिकॉर्ड जानने के लिए यहा क्लिक करे

तिलक वर्मा का आईपीएल करियर: 19 की उम्र में पहला मौका

घरेलू क्रिकेट और अंडर-19 विश्व कप 2020 में शानदार प्रदर्शन के बाद फरवरी 2022 में आयोजित आईपीएल मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 1.70 करोड़ रुपये में अपनी टीम में का हिस्सा बनाया। यह पहला सीजन तिलक के लिए बहुत खास रहा उन्होंने अपने दूसरे ही मैच में हाफ सेंचुरी लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए।

तिलक वर्मा का आईपीएल करियर: 

आईपीएल डेब्यू: 

तिलक वर्मा ने 19 वर्ष की आयु में 27 मार्च 2022 को दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध ब्रेबॉर्न स्टेडियम, मुंबई में अपना IPL डेब्यू किया। अपने इस डेब्यू मैच में उन्होंने निडर आत्मविश्वास के साथ 15 गेंदों पर कुल 22 रन बनाये। 

पर यह उनका दुर्भाग्य था कि मुंबई इंडियंस यह मैच हार गई। पर अपने दूसरे मैच में तिलक वर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डी.वाई. पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में अपने IPL करियर की पहली हाफ सेंचुरी लगाई। इस मैच में उन्होंने 33 गेंदों पर 61 रन बनाये। 

तिलक वर्मा का आईपीएल में पहला शतक: 45 गेंदों पर 15 बाउंड्री

तिलक वर्मा ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक, 20 अप्रैल 2026 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में लगाया। उन्होंने अपना यह शतक मात्र 45 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्के की मदद से पूरा किया। इस मैच में उन्होंने 101 रन की शानदार नाबाद पारी खेली। और मुंबई इंडियंस की जीत में अहम भूमिका निभाई। 

तिलक ने अपने पहले IPL सीजन में 14 मैचों में 131 की स्ट्राइक रेट और 36.09 की औसत से कुल 397 रन बनाए। जिसमें उनके 2 अर्धशतक शामिल थे, इस सीजन में उनका सर्वोच्च स्कोर 61 रन रहा, अपने पहले सीजन में उन्होंने 29 चौके और 16 छक्के लगाए। 

तिलक वर्मा के IPL आंकड़े: ( IPL Stats)

मैच 68 
रन 1858
औसत 35+ 
स्ट्राइक रेट 144+ 
सर्वोच्च स्कोर 101* 
शतक 01 
अर्धशतक 10 
चौके 143 
छक्के 91 

तिलक वर्मा की नेट वर्थ:

2026 तक उपलब्ध सार्वजनिक रिपोर्टों के अनुसार, तिलक वर्मा की अनुमानित नेट वर्थ ₹10 करोड़ से ₹20 करोड़ के बीच मानी जाती है। उनकी आय का मुख्य स्रोत आईपीएल सैलरी, BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, अंतरराष्ट्रीय मैच फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। 

तिलक वर्मा का निजी जीवन और वैवाहिक स्थिति : 

तिलक अपने परिवार और पुराने मार्गदर्शकों के साथ जुड़े रहने के लिए जाने जाते हैं। क्रिकेट में इतनी सफलता मिलने के बाद भी उन्होंने अपने शुरुआती दिनों को नहीं भुलाया है। आज भी वो अपने पुराने और बचपन के दोस्तों से सम्पर्क में रहते है।

क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद तिलक अपनी फिटनेस और परिवार पर विशेष ध्यान देते हैं। नियमित जिम वर्कआउट, नेट अभ्यास और रिकवरी सेशन उनकी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी ये जीवनशैली नई पीढ़ी के प्रेरणा हैं। उनकी वैवाहिक स्थिति अभी अविवाहित है।

तिलक वर्मा के रिकॉर्ड और उपलब्धियां

  • प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण: 30 दिसंबर 2018 को हैदराबाद की ओर से आंध्र प्रदेश के खिलाफ अपना पहला फर्स्ट क्लास मैच खेला था। 
  • अंडर-19 विश्व कप (2020): दक्षिण अफ्रीका में आयोजित अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा बने। भारत ने टूर्नामेंट का फाइनल खेला।
  • IPL में पदार्पण: 27 मार्च 2022 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ MI की ओर से पहला IPL मैच खेला। पहले सीजन में 14 मैचों में 397 रन बनाए।
  • T20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण: 3 अगस्त 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला T20I मैच खेला।
  • वनडे अंतरराष्ट्रीय पदार्पण: 15 सितंबर 2023 को बांग्लादेश के खिलाफ तिलक ने अपना पहला ODI  अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। 
  • पहला T20I शतक: 13 नवंबर 2024 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में तिलक ने नाबाद 107 रन बनाकर अपना पहला T20I शतक लगाया था। 
  • T20I में लगातार दो शतक, वाले बल्लेबाज: नवंबर 2024 में उन्होंने 13 और 15 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो T20I शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने।
  • सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रिकॉर्ड पारी (2024): मेघालय के खिलाफ 67 गेंदों में 151 रन बनाए। यह टूर्नामेंट के इतिहास का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बना।
  • लगातार तीन T20 पारियों में शतक (2024): दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय शतकों के बाद घरेलू T20 में 151 रन की पारी खेली। इस तरह लगातार तीन T20 पारियों में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने। 
  • एशिया कप फाइनल में शानदार पारी (2025): पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में नाबाद 69 रन बनाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
  • IPL में पहला शतक (2026): 20 अप्रैल 2026 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 45 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए। यह IPL में उनका पहला शतक था।
  • T20 विश्व कप विजेता (2026): भारतीय टीम के साथ ICC पुरुष T20 विश्व कप का खिताब जीता।

तिलक वर्मा से जुड़े रोचक तथ्य: 

  • तिलक वर्मा बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जबकि दाएं हाथ से ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं।
  • बचपन में उनकी क्रिकेट प्रतिभा को सबसे पहले उनके कोच सलाम बयाश ने पहचाना और फिर उन्हें पेशेवर क्रिकेट की ट्रेनिंग दी।
  • उनके पिता पेशे से इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। 
  • अपने स्ट्रगल के समय तिलक को क्रिकेट अभ्यास के लिए लगभग 40 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था
  • अंडर-16 क्रिकेट में उन्होंने 518 गेंदें खेलकर 136 रन बनाए थे।
  • उन्होंने 2020 अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
  • उनके बड़े भाई तरुण वर्मा बैडमिंटन में राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं।
  • 2024 में उन्होंने T20 क्रिकेट में लगातार तीन शतक लगाने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
  • तिलक वर्मा भारतीय टीम में 72 नंबर की जर्सी पहनते हैं।
  • अपने पहले आईपीएल सीजन में तिलक ने 14 मैचों में 397 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया। 
  • तिलक लगातार दो टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में शतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज हैं। 
  • IPL 2026 में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना पहला IPL शतक लगाया।
  • सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024–25 में उन्होंने मेघालय के खिलाफ 151 रन की नाबाद पारी खेली, जो टूर्नामेंट के इतिहास का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। 
  • मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में ₹1.70 करोड़ में खरीदा था। 
  • तिलक वर्मा विराट कोहली की बल्लेबाजी के प्रशंसक है और उन्हें विराट का कवर ड्राइव काफी पसंद हैं। 
  • साथी खिलाड़ी और मुंबई इंडियंस के सदस्य उन्हें अक्सर  TV कहकर बुलाते हैं, जो उनका निकनेम भी हैं। 

निष्कर्ष: तिलक वर्मा का भविष्य और भारतीय क्रिकेट में उनकी भूमिका

आर्थिक चुनौतियों, लंबी यात्राओं और सीमित संसाधनों के बावजूद तिलक ने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने बहुत कम समय में करोड़ों लोगों को अपने बल्लेबाजी से प्रभावित किया। 

तिलक की सबसे बड़ी ताकत वे टीम की माँग के अनुसार बल्लेबाजी कर सकते हैं। टीम की स्थित को भांप कर वो अपनी आक्रमकता, और विकेट को बचाकर अपने धैर्य का परिचय देते है। 

उनका करियर अभी शुरुआती दौर में है। आने वाले वर्षों में उनके सामने अपनी निरंतरता बनाए रखने और तीनों प्रारूपों में खुद को साबित करने की चुनौती होगी। 

यदि वह इसी तरह मेहनत और प्रदर्शन जारी रखते हैं, तो भारतीय क्रिकेट में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो सकती है। और अंत मे, आपको तिलक वर्मा की यह बायोग्राफी कैसी लगी हमें जरूर बताये। 

तिलक वर्मा के बारे में सबसे ज्यादा पूछें जाने वाले सवाल (FAQs) 

Q: तिलक वर्मा किस हाथ से बल्लेबाजी करते हैं?

Ans: तिलक बाएं हाथ (Left-handed) से बल्लेबाजी करते हैं और दाएं हाथ से ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी भी कर सकते हैं।

Q: तिलक वर्मा के कोच कौन हैं?

Ans: तिलक के शुरुआती क्रिकेट कोच सलाम बयाश (Salam Bayash) हैं, जिन्होंने उनके क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Q: तिलक वर्मा ने आईपीएल में डेब्यू कब किया था?

Ans: तिलक ने आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए अपना डेब्यू किया था।

Q: तिलक वर्मा ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कब किया?

Ans: तिलक ने  3 अगस्त 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।

Q: तिलक वर्मा अपने आदर्श खिलाड़ी किसे मानते हैं?

Ans: तिलक के आदर्श खिलाड़ी सुरेश रैना, सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा हैं, वो इन तीनों के बड़े प्रशंसक हैं। 

Q: तिलक वर्मा को भारतीय क्रिकेट का भविष्य क्यों माना जाता है? 

Ans: उनकी तकनीक, टाइमिंग, संयम और बड़े एवं  दबाव वाले मैचों में खेलने की अद्भुत क्षमता उन्हें भारत के भविष्य के प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल करती है।

Q: तिलक वर्मा का पूरा नाम क्या है?

Ans: तिलक का पूरा नाम नंबूरी तिलक वर्मा (Namboori Tilak Varma) है। 

Q: तिलक वर्मा को आईपीएल 2022 की नीलामी में कितनी कीमत पर खरीदा गया था?

Ans: तिलक को मुंबई इंडियंस ने उन्हें 1.70 करोड़ रुपये में खरीदा था। 

Q: तिलक वर्मा का निकनेम क्या है?

Ans: तिलक का लोकप्रिय निकनेम TV है, जो तिलक के टी और वर्मा के वी से बना हैं। उनके साथी खिलाड़ी उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं। 

Q: तिलक वर्मा की सबसे बड़ी ताकत क्या मानी जाती है?

Ans: उनकी सबसे बड़ी ताकत वो  स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों के खिलाफ बड़ी ही सहजता और आत्मविश्वास से बल्लेबाजी करते हैं। उनको रिवर्स स्वीप, कवर ड्राइव और स्विच हिट खेलने में बड़ी महारत हासिल है। 

Q: तिलक वर्मा का जन्म कहाँ और कब हुआ हैं?

Ans: तिलक का जन्म 8 नवंबर 2002 को हैदराबाद, तेलंगाना में हुआ हैं। 

Q: तिलक वर्मा का घर कहां है?

Ans: भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा का आलीशान घर हैदराबाद, तेलंगाना के चंद्रायंगुट्टा इलाके में स्थित है।

Q: तिलक वर्मा के पिता कौन हैं?

Ans: तिलक के पिता का नाम नंबूरी नागराजू वर्मा (Namboori Nagaraju Varma) है। जो एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं और वो एक बिजली मिस्त्री के रूप में कार्य करते हैं। 

Q: तिलक वर्मा की उम्र (आयु) कितनी है

Ans: तिलक का जन्म जन्म 8 नवंबर 2002 को हुआ हैं, इस आधार पर कहा जा सकता हैं उनकी आयु अभी 23 साल हैं। 

Q: घरेलू क्रिकेट में तिलक वर्मा का उच्च स्कोर क्या हैं? 

Ans: घरेलू क्रिकेट में तिलक का सर्वोच्च स्कोर 151 हैं। (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) 

Q: तिलक वर्मा अपने आदर्श खिलाड़ी किसे मानते हैं?

Ans: हाँ, तिलक टीम को जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी भी करते हैं, वो एक दाएं हाथ से ऑफ-ब्रेक गेंदबाज हैं। 

Q: तिलक वर्मा के पसंदीदा शॉट कौनसा है? 

Ans: रिवर्स स्वीप, कवर ड्राइव और स्विच हिट तिलक के पसंदीदा शॉट हैं, उनके ये सभी शॉट अक्सर हर मैच और मैदान पर देखने को मिलते हैं। 

Q: तिलक वर्मा का टी20 रिकॉर्ड क्या है?

Ans: तिलक ने अपने T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में अभीतक 57 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 42.37 की औसत और 143.85 की स्ट्राइक रेट से कुल 1568+ रन बनाए हैं जिसमे 2 शतक और 8 हाफ शतक शामिल है। 

Q: T20I में तिलक वर्मा का उच्च स्कोर क्या हैं? 

Ans: T20I में तिलक का उच्च स्कोर 120 नाबाद रहा हैं। 

Q: तिलक वर्मा के भाई का नाम क्या हैं?

Ans: तिलक के भाई का नाम तरुण वर्मा हैं जो एक बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। 

Q: तिलक वर्मा कौन हैं?

Ans: बेहतरीन टाईमिंग, निडर बल्लेबाजी और दबाव में बड़ी पारियां खेलने की क्षमता रखने वाले बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज, तिलक वर्मा भारत के एक होनहार और उभरते हुए खिलाड़ी है।

Q: तिलक वर्मा ने आईपीएल 2026 में कितने रन बनाए?

Ans: तिलक ने आईपीएल 2026 में कुल 359 रन बनाए।

Q: तिलक वर्मा ने अपना पहला आईपीएल शतक कब बनाया? 

Ans: 20 अप्रैल 2026, को गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में तिलक ने अपना पहला IPL शतक लगाया। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top