सारांश जैन की जीवनी: उम्र, IPL डेब्यू, आकड़ें, खेल शैली, घरेलू करियर और रिकॉर्ड 

सारांश जैन की जीवनी
सारांश जैन की जीवनी

Saransh Jain Biography in Hindi: सारांश जैन की जीवनी में उनके 11 साल के डोमेस्टिक क्रिकेट का अहम रोल रहा हैं। उनके घरेलू रिकॉर्ड, आंकड़े और प्रदर्शन उन्हें एक नई पहचान देते हैं। जैन एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं उनकी यह दोहरी भूमिका टीम को एक मजबूत आधार प्रदान करती हैं। सारांश घरेलू क्रिकेट में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते है। 

सारांश जैन की प्रेणादायक कहानी उन क्रिकेटरों में शामिल है, जिन्होंने अपने करियर में सफलता पाने के लिए एक लंबा इंतजार और संघर्ष देखा। कई  मुश्किलों और चुनोतियों को पार करते हुए उन्होंने घरेलू क्रिकेट से टीम इंडिया तक का सफर तय किया। उनके इस क्रिकेट सफर में पिता का मार्गदर्शन, परिवार का त्याग और खुद पर भरोसा सबसे अहम रहा है।

Table of Contents

Table of Contents

सारांश जैन का जीवन परिचय | Saransh Jain Biography In Hindi

भारत के मध्यप्रदेश से सम्बंध रखने वाले सारांश जैन का जन्म 31 मार्च 1993 को इंदौर में हुआ था। उनके पिता सुबोध जैन अपने समय मे एक रणजी क्रिकेटर रहे हैं। उन्होंने सारांश को छोटी उम्र में क्रिकेट के प्रति जागृत और प्रशिक्षित किया।

शुरुआती क्रिकेट की बारीकियों को जैन ने अपने पिता के साथ विरासत में सीखा हैं सारांश के क्रिकेट करियर को घरेलू क्रिकेट से लेकर इंटरनेशनल लेबल तक पहुचाने में उनके पिता सुबोध जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं। 

सारांश जैन की उम्र, कद और अन्य जानकारी | Cricketer Saransh Jain Age

सारांश जैन की जन्मतिथि  31 मार्च 1993 है। 2026 में उनकी आयु 33 वर्ष है। लगभग 5 फीट 9 इंच लंबे सारांश अपनी मेहनत और शानदार गेंदबाजी के दम पर घरेलू क्रिकेट से टीम इंडिया तक का सफर तय कर चुके हैं।

नाम सारांश सुबोध जैन
पेशा क्रिकेटर (बल्लेबाज)
जन्म 31 मार्च 1993
धर्मजैन धर्म
नागरिकता भारतीय
पिता  सुबोध जैन 
माता  संगीता जैन
लंबाई 5 फुट 9 इंच 
गृह नगर इंदौर, मध्यप्रदेश 
कोच चंद्रकांत पंडित/ सुबोध जैन
बैटिंग स्टाइल बाएं हाथ के बल्लेबाज
बॉलिंग स्टाइल दाएं हाथ के ऑफ-स्पिनर
आयु 33 वर्ष 
वजन 60-65 किलोग्राम
आंखों का रंग काला
बालों का रंग काला
लम्बाई  (Hight ) 5 फुट 9 इंच  
अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2026
IPL डेब्यू NO

सारांश जैन का प्रारंभिक क्रिकेट सफर |Saransh Jain Cricket Journey

सारांश जैन को क्रिकेट का प्रशिक्षण विरासत में मिला उनके पिता के पास क्रिकेट का काफी अच्छा खासा अनुभव रहा है। जिसका पूरा लाभ उनको मिला पिता के साथ उन्होंने स्पिन गेंदबाजी की बारीकियों को सीखा। और उसे अपनी खेल शैली के रूप में अपनाया। 

इसके बाद सारांश ने इंदौर के विजय क्लब में क्रिकेट खेलना शुरू किया। यहाँ उन्हें बेहतर प्रतिस्पर्धा और व्यवस्थित क्रिकेट का अनुभव मिला। इस क्लब में प्रशिक्षण के दौरान सारांश को कई बड़े खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करने का मौका मिला। 

गली क्रिकेट से ग्लोबल स्टार तक: श्रेयस अय्यर की जीवनी, उम्र, क्रिकेट सफर, खेल शैली, उपलब्धियां और नेट वर्थ
क्लब क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बाद सारांश को मध्य प्रदेश के आयु-वर्ग और घरेलू क्रिकेट में खेलने का मौका मिला। उन्होंने लगातार मेहनत और अभ्यास जारी रखा और अंततः 2014-15 रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की सीनियर टीम में अपनी जगह बनाई। 

घरेलू क्रिकेट करियर | Saransh Jain Domestic Cricket Career

सारांश जैन घरेलू क्रिकेट का काफी अनुभव रखते हैं। मध्य प्रदेश के आयु-वर्ग में सफल और असाधारण प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपनी काबलियत के दम पर मध्यप्रदेश की घरेलू टीम का हिस्सा बनने में सफल रहे। 

T20 डेब्यू:

सारांश जैन ने रेलवे के विरुद्ध विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में 1 अप्रैल 2014 को 21 साल की उम्र में मध्यप्रदेश के लिए खेलते हुए घरेलू टी20 (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) क्रिकेट में डेब्यू किया। 

सारांश जैन के आंकड़े (saransh jain stats)

  FC   LA   T20 
Mat   54  47   20 
Runs   2223  553   37 
Ave   31.75   17.83   6.16 
100  02      0     0 
50   14    1     0 
WT   188  38   18 

फर्स्ट-क्लास/रणजी ट्रॉफी में डेब्यू (First-Class/Ranji Trophy debut) 

21 साल की उम्र में तमिलनाडु के खिलाफ एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में 21 दिसंबर 2014  को सारांश जैन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट (रणजी ट्रॉफी ) में डेब्यू किया। डेब्यू मैच की पहली पारी में उनका प्रदर्शन सामान्य रहा उन्हें कोई विकेट नही मिला और जीरो पर आउट हुए पर दूसरी पारी में उन्होंने 15 ओवर की गेंदबाजी में 50 रन देकर 5 महत्वपूर्ण विकेट लिए। 

लिस्ट-A डेब्यू (List A debut) 

25 फरवरी 2017 को 23 साल की उम्र में राजस्थान के खिलाफ उन्होंने लिस्ट-A में डेब्यू किया। इस डेब्यू मैच में उन्हें कोई विकेट नही मिला और बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 7 रन बनाए।

सारांश जैन का घरेलू क्रिकेट में संछिप्त डेब्यू विवरण: 

फॉर्मेटडेब्यू विपक्ष 
First-Class21 दिसंबर 2014 तमिलनाडु 
List-A25 फरवरी 2017राजस्थान 
T2030 जनवरी 2017राजस्थान 

2021-22 सीजन में प्रदर्शन 

यह सीजन सारांश के लिए काफी उपयोगी सिद्ध हुआ, इस सत्र में उन्होंने कई रिकॉर्ड और उपलब्धियां अपने नाम की। रणजी ट्रॉफी 2021-22 में सारांश ने नॉकआउट दौर के 3 मैचों में 13 विकेट लेकर मध्यप्रदेश की जीत में महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

शुभमन गिल के रिकॉर्ड में उनके द्वारा खेली गयी 269 रन की पारी एशिया के बाहर किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे बड़े टेस्ट स्कोर की सूची में भी शीर्ष पर है।

फिर रणजी सीजन 2022-23 भी उनके जीवन यात्रा के लिए  काफी बेहतरीन रहा इस सीजन उन्होंने 35 विकेट लिए और 350+ रन बनाए उनके इस शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए BCC ने उन्हें लाला अमरनाथ अवॉर्ड से सम्मानित किया। 

2025-26 सीजन में उनका शानदार प्रदर्शन 

यह सीजन उनकी क्रिकेट जर्नी के लिए बहुत खास रहा। इस सत्र ने उनकी प्रतिष्ठा को बढ़ाया और उन्हें एक नई पहचान दी। प्रथम श्रेणी सीजन में उन्होंने 57.55 की औसत से 518 रन बनाये और 20.43 की औसत से 30 विकेट लिए। क्रिकेट मैदान पर उनका यह प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा। 

इसके अलावा सेंट्रल जोन (Central Zone) की तरफ से खेलते हुए उन्होंने Duleep Trophy में शानदार प्रदर्शन किया उन्होंने इस ट्रॉफी में 16 विकेट लिए और दो अर्धशतक लगाए इस ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए उन्हें Player of the Tournament चुना गया।

शुभमन गिल की जीवनी: जानिए रन, रिकॉर्ड और उपलब्धियों की कहानी 

सारांश जैन के खेल कूद से जुड़े आकड़ों की विस्तृत जानकारी 

सारांश जैन के गेंदबाजी शैली, खेल शैली | Saransh Jain Bowling style

सारांश जैन बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं। वे मुख्य रूप से बॉलिंग ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं। सारांश अपनी सटीक लाइन-लेंथ, गेंद पर नियंत्रण और ऑफ स्पिन से बल्लेबाजों को लंबे समय तक बांधे रख सकते है। 

कई स्पिन विविधताओं से लैस यह गेंदबाज जरूरत के समय निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी कर सकते है। उनके घरेलू आकड़ें उनकी बल्लेबाजी क्षमता को साफ प्रदर्शित करते है।  

सारांश जैन की प्रमुख विशेषताएं और खासियत: 

  • सटीक लाइन-लेंथ: लगातार सही दिशा और लंबाई से गेंदबाजी करना उनकी ताकत है।
  • विकेट लेने की क्षमता: मध्य ओवरों में साझेदारी तोड़ने और विकेट निकालने में उपयोगी हैं।
  • टर्न और फ्लाइट: ये उनकी गेंदबाजी की सबसे बड़ी ताकत है वो गेंद को हवा में फ्लाइट देकर बल्लेबाज को चकमा देने में सक्षम है। 
  • धैर्य और निरंतरता: सारांश मैदान पर लंबे स्पेल डालने और दबाव में प्रदर्शन करने की भी अपार क्षमता रखते है।
  • खेल शैली का प्रभाव: सारांश की की दोहरी (ऑलराउंडर) क्षमता ने चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया है। 

ये भी पढे- विराट कोहली के 15 अनोखे रिकॉर्ड: जो आज भी उनके नाम कायम हैं 
क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले टॉप 15 खिलाड़ी, जानिये पूरी लिस्ट

33 साल की उम्र में भारतीय टेस्ट टीम में चयन: 

सारांश जैन के क्रिकेट करियर का सबसे बड़ा पड़ाव 28 जुलाई 2026 को आया, जब BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित की और मध्य प्रदेश के 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को शामिल किया है। उनकी इस 11 साल की मेहनत के पीछे सिर्फ उनके आंकड़े और रिकॉर्ड ही नहीं, बल्कि उनका त्याग, संघर्ष और धैर्य भी साफ नजर आता है। 

नोटबुक सेलिब्रेशन से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले क्रिकेटर दिग्वेश राठी का जन्म 15 दिसम्बर 1999 को दिल्ली में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ है।

उन्होंने बिना कोई आईपीएल सीजन खेले, अपने घरेलू प्रदर्शन के दम पर कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। सांराश के घरेलू रिकॉर्ड और आंकड़े उनके ऑलराउंडर क्षमता को बड़ी बारीकी से बया करते हैं। 

सारांश अभीतक 54 प्रथम श्रेणी मैचों की 85 पारियों 31.75 के एवरेज से कुल 2223 रन बना चुके हैं जिसमे में 2 शतक और 14 अर्धशतक के अलावा 188 विकेट भी शामिल हैं। 47 लिस्ट ए मैचों की 35 पारियों में 553 रन और 38 विकेट लिए हैं। 

सारांश जैन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर और आकड़ें | Saransh Jain International Cricket Career

सारांश का टीम इंडिया तक पहुंचने का सफर धैर्य और लगातार कई सालों की मेहनत का परिणाम थी। घरेलू क्रिकेट में एक दशक से अधिक समय तक प्रदर्शन करने के बाद उन्हें 33 साल की उम्र में भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली। 

अंतरराष्ट्रीय डेब्यू और प्रदर्शन: 

सारांश जैन ने 23 अगस्त 2026 को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में टेस्ट डेब्यू के साथ अपनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट यात्रा शुरू की। इस खास अवसर पर दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने उन्हें टेस्ट कैप सौंपी और इसी के साथ वो भारत के 320वें टेस्ट क्रिकेटर बने। 

अपने पहले ही टेस्ट में सारांश ने गेंदबाजी से प्रभावित किया और दोनों पारियों में उन्होंने कुल 3 विकेट हासिल किए। उन्होंने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में एक विकेट लिया। बल्लेबाजी में उन्होंने 6 रन बनाए। 

सारांश जैन का आईपीएल करियर | Saransh Jain IPL Career 

सारांश जैन के पास घरेलू क्रिकेट का एक लंबा अनुभव है। फिर भी अभी तक उन्हें आईपीएल में खेलने का अवसर नहीं मिला है। हालांकि, 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के नेट बॉलर के तौर पर उन्हें आईपीएल का अनुभव मिला। 

IPL 2026 ऑक्शन में उनका बेस प्राइस ₹30 लाख था, लेकिन किसी फ्रेंचाइजी ने उन्हें नहीं खरीदा। इसके बावजूद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन और बिना आईपीएल खेले टीम इंडिया तक का सफर तय किया।

सारांश जैन का निजी जीवन और परिवार | Saransh Jain Personal Life And Family

भारतीय क्रिकेटर सारांश जैन का निजी जीवन परिवार, संघर्ष और सादगी से जुड़ा हुआ है। उनका परिवार हमेशा उनके क्रिकेट सफर की सबसे बड़ी ताकत रहा है। 

पिता सुबोध जैन उनके शुरुआती कोच रहे और उनसे ही उन्होंने क्रिकेट की बेसिक कोचिंग ली। उनकी मां संगीता जैन ने बेटे के संघर्ष और क्रिकेट के प्रति उनके जुनून को काफी करीब से देखा है। 

उनके बड़े भाई सौरभ जैन भी क्रिकेट खेलते थे। सारांश शुरुआती दिनों में उनके साथ ही क्रिकेट क्लब में अभ्यास करने जाते थे। सारांश की वैवाहिक स्थिति वो वैवाहिक है।

सारांश जैन नेटवर्थ | Saransh Jain Net worth 

सारांश जैन की नेटवर्थ सार्वजनिक रूप से घोषित नहीं है, हालांकि उनकी कमाई का मुख्य आधार घरेलू क्रिकेट, नौकरी, टूर्नामेंट पुरस्कार और भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी मैच फीस है।

सारांश जैन के पसंदीदा क्रिकेटर | Saransh Jain   Favorite cricketer 

सारांश की गेंदबाजी के पीछे क्रिकेटर हरभजन सिंह और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज स्पिनरों की प्रेरणा रही है। सारांश ने इन खिलाड़ियों को देखकर अपनी ऑफ स्पिन की कला विकसित और बेहतर बनाने का प्रयास किया। 

हालांकि, उनके लिए सबसे बड़े आदर्श उनके पिता सुबोध जैन रहे है, जिनकी रेख देख उन्होंने क्रिकेट की बारीकियों को सीखा और समझा।

सारांश जैन रिकॉर्ड और उपलब्धियां | Summary Jain Records And Achievements

  • सारांश जैन की जीवनीं में उनके रिकॉर्ड, रोचक तथ्य और उपलब्धियां का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। जो उनकी जीवनीं को काफी रोचक और आकर्षक बनाती हैं। 
    डेब्यू में पांच विकेट: सारांश ने 21 दिसंबर 2014 को तमिलनाडु के खिलाफ मध्य प्रदेश की ओर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया और 5 विकेट लिए। 
  • फर्स्ट क्लास क्रिकेट रिकॉर्ड: फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका अबतक का सर्वोच्च स्कोर 103* है। 
  • गजब रिकॉर्ड: सारांश ने अपने घरेलू क्रिकेट करियर में 10 बार 5 और 10 बार 4 विकेट लिए हैं। 
  • ऑस्ट्रेलिया टूर: 2014 में सारांश ने इंदौर की क्लब टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया।
  • रणजी ट्रॉफी 2021-22: मध्य प्रदेश की पहली रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे। फाइनल में मुंबई के खिलाफ महत्वपूर्ण 57 रन बनाए।
  • रणजी ट्रॉफी 2022-23: 360 रन और 35 विकेट लेकर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया।
  • लाला अमरनाथ अवॉर्ड: 2022-23 में रणजी ट्रॉफी में 35 विकेट और 360 रन के साथ उन्होंने सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का पुरस्कार मिला।
  • दलीप ट्रॉफी 2025: 16 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज बने और सेंट्रल जोन को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
  • रणजी ट्रॉफी 2025-26: सारांश ने 7 मैचों में 518 रन और 30 विकेट हासिल किए। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/49 रहा।
  • भारत की टेस्ट टीम में चयन: जुलाई 2026 में श्रीलंका दौरे के लिए पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में चुने गए।
  • इंडिया A का प्रदर्शन: श्रीलंका A के खिलाफ 70 रन की नाबाद पारी खेली। 
  • टेस्ट डेब्यू: 23 अगस्त 2026 को श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मुकाबला खेला। 

सारांश जैन के रोचक तथ्य और जानकारी | Summary Jain Interesting Facts About 

  • जन्म: सारांश जैन का जन्म 31 मार्च 1993 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था।
  • भूमिका: सारांश दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। 
  • शुरुआती ट्रेनिंग: सारांश ने क्रिकेट की शुरुआती ट्रेनिंग अपने पिता के साथ घर की छत से ली।
  • पिता ऑफ स्पिनर: उनके पिता सुबोध जैन मध्य प्रदेश की ओर से रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं। वे ऑफ स्पिन गेंदबाज थे।
  • माता: उनकी मां का नाम संगीता जैन है। उन्होंने बेटे के क्रिकेट सफर में परिवार का साथ दिया।
  • बड़ा भाई: उनके बड़े भाई भी क्रिकेट खेलते थे, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण उन्हें क्रिकेट छोड़ना पड़ा।
  • क्रिकेट का माहौल: सारांश को बचपन से ही घर में क्रिकेट का माहौल मिला। 
  • बचपन का साथ: सारांश और भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार बचपन से लगभग 11 साल की उम्र से साथ क्रिकेट खेलते आए हैं।
  • फर्स्ट क्लास डेब्यू: सारांश ने दिसंबर 2014 में मध्य प्रदेश के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया।
  • पहले कोच: उनके पिता सुबोध जैन ही उनके पहले और शुरुआती क्रिकेट कोच रहे।
  • कोच चंद्रकांत पंडित: मध्य प्रदेश के कोच चंद्रकांत पंडित ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें नियमित मौके दिए।
  • कोच नरेंद्र हिरवानी: पूर्व भारतीय स्पिनर ने उनकी गेंदबाजी को बेहतर बनाने में मार्गदर्शन दिया।
  • IPL नीलामी: आईपीएल 2024, 2025 और 2026 की नीलामी में नाम देने के बावजूद उन्हें कोई टीम नहीं मिली।
  • साथी खिलाड़ी: सारांश वेंकटेश अय्यर और आवेश खान जैसे  खिलाड़ियों के साथ भी क्रिकेट खेल चुके है। 
  • लंबे संघर्ष के बाद टीम इंडिया में जगह: उन्होंने लगभग 12 साल के घरेलू क्रिकेट संघर्ष के बाद 2026 में पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाई।
  • आदर्श खिलाड़ी: हरभजन सिंह और आर अश्विन उनके आदर्श है। और उनसे मिली सलाह को महत्व देते हैं।
  • 33 साल में कॉल-अप: 33 साल की उम्र में पहला भारतीय टेस्ट टीम कॉल-अप मिला।

निष्कर्ष: 

सारांश जैन की जीवनी (Saransh Jain Biography in Hindi) उन क्रिकेटरों की कहानी है, जिन्होंने सुर्खियों के बजाय लगातार मेहनत और इंतजार को अपनी पहचान बनाया। अगर श्रीलंका दौरे पर सारांश को डेब्यू का मौका मिला तो उनके लिए ये मेहनत, त्याग और सब्र का सबसे बड़ा अवॉर्ड होगा। उनकी कई सालों की तपस्या का एक परिणाम होगा। 

सारांश जैन के बारे में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल (FAQs) 

Q. सारांश जैन का जन्म कब और कहां हुआ?

Ans. सारांश जैन का जन्म 31 मार्च 1993 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था।

Q. सारांश जैन की उम्र कितनी है?

Ans. वर्तमान में सारांश जैन की उम्र 33 वर्ष हैं। 

Q. सारांश जैन का रणजी ट्रॉफी डेब्यू कब हुआ?

Ans. सारांश जैन ने 21 दिसंबर 2014 को तमिलनाडु के खिलाफ मध्य प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था। 

Q. सारांश जैन किस तरह के क्रिकेटर हैं?

And. सारांश जैन एक ऑफ-स्पिन गेंदबाज और उपयोगी निचले क्रम के बल्लेबाज हैं। लंबे प्रारूप में उनकी गेंदबाजी उनकी प्रमुख ताकत मानी जाती है।

Q. सारांश जैन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में कितने विकेट लिए हैं?

Ans. अभीतक  सारांश ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 188 विकेट लिए है और उन्होंने 54 मैच खेले है।

Q. सारांश जैन की गेंदबाजी शैली क्या है? 

Ans. सारांश दाएं हाथ के ऑफ-ब्रेक गेंदबाज हैं। और उनकी गेंदबाजी शैली की प्रमुख ताकत  सटीक लाइन-लेंथ, धैर्य और लगातार दबाव बनाने की क्षमता है।

Q. रणजी डेब्यू में सारांश जैन ने कैसा प्रदर्शन किया था?

Ans. अपने रणजी डेब्यू मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए तमिलनाडु की दूसरी पारी में 5 विकेट लिए थे। 

Q. सारांश जैन किस टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं?

And. सारांश घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Q. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सारांश जैन का सर्वोच्च स्कोर कितना है? 

Ans. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सारांश जैन का सर्वोच्च स्कोर 103* हैं।

Q. घरेलू क्रिकेट में सारांश ने कितने शतक लगाए हैं? 

Ans. अभीतक सारांश ने फस्ट क्लास क्रिकेट में 2 शतक लगाए हैं। 

Q. क्या सारांश जैन ने IPL खेला है? 

Ans. नही, सारांश ने अभी तक आईपीएल का कोई सीजन नही खेला है। 

Q. सारांश जैन के प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कितने रन हैं?

Ans. अभीतक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 54 मैचों में कुल 2223 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं।

Q. सारांश जैन के पिता कौन हैं?

Ans. सारांश के पिता का नाम सुबोध जैन है। वह मध्य प्रदेश के पूर्व रणजी क्रिकेटर रहे हैं और सारांश के शुरुआती क्रिकेट प्रशिक्षण में उनकी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Q. सारांश जैन को भारतीय टेस्ट टीम में कब चुना गया?

And. सारांश को जुलाई 2026 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार चुना गया। 

Q. सारांश जैन को भारतीय टीम में चयन क्यों मिला?

Ans. घरेलू क्रिकेट, खासकर रणजी ट्रॉफी 2025-26 में उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। उस सीजन उन्होंने 518 रन बनाने के साथ 30 विकेट भी लिए थे।

Q. सारांश जैन की गेंदबाजी की स्पीड कितनी है? 

Ans. सारांश दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं। अपनी वो अपनी ऑफ स्पिन, गेंद पर नियंत्रण और सटीक लाइन-लेंथ के जरिए बल्लेबाजों को चुनौती देते हैं। 

Q. सारांश जैन का सबसे बड़ा क्रिकेट रिकॉर्ड क्या है?

Ans. रणजी ट्रॉफी 2025-26 में उनके 30 विकेट और 518 रन ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

Q. सारांश जैन कौन हैं?

Ans. सारांश मध्य प्रदेश के क्रिकेटर हैं, जो दाएं हाथ से ऑफ-स्पिन गेंदबाजी और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है।

Q. सारांश जैन किस राज्य के हैं? 

Ans. सारांश भारत के मध्यप्रदेश से संबंध रखते है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top