Manav Suthar Biography in Hindi: मानव सुथार की जीवनी, उम्र, घरेलू करियर और रिकॉर्ड

मानव सुथार की जीवनी एक ऐसे भारतीय युवा खिलाड़ी की कहानी हैं जिन्होंने बड़े शहरों और बड़े क्रिकेट अकादमियों से नहीं, बल्कि छोटे शहरों और साधारण परिवारों से निकलकर क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग पहचान बनायी है। राजस्थान के श्रीगंगानगर से लेकर भारतीय क्रिकेट टीम तक का ये सफर इस युवा स्पिनर ने डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर प्राप्त किया है।

Table of Contents

Table of Contents

मानव सुथार का जीवन परिचय (Manav Suthar Biography in Hindi)

मानव सुथार भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज और एक उपयोगी बल्लेबाज हैं। उनका पूरा नाम मानव जगदीशकुमार सुथार है। उनका जन्म 3 अगस्त 2002 को श्रीगंगानगर, राजस्थान में हुआ था। 

मानव के पिता जगदीश सुथार जो एक शिक्षक हैं उन्होंने बचपन में ही मानव की खेल प्रतिभा को पहचाना। और टेनिस गेंद से उन्हें शुरुआती प्रशिक्षण देना शुरू किया। बच्चें की क्रिकेट के प्रति असीम आस्था देखकर करीब 11 साल की उम्र में उनके पिता उन्हें क्रिकेट अकादमी ज्वॉइन करवाई। 

मानव के परिवार ने उनके क्रिकेट सपने को पूरा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीमित संसाधनों और कई चुनोतियों के बावजूद उन्होंने मानव के क्रिकेट के प्रति लगाव को गंभीरता से लिया और उन्हें प्रशिक्षण देना शुरू किया। उनके परिवार ने हर कठिन परिस्थितियों में उनका साथ दिया और उनके क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मानव सुथार का बॉयोडाटा (Manav Suthar Biodata)

नाम (Name)मानव सुथार
पेशा (Profession)क्रिकेटर (ऑलराउंडर)
जन्म (Date Of Birth)3 अगस्त 2002
धर्म (Religion)हिंदू
नागरिकता (Nationality)भारतीय
पिता  ( Father )जगदीश सुथार 
माता  ( Mother ) सुशीला देवी
गृह नगर (Home Town)श्री गंगानगर ,राजस्थान
कोच (Coach)धीरज शर्मा 
बैटिंग स्टाइल (Batting Style)बाएं हाथ के बल्लेबाज
बॉलिंग स्टाइल (Bowling Style)दाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स 
आयु 24 
वजन (Weight – Approx)55किलोग्राम
आंखों का रंग (Eye Colour)काला
बालों का रंग (Hair Colour)काला
लम्बाई  (Hight ) 5 फुट 9 इंच  

मानव सुथार कौन हैं?( Who is Manav Suthar) 

मानव सुथार श्रीगंगानगर, राजस्थान के बाएं हाथ के बल्लेबाज और एक ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाज हैं। टीम में उनकी भूमिका मुख्य रूप से एक गेंदबाज की है, पर वो  निचले क्रम में अपनी टीम के लिए उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। 

घरेलू क्रिकेट में वह राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं। 2022-23 रणजी ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए वो खूब चर्चाओं में रहे। राजस्थान के अलावा वो Central Zone, India A, India C और Rest of India के लिए भी खेल चुके है। आईपीएल में वो 2024 से गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे है। 

मानव सुथार का शुरुआती क्रिकेट सफर: 

मानव के प्रारंभिक क्रिकेट करियर की शुरुआत एक सामान्य खिलाड़ी की तरह खेलते हुए गली और स्थानीय मैदानों से हुई। अपने शुरुआती दौर में मानव एक बल्लेबाज के रूप में अपना क्रिकेट करियर बनाना चाहते थे। 

देवदत्त पडिक्कल की जीवनी: संघर्ष, आकड़ें, उम्र क्रिकेट करियर, रिकॉर्ड और उपलब्धियां

पर उनके बचपन के कोच धीरज शर्मा ने उनकी गेंदबाजी क्षमता को पहचाना और उन्हें एक स्पिन गेंदबाज बनने की सलाह दी इसके बाद मानव ने एक गेंदबाज के रूप में अपना घरेलू क्रिकेट करियर शुरू किया धीरे-धीरे बाएं हाथ की स्पिन उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गई। 

मानव सुथार के कोच (Manav Suthar coach) 

मानव सुथार के क्रिकेट करियर में उनके बचपन के कोच धीरज शर्मा की भूमिका काफी महत्वपूर्ण और उपयोगी रही हैं। कोच ने सर्वप्रथम उनकी स्पिन गेंदबाजी की ताकत को पहचाना और उन्हें एक गेंदबाज बनने के लिए प्रेरित किया। 

Saransh Jain Biography in Hindi: सारांश जैन की जीवनी, उम्र, घरेलू करियर और रिकॉर्ड

उन्होंने मानव के गेंदबाजी एक्शन और तकनीक पर खूब काम किया और उन्हें  सही लेंथ पर गेंदबाजी करने के लिए प्रेरित और तैयार किया। मानव सुथार के हर संघर्ष, हर चुनोती और आर्थिक तंगी में कोच धीरज शर्मा ने उनका साथ दिया। 

मानव सुथार की आयु (Manav Suthar Age) 

वर्तमान में मानव सुथार की आयु 24 वर्ष हैं, 24 वर्ष की उम्र तक वह खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट, IPL(आईपीएल) और अब भारत की टेस्ट टीम तक का सफर तय कर चुके हैं। मानव सुथार का जन्म 3 अगस्त 2002 को श्रीगंगानगर, राजस्थान में हुआ था। वो हर साल 3 अगस्त को अपना जन्मदिन (Birthday) मनाते हैं।

2022-23 रणजी ट्रॉफी इस युवा खिलाड़ी के लिए काफी खास रही इस सत्र में उन्होंने राजस्थान के लिए 6 मैचों में 39 विकेट लिए  जिसने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई। आज अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर मानव भारत की टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। 

मानव सुथार का घरेलू क्रिकेट करियर (Manav Suthar Domestic Cricket Career) 

मानव सुथार के क्रिकेट करियर को एक बड़ा मंच देने में घरेलू क्रिकेट का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में निरन्तर अभ्यास, संघर्ष और धैर्य से कई शानदार परियां खेली हैं। उनके द्वारा घरेलू स्तर पर किये गए कुछ शानदार प्रदर्शनों का जिक्र आज हम मानव सुथार की जीवनीं करंगे जो उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट रहे। 

रणजी ट्रॉफी डेब्यू (फर्स्ट क्लास डेब्यू) Ranji Trophy debut (First-class debut)

मानव सुथार ने 17 फरवरी 2022 को आंध्रप्रदेश के विरुद्ध रणजी ट्रॉफी से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था। उनका यह डेब्यू मैच टीम और उनके लिए काफी शानदार रहा राजस्थान ने इस मैच में 158 रन से एक बड़ी जीत हासिल की वही दूसरी तरफ अपने इस डेब्यू मैच में मानव ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 15 ओवर में 7 मेडन डालते हुए मात्र 28 रन देकर 1 विकेट लिया और 71 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए। 

घरेलू T20 डेब्यू 

11 अक्टूबर 2022 मध्यप्रदेश के खिलाफ मानव सुथार ने राजकोट में टी20 डेब्यू किया गया। अपने इस डेब्यू मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5.00 की इकॉनमी से 3 ओवर में मात्र 15 रन देकर 2 विकेट लिए लेकिन बल्लेबाजी में वो ज़ीरो पर आउट हो गए। 

विजय हजारे ट्रॉफी डेब्यू

मानव ने 23 नवंबर 2023 को राजस्थान के लिए खेलते हुए आंध्रप्रदेश के खिलाफ चंडीगढ़ में Vijay Hazare Trophy/List-A में डेब्यू किया अपने इस डेब्यू मैच में उन्होंने 59 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 41 रन बनाए और गेंदबाजी में भी मानव का प्रदर्शन शानदार रहा उन्होंने 10 ओवर 2 ओवर मेडन रखते हुए 36 रन देकर 2 विकेट लिए। 

मानव सुथार के सभी प्रमुख डेब्यू मैच

Debutविपक्ष टीम 
FC 17 फरवरी 2022आंध्रप्रदेश 
T20 11 अक्टूबर 2022मध्यप्रदेश 
LA 14 जुलाई 2023 UAE A
IPL4 मई 2024 RCB 
TEST 6 जून 2026 अफगानिस्तान 

टर्निंग पॉइंट बना 2022-23 रणजी ट्रॉफी सीजन: 

2022-23 का रणजी ट्रॉफी सीजन मानव के लिए काफी खास और शानदार रहा इस सीजन उन्होंने 20.33 की औसत से सबसे ज्यादा विकेट लिए, उन्होंने 6 मैचों में 39 विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक नई पहचान बनाई। 

पुडुचेरी के खिलाफ मानव का यादगार प्रदर्शन: 

रणजी ट्रॉफी में पुडुचेरी के खिलाफ मानव का प्रदर्शन उनके लिए एक टर्निग पॉइंट जैसा रहा उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें एक ऑलराउंडर के रूप में स्थापित किया। इस मैच में उनके द्वारा बनाये गए नाबाद 96 रन और 11 विकेट, उनकी ऑलराउंडर क्षमता को बड़ी बारीकी से प्रदर्शित करते हैं। 

भारत A में चयन और List A डेब्यू 

2022-23 रणजी सीजन की आपार सफलता के बाद मानव को 2023 ACC Men’s Emerging Teams Asia Cup के लिए India A टीम में जगह मिली। मानव ने कोलंबो में 14 जुलाई 2023 को UAE A के खिलाफ अपना List A डेब्यू किया। इस मैच में उन्होंने 10 ओवर में मात्र 28 रन देकर 2 विकेट लिए। और भारत A ने यह मैच 8 विकेट से जीता इस टूर्नामेंट में उन्होंने 5 मैचों में 10 विकेट लेकर संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों बने। 

Duleep Trophy 2024 में प्रदर्शन: 

2024, Duleep Trophy में India C के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अपनी ऑलराउंड क्षमता का बेहतरीन परिचय दिया। टूर्नामेंट के पहले मैच में India D के खिलाफ उनके  7/59 के शानदार स्पेल ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में उन्होंने बल्ले से भी 19 रन की एक उपयोगी पारी भी खेली। उनका यह प्रदर्शन उनके करियर के लिए बड़ा ब्रेकथ्रू साबित हुआ। 

IPL डेब्यू — 4 मई 2024 

मानव सुथार ने 4 मई 2024 को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ गुजरात टाइटंस की ओर से अपना IPL डेब्यू किया।

Auqib Nabi Dar Biography In Hindi: औकिब नबी डार की जीवनीं, टर्निंग प्वाइंट मैच, उम्र, IPL और स्ट्रगल स्टोरी 

आईपीएल में उनका डेब्यू प्रदर्शन कुछ खास नही रहा। उन्होंने 2 ओवर में 26 रन देकर कोई विकेट नही मिला, बल्लेबाजी में भी उनका प्रदर्शन 2 गेंदों में 1 रन काफी फीका रहा। 

मानव सुथार आंकड़े (Manav Suthar Stats)

FC LA T20 Test 
Match 29 25 29 
Runs 945 350 94 28 
HS 120 57 16 28 
WT129 34 25 07 
BB 8/333/323/21 6/33 

भारत के लिए टेस्ट डेब्यू—6 जून 2026 

मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून 2026 को मानव सुथार ने भारत के लिए खेलते हुए अपना टेस्ट डेब्यू किया। इस टेस्ट मैच ने उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दी। 

डेब्यू मैच की पहली पारी में 22 ओवर 10 मेडन 33 रन और 6 विकेट इस शानदार स्पेल ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दी, दूसरी पारी में 1 विकेट के साथ उन्होंने इस टेस्ट डेब्यू में कुल 7 विकेट लिए। 

कुलदीप का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सफर 2017 में शुरू हुआ और इसके बाद उन्होंने टेस्ट, ODI और T20I तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

भारत की पहली पारी में मानव ने निचले क्रम में 41 गेंदों पर 28 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के शामिल थे। यानी टेस्ट डेब्यू में उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दिया।

भारत ने यह टेस्ट एक पारी और 300 रन से जीता और मानव को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए Player of the Match चुना गया। 

श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में मानव सुथार का 10 विकेट वाला प्रदर्शन: 

गॉल टेस्ट में मानव सुथार ने अपने टेस्ट करियर का शानदार प्रदर्शन करते हुए 131 रन देकर 10 खिलाड़ी आउट किये। श्रीलंका की पहली पारी में मानव सुथार ने 19.2 ओवर गेंदबाजी की और  76 रन देकर 4 खिलाड़ी आउट किये। जिसमे 3 मेडन ओवर भी शामिल थे। 

भारत ने दूसरी पारी में 193 रन बनाकर श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा। पर मानव सुथार की गेंदबाजी के आगे कोई भी श्रीलंकाई बल्लेबाज टिक नही सका श्रीलंका की पूरी पारी 206 रन पर ऑलआउट हो गयी और भारत ने 165 रन से टेस्ट जीत लिया। 

मानव सुथार का दूसरी पारी में भी प्रदर्शन काफी आकर्षक और आक्रामक रहा उन्होंने 16.4 ओवर की गेंदबाजी में 3 मेडन ओवर रखते हुए 55 रन देकर 6 खिलाडियों को आउट किया। और इस टेस्ट में 131 रन देकर कुल 10 विकेट लिए और खूब सुर्खियां बटोरी।

मानव सुथार की खेल शैली और ताकत: (Manav Suthar playing style and strengths)

मानव सुथार एक स्पिन गेंदबाज हैं फ्लाइट देना, गेंद को हवा में ड्रिफ्ट कराना, गति में बदलाव करना और सही जगह पर गेंद डालना मानव की गेंदबाजी की खासियत हैं। 

उनकी गेंदबाजी का सीधा और मजबूत एक्शन किसी भी बल्लेबाज को संकट में डाल सकता हैं। उनके इस एक्शन को कई क्रिकेट विशेषज्ञ टेस्ट क्रिकेट के लिए काफी उपयुक्त मानते है।  

सीधा आर्म एक्शन, ड्रिफ्ट, सीम मूवमेंट, और variations उनकी गेंदबाजी की प्रमुख ताकत हैं। मानव अपनी गेंदबाजी में जरूरत के अनुसार टर्न और बाउंस हासिल करने में काफी सक्षम नजर आते है वो अलग-अलग गति और लंबाई से बल्लेबाज को भ्रमित करना और गेंद को बल्लेबाज तक पहुंचने से पहले डिप कराने में काफी सहज दिखते हैं।

मानव सुथार के रोचक तथ्य: 

  • मानव शुरू में स्पिन गेंदबाज नहीं बल्कि बल्लेबाज बनना चाहते थे। उनके कोच धीरज शर्मा ने उनकी गेंदबाजी प्रतिभा पहचानकर उन्हें गेंदबाजी पर ध्यान देने की सलाह दी।
  • टेस्ट डेब्यू पर उन्हें भारत की 319वीं टेस्ट कैप मिली और उन्हें ये कैप कुलदीप यादव ने सौंपी।
  • उनके पिता मानव को एक शानदार बल्लेबाज के रूप में देखना चाहते थे, लेकिन कोच ने उनकी दिशा बदल दी। यही फैसला उनके करियर का सबसे बड़ा शुरुआती टर्निंग पॉइंट बना।
  • मानव ने छोटे शहर की कठिन परिस्थितियों में लंबे समय तक अभ्यास किया। वो दिन में कई कई घंटे स्पॉट-बॉलिंग करते थे।
  • IPL में मौका मिलने से पहले मानव गुजरात टाइटंस के कैंप में नेट गेंदबाज के तौर पर काम करते थे।
  • उनकी गेंदबाजी में फ्लाइट, टर्न और कंट्रोल का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है।
  • अपने टेस्ट डेब्यू में उन्होंने पहली पारी में 6 विकेट और दूसरी पारी में भी एक विकेट के साथ कुल 7 विकेट हासिल किए। 

मानव सुथार की उपलब्धियां और रिकॉर्ड्स: (Manav Suthar Records and Achievements) 

  • मानव सुथार की जीवनीं में उनके घरेलू रिकॉर्ड और उपलब्धियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
  • 2022-23 रणजी ट्रॉफी के दौरान उन्होंने राजस्थान के लिए 6 मैचों में कुल 39 विकेट लिए और खूब सुर्खियां बटोरी। 
  • मानव सुथार ने अपने शुरुआती 8 First-Class (प्रथम श्रेणी) मैचों में कुल 44 विकेट लिए और घरेलू क्रिकेट में अपनी ऑलराउंडर क्षमता का शानदार परिचय दिया। 
  • First-Class क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 8/33 रहा हैं। 
  • First-Class क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 120 रन रहा हैं यह रिकॉर्ड उनकी शानदार ऑलराउंडर क्षमता को प्रदर्शित करता है। 
  • 2023 Emerging Teams Asia Cup में मानव ने 5 मैचों में कुल 10 विकेट लिए। 
  • 2024 Duleep Trophy में 7/59 का शानदार स्पेल और 82 रन जैसी प्रभावशाली परियों ने उन्हें घरेलू क्रिकेट में एक नई पहचान दी।

निष्कर्ष: 

मानव सुथार की जीवनी (Manav Suthar Biography in Hindi) मेहनत, सही मार्गदर्शन और लगातार प्रदर्शन की कहानी है। एक छोटे शहर से लेकर भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाना उनकी मेहनत, सब्र और उनके आत्मविश्वास को एक उत्कृष्ट उदाहरण हैं। मानव की ये जीवनीं उन करोड़ों युवाओं के लिए एक अच्छा उदाहरण हैं जो उनकी तरह मेहनत और संघर्ष करना चाहते हैं। 

मानव सुथार से जुड़े महत्वपूर्ण FAQs

Q. क्या मानव सुथार अच्छे बल्लेबाज भी हैं?

Ans. हां, मानव बाएं हाथ के एक उपयोगी बल्लेबाज हैं और First-Class क्रिकेट में शतक सहित कई महत्वपूर्ण पारियां खेल चुके हैं। इसी कारण उन्हें गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में देखा जाता है।

Q. क्या मानव सुथार ने First-Class क्रिकेट में शतक लगाया है?

Ans. हां, मानव सुथार First-Class क्रिकेट में 120 रन की शतकीय पारी खेल चुके हैं।

Q. मानव सुथार ने रणजी ट्रॉफी के एक सीजन में कितने विकेट लिए थे?

Ans. 2022-23 रणजी ट्रॉफी में उन्होंने राजस्थान के लिए 6 मैचों में 39 विकेट लिए थे।

Q. . क्या मानव सुथार कभी गुजरात टाइटंस के नेट गेंदबाज रहे? 

Ans. हा, IIPL में खेलने से पहले वे गुजरात टाइटंस के कैंप में नेट गेंदबाज के रूप में काम किये हैं। 

Q. मानव सुथार का सबसे यादगार घरेलू प्रदर्शन कौन सा है?

Ans. पुडुचेरी के खिलाफ उनका नाबाद 96 रन और मैच में 11 विकेट वाला प्रदर्शन उनके घरेलू क्रिकेट के यादगार प्रदर्शनों में एक हैं। 

Q. मानव सुथार की गेंदबाजी की सबसे बड़ी ताकत क्या है?

Ans. उनकी गेंदबाजी की प्रमुख ताकत गेंद को फ्लाइट और ड्रिफ्ट देना और सही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करना और परिस्थितियों के अनुसार टर्न हासिल करना है।

Q.मानव सुथार का First-Class क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन क्या है?

Ans. उनका सर्वश्रेष्ठ First-Class गेंदबाजी प्रदर्शन 8 विकेट पर 33 रन (8/33) रहा हैं। 

Q. मानव सुथार के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट क्या रहा?

Ans. 2022-23 रणजी ट्रॉफी सीजन उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जाता है। इस सीजन में उन्होंने राजस्थान के लिए 6 मैचों में 39 विकेट लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई।

Q. टेस्ट डेब्यू में मानव सुथार ने कितने विकेट लिए थे?

Ans. अपने टेस्ट डेब्यू में मानव ने कुल 7 विकेट लिए थे, जिसमें पहली पारी में 6 विकेट शामिल थे।

Q. टेस्ट डेब्यू में मानव सुथार का प्रदर्शन कैसा रहा?

Ans. उनका टेस्ट डेब्यू काफी शानदार रहा। उन्होंने पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 1 विकेट लेकर मैच में कुल 7 विकेट लिए और अपने टेस्ट डेब्यू में उन्होंने  28 रनों की एक पारी भी खेली। 

Q. मानव सुथार को गुजरात टाइटंस ने कितने रुपये में खरीदा था? 

Ans. गुजरात टाइटंस ने उन्हें 2024 IPL नीलामी में 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था।

Q. मानव सुथार का टेस्ट डेब्यू कब हुआ?

Ans. मानव ने  6 जून 2026 को अफगानिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

Q. टेस्ट डेब्यू में मानव सुथार का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन क्या हैं?

Ans. टेस्ट डेब्यू में मानव सुथार का प्रदर्शन 6 विकेट पर 33 रन (6/33) रहा।

Q. क्या मानव सुथार को टेस्ट डेब्यू पर प्लेयर ऑफ द मैच मिला था?

Ans. हां, अफगानिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए मानव सुथार को Player of the Match चुना गया था।

Q. IPL में मानव सुथार किस टीम के लिए खेलते हैं?

Ans. मानव सुथार आईपीएल में गुजरात टाइटंस (GT) के लिए खेलते हैं।

Q. मानव सुथार का IPL डेब्यू कब किया था?

Ans. मानव सुथार ने 4 मई 2024 को Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ गुजरात टाइटंस की ओर से IPL डेब्यू किया था।

Q. मानव सुथार का List A डेब्यू कब हुआ था?

Ans. उन्होंने 14 जुलाई 2023 को UAE A के खिलाफ India A की ओर से List A डेब्यू किया था। 

Q. मानव सुथार बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं या दाएं हाथ से?

Ans. मानव सुथार बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं

Q. मानव सुथार के कोच कौन हैं?

Ans. मानव सुथार के कोच धीरज शर्मा हैं उन्होंने मानव की गेंदबाजी प्रतिभा को पहचाना और उनकी स्पिन गेंदबाजी को एक पैनी धार दी।

Q. मानव सुथार का T20 डेब्यू कब हुआ था?

Ans. मानव ने 11 अक्टूबर 2022 को मध्य प्रदेश के खिलाफ राजस्थान की ओर से T20 डेब्यू किया था। 

Q. मानव सुथार का First-Class डेब्यू कब हुआ था?

Ans. उन्होंने 17 फरवरी 2022 को आंध्र प्रदेश के खिलाफ राजस्थान की ओर से First-Class डेब्यू किया था।

Q. मानव सुथार किस शैली के गेंदबाज हैं?

Ans. मानव बाएं हाथ के एक स्पिन गेंदबाज हैं।

Q. मानव सुथार किस राज्य के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं?

Ans. मानव सुथार घरेलू क्रिकेट में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Q. मानव सुथार की उम्र कितनी है?

Ans. मानव सुथार का जन्म 3 अगस्त 2002 को हुआ है और अभी वर्तमान में उनकी आयु 24 वर्ष हैं। 

Q. मानव सुथार का जन्म कब और कहां हुआ था?

Ans. मानव सुथार का जन्म 3 अगस्त 2002 को श्रीगंगानगर, राजस्थान में हुआ था।

Q. मानव सुथार कौन हैं?

Ans. मानव सुथार बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज और एक उपयोगी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। और घरेलू क्रिकेट में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top