संजू सैमसन की जीवनी: रन, रिकॉर्ड और जिताऊ पारियों की एक शानदार कहानी

संजू सैमसन की जीवनी
संजू सैमसन की जीवनी

संजू सैमसन की जीवनी (Sanju Samson Biography In Hindi) एक ऐसे क्रिकेटर के सफर की कहानी है, जिसने कम उम्र में IPL में कदम रखकर अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से अलग पहचान बनाई। केरल से भारतीय टीम तक पहुंचे संजू सैमसन ने कई बेहतरीन पारियां खेलीं और कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाली। इस जीवनी में जानिए उनके शुरुआती जीवन, परिवार, उम्र, पत्नी,  क्रिकेट करियर, रिकॉर्ड, उपलब्धियां और निजी जीवन से जुड़ी खास बातें।

Table of Contents

Table of Contents

संजू सैमसन की जीवनी : शुरुआती जीवन और क्रिकेट सफर की कहानी 

संजू सैमसन का शुरुआती जीवन दिल्ली और केरल से जुड़ा रहा है। संजू का जन्म 11 नवंबर 1994 को पुल्लुविला, विझिंजम, तिरुवनंतपुरम (केरल) में हुआ था। उनके पिता सैमसन विश्वनाथ दिल्ली पुलिस में कार्यरत थे और साथ ही फुटबॉल का भी शौक रखते थे।

दिल्ली में रहते हुए संजू ने बचपन में दिल्ली के रोज़री सीनियर सेकेंडरी स्कूल (Rosary Senior Secondary School) से पढ़ाई की। क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए उन्होंने डीएल डीएवी मॉडल स्कूल, शालीमार बाग (DL DAV Model School, Shalimar Bagh) की क्रिकेट अकादमी में कोच यशपाल से प्रशिक्षण लिया। 

बाद में उनके पिता ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर परिवार के साथ केरल लौटने का फैसला किया। केरल आने के बाद संजू ने तिरुवनंतपुरम के मास्टर्स क्रिकेट क्लब (Masters Cricket Club) में अभ्यास किया।

इसके बाद संजू ने आगे बढ़कर कोच बीजू जॉर्ज (Biju George) के मार्गदर्शन में मेडिकल कॉलेज ग्राउंड पर प्रशिक्षण लिया। यह समय उनके क्रिकेट करियर को नई दिशा देने वाला बना। यहाँ से उनकी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग को निखारा मिला। 

संजू सैमसन का बॉयोडाटा | Sanju Samson Biodata 

पूरा नाम संजू विश्वनाथ सैमसन
जन्म दिन 11 नवंबर 1994
आयु 31 वर्ष 
लम्बाई ललगभग 5 फीट 7 इंच 
वजन लगभग 75 kg 
बल्लेबाजी दाएं हाथ के बल्लेबाज
भूमिका विकेटकीपर-बल्लेबाज
पिता सैमसन विश्वनाथ 
माता लिजी विश्वनाथ
कोच बिजू जॉर्ज 
आदर्श खिलाड़ी ममहेंद्र सिंह ध्वनि 
IPL डेब्यू 14 अप्रैल 2013
2026 IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स
IPL सर्वोच्च स्कोर 119 रन 
जर्सी नंबर 9 
ODI डेब्यू 23 जुलाई 2021
T20I डेब्यू 19 जुलाई 2015 
घरेलू टीम केरल 

संजू सैमसन कौन हैं? (Who is Sanju Samson)

संजू सैमसन कौन हैं? संजू सैमसन भारत के दाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट और IPL में लगातार प्रदर्शन के जरिए भारतीय टीम तक अपना सफर तय किया। 

संजू सैमसन ने 2015 में अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट में पदार्पण किया, जबकि 2021 में ODI डेब्यू किया। राजस्थान रॉयल्स के साथ उनका IPL सफर विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा, जहां उन्होंने बल्लेबाज के साथ-साथ कप्तान की भूमिका भी निभाई। 

संजू सैमसन का पूरा नाम क्या है?

संजू सैमसन का पूरा नाम संजू विश्वनाथ सैमसन (Sanju Viswanath Samson) है। उनका नाम उनके पिता विश्वनाथ सैमसन के नाम से जुड़ा हुआ है। क्रिकेट की दुनिया में वह संजू सैमसन के नाम से प्रसिद्ध हैं और भारतीय क्रिकेट टीम में वह विकेटकीपर- बल्लेबाज के रूप में जाने जाते है।

संजू सैमसन के कोच कौन है: बिजू जॉर्ज ने कम उम्र में पहचानी प्रतिभा

संजू सैमसन के शुरुआती क्रिकेट सफर में उनके कोच बिजू जॉर्ज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संजू ने करीब 11 साल की उम्र में तिरुवनंतपुरम के मेडिकल कॉलेज ग्राउंड में उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण शुरू किया। बिजू जॉर्ज उस समय Sports Authority of India (SAI) के क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र से जुड़े थे।

बिजू जॉर्ज ने सैमसन की प्रतिभा को शुरुआती दौर में ही पहचान लिया था। उन्होंने नियमित अभ्यास के साथ सैमसन को आगे बढ़ने लगातार कई मौके भी दिलाए।

संजू सैमसन का परिवार: 

संजू सैमसन के पिता सैमसन विश्वनाथ दिल्ली पुलिस में कार्यरत रहे और दिल्ली की ओर से संतोष ट्रॉफी में फुटबॉल भी खेल चुके हैं। उनकी मां लिजी विश्वनाथ गृहिणी हैं। जबकि उनके बड़े भाई सली सैमसन भी क्रिकेटर रहे हैं और 2026 में केरल क्रिकेट लीग में कोच्चि ब्लू टाइगर्स की कप्तानी कर चुके हैं। संजू की पत्नी का नाम चारुलता रमेश है।

संजू सैमसन की शिक्षा: स्कूल से कॉलेज तक का सफर

संजू सैमसन की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के रोजरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हुई। बाद में उनका परिवार केरल के तिरुवनंतपुरम चला गया, जहां उन्होंने सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल (St. Joseph’s Higher Secondary School) में पढ़ाई की। इसी दौरान उन्होंने क्रिकेट प्रशिक्षण पर भी ध्यान देना शुरू किया। आगे की शिक्षा के लिए संजू ने मार इवानियोस कॉलेज (Mar Ivanios College), तिरुवनंतपुरम में दाखिला लिया और यहां से उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में बीए (B.A.) की पढ़ाई की। 

संजू सैमसन की उम्र कितनी है? जन्म, कद और व्यक्तिगत जानकारी

संजू सैमसन की उम्र अभी 31 साल है। वो हर साल अपना जन्मदिन 11 नवंबर को मनाते है। उनका जन्म स्थान जन्म पुल्लुविला, तिरुवनंतपुरम, केरल है।  संजू की लम्बाई (कद) करीब 5 फीट 7 इंच (170 सेमी) है। 31 साल की उम्र तक उन्होंने भारत के लिए ODI और T20I क्रिकेट खेला, IPL में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की और घरेलू क्रिकेट में भी अपनी अच्छी खासी पहचान बनाई। 

संजू सैमसन के क्रिकेट यात्रा की शुरुआत और प्रशिक्षण: 

संजू सैमसन ने बचपन में दिल्ली के जीटीबी नगर स्थित पुलिस आवासीय कॉलोनी में रहते हुए क्रिकेट खेलना शुरू किया। अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने डीएल डीएवी मॉडल स्कूल, शालीमार बाग की क्रिकेट अकादमी में कोच यशपाल से प्रशिक्षण लिया। दिल्ली की अंडर-13 टीम में चयन नहीं होने के बाद उनके पिता सैमसन विश्वनाथ ने परिवार को केरल ले जाने का फैसला किया, ताकि संजू को क्रिकेट में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल सकें। 

गली क्रिकेट से ग्लोबल स्टार तक: श्रेयस अय्यर की जीवनी, उम्र, क्रिकेट सफर, खेल शैली, उपलब्धियां और नेट वर्थ 

केरल पहुंचने के बाद संजू ने तिरुवनंतपुरम के मास्टर्स क्रिकेट क्लब (Masters Cricket Club) में क्रिकेट खेला। इसके बाद उन्होंने अकादमी बदली और मेडिकल कॉलेज ग्राउंड, तिरुवनंतपुरम में कोच बीजू जॉर्ज (Biju George) के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेना शुरू किया। बीजू जॉर्ज ने संजू की बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग को निखारने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संजू सैमसन का घरेलू क्रिकेट करियर: केरल टीम में कैसे मिली जगह? 

संजू सैमसन ने कम उम्र में ही केरल की आयु-वर्ग क्रिकेट टीमों में खेलना शुरू कर दिया था। वर्ष 2007 में उन्होंने केरल की अंडर-13 टीम का प्रतिनिधित्व किया और अपने प्रदर्शन से आगे बढ़ने का रास्ता बनाया। 

इसके बाद उन्होंने केरल की अंडर-16 की क्रिकेट में हिस्सा लिया। 2008–09 की विजय मर्चेंट ट्रॉफी में केरल की अंडर-16 टीम के लिए खेलते हुए संजू ने गोवा के खिलाफ 138 गेंदों पर दोहरा शतक लगाया। अपने इस प्रदर्शन से उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। 

2010 में उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अपनी जगह बनाई। लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें केरल की सीनियर टीम में जगह मिली। संजू सैमसन ने 2011- 12  में लगभग 17 वर्ष की उम्र में केरल के लिए प्रथम श्रेणी (First-Class) क्रिकेट में पदार्पण किया। 

फर्स्ट क्लास डेब्यू — रणजी ट्रॉफी 

संजू सैमसन का फर्स्ट क्लास डेब्यू कब हुआ था?  विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में 3 नवंबर 2011 को विदर्भ के खिलाफ 17 साल की उम्र में संजू सैमसन ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। 

अपनी इस डेब्यू पारी में उन्होंने 12 गेंदों का सामना करते हुए कुल 3 रन बनाए थे। इस मैच में वह एलबीडब्ल्यू आउट हुए थे। 

संजू सैमसन ने अपना पहला फर्स्ट क्लास शतक हिमाचल प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2012–13 के दौरान लगाया था। इस मैच में  उन्होंने 127 रन बनाए। 

टी20 डेब्यू — सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 

संजू सैमसन ने 16 अक्टूबर 2011 को केरल की ओर से हैदराबाद के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया। यह मैच एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला गया था। केरल ने यह मुकाबला 3 विकेट से जीता। इस मैच में संजू ने 5 गेंदों पर 3 रन बनाए और रन आउट हुए। 

लिस्ट-ए डेब्यू — विजय हजारे ट्रॉफी 

संजू सैमसन ने 23 फरवरी 2012 को केरल की ओर से आंध्र प्रदेश के खिलाफ अपना लिस्ट-ए डेब्यू किया। यह मुकाबला जैन इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल ग्राउंड, बेंगलुरु में खेला गया था।

पहला लिस्ट-ए शतक: उनका पहला लिस्ट-ए शतक 12 अक्टूबर 2019 को गोवा के खिलाफ आया। उन्होंने 129 गेंदों पर नाबाद 212 रन बनाए। 

संजू सैमसन का IPL करियर: शानदार पारियों से बनाई अलग पहचान 

संजू सैमसन ने सिर्फ 18 साल की उम्र में अपने IPL करियर की शुरुआत की। सैमसन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से जल्द ही IPL में एक अलग पहचान बना ली। 2013 में राजस्थान रॉयल्स से शुरू हुआ उनका IPL सफर आगे चलकर कप्तानी तक पहुंचा। 

इस दौरान उन्होंने कई यादगार पारियां खेलीं और खुद को लीग के प्रमुख भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाजों में स्थापित किया। आखिर किन शानदार पारियों ने सैमसन को IPL का चर्चित बल्लेबाज बनाया? आइए जानते हैं उनके IPL करियर का पूरा सफर।

संजू सैमसन की IPL नीलामी: ₹8 लाख से ₹18 करोड़ तक का सफर

संजू सैमसन की IPL नीलामी और कीमत उनके क्रिकेट करियर में लगातार बढ़ते भरोसे को दर्शाती है। हालांकि, उनकी पहली IPL डील 2012 में सामान्य नीलामी में नहीं, बल्कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ साइनिंग के रूप में हुई थी। 

शुभमन गिल की जीवनी: जानिए रन, रिकॉर्ड और उपलब्धियों की कहानी

संजू सैमसन को IPL 2012 के लिए KKR ने ₹8 लाख में साइन किया था। इसके बाद KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया और 2013 में राजस्थान रॉयल्स ने ₹10 लाख में अपनी टीम में शामिल किया। 

2026 में संजू सैमसन की IPL में कीमत कितनी है? संजू सैमसन की IPL 2026 में कीमत ₹18 करोड़ है। उन्हें इस कीमत पर राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रेड किया था। संजू अब तक वह IPL में राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। 

संजू सैमसन को 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ₹8 लाख में खरीदा था, जबकि उनका बेस प्राइस ₹8 लाख था। हालांकि, उन्होंने KKR के लिए कोई मैच नहीं खेला। 2013 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें ₹10 लाख में खरीदा, जहां से उनके IPL करियर की शुरुआत हुई। 2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें ₹4.2 करोड़ में खरीदा। 

2018 में राजस्थान रॉयल्स ने ₹8 करोड़ में टीम में वापस शामिल किया। 2026 में वह ₹18 करोड़ की ट्रेड डील के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े। अब तक वह IPL में राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं।

संजू सैमसन का IPL डेब्यू कब हुआ? जानिए पहली पारी का प्रदर्शन 

संजू सैमसन ने आईपीएल डेब्यू 14 अप्रैल 2013 को राजस्थान रॉयल्स की ओर से किया था। उन्होंने अपना पहला मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला था। 

अपने आईपीएल डेब्यू मुकाबले में संजू सैमसन ने 23 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए, जिसमें 3 चौके शामिल थे। उनकी इस पारी की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब को 6 विकेट से हराया था।  

संजू सैमसन ने IPL का पहला शतक कब लगाया?

संजू सैमसन ने आईपीएल का पहला शतक 11 अप्रैल 2017 को लगाया था। यह शतक उनके डेब्यू के 4 साल बाद आया।  उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हुए राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 102 रन बनाए। 

डेब्यू के बाद उनका पहला आईपीएल अर्धशतक 29 अप्रैल 2013 को आया था, जब उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 63 रन बनाए थे। 

संजू सैमसन का सबसे अच्छा IPL सीजन कौन-सा रहा? 

संजू सैमसन के IPL करियर में 2024 का सीजन उनके सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी सीजन में से एक रहा। इस सीजन में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए 16 मैचों में 48.27 की औसत से कुल 531 रन बनाए। इस सीजन उनका  स्ट्राइक रेट 153.46 रहा। इस सीजन में सैमसन के बल्ले से 5 अर्धशतक निकले और उनका सर्वोच्च स्कोर 86 रन रहा। 

संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कब मिली? जानिए पूरी जानकारी

संजू सैमसन को 20 जनवरी 2021 को राजस्थान रॉयल्स का नया कप्तान नियुक्त किया गया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ की जगह टीम की कप्तानी संभाली थी। 

कप्तान के रूप में संजू सैमसन ने अपना पहला मुकाबला 12 अप्रैल 2021 को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला था। इस मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों पर 119 रन बनाए, जिसमें 12 छक्के और 7 चौके शामिल थे। लेकिन, राजस्थान रॉयल्स यह मुकाबला 4 रन से हार गई थी। 

संजू सैमसन की IPL की यादगार पारियां: मैच जिताऊ पारियां 

संजू सैमसन के IPL करियर में कई ऐसी पारियां आईं, जिन्होंने उन्हें एक चर्चित और भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में पहचान दिलाई। 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ 102 रन की पारी उनकी पहली IPL सेंचुरी थी, इस पारी को संजू ने सिर्फ 63 गेंदों पर 8 चौके और 5 छक्के की मदद से खेला था। 

इसके बाद 2021 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 119 रन की कप्तानी पारी खेलकर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का एक और शानदार नमूना पेश किया,लेकिन RR यह मुकाबला 4 रन से हार गई। 

2024 में संजू ने DC के खिलाफ 46 गेंदों में 86 रन की एक तेजतर्रार पारी खेली। संजू की ऐसी ही कई पारियों ने उन्हें  IPL का चर्चित और भरोसेमंद भारतीय बल्लेबाज बनाया।

संजू सैमसन के IPL आंकड़े | Sanju Samson IPL stats 

IPL डेब्यू 2013 
मैच 191 
रन 5181 
औसत 31.79 
स्ट्राइल रेट 141.14 
सर्वोच्च स्कोर 119 
100s 5 
50s 27 
चौके 432 
छक्के 243 
विकेट 0
बेस्ट सीजन 2024 
नाबाद 23 

संजू सैमसन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर: घरेलू क्रिकेट से टीम इंडिया तक का सफर

संजू सैमसन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंचने का सफर घरेलू क्रिकेट, भारत की अंडर-19 टीम और आईपीएल में किए गए प्रदर्शन से जुड़ा रहा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में उन्होंने कम उम्र में अपनी प्रतिभा दिखाई और धीरे-धीरे राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। 

संजू सैमसन का T20I डेब्यू कब हुआ था: 

संजू सैमसन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत T20 इंटरनेशनल डेब्यू से हुई थी। उन्होंने 19 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में अपना पहला T20I मुकाबला खेला। 

संजू सैमसन ने अपने डेब्यू मैच में 19 रन बनाए। भारत के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान उन्होंने स्टुअर्ट बिन्नी के साथ छठे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी की, लेकिन भारत को जीत नहीं दिला सके। जिम्बाब्वे ने यह मुकाबला 10 रन से जीता।

संजू सैमसन का ODI डेब्यू कब हुआ था?  

संजू सैमसन ने 23 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में अपना ODI डेब्यू किया था। उन्होंने 46 गेंदों पर 46 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंका ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में 39 ओवर में 227/7 रन बनाकर डकवर्थ-लुईस पद्धति से 3 विकेट से जीत दर्ज की। 

संजू सैमसन का टेस्ट डेब्यू: 

संजू सैमसन ने अभी तक भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। उन्होंने भारत के लिए वनडे और T20I फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनकी शुरुआत नहीं हुई है। 

संजू सैमसन ने कुल कितने शतक लगाए है?  Sanju Samson Total Century 

संजू सैमसन ने अभीतक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 4 शतक लगाए हैं। ODI में क्रिकेट में 1 और T20I में 3 शतक अभी तक उनके नाम है।  ODI में उनका पहला शतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आया था, जबकि T20I में उन्होंने 2024 में 3 शतक लगाए थे। इसके अलावा IPL में उनके नाम 5 शतक हैं, जिनमें 2026 सीजन के दो शतक भी शामिल हैं। इस तरह अंतरराष्ट्रीय और IPL मिलाकर उनके नाम कुल 9 शतक हैं। घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी उनके नाम 11 शतक दर्ज हैं। 

कुलदीप का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सफर 2017 में शुरू हुआ और इसके बाद उन्होंने टेस्ट, ODI और T20I तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

संजू सैमसन की ODI और T20I की यादगार पारियां: शतक से लेकर मैच जिताऊ प्रदर्शन

संजू सैमसन ने भारत के लिए ODI और T20I क्रिकेट में कई यादगार मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। ODI में उनकी सबसे खास पारी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2023 में 108 रन की रही, उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने निर्णायक वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम की। T20I में भी उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार परिचय दिया 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ 111 रन बनाकर उन्होंने अपना पहला T20I शतक लगाया। इसी साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 107 और नाबाद 109 रन की लगातार दो शतकीय पारियां खेलीं। इन प्रदर्शनों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सैमसन की पहचान को और मजबूत किया।

संजू सैमसन की बैटिंग शैली और पसंदीदा शॉट क्या है? 

संजू सैमसन दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं, जिनकी बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खालियत और ताकत एक अच्छी टाइमिंग के साथ साथ साफ सुथरी हिटिंग क्षमता है। छोटी या शॉर्ट गेंद मिलने पर वह तेजी से बैकफुट पर जाकर पुल शॉट खेलने में माहिर हैं।

उनके पसंदीदा और सबसे प्रभावी शॉट्स में पुल शॉट खास तौर पर शामिल है। इसके अलावा स्ट्रेट ड्राइव और कवर के ऊपर से लगाए गए शॉट भी उनके खेल को एक बड़ी पहचान देते है।

संजू सैमसन का निजी जीवन: दोस्तों के साथ घूमना, फिल्में देखना और घर का खाना पसंद 

संजू सैमसन अपने खाली समय में अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमना काफी पसंद करते हैं। मौका मिलने पर वह दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाते हैं। उन्हें किताब पढ़ना और फिल्में देखना, खासकर दक्षिण भारतीय और मलयालम फिल्में पसंद हैं। वह मोहन्लाल और रजनीकांत के काफी प्रशंसक हैं। और खाने में उन्हें घर का बना खाना और चॉकलेट पसंद है इसके अलावा वो फुटबॉल के भी काफी  शौकीन है। 

संजू सैमसन की नेटवर्थ कितनी है? 

संजू सैमसन की 2026 में अनुमानित नेटवर्थ करीब 80 से 100 करोड़ रुपये बताई जाती है। हालांकि, यह आधिकारिक आंकड़ा नहीं है और अलग-अलग रिपोर्टों में उनकी संपत्ति का अनुमान अलग मिलता है। उनकी कमाई के प्रमुख स्रोत IPL कॉन्ट्रैक्ट, BCCI केंद्रीय अनुबंध, अंतरराष्ट्रीय मैच फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। 2026 में उनकी IPL फीस 18 करोड़ रुपये बताई गई है, जबकि BCCI के ग्रेड-C अनुबंध के तहत वार्षिक रिटेनर फीस 1 करोड़ रुपये है। 

संजू सैमसन की पत्नी कौन है? 

संजू सैमसन की पत्नी का नाम चारुलता रेमेश (Charulatha Remesh) है। दोनों की मुलाकात मार इवानियोस कॉलेज, तिरुवनंतपुरम में पढ़ाई के दौरान हुई थी और 22 दिसंबर 2018 को कोवलम, केरल में निजी समारोह में शादी की। चारुलता ने रसायन विज्ञान में स्नातक और मानव संसाधन (HR) में उच्च शिक्षा प्राप्त की है।

संजू सैमसन की बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की खासियत:

संजू सैमसन की बल्लेबाजी की सबसे खास बात उनकी टाइमिंग, शॉट खेलने की क्षमता और तेजी से रन बनाने का अंदाज है। वह खासकर तेज गेंदबाजों के खिलाफ बैकफुट पर मजबूत शॉट खेलते हैं और स्पिन के खिलाफ भी बड़े शॉट लगाने की क्षमता रखते हैं। 

क्रिकेट की दुनिया मे विरार फास्ट के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले आयुष म्हात्रे का सम्बंध मुंबई से रहा है।

विकेटकीपर के रूप में उनकी तेज रिफ्लेक्स, गेंद को सुरक्षित तरीके से पकड़ने और स्टंपिंग के दौरान तेजी से गिल्लियां बिखेरने की क्षमता उनकी प्रमुख खूबियों में शामिल है। यही बल्लेबाजी की आक्रामकता और विकेट के पीछे चुस्ती उन्हें एक उपयोगी विकेटकीपर-बल्लेबाज बनाती है।  

संजू सैमसन की प्रमुख उपलब्धियां

  • 2013 में IPL Emerging Player of the Year: राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद सैमसन को 2013 में IPL का Emerging Player of the Year चुना गया।
  • IPL में 4 शतक: IPL 2026 के सीजन तक संजू सैमसन के नाम IPL में 4 शतक दर्ज हैं। उनका IPL में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 119 रन है, जो उन्होंने 2021 में पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाया था।
  • IPL में 5,000 रन का रिकॉर्ड: 2026 में उन्होंने IPL में 5,000 रन का आंकड़ा पार किया। उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार उन्होंने यह मुकाम 3,555 गेंदों में हासिल किया।
  • IPL में तीन अलग-अलग टीमों के लिए शतक: 2026 में CSK के लिए शतक लगाने के साथ वह तीन अलग-अलग IPL फ्रेंचाइजी के लिए शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हुए।
  • पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज जिन्होंने T20I शतक लगाया: अक्टूबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ 111 रन की पारी खेलकर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
  • 2024 में तीन T20I शतक: एक ही कैलेंडर वर्ष में तीन T20I शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने।
  • लगातार दो T20I पारियों में शतक : 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 107 और नाबाद 109 रन की पारियां खेलकर लगातार दो T20I शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने।
  • 2026 T20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन: 2026 T20 वर्ल्ड कप में सैमसन ने 321 रन बनाए और 199.37 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें Player of the Tournament चुना गया।
  • भारत की T20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा:  2024 और 2026 दोनों T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे।
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का रिकॉर्ड: 2026 तक सैमसन के नाम 1 ODI और 3 T20I शतक दर्ज हैं। उनका सर्वोच्च T20I स्कोर 111 और ODI में 108 रन है। 
  • IPL में सबसे कम उम्र के अर्धशतक लगाने वालों में शामिल: 2013 में अपने दूसरे IPL मैच में पंजाब के खिलाफ 41 गेंदों पर 63 रन बनाकर उन्होंने कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था।
  • List A क्रिकेट में दोहरा शतक:  2019-20 विजय हजारे ट्रॉफी में गोवा के खिलाफ 212* रन की पारी खेलकर उन्होंने List A क्रिकेट में अपना दोहरा शतक दर्ज किया।
  • पहला अंतरराष्ट्रीय शतक : 21 दिसंबर 2023 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI में 108 रन बनाकर सैमसन ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया

संजू सैमसन के रोचक तथ्य और रोचक जानकारी: 

  • संजू सैमसन का शुरुआती बचपन दिल्ली के GTB नगर की पुलिस कॉलोनी में बीता, जहां उनके पिता दिल्ली पुलिस में थे।
  • बचपन में दिल्ली की U-13 टीम में चयन नहीं हुआ, जिसके बाद उनका परिवार केरल लौट आया।
  • उनके पिता सैमसन विश्वनाथ दिल्ली की ओर से संतोष ट्रॉफी में फुटबॉल भी खेल चुके हैं।
  • केरल लौटने के बाद बिजू जॉर्ज ने मेडिकल कॉलेज ग्राउंड, तिरुवनंतपुरम में उनके क्रिकेट को निखारा।
  • संजू ने Mar Ivanios College से English Literature में B.A. की पढ़ाई की।
  • बचपन में वह क्रिकेट के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देते थे और IPS अधिकारी बनने का सपना देखते थे। 
  • 2013 में IPL डेब्यू के बाद उसी सीजन उन्हें Emerging Player of the Year का पुरस्कार मिला।
  • 2019 की विजय हजारे ट्रॉफी में गोवा के खिलाफ उन्होंने नाबाद 212 रन की शानदार पारी खेली।
  • दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 108 रन बनाकर उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया।
  • 2024 में उन्होंने T20I क्रिकेट में तीन शतक लगाए—बांग्लादेश के खिलाफ 111 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 107 व नाबाद 109 रन।
  • सितंबर 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 22 गेंदों पर 57 रन बनाकर उन्होंने अपना सबसे तेज T20I अर्धशतक लगाया।
  • इसी 57 रन की पारी के दौरान वह T20I में भारत के लिए ओपनर के तौर पर 1,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हुए।

संजू सैमसन के बारे में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल: FAQs 

Q. संजू सैमसन की उम्र कितनी है?

Ans. संजू सैमसन का जन्म 11 नवंबर 1994 को हुआ था। अभी उनकी उम्र 31 वर्ष है।

Q. संजू सैमसन का जन्म कहां हुआ था?

Ans. संजू काजन्म पुल्लुविला, तिरुवनंतपुरम, केरल में हुआ था।

Q. संजू सैमसन की लंबाई कितनी है?

Ans. संजू सैमसन की लंबाई लगभग 5 फीट 7 इंच (1.70 मीटर)  है।

Q. संजू सैमसन के पिता और माता का नाम क्या है?

Ans. संजू सैमसन के पिता का नाम सैमसन विश्वनाथ और माता का नाम लिजी विश्वनाथ है।

Q. संजू सैमसन की पत्नी का नाम क्या है? 

Ans. संजू सैमसन की पत्नी का नाम चारुलता रमेश है। दोनों ने 22 दिसंबर 2018 को शादी की थी।

Q. संजू सैमसन के कोच कौन हैं?

Ans. उनके शुरुआती क्रिकेट करियर में बिजू जॉर्ज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने तिरुवनंतपुरम में सैमसन को प्रशिक्षण दिया।

Q. संजू सैमसन ने IPL में डेब्यू कब किया था?

Ans. उन्होंने 2013 में राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL डेब्यू किया था।

Q. संजू सैमसन का IPL में पहला शतक कब आया था?

Ans. उन्होंने 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ 102 रन बनाकर अपना पहला IPL शतक लगाया था।

Q. संजू सैमसन का IPL में सर्वोच्च स्कोर कितना है?

Ans. संजू सैमसन का IPL में सर्वोच्च स्कोर 119 रन है, जो उन्होंने 2021 में पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाया था।

Q. संजू सैमसन का सबसे बड़ा घरेलू स्कोर कितना है?

Ans. विजय हजारे ट्रॉफी 2019-20 में गोवा के खिलाफ उन्होंने नाबाद 212 रन बनाए थे।

Q. संजू सैमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कब किया था?

Ans. संजू सैमसन ने 19 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।

Q. संजू सैमसन ने ODI डेब्यू कब किया था?

Ans. संजू सैमसन ने 23 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ अपना ODI डेब्यू किया था।

Q. संजू सैमसन का पहला अंतरराष्ट्रीय शतक कब आया था?

Ans. उन्होंने दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI में 108 रन बनाकर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया था।

Q. संजू सैमसन ने T20I में कितने शतक लगाए हैं?

Ans. 2024 में उन्होंने T20I क्रिकेट में तीन शतक लगाए थे।

Q. क्या संजू सैमसन ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला है?

Ans. नहीं। अभी तक संजू सैमसन ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू नहीं किया है।

Q. संजू सैमसन किस हाथ से बल्लेबाजी करते हैं?

Ans. संजू सैमसन दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं।

Q. संजू सैमसन का सबसे चर्चित घरेलू रिकॉर्ड कौन-सा है?

Ans. विजय हजारे ट्रॉफी में 212 रन* की उनकी पारी उनके प्रमुख घरेलू रिकॉर्ड में शामिल है।

Q. संजू सैमसन की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि क्या है?

Ans. उनके प्रमुख अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों में ODI शतक और 2024 में T20I क्रिकेट में लगाए गए तीन शतक शामिल हैं।

निष्कर्ष: 

संजू सैमसन की जीवनी (Sanju Samson Biography In Hindi) सिर्फ एक क्रिकेटर के आंकड़ों की कहानी नहीं, बल्कि कम उम्र में शुरू हुए उस सफर की कहानी है, जिसमें उन्होंने IPL से लेकर भारतीय टीम तक अपनी एक अगल पहचान बनाई। शानदार बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और कप्तानी के जरिए संजू ने क्रिकेट में एक खास ख्याति हासिल की। उनके करियर की उतार-चढ़ाव भरी यात्रा और यादगार पारियां तथा रिकार्ड आने वाले समय में भी क्रिकेट प्रेमियों को याद रहेंगी।

Photo: Anand Anil / Wikimedia Commons — CC BY-SA 4.0 | Cropped

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top