कुलदीप यादव के रिकॉर्ड : 2 ODI हैट्रिक, 350 विकेट, 6/25 का स्पेल और जानिए उनके सभी बड़े रिकॉर्ड

कुलदीप यादव के रिकॉर्ड

कुलदीप यादव के रिकॉर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आज अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। आज क्रिकेट के सभी प्रारूपों में उनके नाम कई रिकॉर्डस दर्ज है। भारतीय क्रिकेट में अगर स्पिन गेंदबाजी की बात हो और कुलदीप यादव का नाम  टॉप 10 में अपने आप शीर्ष पर निकल कर आता है। अपनी गूगली और एक अलग बॉलिंग शैली के कारण विश्व क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले कुलदीप यादव ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं। 

कुलदीप ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में एक अलग मुकाम हासिल किया है। खासकर सीमित ओवरों के क्रिकेट में उन्होंने कई यादगार प्रदर्शन किए हैं।वर्तमान में ODI क्रिकेट में उनके नाम 194 विकेट हैं, T20I क्रिकेट में वह 95 विकेट और टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 79 विकेट अपने नाम किए हैं।  

Table of Contents

कुलदीप यादव के रिकॉर्ड लिस्ट: (Kuldeep Yadav records list) 

कुलदीप यादव के रिकॉर्ड लिस्ट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी बड़ी है उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में कई रिकॉर्डस अपने नाम किये है उनके इन सभी रिकॉर्डो को हम आज इस लेख में विस्तार से जानगें। कुलदीप की लेफ्ट-आर्म wrist-spin, गुगली, फ्लाइट और गेंद को टर्न कराने की क्षमता उन्हें एक विकेट लेने वाला गेंदबाज बनाती है। खासकर मध्य ओवरों में वह सेट बल्लेबाजों को आउट करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

कुलदीप का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सफर 2017 में शुरू हुआ और इसके बाद उन्होंने टेस्ट, ODI और T20I तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 2026 तक उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 350 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं। 

उनके करियर में दो ODI हैट्रिक, 100 ODI विकेट का तेज रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ 6/25 जैसी शानदार गेंदबाजी और T20I में पांच विकेट लेने जैसी कई बड़ी उपलब्धियां शामिल हैं। आइए जानते हैं उनके प्रमुख रिकॉर्ड्स के बारे में।

IPL में 100 विकेट का आंकड़ा पार: 

कुलदीप यादव ने 21 मई 2025 को IPL में एक बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए 63वें मुकाबले में उन्होंने अपने IPL करियर के 100 विकेट पूरे किए। यह उपलब्धि उन्होंने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रयान रिकेल्टन को आउट करके हासिल की। 

इस मुकाबले में कुलदीप ने अपने चार ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट लिया। उनकी इकॉनमी रेट 5.50 रही। इस मैच में उनका एकमात्र विकेट रयान रिकेल्टन का था, लेकिन यह विकेट कुलदीप यादव के रिकॉर्ड्स के लिए एक ऐतिहासिक पल बना। 

रयान रिकेल्टन का विकेट लेने के साथ कुलदीप यादव IPL (इंडियन प्रीमियर लीग)  इतिहास में 100 विकेट पूरे करने वाले 29वें गेंदबाज बने। साथ ही वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले वो 11वें स्पिनर है। 

2018 एशिया कप में 10 विकेट: 

2018 एशिया कप कुलदीप यादव के रिकॉर्ड और करियर के लिए काफी खास रहा इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन से महत्वपूर्ण 10 विकेट लिए और भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों बने। 

कुलदीप ने इस पूरे टूर्नामेंट में 6 मैचों की 6 पारियों में 10 विकेट लिए और विकेटों की सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे। उन्होंने 58 ओवर में 237 रन दिए और उनका गेंदबाजी औसत 23.70 तथा इकॉनमी रेट 4.09 रहा। 

टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ 3/45 रहा। 28 सितंबर को दुबई में एशिया कप फाइनल में कुलदीप का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया उन्होंने 10 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट लिए।

जो रूट के 10 सबसे बड़े रिकॉर्ड: जिन्होने दी रूट को एक नई पहचान

एशिया कप में कुलदीप के साथ मुस्तफिजुर रहमान और राशिद खान ने भी 10-10 विकेट अपने नाम किये। कुलदीप के इस प्रदर्शन ने भारतीय टीम में उनकी भूमिका को काफी मजबूत किया। 

इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  222 रन बनाए और भारत ने इस मैच में आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल करते हुए 3 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने 2018 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय: 

कुलदीप यादव के रिकॉर्ड्स में सबसे शीर्ष और टॉप पर  उनकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो हैट्रिक का जिक्र सबसे पहले होता हैं। वर्तमान में कुलदीप ऐसे पहले भारतीय गेंदबाज हैं जिनके नाम ये कीर्तिमान हैं। अपनी गूगली और शानदार गेंदबाजी शैली के कारण आज विश्व क्रिकेट में उन्होंने अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। 

कुलदीप ने अपनी पहली हैट्रिक कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सितंबर 2017 में ली थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पारी का 33वां ओवर में मैथ्यू वेड को बोल्ड, एश्टन एगर को LBW और पैट कमिंस को विकेटकीपर एमएस धोनी के हाथों कैच पकड़ा कर अपनी हैट्रिक पूरी की थी। 

क्रिकेट की दुनिया मे विरार फास्ट के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले आयुष म्हात्रे का सम्बंध मुंबई से रहा है।

कुलदीप ने इन तीनों को लगातार तीन गेंदों पर आउट किया। इस हैट्रिक के साथ वह ODI क्रिकेट  में हैट्रिक लेने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज बने। इस मैच में कुलदीप ने 10 ओवर 54 रन देकर 3 विकेट लिए। 

इस मैच में उनकी  हैट्रिक भारत के लिए और कुलदीप यादव के रिकॉर्ड्स के लिए बेहद उपयोगी रही, क्योंकि उनकी हैट्रिक के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 148/8 हो गया और भारत ने इस मैच पर पूरी तरह अपनी पकड़ बना ली। भारत ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 50 रन से हराया।

कुलदीप यादव की दूसरी ODI हैट्रिक वेस्टइंडीज के खिलाफ: 

इसके दो साल बाद 2019 में फिर से उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर अपनी दूसरी हैट्रिक पूरी की और कुलदीप यादव के रिकॉर्ड्स एक हैट्रिक और दर्ज की उन्होंने अपनी ये हैट्रिक ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम में भारत बनाम वेस्टइंडीज, दूसरा ODI क्रिकेट मैच में ली थी। 

कुलदीप ने वेस्टइंडीज की पारी का 33वां ओवर में शाई होप को कैच आउट, जेसन होल्डर को स्टंप आउट और अल्जारी जोसेफ 0 रन पर कैच आउट करके अपनी हैट्रिक पूरी की। इस मैच में कुलदीप ने 10 ओवर की गेंदबाजी में 52 रन देकर 3 विकेट लिए। 

ये तीनों विकेट भी लगातार तीन गेंदों पर आए। होप को विराट कोहली ने कैच किया, होल्डर को ऋषभ पंत ने स्टंप किया और अल्जारी जोसेफ का कैच केदार जाधव ने पकड़ा। इस मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 107 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 387/5 का विशाल स्कोर बनाया, जबकि वेस्टइंडीज की टीम 280 रन पर ऑल आउट हो गयी। 

इस हैट्रिक के बाद कुलदीप यादव भारत के पहले गेंदबाज बने जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो हैट्रिक लीं और दोनों ही ODI क्रिकेट में आईं और ODI में दो हैट्रिक लेने वाले दुनिया के चुनिंदा गेंदबाजों में भी शामिल हो गए। इस उपलब्धि के साथ कुलदीप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने। 

यह रिकॉर्ड कुलदीप की गेंदबाजी में मौजूद उस खास क्षमता को दिखाता है, जिस कारण वह एक ही स्पेल में मैच का रुख बदल सकते हैं।

ODI में 100 विकेट पूरे करने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर: 

कुलदीप यादव ने 17 जनवरी 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में खेले गए दूसरे ODI (एकदिवसीय मैच) में अपने करियर का 100वां ODI विकेट हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया की पारी के 38वें ओवर में उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को 18 रन के स्कोर पर कप्तान विराट कोहली के हाथों एक्स्ट्रा कवर पर कैच आउट करवाया। और यह ऐतिहासिक विकेट हासिल किया। 

इस ऐतिहासिक विकेट के साथ कुलदीप 100 ODI विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर बने। उन्होंने यह मुकाम केवल 58 मैचों में हासिल किया, जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह के नाम था, जिन्होंने 2003 में 76 ODI में 100 विकेट पूरे किए थे। यानी कुलदीप ने हरभजन के रिकॉर्ड से 18 मैच कम में यह उपलब्धि हासिल की। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनका यह प्रदर्शन शानदार था। उस समय स्पिनरों में अफगानिस्तान के राशिद खान ने केवल 44 मैचों में और पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक ने 53 मैचों में अपने 100 ODI विकेट पूरे किए थे। कुलदीप ने 58 मैचों में यह मुकाम हासिल किया था और दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर के साथ स्पिनरों की सूची में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज थे। 

राजकोट में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 340 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 304 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत ने यह मुकाबला 36 रन से जीता और तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर की ।

ODI में 194 विकेट का शानदार रिकॉर्ड: 

कुलदीप यादव के रिकॉर्ड में उनका ये रिकॉर्ड काफी खास माना जाता है। कुलदीप 121 ODI मैचों में 194 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 27.05, इकॉनमी रेट 5.07 और स्ट्राइक रेट 31.98 गेंद प्रति विकेट रहा है।  उनका 194 विकेटों का यह आंकड़ा ODI क्रिकेट में उनकी गेंदबाजी क्षमता को प्रदर्शित करता हैं। 

कुलदीप का 194 विकेटों का ये सफर ODI क्रिकेट में 23 जून 2017 को वेस्टइंडीज के खिलाफ से शुरू हुआ था। शुरुआती वर्षों में उन्होंने अपनी गेंदबाजी क्षमता का खूब प्रदर्शन किया। खासतौर पर 2017 – 19 के दौर में उन्होंने भारत के लिए लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किये और इसी दौरान उन्होंने दो ODI हैट्रिक भी अपने नाम कीं।

कुलदीप ने भारतीय टीम के लिए लंबे समय तक सीमित ओवरों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मध्य ओवरों में उनकी गेंदबाजी काफी उपयोगी और महत्वपूर्ण रही है, जहां विकेट निकालना मैच का रुख बदल सकता है।

फ्लाइट, गूगली और टर्न इन तीनों का मिश्रण उनकी गेंदबाजी को एक मजबूत आधार देता है और बल्लेबाजों के लिए परेशानी पैदा करता है। उनकी अटैकिंग बॉलिंग न सिर्फ रनों पर अंकुश लगती है बल्कि विकेट भी निकलती है।

ODI में 6/25 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: 

कुलदीप का ODI क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा 6/25 है। उन्होंने यह शानदार प्रदर्शन 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में किया था। उन्होंने इस मैच में 10 ओवर की गेंदबाजी में 25 रन देकर 6 विकेट लिए और इन 10 ओवरों में उन्होंने 38 डॉट गेंदें भी फेंकीं। 

क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले टॉप 15 खिलाड़ी, जानिये पूरी लिस्ट
यह उनका ODI में पहला पांच विकेट हॉल था और इसी प्रदर्शन के लिए उन्हें Player of the Match चुना गया। कुलदीप के इस शानदार स्पेल के कारण इंग्लैंड पूरी टीम 49.5 ओवर में 268 रन पर ऑल आउट हुई। कुलदीप के अलावा उमेश यादव ने 2  और युजवेंद्र चहल ने 1 विकेट लिया। 

भारत ने यह लक्ष्य बड़ी आसानी से हासिल कर लिया इस मैच में रोहित शर्मा ने 114 गेंदों पर नाबाद 137 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने 75 रन की पारी खेली। भारत ने 40.1 ओवर में 269/2 बनाकर यह मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 350 से ज्यादा विकेट: 

कुलदीप यादव के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 350+ विकेटों का आंकड़ा रहा है। 2026 तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार उनके नाम टेस्ट, ODI और T20I मिलाकर 350 से ज्यादा विकेट हैं। कुलदीप के 365 अंतरराष्ट्रीय विकेटों में सबसे ज्यादा प्रभाव ODI क्रिकेट का रहा है। 

कुलदीप के रिकॉर्डस में उनके 194 ODI विकेट इस बात को दर्शाते हैं कि 50 ओवर के क्रिकेट में वह भारत के लिए कितने प्रभावी रहे हैं। उनका ODI गेंदबाजी औसत 27.05, इकॉनमी रेट 5.07 और स्ट्राइक रेट 31.98 है। उनके नाम ODI में 9 बार चार विकेट और 2 बार पांच विकेट लेने का प्रदर्शन भी शामिल है। 

ODI के अलावा कुलदीप ने T20I में 13.75 की औसत से कुल 54 मैचों में 95 विकेट लिए है जो इस फॉर्मेट में उनकी प्रभावशीलता को दर्शाता है। टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/17 है। T20I क्रिकेट में कुलदीप अबतक 2 बार 5 विकेट ले चुके है। 

कुलदीप को मुख्य रूप से सीमित ओवरों का विशेषज्ञ माना जाता है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 22.35 की औसत से 18 टेस्ट मैचों में कुल 79 विकेट लिए है और उनका सर्वश्रेष्ठ टेस्ट प्रदर्शन 5/40 हैं।

कुलदीप यादव के आकड़ें (kuldeep Yadav Stats)

ForTest ODI T20IIPL
Mat 19 121 54 110 
WT 80 194 95 112 
Eco 3.56 5.07 6.978.26 
Avg 23.4 27.1 13.8 27.9 
Run 252 215 48 210 
Avg 12.6 12.6 811.7

T20I में 5/17 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: 

कुलदीप यादव के रिकॉर्ड में उनका 5/17 का यह आंकड़ा काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने अपने करियर में अभीतक कुल 2 बार 5 विकेट लिए है और उनका T20I में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर 5 विकेट रहा है। 2018 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपने शुरुआती T20I करियर में पांच विकेट लेकर खास उपलब्धि हासिल की थी। 

कुलदीप यादव ने 14 दिसंबर 2023 को अपने 29वें जन्मदिन पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक T20I में शानदार गेंदबाजी करते हुए 2.5 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 5 विकेट लिए। यह उनके T20I करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। 

Saransh Jain Biography in Hindi: सारांश जैन की जीवनी, उम्र, घरेलू करियर और रिकॉर्ड 

इस मैच में कुलदीप यादव ने रीजा हेंड्रिक्स,  एडेन मार्करम, डोनोवन फेरेरा, केशव महाराज और डेविडमिलर जैसे दिग्गज खिलाडियों को आउट किया। इस प्रदर्शन के बाद कुलदीप T20I क्रिकेट में दो बार पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में शामिल हो गए। 

इस मैच में भारत ने कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार शतक की मदद से 20 ओवर में 201 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम कुलदीप के आगे टिक न सकी और 95 पर ऑल आउट हो गई। और कुलदीप यादव के शानदार स्पेल की वजह से भारत ने मुकाबला 106 रन से जीत लिया। 

टेस्ट डेब्यू पर चार विकेट: 

कुलदीप यादव ने 25 मार्च 2017 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (HPCA Stadium) में अपना टेस्ट डेब्यू किया। यह मैच बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का चौथा और निर्णायक टेस्ट था। सीरीज उस समय 1-1 से बराबर थी, इसलिए मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण था। 

इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने पांच गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया। इसी बदलाव के तहत 22 वर्षीय कुलदीप यादव को टेस्ट डेब्यू का मौका मिला। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। 

शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा था। एक समय उसका स्कोर 144/1 था और डेविड वॉर्नर तथा स्टीव स्मिथ ने दूसरी विकेट के लिए बड़ी साझेदारी कर भारत पर दबाव बना दिया था।

इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कुलदीप को गेंदबाजी पर लगाया और यहीं से मैच का रुख बदलना शुरू हुआ। कुलदीप ने अपनी कलाई की स्पिन, फ्लाइट और गुगली से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान किया। 

अपने पहले टेस्ट की पहली पारी में कुलदीप ने  23 ओवर में 68 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उन्होंने इस मैच में डेविड वॉर्नर, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल और मैथ्यू वेड के महत्वपूर्ण विकेट लिए। 

कुलदीप के शानदार डेब्यू के बाद भारत ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 300 रन पर रोक दिया और 32 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया केवल 137 रन पर आउट हो गया। भारत ने मैच 8 विकेट से जीता और चार टेस्ट मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर की।

टेस्ट क्रिकेट में 79 विकेट:  कुलदीप यादव का शानदार रिकॉर्ड 

कुलदीप ने अपना टेस्ट डेब्यू मार्च 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला में किया था और पहली ही टेस्ट पारी में 4 विकेट लेकर अपनी क्षमता का परिचय दिया। कुलदीप यादव ने टेस्ट क्रिकेट में भले ही सीमित मैच खेले हैं, लेकिन कम मौकों में उन्होंने अपनी लेफ्ट-आर्म रिस्ट स्पिन से शानदार प्रभाव छोड़ा है। 

कुलदीप यादव ने 18 टेस्ट मैचों की 34 पारियों में 79 विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में अपनी उपयोगिता साबित की है। टेस्ट क्रिकेट में उनका गेंदबाजी औसत 22.35 रहा है और कुलदीप का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 40 रन देकर 5 विकेट है। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में कई बार पांच विकेट लेने वाले प्रदर्शन भी दर्ज हैं 

कुलदीप यादव के रिकॉर्ड से जुड़े FAQs

Q. कुलदीप यादव के नाम ODI में कितने विकेट हैं?

Ans. उपलब्ध 2026 आंकड़ों के अनुसार कुलदीप यादव ने ODI क्रिकेट में 194 विकेट लिए हैं।

Q. कुलदीप यादव का ODI में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन क्या है?

Ans. उनका सर्वश्रेष्ठ ODI प्रदर्शन 6 विकेट पर 25 रन है।

Q. कुलदीप यादव ने 100 ODI विकेट कितनी पारियों में पूरे किए?

Ans. उन्होंने 58वीं ODI गेंदबाजी पारी में 100 विकेट पूरे किए।

Q. कुलदीप यादव के T20I में कितने विकेट हैं?

Ans. उपलब्ध 2026 आंकड़ों के अनुसार उनके नाम T20I में 95 विकेट हैं।

Q. कुलदीप यादव ने IPL में 100 विकेट कब पूरे किए?

Ans. उन्होंने 21 मई 2025 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL में 100 विकेट पूरे किए। 

Q. कुलदीप यादव के नाम कुल कितने अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं?

Ans. कुलदीप यादव के नाम  टेस्ट, ODI और T20I को मिलाकर 350+ से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं। उनके करियर में ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट आए हैं।

Q. कुलदीप यादव ने ODI में कितने विकेट लिए हैं?

Ans. कुलदीप यादव के नाम ODI क्रिकेट में अभीतक कुल 194 विकेट हैं। उन्होंने यह विकेट 121 मैचों में हासिल किए हैं और उनका ODI में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/25 है।

Q. ODI में कुलदीप यादव का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन क्या है?

Ans. कुलदीप यादव का ODI में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6 विकेट पर 25 रन है। उन्होंने यह शानदार प्रदर्शन  इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में 2018 में किया था।

Q. कुलदीप यादव ने ODI में 100 विकेट कितने मैचों में पूरे किए थे?

Ans. कुलदीप यादव ने 58वें ODI मैच में अपना 100वां विकेट पूरा किया था। इस उपलब्धि के साथ वह सबसे तेज 100 ODI विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बने थे।

Q. कुलदीप यादव का 100वां ODI विकेट किस बल्लेबाज का था?

Ans. कुलदीप यादव ने अपना 100वां ODI विकेट ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी को आउट करके पूरा किया था। उनको यह उपलब्धि 17 जनवरी 2020 को राजकोट में हासिल हुई थी।

Q. कुलदीप यादव ने ODI में कितनी हैट्रिक ली हैं?

Ans. कुलदीप यादव ने अंतरराष्ट्रीय ODI क्रिकेट मेंअभीतक दो हैट्रिक ली हैं। उनकी पहली हैट्रिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 में और दूसरी वेस्टइंडीज के खिलाफ 2019 में आई थी।

Q. कुलदीप यादव की पहली ODI हैट्रिक किन खिलाड़ियों के विकेट से पूरी हुई थी?

Ans. 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी हैट्रिक में मैथ्यू वेड, एश्टन एगर और पैट कमिंस लगातार तीन गेंदों पर आउट हुए थे।

Q. कुलदीप यादव की दूसरी ODI हैट्रिक किस टीम के खिलाफ आई थी?

Ans. उनकी दूसरी ODI हैट्रिक वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 दिसंबर 2019 को विशाखापत्तनम में आई थी। उन्होंने शाई होप, जेसन होल्डर और अल्जारी जोसेफ को लगातार तीन गेंदों पर आउट किया था।

Q. 2018 एशिया कप में कुलदीप यादव ने कितने विकेट लिए थे?

Ans. कुलदीप यादव ने 2018 एशिया कप में 6 मैचों में 10 विकेट लिए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ 3/45 रहा था।

Q. IPL में कुलदीप यादव ने 100 विकेट कब पूरे किए?

Ans. कुलदीप यादव ने 21 मई 2025 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना 100वां IPL विकेट पूरा किया था। उन्होंने रयान रिकेल्टन को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की थी। 

Q. कुलदीप यादव का T20I में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन क्या है?

Ans. कुलदीप यादव का T20I में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/17 है। उन्होंने यह प्रदर्शन 14 दिसंबर 2023 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में किया था।

Q. कुलदीप यादव ने T20I में 5/17 के दौरान किन बल्लेबाजों को आउट किया था?

Ans. उनके पांच विकेट रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम, डोनोवन फेरेरा, केशव महाराज और डेविड मिलर के थे।

Q. कुलदीप यादव ने टेस्ट डेब्यू में कितने विकेट लिए थे?

Ans. कुलदीप यादव ने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में 4/68 का शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने डेविड वॉर्नर, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल और मैथ्यू वेड के विकेट लिए थे।

Q. कुलदीप यादव के टेस्ट क्रिकेट में कितने विकेट हैं?

Ans. कुलदीप यादव ने टेस्ट क्रिकेट में 79 विकेट हासिल किए हैं। उनका टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ पारी प्रदर्शन 5/40 है।

Q. कुलदीप यादव का सबसे खास गेंदबाजी रिकॉर्ड कौन-सा माना जाता है?

Ans. उनके कई रिकॉर्ड खास हैं, लेकिन दो ODI हैट्रिक, 58 मैचों में 100 ODI विकेट और ODI में 6/25 उनके सबसे उल्लेखनीय गेंदबाजी रिकॉर्ड्स में शामिल हैं।

Q. कुलदीप यादव को विकेट लेने वाला गेंदबाज क्यों माना जाता है?

Ans. कुलदीप की लेफ्ट-आर्म wrist-spin, गुगली, फ्लाइट और गेंद को टर्न कराने की क्षमता उन्हें विकेट लेने वाला गेंदबाज बनाती है। खासकर मध्य ओवरों में वह सेट बल्लेबाजों को आउट करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

Q. कुलदीप यादव के रिकॉर्ड्स में सबसे अनोखी उपलब्धि क्या है?

Ans. उनकी दो ODI हैट्रिक सबसे अनोखी उपलब्धियों में से एक हैं। खास बात यह है कि दोनों हैट्रिक अलग-अलग टीमों ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ आईं और दोनों में उन्होंने लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लिए।

निष्कर्ष

कुलदीप यादव के रिकॉर्ड (Kuldeep Yadav Records) कुलदीप यादव के रिकॉर्डस उनकी गेंदबाजी क्षमता का शानदार परिचय देते है। उनकी गेंदबाजी शैली ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दी है, दो ODI हैट्रिक से लेकर 100 ODI विकेट का तेज रिकॉर्ड और 350 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेटों तक, उनका सफर लगातार मेहनत और वापसी की एक अद्भुत कहानी रहा है। कुलदीप यादव के रिकॉर्ड ने आज उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी प्रसिद्ध प्रदान की है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top