
दिग्वेश राठी की जीवनी (Digvesh Rathi Biography In Hindi) भारतीय क्रिकेट के एक ऐसे युवा स्पिन गेंदबाज की कहानी है, जिन्होंने स्थानीय क्रिकेट से शुरुआत करके दिल्ली के घरेलू क्रिकेट और फिर IPL तक अपनी पहचान बनाई। दिग्वेश सिंह राठी अपनी राइट-आर्म लेग-स्पिन, गेंद में छिपी वैरिएशन और विकेट लेने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। दिल्ली प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें बड़ी पहचान मिली।
इस लेख में हम दिग्वेश राठी की जीवनी, उम्र, जन्म, घरेलू क्रिकेट करियर, IPL करियर, आंकड़े, गेंदबाजी शैली, रिकॉर्ड और उनके क्रिकेट सफर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में विस्तार से जानेंगे।
Table of Contents
Table of Contents
दिग्वेश राठी का जीवन परिचय: (Digvesh Rathi Biography)
नोटबुक सेलिब्रेशन से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले क्रिकेटर दिग्वेश राठी का जन्म 15 दिसम्बर 1999 को दिल्ली में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ है। दिग्वेश सिंह राठी के करियर का प्रारंभिक दौर काफी कठिनाइयों और चुनौतियों से घिरा हुआ था। एक बेहतरीन कोचिंग और प्रशिक्षण के लिए उस वक्त उनके पास ज्यादा विकल्प और संसाधन नही थें।
पर कड़ी मेहनत और बढ़ते आत्मविश्वास ने हर चुनौती से लड़ने में उनका काफी साथ दिया। दिग्वेश राठी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते हैं।
दिग्वेश राठी एक मेहनती और प्रतिभाशाली लेग स्पिनर हैं, जिन्होंने संघर्ष और कई चुनोतियों के बाद घरेलू क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई। और एक मिस्ट्री स्पिनर के रूप में उन्होंने क्रिकेट जगत में अपनी एक अगल पहचान बनाई।
दिग्वेश राठी का बॉयोडाटा (प्रोफाइल)
| नाम (Name) | दिग्वेश राठी |
| पेशा (Profession) | क्रिकेटर (गेंदबाज) |
| जन्म (Date Of Birth) | 15 दिसंबर 1999 |
| धर्म (Religion) | हिंदू धर्म |
| नागरिकता (Nationality) | भारतीय |
| घरेलू टीम | दिल्ली |
| आईपीएल टीम | लखनऊ सुपरजाइंट्स |
| IPL डेब्यू | 24 मार्च 2025 |
| गृह नगर (Home Town) | दिल्ली |
| IPL नीलामी कीमत | 30 लाख |
| बैटिंग स्टाइल (Batting Style) | दाएं हाथ के बल्लेबाज |
| बॉलिंग स्टाइल (Bowling Style) | दाएं हाथ के लेगब्रेक गेंदबाज |
| जर्सी नंबर (Jersey Number) | 74 |
| वजन (Weight – Approx) | 65 kg |
| आंखों का रंग (Eye Colour) | काला |
| बालों का रंग (Hair Colour) | काला |
| लम्बाई (Hight ) | 5 फुट 7 इंच |
| आदर्श खिलाड़ी ( Ideal Player ) | सुनील नारायण |
क्रिकेट में करियर की शुरुआत :
दिग्वेश राठी के शुरुआती क्रिकेट करियर में स्थानीय क्लबो, स्कूली और क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अपने करियर के शुरुआती दौर में एक स्थानीय मैच के दौरान उन्होंने लगातार पाँच गेंदों में पाँच विकेट लेकर पूरे वातावरण में सनसनी फैला दी।
इस मैच में दिग्वेश राठी ने तीन बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा जबकि दो बल्लेबाजों को उन्होंने पगबाधा आउट किया। इस पारी में दिग्वेश राठी ने कुल सात विकेट अपने नाम किए। इस बेहतरीन प्रदर्शन ने उन्हें स्थानीय और क्षेत्रीय टूर्नामेंटों में काफी बड़ा नाम दिया।
अंडर -19, अंडर – 23 स्तर के मैचों में उनका प्रदर्शन काफी खराब और निराशाजनक रहा पर स्थानीय और क्षेत्रीय टूर्नामेंटों ने उन्हें एक अगल पहचान दी और उनका बेहतरीन मार्गदर्शन किया, क्रिकेट में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने एक बल्लेबाज के रूप में की, पर समय के साथ उनकी सोच और रणनीति में बदलाव आया और फिर एक रहस्यमय गेंदबाज के रूप में चयनकर्ताओं को अपना परिचय दिया।
दिग्वेश राठी एक मेहनती और प्रतिभाशाली लेग स्पिनर हैं, जिन्होंने संघर्ष और कई चुनोतियों के बाद घरेलू क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई। एक मिस्ट्री स्पिनर के रूप में उन्होंने क्रिकेट जगत में अपनी एक अगल पहचान बनाई।
दिग्वेश राठी की उम्र: (Digvesh Singh Rathi Age)
वर्तमान में दिग्वेश राठी की उम्र 26 साल है वो हर साल 24 दिसंबर को अपना जन्मदिन (Birthday) सेलिब्रेट करते है। उनका जन्म 24 दिसंबर 1999 को हुआ है। क्रिकेट के मैदान पर अपेक्षाकृत कम उम्र में उन्होंने अपनी पहचान एक प्रभावी लेग-स्पिन गेंदबाज के रूप में बनाई है। उनकी उम्र का यह दौर उनके करियर के लिए खास माना जा सकता है, क्योंकि IPL जैसे बड़े मंच पर प्रदर्शन के बाद उनके सामने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी जगह मजबूत करने का यह उचित अवसर है।
दिग्वेश सिंह राठी कौन हैं?
दिग्वेश सिंह राठी भारत के एक क्रिकेटर और दाएं हाथ के लेग-स्पिन गेंदबाज हैं। वह घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं और IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलते हैं। उनकी गेंदबाजी में अलग-अलग वैरिएशन और गेंद को बल्लेबाज से छिपाकर डिलीवरी करने की तकनीक उन्हें दूसरे स्पिनरों से अलग बनाती है।
Saransh Jain Biography in Hindi: सारांश जैन की जीवनी, उम्र, घरेलू करियर और रिकॉर्ड
उन्होंने 29 नवंबर 2024 को दिल्ली की ओर से Syed Mushtaq Ali Trophy में अपना T20 घरेलू डेब्यू किया। इससे पहले Delhi Premier League 2024 में 10 मैचों में 14 विकेट लेकर उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।
दिग्वेश राठी का घरेलू क्रिकेट करियर :
दिग्वेश सिंह राठी के करियर में स्थानीय क्रिकेट, कॉरपोरेट क्रिकेट और दिल्ली के क्लब स्तर की क्रिकेट का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अपने शुरुआती दौर में उन्हें DDCA के ट्रायल में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बाद में उन्होंने स्थानीय क्रिकेट में लगातार गेंदबाजी करते हुए उन्ह अपनी एक अलग पहचान बनाई।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू:
DPL 2024 के शानदार और असाधारण प्रदर्शन के बाद राठी को दिल्ली की सीनियर टीम में जगह मिली। लखनऊ सुपर जायंट्स के द्वारा उन्हें आईपीएल नीलामी में खरीदे जाने के बाद उन्होंने 29 नवंबर 2024 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में दिल्ली के लिए अपना घरेलू T20 डेब्यू किया।
उनका यह पहला मैच दिल्ली बनाम मणिपुर था और मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। अपने डेब्यू सीजन में राठी ने दिल्ली के लिए 2 मैच खेले और 3 विकेट लिए। इस डेब्यू के बाद उन्होंने दिल्ली के लिये कई धरेलू मैच खेले और अपने दम पर अपने क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाया।
दिग्वेश को 2018-19 सत्र में दिल्ली अंडर-23 टीम में चुना गया , पर उन्हें परफॉर्म करने का मौका नहीं मिला, इस सत्र के बाद वो कई सालों तक बाहर रहे और फिर दिल्ली प्रीमियर लीग में उन्हें खेलने का मौका मिला। और यहाँ से उनके क्रिकेट करियर को एक बड़ी रफ्तार मिली। यह रफ्तार इतनी बड़ी थी कि कई बड़े मंचों ने उन्हें ट्रायल के लिये ऑफर भेजे।
दिग्वेश राठी और दिल्ली प्रीमियर लीग :
दिग्वेश राठी के क्रिकेट करियर को मजबूत और आगे ले जाने में दिल्ली प्रीमियर लीग ने एक महत्वपूर्ण रोल निभाया हैं इन लीग मैचों ने उनके बेसिक को काफी सशक्त किया। इन लीग मैचों में अपनी दमदार गेंदबाजी से उन्होंने कई मैचों को अपनी ओर मोड़ने में सफलता पाई।
दिग्वेश ने टीम में अपने आप को एक भरोसेमंद स्पिनर के रूप में स्थापित किया। दिल्ली प्रीमियर लीग ने घरेलू क्रिकेट में उन्हें काफी प्रसिद्धि दिलाई, इस प्रसिद्धि के बाद उन्हें कई बड़े मंचों से बड़े अवसर मिलना चालू हुए। DPL ने उनके करियर को नई ऊचाइयों के साथ साथ एक नई उड़ान भी दी।
कुलदीप यादव के रिकॉर्ड : 2 ODI हैट्रिक, 350 विकेट, 6/25 का स्पेल और जानिए उनके सभी बड़े रिकॉर्ड
DPL 2024 का सत्र दिग्वेश राठी के लिए काफी खास और बेहतरीन रहा इस सत्र में इन्होंने South Delhi Superstarz की तरफ़ से खेलते हुए 10 मैचों में 14 विकेट लिए अपने इस प्रदर्शन के बाद वो एक अच्छे विकेट-टेकिंग स्पिनर के रूप में उभरकर चयनकर्ताओं के सामने आए।
उनके इस असाधारण प्रदर्शन के बाद बड़े मंचों से उनके लिए ट्रायल के ऑफर आना शुरू हुए,और उन्हें खुद को साबित करने के मौके भी मिले। लेकिन अगले साल यानी 2025 में दिल्ली प्रीमियर लीग में उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा उन्हें एक एक विकेट के लिए काफी संघर्ष और ज्यादा रन खर्च करने पड़े इस सत्र के दौरान उनके व्यवहार को कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन माना गया और उनपर जुर्माने लगे।
दिग्वेश राठी का आईपीएल ( IPL ) डेब्यू और पहला विकेट :
लेगस्पिनर दिग्वेश राठी को आईपीएल 2025 से पहले मेगा नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये में खरीदा था। दिग्वेश राठी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल में अपना डेब्यू 24 मार्च 2025 को किया।
अपने डेब्यू मैच में उन्होंने अपनी रहस्यमय गेंदबाजी से शुरुआती ओवरों में बल्लेबाज़ों को खूब चौकाया। अपने ओवर की तीसरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को आउट कर आईपीएल में अपना पहला विकेट लिया, इसके बाद उन्होंने विपराज निगम का भी विकेट लिया अपने इस डेब्यू मैच में उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी में 31 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए।
2025 के आईपीएल सीजन में दिग्वेश राठी के प्रदर्शन ने सबको बहुत प्रभावित किया, अपनी गेंदबाजी के दम पर उन्होंने इस सीजन में कई बड़े मैचों के रुख पलटा उनकी इस बेहतरीन प्रतिभा ने उन्हें जल्द ही टीम का एक भरोसेमंद खिलाड़ी बना दिया।
दिग्वेश राठी के IPL आकड़ें (Digvesh Rathi Stats)
दिग्वेश सिंह राठी ने IPL में अब तक 23 मैचों में 19 विकेट लिए हैं। IPL 2025 में उन्होंने 14 विकेट, जबकि IPL 2026 में 5 विकेट हासिल किए। उनका IPL में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 2/30 है।
| Mat | 23 |
| Inn | 23 |
| WT | 19 |
| BB | 2/30 |
| B Ave | 43.47 |
| ER | 9.07 |
| Runs | 3 |
| HS | 2* |
दिग्वेश राठी का टर्निंग प्वाइंट वाला मैच :
दिग्वेश राठी ने अपने क्रिकेट करियर में कई शानदार परियां खेली ,पर उन्हें असली पहचान और बड़े मौके दिल्ली प्रीमियर लीग से मिले, 2024 में दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में दिग्वेश राठी ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की टीम के लिए खेलते हुए अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबको बहुत प्रभावित किया।
अपनी बेहतरीन स्पिन से उन्होंने कई बल्लेबाजों को अपनी गुगली पर कई बार नचाया, इस टूर्नामेंट में उन्होंने 10 मैचों में 7.82 की बेहतरीन इकॉनमी से कुल 14 विकेट लिए। टूर्नामेंट के टॉप विकेट-टेकर्स की लिस्ट में वो चौथे स्थान पर रहे, इस टूर्नामेंट में उन्होंने मिडिल ओवर्स में गेंदबाजी करते हुए कई विकेट लिए।
आयुष म्हात्रे की जीवनी: उम्र, करियर, रिकॉर्ड, IPL जर्सी और उपलब्धियां
इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी लेग-स्पिन व गूगली से बल्लेबाज़ों को काफी परेशान किया और उनपर दबाव बनाया, अपने इस असाधारण प्रदर्शन के बाद दिग्वेश राठी बड़े मंचों विशेषकर फ्रेंचाइज़ी टीमों के सामने एक मिस्ट्री स्पिनर बनकर सामने आए।
दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 में 14 विकेट उनके करियर के लिए काफी उपयोगी सिद्ध हुए। उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें घरेलू क्रिकेट में एक अलग पहचान दी इसके बाद उन्हें दिल्ली की सीनियर टीम में चुना गया और नवंबर 2024 में उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू किया किया
दिग्वेश राठी की खेल शैली (Digvesh Rathi playing style)
दिग्वेश सिंह राठी दाएं हाथ के लेग-ब्रेक गेंदबाज हैं, जो अपनी अलग-अलग गेंदों और बल्लेबाज को गेंद की वैरिएशन छिपाकर डालने की क्षमता के कारण मिस्ट्री स्पिनर के रूप में पहचाने जाते हैं। उनकी इस प्रतिभा के कारण बल्लेबाज अक्सर उनकी कैरम बॉल और गूगली को समझ नही पाते और आसानी से उनके जाल में फंस जाते हैं।
दिग्वेश को कलाइयों के इस्तेमाल से लेग-स्पिन फेंकते में एक विशेष महारत हासिल हैं, दिग्वेश राठी का यह यूनिक स्टाइल उन्हें और खिलाड़ियों से अलग बनाता हैं और उन्हें एक नई पहचान देता है. इनकी गेंदबाजी को निखारने में उनके कोच विजय दहिया, सन्दीप सिंह और उनके आदर्श सुनील नरेन का बेहतरीन योगदान रहा हैं।
इन तीनो से दिग्वेश ने अपने करियर में बहुत कुछ सीखा है। लेग-स्पिनर दिग्वेश राठी, सुनील नरेन को अपना आदर्श बताते हैं दोनों का बोलिंग एक्शन एक दूसरे से काफी मेलजोल खाता हैं।
दिग्वेश राठी का नोटबुक सेलिब्रेशन और जुर्माना :
IPL 2025 में लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खेलते हुए दिग्वेश राठी ने प्रियांश आर्या का विकेट लेने के बाद, जश्न का एक नया अंदाज अपनाया उनके इस जश्न को दर्शकों ने नोटबुक सेलिब्रेशन का नाम दिया।
प्रियांश को आउट करने के बाद उन्होंने मैदान पर हवा में कुछ लिखने का इशारा करते हुए अपना सेलिब्रेशन किया मैच के बाद उनके इस सेलिब्रेशन पर कई सवाल उठे उनके इस सेलिब्रेशन को किसी ने खेल का हिस्सा बताया तो कई लोगों ने इसे आक्रामक और उकसाने वाला जश्न माना।
बाद में BCCI ने भी उनके इस सेलिब्रेशन को आक्रामक और IPL आचार संहिता (Code of Conduct) के उल्लंघन माना उनकी इस हरकत पर उन्हें मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया।
फिर उसके बाद मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ नमन धीर का विकेट लेने के बाद उन्होंने यह जश्न मनाया इस बार उनपर मैच फीस का 50% जुर्माना लगा और दो अवमूल्यन अंक दिए गए इस बार उन्हें भविष्य में इस तरह की हरकतों के लिए वॉर्न भी किया गया।
राहुल द्रविड़ के सबसे बड़े रिकॉर्ड: जानिए उनके 15 दिलचस्प आंकड़े और कीर्तिमान
पर दिग्वेश कहा सुधरने वाले थे 20 मई, 2025 को LSG vs SRH बना एक मैच में इस सेलिब्रेशन के दौरान अभिषेक शर्मा के साथ उनकी तीखी बहस हुई बाद में , राठी पर एक बार फ़िर 50% का जुर्माना लगा और एक मैच के लिए उन्हें टीम से बाहर भी किया गया।
दिग्वेश राठी की उपलब्धियाँ :
- दिग्वेश राठी सुनील नरेन को अपना आदर्श मानते हैं उनका बॉलिंग स्टाइल काफी हद तक सुनील नरेन से मेच खाता हैं।
- दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने IPL तक का सफर तय किया।
- दिग्वेश सिंह राठी को आईपीएल 2025 में पहली बार लखनऊ सुपर जायंट्स ने 30 लाख में खरीद था।
- दिग्वेश राठी पर उनके सेलिब्रेशन की वजह से आईपीएल में दो बार दंड लगाया गया है.
- दिग्वेश राठी का हेयरस्टाइल इमरान ताहिर से ,बॉलिंग एक्शन सुनील नरेन से ,और सेलिब्रेशन केसरिक विलियम्स से मिलता जुलता हैं।
- मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने अपना पहला प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार लिया।
- भारतीय क्रिकेट में दिग्वेश राठी एक मिस्ट्री स्पिनर के रूप में जाने जाते हैं।
- दिग्वेश राठी ने अपने करियर की शुरुआत एक बल्लेबाज के रूप में की थी लेकिन बाद में उन्होंने करियर डिमांड के अनुसार इसमें चेज किया।
- आईपीएल 2025 में उन्हें कोड ऑफ
- आईपीएल 2025 में उन्हें कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के कारण एक मैच के लिए सस्पेंड किया गया।
निष्कर्ष :
दिग्वेश राठी की जीवनी (Digvesh Rathi Biography) एक ऐसे युवा क्रिकेटर के संघर्ष और मेहनत की कहानी है, जिन्होंने घरेलू और स्थानीय क्रिकेट में लगातार मेहनत के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई। DPL 2024 में शानदार प्रदर्शन, दिल्ली के लिए घरेलू T20 क्रिकेट और इसके बाद IPL में मिले मौके ने उनके क्रिकेट करियर को नई दिशा दी। उनकी वैरिएशन वाली लेग-स्पिन गेंदबाजी और विकेट लेने की क्षमता उन्हें दूसरे गेंदबाजों से अलग बनाती है। दिग्वेश राठी का करियर अभी शुरुआत के दौर में है, लेकिन उनकी प्रतिभा उन्हें भविष्य के महत्वपूर्ण स्पिन गेंदबाजों में शामिल कर सकती है।
दिग्वेश राठी से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q. दिग्वेश राठी का घरेलू क्रिकेट में सबसे बड़ा ब्रेकथ्रू कौन-सा टूर्नामेंट रहा?
Ans. दिग्वेश राठी के घरेलू करियर का सबसे बड़ा ब्रेकथ्रू Delhi Premier League 2024 रहा, जहां उन्होंने South Delhi Superstarz के लिए प्रभावशाली गेंदबाजी की और यह से इन्हें एक नहीं पहचान मिली।
Q. DPL 2024 में दिग्वेश राठी ने कितने विकेट लिए थे?
Ans. दिग्वेश राठी ने DPL में काफी प्रभावशाली गेंदबाजी की उन्होंने DPL 2024 में 10 मैचों में 14 विकेट हासिल किए थे।
Q. दिग्वेश राठी ने दिल्ली के लिए सीनियर घरेलू क्रिकेट में कब डेब्यू किया?
Ans. उन्होंने 29 नवंबर 2024 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली के लिए T20 डेब्यू किया।
Q. दिग्वेश राठी का घरेलू क्रिकेट डेब्यू किस टीम के खिलाफ हुआ था?
Ans. उनका डेब्यू मणिपुर के खिलाफ हुआ था।
Q. दिग्वेश राठी ने डेब्यू मैच में कितने विकेट लिए थे?
Ans. उन्होंने अपने डेब्यू मुकाबले में 2 विकेट हासिल किए थे।
Q. दिग्वेश राठी किस राज्य की घरेलू टीम के लिए खेलते हैं?
Ans. दिग्वेश राठी दिल्ली की घरेलू क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं।
Q. क्या दिग्वेश राठी ने रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया है?
Ans. उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार अभी तक उनका रणजी ट्रॉफी डेब्यू नहीं हुआ है।
Ans. उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार उनका List A डेब्यू अभी दर्ज नहीं है।
Ans. उनकी सबसे बड़ी खासियत गेंदों में वैरिएशन और बल्लेबाज को गति तथा स्पिन में बदलाव से परेशान करना है।
Q. दिग्वेश राठी किस गेंदबाजी शैली के लिए जाने जाते हैं?
Ans. वह दाएं हाथ के लेग-ब्रेक गेंदबाज हैं और अपनी विविधताओं के कारण प्रभावी साबित होते हैं।
Q.2025-26 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राठी का प्रदर्शन कैसा रहा?
Ans. उन्होंने दिल्ली के लिए 5 मैचों में 7 विकेट लिए और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/22 रहा।
Q.क्या दिग्वेश राठी ने घरेलू क्रिकेट में शतक बनाया है?
Ans. उनकी प्रमुख पहचान बल्लेबाजी नहीं बल्कि गेंदबाजी है; घरेलू क्रिकेट में उनके नाम कोई प्रमुख बल्लेबाजी उपलब्धि दर्ज नहीं है।
Q. दिग्वेश राठी का घरेलू क्रिकेट में मुख्य रोल क्या है?
Ans. उनका मुख्य रोल स्पिन गेंदबाज का है। टीम उनसे बीच के ओवरों में विकेट निकालने और रन गति पर नियंत्रण रखने की उम्मीद करती है।
Q. दिग्वेश राठी का DPL 2024 प्रदर्शन उनके करियर के लिए क्यों महत्वपूर्ण था?
Ans. DPL 2024 में लगातार विकेट लेने से उन्हें घरेलू स्तर पर पहचान मिली और इसके बाद उन्हें दिल्ली की सीनियर T20 टीम में अवसर मिला।
Q. क्या दिग्वेश राठी ने DPL में South Delhi Superstarz के लिए खेला है?
Ans. हां, उन्होंने South Delhi Superstarz का प्रतिनिधित्व किया है और 2024 सीजन में टीम के लिए महत्वपूर्ण विकेट लिए।
Q.दिग्वेश राठी को घरेलू क्रिकेट में किस तरह का गेंदबाज माना जाता है?
Ans. उन्हें आक्रामक और विविधता वाले लेग-स्पिन गेंदबाज के रूप में देखा जाता है, जो विकेट लेने के साथ बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं।
Q.दिग्वेश राठी के घरेलू करियर की शुरुआत किस तरह हुई?
Ans. उनका सफर सीधे बड़े मंच से शुरू नहीं हुआ। उन्होंने स्थानीय और कॉरपोरेट क्रिकेट में खेलते हुए अपनी गेंदबाजी को निखारा और फिर DPL जैसे बड़े मंच तक पहुंचे।
Q. दिग्वेश राठी के घरेलू क्रिकेट करियर की सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि क्या है?
Ans. DPL 2024 में 10 मैचों में 14 विकेट उनका शुरुआती घरेलू करियर का सबसे उल्लेखनीय प्रदर्शन माना जा सकता है।