
शुभमन गिल की जीवनी (Shubman Gill Biography in Hindi) सिर्फ एक क्रिकेटर के रिकॉर्ड और उपलब्धियों का नाम नहीं, बल्कि छोटे शहर से निकलकर भारतीय क्रिकेट के बड़े मंच तक पहुंचने की प्रेरक यात्रा है। बचपन से ही क्रिकेट के प्रति उनका लगाव इतना गहरा था कि परिवार ने भी उनके सपने को पूरा करने में पूरा साथ दिया।
पंजाब के एक छोटे से गांव से क्रिकेट की शुरुआत करने वाले गिल ने घरेलू क्रिकेट से लेकर आईपीएल और भारतीय टीम तक का सफर तय किया। इस दरमियान उन्होंने क्रिकेट के इन सभी प्रारूपों में कई रिकॉर्ड और उपलब्धियां अपने नाम की। इस जीवनी में जानिए उनके जन्म, परिवार, शिक्षा, क्रिकेट करियर, रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों से जुड़ी खास बातें।
Table of Contents
Table of Contents
शुभमन गिल का शुरुआती जीवन — खेतों के बीच शुरू हुआ क्रिकेट का सफर
शुभमन गिल का जन्म पंजाब के फाजिल्का जिले में 8 सितंबर 1999 को हुआ था। उनका जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ, जहां खेती के साथ क्रिकेट के प्रति भी खास लगाव था। शुभमन गिल का इस खेल से परिचित करीब तीन-चार साल की उम्र में हुआ। उनकी इस प्रतिभा को देखकर उनके पिता लखविंदर सिंह खुद गिल को गेंदबाजी कराते थे।
बेटे को बेहतर क्रिकेट सुविधाएं दिलाने के लिए परिवार बाद में मोहाली शिफ्ट हो गया, जहां पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम के आसपास उन्हें अभ्यास का बेहतर माहौल मिला।
शुभमन गिल घरेलू क्रिकेट में पंजाब का और आईपीएल में गुजरात टाइटन्स (GT) का प्रतिनिधित्व करते है। 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ उनका IPL सफर शुरू हुआ। 2022 से वे गुजरात टाइटन्स (GT) का हिस्सा हैं और वर्तमान में इसी टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
शुभमन गिल का संछिप्त जीवन परिचय | Shubman Gill Short Biography
| पूरा नाम | शुभमन गिल |
| जन्म तिथि | 8 सितंबर 1999 |
| जन्म स्थान | फाजिल्का, पंजाब |
| उम्र | 27 वर्ष |
| पिता का नाम | लखविंदर सिंह |
| माता का नाम | कीरत गिल |
| बहन का नाम | शहनील गिल |
| लम्बाई | 5 फीट 10 इंच |
| वजन | लगभग 70 kg |
| बल्लेबाजी | दाएं हाथ के बल्लेबाज |
| भूमिका | टॉप ऑर्डर बल्लेबाज |
| जर्सी नंबर | 77 |
| घरेलू टीम | पंजाब |
| IPL टीम | गुजरात टाइटंस |
| IPL डेब्यू | 14 अप्रैल 2018 (KKR) |
| वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
| IPL में पहली कीमत | ₹1.8 करोड़ |
| वर्तमान IPL कीमत | ₹16.5 करोड़ |
| ODI डेब्यू | 31 जनवरी 2019 |
| Test डेब्यू | 3 जनवरी 2023 |
शुभमन गिल कौन हैं? | Who is Shubman Gill?
शुभमन गिल कौन हैं? शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट के प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही अपनी शानदार बल्लेबाजी से अलग पहचान बनाई। फाजिल्का, पंजाब में जन्मे गिल दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और क्रिकेट के तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जूनियर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते हुए अपनी पहचान बनाई।
शुभमन गिल की उम्र कितनी है? — Shubman Gill Age, Date of Birth & Birthplace
शुभमन गिल का जन्म 8 सितंबर 1999 को फाजिल्का, पंजाब, भारत में हुआ था। और वर्तमान में उनकी उम्र 27 वर्ष है। उनका जन्म दिन हर साल 8 सितंबर आता है। और उनका जन्मस्थान (Birthplace) फाजिल्का, पंजाब है। उम्र के साथ उनके क्रिकेट करियर ने भी लगातार ऊंचाई हासिल की है। आज वह सिर्फ भारत के प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल नहीं हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का नेतृत्व भी कर रहे है।
शुभमन गिल का परिवार — माता-पिता और बहन के बारे में जानिए
शुभमन गिल की क्रिकेट यात्रा में उनके परिवार की भूमिका काफी ज्यादा महत्वपूर्ण रही है। पंजाब के एक किसान परिवार में जन्मे शुभमन को क्रिकेट की राह पर आगे बढ़ाने में उनके पिता लखविंदर सिंह गिल का सबसे बड़ा योगदान रहा।
जो रूट के 10 सबसे बड़े रिकॉर्ड: जिन्होने दी रूट को एक नई पहचान
नमन धीर: क्रिकेट करियर, Naman Dhir Best IPL Innings, रिकॉर्ड और उपलब्धियां
शुभमन गिल के पिता कौन हैं? | Who is Shubman Gill’s Father?
शुभमन के पिता का नाम लखविंदर सिंह गिल है। वह कृषि से जुड़े हैं और शुभमन के शुरुआती क्रिकेट प्रशिक्षण में उनकी बड़ी भूमिका रही। बचपन में वह अपने बेटे को लगातार गेंदबाजी कराकर अभ्यास करवाते थे। जब उन्हें लगा कि शुभमन में क्रिकेट की खास प्रतिभा है, तो वह परिवार के साथ मोहाली शिफ्ट हो गए।
शुभमन गिल की मां का नाम क्या है? | Who is Shubman Gill’s Mother?
शुभमन की मां का नाम कीरत गिल (Keart/Kirat Gill) है। वह गृहिणी हैं और परिवार के साथ शुभमन के क्रिकेट सफर में लगातार सहयोग करती रही हैं। गिल को इस मुकाम तक पहुचाने में उनकी भी भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
शुभमन गिल की बहन कौन हैं? | Who is Shubman Gill’s Sister?
शुभमन गिल की बहन का नाम शहनील गिल (Shahneel Gill) है। भाई-बहन के बीच करीबी रिश्ता है और शहनील कई मौकों पर शुभमन के क्रिकेट सफर के दौरान उनके साथ नजर आई हैं। परिवार के इस करीबी रिश्ते की झलक शुभमन के सार्वजनिक जीवन और सोशल मीडिया से जुड़ी तस्वीरों में भी देखने को मिलती है।
शुभमन गिल की शिक्षा – स्कूल और पढ़ाई से जुड़ी जानकारी
शुभमन गिल की पढ़ाई का सफर भी उनके क्रिकेट करियर की तरह ही दिलचस्प रहा है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा मैनाव मंगल स्मार्ट स्कूल, सेक्टर 64, मोहाली से शिक्षा हासिल की।
गिल ने कक्षा 10 तक पढ़ाई की, लेकिन जैसे-जैसे क्रिकेट में उनका प्रदर्शन निखरता गया, उनका पूरा ध्यान पेशेवर क्रिकेट की ओर बढ़ने लगा। कम उम्र में ही उन्हें जूनियर क्रिकेट में सफलता मिलने लगी थी।
गिल की शिक्षा भले ही 10वीं के बाद रुक गई हो पर उनके सीखने का सफर नहीं रुका। पढ़ाई के बाद, क्रिकेट का मैदान उनकी पाठशाला बना जहां उन्होंने अनुभव, अनुशासन और लगातार अभ्यास से क्रिकेट के सभी प्रारूपों में डिग्री हासिल की।
शुभमन गिल के क्रिकेट कोच — किसने तराशा इस युवा बल्लेबाज को?
शुभमन गिल के शुरुआती क्रिकेट सफर को आकार देने में लखविंदर सिंह गिल, सुखविंदर सिंह ‘टिंकू’ और करसन घावरी की अहम भूमिका रही। उनके पिता लखविंदर सिंह ने सबसे पहले उन्हें क्रिकेट की बुनियादी ट्रेनिंग दी। मोहाली में सुखविंदर सिंह “टिंकू” ने उनकी बल्लेबाजी को निखारा।
विराट कोहली के 15 अनोखे रिकॉर्ड: जो आज भी उनके नाम कायम हैं
इसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर करसन घावरी ने गिल के क्रिकेट सफर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उन्हें कम उम्र में बड़े स्तर के अभ्यास का अनुभव दिलाया। इन मार्गदर्शकों की मेहनत और गिल के निरंतर अभ्यास ने उनकी तकनीक को मजबूत किया और उन्हें आगे के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के लिए तैयार किया।
शुभमन गिल ने क्रिकेट खेलना कब शुरू किया? — Shubman Gill Cricket Journey, Training and Academy
शुभमन गिल ने क्रिकेट की शुरुआत बहुत छोटी उम्र में, करीब 4- 5 साल की उम्र में कर दी थी। उनके पिता लखविंदर सिंह गिल भी क्रिकेट का अच्छा खासा अनुभव रखते थे। जिस कारण उन्हें गिल के शौक को समझने में देर नही लगी।
उनके पिता ने ही उन्हें सबसे पहले क्रिकेट की बारीकियां सिखानी शुरू कीं। गांव के खेत पर शुभमन घंटों बल्लेबाजी करते थे और उनके पिता उन्हें गेंदबाजी कराकर अभ्यास करवाते थे। बाद में उनकी प्रतिभा को बेहतर मंच देने के लिए परिवार ने 2007 में मोहाली जाने का निश्चय किया।
मोहाली आने के बाद बदली क्रिकेट की दिशा:
मोहाली पहुंचने के बाद शुभमन का दाखिला Mohali Cricket Association (MCA) Academy में कराया गया यहां उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ने के लिए बेहतर माहौल मिला। यहाँ जब गिल को कोच सुखविंदर सिंह ने पहली बार बल्लेबाजी करते हुए देखा तो वह उनकी टाइमिंग देखकर काफी प्रभावित हुए। और फिर बाद में उन्होंने गिल की खेले शैली को और निखारा।
कोच करसन घावरी से मुलाकात:
मोहाली में ट्रेनिंग के दौरान पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज करसन घावरी की नजर भी गिल पर पड़ी। करीब 12 साल की उम्र में गिल के प्रदर्शन से प्रभावित होकर घावरी ने उन्हें अंडर-19 स्तर के तेज गेंदबाजों के खिलाफ अभ्यास करने का मौका दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद पंजाब के जूनियर क्रिकेट के लिए उनका रास्ता और मजबूत हुआ।
इसके बाद शुभमन ने पंजाब के जूनियर क्रिकेट में तेजी से कदम बढ़ाए। 2014 में पंजाब इंटर-डिस्ट्रिक्ट U-16 टूर्नामेंट में उन्होंने 351 रन की शानदार पारी खेली और नर्मल सिंह के साथ पहले विकेट के लिए 587 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। यहां से इस प्रतिभाशाली बच्चे का नाम भारतीय क्रिकेट के भविष्य के खिलाड़ियों में गिना जाने लगा।
शुभमन गिल का आयु वर्ग क्रिकेट सफर — Shubman Gill Age-Group Cricket Journey
कोचों के प्रशिक्षण के बाद शुभमन गिल ने करीब 11 साल की उम्र में पंजाब के अंडर-16 जिला स्तर पर जगह बनाई। मोहाली में प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने पांच मैचों में 330 रन बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके बाद वह अंडर-14 क्रिकेट में खेले और फिर पंजाब अंडर-16 टीम तक पहुंचे।
2013-14 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में गिल ने सात मैचों में 734 रन बनाए। फिर अगले सीजन 2014-15 में भी उन्होंने 1,018 रन बनाकर पंजाब को खिताब दिलाया और लगातार दूसरी बार BCCI के सर्वश्रेष्ठ अंडर-16 क्रिकेटर चुने गए।
इसी दौर में अंडर-16 इंटर-डिस्ट्रिक्ट मैच में मोहाली के लिए 351 रन और नर्मल सिंह के साथ 587 रन की रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। इसके बाद अंडर-19 स्तर पर पहुंचे और 2018 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। इन लगातार उपलब्धियों के बाद गिल ने 2017 में पंजाब के लिए सीनियर घरेलू क्रिकेट में कदम रखा।
शुभमन गिल का घरेलू क्रिकेट करियर — Shubman Gill Domestic Cricket Career
शुभमन गिल ने जूनियर क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। 2014 में इंटर-डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में 351 रन बनाने के बाद वह सुर्खियों में आए। इसके बाद विजय मर्चेंट ट्रॉफी में अंडर-16 स्तर पर दोहरा शतक जड़कर उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
शुभमन गिल ने विजय हजारे ट्रॉफी में डेब्यू कब किया:
शुभमन गिल ने 17 साल की उम्र में पंजाब के लिए 2016-17 विजय हजारे ट्रॉफी से घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत की। 25 फरवरी 2017 को उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में विदर्भ के खिलाफ अपना लिस्ट-ए डेब्यू किया। इसके बाद अपने दूसरे ही मैच में असम के खिलाफ 121 रन की शानदार पारी खेलकर पहली लिस्ट-ए सेंचुरी जड़ी।
रणजी ट्रॉफी में डेब्यू:
इसके बाद 17 नवंबर 2017 को 18 साल की उम्र में गिल ने बंगाल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया। अपने दूसरे रणजी मैच में सर्विसेज के खिलाफ 129 रन बनाए। दिसंबर 2018 में तमिलनाडु के खिलाफ 268 रन की पारी खेलकर पहला प्रथम श्रेणी दोहरा शतक भी लगाया।
2018-19 रणजी ट्रॉफी गिल के घरेलू करियर के लिए काफी खास रही, उन्होंने केवल पांच मैचों में 728 रन बनाए। इसके बाद दलीप ट्रॉफी और देवधर ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा और उन्हें कप्तानी का अवसर मिला।
इस दौरान गिल ने पंजाब के लिए लगातार बड़ी पारियों खेली और यहाँ से वह भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारों में शामिल हुआ।
घरेलू T20 में शुभमन गिल का डेब्यू – पहली पारी में 48 रन
शुभमन ने 8 नवंबर 2019 को पंजाब की ओर से हैदराबाद के खिलाफ अपना घरेलू T20 डेब्यू किया। चंडीगढ़ में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने 42 गेंदों पर 48 रन की एक शानदार पारी खेली।
शुभमन गिल का अंडर-19 करियर – विश्व कप से मिली नई पहचान
गिल को अंडर-19 क्रिकेट में पहचान 2016 के U-19 एशिया कप से मिली। श्रीलंका में खेले गए इस टूर्नामेंट में वह भारतीय टीम का हिस्सा थे और फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 70 रन बनाकर भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद उनका प्रदर्शन लगातार बेहतर होता गया और वह भारत की युवा टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज बन गए।
2018 U-19 विश्व कप में गिल का जलवा – 372 रन और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
न्यूजीलैंड में खेले गए 2018 U-19 विश्व कप में गिल भारतीय टीम के उप-कप्तान थे। उन्होंने टूर्नामेंट के 6 मैचों में 124 की बेहतरीन औसत से कुल 372 रन बनाए। और पाकिस्तान के खिलाफ 30 जनवरी 2018 के सेमीफाइनल में गिल ने नाबाद 102 रन की शानदार पारी खेली। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें Player of the Tournament चुना गया।
U-19 विश्व कप ने बदली पहचान – रिकॉर्ड प्रदर्शन से टीम इंडिया तक
गिल ने 2018 U-19 विश्व कप में औसत 124 और स्ट्राइक रेट 112.38 के साथ 372 रन बनाए और उन्हें Player of the Tournament चुना गया। वह ICC की Team of the Tournament में भी शामिल हुए।
भारत ने 3 फरवरी 2018 को ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व कप जीता। इस टूर्नामेंट के बाद गिल की पहचान सिर्फ भारत के युवा बल्लेबाज के रूप में नहीं रही, बल्कि उन्हें भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे के तौर पर देखा जाने लगा।
शुभमन गिल का आईपीएल करियर | Shubman Gill IPL Career, Auction, Debut & Records
गिल के लिए IPL सिर्फ एक T20 प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि वह उनके लिए एक ऐसा मंच बना जहां उनकी प्रतिभा को बड़े क्रिकेट सितारों के बीच पहचान मिली। KKR के साथ 2018 शुरू हुआ उनका IPL सफर ने धीरे-धीरे मगर आईपीएल की कप्तानी तक पहुंचा।
शुभमन गिल की पहली IPL नीलामी – ₹20 लाख से ₹1.8 करोड़ तक कैसे पहुंची बोली?
U-19 विश्व कप 2018 में गिल के शानदार प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया। इसके बाद 27-28 जनवरी 2018 को हुई IPL नीलामी में शुभमन गिल की बेस प्राइस ₹20 लाख थी। पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें उनके बेस प्राइस से 9 गुना ज्यादा कीमत के साथ ₹1.8 करोड़ में खरीदा।
शुभमन गिल का IPL डेब्यू कब हुआ – KKR की जर्सी में पहली पारी कैसी रही?
14 अप्रैल 2018 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गिल ने अपना IPL डेब्यू किया। इस IPL डेब्यू के समय उनकी उम्र 18 साल 7 महीने थी।
अपने IPL डेब्यू में शुभमन गिल को सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला और उन्होंने इस मैच में नाबाद रहते हुए कुल 3 रन बनाए। गिल की ये शुरुआत छोटी रही पर यही मुकाबला उनके IPL सफर की शुरुआत बना और कुछ सालों बाद इसी युवा बल्लेबाज ने आईपीएल में अपनी एक अलग छाप छोड़ी।
गिल का IPL में पहला अर्धशतक:
डेब्यू मैच के कुछ समय बाद गिल ने अपनी बल्लेबाजी क्षमता का शानदार परिचित देते हुए 3 मई 2018 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 36 गेंदों पर नाबाद 57 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।
यह गिल का IPL में पहला अर्धशतक था। उनके इसी प्रदर्शन ने KKR में उनकी भूमिका को और मजबूत किया। आगे चलकर यही युवा बल्लेबाज IPL में कप्तानी तक पहुंचा।
शुभमन गिल का IPL में कौन सा सीजन सबसे ज्यादा अच्छा रहा:
शुभमन गिल के IPL करियर में 2023 का सीजन सबसे ज्यादा अच्छा और शानदार रहा। गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए उन्होंने 17 मैचों में 890 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की।
इस सीजन गिल ने 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 129 रन रहा। उनका बल्लेबाजी औसत 59.33 और स्ट्राइक रेट 157.80 रहा।
क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ गिल ने 129 रनों की तूफानी पारी खेलकर GT को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। यह सीजन उनके IPL करियर का यादगार पल बना।
शुभमन गिल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर – भारत की जर्सी में पहला कदम
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन और IPL में बड़ी पारियां खेलने के बाद शुभमन गिल के सामने अब सबसे बड़ा मंच था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट यहां उनके सामने विश्व के बेहतरीन गेंदबाज थे और साथ साथ उनकी बढ़ती हुई उम्मीदें भी थीं।
शुभमन गिल का ODI डेब्यू: 19 साल 4 महीने की उम्र में भारत की जर्सी मिली
शुभमन गिल ने 31 जनवरी 2019 को न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन के सेडन पार्क में अपना ODI डेब्यू किया। इसी के साथ वह भारत के लिए ODI खेलने वाले 227वें खिलाड़ी बने।
19 साल की उम्र में भारत की ब्लू जर्सी के साथ मैदान पर उतरना, उनके लिए घरेलू और U-19 क्रिकेट में किए गए बेहतरीन प्रदर्शनों का नतीजा था।
शुभमन ने अपने पहले एकदिवसीय ODI मैच में कुल 9 रन बना सके, लेकिन उनकी बेहतरीन टाइमिंग और बल्लेबाजी क्षमता ने क्रिकेट विशेषज्ञों का ध्यान खींचा।
Test डेब्यू — 21 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली टेस्ट पारी
शुभमन गिल ने 26 दिसंबर 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर 21 साल की उम्र में अपना टेस्ट डेब्यू किया। यह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट था।
गिल ने इस दौरे पर अपनी बल्लेबाजी से खास प्रभाव छोड़ा और बाद में ब्रिस्बेन के गाबा में चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में 91 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर भारत की ऐतिहासिक सीरीज जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
T20I डेब्यू — 23 साल की उम्र में तीनों फॉर्मेट का सफर पूरा
शुभमन गिल ने 3 जनवरी 2023 को श्रीलंका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना T20I डेब्यू किया। इस डेब्यू के समय उनकी उम्र 23 साल 117 दिन थी। इस T20I डेब्यू में उनकी शुरुआत कुछ खास नही रही इस मैच में उन्होंने कुल 5 रन बनाये। इसी के साथ गिल भारत के लिए तीनों अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ी बने। गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला T20I शतक लगाया।
शुभमन गिल की कप्तानी सफर – U-19 से भारतीय टीम के कप्तान बनने तक का सफर
शुभमन गिल भारत के कप्तान कब बने? शुभमन गिल की कप्तानी का सफर युवा क्रिकेट से शुरू होकर धीरे धीरे भारतीय टीम तक पहुंचा। 2018 U-19 विश्व कप में वह भारत के उप-कप्तान रहे और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।
इसके बाद 2019 में उन्होंने India Blue और India C की कप्तानी करते हुए नेतृत्व का अनुभव हासिल किया। IPL में 2024 में गुजरात टाइटंस ने उन्हें अपना कप्तान बनाया।
जो रूट के 10 सबसे बड़े रिकॉर्ड: जिन्होने दी रूट को एक नई पहचान
इसके बाद 2025 में BCCI ने गिल को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया। इसके बाद 2026 में उन्होंने भारत की ODI टीम की कप्तानी भी संभाली। इस तरह उनका कप्तानी करियर युवा क्रिकेट से शुरू होकर टीम इंडिया तक पहुंचा।
शुभमन गिल का सबसे बड़ा स्कोर कितना है? Shubman Gill Highest Score
शुभमन गिल का Test, ODI और T20I में Highest Score कितना है? शुभमन गिल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर 269 रन है, यह उच्च स्कोर उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 2 जुलाई 2025 को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर बनाया था। यह पारी उनके टेस्ट करियर की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी रही।
वनडे क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 208 रन है, यह आकर्षक पारी गिल ने 18 जनवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 149 गेंदों पर खेली थी।
T20I में गिल का सर्वोच्च स्कोर 126 रन है यह स्कोर उन्होंने 1 फरवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में केवल 63 गेंदों में बनाया था। T20I में यह गिल का अपना पहला शतक था।
IPL में शुभमन गिल का सर्वोच्च स्कोर 129 रन है। गिल ने यह विस्फोटक पारी सिर्फ 60 गेंदों में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 26 मई 2023 को खेली थी। उनकी इस पारी ने GT को फाइनल में पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। घरेलू क्रिकेट में 268 रन तमिलनाडु के खिलाफ पहला दोहरा शतक
घरेलू क्रिकेट में शुभमन गिल का सर्वोच्च स्कोर कितना है? प्रथम श्रेणी घरेलू क्रिकेट में गिल का सर्वोच्च स्कोर 268 रन है। उन्होंने यह पारी तमिलनाडु के खिलाफ मोहाली में दिसंबर 2018 को खेली थी। गिल ने यह शानदार और आकर्षक पारी 328 गेंदों में खेली और यह उनका पहला फर्स्ट-क्लास दोहरा शतक भी था।
शुभमन गिल ने कितने अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हैं? Shubman Gill International Centuries
शुभमन गिल ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 34 शतक लगाए हैं। इनमें टेस्ट क्रिकेट में 11 शतक, ODI में 22 शतक और T20I में 1 शतक शामिल है। गिल ने वनडे में अपना पहला शतक 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया था। और इसी प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर 208 रन है।
टेस्ट क्रिकेट में गिल का सबसे बड़ा स्कोर 269 रन है, जो उन्होंने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। और T20I में उनका उच्च स्कोर 126 रन* हैं। इस तरह तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में शतक लगाने वाले शुभमन गिल भारत के प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल हैं।
शुभमन गिल की नेट वर्थ और कमाई — कितनी है संपत्ति?
शुभमन गिल की नेट वर्थ का कोई आधिकारिक आंकड़ा सार्वजनिक नहीं है। 2026 की विभिन्न रिपोर्टों में उनकी अनुमानित संपत्ति करीब ₹35 करोड़ से ₹100 करोड़ तक बताई गई है। उनकी कमाई के प्रमुख स्रोत BCCI कॉन्ट्रैक्ट, IPL सैलरी, मैच फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। 2026 में गुजरात टाइटंस से उनकी IPL सैलरी ₹16.5 करोड़ है, जबकि BCCI के Grade-A कॉन्ट्रैक्ट से उन्हें ₹5 करोड़ सालाना मिलते हैं।
शुभमन गिल की पत्नी कौन हैं? क्या उनकी शादी हो चुकी है?
शुभमन गिल की पत्नी की पत्नी का क्या नाम है? अभी उनकी कोई पत्नी नहीं है। उपलब्ध विश्वसनीय सार्वजनिक जानकारी के अनुसार, शुभमन गिल अभी अविवाहित हैं। 2026 में IPL के दौरान जब उनसे शादी को लेकर सवाल पूछा गया था, तब भी उन्होंने शादी की किसी योजना से इनकार किया था।
शुभमन गिल की बैटिंग शैली | Shubman Gill Playing Style
शुभमन गिल की बल्लेबाजी में क्लासिकल तकनीक और आधुनिक आक्रामकता का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। वह शुरुआत में गेंद को अच्छी तरह परखते हैं और जरा सी खराब गेंद मिलने पर बिना झिझक उसे बाउंड्री के पार भेज देते हैं।
शुभमन गिल के विस्तृत आकड़ें और रिकॉर्डस
गिल का कवर ड्राइव और स्ट्रेट ड्राइव खास तौर पर आकर्षित करने वाले बेहतरीन शॉट है। तेज गेंदबाजों के खिलाफ बैकफुट पर शॉट खेलने की क्षमता और स्पिनरों के खिलाफ कदमों का इस्तेमाल उनकी बल्लेबाजी को काफी प्रभावशाली बनाते है।
शुभमन गिल की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत उनकी टाइमिंग, संतुलन और उचित शॉट चयन है, जिसकी वजह से वह जरूरत के अनुसार पारी को संभालने और रन गति को मेंटेन रखने में सफल रहते है।
शुभमन गिल का पसंदीदा शॉट – कवर ड्राइव में दिखती है उनकी बल्लेबाजी की खूबसूरती
शुभमन की बल्लेबाजी की सबसे खास पहचान उनका कवर ड्राइव है। गेंद थोड़ी बाहर और फुल हो तो गिल पूरे संतुलन के साथ बल्ला चलाते हैं और गेंद कवर क्षेत्र को पार करती हुई सीमा रेखा से बाहर हो जाती है। इस शॉट में उनकी शानदार टाइमिंग और तकनीक साफ नजर आती है। खुद गिल भी इस कवर ड्राइव को अपना पसंदीदा शॉट बता चुके हैं।
शुभमन गिल के रिकॉर्ड और उपलब्धियां | Shubman Gill Records and Achievements
- U-19 विश्व कप 2018: भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए।
- U-19 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन: विश्व कप में गिल ने 372 रन बनाए और 124 की शानदार औसत से बल्लेबाजी की।
- वनडे में तेज रिकॉर्ड: 38 पारियों में 2,000 वनडे रन पूरे कर सबसे तेज बल्लेबाज बने।
- वनडे दोहरा शतक का रिकॉर्ड: 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रन की पारी खेलकर वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने।
- IPL 2023 का खास सीजन: गुजरात टाइटंस के लिए 17 मैचों में 890 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीती।
- IPL में बड़ी पहचान: 2023 में 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाकर अपना सर्वश्रेष्ठ IPL सीजन खेला।
- टेस्ट कप्तानी में बड़ी पारी: 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में 269 रन बनाकर भारतीय कप्तान के तौर पर शानदार रिकॉर्ड बनाया।
- 2025 चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय टीम के साथ चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे।
- ICC सम्मान: गिल अब तक चार बार ICC Men’s Player of the Month का पुरस्कार जीत चुके हैं।
- 2026 में गिल का नया मुकाम: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में 84* और 154 रन की पारियां खेलीं।
निष्कर्ष:
शुभमन गिल की जीवनी (Shubman Gill Biography in Hindi) उस युवा क्रिकेट की एक प्रेरक कहानी है जिसने अपनी शानदार टाइमिंग और आकर्षक बल्लेबाजी से कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दमपर पंजाब से शुरू हुआ उनका क्रिकेट सफर घरेलू क्रिकेट और IPL के शानदार सफर को पार करता हुआ अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा। इसके बाद उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कई कीर्तिमान स्थापित किये।
क्रिकेटर शुभमन गिल के बारे में पूछ जाने वाले सवाल: FAQs
Q. शुभमन गिल का क्रिकेट करियर किस टीम से शुरू हुआ?
Ans. गिल ने जूनियर स्तर पर पंजाब क्रिकेट से अपनी पहचान बनाई और आगे चलकर पंजाब की सीनियर टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेला।
Q. शुभमन गिल का पसंदीदा शॉट कौन सा है?
Ans. शुभमन गिल को कवर ड्राइव और स्ट्रेट ड्राइव पसंद हैं। उनकी बल्लेबाजी में इन शॉट्स की शानदार टाइमिंग देखने को मिलती है।
Q. गिल का IPL में सबसे शानदार सीजन कौन सा रहा?
Ans. IPL 2023 गिल के लिए सबसे शानदार सीजन रहा। उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए 17 मैचों में 890 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीती इस सीजन उन्होंने 3 शतक लगाए।
Q. शुभमन गिल की बल्लेबाजी की खासियत क्या है?
Ans. उनकी बल्लेबाजी में बेहतरीन टाइमिंग, मजबूत तकनीक और आक्रामक अंदाज का संतुलन देखने को मिलता है।
Q. क्या शुभमन गिल की शादी हो चुकी है?
Ans. नहीं, उपलब्ध सार्वजनिक जानकारी के अनुसार शुभमन गिल अभी अविवाहित हैं और उनकी कोई पत्नी नहीं है।
Q. शुभमन गिल भारत के लिए किन फॉर्मेट में खेल चुके हैं?
Ans. शुभमन भारत के लिए टेस्ट, वनडे और T20I तीनों अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में खेल चुके हैं।
Q. शुभमन गिल के करियर का टर्निंग पॉइंट क्या माना जाता है?
Ans. 2018 अंडर-19 विश्व कप में उनके शानदार प्रदर्शन को उनके करियर का महत्वपूर्ण मोड़ माना जाता है। उन्होंने उस टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी कर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।
Q. शुभमन गिल की बल्लेबाजी को खास क्यों माना जाता है?
Ans. गिल की बल्लेबाजी में क्लासिकल तकनीक और आधुनिक आक्रामकता का अच्छा मेल है। उनकी टाइमिंग और कवर ड्राइव खास तौर पर चर्चा में रहती है।
Q. शुभमन गिल के क्रिकेट करियर में पंजाब की क्या भूमिका रही?
Ans. पंजाब ने गिल के शुरुआती क्रिकेट सफर को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जूनियर स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें पंजाब की सीनियर टीम में आगे बढ़ने का अवसर मिला।
Q. शुभमन गिल किस स्टेट का है?
Ans. गिल भारत के पंजाब राज्य के है। यहाँ फाजिल्का में एक सिख परिवार में गिल का जन्म हुआ था।
Q. शुभमन गिल का पूरा नाम क्या है?
Ans. शुभमन सिंह गिल (Shubman Singh Gill)। वह भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।
Q. शुभमन गिल का ODI डेब्यू कब हुआ था?
Ans. 31 जनवरी 2019 को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने अपना ODI डेब्यू किया था।
Q. शुभमन गिल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू कब हुआ था?
Ans. गिल ने 31 जनवरी 2019 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना ODI डेब्यू किया था। यही उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मैच था।
Q. शुभमन गिल का सभी फॉर्मेट में डेब्यू बताये
Ans. गिल ने ODI क्रिकेट में 31 जनवरी 2019, टेस्ट क्रिकेट में 26 दिसंबर 2020 को और T20I में 3 जनवरी 2023 डेब्यू किया था।
Q. शुभमन गिल ODI करियर बताये?
Ans. गिल ने ODI क्रिकेट में तेजी से अपनी पहचान बनाई। जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 208 रन बनाए थे।
Q. शुभमन गिल कहाँ का है?
Ans. शुभमन का सम्बंध भारत के पंजाब राज्य से है। और वह घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते है।
Q. शुभमन गिल की लंबाई कितनी है?
Ans. गिल की हाइट (लंबाई) 5 फीट 10 इंच लगभग 178 सेंटीमीटर है।
Q. शुभमन गिल ने कितने साल में डेब्यू किया था?
Ans. गिल ने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 19 साल की उम्र में न्यूजीलैंड के विरुद्ध किया था।
Q. शुभमन गिल का जन्म स्थान बताये?
Ans. उनका जन्म पंजाब के फाजिल्का में हुआ था। क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए उनका परिवार बाद में मोहाली चला गया था।
Q. शुभमन गिल ने किस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था?
Ans. गिल ने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।
Q. शुभमन गिल भारत मे कहा से है?
Ans. गिल भारत के पंजाब राज्य से हैं। उनका जन्म पंजाब के फाजिल्का में हुआ था। क्रिकेट में बेहतर अवसरों के लिए उनका परिवार बाद में मोहाली चला गया।
Image Credit: CRICKETNEXT, cropped from Wikimedia Commons, CC BY 3.0
Source: Wikimedia Commons


