भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट रिकॉर्ड: जानिए सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले टॉप 10 खिलाडियों की लिस्ट 

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट रिकॉर्ड

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट रिकॉर्ड (India vs Sri Lanka Test Records) की बात करें तो दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने नाम कुछ खास रिकॉर्ड दर्ज किये हैं। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट का इतिहास काफी पुराना और दिलचस्प रहा है। दोनों टीमों के बीच जब भी टेस्ट मुकाबला हुआ है, बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने कई यादगार रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। 

इस लेख में हम भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट में सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले 10 खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से जानेंगे। साथ ही उनके मैच, रन, विकेट, औसत, शतक जैसे महत्वपूर्ण आंकड़ों पर भी नजर डालेंगे।

Table of Contents

Table of Contents

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट रिकॉर्ड: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 खिलाड़ी: 

भारत और श्रीलंका के टीमों के बीच अबतक कुल 46 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 22 और श्रीलंका ने 7 मैच जीते हैं, जबकि 17 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। श्रीलंका की जमीन पर भारत ने 24 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से 9 जीते और 7 मैच हारे हैं। और 8 मैच ड्रॉ हुए है।

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट रिकॉर्ड में दोनों टीमों के कई दिग्गज बल्लेबाजों ने कई बड़ी पारियां खेलीं, तो कई गेंदबाजों ने अपनी शानदार गेंदबाजी से मैच का रुख बदला हैं।

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट रिकॉर्ड में दोनों ही टीमों के खिलाडियों ने एक दूसरे के खिलाफ कई बेहतरीन और आकर्षक रिकॉर्ड और कीर्तिमान बनाये हैं। उन सभी खिलाडियों का जिक्र आज हम इस लेख में करने जा रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर ( Sachin Tendulkar)-1995 रन: 

भारत बनाम श्रीलंका के बीच टेस्ट मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट के महान दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने श्रीलंका के खिलाफ 60.46 की बेहतरीन औसत से 25 टेस्ट मैचों की 36 पारियों में कुल 1995 रन बनाए हैं।  

सचिन तेंदुलकर के नाम श्रीलंका के विरुद्ध टेस्ट क्रिकेट में 9 शतक तथा 6 अर्धशतक दर्ज है। श्रीलंका के खिलाफ सचिन तेंदुलकर का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर 203 रन है। यह शानदार पारी उन्होंने जुलाई 2010 में कोलंबो के SSC मैदान पर दूसरे टेस्ट के दौरान खेली थी। 

सचिन को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में कभी कोई विकेट नहीं मिला। सचिन ने 25 टेस्ट की 9 पारियों में 30 ओवर की गेंदबाजी में 4 मेडन ओवर फेंकते हुए 74 रन दिए पर उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ। 

सचिन तेंदुलकर का श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड: 

टेस्ट मैच 25 
बल्लेबाजी परियां 36
नाबाद 
रन 1995 
सर्वोच्च स्कोर 203 
बैटिंग औसत 60.45
शतक 
अर्धशतक 
कैच 12

महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) – 1822 रन: 

सचिन तेंदुलकर के बाद भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा रन बनाने में जयवर्धन का नाम दूसरे नंबर पर है। जयवर्धने ने भारत के खिलाफ 18 टेस्ट की 28 पारियों में 67.48 की बेहतरीन औसत के साथ कुल 1,822 रन बनाए। भारत के खिलाफ जयवर्धने ने 6 टेस्ट शतक और 8 अर्धशतक लगाए। यानी 28 पारियों में उन्होंने 14 बार 50+ स्कोर बनाया हैं। 

Manav Suthar Biography in Hindi: मानव सुथार की जीवनी, उम्र, घरेलू करियर और रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ जयवर्धने का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर 275 रन है। यह स्कोर उन्होंने 27 चौके और 1 छक्का की मदद से 435 गेंदों में बनाया। यह ऐतिहासिक पारी उन्होंने नवंबर 2009 में अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में खेली थी।

महेला जयवर्धने का भारत के विरुद्ध टेस्ट रिकॉर्ड: 

टेस्ट मैच 18 
परियां 28 
नाबाद 1
रन 1823
औसत 67.48 
सर्वोच्च स्कोर 275 
शतक 6
अर्धशतक 
चौके 210 
छक्के 7  
कैच 22

राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) – 1508 रन: 

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट रिकॉर्ड में तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम हैं। इन्होंने 48+ की औसत से श्रीलंका के विरुद्ध 20 टेस्ट मैचों की 32 पारियों में 1,508 रन बनाए हैं। 

श्रीलंका के विरुद्ध द्रविड़ का सर्वोच्च स्कोर 177 रन रहा हैंराहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ 3 शतक और 9 अर्धशतक बनाये हैं। द्रविड़ मुख्य रूप से बल्लेबाज थे और उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम गेंदबाजी की। उनके पूरे टेस्ट करियर में उनके नाम एक विकेट दर्ज है। 

राहुल द्रविड़ का श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड: 

रिकॉर्डआंकड़ें
टेस्ट मैच20 
पारियां32 
नाबाद 
रन 1508 
सर्वोच्च स्कोर 177
औसत 48.64 
शतक 
अर्धशतक 
कैच 16 
डक 

कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara) – 1352 रन: 

श्रीलंका के महान बल्लेबाज और विकेटकीपर कुमार संगकारा ने भारत के विरुद्ध 52+ की शानदार औसत के साथ 17 टेस्ट मैचों की 28 पारियों में कुल 1,352 रन बनाए हैं। कुमार संगकारा ने भारत के खिलाफ 5 शतक और 2 अर्धशतक लगाए है।

Saransh Jain Biography in Hindi: सारांश जैन की जीवनी, उम्र, घरेलू करियर और रिकॉर्ड

कुमार संगकारा का  भारत के विरुद्ध सर्वोच्च स्कोर 219 रन  हैं। विकेटकीपर के रूप में उन्होंने 21 कैच और 1 स्टंपिंग भी की। संगकारा मुख्य रूप से एक  विकेटकीपर बल्लेबाज थे। इस कारण उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम गेंदबाजी की है। 

कुमार संगकारा का भारत के विरुद्ध टेस्ट रिकॉर्ड: 

टेस्ट 17 
पारियां 28
नाबाद 
रन 1352
सर्वोच्च स्कोर 219 
बल्लेबाजी औसत52 
शतक 
अर्धशतक 
चौके 162 
छक्के 
कैच 21 
स्टम्पिंग 

अरविंदा डी सिल्वा (Aravinda De Silva) – 1252 रन:  

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट रिकॉर्ड की इस लिस्ट में पाचवें नंबर पर श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज अरविंदा डी सिल्वा का नाम हैं। जिन्होंने भारत के खिलाफ 41.74 की औसत से 19 टेस्ट मैचों की 32 पारियों में 1,252 रन बनाए हैं। 

अरविंदा डी सिल्वा का भारत के खिलाफ उच्च स्कोर 148 रन रहा है और उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत के विरुद्ध 5 शतक तथा 3 अर्धशतक लगाए हैं। अरविंदा डी सिल्वा ने अपने टेस्ट करियर में भारत के खिलाफ कई शानदार प्रदर्शन किये हैं। जिनमें से कुछ प्रदर्शन निम्न हैं। 

148 रन की शानदार पारी: 

भारत के खिलाफ उनका सर्वोच्च टेस्ट स्कोर 148 रन है। यह पारी उन्होंने अगस्त 1993 में कोलंबो टेस्ट में के बनाई थी। उन्होंने इस पारी में 297 गेंदों का सामना किया था। डी सिल्वा ने भारत के विरुद्ध 5 शतक और 3 अर्धशतक लगाए है। 

अरविंदा डी सिल्वा का भारत के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड: 

टेस्ट 19 
पारियाँ 32 
नाबाद 
रन 1252 
सर्वोच्च स्कोर 148 
बल्लेबाजी औसत 41.73
शतक 5
अर्धशतक 
गेंदबाजी पारियां26 
ओवर 106 
मेडन ओवर 
रन दिए 539
विकेट 15
गेंदबाजी औसत 35.93 
इकॉनमी 5.08
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 3/55 

भारत श्रीलंका टेस्ट रिकॉर्ड: सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज: 

भारत और श्रीलंका के टेस्ट मुकाबलों में बल्लेबाजों के साथ साथ गेंदबाजों ने भी कई ऐतिहासिक रिकॉर्डस अपने नाम दर्ज किए हैं भारत और श्रीलंका के टॉप 5 गेंदबाजों का जिक्र नीचे किया गया हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लिए है। 

मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) – 105 विकेट:  

श्रीलंका के इस महान ऑफ-स्पिनर ने भारत के खिलाफ 32.62 की औसत से 22 टेस्ट मैचों में कुल 105 विकेट लिए, मुरलीधरन ने भारत के खिलाफ 7 बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए और 2 बार मैच में 10 विकेट हासिल किए। उन्होंने भारत के विरुद्ध कई अविश्वसनीय प्रदर्शन किए है। जिनमें से कुछ रिकॉर्ड इस प्रकार है। 

मुथैया मुरलीधरन का भारत के विरुद्ध सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन: 

मुथैया मुरलीधरन का भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 8/87 है। यह प्रदर्शन उनके भारत के खिलाफ सबसे यादगार गेंदबाजी प्रदर्शनों में से एक हैं। उनका यह प्रदर्शन मैदान में उनकी आक्रामक गेंदबाजी को प्रदर्शित करता है। 

राहुल द्रविड़ के सबसे बड़े रिकॉर्ड: जानिए उनके 15 दिलचस्प आंकड़े और कीर्तिमान

इसके अलावा भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट रिकॉर्ड में  2008 के कोलंबो टेस्ट में उन्होंने भारत के खिलाफ पहली पारी में 6 विकेट और दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर कुल 11 विकेट लिए थे। और श्रीलंका की जीत में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

मुथैया मुरलीधरन के भारत के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड 

Test मैच 22
गेंद 7020
मेडन 222
रन दिए 3425
विकेट 105 
बॉलिंग औसत 32.61 
इकॉनमी 2.92
सर्वश्रेष्ठ पारी 8/87 
5 विकेट 7 बार 
10 विकेट 2 बार 
सर्वोच्च स्कोर 67
बल्लेबाजी औसत 15.11
रन 257
शतक 
अर्धशतक 

अनिल कुंबले (Anil Kumble)  – 74 विकेट:  

भारत की ओर से श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज अनिल कुंबले हैं। कुंबले ने श्रीलंका के खिलाफ 18 टेस्ट मैचों में 31.20 की औसत से 74 विकेट लिए। उन्होंने चार बार एक पारी में पांच विकेट और दो बार मैच में 10 विकेट लिए है। श्रीलंका के खिलाफ कुंबले के कई शानदार और आक्रामक स्पेल किये हैं। 

अनिल कुंबले का श्रीलंका के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन:

श्रीलंका के खिलाफ अनिल कुंबले का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 7/59 है। अपने टेस्ट करियर का यह आक्रामक प्रदर्शन उन्होंने लखनऊ टेस्ट मैच के दौरान 1994 में किया था। इस टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 69 रन देकर 4 और दूसरी पारी में 59 रन देकर 7 खिलाडियों को आउट किया और इस टेस्ट मैच में कुल 11 विकेट लिए। 

श्रीलंका के खिलाफ कुंबले का बल्लेबाजी प्रदर्शन: 

अनिल कुंबले ने श्रीलंका के खिलाफ 18 मैचों में 14.68 की औसत से कुल 279 रन बनाए हैं। जिसमे एक अर्धशतक भी शामिल हैं, श्रीलंका के खिलाफ उनका सर्वोच्च टेस्ट स्कोर 78 रन हैं। जो उनकी ऑलराउंडर क्षमता का एक अच्छा उदाहरण हैं। 

श्रीलंका के खिलाफ अनिल कुंबले के टेस्ट आकड़ें: 

टेस्ट मैच 18 
रन 279 
सर्वोच्च स्कोर 78 
बैटिंग औसत 14.68 
100 
50 01 
विकेट 74 
बॉलिंग औसत 31.20 
इकॉनमी 2.68 
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 7/59 
5 विकेट4 बार 
10 विकेट 3 बार 
कैच 13 

हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) – 53 विकेट:  

ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा हैं। उन्होंने 16 टेस्ट मैचों में 39+ की औसत से कुल 53 विकेट लिए। उनके नाम दो बार पांच विकेट और दो बार टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में हरभजन सिंह ने कई शानदार स्पेल किये हैं। हरभजन का श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/62 है।

हरभजन सिंह का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन: 

हरभजन का श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/62 है। दिसम्बर 2005 को अहमदाबाद में तीसरे टेस्ट मैच के दौरान उन्होंने दोनों परियों में कई शानदार गेंदबाजी स्पेल किये। 

टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने 22.2 ओवर में 3 मेडन के साथ सिर्फ 62 रन देकर 7 विकेट लिए। दूसरी पारी में भी उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा उन्होंने 31 ओवर की गेंदबाजी में 7 ओवर मेडन करते हुए 79 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। और पहली बार किसी टेस्ट मैच में उन्होंने 10 विकेट लिए। 

2008 में गॉल टेस्ट का शानदार प्रदर्शन: 

जुलाई 2008 को गॉल टेस्ट में हरभजन सिंह का प्रदर्शन काफी आक्रमण और बेहतरीन रहा इस टेस्ट मैच में भी उन्होंने 10 विकेट लेकर दूसरी बार ये कीर्तिमान अपने नाम किया। 

हरभजन ने इस टेस्ट मैच की पहली पारी में 102 रन देकर 6 विकेट और दूसरी पारी में 51 रन देकर 4 विकेट झटके और अपने टेस्ट करियर में दूसरी बार 10 विकेट लेकर उन्होंने गॉल टेस्ट में इतिहास रचा। 

हरभजन सिंह का श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड: 

रिकॉर्डआकड़ें 
टेस्ट मैच 16 
गेंदबाजी परियां 26 
ओवर 664.2 
मेडन ओवर 94 
रन दिए 2108 
विकेट 53 
गेंदबाजी औसत 39.77
इकॉनमी रेट 3.17 
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 7/62 
5 विकेट 2 बार 
10 विकेट 2 बार 
बल्लेबाजी पारियाँ 23 
नाबाद 03 
रन 256 
सर्वोच्च स्कोर 44
बल्लेबाजी औसत 12.80 
शतक 0
अर्धशतक 
कैच 08 

कपिल देव (Kapil Dev) –  45 विकेट: 

महान ऑलराउंडर कपिल देव ने श्रीलंका के खिलाफ 14 टेस्ट मैचों में 26.55 की औसत और 2.64 की इकॉनमी से कुल 45 विकेट हासिल किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/110 था। कपिल देव ने श्रीलंका के खिलाफ एक बार 5 विकेट लिए है और उन्होंने किसी भी टेस्ट में 10 विकेट नहीं लिए हैं। 

कपिल देव की श्रीलंका के खिलाफ 163 रन की ऐतिहासिक पारी: 

कपिल देव ने श्रीलंका के खिलाफ 14 टेस्ट मैचों में 17 पारियों में 588 रन बनाए। उनका यह प्रदर्शन उनकी ऑलराउंडर क्षमता को प्रदर्शित करता है। कपिल देव का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर 163 रन हैं। यह पारी उन्होंने दिसंबर 1986 के कानपुर टेस्ट के दौरान एक बेहतरीन और यादगार बल्लेबाजी प्रदर्शन करते हुए खेली थी। कपिल देव ने श्रीलंका के खिलाफ 1 शतक और 3 अर्धशतक भी बनाये है। 

कपिल देव का श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड: 

टेस्ट मैच 14 
गेंदबाजी परियां 26 
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 5/110 
ओवर डाले 452.3 
मेडन ओवर 128 
रन दिए 1195 
विकेट 45 
गेंदबाजी औसत 26.57 
इकॉनमी रेट 2.64 
5 विकेट 1 बार 
10 विकेट नही लिए 
बल्लेबाजी परियां 17 
नाबाद 02 
रन 588
सर्वोच्च स्कोर 163 
बल्लेबाजी औसत 39.30 
शतक 01 
अर्धशतक 03 
कैच 04 

अजंता मेंडिस (Ajantha Mendis) – 34 विकेट:  

श्रीलंका के रहस्यमयी स्पिनर अजंता मेंडिस ने भारत के खिलाफ मात्र 6 टेस्ट मैचों में  29.00 की औसत से कुल 34 विकेट हासिल किए। और उन्होंने दो बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया। एक बार वह मैच में 10 विकेट भी ले चुके हैं। भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट रिकॉर्ड में उन्होंने अपनी आक्रामक गेंदबाजी से कई कीर्तिमान स्थापित किये है। 

2008 में भारत के खिलाफ प्रदर्शन: 

2008 में भारतीय टीम तीन टेस्ट मैचों के लिए श्रीलंका का दौरा पर थी। अजंता मेंडिस (Ajantha Mendis) ने इन तीनों टेस्ट मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 26 विकेट हासिल किए। और यह टेस्ट सीरीज उनके टेस्ट करियर की सबसे यादगार सीरीज में से एक रही। 

2008 में गॉल टेस्ट के दौरान भारत के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/117 रहा इस मैच में उन्होंने गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, दिनेश कार्तिक, हरभजन सिंह जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को आउट किया। 

जो रूट के 10 सबसे बड़े रिकॉर्ड: जिन्होने दी रूट को एक नई पहचान

अजंता मेंडिस ने अभीतक भारत के खिलाफ 6 टेस्ट की 10 पारियां में 29 की औसत से 34 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/117 रहा हैं उन्होंने 2 बार 5 विकेट और 1 बार 10 विकेट लिए है। 

अजंता मेंडिस का भारत के खिलाफ बल्लेबाजी रिकॉर्ड: 

अजंता मेंडिस का भारत के खिलाफ बल्लेबाजी रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। उन्होंने भारत के विरुद्ध 22.17 की औसत से कुल 133 रन बनाए हैं जिसमे एक अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर 78 रन हैं जिसे उन्होंने 2010 में भारत के विरुद्ध ही बनाया था। 

निष्कर्ष: 

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट रिकॉर्ड (India vs Sri Lanka Test Records) इन दोनों टीमों के दिग्गज खिलाडियों ने एक दूसरे के खिलाफ कई विश्व रिकॉर्ड और कीर्तिमान स्थापित किये हैं। भारत vs श्रीलंका टेस्ट रिकॉर्ड को देखें तो भारतीय टीम का पलड़ा ऐतिहासिक रूप से भारी रहा है, लेकिन श्रीलंका के खिलाड़ियों ने भी कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर मुकाबले को रोमांचक बनाया। दोनों टीमों के दिग्गजों ने अपने शानदार प्रदर्शन से कई रिकॉर्ड बनाए। बल्लेबाजी में बड़ी पारियों से लेकर गेंदबाजी में यादगार स्पेल तक, दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट को कई यादगार और रोमांचक पल दिए हैं।

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट रिकॉर्ड FAQs

Q. श्रीलंका का भारत के खिलाफ सबसे कम टेस्ट स्कोर क्या है?

Ans. श्रीलंका का भारत के खिलाफ सबसे कम टेस्ट स्कोर 82 रन हैं जिसे उन्होंने 1990 में  चंडीगढ़ में बनाया था।

Q. इंडिया श्रीलंका में सुपर ओवर में कौन जीता? 

Ans. 15 जून 2026 को दांबुला में त्रिकोणीय सीरीज के एक मुकाबले में श्रीलंका A ने सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंडिया A निर्धारित ओवर में केवल 9 रन बना सकी और यह मैच हार गई। 

Q. भारत का वनडे में सबसे कम स्कोर कितना है?

Ans. एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) क्रिकेट में भारत का सबसे कम स्कोर 54 रन है। यह स्कोर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबला के दौरान शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, में 29 अक्टूबर 2000 को बनाया था। इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 299 रन बनाए थे। 

Q. श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 952 रन कब बनाए थे? 

Ans. श्रीलंका ने भारत के खिलाफ  952 रन का यह विशाल स्कोर 6 विकेट खोकर अगस्त 1997 को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में बनाया था। इस मैच में सनथ जयसूर्या ने 340 रन और रोशन महानामा ने 225 रन बनाए थे। इन दोनों ने इस मैच 576 रनों की एक रिकॉर्ड साझेदारी की थी। 

Q. 2026 में श्रीलंका मैच में भारत का कप्तान कौन है?

Ans. श्रीलंका के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल हैं। 

Q. भारत का श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में जीत का रिकॉर्ड कैसा है?

Ans भारत का श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। 46 मुकाबलों में भारत ने 22 जीत दर्ज की हैं।

Q. अजंता मेंडिस (Ajantha Mendis) ने भारत के खिलाफ टेस्ट में कितने विकेट लिए है? 

Ans. अजंता मेंडिस (Ajantha Mendis) ने भारत के खिलाफ 6 टेस्ट मैचों में 29 की औसत से कुल 34 विकेट लिए है। 

Q. भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं?

Ans. भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर इस टेस्ट प्रतिद्वंद्विता में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 1,995 टेस्ट रन बनाए हैं।

Q. श्रीलंका की ओर से भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं?

Ans. श्रीलंका की ओर से महेला जयवर्धने ने भारत के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट रन बनाये है उनके नाम 1,822 रन दर्ज हैं। 

Q. भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट किस गेंदबाज ने लिए हैं?

Ans. श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लिए हैं। उनके नाम 105 विकेट हैं।

Q. भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर किसका है?

Ans. श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने भारत के खिलाफ 340 रन की पारी खेली थी। 

Q. भारत के खिलाफ श्रीलंका का सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर कितना है?

Ans श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 952/6 घोषित का विशाल स्कोर बनाया था। यह मुकाबला 1997 में कोलंबो में खेला गया था।

Q. भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत कब हुई थी?

Ans. दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच सितंबर 1982 में चेन्नई में खेला गया था। यह मुकाबला ड्रॉ रहा था।

Q. भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कितने टेस्ट मैच खेले गए हैं?

Ans. भारत और श्रीलंका के बीच कुल 46 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इनमें भारत ने 22 और श्रीलंका ने 7 मैच जीते, जबकि 17 टेस्ट ड्रॉ रहे। 

Q. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सचिन तेंदुलकर के कितने शतक हैं?

Ans. सचिन तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 9 शतक लगाए हैं। 

Q. भारत के खिलाफ टेस्ट में महेला जयवर्धने का सबसे बड़ा स्कोर कितना है?

Ans. महेला जयवर्धने का भारत के खिलाफ टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर 275 रन है। यह पारी 2009 में अहमदाबाद में आई थी। 

Q. भारत की ओर से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट किस गेंदबाज ने लिए हैं?

Ans अनिल कुंबले भारत की ओर से श्रीलंका के खिलाफ सबसे सफल टेस्ट गेंदबाजों में रहे हैं। उनके नाम 74 विकेट दर्ज हैं। 

Q. क्या श्रीलंका ने भारत में कभी टेस्ट सीरीज जीती है?

Ans. नहीं। श्रीलंका का भारत में टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड नहीं है। 2026 की सीरीज से पहले भी यह रिकॉर्ड भारत के पक्ष में था। 

Q. भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा रन और विकेट किसके नाम हैं?

Ans. सचिन तेंदुलकर भारत के प्रमुख रन स्कोरर और मुथैया मुरलीधरन सबसे सफल विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं।

Q. श्रीलंका के खिलाफ सचिन तेंदुलकर का टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर कितना है। 

Ans श्रीलंका के खिलाफ सचिन तेंदुलकर का टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर 203 रन है। इस पारी को उन्होंने 2010 में कोलंबो में खेला था। 

Q. श्रीलंका के किस खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाए है

Ans. महेला जयवर्धने ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा 1822 रन बनाये है जिसमें उनका औसत लगभग 67.48 रहा हैं।

Q. श्रीलंका के विरुद्ध द्रविड़ का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर कितना है? 

Ans. श्रीलंका के विरुद्ध द्रविड़ का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर 177 रन है।

Q. कपिल देव (Kapil Dev) ने टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ कितने विकेट लिए है? 

Ans: कपिल देव (Kapil Dev) ने टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ 26.55 की औसत और 2.64 की इकॉनमी से कुल  45 विकेट लिए है। 

Q. IND vs SL में सबसे ज्यादा कौन जीता?

Ans. IND vs SL में सबसे ज्यादा मैच भारत ने जीता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top