वैभव सूर्यवंशी की जीवनी: 4 साल की उम्र से टीम इंडिया तक का एक अद्भुत क्रिकेट सफर

Vaibhav Suryavanshi biography and cricket career
वैभव सूर्यवंशी की जीवनी

वैभव सूर्यवंशी की जीवनी सिर्फ एक युवा क्रिकेटर के मैदान तक पहुंचने की कहानी नहीं है, बल्कि वैभव के उस असाधारण सफर की कहानी है जिसमें छोटी उम्र में ही उन्होंने बड़े मंच पर अपनी पहचान बना ली। बिहार से सम्बंध रखने वाले इस  युवा क्रिकेटर ने  IPL से लेकर भारतीय T20I टीम तक का सफर बहुत कम समय में तय करके सब का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 

आज इस लेख में हम वैभव सूर्यवंशी के 4 साल की उम्र से लेकर टीम इंडिया तक के अद्भुत क्रिकेट सफर की चर्चा करंगे इस चर्चा में हम उनकी उम्र, परिवार, शुरुआती क्रिकेट, कोच, बल्लेबाजी शैली तथा उनकी प्रमुख उपलब्धियों के बारे में पूरी जानकारी का विस्तार से विश्लेषण करंगे।

Table of Contents

वैभव सूर्यवंशी का जीवन परिचय | Vaibhav Suryavanshi Biography 

27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर में जन्मे वैभव सूर्यवंशी का परिचय क्रिकेट से लगभग 4 साल की उम्र में हुआ था। इस छोटी उम्र से इन्होंने क्रिकेट को सीखा और खेलना शुरू किया। पिता संजीव सूर्यवंशी का वैभव के क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।  

समस्तीपुर से क्रिकेट का शुरुआती प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने कोच मनीष ओझा के मार्गदर्शन में पटना के GenNex Cricket Academy में क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया। इस प्रशिक्षण के दौरान उस समय वो लगभग 60 मील का सफर तय करते थे। 

वैभव सूर्यवंशी प्रोफ़ाइल: 

नाम वैभव सूर्यवंशी 
जन्म 27 मार्च 2011 
उम्र 15 साल 
जन्म स्थान ताजपुर बिहार 
जिला समस्तीपुर 
भूमिका बल्लेबाज 
बल्लेबाजी बाएं हाथ से 
घरेलू टीम बिहार 
IPL टीम राजस्थान रॉयल्स 
पिता संजीव सूर्यवंशी 
माता आरती सूर्यवंशी 
कोच मनीष ओझा 
IPL मूल्य 1.10 करोड़ 
IPL डेब्यू 19 अप्रैल 2025 
फर्स्ट क्लास डेब्यू जनवरी 2024 
लिस्ट ए डेब्यू 21 दिसम्बर 2024 
घरेलू T20 डेब्यू 23 नवंबर 2024 
T20I डेब्यू 4 जुलाई 2026 
गेंदबाजी बायां हाथ ऑर्थोडॉक्स

वैभव सूर्यवंशी कौन हैं? Who is Vaibhav Suryavanshi  

वैभव सूर्यवंशी बिहार से सम्बंध रखने वाले एक बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज हैं, वैभव मुख्य रूप से शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने छोटी उम्र में ही घरेलू क्रिकेट और IPL में अपनी आक्रामक क्रिकेट से एक अलग पहचान बनाई। वह घरेलू क्रिकेट में बिहार और IPL में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करते हैं।

उनके आक्रामक अंदाज और तेज गति से रन बनाने की अद्भुत क्षमता ने सब को उनकी तरफ आकर्षित किया।  उनका ये विस्फोटक अंदाज केवल T20 क्रिकेट तक सीमित नहीं है। बल्कि घरेलू क्रिकेट से लेकर इस खेल के सभी प्रारुपों में देखने को मिलता है। 

वैभव सूर्यवंशी की उम्र कितनी है | Vaibhav Suryavanshi Age 

वैभव सूर्यवंशी अपना जन्मदिन हर साल 27 मार्च को मनाते है और इनका जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर में हुआ था। वर्तमान में वैभव सूर्यवंशी की आयु 15 वर्ष है। इतनी छोटी उम्र उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट रिकॉर्ड और कीर्तिमान अपने नाम किये है। लोग जिस उम्र में अपना होस संभालते है उस उम्र में वैभव आईपीएल से लेकर टीम इंडिया तक का सफर तय कर चुके है। 

वैभव सूर्यवंशी का परिवार | Vaibhav Suryavanshi Family 

वैभव सूर्यवंशी की पारिवारिक पृष्ठभूमि किसान परिवार की है। उनके पिता संजीव सूर्यवंशी खेती से जुड़े हुए इंसान हैं और क्रिकेट का काफी शौक रखते है। बेटे के क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें अपनी जमीन का एक हिस्सा तक बेचना पड़ा था। 

वैभव के परिवार में उनके पिता संजीव सूर्यवंशी, मां आरती सूर्यवंशी और तीन भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी, विशाल चौहान और आशीर्वाद सूर्यवंशी शामिल हैं। वैभव सूर्यवंशी के परिवार की उनकी क्रिकेट यात्रा महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 

उनके पिता ने उनके क्रिकेट प्रशिक्षण के लिए काफी मेहनत की, अपने बेटे की शुरुआती ट्रेनिंग के लिए उन्होंने घर के पास ही नेट की व्यवस्था की। जबकि उनकी मां और भाइयों ने भी हर परिस्थतियो में वैभव का साथ दिया। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 0  पर आउट होने वाले खिलाड़ी कौन हैं? क्रिकेट इतिहास में यह एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड है, जिसमें कई दिग्गज क्रिकेटरों के नाम शामिल हैं।

वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी भी क्रिकेट का अच्छा खासा अनुभव रखते थे। इसलिए उन्हें वैभव की क्रिकेट प्रतिभा को पहचाननें में देर नही लगी और उन्होंने उसके क्रिकेट प्रशिक्षण के लिए लगातार मेहनत की। 

अपने बेटे के क्रिकेट करियर के लिए पिता संजीव ने अपनी जमीन तक बेच दी थी। यह घटना उनके परिवार के त्याग और वैभव के करियर के प्रति उनके समर्पण को दिखाता है। संजीव ने वैभव की ट्रेनिंग के लिए काफी त्याग किए है। उनके पिता स्थानीय बच्चों और गेंदबाजों को बुलाकर वैभव को नियमित रूप से उन्हें अभ्यास करते थे।

उनके परिवार ने बचपन से ही वैभव की क्रिकेट के प्रति मेहनत, नियमित अभ्यास और संघर्ष ने उनके करियर की मजबूत नींव तैयार की। और इसी शुरुआती संघर्ष ने आगे चलकर उन्हें बिहार के सबसे चर्चित युवा क्रिकेटर बनाया। 

वैभव सूर्यवंशी के कोच | Vaibhav Suryavanshi  Coach 

वैभव सूर्यवंशी की क्रिकेट यात्रा और मार्गदर्शन में कोच मनीष ओझा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। छोटी उम्र में जब वैभव की प्रतिभा आकार ले रही थी, तब मनीष ओझा ने उनकी क्षमता को पहचाना और उसे सही दिशा देने का काम किया। 

मनीष ओझा ने वैभव की प्रतिभा को पहचानने के बाद उसे तकनीक और अनुशासन के साथ निखारा,उन्होंने वैभव को नियमित प्रशिक्षण दिया और उनकी तकनीक को मजबूत बनाया। 

मनीष ओझा ने GenNex Cricket Academy में प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने वैभव की बल्लेबाजी तकनीक, टाइमिंग और शॉट चयन पर बेहतरीन काम किया। उन्होंने वैभव को उम्र में बड़े खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करवाके उनकी तकनीक को और ज्यादा बेहतर किया। 

शुभमन गिल के रिकॉर्ड: कौन सा क्रिकेट रिकॉर्ड है सबसे खास? पूरी जानकारी

मनीष ओझा के मार्गदर्शन ने वैभव की टाइमिंग, शॉट चयन और आक्रामक बल्लेबाजी को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज वैभव क्रिकेट मैदान में जो शानदार प्रदर्शन करते है उसके पीछे उनकी खुद की मेहनत के साथ साथ उनके कोच मनीष ओझा की शुरुआती ट्रेनिंग और मार्गदर्शन का अहम योगदान है।

वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर विवाद | Vaibhav Suryavanshi  Age Controversy

वैभव सूर्यवंशी को बहुत कम उम्र में मिली असाधारण  सफलता और उपलब्धियां के कारण उनकी उम्र को लेकर कई सवाल उठे थे, उनकी इस Age Controversy ने उस वक्त काफी जोर पकड़ा था। लेकिन उनकी आधिकारिक जन्मतिथि 27 मार्च 2011 है और उनके परिवार के अनुसार सूर्यवंशी ने लगभग 8 वर्ष की आयु में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की देखरेख में अस्थि घनत्व परीक्षण कराया था, जिससे यह सत्यापित हुआ कि उनकी जैविक आयु आधिकारिक रिकॉर्ड से मेल खाती है।

वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट की शुरुआत कैसे की: 

पिता संजीव ने वैभव की प्रतिभा को करीब चार साल की उम्र में पहचान लिया था। वैभव के क्रिकेट के प्रति इस लगाव को देखकर पिता ने घर पर ही उन्हें शुरुआती प्रशिक्षण देना शुरू किया। उनके पिता ने घर के पास ही वैभव के लिए नेट के साथ एक छोटा अभ्यास पिच भी तैयार कराया। 

शुरुआती दौर में वैभव ने अपने पिता और कोच ब्रजेश झा के मार्गदर्शन में लगभग तीन साल तक क्रिकेट की बारीकियां सीखीं और समझा। इनकी देख रेख में वैभव ने अपना बैसिक लेबल कंप्लीट किया।

करीब 8 साल की उम्र में उनके पिता ने उन्हें पटना की GenNex Cricket Academy में प्रवेश दिलाया। वहां कोच मनीष ओझा के मार्गदर्शन में वैभव ने क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण स्थल से घर की दूरी ज्यादा होने पर भी पिता ने वैभव का प्रशिक्षण लगातार चालू रखा इस प्रशिक्षण के दौरान वो अपने पिता के साथ हर रोज कई किलोमीटर की दूरी तय किया करते थे। 

क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले टॉप 15 खिलाड़ी, जानिये पूरी लिस्ट

वैभव ने लगभग 11 साल की उम्र में सीनियर खिलाड़ियों के खिलाफ मैच खेला इस मैच में उन्होंने 118 रन बनाए। अपने इस प्रदर्शन से उन्होंने सब को प्रभावित किया इसके बाद उनका क्रिकेट सफर बेहद तेजी से आगे बढ़ा उन्होंने बहुत कम उम्र में बिहार के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला और फिर सीनियर घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई। 

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी शैली | Vaibhav Suryavanshi Batting Style 

वैभव सूर्यवंशी बाएं हाथ के आक्रामक टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज हैं। उनका पस्वभाव शुरू से ही अटैकिंग बल्लेबाजी का रहा है। गेंद को जल्दी पहचानना, पीछे रहकर खेलना और छोटी-सी गेंद पर भी पूरी ताकत से प्रहार करना उनकी बल्लेबाजी की सबसे बड़ी पहचान रही है। 

तेज या छोटी गेंद को पीछे रहकर पुल करने और उसे डीप मिडविकेट या स्क्वायर लेग के ऊपर से बाउंड्री बाहर करने में वो काफी सहज नजर आते हैं। वैभव अपरकट और कवर के ऊपर से lofted shots को भी आसानी से खेल लेते है। 

कुलदीप का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सफर 2017 में शुरू हुआ और इसके बाद उन्होंने टेस्ट, ODI और T20I तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

आक्रामक बल्लेबाजी, बेहतरीन टाइमिंग, पुल शॉट लेग-साइड में बड़े शॉट और छोटी गेंदों पर प्रहार करने की क्षमता उनकी बल्लेबाजी की मुख्य ताकत है। अपनी खेल शैली में वो स्पिन के खिलाफ आक्रामक रवैया और तेज गेंदबाजी के खिलाफ  गति का शानदार इस्तेमाल करते है।

वैभव सूर्यवंशी के पसंदीदा क्रिकेटर (Favourite Cricketers)

वैभव सूर्यवंशी के पसंदीदा क्रिकेटरों में वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा और भारत के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह शामिल हैं। वैभव ने कई मौकों पर लारा को अपना आइडल बताया है। 

वैभव ने बताया है कि उन्हें ब्रायन लारा और युवराज सिंह बैटिंग शैली काफी ज्यादा पसंद है, ये दोनों खिलाड़ी अपने दम पर किसी भी परिस्थति और दबाव में मैच का रुख बदलने और टीम को विजय दिलाने की क्षमता रखते थे। यही आक्रामक और निडर अंदाज वैभव की बल्लेबाजी में भी साफ नजर आता है। 

ब्रायन लारा से वैभव को बहुत कम उम्र से एक  विशेष लगाव रहा है। बचपन से वह लारा की बल्लेबाजी के वीडियो देखते थे और उनकी तकनीक तथा मैच जिताने वाली पारियों से बड़ी प्रेरणा लेते थे। 

युवराज सिंह भी वैभव के लिए खास प्रेरणा हैं। युवराज की आक्रामक बल्लेबाजी और बड़े मौकों पर मैच जिताने की क्षमता वैभव को पसंद है। इस तरह लारा और युवराज दोनों का प्रभाव वैभव के क्रिकेटिंग नजरिए में दिखाई देता है, लेकिन वह अपनी बल्लेबाजी को अपनी अलग शैली में विकसित कर रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी की उपलब्धियां | Vaibhav Suryavanshi Achievements: 

  • U-19 विश्व कप फाइनल में 175 रन की आर्कषक पारी: 2026 U-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 80 गेंदों पर 175 रन की एक आकर्षक और शानदार पारी खेली।
  • U-19 विश्व कप में 30 छक्कों का अद्भुत रिकॉर्ड:  2026  U-19 विश्व कप के पूरे टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी ने 30 छक्के लगाए, जो एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड में शामिल है। 
  • सबसे कम उम्र में T20I डेब्यू: वैभव ने 15 साल 99 दिन की उम्र में भारत के लिए T20I डेब्यू किया और वह भारत के सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बने। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का भारतीय रिकॉर्ड पीछे छोड़ा। 
  • U-19 विश्व कप Player of the Tournament: 2026 विश्व कप के 7 मैचों में 62.71 की औसत और 169.49 स्ट्राइक रेट के साथ  कुल 439 रन बनाए इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें Player of the Tournament चुना गया।
  • सबसे कम उम्र के IPL डेब्यू: 2025 के IPL सीजन में वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना IPL डेब्यू किया इस डेब्यू के समय उनकी आयु केवल 14 साल 23 दिन थी, इस कारण  वह IPL इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बने। 
  • सबसे कम उम्र में IPL शतक : गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों पर 101 रन बनाकर उन्होंने IPL में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया  उन्होंने यह शतक सिर्फ 35 गेंदों में बनाया। 
  • लगातार भारतीय T20I टीम में चयन: इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के बाद वैभव को सितंबर 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया। 
  • Duleep Trophy में 15 साल 157 दिन की उम्र में 92 रन की पारी।
  • Vijay Hazare Trophy में 190 रन की विस्फोटक पारी: अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 2025-26 विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने सिर्फ 84 गेंदों पर 190 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 15 छक्के शामिल थे। 
  • IPL के एक सीजन में 72 छक्के का ऐतिहासिक कीर्तिमान: IPL 2026 के सीजन में वैभव ने 16 मैचों में कुल 776 रन बनाए और 72 छक्के लगाए। यह एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है।
  • T20I में सबसे कम उम्र का अर्धशतक: जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 15 साल 118 दिन की उम्र में सिर्फ 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वह T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बने। 
  • IPL 2026 में एक साथ कई पुरस्कार: 2026 के IPL सीजन में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने Orange Cap, MVP, Emerging Player, Super Striker और Super Sixes सहित कई व्यक्तिगत पुरस्कार जीते। 

वैभव सूर्यवंशी के बारे में रोचक जानकारी: 

वैभव ने सिर्फ 4 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने उनकी प्रतिभा को बहुत कम उम्र में पहचान लिया था।

पटना में ट्रेनिंग के लिए उन्हें लगभग 60 मील का सफर उन्हें हर रोज तय करना पड़ता था। उनके पिता उन्हें समस्तीपुर से पटना स्थित GenNex Cricket Academy ले जाते थे।

उनके प्रमुख कोच मनीष ओझा रहे हैं। लगभग 8 साल की उम्र में वैभव ने उनकी GenNex Cricket Academy में प्रशिक्षण लेना शुरू किया।

वैभव बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और मुख्य रूप से टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। वह धीमी बाएं हाथ की ऑर्थोडॉक्स गेंदबाजी भी करते हैं।

उनके पसंदीदा क्रिकेटरों में ब्रायन लारा का नाम आता है। वैभव ने लारा को अपनी प्रेरणा बताया 

उन्होंने बहुत कम उम्र में प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना शुरू किया। बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में पदार्पण करने के कारण वह भारतीय घरेलू क्रिकेट में सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में शामिल हुए।

2025 में उन्होंने IPL में इतिहास बनाया। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वह IPL इतिहास के सबसे कम उम्र के डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में सबसे आगे रहे और बाद में सबसे कम उम्र में IPL शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया।

IPL में उनका पहला शतक बेहद तेज था। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक पूरा किया और कुल 38 गेंदों पर 101 रन बनाए।

2026 U-19 विश्व कप फाइनल उनकी सबसे यादगार पारियों में से एक रहा। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 80 गेंदों पर 175 रन बनाए।

U-19 विश्व कप 2026 में उन्होंने 30 छक्के लगाए। यह पूरे टूर्नामेंट में एक संस्करण के दौरान सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बना।

दलीप ट्रॉफी में उन्होंने लक्ष्मण सिंह का 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 31 अगस्त 2026 को ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए 15 साल 157 दिन की उम्र में 92 रन बनाए और दलीप ट्रॉफी इतिहास के सबसे कम उम्र के अर्धशतकवीर बने।

भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष क्रिकेटर बने। जुलाई 2026 में T20I डेब्यू के समय उनकी उम्र 15 साल 99 दिन थी और उन्होंने सचिन तेंदुलकर का भारतीय रिकॉर्ड पीछे छोड़ा।

वैभव सूर्यवंशी से जुड़े महत्वपूर्ण FAQs 

Q. वैभव सूर्यवंशी कौन हैं?

Ans. वैभव सूर्यवंशी बिहार के बाएं हाथ के युवा टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं, जो घरेलू क्रिकेट में बिहार और IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। 

Q. वैभव सूर्यवंशी के कोच कौन हैं?

Ans. उनके शुरुआती और प्रमुख कोच मनीष ओझा हैं। उन्होंने पटना की GenNex Cricket Academy में वैभव की बल्लेबाजी को निखारा और उनके क्रिकेट करियर को एक बेहतर दिशा दी।

Q. वैभव सूर्यवंशी किस हाथ से बल्लेबाजी करते हैं?

Ans. वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और टॉप ऑर्डर में खेलते हैं।

Q. वैभव सूर्यवंशी का सबसे पसंदीदा शॉट कौन सा है?

Ans. वैभव सूर्यवंशी मैदान पर पुल शॉट और लेग-साइड के आक्रामक शॉट खेलने में काफी सहज नजर आते है।

Q. वैभव सूर्यवंशी ने IPL में कब डेब्यू किया था?

Ans. उन्होंने 19 अप्रैल 2025 को राजस्थान रॉयल्स की ओर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ IPL डेब्यू किया था।

Q. IPL में वैभव सूर्यवंशी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड क्या है?

Ans. वह IPL इतिहास के सबसे कम उम्र के डेब्यूटेंट और शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने। 2025 में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों पर 101 रन बनाए। 

Q. वैभव सूर्यवंशी का जन्म कब हुआ था?

Ans. वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर में हुआ था।

Q. वैभव सूर्यवंशी की उम्र कितनी है?

Ans. वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ है वर्तमान में उनकी उम्र 15 साल है।

Q. वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट खेलना कब शुरू किया था?

Ans. उन्होंने करीब 4 साल की उम्र में क्रिकेट का अभ्यास शुरू किया था। उनके पिता ने शुरुआती प्रशिक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Q. IPL 2026 में वैभव ने कितने रन बनाए?

Ans. IPL 2026 में उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट करीब 237.30 रहा। 

Q. IPL 2026 में वैभव ने कितने छक्के लगाए?

Ans. उन्होंने 2026 सीजन में 72 छक्के लगाए, जो एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। 

Q. वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए T20I डेब्यू कब किया?

Ans. उन्होंने 4 जुलाई 2026 को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में भारत के लिए T20I डेब्यू किया।

Q. वैभव सूर्यवंशी ने T20I में सबसे कम उम्र का अर्धशतक कब लगाया?

Ans. जिम्बाब्वे के खिलाफ जुलाई 2026 में उन्होंने 15 साल 118 दिन की उम्र में T20I अर्धशतक लगाया और पुरुष T20I में सबसे कम उम्र के अर्धशतकवीर बने।

Q. वैभव का T20I में सर्वोच्च स्कोर कितना है?

Ans. उनका अब तक का सर्वोच्च T20I स्कोर 81 रन है, जो उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था।

Q. वैभव सूर्यवंशी ने U-19 विश्व कप 2026 में कैसा प्रदर्शन किया?

Ans. उन्होंने टूर्नामेंट में 7 मैचों में कुल 439 रन बनाए और उन्हें Player of the Tournament चुना गया। 

Q. U-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में वैभव ने कितने रन बनाए?

Ans. इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों पर 175 रन की विस्फोटक पारी खेली।

Q. Duleep Trophy में वैभव ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया?

Ans. 31 अगस्त 2026 को Central Zone के खिलाफ 92 रन बनाते हुए उन्होंने 15 साल 157 दिन की उम्र में Duleep Trophy का सबसे कम उम्र का अर्धशतक लगाया। उन्होंने लक्ष्मण सिंह का 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 

Q.  क्या वैभव सूर्यवंशी अभी भारत की T20I टीम में हैं?

Ans. हां। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ सितंबर 2026 की तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। यह उनका डेब्यू नहीं, बल्कि T20I टीम में आगे भी मौका मिलने का संकेत है। 

Q. क्या वैभव सूर्यवंशी गेंदबाजी भी करते हैं?

Ans. हां, वह धीमी बाएं हाथ की ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं। लेकिन उनकी मुख्य पहचान बल्लेबाज के रूप में है।

Q. वैभव सूर्यवंशी के पिता क्या करते हैं?

Ans. उनके पिता संजीव सूर्यवंशी किसान हैं और  वैभव के क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने में उनका बड़ा योगदान रहा है।

Q. वैभव सूर्यवंशी को किस क्रिकेटर से प्रेरणा मिलती है?

Ans. वैभव ने ब्रायन लारा और युवराज सिंह की बल्लेबाजी से प्रेरणा लेने की बात कही है।

निष्कर्ष: 

वैभव सूर्यवंशी की जीवनी ( Vaibhav Suryavanshi Biography) भारतीय क्रिकेट के उस युवा बल्लेबाज की एक प्रेरणा भरी कहानी है, जिसने बेहद छोटी उम्र में बड़े-बड़े रिकॉर्ड और कीर्तिमान अपने नाम करके सब का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। बिहार के इस 15 वर्षीय बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज ने पहले घरेलू क्रिकेट में फिर IPL में अपनी पहचान बनाई और अब भारतीय क्रिकेट में लगातार नए मुकाम हासिल कर रहा है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top