
आंध्र की मिट्टी को पार करके नितीश कुमार रेड्डी ने भारतीय क्रिकेट में आज अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। उनकी तेजतर्रार बैटिंग और धारदार मध्यम गति की गेंदबाजी ने खुद को एक ऑलराउंडर के रूप में स्थापित किया है।
घरेलू क्रिकेट का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन आईपीएल में ‘इमर्जिंग प्लेयर’ का अवॉर्ड और ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट शतक के गेम ने नितीश के क्रिकेट करियर को एक नया स्वरूप दिया है। इस लेख में जानिए नितीश कुमार रेड्डी के क्रिकेट करियर, बॉलिंग स्पीड, सर्वोच्च स्कोर, रन, रिकॉर्ड, शतक, IPL और टीम इंडिया का सफर के बारे में खास जानकारी।
Table of Contents
Table of Contents
नितीश कुमार रेड्डी कुमार रेड्डी का प्रारम्भिक क्रिकेट करियर | Early Career
आंध्र प्रदेश के तटीय शहर विशाखापत्तनम (विज़ाग) में 26 मई 2003 को जन्में नीतीश कुमार रेड्डी का शुरुआती क्रिकेट करियर करीब 6 साल की उम्र में विशाखापत्तनम से शुरू हुआ। अपने बचपन मे वह Zinc Ground पर हर रोज क्रिकेट देखने और अभ्यास करने आते थे। उनकी इस नियमितता और प्रतिभा को देखकर कोच कुमार स्वामी ने काफी प्रभावित हुए।
बाद में नितीश ने Visakhapatnam District Cricket Association (VDCA) Academy के समर कैंप में प्रशिक्षण लिया। यहां उन्होंने कोच कुमार स्वामी और श्रीनिवास रेड्डी के मार्गदर्शन में बल्लेबाजी की बारीकियों को जल्द काफी शॉर्ट टाइम में सिख लिया। VDCA में प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने अलग-अलग मैदानों और कैंपों में अभ्यास किया। जिसके बाद उन्हें आगे खेलने के मौके मिलने लगे।
नितीश की U-14 की क्रिकेट जर्नी:
करीब 13 साल की उम्र में नितीश ने जिला क्रिकेट में जगह बनाई। शुरुआती दौर में उनका प्रदर्शन अप डाउन वाला रहा, लेकिन ईस्ट गोदावरी के खिलाफ 99 रन और फिर दूसरे मैच में 140 से अधिक रन बनाने के बाद उन्होंने राज्य स्तर की U-14 टीम में जगह बनाई।
U-14 क्रिकेट में जगह बनाने के बाद नितीश की प्रतिभा पर MSK प्रसाद की नजर पड़ी। फिर यहां से नितीश को Andhra Cricket Association (ACA) की कडपा स्थित रेजिडेंशियल अकादमी में प्रशिक्षण का अवसर मिला। बाद में उन्होंने ACA के विजयनगरम सेंटर से भी प्रशिक्षण लिया।
कडपा में कोच निर्मल कुमार और श्रीनिवास के प्रशिक्षण में अपनी गेंदबाजी प्रतिभा को सुधारने पर काम किया फिर कोच विक्रम वर्मा ने उनकी तेज गेंदबाजी की क्षमता को पहचाना और उनकी तकनीक, फिटनेस तथा गति पर उपयोगी काम किया।
नितीश का अंडर-16 का क्रिकेट सफर:
U-16 में उनके धमाकेदार प्रदर्शन ने उन्हें क्रिकेट में एक नई पहचान दी। 2017-18 Vijay Merchant Trophy में नितीश ने 1237 रन बनाए और 26 विकेट भी लिए। नागालैंड के खिलाफ उन्होंने केवल 345 गेंदों में 441 रन की पारी खेली।
इस शानदार प्रदर्शन के उन्हें BCCI से Best U-16 (जगमोहन डालमिया अवार्ड) क्रिकेटर अवार्ड मिला।
नितीश कुमार रेड्डी का U-19 में भी काफी शानदार प्रदर्शन रहा इस दौर में उन्होंने कई आकर्षक पारियां खेली और फिर जनवरी 2020 में केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी से उन्होंने सीनियर घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया।
नितीश कुमार रेड्डी का घरेलू क्रिकेट करियर
U-16 और U-19 लगातार उम्दा प्रदर्शन बाद नीतीश ने आंध्र की सीनियर टीम में अपनी जगह पक्की की। उन्होंने 27 जनवरी 2020 को करीब 16 साल की उम्र में First-Class क्रिकेट से अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत की।
First-Class (रणजी ट्रॉफी) में डेब्यू:
नितीश कुमार रेड्डी ने 27 जनवरी 2020 को केरल के खिलाफ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। डेब्यू मैच की पहली पारी में 39 रन बनाए और दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट लिया।
List A (विजय हजारे ट्रॉफी) में डेब्यू:
नितीश कुमार रेड्डी ने 20 फरवरी 2021 को विदर्भ के खिलाफ List A क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने 58 गेंदों पर 54 रन बनाए और एक कैच भी लिया। उस टूर्नामेंट में 6 मैचों में 163 रन और 1 विकेट दर्ज किए।
T20 (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी):
नितीश ने 4 नवंबर 2021 को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ घरेलू T20 क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने इस मैच में 1 ओवर की गेंदबाजी में 6 रन दिए, लेकिन बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। टूर्नामेंट में 5 मैचों में 92 रन बनाए।
नितीश कुमार रेड्डी का IPL करियर | IPL Career
घरेलू क्रिकेट में अपने आप को साबित करने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी को 2022 की नीलामी में Sunrisers Hyderabad ने उन्हें ₹20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा। 2023 में उन्होंने डेब्यू से IPL में पदार्पण किया। पहले सीजन में नितीश ने केवल दो मैच खेले, सीमित अवसरों से शुरू हुआ उनका ये सफर 2024 में काफी दमदार साबित हुआ और यही से उनके क्रिकेट करियर ने अपना रंग बदला।
ये भी पढ़ें-
नितीश कुमार रेड्डी की जीवनी: उम्र, बल्लेबाजी शैली, पसंदीदा शॉट और टीम इंडिया का सफर
नमन धीर की जीवनी: 24 की उम्र में एक मौका, IPL डेब्यू और अब टीम इंडिया का सफर
ध्रुव जुरेल की जीवनी: उम्र, कद, घरेलू करियर, बल्लेबाजी शैली, IPL आकड़ें और रिकार्ड
महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड: करियर, हेलिकॉप्टर शॉट, स्टंपिंग और विकेटकीपिंग शैली
नितीश कुमार रेड्डी का IPL डेब्यू | Nitish Kumar Reddy IPL Debut
नितीश कुमार रेड्डी ने 18 मई 2023 को 19 साल की उम्र में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपना IPL डेब्यू किया था। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हैदराबाद में खेले इस मुकाबले में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।
गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 2 ओवर में 19 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया। हालांकि डेब्यू के आंकड़े उनके साधारण रहे, लेकिन यही मुकाबला उनके IPL करियर की शुरुआत पल बना।
नितीश कुमार रेड्डी की सर्वश्रेष्ठ आईपीएल पारियां | Nitish Kumar Reddy Best Innings
नितीश कुमार रेड्डी ने अपने आईपीएल करियर में कई बेहतरीन और मैच जिताऊ पारियां खेली है जिनमें से कुछ निम्न प्रकार है।
76* रन की एक उपयोगी पारी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL 2024
2 मई 2024 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नितीश कुमार रेड्डी ने 42 गेंदों पर 76 रन बनाए। उनकी इस नाबाद पारी में 3 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। शुरुआती विकेट गिरने के बाद उन्होंने पारी को संभाला और आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाकर सनराइजर्स हैदराबाद को 201/3 तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। इस कसा कसी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को सिर्फ 1 रन से हराया।
नितीश कुमार रेड्डी की जीवनी: उम्र, बल्लेबाजी शैली, पसंदीदा शॉट और टीम इंडिया का सफर
64 रन की पारी पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL 2024
9 अप्रैल 2024 को पंजाब किंग्स के खिलाफ नितीश कुमार रेड्डी ने एक ऐसी पारी ग्राउंड पर प्रदर्शित की, जिसने दबाव में उनकी बल्लेबाजी की क्षमता को सामने रखा। 39/3 के मुश्किल स्कोर के बाद उन्होंने सनराइजर्स की लड़खड़ाती पारी को संभालते हुए 37 गेंदों में 64 रन ठोक दिए। उनकी इस तेजतर्रार पारी में 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।
नितीश ने इस मैच में सही समय पर आक्रामक रुख अपनाते हुए अब्दुल समद के साथ उनकी सिर्फ 20 गेंदों में 50 रन की विस्फोटक साझेदारी की और सनराइजर्स की पारी को अच्छी रन गति दी। नितीश की इस पारी की बदौलत टीम 182/9 तक पहुंची और SRH यह मुकाबला एक रोमांचक अंदाज में सिर्फ 2 रन से जीती। इस ताबड़तोड़ प्रदर्शन के लिए नितीश को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
नितीश कुमार रेड्डी की 56 रन की पारी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ, IPL 2026
5 अप्रैल 2026 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नितीश कुमार रेड्डी ने ऐसी पारी खेली, जिसने मुश्किल में फंसी सनराइजर्स हैदराबाद की पारी को फिर से रफ्तार दे दी। टीम सिर्फ 35 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन नितीश ने हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर पारी को संभाला।
दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 116 रन की शानदार साझेदारी की। नितीश ने सिर्फ 33 गेंदों में 56 रन स्कोर किये। उनकी इस तेजतर्रार और दिल दहला देने वाली इस पारी में 3 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। नितीश 18वें ओवर में मनीमारन सिद्धार्थ की गेंद पर आउट हुए। फिर 156 रन का पीछा करते हुए LSG ने यह मैच 5 विकेट से जीता।
39 रन की पारी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ, IPL 2026
2 अप्रैल 2026 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नितीश कुमार रेड्डी ने सिर्फ 24 गेंदों में 39 रन बनाकर सनराइजर्स हैदराबाद की पारी को तेज रफ्तार दी। नितीश ने इस पारी में 4 चौके और 1 छक्का शामिल था। लगाकर 162.50 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
नितीश की पारी 18वें ओवर में समाप्त हुई, लेकिन तब तक SRH 226/8 का विशाल स्कोर खड़ा कर चुकी थी। बल्ले के बाद नितीश ने गेंद से भी मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने केवल 2 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए। और SRH ने 65 रन से मैच जीत लिया। नितीश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
38 रन की बेस्ट पारी: एलिमिनेटर में नितीश का तूफानी पलटवार RR के खिलाफ
27 मई 2026 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL एलिमिनेटर में नितीश कुमार रेड्डी ने दबाव भरे मुकाबले में सिर्फ 20 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 38 रन बनाये। इस पारी में नितीश ने 190 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
विशाल 244 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नितीश ने सलिल अरोड़ा के साथ मिलकर केवल 19 गेंदों में 50 रन जोड़कर सनराइजर्स की उम्मीदें जगा दीं। लेकिन रविंद्र जडेजा ने नितीश को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया।
नितीश की पारी खत्म होते ही सनराइजर्स की रनचेज कमजोर पड़ गया और राजस्थान रॉयल्स ने यह एलिमिनेटर 47 रन से जीतकर क्वालीफायर-2 में शानदार जगह बनाई।
37 रन की पारी पंजाब किंग्स के खिलाफ, IPL 2024
19 मई 2024 को पंजाब किंग्स के खिलाफ 215 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए नितीश कुमार रेड्डी ने 25 गेंदों में 37 रन की तेज और उपयोगी पारी खेली। उन्होंने हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर पंजाब के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और दोनों ने 47 रन की अहम साझेदारी की। 00
नितीश ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए। उनकी पारी के बाद क्लासेन ने भी तेजी से रन बनाए और सनराइजर्स हैदराबाद लक्ष्य के करीब ले गए। और अंत में SRH 4 विकेट से इस मुकाबले में विजय हुई।
36 रन की पारी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ, IPL 2026
25 अप्रैल 2026 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नितीश कुमार रेड्डी ने सिर्फ 18 गेंदों में 36 रन बनाकर सनराइजर्स हैदराबाद के रन चेज को रफ्तार दी। उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए और 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
नितीश ने हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर 50 रन की साझेदारी की और 229 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया।
इसके बाद सनराइजर्स ने 18.3 ओवर में लक्ष्य को हासिल करके 5 विकेट से मैच में जीत दर्ज की।
29 रन की नाबाद पारी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ, IPL 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ IPL 2026 के इस मुकाबले में नितीश कुमार रेड्डी ने आखिरी ओवरों में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में 241.67 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 29 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 3 छक्के शामिल थे।
इस पारी में नितीश ने हेनरिक क्लासेन के आउट होने के बाद क्रीज संभाली और आखिरी गेंद तक तेजी से रन बटोरे। इसके बाद सनराइजर्स ने RCB को 55 रन से हराया।
नितीश कुमार रेड्डी का सबसे अच्छा IPL सीजन | Best IPL Season
IPL 2024 नितीश कुमार रेड्डी के करियर का खास सीजन रहा। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उन्होंने 13 मैचों में 303 रन बनाए और गेंद से भी योगदान दिया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनकी 76 रन की तूफानी पारी खेली थी इस सीजन की सबसे बड़ी पारियों में रही।
उनके लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें IPL 2024 Emerging Player of the Season चुना गया। इस सीजन ने नितीश को एक उपयोगी बल्लेबाजी ऑलराउंडर के रूप में IPL में मजबूत पहचान दिलाई।
नितीश कुमार रेड्डी के IPL रिकॉर्ड्स | Nitish Kumar Reddy IPL Records
- IPL में सर्वोच्च स्कोर: IPL 2024 में पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 37 गेंदों पर 64 रन बनाए थे, जो उस समय उनकी प्रमुख पारियों में से एक थी
- IPL 2024 में 303 रन: उन्होंने 13 मैचों में 303 रन बनाए और 2 अर्धशतक लगाए। इसी प्रदर्शन के लिए उन्हें Emerging Player of the Season का पुरस्कार मिला।
- IPL 2026 में 302 रन: 14 मैचों में उन्होंने 302 रन बनाए, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 171.59 रहा। इसी सीजन में उन्होंने 8 विकेट भी लिए।
- IPL में 40 से अधिक छक्के: उपलब्ध कुल रिकॉर्ड में उनके नाम 46 छक्के दर्ज हैं। 2026 में उन्होंने अकेले 21 छक्के लगाए।
- IPL 2026 में ऑलराउंड प्रदर्शन: 302 रन के साथ 8 विकेट उनके एक सीजन में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान का उल्लेखनीय आंकड़ा है।
- कम उम्र में अर्धशतक: उसी मैच में 20 साल 319 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाकर वह उस समय IPL में अर्धशतक बनाने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने थे।
- गेंदबाजी रिकॉर्ड: IPL में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 2/17 है, जो उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2026 में दर्ज किया।
नितीश कुमार रेड्डी के IPL आकड़ें | Nitish Kumar Reddy IPL stats
| IPL डेब्यू | 2023 |
| मैच | 47 |
| रन | 787 |
| सर्वोच्च स्कोर | 76* |
| शतक | 0 |
| अर्धशतक | 4 |
| सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी | 2/17 |
| चौके | 50 |
| छक्के | 46 |
| नाबाद पारियां | 8 |
| औसत | 29.15 |
| स्ट्राइक रेट | 145.46 |
| विकेट | 13 |
नितीश कुमार रेड्डी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर कब शुरू हुआ | Nitish Kumar Reddy International Career
नितीश कुमार रेड्डी ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत 21 साल की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर में सितंबर 2024 की थी। हालांकि उनका अंतरराष्ट्रीय सफर जून 2024 में शुरू हुआ था जब उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय T20I टीम में पहली बार कॉल-अप मिला। 24 जून को BCCI ने 5 मैचों की T20I सीरीज के लिए घोषित टीम में उनका नाम शामिल था, लेकिन उस दौरे पर उन्हें अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का इंतजार करना पड़ा।
सितंबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ T20I सीरीज के लिए दोबारा टीम में जगह मिली और फिर 6 अक्टूबर 2024 को ग्वालियर में नितीश ने भारत के लिए अपना T20I डेब्यू किया। इसके बाद उनका अंतरराष्ट्रीय सफर तेजी से आगे बढ़ा और नवंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट से उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी कदम रखा।
नितीश कुमार रेड्डी का T20I डेब्यू:
6 अक्टूबर 2024 को ग्वालियर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ नितीश कुमार रेड्डी ने अपना पहला T20I मैच खेला। भारत की ओर से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 15 गेंदों पर नाबाद 16 रन बनाए। भारत ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीता।
नितीश कुमार रेड्डी का टेस्ट डेब्यू:
22 नवंबर 2024 को पर्थ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नितीश ने टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा। पहली पारी में उन्होंने 41 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में 38 रन* बनाकर नाबाद रहे। डेब्यू टेस्ट में बल्ले से दोनों पारियों में योगदान देकर उन्होंने अपनी ऑलराउंड क्षमता की झलक दिखाई।
नितीश कुमार रेड्डी का ODI डेब्यू:
19 अक्टूबर 2025 को पर्थ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नितीश ने अपना ODI डेब्यू किया। बारिश के कारण मुकाबला 26-26 ओवर का हुआ और उन्होंने 11 गेंदों पर 19 रन बनाए। गेंदबाजी में उन्होंने 2 ओवर में 15 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया। इस मैच के साथ उन्होंने भारत के लिए तीनों अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में खेलने की उपलब्धि पूरी की।
नितीश कुमार रेड्डी की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पारियां | Best International Innings
नितीश कुमार रेड्डी की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की कुछ सर्वश्रेष्ठ पारियां इस प्रकार है-
नितीश कुमार रेड्डी की टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ पारी कौन सी है | Best Test Innings
मेलबर्न में 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान नितीश ने नंबर-8 पर बल्लेबाजी करते हुए 189 गेंदों में 114 रन की शानदार पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक का सर्वोच्च स्कोर भी है।
MCG (मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड) में नंबर-8 पर बैटिंग करके टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड भी नितीश कुमार रेड्डी ने अपने नाम किया।
T20I में नितीश कुमार रेड्डी की सर्वश्रेष्ठ पारी कौन सी है | Best T20I Innings
9 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ दिल्ली में खेले गए दूसरे T20I में नितीश कुमार रेड्डी ने 34 गेंदों पर 74 रन की एक ताबड़तोड़ तूफानी पारी खेली। 74 रन नितीश कुमार रेड्डी का T20I में सर्वोच्च स्कोर है।
अपनी इस पारी में 4 चौके और 7 छक्के लगाए। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने भारत के बड़े स्कोर की नींव रखी। इसी मैच में उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट भी लिए और उन्हें Player of the Match चुना गया। T20I क्रिकेट में नितीश कुमार रेड्डी का 74 रन है।
नितीश कुमार रेड्डी की सर्वश्रेष्ठ ODI पारी | Best ODI Innings
नितीश कुमार रेड्डी ने 18 जनवरी 2026 को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे ODI में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदों पर 53 रन बनाए। उनकी इस पारी में 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे, यह नितीश का ODI क्रिकेट में पहला अर्धशतक था और 53 रन नितीश कुमार रेड्डी का ODI में सर्वोच्च स्कोर है।
अपनी इस बेहतरीन पारी के दौरान नितीश ने विराट कोहली के साथ 88 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। लेकिन भारत 296 रन पर ऑलआउट होकर यह मुकाबला 41 रन से हार गया, लेकिन नितीश की यह पारी उनके शुरुआती ODI करियर के लिए किसी उपलब्धि से कम नही रही।
नितीश कुमार रेड्डी के कुल शतक | Nitish Kumar Reddy Total Century
नितीश कुमार रेड्डी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक कुल 1 शतक लगाया है, जो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में आया था। इस पारी में उन्होंने 114 रन बनाए थे यह उनका टेस्ट में उच्च स्कोर भी है। वनडे क्रिकेट और T20I में उनका अभी तक कोई शतक नही है।
नितीश कुमार रेड्डी के कुल अंतरराष्ट्रीय रन | Nitish Kumar Reddy Total International Runs
नितीश कुमार रेड्डी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक कुल 587 रन बनाए हैं। इनमें टेस्ट क्रिकेट में उनके 396 रन, ODI में 100 रन और T20I में 91 रन शामिल हैं। टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 114 रन, ODI में 53 रन और T20I में 74 रन है।
नितीश कुमार रेड्डी की बॉलिंग स्पीड कितनी है | Nitish Kumar Reddy Bowling Speed
नितीश कुमार रेड्डी की गेंदबाजी स्पीड कैसे बढ़ी? नितीश कुमार की गेंदबाजी स्पीड करीब 135 – 140 किमी/घंटा है। नितीश कुमार रेड्डी ने इंग्लैंड के पेस-बॉलिंग कोच स्टेफन जॉन्स (Steffan Jones) के साथ अपनी गेंदबाजी पर काम किया था, ट्रेनिंग के बाद उनकी गेंदबाजी की गति में करीब 10 किमी/घंटा तक सुधार हुआ।
इस ट्रेनिंग से पहले उनकी बॉलिंग 130 किमी/घंटा के आस पास थी। उनकी गेंदबाजी तकनीक सुधारने के लिए जॉन्स ने उनके रन-अप, बैक-फुट कॉन्टैक्ट और गेंद छोड़ने की तकनीक में जरूरत के हिसाब से बदलाव कराए। इन बदलाव के साथ उनके रन-अप में पहले की तुलना काफी तेजी नजर आई में।
नितीश कुमार रेड्डी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर | Nitish Kumar Reddy Highest Score
नितीश कुमार रेड्डी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 114 रन है, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में टेस्ट मैच के दौरान बनाया था। घरेलू क्रिकेट में उनका उच्च स्कोर फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 159 रन और List A क्रिकेट में 60 रन* है।
नितीश कुमार रेड्डी के प्रमुख रिकॉर्ड्स | Nitish Kumar Reddy Records
अंडर-16 क्रिकेट में 441 रन का रिकॉर्ड: 2017-18 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में नितीश ने नागालैंड के खिलाफ 441 रन की शानदार पारी खेली थी। उस सीजन उन्होंने कुल 1,237 रन बनाए और BCCI का अंडर-16 Best Cricketer Award हासिल किया।
MCG में नंबर-8 पर टेस्ट शतक: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में नितीश ने नंबर-8 पर बल्लेबाजी करते हुए 114 रन बनाए। वह MCG में नंबर-8 से टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने।
ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय: मेलबर्न में लगाया गया उनका शतक ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक बनाने वाले भारतीयों में उम्र के लिहाज से तीसरा सबसे युवा शतक था।
T20I डेब्यू के दूसरे मैच में 74 रन: बांग्लादेश के खिलाफ अपने दूसरे T20I में नितीश ने 34 गेंदों पर 74 रन बनाए और 2 विकेट भी लिए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें Player of the Match चुना गया। यह उनका T20I में सर्वोच्च स्कोर है।
ODI में पहला अर्धशतक: न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जनवरी 2026 को इंदौर में नितीश ने 57 गेंदों पर 53 रन बनाए। यह उनका पहला ODI अर्धशतक और ODI में उनका सर्वोच्च स्कोर है।
तीनों अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में डेब्यू: नितीश ने 2024 में T20I और टेस्ट तथा 2025 में ODI डेब्यू किया। इस तरह वह भारत के लिए तीनों अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट खेल चुके हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक शतक: सितंबर 2026 तक नितीश के नाम 1 अंतरराष्ट्रीय शतक है, जो टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 114 रन की पारी के दौरान आया। ODI और T20I में अभी उनका कोई शतक नहीं है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर: उनका सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय स्कोर 114 रन है। इसके बाद ODI में 53 और T20I में 74 रन उनके सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर हैं।
T20I में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी-3/24: अफगानिस्तान के खिलाफ 15 सितंबर 2026 को दिल्ली में नितीश ने 3 विकेट लेकर 24 रन दिए
ODI में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून 2026 को धर्मशाला में उन्होंने 2 विकेट लेकर 31 रन दिए।
नितीश कुमार रेड्डी के विस्तृत आकड़ों के लिए यहाँ क्लिक करे
निष्कर्ष
नितीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) का क्रिकेट करियर लगातार आगे बढ़ते हुए एक ऐसे ऑलराउंडर की कहानी को दर्शाता है। जिन्होंने घरेलू क्रिकेट और IPL में अपने प्रदर्शन के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी जगह बनाई। बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में योगदान देने की उनकी उपयोगिता उन्हें खास बनाती है। उनके अब तक के और हालिया रिकॉर्ड और प्रदर्शन बताते हैं कि भारतीय क्रिकेट में उनका सफर अभी लंबा है और आने वाले वर्षों में उनसे कई यादगार पारियों की उम्मीद लगाई जा सकती है।
नितीश कुमार रेड्डी के FAQs | Nitish Kumar Reddy FAQs
Q. नितीश कुमार रेड्डी ने IPL में कुल कितने विकेट लिए हैं?
Ans. नितीश कुमार रेड्डी ने IPL में अब तक 13 विकेट लिए हैं। उनका IPL में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 2/17 है।
Q. नितीश कुमार रेड्डी का ODI (वनडे क्रिकेट) में हाईएस्ट स्कोर कितना है?
Ans. नितीश कुमार रेड्डी का ODI में हाईएस्ट स्कोर 53 रन है, जो उन्होंने 18 जनवरी 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में बनाया था।
Q. नितीश कुमार रेड्डी का T20I में हाईएस्ट स्कोर कितना है?
Ans. नितीश कुमार रेड्डी का T20I में हाईएस्ट स्कोर 74 रन है। यह स्कोर उन्होंने 9 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ दिल्ली में 34 गेंदों बनाया था।
Q. IPL 2026 में नितीश कुमार रेड्डी की कीमत कितनी थी?
Ans. IPL 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने नितीश कुमार रेड्डी को ₹6 करोड़ में रिटेन किया था।
Q. IPL 2026 में नितीश कुमार रेड्डी ने कितने रन बनाए?
Ans. IPL 2026 में नितीश कुमार रेड्डी ने 14 मैचों में 302 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 171.59 रहा था।
Q. IPL 2026 में नितीश कुमार रेड्डी ने कितने विकेट लिए?
Ans. IPL 2026 में नितीश कुमार रेड्डी ने 8 विकेट लिए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/17 रहा।
Q. नितीश कुमार रेड्डी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल कितने विकेट लिए हैं?
Ans. 2026 तक नितीश कुमार रेड्डी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 19 विकेट लिए हैं टेस्ट में 8, ODI में 2 और T20I में 9 विकेट।
Q. नितीश कुमार रेड्डी की पहली IPL टीम कौन-सी थी?
Ans. नितीश कुमार रेड्डी की पहली IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) थी। उन्हें 2023 IPL ऑक्शन में SRH ने अपनी टीम में शामिल किया था।
Q. नितीश कुमार रेड्डी के फादर का नाम क्या है?
Ans. नितीश कुमार रेड्डी के पिता का नाम के. मुत्याला रेड्डी (K. Mutyala Reddy) है। उनके पिता ने नितीश के क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने के लिए अपनी नौकरी भी छोड़ दी थी।
Q. नितीश कुमार रेड्डी ने IPL में कितनी उम्र में डेब्यू किया था?
Ans. नितीश कुमार रेड्डी ने 19 साल की उम्र में 18 मई 2023 को RCB के खिलाफ IPL डेब्यू किया था।
Q. नितीश कुमार रेड्डी ने भारत के लिए T20I में कितनी उम्र में डेब्यू किया?
Ans. नितीश ने 6 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ T20I डेब्यू किया। उस समय उनकी उम्र 21 साल थी।
Q. नितीश कुमार रेड्डी ने टेस्ट क्रिकेट में कितनी उम्र में डेब्यू किया था?
Ans. नितीश ने 22 नवंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में डेब्यू किया। उस समय उनकी उम्र 21 साल थी।
Q. नितीश कुमार रेड्डी ने ODI में कितनी उम्र में डेब्यू किया था?
Ans. नितीश कुमार रेड्डी ने 19 अक्टूबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में ODI डेब्यू किया। उस समय उनकी उम्र 22 साल थी।
Q. नितीश कुमार रेड्डी किस तरह के क्रिकेटर हैं?
Ans. नितीश कुमार रेड्डी एक बैटिंग ऑलराउंडर हैं। वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और दाएं हाथ से मीडियम-फास्ट गेंदबाजी करते हैं।
Q. नितीश कुमार रेड्डी के क्रिकेट करियर की शुरुआत कहां से हुई थी?
Ans. नितीश के क्रिकेट सफर की शुरुआत विशाखापत्तनम से हुई। उम्र-वर्ग क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने आंध्र प्रदेश के घरेलू क्रिकेट में जगह बनाई और फिर IPL के जरिए भारतीय टीम तक पहुंचे।
Q. नितीश कुमार रेड्डी के क्रिकेट करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियां कौन-सी हैं?
Ans. उनकी प्रमुख उपलब्धियों में अंडर-16 Vijay Merchant Trophy में 1,237 रन, Jagmohan Dalmiya Trophy हासिल करना, IPL 2024 में Emerging Player of the Season बनना और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट शतक लगाना शामिल हैं।
Q. नितीश कुमार रेड्डी का टेस्ट डेब्यू कब हुआ था?
Ans. नितीश कुमार रेड्डी ने 22 नवंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट से अपना टेस्ट डेब्यू किया था। डेब्यू पारी में उन्होंने 41 रन बनाकर दबाव में अच्छी बल्लेबाजी की।
Q. नितीश कुमार रेड्डी का पहला टेस्ट शतक कब आया था?
Ans. नितीश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में अपना पहला टेस्ट शतक लगाया। उन्होंने उस पारी में 114 रन बनाए और यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की यादगार पारियों में शामिल रही।


