Ravindra Jadeja Biography In Hindi: रवींद्र जडेजा की जीवनी, विवाद और करियर

Ravindra Jadeja Biography In Hindi
Ravindra Jadeja Biography In Hindi

Ravindra Jadeja Biography In Hindi: भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा अपनी बेखौफ बल्लेबाजी, सटीक स्पिन गेंदबाजी और बिजली जैसी फील्डिंग के लिए जाने जाते है। गुजरात के छोटे से शहर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अलग छवि बनाने तक का यह जीवन यात्रा मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास की एक बड़ी मिसाल है।

Table of Contents

Table of Contents

रवींद्र जडेजा का शुरुआती जीवन परिचय | Ravindra Jadeja Biography In Hindi  

एक गुजराती परिवार में रवींद्र जडेजा का जन्म 6 दिसंबर 1988 को गुजरात के जामनगर जिले के नवागाम-घेड़ में हुआ था। उनके पिता अनिरुद्धसिंह जडेजा एक निजी सुरक्षा एजेंसी में गार्ड के रूप में काम करते थे। जबकि मां लता जडेजा एक नर्स थीं।

उनका परिवार सामान्य आर्थिक परिस्थितियों वाला था।  परिवार की जिम्मेदारियां सीमित संसाधनों के बीच पूरी होती थी। 

घर की परिस्थितियां ऐसी नहीं थीं कि क्रिकेट को आसानी से करियर में ढाला जाय। पिता चाहते थे कि बेटा बड़ा होकर सेना में जाए, पर रविंद्र का मन क्रिकेट के अनुरूप ढल चुका था। उनके अंदर कुछ कर दिखाने का जुनून सवार था। 

रवींद्र जडेजा की उम्र, कद और जीवन से जुड़ी जानकारी | Ravindra Jadeja Age

पूरा नाम रवींद्रसिंह अनिरुद्धसिंह जडेजा
निकनेमजड्डू, RJ, सर जडेजा
जन्म 6 दिसंबर 1988
उम्र 37 वर्ष, 2026 
जन्म स्थाननवागाम-खेड़, गुजरात
भूमिकाऑलराउंडर
खेल शैली बाएं हाथ के
जर्सी नंबर08 
पिता अनिरुद्धसिंह जडेजा
माता लता जडेजा
पत्नी रीवाबा जडेजा
बेटी निध्याना जडेजा
घरेलू टीम सौराष्ट्र
IPL टीम RR, 2026 
अंतरराष्ट्रीय डेब्यू2009, ODI
IPL डेब्यू19 अप्रैल 2008

रवींद्र जडेजा के कोच- जिन्होंने दी उनकी ऊर्जा को सही दिशा 

क्रिकेट के प्रति रवींद्र के लगाव को देखते हुए उनके पिता उन्हें करीब 8 साल की उम्र में जामनगर के क्रिकेट बंगलो मैदान में लेकर गए। जहां कोच महेंद्र सिंह चौहान ने उनके अंदर छुपी प्रतिभा और क्रिकेट ऊर्जा पहचाना एवं उसे सही दिशा दी। 

अपने शुरुआती दौर में जडेजा को तेज गेंदबाजों की तरह बाउंसर डालने और बल्लेबाजों को परेशान करने का शौक था। और तेज गेंदबाजी उनकी पहली पसंद हुआ करती थी। 

लेकिन उनके कोच ने उनकी कद काठी और गेंदबाजी की गति को भांपते हुए उन्हें तेज गेंदबाजी के बजाय बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी का ऑप्शन सुझाया। 

जडेजा ने कोच की सलाह मानी और धीरे-धीरे बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज बनने की दिशा में मेहनत की शुरुआत की। यहीं से उनके खेल में एक बड़ा बदलाव आया।

कोच ने शुरुआत में उनकी बल्लेबाजी से ज्यादा गेंदबाजी पर ध्यान दिया गया। मैदान पर उनसे घंटों अभ्यास लिया जाता था। कोच उनकी फिटनेस पर भी काफी जोर देते थे।

बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी हो या फील्डिंग, मैदान के हर कोने के लिए, हर विभाग के लिए अब उन्हें बेहतर तैयार किया जाने लगा। 

जडेजा अपने क्रिकेट यात्रा को दो महेंद्रों से जुड़ा हुआ मानते है। एक महेंद्र सिंह चौहान, जिन्होंने उन्हें क्रिकेट सिखाया। दूसरे महेंद्र सिंह धोनी, जिनकी कप्तानी में उन्होंने भारतीय टीम के लिए बड़ी सफलताएं हासिल की। 

रविंद्र जडेजा का जूनियर क्रिकेट सफर U-14 में जब संघर्ष को मिली पहचान 

क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की सफलता के पीछे जूनियर क्रिकेट का बहुत बड़ा योगदान रहा है। क्रिकेट बंगलो मैदान पर लगातार अभ्यास करने के बाद उन्होंने एज-ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिताओं में खेलना शुरू किया। 

धीरे-धीरे उनकी पहचान गुजरात के जूनियर क्रिकेट सर्किट में बनने लगी। इसके बाद वडोदरा में आयोजित अंडर-14 स्तर की प्रतियोगिता का वो हिस्सा बने। 

इसी दौरान पूर्व भारतीय विकेटकीपर और चयनकर्ता किरण मोरे की नजर जडेजा पर पड़ी।  मोरे, उनकी क्रिकेट समझ और क्षमता से काफी प्रभावित हुए और फिर यहां से उन्हें कई प्रतियोगिताओं में खेलने के अवसर प्राप्त हुए।

इसके बाद करीब 16 साल की उम्र में वह सौराष्ट्र की अंडर-19 टीम में खेलने का अवसर मिला। यह उनके करियर की बहुत बड़ी उपलब्धि रही, क्योंकि अब वह केवल अपने शहर तक सीमित नही रहे, बल्कि राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने लगे थे। 

Manav Suthar Biography in Hindi: मानव सुथार की जीवनी, उम्र, घरेलू करियर और रिकॉर्ड

अंडर-19 भारतीय टीम में चयन, दो विश्व कप खेलने का मिला मौका

जूनियर क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद जडेजा को भारतीय अंडर-19 टीम में जगह मिली। साल 2005 में करीब 16 साल की उम्र में उन्हें भारतीय अंडर-19 टीम में जगह मिली।

यह उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी, क्योंकि अब वह अपने गांव और शहर से निकलकर देश का प्रतिनिधित्व करने की दिशा में आगे बढ़ चुके थे।

  • 2006 अंडर-19 विश्व कप में जडेजा भारतीय टीम का हिस्सा बने। 
  • भारत ने फाइनल तक का सफर तय किया, और टीम उपविजेता रही।
  • टूर्नामेंट में जडेजा ने गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया। फाइनल में उन्होंने पाकिस्तान के तीन विकेट झटके। 

साल 2008 अंडर-19 विश्व कप: जडेजा को एक बार फिर विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम में जगह मिली। इस बार वो टीम के उपकप्तान भी थे। 

भारत ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया और फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले में जडेजा ने 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए और पूरे टूर्नामेंट में 10 विकेट लिए।  इस जीत ने उनके करियर को एक मजबूत पहचान दिलाई।

रविंद्र जडेजा का घरेलू क्रिकेट करियर और 17 साल में डेब्यू | Ravindra Jadeja Domestic Career & Debut

रवींद्र जडेजा ने 19 अक्टूबर 2006 को 17 साल की उम्र में दलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन की ओर से अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट डेब्यू किया था।

इसके बाद उन्होंने सौराष्ट्र की ओर से रणजी ट्रॉफी में खेलना शुरू किया। यहां उन्हें बड़े और अनुभवी खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका मिला।  

2008-09 रणजी ट्रॉफी सीजन में रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन: रवींद्र जडेजा के क्रिकेट करियर में 2008-09 का रणजी ट्रॉफी सीजन बेहद खास और उपयोगी रहा। सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से बेहद आकर्षक प्रदर्शन किया। उनका यह प्रदर्शन उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट बना। 

  • संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट: 42 विकेट लेकर मुंबई के धवल कुलकर्णी के साथ संयुक्त रूप से सीजन के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।
  • दोहरा शतक: बल्लेबाजी में नाबाद 232 रन की शानदार पारी खेली।
  • ऑलराउंड प्रदर्शन: 739 रन और 42 विकेट लेकर अपनी बेहतरीन ऑलराउंड क्षमता साबित की
  • माधवराव सिंधिया पुरस्कार: सर्वाधिक विकेट लेने के लिए यह पुरस्कार प्राप्त किया।
  • टीम इंडिया के करीब: इस प्रदर्शन के साथ जडेजा भारतीय सीनियर टीम में जगह बनाने के करीब पहुचें। 

घरेलू क्रिकेट में तीन तिहरे शतक: जडेजा ने 2011 से 2012 के बीच प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तीन तिहरे शतक लगाए।

  • पहला तिहरा शतक: 2011 में ओडिशा के खिलाफ 314 रन।
  • दूसरा तिहरा शतक: 2012 में गुजरात के खिलाफ नाबाद 303 रन।
  • तीसरा तिहरा शतक: 2012 में रेलवे के खिलाफ 331 रन।

महज 23 साल की उम्र में तीन तिहरे शतक लगाने की उपलब्धि ने जडेजा को भारतीय घरेलू क्रिकेट का बड़ा नाम बना दिया। और ये बेहतरीन प्रदर्शन उनकी बल्लेबाजी क्षमता का एक बड़ा प्रमाण बनी। 

आईपीएल करियर के साथ मिला ‘रॉकस्टार’ नाम|Ravindra Jadeja IPL Career

साल 2008 में भारतीय क्रिकेट में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की शुरुआत हुई। जडेजा को राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया और उन्हें खेलने का मौका दिया। 

आईपीएल डेब्यू: रवींद्र ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर करीब 20 साल की उम्र में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 19 अप्रैल 2008 को अपना आईपीएल डेब्यू किया। इस मैच में उन्होंने 29 रन बनाए थे।

शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने पहला आईपीएल खिताब जीता। जडेजा ने अपने ऑलराउंड खेल से शेन वॉर्न को काफी प्रभावित किया। उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य का अहम खिलाड़ी माना और उन्हें ‘रॉकस्टार’ का नाम दिया। 

आईपीएल ने उन्हें देश-विदेश के बड़े खिलाड़ियों के साथ खेलने, दबाव में प्रदर्शन करने और अपनी प्रतिभा को बड़े दर्शकों के सामने दिखाने का अवसर दिया।

  • इसके बाद साल 2011 में वह कोच्चि टस्कर्स केरल की ओर से खेले।
  • साल 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें लगभग 2 मिलियन डॉलर में खरीदा। उस समय यह आईपीएल नीलामी की बड़ी खरीद में से एक थी।
  • महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जडेजा को अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों को बेहतर बनाने का मौका मिला।

2016 और 2017 में चेन्नई की टीम निलंबित रहने के दौरान वह गुजरात लायंस के लिए खेले। 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी के साथ जडेजा भी टीम में लौट आए।

2022 में बने चेन्नई के कप्तान: साल 2022 में आईपीएल शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की जगह रविंद्र जडेजा को कप्तानी सौंप दी।

यह उनके करियर के लिए एक बड़ा सम्मान था। पर टीम के प्रदर्शन और कप्तानी के दबाव के कारण, बीच सीजन के दौरान उन्होंने कप्तानी वापस धोनी को सौंप दी। अपना पूरा ध्यान खेल पर लगाया। 

2025 के बाद 2026 में राजस्थान रॉयल्स में वापसी: 2026 सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ट्रेड के तहत जडेजा राजस्थान की टीम में लौटे। दिलचस्प बात यह थी कि राजस्थान वही टीम थी, जिसके साथ उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। 

साल 2009, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर और डेब्यू |Ravindra Jadeja International Career & Debut

रविंद्र जडेजा के अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत साल 2009 में हुई। उस समय भारतीय टीम में जगह बनाना आसान नहीं था, क्योंकि टीम में पहले से ही कई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद थे।

  • वनडे क्रिकेट में डेब्यू: रविंद्र जडेजा ने 8 फरवरी 2009 को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में अपना पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला।
  • अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 77 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाए। यह शुरुआत उनके आत्मविश्वास को दिखाने के लिए काफी थी।
  • टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू: वनडे डेब्यू के ठीक दो दिन बाद, 10 फरवरी 2009 को जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला।
  • टेस्ट डेब्यू: 13 दिसंबर 2012 को इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू किया।

अब वह भारतीय टीम का हिस्सा बन चुके थे और उनके सामने खुद को लंबे समय तक टीम में बनाए रखने की चुनौती थी।

साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज:  उनके करियर के और टीम के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण रही। टीम इंडिया 4-0 से विजय रही। इसके बाद वह धीरे-धीरे टेस्ट टीम के नियमित सदस्य बन गए।

साल 2013 चैंपियंस ट्रॉफी: जब मिली गोल्डन बॉल 

इंग्लैंड में आयोजित आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया।

इस टूर्नामेंट में जडेजा ने एक बार फिर गेंदबाजी से विशेष प्रभाव छोड़ा और 12 विकेट के साथ पूरे टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बने। इसके लिए उन्हें गोल्डन बॉल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

इस टूर्नामेंट के बाद उनकी पहचान एक ऐसे ऑलराउंडर के रूप में मजबूत हुई, जो बड़े हाई टेंसन मुकाबलों में भी मैच का रुख बदल अपनी ओर मोड़ सकता था। 

टेस्ट क्रिकेट का वो दौर-जब बने दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज

साल 2016-17 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ उनके प्रदर्शन ने उन्हें दुनिया के शीर्ष ऑलराउंडरों में पहुंचा दिया।

साल 2017 में वह ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर पहुंचे। इसी दौर में उन्होंने रविचंद्रन अश्विन के साथ भारतीय स्पिन आक्रमण को बेहद मजबूत बनाया। यह उपलब्धि उनके वर्षों के संघर्ष और मेहनत का बड़ा परिणाम थी। 

टेस्ट क्रिकेट में यादगार पारियां और उपलब्धियां:

  • साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट टेस्ट में नाबाद 100 रन बनाकर अपना पहला टेस्ट शतक लगाया।
  • साल 2022 में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट में नाबाद 175 रन बनाए और एक ही टेस्ट में 9 विकेट भी हासिल किए।
  • टेस्ट क्रिकेट में 7/42 उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।
  • उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 350 से अधिक विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की। 

2024 टी20 विश्व कप जीत और अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास

साल 2024 में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में अमेरिका और वेस्टइंडीज में आयोजित टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता।

जडेजा भी इस ऐतिहासिक टीम का हिस्सा थे। विश्व कप जीतने के बाद उन्होंने 30 जून 2024  टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। उनके प्रशंसकों ने उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर को याद किया। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वह टेस्ट, वनडे और आईपीएल क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंड टेस्टसीरीज में यादगार प्रदर्शन: 

साल 2025 में भी जडेजा ने अपने अनुभव और खेल का शानदार उदाहरण पेश किया। भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता और जडेजा इस विजेता टीम का हिस्सा रहे।

इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से विशेष प्रभाव छोड़ा।

  • इस टेस्ट सीरीज में उन्होंने लगातार पांच अर्धशतक लगाए और कुल 516 रन बनाए। 
  • एक शतक भी उनके नाम रहा।
  • यहां से टेस्ट क्रिकेट में भारत के भरोसेमंद बल्लेबाजों में भी गिने जाने लगे

रविंद्र जडेजा के कुछ खास सर्वोच्च रिकॉर्ड | Ravindra Jadeja Highest Score & Records

  • टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर: 175 नाबाद।
  • वनडे में सर्वोच्च स्कोर: 87 रन। 
  • T20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वोच्च स्कोर: 46 रन नाबाद।
  • प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर: 331 रन।
  • टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 7/42।
  • वनडे में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 5/33।
  • टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 3/15। 

रविंद्र जडेजा के प्रमुख पुरस्कार और सम्मान | Ravindra Jadeja Awards & Honors 

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर कई प्रतिष्ठित पुरस्कार और सम्मान हासिल किए हैं।

  • अर्जुन पुरस्कार: भारतीय क्रिकेट में योगदान के लिए 2019 में दिया गया। 
  • विजडन इंडिया क्रिकेटर ऑफ द ईयर: 2014 में उनके प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया गया। 
  • आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर: 2013 और 2016 में दिया गया। 
  • आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर-1: 2017 में शीर्ष स्थान हासिल किया। 
  • माधवराव सिंधिया पुरस्कार: जडेजा ने 2008-09 रणजी ट्रॉफी सीजन में 42 विकेट हासिल किए थे। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें धवल कुलकर्णी के साथ संयुक्त रूप से माधवराव सिंधिया पुरस्कार मिला था।

निजी जिंदगी: परिवार, पत्नी और बेटी

मैदान पर आक्रामक अंदाज में खेलने वाले जडेजा अपनी निजी जिंदगी में परिवार को काफी महत्व देते हैं। क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद वह अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। 

उन्होंने 17 अप्रैल 2016 को रीवाबा सोलंकी से शादी की थी। रिवाबा जडेजा सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वह गुजरात की राजनीति में अपनी पहचान बना चुकी हैं।साल 2017 में इस दंपति की एक बेटी हुई, जिसका नाम निध्याना रखा गया। 

उनके पिता अनिरुद्धसिंह एक प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी में काम करते थे, जबकि उनकी मां लताबा अस्पताल में नर्स के रूप में अपनी सेवाएं देती थीं। 

जडेजा के परिवार में उनकी दो बड़ी बहनें नैना और पद्मिनी भी हैं। मां के निधन के बाद उनकी बहन नैना ने परिवार और रवींद्र का काफी साथ दिया। 

रविंद्र जडेजा की बल्लेबाजी, गेंदबाजी शैली| Ravindra Jadeja Playing Style

जडेजा की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह क्रिकेट के तीनों विभागों में टीम के लिए योगदान देने की क्षमता रखते हैं।

बल्लेबाजी: वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। निचले क्रम में आकर तेजी से रन बनाना और मुश्किल परिस्थितियों में पारी संभालना उनकी खासियत है।

गेंदबाजी: वह बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाज हैं। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और तेज गति से डाली गई स्पिन गेंदें बल्लेबाजों को परेशान करती हैं।

फील्डिंग: जडेजा की फील्डिंग विश्व क्रिकेट में काफी चर्चित रही है। उनकी तेज दौड़, शानदार कैच और सटीक डायरेक्ट हिट उन्हें खास बनाते हैं।

रविंद्र जडेजा के रिकॉर्ड और उपलब्धियां | Ravindra Jadeja Records And Achievements

जडेजा ने अपने क्रिकेट करियर में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं, जो उन्हें भारतीय क्रिकेट के खास खिलाड़ियों में शामिल करती हैं। रविंद्र की प्रमुख उपलब्धियां और रिकॉर्डस इस प्रकार हैं:

  • अंडर-19 विश्व कप 2008: विराट कोहली की कप्तानी में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के उपकप्तान रहे। 
  • 2009 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू: श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।
  • प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तीन तिहरे शतक: 314, 303 नाबाद और 331 रन की ऐतिहासिक पारियां खेलीं।
  • वनडे डेब्यू में अर्धशतक: 2029 में श्रीलंका के खिलाफ अपने पहले वनडे में नाबाद 60 रन बनाए।
  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013: भारत की खिताबी जीत में अहम योगदान दिया और 12 विकेट लेकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। 
  • 2013 वनडे नंबर-1 गेंदबाज: आईसीसी वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया।
  • गोल्डन बॉल 2013: चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने के लिए यह पुरस्कार हासिल किया।
  • आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग: साल 2017 में दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बने।
  • पहला टेस्ट शतक: साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में नाबाद 100 रन बनाए।
  • नाबाद 175 रन की पारी: साल 2022 में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट में करियर का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर बनाया।
  • आईपीएल 2023: चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर पांचवां खिताब जिताया। 
  • टी20 विश्व कप 2024 का हिस्सा: भारत की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा बने।
  • अर्जुन पुरस्कार सम्मान: 2019 में क्रिकेट में उनके शानदार योगदान के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 2024 टी20 विश्व कप विजेता: भारतीय टीम के साथ टी20 विश्व कप का खिताब जीता।
  • 2025 चैंपियंस ट्रॉफी विजेता: भारत की चैंपियन टीम का हिस्सा रहे।
  • लगातार पांच अर्धशतक का रिकॉर्ड: 2025 इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में पांच लगातार अर्धशतक लगाते हुए, कुल 516 रन बनाये। 
  • टेस्ट क्रिकेट में 4,000 रन और 300+ विकेट: 4,000 से ज्यादा टेस्ट रन और 300 से ज्यादा विकेट लेने वाले चुनिंदा ऑलराउंडरों में शामिल हुए। 

रवींद्र जडेजा के करियर के आकड़ों विस्तृत जानकारी

रवींद्र जडेजा की कुल संपति | Ravindra Jadeja Net Worth

रवींद्र जडेजा ने अपने क्रिकेट करियर में शानदार प्रदर्शन के दम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। उनकी अनुमानित नेटवर्थ लगभग 120 करोड़ रुपये बताई जाती है। हालांकि, उनकी वास्तविक कुल संपत्ति का आधिकारिक आंकड़ा सार्वजनिक नहीं है। 

कमाई के प्रमुख स्रोत

  • BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट: 2025-26 सीजन में जडेजा को ग्रेड A में रखा गया है। 
  • IPL सैलरी: 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स से उन्हें 18 करोड़ रुपये मिले थे। 2026 में राजस्थान रॉयल्स के साथ उनकी फीस 14 करोड़ रुपये बताई गई है। 
  • ब्रांड एंडोर्समेंट: ASICS, Adidas और अन्य ब्रांडों के विज्ञापनों से कमाई।
  • व्यावसायिक निवेश: रियल एस्टेट और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां भी उनकी संपत्ति का हिस्सा हैं।

रवींद्र जडेजा के जीवन और क्रिकेट करियर से जुड़े विवाद | Ravindra Jadeja Controversies 

भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का क्रिकेट करियर उपलब्धियों के साथ-साथ कुछ विवादों के कारण भी चर्चा में रहा है। 

जेम्स एंडरसन विवाद: 2014 में इंग्लैंड के गेंदबाज जेम्स एंडरसन के साथ मैदान पर कहासुनी हुई थी। ICC ने जडेजा पर 50% मैच फीस का जुर्माना लगाया।

पिच विवाद: 2016 इंदौर टेस्ट में पिच के सुरक्षित हिस्से पर दौड़ने के कारण ICC ने उन पर 50% मैच फीस का जुर्माना लगाया।

टेस्ट मैच से निलंबन: वर्ष 2017 श्रीलंका के खिलाफ गेंद बल्लेबाज की ओर खतरनाक तरीके से फेंकने के कारण उन्हें अगले टेस्ट मैच से निलंबित किया गया।

संजय मांजरेकर विवाद: 2019 में विश्व कप के दौरान मांजरेकर ने जडेजा को ‘बिट्स एंड पीसेज’ खिलाड़ी कहा था। जडेजा ने सोशल मीडिया पर इसका कड़ा जवाब दिया।

CSK कप्तानी विवाद: IPL 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने के बाद उनके और फ्रेंचाइजी के रिश्तों को लेकर चर्चाएं हुई, पर किसी आधिकारिक विवाद की पुष्टि नहीं हुई।

क्रीम विवाद:  2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट में उंगली पर क्रीम लगाने के कारण ICC ने उन पर 25% मैच फीस का जुर्माना लगाया। हालांकि, उन्हें गेंद से छेड़छाड़ का दोषी नहीं पाया गया।

रविंद्र जडेजा से जुड़ी कुछ छोटी लेकिन दिलचस्प बातें: Interesting Facts About Ravindra Jadeja 

  • रविंद्र का जन्म गुजरात के जामनगर जिले में हुआ था।
  • उनका पूरा नाम रविंद्रसिंह अनिरुद्धसिंह जडेजा है।
  • बचपन में वह तेज गेंदबाज बनना चाहते थे, लेकिन बाद में स्पिन गेंदबाजी करने लगे।
  • उनके शुरुआती कोच महेंद्र सिंह चौहान रहे।
  • वो 2008 अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के उपकप्तान थे।
  • रविंद्र चेतेश्वर पुजारा के साथ जूनियर क्रिकेट में खेल चुके हैं।
  • शेन वॉर्न ने उन्हें रॉकस्टार नाम दिया था।
  • उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तीन तिहरे शतक लगाए हैं।
  • उनका बल्लेबाजी करने का तरीका बाएं हाथ का है।
  • जडेजा घुड़सवारी के शौकीन हैं और उनके पास घोड़े भी हैं।
  • उनकी गेंदबाजी शैली लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स है।
  • उन्हें घुड़सवारी का शौक है।
  • वो 2013 और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे।
  • उन्होंने 2024 टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया।
  • रवींद्र जडेजा का जर्सी का नंबर 8 है।
  • उन्हें क्रिकेट में ‘सर जडेजा’ के नाम से भी जाना जाता है।

Ravindra Jadeja Biography In Hindi से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

रवींद्र जडेजा की उम्र कितनी है?

रवींद्र जडेजा का जन्म 6 दिसंबर 1988 को गुजरात के नवागाम-खेड में हुआ था।

रवींद्र जडेजा का पूरा नाम क्या है?

उनका पूरा नाम रवींद्रसिंह अनिरुद्धसिंह जडेजा है।

रवींद्र जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कब किया था?

उन्होंने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। टेस्ट डेब्यू 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ किया। 

रवींद्र जडेजा ने IPL डेब्यू कब किया था?

उन्होंने 2008 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से IPL डेब्यू किया था।

रवींद्र जडेजा किस IPL टीम के लिए खेलते हैं?

2026 IPL सीजन में वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं।

रवींद्र जडेजा किस लिए प्रसिद्ध हैं?

वह अपनी बाएं हाथ की बल्लेबाजी, बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग के लिए प्रसिद्ध हैं।

रवींद्र जडेजा की पत्नी का नाम क्या है?

रवींद्र जडेजा की पत्नी का नाम रीवाबा जडेजा है। दोनों की शादी 17 अप्रैल 2016 को हुई थी।

रवींद्र जडेजा की पत्नी क्या करती हैं?

रीवाबा जडेजा गुजरात की राजनीति से जुड़ी हैं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक हैं।

रवींद्र जडेजा को अर्जुन पुरस्कार कब मिला था?

उन्हें वर्ष 2019 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

रवींद्र जडेजा को माधवराव सिंधिया पुरस्कार क्यों मिला था?

उन्हें 2008-09 रणजी ट्रॉफी सीजन में 42 विकेट लेने के लिए यह पुरस्कार मिला था।

रवींद्र जडेजा की नेटवर्थ कितनी है?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी अनुमानित नेटवर्थ लगभग 120 करोड़ रुपये बताई जाती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

निष्कर्ष: 

रवींद्र जडेजा ने अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट में खास पहचान बनाई है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों में उनकी काबिलियत उन्हें एक बेहतरीन ऑलराउंडर बनाती है। उनका सफर युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। और अंत में आपको रविंद्र जडेजा की स्ट्रगल कहानी (Ravindra Jadeja Biography In Hindi) कैसे लगी हमें जरूर बताये। 

Photo: Prime Minister’s Office (GODL-India), via Wikimedia Commons.
License: GODL-India
Original image: Ravindra Jadeja in PMO New Delhi
Changes: Face cropped and resized.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top