
Gautam Gambhir Biography In Hindi: गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट के ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में भी अपनी बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप के फाइनल में उनकी यादगार पारियां आज भी क्रिकेट प्रेमियों को याद हैं।
Table of Contents
Table of Contents
गौतम गंभीर का जन्म और शुरुआती जीवन | Gautam Gambhir birth and early life
गौतम गंभीर का जन्म 14 अक्टूबर 1981 को दिल्ली में एक कारोबारी परिवार में हुआ था। जहां पढ़ाई और अनुशासन को बड़ा महत्व दिया जाता था। उनके पिता दीपक गंभीर का टेक्सटाइल का कारोबार था, जबकि उनकी मां सीमा गंभीर एक कुशल गृहणी थी।
गंभीर का बचपन दिल्ली में बीता। उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। जब दूसरे बच्चे खेल को केवल मनोरंजन समझते थे, तब गंभीर के लिए क्रिकेट धीरे-धीरे एक सपना बनता जा रहा था।
गंभीर की परवरिश दिल्ली में हुई। जिस उम्र में दूसरे बच्चे इस खेल को केवल मनोरंजन के लिए खेलते, उस उम्र में गंभीर ने इस खेल को बड़ी गम्भीरता के साथ खेलना शुरू कर दिया था।
उनके शुरुआती क्रिकेट सफर में उनके नाना-नानी और परिवार का विशेष योगदान रहा। गंभीर को छोटी उम्र से ही क्रिकेट में रुचि थी। क्रिकेट के प्रति उनका समर्पण ही था, जिसने उन्हें शुरुआती क्रिकेट से होते हुए टीम इंडिया की दलजीज तक पहुंचाया।
गौतम गंभीर का जीवन परिचय | Gautam Gambhir Biography In Hindi
| पूरा नाम | गौतम गंभीर |
| जन्म | 14 अक्टूबर 1981 |
| जन्म स्थान | दिल्ली, भारत |
| पिता | दीपक गंभीर |
| माता | सीमा गंभीर |
| पत्नी | नताशा जैन |
| बल्लेबाजी शैली | बाएं हाथ के |
| गेंदबाजी शैली | लेग स्पिन |
| उम्र | 45 वर्ष / 2026 |
| अंतरराष्ट्रीय पदार्पण | 2003 (वनडे) |
| संन्यास | 2018 |
गौतम गंभीर की शिक्षा | Gautam Gambhir Education
गौतम गंभीर ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में शिक्षा प्राप्त की।
शिक्षा के साथ-साथ उनका झुकाव क्रिकेट पर भी बना रहा। उन्होंने अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए लगातार अभ्यास किया और फिर जरा-जरा से क्रिकेट उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया।
गौतम गंभीर का क्रिकेट करियर | Gautam Gambhir’s Cricket Career
गौतम गंभीर का क्रिकेट करियर केवल प्रतिभा की कहानी नहीं है, बल्कि उनकी जीवन यात्रा मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास की मिसाल भी रही है।
क्रिकेट में उनकी रुचि को देखते हुए परिवार ने उन्हें दिल्ली में लाल बहादुर शास्त्री अकादमी प्रवेश दिलाया, जहां कोच संजय भारद्वाज के मार्गदर्शन में क्रिकेट की बारीकियां का प्रशिक्षण लिया।
- गौतम गंभीर ने अपने करियर की शुरुआत एक गेंदबाज के रूप में की थी।
- जब दिल्ली की अंडर-16 टीम में चुना गया, उस समय वह दिल्ली की टीम में आठवें और नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते थे। जल्द ही उनकी बल्लेबाजी में सुधार आया, यहीं से उनका झुकाव बल्लेबाजी की ओर हुआ।
- जूनियर क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें दिल्ली की अंडर-19 टीम की कप्तानी भी मिली। यही से उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करना शुरू कर दिया।
गौतम गंभीर का घरेलू क्रिकेट करियर और पदार्पण | Gautam Gambhir Domestic Cricket Career & Debut
जूनियर क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद गौतम गंभीर ने साल 1999-2000 में दिल्ली की ओर से रणजी ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट पदार्पण किया और इस मैच में उन्होंने 33 रन बनाए।
जिम्बाब्वे के खिलाफ दोहरा शतक ने दी एक अलग पहचान:
साल 2002 में जिम्बाब्वे की भारत यात्रा के दौरान बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन की ओर से खेलते हुए गंभीर ने 218 रनों की एक बड़ी और चयनकर्ताओं को प्रभावित करने वाली पारी खेली। उस समय यह पारी उनके घरेलू क्रिकेट करियर की यादगार पारियों में से एक थी।
साल 2003, इंडिया ए टीम में चयन:
घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे परिणाम देने का सबसे ज्यादा फायदा गंभीर को साल 2003 में मिला जब उनका चयन इंडिया ए टीम में हुआ।
वेस्टइंडीज दौरे पर कैरेबियन बीयर सीरीज में उन्होंने अपनी आकर्षक और शानदार बल्लेबाजी से सब को प्रभावित किया और 617 रन बनाए। इस प्रदर्शन ने उनके करियर के लिए सफलता से भरी के सीढ़ियां निर्मित की।
गंभीर ने दिल्ली की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हुए अपनी खास पहचान बनाई। उनकी बल्लेबाजी में धैर्य के साथ आक्रामकता का अच्छा मिश्रण था। यह वह दौर था जब वो अपने प्रदर्शनों के कारण लगातार टीम इंडिया के समीप हो रहे थे।
गुरनूर बराड़ की जीवनी: उम्र, स्पीड,गेंदबाजी शैली, विकेट, IPL आकड़ें और अंतरराष्ट्रीय डेब्यू
गौतम गंभीर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर और डेब्यू | Gautam Gambhir International Cricket Career & Debut
घरेलू क्रिकेट और इंडिया ए के लिए शानदार और प्रभावशाली प्रदर्शनों के बाद करीब 21 साल की उम्र में गौतम ने अप्रैल 2003 से अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत की। उनका अंतरराष्ट्रीय सफर कई संघर्षों, शानदार पारियों और यादगार उपलब्धियों से भरा रहा।
गौतम गंभीर का वनडे क्रिकेट करियर और आकड़ें:
गौतम गंभीर ने 11 अप्रैल 2003 को बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में अपना पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला। यह मुकाबला टीवीएस कप त्रिकोणीय सीरीज का हिस्सा था।
अपने पदार्पण मैच में गंभीर ने 71 रनों की शानदार पारी खेली। इस प्रदर्शन ने उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की बेहतरीन शुरुआत की।
हालांकि, शुरुआती अच्छे परिणामों के बावजूद भी वो वह टीम में अपनी जगह लंबे समय तक पक्की नहीं कर सके। साल 2005 और 2006 उनके करियर के मुश्किल दौर रहे। इस दौरान उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की तकनीक पर काम किया और फिर वापसी के लिए लगातार मेहनत की।
उन्होंने अपने वनडे करियर में 147 मैच खेले और 5,238 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 11 शतक और 34 अर्धशतक निकले।
टेस्ट क्रिकेट करियर और आकड़ें
गंभीर ने 3 नवंबर 2004 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना टेस्ट डेब्यू किया।
हालांकि, शुरुआती टेस्ट करियर उनकी उम्मीदों के अनुसार नहीं रहा। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों के सामने उन्हें तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
लेकिन गंभीर ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी कमजोरियों को समझा, बल्लेबाजी तकनीक में सुधार किया और घरेलू क्रिकेट में रन बनाना जारी रखा।
शुरुआती टेस्ट मुकाबलों में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्हें तेज गेंदबाजों के सामने अपनी तकनीक सुधारने की जरूरत महसूस हुई। इसके बाद उन्होंने अपनी कमजोरियों पर काम किया और बल्लेबाजी में धैर्य तथा एकाग्रता बढ़ाई।
गौतम ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में 58 मैच खेले और 4,154 रन बनाए। इसमें 9 शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी:
गंभीर के करियर का शुरुआती दौर आसान नहीं था। वनडे टीम में जगह मिलने के बाद उन्हें लगातार मौके नहीं मिले और 2005 के आसपास वह टीम से बाहर हो गए। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और घरेलू क्रिकेट में मेहनत जारी रखी।
साल 2007 में उनकी भारतीय टीम में वापसी हुई। इसके बाद उन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम में मजबूत जगह बनाई और आने वाले वर्षों में भारत के भरोसेमंद सलामी बल्लेबाजों में शामिल हो गए।
गौतम गंभीर का टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर और आकड़ें:
गंभीर ने 13 सितंबर 2007 को स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। हालांकि, बारिश के कारण यह मुकाबला टॉस के बाद बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया। इसके बाद 14 सितंबर 2007 को पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला और 20 रन बनाए।
2007 टी20 विश्व कप में उनका प्रदर्शन भारतीय टीम की सफलता का अहम हिस्सा रहा। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 75 रन बनाकर भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।
उन्होंने 37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 932 रन बनाए।
गौतम गंभीर के आकड़ों की विस्तृत जानकारी
वो दौर जब भारतीय टीम के भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज बने गंभीर:
साल 2007 के बाद गंभीर ने भारतीय टीम में अपनी जगह मजबूत करनी शुरू कर दी। उनकी बल्लेबाजी में तकनीक, धैर्य और आक्रामकता का अच्छा संतुलन दिखाई देने लगा।
वीरेंद्र सहवाग के साथ उनकी सलामी जोड़ी ने भारतीय क्रिकेट को कई शानदार शुरुआत दी। सहवाग जहां तेज गति से रन बनाने के लिए जाने जाते थे, वहीं गंभीर पारी को संभालने और जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते थे।
गौतम गंभीर के अंतरराष्ट्रीय करियर की यादगार पारियां
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में यादगार पारी: 2007 टी20 विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ गंभीर ने 54 गेंदों पर 75 रन बनाए और भारत 5 रन से जीता।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 206 रन की पारी: 2008 दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 380 गेंदों पर 206 रनों की शानदार पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ 137 रन और 11 घंटे: 2009 नेपियर टेस्ट में गंभीर ने 436 गेंदों पर 137 रन बनाकर करीब 11 घंटे बल्लेबाजी की और भारत मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा।
न्यूजीलैंड के खिलाफ 167 रन की पारी (2009): वेलिंगटन टेस्ट की दूसरी पारी में गंभीर ने 257 गेंदों पर 167 रन बनाए और मुकाबला ड्रॉ रहा।
श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 150 रन (2009): कोलकाता वनडे में श्रीलंका के खिलाफ गंभीर ने 137 गेंदों पर नाबाद 150 रन बनाए। विराट कोहली के साथ उनकी 224 रनों की साझेदारी ने भारत को 7 विकेट से जीत दिलाई।
श्रीलंका के खिलाफ वनडे विश्व कप फाइनल: 2011 विश्व कप फाइनल में भारत ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए थे। ऐसे समय में गंभीर ने 122 गेंदों पर 97 रन बनाए। भारत की विश्व कप जीत में बड़ी भूमिका निभाई।
गौतम गंभीर का आईपीएल करियर और कप्तानी | Gautam Gambhir IPL Career & Captaincy
गौतम गंभीर ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ अपने सफर की शुरुआत की। बाद में वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम से जुड़े और कप्तान बने।
- साल 2011 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें अपनी टीम का कप्तान बनाया।
- उनकी कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 2012 में टीम ने पहली बार IPL का खिताब जीता।
- 2014 में भी गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की।
- गंभीर की कप्तानी में टीम ने अनुशासन, आत्मविश्वास और सामूहिक प्रदर्शन के दम पर अपनी पहचान बनाई। वह आईपीएल के सफल कप्तानों में गिने जाते हैं।
गौतम गंभीर के रिकॉर्ड और उपलब्धियां | Gautam Gambhir: Records and Achievements
गौतम गंभीर ने अपने अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल करियर में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं।
- 2007 टी20 विश्व कप विजेता: भारत की पहली टी20 विश्व कप जीत में अहम योगदान दिया। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में 75 रन बनाए।
- 2011 वनडे विश्व कप विजेता: श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 97 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
- 2009 ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर: शानदार टेस्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें यह सम्मान मिला।
- लगातार पांच टेस्ट मैचों में शतक: गौतम ने 2008-2010 के दौर में लगातार पांच टेस्ट मैचों में शतक लगाने की उपलब्धि हासिल की।
- टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में 2008 में 206 रन बनाए।
- KKR को दो आईपीएल खिताब: उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012 और 2014 में आईपीएल ट्रॉफी जीती।
- आईपीएल 2024 में मेंटर के रूप में सफलता: कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनकी मेंटरशिप में तीसरी बार आईपीएल खिताब जीता।
- दो विश्व कप फाइनल में अहम योगदान: 2007 टी20 विश्व कप फाइनल में 75 और 2011 वनडे विश्व कप फाइनल में 97 रन बनाए।
- 10 हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन: टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को
गौतम गंभीर का निजी जीवन, परिवार और पत्नी | Gautam Gambhir Personal Life, Family, and Wife
गौतम गंभीर के पिता का नाम दीपक गंभीर और माता का नाम सीमा गंभीर है। उनकी पत्नी का नाम नताशा जैन है। दोनों का विवाह अक्टूबर 2011 में हुआ था।
गौतम गंभीर और नताशा की दो बेटियां हैं। गंभीर अपने परिवार को निजी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं और सार्वजनिक जीवन में भी परिवार के साथ समय बिताते दिखाई देते हैं।
गौतम गंभीर का संन्यास | Gautam Gambhir Retirement
लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट की सेवा करने के बाद गौतम गंभीर ने 4 दिसंबर 2018 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।
उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच भी 2016 में ही था।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने कुल 242 मुकाबले खेले और 10,000 से अधिक रन बनाए। संन्यास के बाद भी उनका क्रिकेट से जुड़ाव बना रहा।
राजनीति में गौतम गंभीर का सफर | Gautam Gambhir Journey In Politics
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद गौतम गंभीर ने राजनीति में कदम रखा। साल 2019 में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा।
उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव जीता और सांसद बने। इस तरह क्रिकेट के मैदान के बाद उन्होंने सार्वजनिक जीवन में एक नई भूमिका निभाई।
हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने और क्रिकेट से जुड़े कामों पर ध्यान देने की इच्छा जताई।
भारतीय टीम के मुख्य कोच कब बने गौतम गंभीर:
गौतम गंभीर का क्रिकेट से रिश्ता संन्यास के बाद भी खत्म नहीं हुआ। उन्होंने कमेंट्री और आईपीएल में मेंटर की भूमिका निभाई।
साल 2024 में वह कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर बने। उनके मार्गदर्शन में KKR ने 2024 का आईपीएल खिताब जीता।
इसके बाद 9 जुलाई 2024 को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया। उन्होंने राहुल द्रविड़ के बाद यह जिम्मेदारी संभाली।
इस तरह गंभीर ने मैदान पर बल्लेबाज के रूप में देश की सेवा करने के बाद कोच के रूप में भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभाली।
गौतम गंभीर की नेटवर्थ | Gautam Gambhir Net Worth
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गौतम गंभीर की अनुमानित नेटवर्थ करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है। उनकी कमाई का प्रमुख स्रोत क्रिकेट करियर, IPL, ब्रांड एंडोर्समेंट, कमेंट्री, निवेश और भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में उनकी भूमिका है। हालांकि, उनकी वास्तविक नेटवर्थ का कोई आधिकारिक आंकड़ा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है।
गौतम गंभीर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Interesting Facts About Gautam Gambhir
- गौतम गंभीर का जन्म 14 अक्टूबर 1981 को दिल्ली में हुआ था।
- वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं।
- उन्होंने 2007 और 2011 में भारत की विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाई।
- 2009 में उन्हें ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया।
- वीरेंद्र सहवाग के साथ उनकी टेस्ट सलामी जोड़ी काफी सफल रही।
- उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो बार आईपीएल खिताब जीता।
- वह 2019 में पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद बने।
- जुलाई 2024 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने।
निष्कर्ष: गौतम गंभीर की सफलता की कहानी
गौतम गंभीर की कहानी सिर्फ एक क्रिकेटर की सफलता की कहानी नहीं, बल्कि संघर्ष, जुनून और देश के लिए कुछ कर गुजरने के जज्बे की मिसाल है। भले ही उन्होंने बल्ले को अलविदा कह दिया हो, लेकिन 2007 और 2011 विश्व कप की उनकी यादगार पारियां भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी।
गौतम गंभीर से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
गौतम गंभीर का जन्म कब और कहां हुआ था?
गौतम का जन्म 14 अक्टूबर 1981 को दिल्ली में हुआ था।
गौतम गंभीर की उम्र कितनी है?
नवंबर 2026 में गौतम गंभीर की उम्र 45 वर्ष है।
गौतम गंभीर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कब किया था?
उन्होंने 11 अप्रैल 2003 को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।
गौतम गंभीर ने क्रिकेट से संन्यास कब लिया था?
उन्होंने 4 दिसंबर 2018 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी।
गौतम गंभीर को ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार कब मिला था?
उन्हें साल 2009 में ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया था।
गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच कब बने?
उन्हें जुलाई 2024 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था।
गौतम गंभीर ने 2011 विश्व कप फाइनल में कितने रन बनाए थे?
उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 122 गेंदों पर 97 रन बनाए थे।
गौतम गंभीर ने 2007 टी20 विश्व कप फाइनल में कितने रन बनाए थे?
उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 54 गेंदों पर 75 रनों की शानदार पारी खेली थी।
गौतम गंभीर ने कितने आईपीएल खिताब जीते हैं?
उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के रूप में 2012 और 2014 में दो आईपीएल खिताब जीते।


