Anshul Kamboj Biography में जानिए अंशुल कम्बोज की जीवनी, उम्र, क्रिकेट करियर, गेंदबाजी स्पीड, खेल शैली, IPL आकड़ें, रोचक तथ्य, रिकॉर्ड, नेटवर्थ और उपलब्धियां।

Anshul Kamboj Biography: अपने करियर के हर संघर्ष और चुनौती को पीछे छोड़कर अपनी मेहनत, परिवार के सहयोग के दमपर अंशुल कम्बोज की एक साधारण शुरुआत ने टीम इंडिया तक का सफर तय किया। रणजी ट्रॉफी में एक पारी के सभी 10 विकेट लेकर इतिहास रचा। और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन ने उनकी पहचान को और मजबूत किया।
Table of Contents
Table of Contents
अंशुल कम्बोज का जन्म और शुरुआती जीवन | Anshul Kamboj Birth and Early Life
एक किसान परिवार में अंशुल कम्बोज का जन्म 6 दिसंबर 2000 को हरियाणा के करनाल में हुआ था। बचपन फाजिलपुर गांव में बीता। एक सामान्य किसान परिवार में पले-बढ़े अंशुल का शुरुआती दौर आम बच्चों की तरह ही था।
दोस्तों के साथ खेतों में क्रिकेट के छोटे-छोटे मुकाबले खेलना उनके बचपन का हिस्सा थे। उस दौर में उनके पास क्रिकेट की सुविधाओं का अभाव था।
उनके पिता उधम सिंह किसान हैं और क्रिकेट के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं। बचपन में अंशुल का वजन जरा अधिक था। उनकी फिटनेस को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पिता ने लगभग 10-11 साल की उम्र में उन्हें करनाल की राणा ब्रदर्स क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिलाया।
शुरू में अंशुल के लिए क्रिकेट सिर्फ एक मनोरंजन था लेकिन अकादमी पहुंचने के बाद अंशुल का क्रिकेट के प्रति लगाव बढ़ता चला गया। कोच सतीश राणा ने भी उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें प्रशिक्षण दिया।
अंशुल कम्बोज का जीवन परिचय | Anshul Kamboj Biography In Hindi
| पूरा नाम | अंशुल कम्बोज |
| जन्म तिथि | 6 दिसंबर 2000 |
| उम्र | 25 वर्ष, 2026 |
| जन्मस्थान | करनाल, हरियाणा |
| भूमिका | गेंदबाजी ऑलराउंडर |
| गेंदबाजी शैली | दाएं हाथ, मध्यम तेज |
| बल्लेबाजी शैली | दाएं हाथ के |
| पिता | उघम सिंह |
| माता | पिंकी |
| भाई | संयम |
| कोच | सतीश राणा |
| घरेलू टीम | हरियाणा |
| IPL टीम | CSK |
| IPL पहली टीम | MI |
| IPL डेब्यू | 6 मई 2024 |
| अंतरराष्ट्रीय डेब्यू | 23 जुलाई 2025, टेस्ट |
| पसंदीदा गेंदबाज | ग्लेन मैक्ग्रा |
अंशुल कम्बोज कोच: आखिर किसने संवारी उनकी जिंदगी
अंशुल कम्बोज के क्रिकेट करियर को एक सही दिशा देने में उनके कोच सतीश राणा का उपयोगी मार्गदर्शन रहा है। करीब 11 साल की उम्र में उनके कोच ने उन्हें राणा ब्रदर्स क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण देना शुरु किया।
शुरुआत में उनके कोच ने उनकी गेंदबाजी और फिटनेस पर ध्यान केंद्रित किया। और उनकी गेंदबाजी को उचित लाइन-लेंथ के साथ विकसित किया।
आगे चलकर उन्होंने रोहतक के श्री राम नारायण क्रिकेट क्लब में कोच तेजिंदर मान के मार्गदर्शन में भी प्रशिक्षण लिया। और अपनी खेल शैली को और इम्प्रूव किया।
अंशुल कम्बोज का शुरुआती क्रिकेट करियर और जूनियर क्रिकेट:
अंशुल ने हरियाणा की आयु-वर्ग क्रिकेट टीमों में खेलते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने अंडर-14 सहित विभिन्न जूनियर स्तरों पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया।
2018 में कूच बिहार ट्रॉफी में उन्होंने हरियाणा की ओर से 37 विकेट लिए। इस प्रदर्शन ने उन्हें जूनियर क्रिकेट में एक अलग पहचान दी और आगे का पथ सरल किया।
2018 में अंशुल को भारत की अंडर-19 टीम के लिए भी खेलने का अवसर मिला। 2018-19 में दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 के खिलाफ उन्होंने दो यूथ टेस्ट में 7 विकेट हासिल किए।
साल, 2020 जब चोट से सपना टूटा: साल 2020, उनके करियर का निराशाजनक दौर था। उनके युवा करियर के लिए चोट, एक बड़ी बाधा बनकर सामने आई। इस साल अंडर-19 विश्व कप से ठीक पहले वह चोट के कारण विश्व कप नही खेल पाए।
एक युवा खिलाड़ी के लिए विश्व कप जैसे बड़े मंच से बाहर होना काफी दुखद था। अंशुल के लिए भी यह समय आसान नहीं रहा।
लेकिन, अंशुल ने इन चोटों को अपने क्रिकेट सफर का अंत नहीं बनने दिया। ठीक होने के बाद उन्होंने फिर से अभ्यास शुरू किया और घरेलू क्रिकेट में अपनी जगह मजबूत की।
Shivam Dube Biography in Hindi: उम्र, कद, IPL Stats और अंतरराष्ट्रीय करियर
ईशान किशन की जीवनी: उम्र, कद, करियर, विवाद और कमबैक कहानी
अंशुल कम्बोज का घरेलू क्रिकेट करियर | Anshul Kamboj Domestic Cricket Career & Debut
जूनियर क्रिकेट में अच्छा खासा अनुभव हासिल करने के बाद अंशुल को हरियाणा की सीनियर टीम में खेलने का मौका मिला। अंशुल ने 2022 में करीब 21 साल की उम्र में अपनी Domestic Cricket Career को शुरू किया।
प्रथम श्रेणी क्रिकेट डेब्यू (First Class Debut): अंशुल कम्बोज ने 21 साल की उम्र में 17 फरवरी 2022 को हरियाणा की ओर से त्रिपुरा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया। इस मुकाबले में उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 29 रन बनाए थे।
टी20 क्रिकेट डेब्यू (T20 Debut): अंशुल ने 22 अक्टूबर 2022 को हरियाणा की ओर से कर्नाटक के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टी20 डेब्यू किया। अपने पहले T20 मुकाबले में उन्होंने 1 विकेट हासिल किया था।
लिस्ट ए क्रिकेट डेब्यू: अंशुल कम्बोज ने 15 नवंबर 2022 को बिहार के खिलाफ हरियाणा की ओर से लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू किया।इस प्रारूप में उन्होंने धीरे-धीरे अपनी गेंदबाजी को बेहतर बनाया और आगे चलकर विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया।
विजय हजारे ट्रॉफी 2023-24 में शानदार प्रदर्शन:
अंशुल कंबोज के घरेलू क्रिकेट करियर में 2023-24 का विजय हजारे ट्रॉफी सीजन महत्वपूर्ण रहा और उन्हें एक अलग पहचान मिली।
इस प्रतियोगिता में उन्होंने 10 मैचों में 17 विकेट लिए और हरियाणा को पहली बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यहां से उनकी छवि एक भरोसेमंद गेंदबाज की बनी।
दलीप ट्रॉफी में 8 विकेट लेकर बटोरी सुर्खियां:
2024 में अंशुल कंबोज को दलीप ट्रॉफी में इंडिया सी की ओर से खेलने का अवसर मिला। यहां उनके सामने कई अनुभवी और प्रतिभाशाली बल्लेबाज थे, लेकिन उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींचा।
इंडिया बी के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 8 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। पूरे टूर्नामेंट में अंशुल ने 3 मैचों में 16 विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
इस प्रदर्शन ने घरेलू क्रिकेट में उनकी प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास को काफी मजबूत किया और उन्हें एक खास विकेट टेकर माना जाने लगा।
रणजी ट्रॉफी में एक पारी में 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड:
साल 2024, केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में अंशुल कम्बोज ने ऐतिहासिक और यादगार प्रदर्शन किया।
उन्होंने केरल की पहली पारी में 30.1 ओवर की गेंदबाजी में 9 मेडन के साथ 49 रन देकर सभी 10 विकेट हासिल किए।
इस उपलब्धि के साथ वह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में एक पारी में 10 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए।
अंशुल ने इस ऐतिहासिक प्रदर्शन का श्रेय अपने परिवार और पिता के समर्थन को भी दिया था। उनसे पहले बंगाल के प्रेमांग्शु चटर्जी और राजस्थान के प्रदीप सुंदरम भी इस दुर्लभ उपलब्धि को हासिल कर चुके है।
अंशुल कम्बोज का IPL करियर: 23 की उम्र और MI | Anshul Kamboj IPL Career & Debut
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद अंशुल कम्बोज को 2024 में IPL के मंच से अपनी प्रतिभा को देश और दुनिया के सामने रखने का मौका मिला।
2024 के IPL ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने अंशुल कम्बोज को 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा और उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया।
अंशुल कम्बोज का आईपीएल डेब्यू: 23 साल की एज में 6 मई 2024 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से IPL डेब्यू किया।
अपने पहले ही मुकाबले में उन्होंने अपने आईपीएल करियर का पहला विकेट मयंक अग्रवाल के रूप में हासिल किया। पहले IPL सीजन में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए तीन मुकाबले खेले और दो विकेट हासिल किए।
2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा: IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने अंशुल कम्बोज को 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा। यहां उन्हें अपनी गेंदबाजी को और बेहतर बनाने तथा अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला।
2025 के सीजन में उन्होंने 8 मुकाबले खेलकर 8 विकेट हासिल किए। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/13 रहा।
2026 में भी वह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा बने रहे। इस सीजन उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 विकेट अपने नाम किए।
अंशुल कंबोज के खेल कूद से जुड़े आकड़ों की विस्तृत जानकारी
अंशुल कम्बोज आईपीएल आकड़ें | Anshul Kamboj IPL stats
| IPL डेब्यू | 6 मई 2024 |
| मैच | 25 |
| विकेट | 31 |
| गेंदबाजी औसत | 26.32 |
| इकॉनमी रेट | 9.97 |
| सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन | 3/13 |
| रन बनाये | 74 |
| सर्वोच्च स्कोर | 19 |
| बल्लेबाजी औसत | 24.67 |
| स्ट्राइक रेट | 142.31 |
अंशुल कम्बोज का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर: वर्षों की मेहनत का फल
घरेलू और IPL क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद अंशुल कंबोज को भारतीय राष्ट्रीय टीम में जगह मिली। उन्होंने 24 की आयु में मैनचेस्टर से अपनी International Cricket Career जर्नी शुरू की थी।
अंशुल कम्बोज का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू:
अंशुल कम्बोज ने 23 जुलाई 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर अपना टेस्ट डेब्यू से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा।
वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 318वें खिलाड़ी बने। अपने पहले टेस्ट में उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट का विकेट हासिल किया।
वनडे डेब्यू (ODI Debut)
करीब 25 वर्ष की उम्र में अंशुल कम्बोज ने 3 अक्टूबर 2026 को वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अपना पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला।
इस मुकाबले में उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला और उन्होंने 9 ओवर में 82 रन खर्च किये।
अंशुल कम्बोज की गेंदबाजी शैली और खासियत | Anshul Kamboj Bowling Style
अंशुल कंबोज दाएं हाथ के फास्ट-मीडियम गेंदबाज हैं। और ऑलराउंडर है उनकी गेंदबाजी सबसे बड़ी ताकत अनुशासित गेंदबाजी और लगातार बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता है।
वह मुख्य रूप से अपनी सटीक लाइन-लेंथ और गेंद में अतिरिक्त उछाल हासिल करने की क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं।
उनकी गेंदबाजी की प्रमुख खूबियां:
- सटीक लाइन और लेंथ: बल्लेबाज के ऑफ स्टंप के आसपास लगातार गेंदबाजी करना उनकी प्रमुख ताकत है।
- अतिरिक्त उछाल: उनकी गेंदबाजी में अच्छा बाउंस देखने को मिलता है।
- लंबे स्पेल में सक्षम: प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लंबे समय तक गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं।
- अनुशासित गेंदबाजी: बल्लेबाजों को आसानी से रन बनाने का मौका नहीं देना उनकी रणनीति का मुख्य हिस्सा है।
- निचले क्रम में बल्लेबाजी: वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं और जरूरत पड़ने पर टीम के लिए रन बना सकते हैं।
अंशुल कम्बोज के रिकॉर्ड और उपलब्धियां | Anshul Kamboj Records
- रणजी ट्रॉफी में 10 विकेट का रिकॉर्ड: नवंबर 2024 में केरल के खिलाफ एक पारी में 49 रन देकर 10 विकेट लिए।
- रणजी ट्रॉफी में तीसरे गेंदबाज: एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले रणजी ट्रॉफी इतिहास के तीसरे गेंदबाज बने।
- विजय हजारे ट्रॉफी 2023-24: हरियाणा की ओर से 10 मैचों में 17 विकेट हासिल किए थे।
- 37 विकेट का रिकॉर्ड: अंशुल ने 2018 कूच बिहार ट्रॉफी में हरियाणा के लिए खेलते हुए 37 विकेट हासिल किए थे।
- आईपीएल में पदार्पण: अंशुल ने 6 मई 2024 को मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल में पहला मैच खेला।
- सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: 2025 में 11 मुकाबलों में 21 विकेट हासिल किए थे।
- दलीप ट्रॉफी में प्रदर्शन: 2024-25 में इंडिया सी के लिए तीन मैचों में 16 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट पुरस्कार जीता था।
- चेन्नई सुपर किंग्स में चयन: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में CSK ने अंशुल को 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा।
- IPL 2026 में 21 विकेट: चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से इस सीजन में 21 विकेट हासिल किए।
- टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण: 23 जुलाई 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया।
- वनडे क्रिकेट में पदार्पण: 3 अक्टूबर 2026 को वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की ओर से पहला वनडे खेला।
- न्यूजीलैंड के खिलाफ किफायती गेंदबाजी का रिकॉर्ड: नवंबर 2026 में 22 रन देकर 2 विकेट लेते हुए अंशुल ने नेहरा, अगरकर और बुमराह की बराबरी की।
2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अंशुल कम्बोज का खास रिकॉर्ड: 2.20 की इकॉनमी
न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए वनडे मुकाबले में अंशुल कंबोज ने 10 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने 2 मेडन ओवर के साथ 60 गेंदों में से 46 डॉट गेंदें डालीं। इस मैच में उन्होंने 2.20 की इकॉनमी हासिल की और बल्लेबाजों को बाध कर रखा। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने आशीष नेहरा, अजीत अगरकर और जसप्रीत बुमराह के विशेष रिकॉर्ड की बराबरी की। खास बात यह रही कि बिना बल्लेबाजी किए ही उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इस रिकॉर्ड में 10 ओवर का पूरा स्पेल डालने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों की सूची:
- आशीष नेहरा: 10 ओवर में 22 रन, 2 विकेट (2005)।
- अजीत अगरकर: 10 ओवर में 22 रन, 2 विकेट (2006)।
- जसप्रीत बुमराह: 10 ओवर में 22 रन, 4 विकेट (2016)।
- अंशुल कंबोज: 10 ओवर में 22 रन, 2 विकेट (2026)।
अंशुल कम्बोज की गेंदबाजी स्पीड कितनी है? |Anshul Kamboj Bowling Speed
अंशुल कंबोज दाएं हाथ के तेज-मध्यम गति के गेंदबाज हैं। उनकी गेंदबाजी की सामान्य रफ्तार लगभग 130 से 135 किमी/घंटा रहती है। लेकिन, परिस्थितियों और मांग के अनुसार वो अपनी गति में बदलाव करते रहते हैं। 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने लगभग 140 किमी/घंटा की गति से भी गेंदबाजी की थी।
अंशुल कम्बोज के संघर्ष, चोट और चुनौतियां:
अंशुल के लिए क्रिकेट का सफर बचपन से ही मेहनत और संघर्षों भरा रहा है। गांव से अकादमी तक का लंबा सफर, रोजाना अभ्यास और परिवार की उम्मीदें उनके जीवन का हिस्सा थीं।
अंडर-19 विश्व कप 2020 से पहले चोटिल होना उनके करियर के लिए एक बड़ा झटका था। जिस मंच पर वह अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करना चाहते थे, वहां खेलने का एक बड़ा मौका उनके हाथ से निकल गया।
घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान के लिए भी उन्हें लंबे अर्से तक मेहनत करनी पड़ी। एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने क्रिकेट छोड़कर नौकरी करने के बारे में सोच लिया था।
उनके पिता का त्याग भी उनके क्रिकेट सफर का अहम हिस्सा रहा। अंशुल के करियर के लिए परिवार को भी समय, संसाधन और जीवनशैली में बदलाव करना पड़ा।
इसके अलावा पिता की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी परिवार के लिए चुनौती बनी रहीं।
अंशुल कम्बोज के पसंदीदा क्रिकेटर – ग्लेन मैक्ग्रा
अंशुल ऑस्ट्रेलिया के महान पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा की सटीक लाइन-लेंथ और अनुशासित गेंदबाजी काफी से प्रेरित हैं।
अंशुल बचपन से ही मैक्ग्रा की गेंदबाजी से प्रभावित रहे हैं। वह उनके पुराने मैचों और विकेट लेने वाले स्पेल के वीडियो देखते थे और उनकी सटीक लाइन-लेंथ को अपनाने की कोशिश करते थे।
अंशुल कम्बोज की नेटवर्थ | Anshul Kamboj Net Worth
2026 में उपलब्ध मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अंशुल कंबोज की अनुमानित नेटवर्थ लगभग 5.5 से 6 करोड़ रुपये बताई जाती है। हालांकि, उनकी नेटवर्थ का कोई आधिकारिक आंकड़ा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है।
उनकी कमाई के प्रमुख स्रोत आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट, भारतीय टीम की मैच फीस और घरेलू क्रिकेट से मिलने वाली फीस हैं।
अंशुल कम्बोज का परिवार और निजी जीवन |Anshul Kamboj Family and personal life
अंशुल के निजी जीवन के बारे में सार्वजनिक रूप से बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। उनके क्रिकेट करियर में उनके पिता उधम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वह किसान हैं और बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की।
उनकी माता का नाम पिंकी और छोटे भाई का नाम संयम है। अंशुल की वैवाहिक स्थिति, अभी तक वो अविवाहित है। और अभी उनका ध्यान पूर्ण रूप से अपने क्रिकेट यात्रा और प्रदर्शन पर है।
अंशुल कम्बोज के बारे में रोचक तथ्य | Interesting Facts About Anshul Kamboj
- अंशुल कम्बोज दाएं हाथ के तेज-मध्यम गति के गेंदबाज हैं।
- उनके पिता ने उन्हें शुरुआत में वजन कम करवाने के उद्देश्य से क्रिकेट अकादमी भेजा था।
- उनके पिता रोजाना करीब 80 किलोमीटर का सफर तय करके उन्हें अभ्यास के लिए ले जाते थे।
- उनके बचपन के कोच का नाम सतीश राणा है।
- ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा उनके आदर्श हैं।
- 2018 में कूच बिहार ट्रॉफी में उन्होंने 37 विकेट हासिल किए थे।
- 2024 में केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के एक मैच में अंशुल ने 30.1 ओवर में 49 रन देकर 10 विकेट हासिल किए।
- अंडर-19 विश्व कप 2020 में चोट के कारण वह टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए।
- वह भारत की अंडर-19 टीम की ओर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यूथ टेस्ट भी खेल चुके हैं।
- 2023 में वह IPL टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नेट गेंदबाज भी रहे थे।
- रणजी ट्रॉफी में एक पारी के सभी 10 विकेट लेने वाले हरियाणा के पहले गेंदबाज बने।
- 2025 में अंशुल भारतीय टेस्ट टीम में 318वें खिलाड़ी के रूप में डेब्यू किया।
- उनके कोच उन्हें प्यार से ‘AK 47’ नाम से भी बुलाते थे।
अंशुल कम्बोज (Anshul Kamboj) से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
अंशुल कंबोज कौन हैं?
अंशुल भारतीय क्रिकेटर हैं, जो दाएं हाथ से तेज-मध्यम गति की गेंदबाजी और निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं।
अंशुल कम्बोज की उम्र कितनी है?
अंशुल कंबोज का जन्म 6 दिसंबर 2000 को हुआ था। 2026 में अंशुल 25 वर्ष के है।
अंशुल कम्बोज कहां के रहने वाले हैं?
अंशुल कंबोज हरियाणा के करनाल जिले के फाजिलपुर गांव से ताल्लुक रखते हैं।
अंशुल कम्बोज ने आईपीएल में डेब्यू कब किया?
अंशुल ने 6 मई 2024 को मुंबई इंडियंस की ओर से SRH के खिलाफ IPL डेब्यू किया।
अंशुल कंबोज के पिता का नाम क्या है?
उनके पिता का नाम उधम सिंह है, जो एक किसान परिवार से आते हैं।
अंशुल कंबोज ने घरेलू क्रिकेट में डेब्यू कब किया था?
उन्होंने 17 फरवरी 2022 को हरियाणा की ओर से त्रिपुरा के खिलाफ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था।
अंशुल कंबोज किस आईपीएल टीम से खेलते हैं?
वो 2025 और 2026 के IPL सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे है
अंशुल कम्बोज की गेंदबाजी की खासियत क्या है?
उनकी गेंदबाजी की प्रमुख खूबियां सटीक लाइन-लेंथ, सीम मूवमेंट, निरंतरता और लंबे स्पेल डालने की क्षमता हैं।
अंशुल कम्बोज की गेंदबाजी स्पीड कितनी है?
अंशुल आमतौर पर लगभग 130–135 किमी/घंटा की गति से गेंदबाजी करते हैं और लगभग 140 किमी/घंटा तक की रफ्तार भी हासिल कर सकते हैं।
अंशुल कंबोज ने रणजी ट्रॉफी (घरेलू क्रिकेट) में कौन-सा ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया?
उन्होंने नवंबर 2024 में केरल के खिलाफ 49 रन देकर एक पारी के सभी 10 विकेट हासिल किए। वह रणजी ट्रॉफी में ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज बने।
Anshul Kamboj ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कब किया था?
उन्होंने 23 जुलाई 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में अपना टेस्ट डेब्यू किया था।
अंशुल कंबोज ने वनडे क्रिकेट में डेब्यू कब किया?
उन्होंने 3 अक्टूबर 2026 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना वनडे अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया।
क्या अंशुल कम्बोज ने T20 International डेब्यू किया है?
नही, अंशुल अपना अभी T20I डेब्यू नही कर पाए है। उन्होंने अभीतक टीम इंडिया के लिए ODI और टेस्ट क्रिकेट में ही प्रदर्शन किया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ अंशुल कम्बोज ने कौन-सा रिकॉर्ड बनाया?
उन्होंने 10 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। इस प्रदर्शन के साथ वह आशीष नेहरा, अजीत अगरकर और जसप्रीत बुमराह के संयुक्त सर्वश्रेष्ठ किफायती गेंदबाजी रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बने।
अंशुल कम्बोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कितने विकेट लिए?
4 नवंबर 2026 को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 10 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट हासिल किए और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
अंशुल कम्बोज को न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच क्यों चुना गया?
उन्होंने 2.20 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। इसी प्रदर्शन के लिए उन्हें यह पुरस्कार मिला।
निष्कर्ष: घरेलू क्रिकेट से टीम इंडिया का सफर
अंशुल कम्बोज (Anshul Kamboj) का क्रिकेट करियर घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन का एक बेहतरीन और उत्कृष्ट उदाहरण है। हरियाणा की ओर से खेलते हुए उन्होंने रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे और दलीप ट्रॉफी में अपनी पेस से अलग पहचान बनाई। और सब को प्रभावित किया।
रणजी ट्रॉफी में एक पारी के सभी 10 विकेट लेने की उपलब्धि ने उन्हें देशभर में काफी चर्चित और लोकप्रिय किया। इसके बाद IPL और टीम इंडिया में पदार्पण उनके जीवन कहानी के खास पल बने। और अंत में अंशुल कंबोज की बायोग्राफी आपको कैसे लगी जरूर बताए।


