Axar Patel Biography: अक्षर पटेल, जीवनी, उम्र, पत्नी, क्रिकेट करियर, खेल शैली और रिकॉर्ड

Axar Patel Biography
Axar Patel Biography

Axar Patel Biography (अक्षर पटेल की जीवनी): में जानिए उनकी उम्र, क्रिकेट करियर, गेंदबाजी शैली और अंतरराष्ट्रीय करियर, पत्नी, परिवार, शिक्षा, आईपीएल सफर, अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड, उपलब्धियां, रोचक तथ्य और नेट वर्थ से जुड़ी पूरी जानकारी। 

आधुनिक भारतीय क्रिकेट में लगातार बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच, अपनी जगह बनाना आसान नहीं होता। हर साल हजारों युवा खिलाड़ी बड़े सपने लेकर मैदान पर उतरते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही खिलाड़ी मैदान पर अपनी मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास को कायम रख पाते है। अक्षर पटेल की जीवनी भी इसी प्रतिस्पर्धा का एक हिस्सा रही है। 

Table of Contents

Table of Contents

अक्षर पटेल का जीवन परिचय | Axar Patel Biography In Hindi 

Axar Patel: भारत के पश्चिमी राज्य गुजरात से सम्बंध रखने वाले, अक्षर पटेल का जन्म आनंद, गुजरात में 20 जनवरी 1994 को हुआ था। खेड़ा जिले का नडियाद, उनका प्रमुख शहर था। जिसे  ‘साक्षर भूमि’ के नाम से भी जाना जाता है और यह भूमि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की भी जन्मस्थली रही है। 

इसी साक्षर नगरी, नडियाद में अक्षर की परवरिश और क्रिकेट जर्नी की शुरू हुई थी। बड़े भाई इंजीनियर थे और यही उनका भी सपना था। पर समय के साथ क्रिकेट उनके जीवन का अहम हिस्सा बन गया। 

अक्षर पटेल के पिता राजेशभाई पटेल भी क्रिकेट के काफी प्रशंसक थे उन्हें भी क्रिकेट में काफी दिलचस्पी थी। लेकिन वे नहीं चाहते थे कि बेटा बिना किसी योजना के अपना भविष्य चुने। 

पिता अक्षर को एक इंजीनियर के रूप में देखना चाहते थे। लेकिन बाद में उन्होंने बेटे की क्रिकेट में रुचि को समझा और उसे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। 

अक्षर, ने  क्रिकेट को अपना निश्चित भविष्य नहीं माना था। उनकी पहली पसंद एक इंजीनियर की रही थी, शुरुआत में क्रिकेट उनके लिए खुद को फिट रखने का एक जरिया था। उन्हें बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी पसंद थी। पर समय के साथ उनकी पहचान बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज के रूप में बनने लगी।  

अक्षर पटेल की उम्र, हाइट और अन्य व्यक्तिगत जानकारी: 

पूरा नाम अक्षर राजेशभाई पटेल
जन्मतिथि 20 जनवरी 1994
उम्र 32 साल, 2026 
लोकप्रिय नामबापू 
जन्मस्थानआनंद, गुजरात
भूमिकाऑलराउंडर
बल्लेबाजी शैलीबाएं हाथ के
गेंदबाजी शैलीऑर्थोडॉक्स स्पिन
पिता राजेशभाई पटेल
माता प्रीति पटेल
पत्नी मेहा पटेल
बेटा हक्ष पटेल
घरेलू टीमगुजरात 
IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स
IPL डेब्यू 2014
अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, ODI 15 जून 2014
कद, लम्बाई करीब 6 फीट (183 सेमी)

अक्षर पटेल की स्कूली शिक्षा और बचपन का सपना: 

अक्षर की पढ़ाई में काफी अच्छी खासी पकड़ थी। उन्होंने अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा नडियाद के शारदा मंदिर स्कूल से प्राप्त की। यहाँ उन्होंने 7वीं कक्षा तक पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने बसुंदी वाला पब्लिक हाई स्कूल में दाखिला लिया और आगे की पढ़ाई में ध्यान दिया। 

बचपन मे उनका सपना इंजीनियर बनने का था। उस समय क्रिकेट उनके लिए भविष्य का पेशा नहीं था, बल्कि फुर्सत में खेला जाने वाला खेल था। पर, स्थानीय क्रिकेट से जुड़ाव के कारण वे धीरे-धीरे इस खेल को अधिक समय देने लगे। 

स्कूल टाइम, में उनके एक दोस्त धीरेन कंसारा ने अपने सभी दोस्तों के साथ मिलकर एक स्कूल टीम बनाने का विचार रखा। धीरेन ने यह बात अक्षर के साथ भी शेयर की और उन्हें टीम में शामिल होने को कहा। 

शुरुआत में अक्षर ने इसे दोस्तों के साथ खेलने का एक सामान्य टेनिस बॉल टूर्नामेंट समझा, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि मुकाबला सीजन बॉल से खेला जाना है। पहले तो वे खेलने से हिचकिचाए, लेकिन फिर खेला।

अनुभव काफी हसीन रहा, और फिर यही से उनके भीतर क्रिकेट के प्रति रुचि बढ़ने लगी। जरा-जरा करके इंजीनियर बनने का बचपन का सपना पीछे छूटता गया और क्रिकेट उनके जीवन की नया पथ बन गया।

भुवनेश्वर कुमार की जीवनी: उम्र, क्रिकेट करियर, गेंदबाजी शैली, IPL Stats और कमबैक कहानी

ईशान किशन की जीवनी: उम्र, कद, करियर, विवाद और कमबैक कहानी

शुरुआती क्रिकेट करियर और क्रिकेट चुनने की दिलचस्प कहानी: 

अपने स्कूली दोस्तों के साथ अक्षर अपने शुरुआती क्रिकेट करियर की शुरुआत कर चुके थे। अब एक ओर पढ़ाई, तो दूसरी तरफ क्रिकेट में उनकी प्रतिभा निखर रही थी। 

तब उनके पिता ने उन्हें पढ़ाई और क्रिकेट में से एक विकल्प चुनने को कहा था। अक्षर ने क्रिकेट को चुना और इसके बाद उनके पिता उन्हें खेड़ा जिले की एक क्रिकेट अकादमी में लेकर गए। 

शुरुआत में अक्षर को प्रशिक्षण में खास दिलचस्पी नहीं थी। कभी-कभी वे नियमित ट्रेनिंग छोड़कर टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलने चले जाते थे। लेकिन जब उनके पिता को ये बात पता चली, तब उन्होंने अक्षर को अभ्यास के प्रति गंभीर होने के लिए प्रेरित किया। और फिर जल्द ही उन्होंने नियमित अभ्यास से क्रिकेट को गम्भीरता से अपना लिया। 

बल्लेबाज से स्पिन गेंदबाज बनने की कहानी: 

जूनियर क्रिकेट दौरान उनका मुख्य फोकस बल्लेबाजी पर रहता था, लेकिन इस दौर में तेज गेंदबाजी भी किया करते थे। अंडर-16 स्तर पर उनके कोच संजय पटेल ने उनकी गेंदबाजी की तकनीक को देखते हुए उन्हें तेज गेंदबाजी छोड़कर स्पिन आजमाने की सलाह दी। पर, उस समय अक्षर को स्पिन गेंदबाजी में खास दिलचस्पी नहीं थी। 

नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) का अंडर-19 कैंप के समय उन्हें बल्लेबाजों के बजाय गेंदबाजों के समूह में रखा गया। यह उनके लिए थोड़ा अबीब था क्योंकि वह एक बल्लेबाज के रूप में खेलना चाहते थे और स्पिन उनके लिए केवल पार्ट-टाइम विकल्प था। लेकिन कैंप में लगातार गेंदबाजी करने का मौका मिला और धीरे-धीरे इस रूप में अक्षर बेहतर नजर आने लगे। 

वहां वेंकटपति राजू के मार्गदर्शन से उन्होंने अपनी स्पिन पर काम किया। और फिर जरा-जरा करके स्पिन उनकी गेंदबाजी की खास पहचान बन गई। लेकिन, बल्लेबाजी की ओर उनका लगाव बना रहा और आगे चलकर वे एक उपयोगी ऑलराउंडर के रूप में उभरे।  

साल 2012, अक्षर पटेल की घरेलू क्रिकेट में एंट्री और करियर: 

स्थानीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अक्षर पटेल को गुजरात की घरेलू टीम में खेलने का अवसर मिला। अब उन्हें अपनी क्षमता का प्रदर्शन स्तानीय तथा स्कूल खिलाड़ियों की बीच नही, बल्कि अनुभवी खिलाड़ियों के सामने करना था। 

अक्षर ने फरवरी 2012 में महाराष्ट्र के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू के साथ अपने डोमेस्टिक क्रिकेट जर्नी शुरू की। इसके बाद नवंबर 2012 में गुजरात की ओर से मध्य प्रदेश के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी कदम रखा। 

शुरुआती मुकाबलों से ही उन्होंने अपनी गेंदबाजी की उपयोगिता दिखानी शुरू कर दी, अपने दूसरे प्रथम श्रेणी मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ उन्होंने 55 रन देकर छह विकेट हासिल किए। और चयनकर्ताओं की नजर में रहे। 

2013-14 का रणजी ट्रॉफी सीजन उनके करियर के लिए खास रहा। इस सीजन उन्होंने गुजरात के लिए 29 विकेट लिए और बल्लेबाजी में भी सराहनीय योगदान दिया।

घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे परिणाम देने के बाद साल 2014 में उन्हें बीसीसीआई का अंडर-19 क्रिकेटर ऑफ द ईयर सम्मान भी मिला। यहाँ से उनका नाम अब केवल गुजरात तक सीमित नहीं रहा था। बल्कि बड़े क्रिकेट मंचो के कपाट भी उनके लिए खुलने लगे थे। 

अक्षर पटेल का IPL करियर: MI से DC तक का हैट्रिक सफर 

घरेलू क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने और चयनकर्ताओं को प्रभावित करने के बाद अक्षर को IPL जैसे बड़े मंचों पर प्रदर्शन करने का अवसर मिला। अक्षर पटेल को IPL में सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने 2013 में अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि उस सीजन में उन्हें खेलने का अवसर नहीं मिला।

इसके बाद 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें अपनी टीम में जगह दी। इस फैसले ने उनके करियर को नई दिशा दी। इस सीजन उन्होंने अपनी गेंदबाजी से अच्छा-खासा प्रभावित किया।  

IPL 2014 में अक्षर ने पूरे सीजन में 17 विकेट हासिल किए। उनकी किफायती गेंदबाजी और उपयोगी ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण उन्हें उस सीजन का इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार मिला।  

पंजाब के साथ उनका आईपीएल सफर 2018 तक चला। 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर IPL में अपनी हैट्रिक पूरी की। इस प्रदर्शन ने उन्हें IPL में एक अलग पहचान दिलाई।

पंजाब के बाद 2019 में अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े हुए हैं। DC के लिए खेलते हुए उन्होंने अपनी गेंदबाजी के साथ साथ बल्लेबाजी को भी काफी इम्प्रूव किया। समय के साथ वे टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल हो गए।

  • मार्च 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें टीम का कप्तान नियुक्त किया। यह उनके IPL करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव था।
  • IPL 2025 और 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स में उनकी रिटेंशन राशि 16.50 करोड़ रुपये रही।

साल 2014, टीम इंडिया में चयन और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत 

घरेलू और IPL क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद, करीब 20 साल की उम्र में अक्षर के अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2014 में वनडे क्रिकेट से की। इसके बाद उन्होंने 21 साल में टी20 अंतरराष्ट्रीय और 27 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी जगह बनाई। 

वनडे क्रिकेट में डेब्यू: 

अक्षर पटेल ने 15 जून 2014 को बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में ODI डेब्यू के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की। 

  • अक्षर ने अपने इस एकदिवसीय डेब्यू में 1 विकेट लिया। उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला और भारत ने यह मैच  DLS नियम के तहत 7 विकेट से जीता। 

टी20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण: 

एकदिवसीय डेब्यू के बाद अक्षर को T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का मौका मिला। उन्होंने 17 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। 

  • इस डेब्यू में अक्षर ने 4 ओवर में केवल 17 रन देकर 3 विकेट लिए। भारत ने 54 रन से मैच जीता और अक्षर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

टेस्ट डेब्यू: पांच विकेट के साथ बनाई खास पहचान 

अक्षर पटेल का टेस्ट डेब्यू 13 फरवरी 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में हुआ। उनकी टेस्ट क्रिकेट में शुरुआत बेहद यादगार रही। डेब्यू मुकाबले में ही उन्होंने पांच विकेट हासिल किए। 

अपनी स्पिन से अक्षर ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को अच्छा-खासा परेशान किया। इसके बाद भी इंग्लैंड के खिलाफ पूरी सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में उनके नाम 27 विकेट रहे। 

उनके इस टेस्ट प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि अक्षर केवल सीमित ओवरों के उपयोगी खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि टेस्ट क्रिकेट में भी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

आकाश दीप की जीवनी: जानिए उनकी उम्र, क्रिकेट करियर, संघर्ष और रफ्तार की रोचक कहानी

अक्षर पटेल के खेल कूद से जुड़े आंकड़े की विस्तृत जानकारी

अक्षर पटेल की बल्लेबाजी और गेंदबाजी शैली और खासियत: 

अक्षर पटेल की सबसे बड़ी ताकत उनकी ऑलराउंड क्षमता है। वे बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और बाएं हाथ से ही स्लो ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाजी करते हैं। उनकी गेंदों में बदलाव, गति पर नियंत्रण और पिच की मांग अनुसार गेंदबाजी करने की क्षमता उन्हें सीमित ओवरों में खास बनाती है। उनकी गेंदबाजी की प्रमुख विशेषताएं हैं:

  • तेज और धीमी गेंदों के बीच बदलाव और सही मिश्रण करते है। 
  • उनकी सटीक लाइन और लेंथ में बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने से रोकने की अद्भुत क्षमता है।
  • बाएं हाथ का यह स्पिन गेंदबाज दबाव के समय भी नियंत्रण बनाए रखना।

अपनी बल्लेबाजी शैली में भी उन्होंने पिछले कुछ सालों में काफी सुधार किया है। पहले उन्हें मुख्य रूप से एक गेंदबाज के रूप में देखा जाता था, लेकिन अब वे जरूरत पड़ने पर मध्यक्रम में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

2024 T20 विश्व कप के फाइनल में इसका उत्कृष्ट  उदाहरण देखने को मिला। जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अक्षर को विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी के लिए ऊपर भेजा गया। 

दोनों के बीच 72 रनों की अहम साझेदारी हुई, जिसने भारत को शुरुआती झटकों से उबरने में मदद की थी। और इसी के साथ अक्षर पहली बार टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा बने।

अक्षर पटेल की पत्नी मेहा पटेल शादी और प्रेम कहानी: 

क्रिकेट के मैदान पर व्यस्त रहने वाले अक्षर पटेल की निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प है। अक्षर पटेल की पत्नी का नाम मेहा पटेल है। मेहा पेशे से डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं। 

दोनों एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे। उनकी दोस्ती धीरे-धीरे रिश्ते में बदली और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया। 

जनवरी 2022 में अक्षर ने मेहा के साथ अपनी सगाई की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की थी। इसके बाद 26 जनवरी 2023 को दोनों ने गुजरात के वडोदरा में पारंपरिक गुजराती रीति-रिवाजों के अनुसार शादी कर ली।

उनकी शादी में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के अलावा कुछ क्रिकेटर भी शामिल हुए थे।

मेहा अपने पेशेवर जीवन के साथ अक्षर की निजी जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हालांकि दोनों अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक निजी रखना पसंद करते हैं। 

अक्षर पटेल का परिवार और बच्चे: 

अक्षर का परिवार उनके क्रिकेट सफर में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। और उन्हें पग पग पर परिवार समर्थन और प्रोत्साहन मिलता रहा है। 

अक्षर के पिता का नाम राजेशभाई पटेल है। बचपन में उन्होंने अक्षर को क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिलाने और इस खेल को गंभीरता से अपनाने के लिए प्रेरित किया था। 

उनकी मां भी परिवार के साथ उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं। क्रिकेट के शुरुआती दिनों में मां प्रीति पटेल को बेटे के चोटिल होने की चिंता रहती थी, लेकिन समय के साथ उन्होंने भी अक्षर को समझा और उनका समर्थन किया। 

शादी के बाद अक्षर और मेहा के परिवार में एक नए सदस्य का आगमन हुआ। दिसंबर 2024 में दोनों ने अपने बेटे के जन्म की जानकारी साझा की। उनके बेटे का नाम हक्ष पटेल (Haksh Patel) है। 

अक्षर पटेल के नाम की स्पेलिंग Akshar से Axar कैसे हुई? 

अक्षर पटेल के नाम से जुड़ी एक ऐसी दिलचस्प बात है, जिसके बारे में बहुत से क्रिकेट प्रशंसक नहीं जानते।

उनके नाम की मूल स्पेलिंग ‘Akshar’ थी, लेकिन स्कूल के प्रमाणपत्र में उनके नाम की स्पेलिंग गलती से ‘Axar’ दर्ज हो गई। जब भारतीय टीम में चयन के बाद पासपोर्ट और अन्य आधिकारिक दस्तावेज तैयार हुए, तो Axar स्पेलिंग का इस्तेमाल किया गया।

इसके बाद उनकी भारतीय टीम की जर्सी पर भी Axar लिखा जाने लगा और यही नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी पहचान बन गया। 

अक्षर पटेल की नेटवर्थ और कमाई: 

अक्षर पटेल ने अपनी मेहनत और शानदार क्रिकेट प्रदर्शन के दम पर क्रिकेट जगत में अच्छी पहचान बनाई है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया भारतीय क्रिकेट टीम, IPL अनुबंध और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। 2026 की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार उनकी अनुमानित नेटवर्थ लगभग 49 से 65 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। हालांकि, उनकी वास्तविक संपत्ति की आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

अक्षर पटेल की कमाई के प्रमुख स्रोत: 

  • IPL सैलरी: दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें IPL 2025 और 2026 के लिए 16.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया।
  • BCCI से कमाई: भारतीय टीम के लिए खेलने पर उन्हें केंद्रीय अनुबंध और मैच फीस मिलती है।
  • ब्रांड एंडोर्समेंट: क्रिकेट के अलावा वह विभिन्न कंपनियों के विज्ञापनों और ब्रांड प्रमोशन से भी कमाई करते हैं।

इस तरह अक्षर की कमाई में IPL का बड़ा योगदान है। लगातार अच्छे प्रदर्शन और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी भूमिका के कारण उनकी माँग और पहचान निरंतर बढ़ी है।

अक्षर पटेल से जुड़े कुछ अनसुने और रोचक तथ्य: 

अक्षर के जीवन और क्रिकेट करियर से जुड़ी कुछ बातें उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से अलग बनाती हैं। उनके सफर के कुछ खास तथ्य इस प्रकार हैं:

  • अक्षर का 20 जनवरी 1994 को हुआ था। 
  • अक्षर बचपन में क्रिकेटर के बजाय इंजीनियर बनना चाहते थे।
  • क्रिकेट की शुरुआत उन्होंने फिटनेस बेहतर करने के लिए की थी।
  • वे शुरुआत में बल्लेबाज बनना चाहते थे।
  • तेज गेंदबाजी के शौक के कारण वे वसीम अकरम से प्रभावित थे।
  • बचपन में उनके साथी उन्हें ‘नडियाद का जयसूर्या’ बुलाते थे।
  • उनकी स्पिन गेंदबाजी धीरे-धीरे उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गई।
  • उन्होंने IPL में मुंबई इंडियंस से शुरुआत की, लेकिन पहली बार पंजाब के लिए खेलने का मौका मिला।
  • उनके नाम की मूल स्पेलिंग ‘Akshar’ थी, लेकिन स्कूल के प्रमाणपत्र में ‘Axar’ लिखे जाने के बाद यही नाम प्रचलित हो गया।
  • IPL 2016 में उन्होंने पंजाब के लिए खेलते हुए, गुजरात लायंस के खिलाफ हैट्रिक ली। 
  • अपने टेस्ट डेब्यू में ही उन्होंने पांच विकेट हासिल किए।
  • अक्षर 2024 और 2026 की टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे।
  • मार्च 2025 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी सौंपी गई थी। 

अक्षर पटेल के रिकॉर्ड और प्रमुख उपलब्धियां: 

  • 2012: गुजरात की ओर से घरेलू क्रिकेट में प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए क्रिकेट का सफर शुरू किया।
  • 2013-14: रणजी ट्रॉफी में गुजरात के लिए 29 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
  • 2014: IPL में 17 विकेट लिए और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर बने। इसी साल वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।
  • 2015: जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया।
  • 2016: पंजाब के लिए खेलते हुए, गुजरात लायंस के खिलाफ IPL में हैट्रिक ली और इस मैच में उनका गेंदबाजी आंकड़ा 4/21 रहा। 
  • 2021: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया अपने इस पदार्पण में उन्होंने 5 विकेट लिए और पहली टेस्ट सीरीज में 27 विकेट हासिल किए।
  • 2021: अहमदाबाद टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में कुल 11 विकेट लिए। 
  • 2022: वेस्टइंडीज के खिलाफ एक वनडे मैच में अक्षर ने 35 गेंदों पर नाबाद 64 रन बनाए।
  • 2024: T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा बने। फाइनल में 31 गेंदों पर 47 रन बनाए और सेमीफाइनल में 3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने।
  • 2025: चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल रहे और इसी साल वे भारतीय T20 टीम के उपकप्तान और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बने। 
  • 2026: इंग्लैंड के खिलाफ 5 जुलाई 2026 को T20I में 100 विकेट पूरे किए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने।
  • 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप फाइनल में 3 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम योगदान दिया।

अक्षर पटेल से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

अक्षर पटेल कौन हैं?

अक्षर भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाज हैं। वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर के रूप में जाने जाते हैं।

अक्षर पटेल का जन्म कब और कहां हुआ था?

अक्षर का जन्म 20 जनवरी 1994 को गुजरात के आनंद में हुआ था।

अक्षर पटेल की उम्र कितनी है?

अक्षर पटेल का जन्म 20 जनवरी 1994 को हुआ था। 2026 में उनकी उम्र 32 साल है। 

अक्षर पटेल की पत्नी कौन हैं?

अक्षर की पत्नी का नाम मेहा पटेल है। दोनों की शादी 26 जनवरी 2023 को वडोदरा, गुजरात में हुई थी।

अक्षर पटेल के कितने बच्चे हैं?

अक्षर का एक बेटा है, जिसका नाम हक्ष (Haksh) है। उसका जन्म दिसंबर 2024 में हुआ था।

अक्षर पटेल का पूरा नाम क्या है?

उनका पूरा नाम अक्षर राजेशभाई पटेल (Akshar Rajeshbhai Patel) है। क्रिकेट की दुनिया में वह Axar Patel नाम से मशहूर हैं।

अक्षर पटेल का निकनेम क्या है?

अक्षर को ‘बापू’ के नाम से भी जाना जाता है। क्रिकेट के मैदान पर यह उनका लोकप्रिय निकनेम है।

अक्षर पटेल की हाइट कितनी है?

अक्षर की लंबाई लगभग 6 फीट बताई जाती है। 

अक्षर पटेल ने क्रिकेट खेलना कब शुरू किया?

अक्षर ने लगभग 13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। शुरुआत में वह बल्लेबाजी करते थे, लेकिन बाद में बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज बने।

अक्षर पटेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कब किया?

अक्षर ने 15 जून 2014 को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I डेब्यू किया।

अक्षर पटेल ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कब किया?

अक्षर ने 13 फरवरी 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में अपना टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने अपने पहले ही टेस्ट मैच में 5 विकेट हासिल किए।

अक्षर पटेल IPL में किस टीम से खेलते हैं?

अक्षर IPL में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हैं। वह टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं और 2026 सीजन के लिए दिल्ली ने उन्हें रिटेन किया था।

अक्षर पटेल का IPL डेब्यू कब हुआ था?

अक्षर ने 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से IPL में पदार्पण किया था। इससे पहले 2013 में वह मुंबई इंडियंस टीम से जुड़े थे, पर उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।

अक्षर पटेल का IPL में सबसे अच्छा प्रदर्शन क्या है?

अक्षर का IPL में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4 विकेट पर 21 रन है। उन्होंने यह प्रदर्शन 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ किया था और इसी मैच में हैट्रिक भी ली थी। 

अक्षर पटेल का जर्सी नंबर क्या है?

अक्षर पटेल भारतीय टीम में जर्सी नंबर 20 पहनते हैं। 

अक्षर पटेल को बापू क्यों कहा जाता है?

अक्षर का निकनेम बापू है। यह नाम उन्हें क्रिकेट के शुरुआती दौर में मिला और बाद में मैदान पर भी लोकप्रिय हो गया। 

अक्षर पटेल की पत्नी मेहा पटेल क्या करती हैं?

अक्षर की पत्नी मेहा पटेल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं। दोनों ने 26 जनवरी 2023 को गुजरात के वडोदरा में शादी की थी।

अक्षर पटेल के नाम की स्पेलिंग Axar क्यों लिखी जाती है?

उनका नाम आमतौर पर Akshar लिखा जाता है, लेकिन क्रिकेट में उनकी पहचान Axar Patel के नाम से बनी। इसी स्पेलिंग से उनका नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दर्ज है।

अक्षर पटेल किस तरह की गेंदबाजी करते हैं?

अक्षर पटेल बाएं हाथ से स्लो ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाजी करते हैं। वह अपनी सटीक लाइन-लेंथ और किफायती गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।

अक्षर पटेल ने T20I में 100 विकेट कब पूरे किए?

अक्षर पटेल ने 4 जुलाई 2026 को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में अपना 100वां T20I विकेट हासिल किया। वह पुरुषों के T20I क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने।

अक्षर पटेल ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ कितने टेस्ट विकेट लिए थे?

अक्षर ने इंग्लैंड के खिलाफ 2021 की अपनी पहली टेस्ट सीरीज में तीन मैचों में 27 विकेट हासिल किए थे। इस दौरान उन्होंने चार बार एक पारी में पांच विकेट लिए थे। 

अक्षर पटेल ने IPL में हैट्रिक कब और किसके खिलाफ ली थी?

अक्षर ने 1 मई 2016 को गुजरात लायंस के खिलाफ IPL में हैट्रिक ली थी। उन्होंने उस मैच में 21 रन देकर चार विकेट हासिल किए थे। 

निष्कर्ष: मेहनत और निरंतरता ने बनाया अक्षर पटेल को खास खिलाड़ी 

अक्षर पटेल की Success Story  की शुरुआत किसी बड़े क्रिकेटिंग सपने से नहीं हुई थी। वे पढ़ाई में अच्छे थे, इंजीनियर बनना चाहते थे और क्रिकेट को केवल फिटनेस बेहतर रखने का एक अच्छा  माध्यम मानते थे। पर जरा-जरा करके यह माध्यम उनका जुनून और फिर जिंदगी बन गया। 

उनकी यह प्रेरणादायक कहानी यही सिखाती है कि सफलता के लिए सिर्फ प्रतिभा होना काफी नहीं, बल्कि उचित समय पर मिले अवसर का उपयोग करना और लगातार स्वंय को बेहतर बनाते रहना भी  अनिवार्य है। और अंत मे अक्षर पटेल की बायोग्राफी आपको कैसे लगी कॉमेंट में जरूर बताये।

Photo Credit: Anand Anil / Wikimedia Commons. Cropped

License: CC BY-SA 4.0

Source: Wikimedia Commons

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top