जो रूट के 10 सबसे बड़े रिकॉर्ड: जिन्होने दी रूट को एक नई पहचान

जो रूट के रिकॉर्ड

क्रिकेट जगत में कई बड़ी परियां खेलने वाले जो रूट (Joe Root) के नाम आधुनिक क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड हैं। उनके नाम वर्तमान में कई शतक और कई दोहरे शतक हैं। आज इस लेख में हम जो रूट के 10 सबसे बड़े रिकॉर्डस के बारे में विस्तार से जानेंगे। इन रिकॉर्डो ने उनके क्रिकेट करियर को एक नई पहचान दी। इन बेहतरीन रिकॉर्डस के दम पर उन्होंने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अनेक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विश्व के दूसरे बड़े बल्लेबाज़: 

जो रूट टेस्ट क्रिकेट में 50.77 की बेहतरी औसत से 14,000+ रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बड़े खिलाड़ी हैं। इनसे पहले केवल सचिन तेंदुलकर का नाम हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में 200 मैचों की 329 परियों में कुल 15,921 रन बनाये हैं जो अभीतक एक विश्व रिकॉर्ड हैं। यह रिकॉर्ड जो रूट के 10 सबसे बड़े रिकॉर्ड में से एक हैं जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नई पहचान दी। 

रूट ने यह महान उपलब्धि एक कार्यवाहक कप्तान के रूप न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवल में अपने करियर की 302वीं टेस्ट पारी में हासिल की हैं। टेस्ट क्रिकेट में 14 हजार रन पूरा करते ही रूट ने रिकी पोंटिंग, राहुल द्रविड़ और जैक्स कैलिस जैसे दिग्गजों  खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। 

WTC में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड: 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में जो रूट ने 77 मैचों की 142 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वो अबतक WTC में लगभग 6500 रन बना चुके हैं जो उनके नाम एक विश्व रिकॉर्ड हैं, WTC में रूट का उच्च स्कोर 262 रन हैं, इस रिकॉर्ड में दूसरे पायदान पर स्टीव स्मिथ का नाम आता हैं। 

WTC यानी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत 2019 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा शुरू की गई थी यह टेस्ट क्रिकेट की एक लीग प्रतियोगिता है। 

भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड: 

इंग्लैंड के किसी भी क्रिकेटर द्वारा भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड आज जो रूट (Joe Root) के नाम हैं। रूट भारत के खिलाफ अबतक 13 शतक लगा चुके हैं इन शतकों में 9 शतक उन्होंने भारत के खिलाफ इंग्लैंड में बनाये हैं। रूट का भारत के विरुद्ध 13 शतकों का यह रिकॉर्ड उनके सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट रिकॉर्डस में से एक हैं। 

आपको बता दे की दाएं हाथ के इस स्टार बल्लेबाज ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत भारत के विरुद्ध नागपुर में 13 दिसंबर 2012 को की अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 73 रन की एक स्टार पारी खेली। और इस पारी ने उनके अंतर्राष्ट्रीय करियर को एक नई दिशा और पहचान दी। 

जो रूट और रविन्द्र जडेजा का अनोखा रिकॉर्ड: 

रविन्द्र जडेजा ने रूट को 37 पारियों में 9 बार आउट किया हैं और जो रूट ने उनके खिलाफ इन पारियों मे कुल 588 रन बनाए हैं। टेस्ट हिस्ट्री में किसी भी बल्लेबाज द्वारा किसी गेंदबाज के खिलाफ ये सबसे ज्यादा बनाये गए रन हैं, यह रिकॉर्ड भी जो रूट के 10 सबसे बड़े रिकॉर्डस में से एक माना जाता हैं। 

जो रूट से पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के स्टार क्रिकेटर स्टीवन स्मिथ के नाम था जिन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ 49 पारियों में 577 रन बनाए हैं और 11 बार आउट हुए हैं। 

इसे भी पड़े- विराट कोहली के 15 अनोखे रिकॉर्ड: जो आज भी उनके नाम कायम है

अपने 100वें टेस्ट मैच में दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड: 

जो रूट दुनिया के उन गिने चुने खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने अपने 100वें टेस्ट मैच में 200+ रन बनाए हो। रूट ने चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में भारत के विरुद्ध 2021 में अपने 100वें मैच में 218 रन बनाकर यह जादुई रिकॉर्ड बनाया। 

जो रूट अपने टेस्ट करियर में 11 टेस्ट खेलने वाले देशों में से सात देशों के खिलाफ टेस्ट शतक बना चुके हैं। रूट के इस रिकॉर्ड ने उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट जगत में एक अलग पहचान दी हैं। 

भारत के खिलाफ 3000 टेस्ट रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज़: 

इस रिकॉर्ड के मामले में जो रूट उन महान क्रिकेटरों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 3000+ स्कोर किया हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत के खिलाफ एलेस्टेयर कुक का था, रूट ने 2025 की भारत-इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला के दौरान कुक का यह रिकॉर्ड तोड़ कर ये उपलब्धि अपने नाम की थी। जो रूट का यह टेस्ट रिकॉर्डस उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्डस में से एक रहा हैं। 

शानदार फुटवर्क, धैर्य और सहज आत्मविश्वास के साथ लगातार रन बनाने की अद्भुत क्षमता उन्हें आधुनिक क्रिकेट में एक महान बल्लेबाज बनाती हैं। रिकॉर्डो के मामले में क्रिकेट इतिहास में कुछ गिने चुने महान क्रिकेटरों के साथ उनका नाम जोड़ा जाता हैं। उनकी यह उपलब्धि उनके खेल करियर के लिए बहुत खास मानी जाती हैं।

लॉर्ड्स मैदान में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड:  

एंडरसन-तेंडुलकर ट्रॉफी के दौरान जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का 37वां टेस्ट शतक लॉर्ड्स के मैदान जिसे क्रिकेट का मक्का भी कहा जाता हैं पर लगाया, इसी सेंचुरी के साथ वो इस मैदान पर सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले एक महान क्रिकेटर बने उन्होंने इस मैदान पर 8 शतक बना एक ये विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। 

जो रूट के लिए यह रिकॉर्ड एक बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि रही। यह विश्व रिकॉर्ड भी जो रूट के 10 सबसे बड़े रिकॉर्ड में से एक हैं। इनसे से पहले लॉर्ड्स मैदान का यह रिकॉर्ड ग्राहम गूच और माइकल वॉन के नाम था।

इन दोनों दिग्गजों ने इस मैदान पर 6 – 6 शतक लगाकर ये महान रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इंग्लैंड के इन दोनों खिलाड़ी अपने अपने दौर में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड और उपलब्धियां अपने नाम की हैं। 

अंतर्राष्ट्रीय करियर में 60+ शतकों का रिकॉर्ड: 

अपने सक्रिय अंतर्राष्ट्रीय करियर में जो रूट ने अभीतक 61 शतक लगाए हैं उन्होंने ODI क्रिकेट में 50 की औसत से 7600+ रन बनाए और 20 शतक भी लगाए है, जो रूट 50.98 की औसत से 165 मैचों की 302 टेस्ट पारियों में 26 बार नॉटआउट रहते हुए अबतक कुल 14073 रन बना चुके हैं। रूट के इस रिकॉर्ड ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पहचान दी हैं। 

जो रूट टेस्ट क्रिकेट में अबतक 15 बार बिना कोई स्कोर किये आउट हुए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 41 शतक और 67 अर्धशतक हैं। जो अबतक टेस्ट में 1509 चौके और 46 छक्के लगा चुके हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड अभी सचिन तेंदुलकर के नाम हैं सचिन ने 200 टेस्ट मैचों की 329 परियों में 2058 चौके और 69 छक्के लगाये हैं। सचिन का ये विश्व रिकॉर्ड आज भी उनके नाम हैं। 

टेस्ट क्रिकेट में 100 से ज्यादा बार 50+ स्कोर: 

इस रिकॉर्ड में सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट क्रिकेट में 100 से ज्यादा बार फिफ्टी प्लस करने का रिकॉर्ड जो रूट के नाम हैं। टेस्ट क्रिकेट में यह रिकॉर्ड इनके सबसे बड़े रिकॉर्डस में से एक हैं। सचिन के अपने टेस्ट करियर में 50+ का ये स्कोर 119 बार किया हैं जो आज उनके नाम एक विश्व रिकॉर्ड हैं। 

जो रूट ने यह कारनामा अपने करियर में 104 बार किया हैं और ये उपलब्धि हासिल करने में वो विश्व के दूसरे नम्बर के खिलाड़ी हैं। इसके अलावा रिकी पोंटिंग और दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस ने अपने टेस्ट करियर में यह कारनामा 103 किया था। 

WTC में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर का रिकॉर्ड: 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में जो रूट ने 45 बार 50 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। उनके इस रिकॉर्ड के आस पास अभी कोई खिलाड़ी नही हैं। जो रूट WTC में  23 टेस्ट शतक लगाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज़ हैं। 

यह अद्भुत रिकॉर्ड भी जो रूट के 10 सबसे बड़े रिकॉर्ड में से एक हैं जो आज भी उनके नाम हैं। 14 शतकों के साथ WTC में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज स्टीव स्मिथ हैं। WTC 2023–25 चक्र में जो रूट ने सबसे ज्यादा 1,968 रन बनाए। 

जो रूट के अन्य रिकॉर्डस: 

  • जो रूट ने एक साल में दो बार टेस्ट क्रिकेट में लगातार तीन शतक बनाये हैं ऐसा करने वाले वो दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। उनके इस रिकॉर्ड ने उन्हें क्रिकेट में एक नही पहचान और प्रसिद्ध दी। 
  • एक कप्तान के रूप में जो रूट के नाम एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने का भी रिकॉर्ड हैं। जो रूट ने एक वर्ष में तीन बार 1300+ रन बनाने का भी रिकार्ड हैं ये अनोखा रिकॉर्ड आज भी उनके नाम हैं। इस रिकॉर्ड को उनके सबसे बड़े रिकॉर्डस में से एक माना जाता हैं। 
  • जो रूट ने अपने टेस्ट करियर के 14000 रन 164 मैचों की 300वीं पारी में पूरे किए। 
  • अपने करियर में वो अबतक 41 शतक और 67 फिफ्टी बना चुके हैं। 
  • जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में लगातार 3 मैचों में तीन सेंचुरी बनाई हैं। यह कारनामा उन्होंने अपने 98वें, 99वें और 100वें टेस्ट मैच में लगातार शतक लगाकर किया हैं। 
  • जो रूट शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ एक ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी भी हैं आज अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 76 विकेट, ODI क्रिकेट में 30 विकेट और T20I में 6 विकेट हैं। 

निष्कर्ष:

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में जो रूट अभीतक अनेक ऐतिहासिक कीर्तिमान अपने नाम कर चुके हैं। आज इस लेख में आपने जो रूट के 10 सबसे बड़े रिकॉर्ड के बारे में  विस्तार से जाना इन सभी रिकॉर्डस ने उनको अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नई पहचान दिलाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। जो रूट अभी भी क्रिकेट में सक्रिय हैं और आने वाले समय में कई और रिकॉर्ड उनके नाम के आगे जुडेंगें। 

जो रूट के बारे में सबसे ज्यादा पूछें जाने वाले सवाल (FAQS ) 

Q. जो रूट का क्रिकेट में सबसे बड़ा रिकॉर्ड क्या हैं? 

Ans. जो रूट अभीतक टेस्ट में 14000+ रन बना चुके हैं और उनके नाम 41 शतक और 6 दोहरे शतक भी हैं।

Q. टेस्ट क्रिकेट में जो रूट का उच्च स्कोर कितना है? 

Ans. टेस्ट क्रिकेट में जो रूट का उच्च स्कोर 262 रन हैं जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2016 में बनाया था। 

Q. जो रूट ने अपना टेस्ट डेब्यू किस टीम के खिलाफ किया था?

Ans. जो रूट ने अपना टेस्ट करियर की शुरुआत भारत के खिलाफ नागपुर में 13 दिसंबर 2012 को की थी। 

Q. जो रूट कौन हैं? और किस देश के खिलाड़ी हैं? 

Ans. जो रूट एक महान क्रिकेटर हैं जो इंग्लैंड देश के लिए क्रिकेट खेलते हैं। 

Q. अपने टेस्ट डेब्यू में जो रूट ने कितने रन बनाए थे 

Ans. अपने टेस्ट डेब्यू में जो रूट ने 73 रन की एक अविश्वसनीय पारी खेली थी यह पारी उनके टेस्ट करियर के लिए बहुत खास सिद्ध हुई। 

Q . जो रूट ने क्रिकेट में कितने विकेट लिए हैं? 

Ans. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जो ने अभीतक 76 विकेट लिए हैं। 

Q. जो रूट की बल्लेबाजी शैली कैसी है?

Ans. जो रूट दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और एक ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी भी हैं।

Q. जो रूट ने टेस्ट में कितने शतक लगाए हैं? 

Ans. जो रूट अपने टेस्ट करियर में अबतक 41 शतक लगा चुके हैं।

Q. जो रूट का वनडे में सर्वोच्च स्कोर कितना है?

Ans. जो रूट का ODI क्रिकेट में उच्च स्कोर 166 रन हैं यह स्कोर उन्होंने ब्रिस्टल में आयरलैंड के खिलाफ 2023 में बनाया था। 

Q. जो रूट का टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा रिकॉर्ड क्या है?

Ans. उन्होंने इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाना है जो आज भी एक रिकॉर्ड हैं। 

Q. जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन किस टीम के खिलाफ बनाए हैं?

Ans. जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन भारतीय टीम के खिलाफ बनाए हैं वो अबतक भारत के खिलाफ 3000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। 

Q. जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में कितने दोहरे शतक लगाए हैं?

Ans. इन्होंने अपने टेस्ट करियर में अबतक 6 बार डबल सेंचुरी बनाई हैं। 

Q. जो रूट ने वनडे क्रिकेट में डेब्यू कब किया था? 

Ans. रूट ने अपने ODI करियर की शुरुआत भारत के खिलाफ 2013 में नागपुर में की थी। 

Q. जो रूट ने अपने ODI डेब्यू में कितने रन बनाए थे? 

Ans. रूट ने अपने ODI डेब्यू में 36 रन बनाए थे भारत के विरुद्ध। 

Q. भारत के खिलाफ जो रूट के रिकॉर्ड क्या हैं?

Ans. जो रूट ने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 12 शतक और 3000+ रन बनाये हैं, ये दोनों रिकॉर्ड उनके सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्डस में से एक हैं। 

Q. क्या जो रूट ने भारत के खिलाफ दोहरा शतक लगाया है? 

Ans. रूट ने भारत के खिलाफ चेन्नई में 2021 में एक डबल सेंचुरी बनाई हैं, इस मैच में उन्होंने 218 रन बनाए थे।

Q. जो रूट टेस्ट क्रिकेट में कितनी बार शून्य पर आउट हुए हैं? 

Ans. जो रूट टेस्ट क्रिकेट में अबतक 15 बार बिना कोई स्कोर किये आउट हुए हैं।

Q. जो रूट ने क्रिकेट में कितने चौके और छक्के लगाए हैं? 

Ans. जो अबतक टेस्ट में 1509 चौके और 46 छक्के लगा चुके हैं। इस रिकॉर्ड में पहला नम्बर पर सचिन तेंदुलकर का नाम आता हैं जिन्होंने टेस्ट में कुल 2058 चौके लगाए। 

Q. इंग्लैंड के किस खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं? 

Ans. इंग्लैंड के जो रूट ने भारत के खिलाफ क्रिकेट के  सभी अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में अबतक सबसे ज्यादा 4395 रन बनाए हैं। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top