वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर: छोटी उम्र, बड़े रिकॉर्ड और शानदार सफर

वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर
वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर

बिहार के समस्तीपुर से शुरू हुआ वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर (Vaibhav Sooryavanshi Cricket Career) आज  एक ऐसे मोड़ पर है। जहां उनकी उम्र से ज्यादा उनके बल्ले की चर्चा होती है। बचपन में पिता के साथ शुरू हुआ उनका ये खेल सफर आज भारतीय टीम तक जा पहुचां है। अपने इस क्रिकेट सफर के दौरान उन्होंने कई शानदार और यादगार पारियां खेली जिन्होंने उन्हें युवा क्रिकेट का चर्चित सितारा बना दिया। आइए जानते हैं वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर कैसे शुरू हुआ और उनकी किन पारियों और रिकॉर्डो ने उन्हें सुर्खियों में पहुंचाया और बड़ी पहचान दी। 

Table of Contents

Table of Contents

वैभव सूर्यवंशी का शुरुआती क्रिकेट करियर: 

बिहार से सम्बंध रखने वाले वैभव सूर्यवंशी का जन्म समस्तीपुर जिले के ताजपुर में 27 मार्च 2011 को हुआ था। बचपन से उनमें क्रिकेट का हुनर था। उनके पिता ने उनके इस हुनर को करीब 4 साल की उम्र में देखा और फिर उन्हें इस का प्रशिक्षण घर पर ही दिलाया।

घर से शुरू हुआ वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर आज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय कर चुका है। इस सफर के दौरान उन्होंने कई कीर्तिमान और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाये और अपने खेल करियर को बड़े बड़े मंचों तक ले गए। 

घर पर पहला प्रशिक्षण: 

वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट से जुड़ाव और लगाव बहुत छोटी उम्र में शुरू हो गया था। उनके पिता संजीव सूर्यवंशी खुद क्रिकेट में रुचि रखते थे। जब वैभव करीब 4 साल के थे, तब उनके पिता ने उन्हें एक गेंद से खेलते हुए देखा। वैभव की इस प्रतिभा को देखकर उनके पिता ने उन्हें घर पर ही शुरुआती प्रशिक्षण देना शुरू किया। 

समस्तीपुर में पहली व्यवस्थित ट्रेनिंग: 

कुछ वर्षों तक घर पर अभ्यास करने के बाद उनके पिता ने उन्हें समस्तीपुर के पटेल मैदान में ब्रिजेश झा के प्रशिक्षण कैंप में दाखिल करवाया। इस प्रशिक्षण कैंप में वैभव ने क्रिकेट के बैसिक को सीखा और क्रिकेट का शुरुआती लेबल कंप्लीट किया। इस प्रशिक्षण के बाद उनका क्रिकेट केवल शौक नहीं रहा, बल्कि व्यवस्थित प्रशिक्षण की दिशा में आगे बढ़ने लगा। 

GenNex Cricket Academy में प्रशिक्षण: 

ब्रिजेश झा से प्रशिक्षण के बाद उनके पिता उन्हें उच्च प्रशिक्षण और बेहतर सुविधाओं के लिए लगभग 8 साल की उम्र में पटना ले गए और वहाँ कोच मनीष ओझा के प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण दिलाया। 

वैभव की उम्र छोटी होने के कारण कोच मनीष ओझा ने सर्वप्रथम वैभव को अंडरआर्म फुल-टॉस खिलाकर बल्लेबाजी का अभ्यास करवाया। फिर उन्होंने उसे Robo Arm से गेंद डालकर उनकी बल्लेबाजी क्षमता को परखा। 

यह कहना गलत नही होगा कि वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर को बनाने और सवारने में कोच मनीष ओझा की मेहनत, मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास तथा अनुशासन ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ट्रेनिंग में सिर्फ एक-दो शॉट नहीं, बल्कि कई तरह के शॉट शामिल थे धीरे धीरे ओझा सर ने उन्हें फ्रंट-फुट ड्राइव, लॉफ्टेड शॉट और स्टेप-आउट ड्राइव शॉट खेलने का प्रशिक्षण करवाया। उसके बाद उन्होंने  कट, पुल और बैक-फुट पंच का ज्ञान भी उन्हें करवाया। 

प्रशिक्षण के दौरान उनकी ट्रेनिंग बेहद लंबी और काफी दोहराव वाली थी। वे एक दिन में कम से कम लगभग 600 गेंदों का सामना करते थे। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करके अपनी पॉवर हीटिंग को काफी मजबूत किया। 

इसके बाद उन्होंने 8 साल की उम्र में अंडर-16 जिला ट्रायल में हिस्सा लिया और अच्छा प्रदर्शन किया। यह उनके क्रिकेट करियर के लिए एक उपलब्धिपूर्ण शुरुआती थी। 

वैभव सूर्यवंशी की जीवनी: 4 साल की उम्र से टीम इंडिया तक का एक अद्भुत क्रिकेट सफर

वैभव ने उम्र के इस पड़ाव में अपने से बड़े खिलाड़ियों के बीच भी खेलना शुरू कर दिया। सिर्फ 12 साल की उम्र में वैभव बिहार की अंडर-19 टीम के लिए वीनू मांकड़ ट्रॉफी में खेले। 

वैभव ने फिर इसके बाद 2023 में  India B Under-19 के लिए क्वाड्रेंगुलर सीरीज में हिस्सा लिया और 6 पारियों में कुल 177 रन, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे, उनके इस प्रदर्शन से उनके क्रिकेट करियर को एक नई दिशा मिली। इसके बाद उन्होंने फिर मुड़ कर नही देखा

वैभव सूर्यवंशी का घरेलू क्रिकेट करियर (Vaibhav Sooryavanshi Domestic Cricket Career) 

उम्र-समूह स्तर के मैचों में लगातार शानदार प्रदर्शनों के बाद वैभव को बिहार की सीनियर टीम में प्रदर्शन करने का मौका मिला। जनवरी 2024 में मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में उन्होंने बिहार के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया।

वैभव सूर्यवंशी ने बिहार की ओर से घरेलू क्रिकेट के तीनों प्रमुख सीनियर फॉर्मेट First-Class, List A और T20 में डेब्यू किया है। घरेलू क्रिकेट में सर्वप्रथम उनकी शुरुआत रणजी ट्रॉफी से हुई और इसके बाद उन्होंने T20 तथा List A क्रिकेट डेब्यू किया। 

फर्स्ट-क्लास डेब्यू | First-Class Debut

वैभव ने जनवरी 2024 में बिहार के लिए मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया। इस डेब्यू के समय उनकी उम्र 12 साल 284 दिन थी। इसी के साथ वैभव सबसे कम उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने। 

अपने इस डेब्यू मैच में उन्होंने पहली पारी में 28 गेंदों में 19 रन जबकि दूसरी पारी में 12 रन बनाए थे। इस मैच में उनका और टीम का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा और बिहार यह मुकाबला एक पारी और 51 रन से हार गया। 

T20 डेब्यू | T20 Debut

फर्स्ट-क्लास के बाद वैभव ने 23 नवंबर 2024 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की तरफ से खेलते हुए राजस्थान के विरुद्ध राजकोट में अपना T20 डेब्यू किया। इस डेब्यू के समय उनकी उनकी उम्र सिर्फ 13 साल 241 दिन थी। और वो इस ट्रॉफी में उस समय के सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने। इस मैच में उनके आकड़ें इस प्रकार रहे। 

फर्स्ट क्लास क्रिकेट के डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी के आकड़ें कुछ खास नही रहे डेब्यू में उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। इस मैच में उन्होंने  6 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से कुल 13 रन बनाए। इस मैच में वैभव अच्छी शुरुआत को एक अच्छी पारी नही बना सके।

List A डेब्यू (List A Debut): 

वैभव सूर्यवंशी ने 21 दिसंबर 2024 को विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार के लिए मध्य प्रदेश के खिलाफ List A क्रिकेट में डेब्यू किया। यह मुकाबला हैदराबाद में खेला गया था। List A क्रिकेट में डेब्यू के समय वैभव की उम्र 13 साल 269 दिन थी और वह क्रिकेट के इस प्रारूप में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बने। 

इस डेब्यू मैच में उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा उन्होंने 2 गेंदों में 1 चौके के साथ कुल 4 रन बनाए। इस मैच में वह आदित्य पांडे की गेंद पर हरप्रीत सिंह को कैच देकर आउट हुए और बिहार 196 रन पर ऑलआउट हुआ और मध्य प्रदेश ने 6 विकेट से मैच जीता।

भले ही वैभव अपने डेब्यू में कोई बड़ा स्कोर नही कर पाएं हो लेकिन इसके बाद में उन्होंने अपने घरेलू क्रिकेट करियर में कई बड़ी पारियां खेलीं।  विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ 42 गेंदों पर 71 रन बनाकर अपना पहला सीनियर घरेलू अर्धशतक लगाया।

इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में एक आक्रामक शतक लगाया। और उन्होंने इस मैच में 84 गेंदों में कुल 190 रन बनाए। और List A क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया।

वैभव सूर्यवंशी का Duleep Trophy रिकॉर्ड | Vaibhav Sooryavanshi Duleep Trophy Record 

वैभव ने 23 अगस्त 2026 को North East Zone के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में Duleep Trophy डेब्यू किया। अपने डेब्यू मैच को वह किसी बड़ी पारी में नही बदल सके और 6 गेंदों पर सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए उनकी इस पारी में 2 चौके शामिल थे। 

शुभमन गिल के क्रिकेट रिकॉर्ड: कौन सा रिकॉर्ड है सबसे खास? पूरी जानकारी 

वैभव अपने डेब्यू मैच में कोई बड़ी पारी नही खेल सके पर इस मैच की दूसरी पारी में उन्होंने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट लिए। यह उनका प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन था। वैभव एक लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाज है। East Zone ने यह मुकाबला एक पारी और 210 रन से जीता और सेमीफाइनल में पहुंचा।

सेमीफाइनल में 92 रन (92 Runs in Semi-Final): 

Duleep Trophy के सेमीफाइनल में 31 अगस्त 2026 को वैभव ने Central Zone के खिलाफ के बेहतरीन और आक्रामक पारी खेली। अपनी इस विस्फोटक पारी में उन्होंने 81 गेंदों पर 92 रन बनाए। उनकी इस पारी में 7 चौके और 7 छक्के शामिल थे। 

वैभव ने अपनी इस पारी के दौरान केवल 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। और इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 113.58 रहा। यह उनका दुर्भाग्य रहा कि वह अपनी इस शानदार आक्रामक  पारी को शतक में नही बदल सके। 

इस मैच में ईशान किशन के चोटिल होने के कारण वैभव ने कुछ समय के लिए ईस्ट जोन की कप्तानी भी संभाली थी। 15 साल की उम्र में Duleep Trophy जैसे बड़े घरेलू टूर्नामेंट में कप्तानी की जिम्मेदारी मिलना उनके करियर के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण था। 

Duleep Trophy का सबसे कम उम्र का अर्धशतक का रिकॉर्ड: 

वैभव सूर्यवंशी ने Duleep Trophy में 15 वर्ष 157 दिन की उम्र में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसी के साथ वो Duleep Trophy के इतिहास में सबसे कम उम्र में 50 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। 

वैभव ने अपने इस रिकॉर्ड के साथ  57 साल पुराने लक्ष्मण सिंह बोहेड़ा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। उस समय उनकी उम्र 16 वर्ष 23 दिन थी और वैभव ने यह रिकॉर्ड 31 अगस्त 2026 को 15 वर्ष 157 दिन की उम्र में अपने नाम किया। 

वैभव सूर्यवंशी Duleep Trophy आकड़ें: (Vaibhav Sooryavanshi Duleep Trophy Stats)

मैच 
पारियां 
रन 140
सर्वोच्च स्कोर 92 
100
50 
विकेट 
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 2/11 

वैभव सूर्यवंशी का IPL करियर: Vaibhav Suryavanshi  IPL Career

वैभव सूर्यवंशी को IPL 2025 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने ₹1.10 करोड़ में खरीदा था। इसके बाद उन्हें अप्रैल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए IPL में पदार्पण करने का मौका मिला। और इसी के साथ वह IPL इतिहास में डेब्यू करने वाले सबसे छोटी उम्र के एक युवा खिलाड़ी बने। 

IPL डेब्यू | IPL Debut

वैभव ने 19 अप्रैल 2025 को राजस्थान रॉयल्स की ओर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना IPL डेब्यू किया। इस डेब्यू के समय उनकी उम्र 14 साल 23 दिन थी। आक्रामक बल्लेबाजी से जल्दी ही उन्होंने IPL में अपनी एक अलग पहचान बनाई। 

डेब्यू मैच में उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने IPL करियर की शुरुआत की। इस मैच में उन्होंने 20 गेंदों पर 34 रन बनाए। उनकी इस पारी में 2 चौके और 3 छक्के  शामिल रहे। 

IPL 2025 में प्रदर्शन | IPL 2025 Performance

अपने पहले IPL सीजन में वैभव ने 36 की औसत और 206.56 की स्ट्राइक रेट से 7 मैचों में कुल 252 रन बनाए। उन्होंने इस सीजन में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया। 

वैभव का ये पहला सीजन उनके लिए काफी यादगार रहा। इस पहले सीजन में उनकी सबसे यादगार पारी 28 अप्रैल 2025 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आई, जब उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों में 101 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 18 बाउंड्री से 94 रन बनाये और केवल 7 रन दौड़कर लिए। इस पारी के साथ वह IPL में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी बने।

IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन | IPL 2026 Breakthrough Season: 

IPL 2026 वैभव के करियर का सबसे शानदार और खास सीजन रहा। यह सीजन उनके लिए किस ब्रेकथ्रू से कम नही था। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए और IPL 2026 की Orange Cap अपने नाम की। इस सीजन उनका स्ट्राइक रेट 237.31 रहा। 

IPL 2026 में वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 37 गेंदों में 103 रन की एक शानदार और काफी तूफानी पारी खेली थी। उनकी इस पारी में 5 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। यानी इस पारी में उनके 92 रन सिर्फ 17 बाउंड्री से आए थे। यह उनके IPL करियर का दूसरा शतक था। इस सीजन उन्होंने आईपीएल में  सबसे ज्यादा 72 छक्के भी लगाए। 

वैभव सूर्यवंशी का IPL रिकॉर्ड | Vaibhav Suryavanshi IPL Stats 

टीम राजस्थान रॉयल्स 
IPL डेब्यू 19 अप्रैल 2025 
मैच 23 
परियां 23 
रन 1028 
सर्वोच्च स्कोर 103 
औसत 44.70 
स्ट्राइक रेट 228.95 
चौके 81 
छक्के 96 
शतक 
अर्धशतक 

IPL 2026 में मिले बड़े पुरस्कार: 

वैभव ने IPL 2026 में एक ही सीजन में पांच बड़े व्यक्तिगत पुरस्कार जीते। वह IPL इतिहास में एक ही सीजन में इन पांच प्रमुख पुरस्कारों को जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।

Orange Cap 

Most Valuable Player (MVP)

Emerging Player of the Season

Super Striker of the Season 

Super Sixes of the Season 

अंडर-19 विश्व कप में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन: 

2026 ICC अंडर-19 विश्व कप वैभव सूर्यवंशी ने  भारत के लिए शानदार बल्लेबाजी की और टीम को विश्व कप जिताने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर अपना छठा U19 World Cup खिताब जीता। 

वैभव सूर्यवंशी 175 रन की ऐतिहासिक पारी: 

6 फरवरी 2026 को हरारे में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में वैभव ने 218.75 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 80 गेंदों पर 175 रन की एक विस्फोटक पारी खेली।  उनकी इस पारी में 15 चौके और 15 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने पहले 32 गेंदों में अर्धशतक और फिर 55 गेंदों में अपना बेहतरीन शतक पूरा किया। 

वैभव की यह विस्फोटक पारी अंडर-19 विश्व कप फाइनल के इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी रही। उन्होंने भारत के उन्मुक्त चंद के नाबाद 111 रन के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। भारत ने फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 411/9 का विशाल स्कोर बनाया और फिर 100 रन से यह मुकाबला जीता।

Manav Suthar Biography in Hindi: मानव सुथार की जीवनी, उम्र, घरेलू करियर और रिकॉर्ड

वैभव ने इस टूर्नामेंट में 62.71 की औसत और 169.49 स्ट्राइक रेट के साथ 7 पारियों में कुल 439 रन बनाए और पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें Player of the Tournament के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

वैभव सूर्यवंशी का 30 छक्कों रिकॉर्ड | Vaibhav Suryavanshi  30 Sixes Record

हरारे में इंग्लैंड के विरुद्ध फाइनल में 15 छक्के लगाने के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने इस पूरे टूर्नामेंट में कुल 30 छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस के 22 छक्कों का एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा। और इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया। 

वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर | Vaibhav Suryavanshi International Cricket Career 

वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर (Vaibhav Suryavanshi Cricket Career) 2026 में बड़ी तेजी से आगे बढ़ा। इन साल आईपीएल में शानदार सफलता के बाद  उन्होंने भारत के लिए T20I क्रिकेट में पदार्पण किया और कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हुए। और  सितंबर 2026 में उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी T20I सीरीज के लिए भारत की टीम में भी चुना गया।

वैभव सूर्यवंशी का T20I डेब्यू | Vaibhav Suryavanshi  T20I Debut

वैभव सूर्यवंशी ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ 4 जुलाई 2026 को अपना T20I डेब्यू किया। इस डेब्यू के समय इनकी उम्र 15 साल 99 दिन थी और वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। 

अपने इस डेब्यू मैच में उन्होंने 10 गेंदों पर 14 रन बनाए, जिसमें शानदार 2 छक्के शामिल थे लेकिन वैभव एक बेहतरीन शुरुआत के बाद अपनी इस पारी को एक बड़े स्कोर में बदल नही पाए। और इस डेब्यू मैच में वो विल जैक्स के हाथों स्टंप आउट हुए। 

इंग्लैंड T20I सीरीज में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन: 

इस सीरीज में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक कुछ खास नहीं रहा अपने पहले मैच में उन्होंने सिर्फ 14 रन बनाए, इसके बाद नॉटिंघम में तीसरे T20I में उन्होंने सिर्फ 5 गेंदों पर 13 रन बनाए। इस छोटी पारी में उन्होंने 2 छक्के लगाए। इस मैच में उन्हें जॉफ्रा आर्चर की एक बेहतरीन बाउंसर पर आउट होना पड़ा। 

9 जुलाई 2026 को ब्रिस्टल में चौथे T20I में वैभव ने 10 गेंदों पर 15 रन बनाए। उन्होंने 1 चौका और 1 छक्का लगाया। इस बार भी उन्हें फिर से जॉफ्रा आर्चर ने आउट किया। इंग्लैंड के खिलाफ इन 3 पारियों में वैभव ने 168 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 42 रन बनाए। 

इस सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की शुरुआत आक्रामक रही, लेकिन एक शानदार शुरुआत के बाद भी वह अपनी किसी भी पारी को बड़ी में तब्दील नहीं कर सके। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शॉर्ट-पिच गेंदों से उन्हें चुनौती दी और जॉफ्रा आर्चर ने लगातार दो पारियों में उन्हें आउट किया। 

जिम्बाब्वे T20I सीरीज में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन: 

जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों में वैभव ने 50.33 की औसत और 196.10 बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाए और सीरीज में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें Player of the Series भी चुना गया 

जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने पहले मैच में 50 रन बनाकर उन्होंने पुरुष T20I में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मैच में उन्होंने 19 गेंदों में 4 चौके, 4 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। 

नोटबुक सेलिब्रेशन से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले क्रिकेटर दिग्वेश राठी का जन्म 15 दिसम्बर 1999 को दिल्ली में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ है

दूसरे मैच में उन्होंने 9 गेंदों में 20 रन और तीसरे मैच में उन्होंने 49 गेंद पर 8 चौके और 4 छक्के की मदद से कुल 81 रन बनाए। भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के आकड़ें या स्टेटस काफी शानदार रहे। 

इस सीरीज में उन्होंने 50.33 की औसत और 196 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 3 मैचों में कुल 151 रन बनाए जिसमे दो शानदार अर्धशतक भी शामिल रहे।  इस टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर 81 रन रहा। 

वैभव सूर्यवंशी के T20I आंकड़े | Vaibhav Suryavanshi T20I Stats 

मैच 6
परियां 
रन 193 
सर्वोच्च स्कोर 81 
औसत 32.16 
स्ट्राइक रेट 189.23 
शतक 
अर्धशतक 
चौके 16
छक्के14 

वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड | Vaibhav Suryavanshi Records: 

IPL इतिहास के सबसे युवा शतकवीर: वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025  के सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रन बनाकर IPL इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड बनाया। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 14 साल 32 दिन थी। 

IPL 2026 में 72 छक्के सबसे बड़ा रिकॉर्ड: IPL 2026 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 16 मैचों में  कुल 776 रन बनाए और 72 छक्के लगाए। 72 छक्के किसी एक IPL सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। 

IPL 2026 में 103 रन की तूफानी और विस्फोटक पारी: वैभव ने करीब 278.37 की स्ट्राइक रेट से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 37 गेंदों में 103 रन की बेहद तूफानी और विस्फोटक पारी खेली। उनकी यह आकर्षक पारी IPL इतिहास के सबसे तेज शतकों में शामिल रही। 

IPL 2026 Orange Cap का खिताब: 2026 के IPL सीजन में 776 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने Orange Cap अपने नाम की। इसके साथ उन्होंने IPL 2026 में MVP और Emerging Player का पुरस्कार भी हासिल किया। 

IPL में सबसे तेज 400 रन बनाने का रिकार्ड: IPL 2026 में उन्होंने सिर्फ 167 गेंदों में 400 रन पूरे किए।  यह IPL के किसी एक सीजन में 400 रन तक पहुंचने का सबसे तेज रिकॉर्ड बना। 

U-19 विश्व कप फाइनल का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर: 2026 U-19 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ वैभव ने 80 गेंदों पर 175 रन बनाए। उनकी इस पारी में 15 चौके और इतने ही छक्के शामिल रहे। पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 218.75 रहा।  यह U-19 विश्व कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। 

U-19 विश्व कप में भारतीय बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर: उनके 175 रन U-19 विश्व कप में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर भी रहा। इससे पहले यह रिकॉर्ड राज बावा के नाम था जिन्होंने नाबाद 162 रन बनाए थे। 

एक U-19 विश्व कप संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड: 2026 U-19 विश्व कप में वैभव ने कुल 30 छक्के लगाए। यह एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। उन्होंने डेवॉल्ड ब्रेविस के 22 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा। 

T20I में सबसे कम उम्र में अर्धशतक का रिकॉर्ड: 23 जुलाई 2026 को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने पहले T20I में वैभव ने अर्धशतक लगाया और इस प्रकार वो पुरुष T20I क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 50 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। 

Men’s List A क्रिकेट में सबसे कम उम्र का शतक का रिकॉर्ड: 14 साल 272 दिन की उम्र में वैभव ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ शतक लगाया। वह Men’s List A क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने। उन्होंने अपना शतक केवल 36 गेंदों में पूरा किया।

List A क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन की पारी: List A क्रिकेट में उन्होंने 150 रन सिर्फ 59 गेंदों में पूरे किए। यह Men’s List A क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज 150 है। अपने इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने AB de Villiers के 64 गेंदों के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। 

List A क्रिकेट में  वैभव ने 190 रन की पारी: वैभव ने लिस्ट ए क्रिकेट में 190 रन की एक शानदार और आक्रामक पारी सिर्फ 84 गेंदों पर खेली जिसमें 16 चौके और 15 छक्के शामिल थे।  

दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र का अर्धशतक का रिकॉर्ड:  2026 के सत्र में वैभव ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 15 साल 157 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया और इसके साथ वह दलीप ट्रॉफी इतिहास में सबसे कम उम्र में 50 रन बनाने वाले युवा बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 1969 में लक्ष्मण सिंह द्वारा बनाए गए 57 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा।

वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर (Vaibhav Sooryavanshi Cricket Career) और रिकॉर्ड्स से सम्बंधित – FAQs

Q. वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट खेलना कब शुरू किया?

Ans. वैभव सूर्यवंशी ने करीब 4 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उनके पिता ने शुरुआती अभ्यास में काफी मदद की।

Q. वैभव सूर्यवंशी के पहले क्रिकेट कोच कौन थे?

Ans. शुरुआती दौर में उन्होंने समस्तीपुर में कोच ब्रजेश झा से प्रशिक्षण लिया। बाद में पटना में मनीष ओझा के मार्गदर्शन में उनकी बल्लेबाजी को निखारा गया।

Q. वैभव सूर्यवंशी बिहार की टीम तक कैसे पहुंचे?

Ans. कम उम्र में लगातार घरेलू क्रिकेट खेलने और शानदार प्रदर्शन के कारण उन्होंने बिहार की आयु-वर्ग टीमों से आगे बढ़ते हुए सीनियर टीम में जगह बनाई।

Q. वैभव सूर्यवंशी ने रणजी ट्रॉफी में डेब्यू कब किया?

Ans. उन्होंने जनवरी 2024 में मुंबई के खिलाफ बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया था। उस समय उनकी उम्र करीब 12 साल थी।

Q. वैभव सूर्यवंशी का घरेलू क्रिकेट में सबसे बड़ा रिकॉर्ड कौन सा है?

Ans. विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 84 गेंदों पर 190 रन की पारी उनके घरेलू करियर की सबसे चर्चित पारियों में शामिल है। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में शतक पूरा किया था।

Q. वैभव सूर्यवंशी ने 190 रन की पारी में कितने छक्के लगाए थे?

Ans. उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 190 रन की पारी में 15 छक्के और 16 चौके लगाए थे।

Q. वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 क्रिकेट में कौन सा बड़ा रिकॉर्ड बनाया?

Ans. उन्होंने U-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों पर 175 रन बनाए। यह U-19 विश्व कप फाइनल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर था।

Q. U-19 विश्व कप 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने कितने रन बनाए?

Ans. वैभव ने U-19 विश्व कप 2026 में 439 रन बनाए और अपने शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए।

Q. वैभव सूर्यवंशी ने U-19 विश्व कप फाइनल में कितने छक्के लगाए?

Ans. इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 15 छक्के लगाए थे।

Q. IPL में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे खास रिकॉर्ड कौन सा बनाया?

Ans. गुजरात टाइटंस के खिलाफ 28 अप्रैल 2025 को 38 गेंदों पर 101 रन बनाकर वह IPL इतिहास के सबसे कम उम्र के शतकवीर बने।

Q. वैभव सूर्यवंशी ने IPL में शतक कितनी गेंदों में लगाया था?

Ans. उन्होंने अपना IPL शतक सिर्फ 35 गेंदों में पूरा किया था।

Q. वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर का पहला बड़ा टर्निंग पॉइंट कौन सा रहा?

Ans. विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ उनकी 84 गेंदों में 190 रन की पारी उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट रही। उन्होंने इस पारी में 36 गेंदों में शतक और 59 गेंदों में 150 रन पूरे किए। 

Q. वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर IPL तक कैसे पहुंचा?

Ans. घरेलू और युवा क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें IPL 2025 में मौका दिया। अपने पहले ही सीजन में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रन बनाकर इतिहास रच दिया। 

Q. वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए डेब्यू कब किया?

Ans. उन्होंने 4 जुलाई 2026 को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से भारत की सीनियर टीम में डेब्यू किया।

Q. वैभव सूर्यवंशी ने T20I में अपना पहला अर्धशतक कब लगाया?

Ans. उन्होंने जुलाई 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 19 गेंदों पर 50 रन बनाए।

Q. T20I में वैभव सूर्यवंशी के नाम कौन सा उम्र संबंधी रिकॉर्ड है?

Ans. वह पुरुष T20I में अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने।

Q. दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया?

Ans. 2026 दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 92 रन की पारी खेलकर वह दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने।

Q. वैभव सूर्यवंशी के क्रिकेट करियर की सबसे बड़ी खासियत क्या है?

Ans. उनकी सबसे बड़ी खासियत कम उम्र में अलग-अलग स्तर के क्रिकेट में तेजी से प्रदर्शन करना है। घरेलू क्रिकेट से लेकर U-19, IPL और भारत की सीनियर टीम तक उन्होंने बहुत कम उम्र में अपनी पहचान बनाई है।

Q. वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर किस तरह आगे बढ़ा?

Ans. समस्तीपुर में शुरुआती अभ्यास से शुरू हुआ उनका सफर बिहार के घरेलू क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, U-19 क्रिकेट, IPL, दलीप ट्रॉफी और फिर भारत की सीनियर टीम तक पहुंचा।

Q. क्या वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर अभी शुरुआती दौर में है?

Ans. हाँ।  2026 में वह केवल 15 वर्ष के हैं, लेकिन इस उम्र में ही भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। हाल ही में उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया है। 

Q. वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर कैसे शुरू हुआ?

Ans. वैभव ने करीब चार साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया। समस्तीपुर में शुरुआती प्रशिक्षण लेने के बाद पटना में कोच मनीष ओझा के मार्गदर्शन में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी को निखारा। 

निष्कर्ष:

वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर (Vaibhav Sooryavanshi Cricket Career) बहुत कम उम्र में हासिल की गई उपलब्धियों और रिकॉर्ड्स की एक ऐसी कहानी है, जिसने भारतीय क्रिकेट में उन्हें खास पहचान दिलाई है। समस्तीपुर से शुरू हुआ उनका यह सफर उनकी मेहनत और प्रतिभा से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंचा।  वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर अभी शुरुआत दौर में है। अब देखना यह है कि इतने बड़े बड़े कीर्तिमान और रिकॉर्ड बनाने वाले इस युवा खिलाड़ी का अगला अध्याय कितना बड़ा होगा। उनकी लगातार सीखने की क्षमता और मेहनत उन्हें भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल कर सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top