नमन धीर: क्रिकेट करियर, Naman Dhir Best IPL Innings, रिकॉर्ड और उपलब्धियां

नमन धीर क्रिकेट करियर और रिकॉर्ड
नमन धीर क्रिकेट करियर और रिकॉर्ड

नमन धीर के क्रिकेट (Naman Dhir) करियर को जीवंत रखने में उनके घरेलू प्रदर्शनों की काफी बड़ी भूमिका रही है। नमन धीर आधुनिक दौर के उन चुनिंदा ऑलराउंडर्स में से हैं, जिन्होंने अपनी आक्रामक शैली और छक्के लगाने की कला से सबको प्रभावित किया है। 

पंजाब की मिट्टी से निकलकर पहले IPL का मंच और अब भारतीय टीम की दहलीज तक पहुंचे इस युवा खिलाड़ी का सफर, आधुनिक टी20 और घरेलू क्रिकेट की नई आक्रामकता का एक सिटीक और विश्वसनीय उदाहरण है। इस लेख में हम उनके करियर और रिकार्ड की हर घटना का विस्तार से विश्लेषण करंगे। 

Table of Contents

Table of Contents

नमन धीर का शुरुआती क्रिकेट करियर: फरीदकोट से पंजाब के आयु-वर्ग तक | Naman Dhir Cricket Journey 

नमन धीर ने बचपन में ही क्रिकेट को गंभीरता से अपनाना शुरू कर दिया था। परिवार ने उनकी प्रतिभा और खेल के प्रति रुचि देखकर उन्हें फरीदकोट की स्थानीय क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण दिलाया। यहां शुरुआती दिनों में उनके कोच गगन सिद्धू ने उनके खेल को निखारने में अहम भूमिका निभाई। वहीं उनके पिता भी नियमित रूप से उन्हें अभ्यास के लिए लेकर जाते थे।

नमन की प्रतिभा को जल्द ही आयु-वर्ग क्रिकेट में मौका मिला। 2015 में 15 साल की उम्र में उनका चयन पंजाब की U-16 टीम में हुआ। पंजाब राज्य अंडर-16 टूर्नामेंट में उन्होंने Minor District Zone A की ओर से खेलते हुए मोहाली के खिलाफ शतक भी लगाया। 

इसके बाद उनका रास्ता उनके लिए आसान नहीं रहा। लगातार मेहनत के बाद भी उन्हें राज्य स्तर पर आगे बढ़ने का नियमित अवसर नहीं मिल रहे थे। तब उन्होंने इस अनिश्चित भविष्य से हताश होकर क्रिकेट छोड़कर कनाडा शिफ्ट होने का मूड बना लिया था। 

इस मुश्किल दौर में उनके पिता और उनके कोच गगन सिद्धू ने उनका समर्थन किया। और उन्हें क्रिकेट को कुछ और समय देने को कहा। नमन ने अपने मेहनत दोगुनी कर दी इस दरमियान उन्होंने अपनी पावर-हिटिंग को काफी विकसित किया। और जल्द ही मेहनत रंग लायी।

आगे चलकर नमन ने पंजाब अंडर-25 में जगह बनाई और दिसंबर 2022 में 22 साल की उम्र में पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया। इस तरह उनका खेल करियर  स्थानीय क्रिकेट से शुरू होकर U-16, U-25 और फिर सीनियर घरेलू क्रिकेट तक पहुंचा। फरीदकोट जैसे छोटे क्रिकेट जिले से निकलकर पंजाब की टीम तक पहुंचना उनके शुरुआती करियर का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।  

नमन की शुरुआती क्रिकेट करियर की खास बात यह रही कि 15 साल की उम्र में पंजाब U-16 तक पहुंचने के बाद भी उन्हें तुरंत आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिला। लेकिन लंबे इंतजार के बाद उन्होंने वापसी की और फिर घरेलू क्रिकेट में बड़े स्तर तक अपनी पहचान बनाई। 

ये भी पढ़ें

नमन धीर की जीवनी: 24 की उम्र में एक मौका, IPL डेब्यू और अब टीम इंडिया का सफर

ध्रुव जुरेल की जीवनी: उम्र, कद, घरेलू करियर, बल्लेबाजी शैली, IPL आकड़ें और रिकार्ड

महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड: करियर, हेलिकॉप्टर शॉट, स्टंपिंग और विकेटकीपिंग शैली

नमन धीर की जीवनी: 24 की उम्र में एक मौका, IPL डेब्यू और अब टीम इंडिया का सफर

नमन धीर का घरेलू क्रिकेट करियर: U-16 से रणजी तक लंबा इंतजार | Domestic cricket career of Naman Dhir 

U-16 स्तर पर खेलने के बाद उन्हें लगभग चार साल तक पंजाब की अगली टीमों में मौका नहीं मिला। उनके जीवन का यह दौर काफी मुश्किलों से भरा हुआ रहा। फरीदकोट को पंजाब क्रिकेट में अपेक्षाकृत छोटा जिला माना जाता था, जिसका असर उनके चयन पर भी पड़ा। इस दौर में नमन के सामने क्रिकेट को छोड़ने तक की स्थिति खड़ी हो गई थी। 

नमन अब विदेश में सेटल होने की प्लानिंग कर रहे थे। पर इस मुश्किल घड़ी में उनके पिता ने उन्हें एक साल और क्रिकेट को देने के लिए कहा। पिता की इस बात को नमन ने  गम्भीरता से लिया और बिना समय गवाये कड़ी मेहनत की और फिर उसी साल दिसंबर 2022 में पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी पदार्पण किया। 

इसके बाद फिर नमन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद वह पंजाब की Syed Mushtaq Ali Trophy टीम का हिस्सा बने और शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन ने उनके लिए आगे IPL का रास्ता तैयार किया। 

2023 के शेर-ए-पंजाब टी20 कप (Sher-e-Punjab T20 Cup) में उनका बल्ला खास तौर पर चला, जहां उन्होंने 12 मैचों में 466 रन बनाए और दो शतक भी लगाए। इसी प्रदर्शन ने उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और बड़े शॉट खेलने की क्षमता को व्यापक पहचान दिलाई।

उनके इस क्रिकेट यात्रा की एक दिलचस्प बात यह रही कि नमन फरीदकोट से U-16, U-25 और रणजी ट्रॉफी खेलने वाले पहले क्रिकेटर बने और बाद में इसी क्षेत्र से IPL खेलने और टीम इंडिया तक पहुंचने वाले भी पहले खिलाड़ी बन कर सामने आए। 

क्रिकेटर नमन धीर ने सीनियर घरेलू क्रिकेट में First-Class, T20 और List A तीनों फॉर्मेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व किया। उनके तीनों डेब्यू मैचों की शुरुआत और प्रदर्शन इस तरह रहा:

नमन धीर का First-Class डेब्यू: 

नमन धीर ने करीब 22 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में कदम रखा। 13 दिसंबर 2022 को पंजाब की ओर से चंडीगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में First-Class डेब्यू किया। उनका यह डेब्यू मुकाबला महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला गया था। 

डेब्यू मैच में उन्होंने पहली पारी में 53 गेंदों पर 34 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था। गेंदबाजी में उन्होंने 6 ओवर में 25 रन दिए और उन्हें कोई सफलता नहीं मिला और यह मुकाबला ड्रॉ रहा। 

रणजी ट्रॉफी 2022-23 में गुजरात के खिलाफ नमन धीर ने 185 गेंदों पर 134 रन बनाए। उनकी इस पारी में 17 चौके और 3 छक्के शामिल थे। और यह उनके फर्स्ट-क्लास करियर का सर्वोच्च स्कोर है।

नमन धीर का T20 डेब्यू: 

नमन का सीनियर T20 डेब्यू 16 अक्टूबर 2023 को सौराष्ट्र के खिलाफ सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हुआ। यह मुकाबला JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची में खेला गया था। और इस डेब्यू के समय उनकी उम्र 23 साल थी।

इस डेब्यू मुकाबले में नमन ने 5 गेंदों पर 9 रन बनाए, जिसमें 1 चौका शामिल था। उन्हें कुशांग पटेल ने कैच आउट किया। पंजाब की टीम इस मैच में 174 रन पर ऑलआउट हुई और सौराष्ट्र ने यह मुकाबला 37 रन से जीता। 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में गुजरात के खिलाफ नमन धीर ने 36 गेंदों पर 61 रन की तेजतर्रार पारी खेली। इस पारी उन्होंने 169.44 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। इस शानदार बल्लेबाजी के लिए नमन धीर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

नमन धीर का List A डेब्यू: 

नमन धीर को 24 साल की उम्र में 50 ओवर क्रिकेट में प्रदर्शन करने का मौका मिला नमन ने 28 दिसंबर 2024 को मुंबई के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में List A डेब्यू किया। यह मुकाबला अहमदाबाद में खेला गया था। 

इस मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का अवसर नही मिला गेंदबाजी में उन्होंने 4 ओवर में 34 रन दिए, लेकिन कोई विकेट नहीं मिला। और पंजाब ने मुंबई को इस मुकाबले में 8 विकेट से हराया था। 

24 दिसंबर 2025 को विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ नमन ने 78 गेंदों पर 97 रन बनाए। । इस प्रदर्शन के लिए नमन धीर को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। 

Sher-E-Punjab T20 League 2026 में नमन धीर किसका रिकॉर्ड भेदने में असमर्थ रहे: 

शेरे-ऐ-पंजाब टी20 लीग 2026 में नमन धीर ने अमृतसर सूरमास के कप्तान के रूप में पूरे टूर्नामेंट में 10 मैचों की 10 पारियों में 217.62 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से कुल 655 रन बनाए। उन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में 49 चौके और 49 छक्के लगाए।

Sher-E-Punjab T20 League पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) द्वारा आयोजित राज्य और क्षेत्रीय प्रोफेशनल T20 लीग है। नमन ने इस लीग में मोहाली किंग्स के खिलाफ टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में एक तूफानी और विस्फोटक पारी खेलकर सबको चकित कर दिया। 

नमन ने अमृतसर के लिए खेलते हुए सिर्फ 64 गेंदों में 16 चौके और 12 छक्के की मदद से 173 रन की पारी खेली। और इस बीच उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों में अपना शतक पूरा किया इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 173 का रहा और उनकी टीम ने 20 ओवर में 279 रन बनाए और मोहाली को इस मैच में 67 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 

इस पारी के साथ नमन धीर ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज ऑरोन फिंच का रिकॉर्ड तोड़ा फिंच ने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रनों की पारी खेली थी। लेकिन नमन क्रिस गेल के 175* रनों की पारी को सिर्फ 2 रनों से भेदने में असमर्थ रहे।

ये भी पढ़ें

महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी: उम्र और उपलब्धियों से लेकर विश्व कप विजेता बनने तक की कहानी

शुभमन गिल की जीवनी: जानिए रन, रिकॉर्ड और उपलब्धियों की कहानी

नमन धीर का IPL करियर: मुंबई इंडियंस से मिली बड़ी पहचान | Naman Dhir IPL Career

2023 के Sher-e-Punjab T20 Cup में 466 रन और 30 छक्कों ने नमन को घरेलू T20 क्रिकेट में अलग पहचान दिलाई। उनका आक्रामक प्रदर्शन चयनकर्ताओं की नजरों में चर्चा का बड़ा विषय बना। फिर उन्हें मुंबई इंडियंस ने IPL के लिए चुना और 2024 में उन्हें बड़े मंच पर खुद को साबित करने का एक बड़ा मौका मिला। 

नमन धीर की IPL नीलामी: ₹20 लाख से ₹5.25 करोड़ तक कैसे पहुंची कीमत?

नमन धीर पहली बार IPL 2024 की नीलामी में उतरे। उस समय उनकी बेस प्राइस ₹20 लाख निर्धारित था। 19 दिसंबर 2023 को दुबई में हुई नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उन्हें ₹20 लाख की बेस प्राइस पर ही ख़रीदा और टीम में शामिल किया। 

दिलचस्प बात यह रही कि नमन के लिए नीलामी में किसी दूसरी टीम ने बोली नहीं बढ़ाई और मुंबई इंडियंस ने उन्हें उनकी शुरुआती कीमत पर ही अपने साथ जोड़ लिया। मुंबई इंडियंस ने उन्हें लोअर-ऑर्डर फिनिशर के रूप में अपनी टीम में शामिल किया था। 

नमन धीर का IPL डेब्यू: पहले ही मैच में दिखी बड़े शॉट्स की झलक

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 24 मार्च 2024 को 24 साल की उम्र में गुजरात टाइटंस के खिलाफ नमन धीर ने अपना आईपीएल डेब्यू किया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 169 रनों का लक्ष्य मिला। ईशान किशन के जल्दी आउट होने के बाद नमन धीर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। 

अपने पहले ही IPL मैच में उन्होंने 200 की स्ट्राइल रेट से आक्रामक अंदाज में सिर्फ 10 गेंदों पर 20 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल था। हालांकि उनकी ये तेज पारी ज्यादा देर नहीं चल पाई और अजमतुल्लाह उमरजई ने उन्हें LBW आउट किया। और मुंबई इंडियंस यह मुकाबला 6 रन से हार गई। 

नमन धीर की सर्वश्रेष्ठ IPL पारियां | Naman Dhir Best IPL Innings 

नमन धीर ने IPL में अपनी पहचान मुख्य रूप से तेज-तर्रार बल्लेबाजी और फिनिशिंग क्षमता से बनाई है। 2024 में IPL डेब्यू करने के बाद उन्होंने कई छोटी लेकिन दिल छू लेने वाली आईपीएल पारियां खेलीं है। उनकी अब तक की सबसे बड़ी और खास IPL पारी 62 रन नाबाद रही है। 

नमन धीर की सबसे बड़ी IPL पारी: लखनऊ के खिलाफ सिर्फ 28 गेंदों में जड़ा अर्धशतक 

17 मई 2024 को वानखेड़े स्टेडियम में नमन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सिर्फ 28 गेंदों पर 221+ की स्ट्राइक रेट से नाबाद 62 रन बनाए। आखिरी ओवर में नमन ने नवीन-उल-हक की गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उस दिन उनकी इनिंग्स का सबसे आकर्षक शॉट रहा था। और फिर उन्होंने इसी ओवर की अंतिम गेंद पर एक और छक्का लगाया पूरे स्टेडियम को रोमांचित किया। 

उनकी इस पारी में कई बड़े शॉट शामिल थे और यह उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी आईपीएल इनिंग्स थी। मुंबई को जीत के लिए आखिरी ओवर में 34 रन चाहिए थे, पर नमन की तूफानी पारी के बावजूद भी टीम लक्ष्य से 18 रन दूर रह गई। 

नमन धीर की LSG के खिलाफ 46 रन की पारी, सिर्फ 24 गेंदों में मचाया था तूफान 

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 4 अप्रैल 2025 को नमन धीर ने सिर्फ 24 गेंदों पर 46 रन की तेजतर्रार पारी खेली। इस पारी को नमन ने 191+ की स्ट्राइक रेट से खेला और जिसमे 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्होंने आकाश दीप के एक ओवर में लगातार दो छक्के और दो चौके लगाकर 21 रन बटोरे। 

इस मैच में दिग्वेश राठी की गेंद पर बोल्ड होने से पहले नमन ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर मुंबई इंडियंस की पारी को संभाला और दोनों के बीच 69 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। नमन की इस आक्रामक पारी के बावजूद मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 191/5 रन ही बना सकी और लखनऊ सुपर जायंट्स ने यह मुकाबला 12 रन से जीत कर इस मैच को अपने पक्ष में किया।

नमन धीर की IPL 2026 की सबसे बड़ी पारी: चेन्नई के खिलाफ 57 रन

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2 मई 2026 को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में नमन ने 37 गेंदों पर 154.05 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 57 रन की एक शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए। 

नमन ने मुश्किल परिस्थितियों में मुंबई इंडियंस की पारी को संभालते हुए स्कोर को 159/7 तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। इस मैच में उन्हें जेमी ओवरटन ने सरफराज खान के हाथों कैच आउट करवाया था। और इस मैच में  CSK ने 8 विकेट से एक शानदार जीत अपने नाम दर्ज की थी।

गुजरात के खिलाफ 45 रन की पारी: 

गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में 20 अप्रैल 2026 को नमन ने 32 गेंदों पर 45 रन की उपयोगी पारी खेली। उन्होंने अपनी इस आक्रामक पारी में 6 चौके और 1 छक्का लगाया और इस पारी में उन्होंने 140.63 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। 

प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर रबाडा के हाथों कैच आउट होने से पहले उन्होंने पारी को संभालते हुए तिलक वर्मा के साथ 52 रन की साझेदारी की। नमन की इस तेज तर्रार 45 रन की इस पारी ने मुंबई इंडियंस के स्कोर को काफी मजबूती दी और उन्होंने DC को 199 रन का लक्ष्य दिया और फिर 99 रन से एक शानदार जीत हासिल की। 

नमन धीर की दिल्ली के खिलाफ 38 रन की तेजतर्रार IPL पारी: 

13 अप्रैल 2025 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नमन ने सिर्फ 17 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाए। 223+ की स्ट्राइक रेट से खेली गयी उनकी इस छोटी लेकिन विस्फोटक पारी में 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदौलत MI ने DC को 205 का लक्ष्य दिया। और फिर 12 रन से इस मुकाबले को जीता। 

नमन धीर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ IPL सीजन

नमन के IPL करियर में 2026 का सीजन अब तक सबसे अधिक बेहतर रहा। मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए उन्होंने 14 पारियों में 318 रन बनाए और दो अर्धशतक भी लगाए। इस सीजन में उनका सर्वोच्च स्कोर 57 रन रहा। इससे पहले 2025 में उन्होंने 252 रन और 2024 में 140 रन बनाए थे। यानी 2026 में नमन ने अपने पिछले दोनों IPL सीजन की तुलना में ज्यादा रन बनाकर टीम के मध्यक्रम में अपनी महत्वपूर्ण उपयोगिता साबित की। 

नमन धीर का IPL में अब तक का प्रदर्शन

नमन धीर ने IPL 2024 में मुंबई इंडियंस के साथ अपने सफर की शुरुआत की और धीरे-धीरे टीम के मध्यक्रम में अपनी जगह मजबूत की। अपने पहले सीजन में उन्होंने 7 मैचों में 140 रन बनाए और 62* रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद 2025 में उनका स्ट्राइक रेट 182.61 रहा और उन्होंने 16 मैचों में 252 रन बनाए।

IPL 2026 नमन धीर के लिए अब तक का सबसे ज्यादा रन बनाने वाला सीजन रहा। उन्होंने 14 मैचों में 318 रन बनाए और दो अर्धशतक लगाए। तीनों सीजन को मिलाकर नमन ने 37 IPL मैचों में 710 रन बनाए हैं। उनकी बल्लेबाजी का सबसे खास पहलू तेज रन बनाने की क्षमता रही है, जिसका अंदाजा उनके 163.97 के करियर स्ट्राइक रेट से लगाया जा सकता है।  

नमन धीर के आईपीएल आकड़ें | Naman Dheer IPL stats 

IPL डेब्यू 24 मार्च 2024 (24साल) 
IPL मैच 37 
पारियां 33 
रन 710 
सर्वोच्च स्कोर 62* 
औसत 27.31 
स्ट्राइक रेट 164 
शतक 0 
अर्धशतक 3 
चौके 67 
छक्के36 
नाबाद 7 
IPL टीम मुंबई इंडियंस 

नमन धीर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर | Naman Dheer International Cricket Career

नमन धीर ने अभी तक भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू नहीं किया है। हालांकि, सितंबर 2026 में उन्हें पहली बार भारतीय ODI टीम में जगह मिली, जब उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू ODI सीरीज के लिए चुना गया। इस चयन के साथ नमन धीर को पहली बार टीम इंडिया की जर्सी पहनकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका मिलने का रास्ता खुला है।

अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि नमन को वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका मिलता है या उन्हें अपने पहले मैच के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ता है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला ODI 27 सितंबर 2026 को तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है।

नमन धीर के विस्तृत आंकड़ों के लिए यहाँ क्लिक करें

नमन धीर के रिकॉर्ड और उपलब्धियां | Naman Dheer Cricket Records

नमन धीर ने घरेलू क्रिकेट और IPL में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बनाई है। खासकर IPL में उन्होंने निचले और मध्यक्रम में तेज रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में अपनी उपयोगिता साबित की है। उनके प्रमुख रिकॉर्ड इस प्रकार हैं:

  • IPL में 37 मैचों में 710 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने 36 छक्के भी लगाए हैं।
  • IPL में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 62 रन* है, जो उन्होंने 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 28 गेंदों में बनाया था।
  • IPL में उनके नाम 3 अर्धशतक हैं, जबकि अभी तक कोई शतक नहीं है।
  • IPL में उनका स्ट्राइक रेट 163.98 है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाता है।
  • IPL 2026 में उन्होंने 14 पारियों में 318 रन बनाए और दो अर्धशतक लगाए।
  • IPL 2026 में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 57 रन रहा, जो उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बनाया।
  • IPL 2025 में उन्होंने 12 पारियों में 252 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 182.61 रहा।
  • IPL 2024 में उनका सबसे यादगार प्रदर्शन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रहा, जहां उन्होंने 28 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाए।
  • घरेलू क्रिकेट में नमन ने पंजाब के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दो शतक भी लगाए हैं। जिसमें सौराष्ट्र के खिलाफ 134 रन की पारी भी शामिल रही। 
  • वह दाएं हाथ के बल्लेबाज होने के साथ राइट-arm ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं, हालांकि उनका मुख्य योगदान बल्लेबाजी में रहा है।
  • सितंबर 2026 में उन्हें पहली बार भारत की ODI टीम में चुना गया, लेकिन 23 सितंबर 2026 तक उनका अंतरराष्ट्रीय डेब्यू नहीं हुआ था। इसलिए उनके नाम अभी कोई अंतरराष्ट्रीय मैच या रन दर्ज नहीं हैं। 

नमन धीर के करियर और रिकॉर्ड से जुड़े सवाल: FAQs 

Q. नमन धीर का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर कितना है?

Ans. नमन धीर का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर 134 रन है।

Q. नमन धीर का लिस्ट-A क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर कितना है?

Ans. नमन धीर का लिस्ट-A क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर 97 रन है।

Q. नमन धीर का घरेलू T20 में सर्वोच्च स्कोर कितना है?

Ans. आधिकारिक घरेलू T20 रिकॉर्ड में नमन धीर का सर्वोच्च स्कोर 61 रन है, जो उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गुजरात के खिलाफ बनाया था।

Q. नमन धीर ने 61 रन की पारी कब खेली थी?

Ans. नमन धीर ने 8 दिसंबर 2025 को गुजरात के खिलाफ 36 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली थी।

Q. नमन धीर ने घरेलू क्रिकेट में किन-किन फॉर्मेट में खेला है?

Ans. नमन धीर ने फर्स्ट क्लास, लिस्ट-A और T20 तीनों प्रमुख घरेलू फॉर्मेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व किया है।

Q. नमन धीर की घरेलू क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी कौन-सी है?

Ans. आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार फर्स्ट क्लास में उनका सर्वोच्च स्कोर 134 रन, लिस्ट-A में 97 रन और घरेलू T20 में 61 रन है। 

Q. नमन धीर ने 173 रन किस टीम के खिलाफ बनाए थे?

Ans. नमन धीर ने मोहाली किंग्स के खिलाफ 173 रन की विस्फोटक पारी खेली थी।

Q. नमन धीर ने 173 रन कब बनाए थे?

Ans. नमन धीर ने 8 सितंबर 2026 को 173 रन की पारी खेली थी।

Q. नमन धीर ने 173 रन कितनी गेंदों पर बनाए थे?

Ans. उन्होंने 64 गेंदों पर 173 रन बनाए थे।

Q. नमन धीर की 173 रन की पारी में कितने चौके और छक्के थे?

Ans. उनकी पारी में 16 चौके और 12 छक्के शामिल थे।

Q. नमन धीर ने 173 रन किस टीम के लिए बनाए थे?

Ans. उन्होंने अमृतसर सूरमाज की ओर से खेलते हुए यह पारी खेली थी।

Q. नमन धीर ने 173 रन की पारी किस मैदान पर खेली थी?

Ans. यह पारी पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन IS बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में खेली गई थी।

Q. 173 रन की पारी में नमन धीर का स्ट्राइक रेट कितना था?

Ans. 64 गेंदों पर 173 रन के आधार पर उनका स्ट्राइक रेट 270.31 रहा।

Q. क्या नमन धीर के 173 रन आधिकारिक घरेलू T20 रिकॉर्ड में शामिल हैं?

Ans. नहीं। यह पारी Sher-E-Punjab T20 League में आई थी।।

Q. Sher-E-Punjab T20 League 2026 के पूरे टूर्नामेंट में नमन धीर ने कितने चौके छक्के लगाए? 

Ans. शेरे-ऐ-पंजाब टी20 लीग 2026 में पूरे टूर्नामेंट में नमन धीर ने 49 चौके और इतने ही छक्के मारे।

निष्कर्ष: 

नमन धीर का क्रिकेट करियर (Naman Dheer Cricket career) घरेलू क्रिकेट से IPL तक लगातार आगे बढ़ते एक ऐसे सफर को प्रदर्शित करता है, जिसमें उनकी आक्रामक बल्लेबाजी उनकी सबसे बड़ी पहचान बनी। फर्स्ट क्लास में 134 रन, लिस्ट-A में 97 रन और IPL में 62* रन जैसी पारियां उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को भली भांति दर्शाती हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज के लिए उनका चयन उनकी बैटिंग क्षमता का एक जीवंत उदाहरण है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top