ईशान किशन की जीवनी: उम्र, कद, करियर, विवाद और कमबैक कहानी

ईशान किशन की जीवनी
ईशान किशन की जीवनी

Ishan Kishan Biography in Hindi : ईशान किशन ने अपनी निडर और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से आज विश्व क्रिकेट में अलग मुकाम हासिल किया है। विकेटों के पीछे उनकी चुस्ती फुर्ती और मैदानपर पर उनका अंदाज़ सब को भाता है। ईशान किशन की जीवनी में जानिए उनकी उम्र, कद, परिवार, शिक्षा, क्रिकेट करियर, कोच, बल्लेबाजी शैली, आईपीएल रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय करियर, उपलब्धियों और निजी जीवन से जुड़ी खास बातें। 

Table of Contents

Table of Contents

ईशान किशन का जीवन परिचय | Ishan Kishan Biography In Hindi 

अपने आकर्षक शॉटस से मैदान और दर्शकों को रोमांचित करने वाले ईशान किशन का जन्म 18 जुलाई 1998 को बिहार के नवादा जिले में हुआ था। उनका बचपन नवादा और पटना में बीता। बचपन से ही क्रिकेट के प्रति उनका लगाव इतना गहरा था कि आगे चलकर यह खेल उनके जीवन का अहम हिस्सा और उनका करियर बना। 

बचपन मे ईशान के हाव भाव और क्रिकेट के प्रति जुनून को देखते हुए उनके पिता प्रणव कुमार पांडे, जो पेशे से एक बिल्डर थे उन्हें पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में कोच उत्तम मजूमदार के पास ले गए। 

  • ईशान की उम्र को देखकर कोच ने पहले संकोच जाहिर किया। 
  • लेकिन बाद में उन्होंने उनकी खेल प्रतिभा और क्षमता का जायजा लिया। 
  • नन्हें 6 – 7  साल के ईशान की खेल प्रतिभा और शॉटस ने कोच काफी प्रभावित किया। 
  • कोच ने फिर उनके पिता को सलाह दी कि परस्थितियां कैसी भी रहे पर इसे खेलने से कभी मत रोकना। 

ईशान किशन का संछिप्त जीवन परिचय | Biodata 

पूरा नाम ईशान प्रणव कुमार पांडे किशन
जन्मतिथि 18 जुलाई 1998
जन्म स्थान पटना, बिहार, भारत
उम्र 28 
कद, लंबाई 5 फीट 6 इंच 
पिता का नाम प्रणव कुमार पांडे
माता का नाम सुचित्रा सिंह
भाई राज किशन
कोच उत्तम मजूमदार
जर्सी नंबर 32 
बल्लेबाजी शैली बाएं हाथ से 
भूमिका विकेटकीपर-बल्लेबाज 
आअंतरराष्ट्रीय डेब्यू T20I, 14 मार्च 2021 
IPL डेब्यू 2016 
स्कूल दिल्ली पब्लिक स्कूल 
पसंदीदा खिलाड़ी विराट कोहली, एम.एस. धोनी 
पहला अंतरराष्ट्रीय शतक 2026, न्यूजीलैंड 
पहला IPL शतक 2025, राजस्थान 
घरेलू टीम झारखंड
IPL टीम, 2026 सनराइजर्स हैदराबाद 

ईशान किशन कौन हैं? | Who Is Ishan Kishan? 

क्रिकेटर ईशान किशन भारतीय टीम के बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं, जो अपनी तेजतर्रार बैटिंग और बड़े शॉट खेलने की क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं। 18 जुलाई 1998 को बिहार के पटना में जन्मे ईशान  घरेलू क्रिकेट में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते है और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते है। 

ईशान किशन की उम्र कितनी है? | Ishan Kishan Age 

ईशान किशन 2026 में 28 साल के है जो हर साल 18 जुलाई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते है। 

  • इस एज तक वो भारत की अंडर-19 टीम की कप्तानी कर चुके हैं। 
  • आईपीएल खिताब जीत चुके हैं। 
  • वनडे क्रिकेट में 210 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर क्रिकेट जगत में अपनी खास पहचान बना चुके हैं। 

ईशान किशन की शिक्षा | Ishan Kishan Education

ईशान किशन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), पटना से सम्पन्न की।  बचपन से ही उनका झुकाव पढ़ाई की तुलना में क्रिकेट की ओर कुछ ज्यादा था। बाद में यही झुकाव उनका करियर बना। स्कूली शिक्षा के बाद आगे चलकर उन्होंने पटना से अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त की। 

ईशान किशन का पारिवारिक परिचय I shan Kishan Family  

ईशान का अपने परिवार से गहरा लगाव रहा है। उनकी पारिवारिक जड़ें बिहार के औरंगाबाद जिले के गोरडीहा गाँव से जुड़ी बताई जाती हैं। उनके परिवार में पिता प्रणव कुमार पांडे निर्माण व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि उनकी माता सुचित्रा सिंह एक कुशल गृहिणी हैं। 

  • उनके बड़े भाई राज किशन भी क्रिकेट खेल चुके हैं और अभी चिकित्सक है। 
  • उनके परिवार में उनकी दादी डॉ. सावित्री शर्मा नवादा की पूर्व सिविल सर्जन और चिकित्सक रही हैं।
  • मुश्किल दौर में माता-पिता और बड़े भाई का सहयोग ईशान लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है। 

ईशान किशन के कोच | Ishan Kishan Coach 

ईशान किशन की क्रिकेट यात्रा को एक व्यवस्थित और सही दिशा देने में उनके कोच उत्तम मजूमदार का रोल काफी अहम रहा है। जिन्होंने सर्वप्रथम उनकी प्रतिभा और क्षमता को पहचाना। 

  • उन्होंने ईशान की बल्लेबाजी तकनीक, फुटवर्क और बड़े शॉट खेलने की क्षमता पर काम किया। 
  • उत्तम मजूमदार ने ही बेहतर क्रिकेट अवसरों के लिए ईशान को रांची जाने की सलाह दी।
  • आज भी ईशान अपने बचपन के कोच से मार्गदर्शन लेते रहे। 
  • कोच उत्तम मजूमदार ने उनके पुल, कट और ड्राइव जैसे शॉट्स को निखारने पर विशेष ध्यान दिया था। 

ईशान किशन की बल्लेबाजी शैली | Ishan Kishan Batting Style 

ईशान किशन बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं। उनकी खेल शैली का निडर अंदाज, तेजतर्रार स्ट्रोक और बड़े शॉट लगाने का दमखम दर्शकों को काफी रोमांचित करता है। 

  • ईशान की बैटिंग में आत्मविश्वास, आक्रामकता और आकर्षक शॉट्स का एक बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है। 
  • वह तेज गेंदबाजों के खिलाफ पुल और कट शॉट, जबकि स्पिनरों के सामने आगे बढ़कर छक्के लगाने में काफी सक्षम है। 
  • इशान गेंद की लंबाई को जल्दी भाप कर बैकफुट पर जाकर उसे एक प्रभावशाली शॉट में बदल सकते है। 
  • वे मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट्स खेलने में माहिर है। 

प्रिंस यादव की जीवनीं: उम्र, कद, बॉलिंग स्पीड से लेकर टीम इंडिया तक की रोचक कहानी

ईशान किशन के क्रिकेट आँकड़े की विस्तृत जानकारी

नितीश कुमार रेड्डी: क्रिकेट करियर, IPL आकड़ें, रन, रिकॉर्ड और Best IPL Innings

ईशान किशन की बल्लेबाजी खासियत: 

ईशान किशन एक प्रभावशाली विकेटकीपर के साथ साथ बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज भी है। इनकी बल्लेबाजी की खासियत तेजी से स्कोर बोर्ड को चलाना और बड़े शॉट खेलकर विरोधी टीम पर दबाव डालकर मैच का रुख बदलना है। 

  • वह गेंद की लंबाई को भाँपकर पुल, कट और फ्लिक जैसे शॉट खेलने में माहिर है। 
  • मौका मिलने पर वो स्पिन और तेज गेंदबाजों, के विरुद्ध आक्रमण रुख अख्तियार करते है। 
  • वह परिस्थिति के अनुसार अपनी खेल शैली ढालने में काफी सक्षम है। 
  • उनकी आक्रामक खेल शैली उन्हें सीमित ओवरों का एक खास खिलाड़ी बनाती है। 

ईशान किशन के पसंदीदा शॉट्स | Ishan Kishan Favourite Shots 

ईशान किशन का पसंदीदा शॉट पुल शॉट है। जब भी कोई छोटी गेंद उनके तरफ आती है तब वह बड़े इत्मीनान से एक नियंत्रित ताकत के साथ इस गेंद को मिडविकेट और लेग साइड की दिशा में खेलकर बाउंड्री प्राप्त करते हैं। इसके अलावा, ईशान कट शॉट और कवर ड्राइव खेलने में भी काफी निपुण नजर आते है। 

ईशान किशन का निजी जीवन I Personal Life 

क्रिकेट के मैदान पर बड़े-बड़े शॉट से मैदान का मुआयना करने वाले ईशान किशन निजी जीवन में काफी हँसमुख और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति है।ईशान अपने परिवार, दोस्तों और अपने करीबियों के साथ बिताए गए पलों को खास महत्व देते है। वह अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की सुर्खियों से दूर रखना पसंद करते हैं।

  • फुर्सत में वो अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना काफी करते है। 
  • भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ उनकी अच्छी दोस्ती है। 
  • दोनों अपने खाली समय में फिल्में देखने और क्रिकेट पर चर्चा करते हैं। 
  • ईशान को बिहार के पारंपरिक व्यंजनों से काफी लगाव रहा है। 
  • उन्हें लिट्टी-चोखा और दाल-चावल जैसे घरेलू भोजन पसंद हैं। 
  • ईशान को स्पीड बोट चलाने जैसी रोमांचक गतिविधियाँ भी पसंद हैं। 
  • क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम से समय मिलने पर ईशान गेमिंग और आउटडोर गतिविधियों के जरिए मनोरंजन करना पसंद करते हैं। 

ईशान किशन की पत्नी, गर्लफ्रेंड और वैवाहिक स्थिति | Wife, Girlfriend & Marital Status 

ईशान किशन की वैवाहिक स्थिति अभी अविवाहित हैं फिलहाल वो अपने क्रिकेट करियर और प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। लेकिन उनकी निजी जिंदगी में मॉडल अदिति हुंडिया (Aditi Hundia) का नाम चर्चा में रहा है। फरवरी 2026 में ईशान के दादा अनुराग पांडे ने सार्वजनिक रूप से अदिति को उनकी गर्लफ्रेंड बताया था। 

  • अदिति हुंडिया का जन्म 15 जनवरी 1997 को जयपुर, राजस्थान में हुआ था। 
  • उन्होंने इंडिया इंटरनेशनल स्कूल, जयपुर से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और आगे की पढ़ाई सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज, जयपुर से की है। 
  • अदिति जयपुर की मॉडल हैं और उन्होंने सौंदर्य प्रतियोगिताओं में अपनी खास पहचान बनाई है। 
  • वह 2017 में फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी है। और राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 15 में जगह बनाई।
  • 2018 में अदिति मिस दिवा प्रतियोगिता की विजेता रही हैं। 
  • उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिस सुप्रानेशनल 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 
  • अदिति को घूमना, संगीत सुनना और गाना पसंद है। और वो क्रिकेट में भी रुचि रखती है। 

ईशान किशन की नेटवर्थ और संपत्ति | Ishan Kishan Net Worth 

ईशान किशन की कुल संपत्ति का आधिकारिक आँकड़ा सार्वजनिक नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 2026 में उनकी अनुमानित नेटवर्थ लगभग ₹60–70 करोड़ बताई जाती है। 

  • उनकी कमाई का प्रमुख स्रोत आईपीएल, भारतीय टीम से मिलने वाली मैच फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। 
  • आईपीएल 2025 और 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें ₹11.25 करोड़ प्रति सीजन के अनुबंध पर रखा है। 
  • मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पटना में उनका एक बड़ा पारिवारिक बंगला है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹7 करोड़ बताई जाती है। 
  • उनकी कारों के संग्रह में BMW 5 Series, Ford Mustang और Mercedes-Benz C-Class के नाम प्रमुख है। 

ईशान किशन के पसंदीदा क्रिकेटर | Ishan Kishan Favourite Cricketer 

ईशान किशन बचपन से ही एमएस धोनी और एडम गिलक्रिस्ट की बल्लेबाजी व विकेटकीपिंग से काफी ज्यादा प्रभावित रहे हैं। वह धोनी को अपना क्रिकेटिंग आदर्श मानते हैं और गिलक्रिस्ट की आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाज उन्हें काफी भाता है। राहुल द्रविड़ ने भी उनके क्रिकेट करियर में मार्गदर्शक की भूमिका निभाई है। 

  • दिसंबर 2022 में ईशान को धोनी और गिलक्रिस्ट में से एक चुनने को कहा गया, तो उन्होंने धोनी को चुना था। 
  • अप्रैल 2025 की एक रिपोर्ट में उन्होंने विराट को अपना मौजूदा पसंदीदा खिलाड़ी बताया था। 

ईशान किशन की वापसी की कहानी | Ishan Kishan Comeback Story 

नवंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान ईशान ने निजी कारणों और मानसिक थकान के चलते भारतीय टीम से ब्रेक लेने का फैसला किया।  ब्रेक के दौरान वे झारखंड की ओर से रणजी ट्रॉफी में नहीं खेले इस पर विवाद हुआ और बोर्ड ने उनके इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की। 

  • इसके बाद फरवरी 2024 में BCCI ने उन्हें केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया। 
  • बाद में उनका कहना था कि उस समय वह मानसिक स्थिति और थकान के चलते वे घरेलू क्रिकेट खेलने में सक्षम नही थे। 

आराम के बाद ईशान काफी सुकून में नजर आए। इसके बाद ईशान ने घरेलू क्रिकेट में वापसी की, और अपने आप को साबित किया उन्होंने दिसंबर 2025 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक कप्तान के रूप में टीम को खिताब जिताया। 

  • फिर न्यूजीलैंड टूर के लिए जनवरी 2026 में भारतीय टीम में वापसी की। 
  • इस दौरे पर ईशान ने 43 गेंदों पर 103 रन बनाकर अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया। 

ईशान किशन से जुड़े प्रमुख विवाद | Ishan Kishan Controversy  

क्रिकेटर ईशान किशन के क्रिकेट करियर में कुछ घटनाएं विवादों का कारण बनीं। 

ईशान किशन का कार दुर्घटना विवाद: 

जनवरी 2016 में, U-19 विश्व कप से कुछ दिन पहले, ईशान किशन पटना में एक कार और ऑटो-रिक्शा की टक्कर से जुड़ा विवाद सामने आया। उस समय वो भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान थे। उस वक्त की रिपोर्टों के अनुसार उनकी कार ने ऑटो को पीछे से टक्कर मारी थी। 

  • इस घटना के वक़्त ईशान 17 वर्ष के थे। 
  • इस घटना में एक महिला को मामूली चोट आई थी। हादसे के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी और हाथापाई की खबरें भी सामने आई। 
  • इस घटना के दौरान पुलिस को मौके पर आई और स्थिति को नियंत्रित किया। 

पुलिस के अनुसार, कार उनके पिता चला रहे थे। इस घटना में कोई FIR या गिरफ्तारी नही हुई थी. बाद में दोनों पक्षों ने थाने में आपसी रजामंदी से मामला सुलझा लिया था। ईशान के अनुसार घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया था। 

आईपीएल में जुर्माना (IPL Fine)

27 अप्रैल 2024 को DC के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान ईशान किशन पर आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया था। उन्होंने लेवल-1 का अपराध स्वीकार किया था और रेफरी की सजा भी मानी थी। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ विवादित अपील: 

 न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी 2023 में वनडे मैच में ईशान ने विकेटकीपिंग करते हुए टॉम लैथम के सुरक्षित होने के बाद भी बेल्स गिराकर हिट-विकेट जैसी अपील की। 

  • रिप्ले में लैथम नॉट आउट थे। 
  • अपनी इस हरकत के लिए उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी। 

CSK के दर्शकों के सामने जश्न: 

IPL 2026 में CSK के खिलाफ जीत के बाद उन्होंने दर्शकों की ओर सीटी बजाने जैसा इशारा किया और उन्हें घर जाने का संकेत दिया। उनकी इस हरकत को कुछ लोगों ने इसे चेन्नई के प्रशंसकों को चिढ़ाने जैसा माना।

ईशान किशन का शुरुआती क्रिकेट सफर | Cricket Journey 

ईशान किशन की शुरुआती क्रिकेट कहानी काफी दिलचस्प है। जब वह सिर्फ 5 -6 साल के थे, तक उनके कोच उत्तम मजूमदार ने उनकी खेल प्रतिभा को पहचाना। 

  • शुरुआत में उनकी कम उम्र के कारण कोच ने थोड़ी झिझक दिखाई। 
  • लेकिन जब कोच उत्तम मजूमदार ने नन्हें ईशान को बल्लेबाजी करते देखा, तो उनके कवर ड्राइव ने उन्हें काफी प्रभावित किया। 
  • उन्होंने फिर उन्हें प्रशिक्षण देना शुरू किया। 
  • कोच ने उनकी तकनीक मजबूत रूप देने के लिए उन्हें फ्रंट फुट और बैक फुट पर खेलने का खूब अभ्यास कराया। 

अकादमी के अभ्यास के साथ साथ बचपन में वे टेनिस बॉल से धूल भरे मैदानों पर क्रिकेट खेलने का मजा लेते थे। बाद में उन्होंने स्कूल के मैचों में भी हिस्सा लिया। 

  • करीब 7 साल की उम्र में उनका चयन ऑल इंडिया स्कूल गेम्स के लिए हुआ। 
  • लेकिन उन्हें इसमें खेलने का कोई अवसर प्राप्त नही हुआ। 
  • लगभग 11 साल की उम्र में वह पटना की अंडर-16 टीम की कप्तानी चुने गए। 

इसके बाद ईशान किशन के लिए आगे बढ़ने का रास्ता आसान नहीं था, उस समय बिहार क्रिकेट को बीसीसीआई से मान्यता संबंधी समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में आगे बढ़ने के अवसर सीमित थे। इस सभी दिक्कतों के चलते और एक बेहतर करियर के लिए महज 12 साल की उम्र में ईशान अपने कोच उत्तम मजूमदार के मार्गदर्शन में रांची चले गए। 

  • रांची पहुँचकर ईशान ने SAIL की टीम के लिए जिला स्तरीय टूर्नामेंट में खेला। 
  • एक मैच में उन्होंने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 28 रन बनाए। 
  • इस प्रदर्शन से प्रभावित होकर उन्हें SAIL से अनुबंध और हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिली। 
  • इतनी कम उम्र में परिवार से दूर रहकर क्रिकेट के लिए संघर्ष करना उनके सफर का कठिन दौर था।
  • रांची में शुरुआती दिन चुनौतीपूर्ण थे वह सीनियर खिलाड़ियों के साथ रहते थे।
  • खाना बनाना नहीं जानने के कारण बर्तन साफ करने जैसे काम भी करने पड़ते थे। 
  • ईशान की यह जीवन शैली देखने के बाद उनकी माँ सुचित्रा सिन्हा रांची में उनके साथ रहने आयी। 

बाद ईशान किशन ने झारखंड की आयु-वर्ग क्रिकेट का हिस्सा बने। उन्होंने झारखंड की U-16 टीम के लिए विजय मर्चेंट ट्रॉफी में खेला और आगे चलकर अंडर-19 स्तर तक पहुँचे।  लगातार अच्छे प्रदर्शन और मेहनत के दम पर 2014 में उन्हें झारखंड की सीनियर रणजी ट्रॉफी टीम में जगह मिली। 

ईशान किशन का घरेलू क्रिकेट करियर | Ishan Kishan Domestic Cricket Career 

पटना से रांची आने के बाद उन्होंने झारखंड के आयु-वर्ग क्रिकेट अच्छे प्रदर्शन के किया और फिर उन्होंने  2014 में लगभग 15 साल की उम्र में प्रथम श्रेणी क्रिकेट (First-Class Cricket) में पदार्पण किया। 

ईशान किशन का घरेलू डेब्यू मैच Ishan Kishan Domestic Debut Match 

ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट में झारखंड की ओर से तीनों प्रमुख फॉर्मेट के लिए डेब्यू और क्रिकेट खेला है। और अपनी शानदार प्रतिभा का भी परिचय दिया है। 

लिस्ट ए डेब्यू (List A Debut)

ईशान किशन ने 15 साल की आयु में  7 मार्च 2014 को झारखंड की ओर से ओडिशा के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट ए पदार्पण किया। इस मैच में उन्होंने 75 गेंदों पर 44 रन बनाए और झारखंड ने यह मुकाबला जीता था। 

टी20 डेब्यू (T20 Debut)

2 अप्रैल 2014 को उन्होंने त्रिपुरा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में घरेलू टी20 डेब्यू किया था।  इस मुकाबले में ईशान 2 गेंदों पर बिना रन बनाए आउट हुए थे 

प्रथम श्रेणी डेब्यू (First-Class Debut)

14 दिसंबर 2014 को ईशान ने 16 वर्ष की आयु में असम के खिलाफ गुवाहाटी में रणजी ट्रॉफी के जरिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था।  सलामी बल्लेबाज के रूप में उन्होंने 126 गेंदों पर 60 रन बनाए थे। 

ईशान किशन के घरेलू रिकॉर्ड और पारियां: 

ईशान किशन ने अपने घरेलू क्रिकेट करियर में कई शानदार, आकर्षक और बड़ी पारियाँ खेलकर छोटी उम्र में अपनी बड़ी पहचान बनाई है। उनके नाम कई यादगार घरेलू रिकॉर्ड और उपलब्धियाँ हैं। 

रणजी ट्रॉफी में 273 रन: 6 नवंबर 2016 को दिल्ली के खिलाफ ईशान ने 273 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 21 चौके और 14 छक्के लगाए थे। यह उनका घरेलू में सर्वोच्च स्कोर भी है। 

विजय हजारे ट्रॉफी में 173 रन: 20 फरवरी 2021 को मध्य प्रदेश के खिलाफ ईशान ने सिर्फ 94 गेंदों पर 173 रन बनाए। उनकी इस विस्फोटक कप्तानी पारी में 19 चौके और 11 छक्के शामिल थे। इस मैच में उनकी टीम ने मध्य प्रदेश को 98 रन पर समेटकर 324 रन से जीत दर्ज की। 

घरेलू टी20 में 113 रन: 30 नवंबर 2025 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ ईशान ने 50 गेंदों पर 10 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 113 रन बनाए। ईशान को उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 109 रन की पारी: रणजी ट्रॉफी 2015-16 में ईशान ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पहली पारी में 124 गेंदों पर 109 रन बनाए। यह उनके शुरुआती प्रथम श्रेणी करियर का महत्वपूर्ण शतक था। 

दलीप ट्रॉफी फाइनल में 270 रन की विस्फोटक पारी: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईशान ने ईस्ट जोन की ओर से साउथ जोन के खिलाफ 334 गेंदों पर 30 चौके और 7 छक्के की मदद से 270 रन बनाए।

ईशान किशन के घरेलू क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सर्वोच्च स्कोर: 

  • ईशान किशन का घरेलू क्रिकेट में प्रथम श्रेणी का सर्वोच्च स्कोर 273 रन है, जो उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2016 में दिल्ली के खिलाफ बनाया था। 
  • लिस्ट ए क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 173 रन है, जो उन्होंने 2021 में विजय हजारे ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के खिलाफ बनाया। 
  • घरेलू T20 क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 113 रन नाबाद है, जो उन्होंने 2025 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ बनाया था। 

भारत की अंडर-19 का सफर: 

ईशान किशन का अंडर-19 क्रिकेट सफर उनकी नेतृत्व क्षमता और बड़े स्तर पर पहचान बनाने की शुरुआत थी भले ही भारत इस ट्रॉफी में विजय न रहा पर ईशान को एक युवा कप्तान के रूप में अलग पहचान मिली। 

  • 17 साल की उम्र में ईशान किशन को दिसंबर 2015 श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज के लिए पहली बार भारत की अंडर-19 टीम का कप्तान नयुक्त किया गया। 
  • उनके नेतृत्व में भारत ने इस त्रिकोणीय सीरीज में जीत हासिल की। 
  • दिसंबर 2015 को बीसीसीआई ने उन्हें एक बार फिर बांग्लादेश में होने वाले 2016 अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की कमान सौंपी।  
  • इस दौर के लिए ऋषभ पंत को उपकप्तान रहे। 
  • लेकिन इस विश्व कप में फाइनल में भारत को वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से हराया था।

ईशान किशन का आईपीएल करियर (Ishan Kishan IPL Career)

घरेलू क्रिकेट में आपार सफलता और अंडर-19 क्रिकेट में शानदार पहचान के बाद 17 साल की उम्र में ईशान किशन ने 2016 में अपनी आईपीएल जर्नी शुरू की। 

ईशान किशन की आईपीएल नीलामी (Ishan Kishan IPL Auction) 

ईशान किशन का 2016 आईपीएल नीलामी में बेस प्राइस ₹10 लाख थी। नीलामी में सबसे पहले पुणे सुपरजायंट्स ने उनके लिए ₹10 लाख की शुरुआती बोली लगाई। इसके बाद गुजरात लायंस ने उन्हें ₹35 लाख की बोली के साथ अपनी टीम का हिस्सा बनाया। 

  • 2018 में उनकी कीमत में जबरदस्त उछाल आया।
  • मुंबई इंडियंस ने उन्हें ₹40 लाख के बेस प्राइस के साथ ₹6.2 करोड़ में खरीदा।
  • ईशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में ₹11.25 करोड़ में खरीदा था। 
  •  2026 में SRH ने रिटेन किया। 

ईशान किशन अब तक 3 आईपीएल टीमों के लिए खेल चुके हैं।

  • गुजरात लायंस (2016–2017): ईशान की पहली आईपीएल टीम 
  • मुंबई इंडियंस (2018–2024): इस टीम के साथ उन्होंने 2019 और 2020 में आईपीएल खिताब जीते।
  • सनराइजर्स हैदराबाद (2025–2026): 2025 की नीलामी में हैदराबाद ने उन्हें ₹11.25 करोड़ में खरीदा।

ईशान किशन का आईपीएल डेब्यू  (IPL Debut)

ईशान किशन ने 11 अप्रैल 2016 को 17 साल की उम्र में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ गुजरात लायंस की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था। 

  • उन्होंने अपना यह मुकाबला मोहाली के आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में खेला था। 
  • अपने आईपीएल डेब्यू मैच में ईशान ने 8 गेंदों पर 11 रन बनाए थे। 
  • इस सीजन उन्होंने 5 मैचों में कुल 42 रन बनाए और उनका सर्वोच्च स्कोर 27 रन रहा। 

ईशान किशन का सर्वश्रेष्ठ आईपीएल सीजन (Best IPL Season)

ईशान किशन का आईपीएल 2026 अब तक का सर्वश्रेष्ठ सीजन रहा। इस सीजन उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए उन्होंने 15 मैचों में 182.42 की स्ट्राइक रेट से कुल 602 रन बनाए। और उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए। 

कुल रन, शतक, अर्धशतक, उच्च स्कोर और स्टम्पिंग: 

ईशान किशन ने आईपीएल 2016 से 2026 तक कुल 134 मैचों में 3,600 रन बनाए हैं। उनके नाम 1 शतक और 23 अर्धशतक दर्ज हैं तथा आईपीएल में उनका सर्वोच्च स्कोर 106 रन नाबाद है, जो उन्होंने 2025 में SRH की ओर से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। विकेटकीपर के रूप में उन्होंने अब तक 68 कैच और 6 स्टम्पिंग की हैं।

ईशान किशन की आईपीएल में मैच जिताने वाली पारियां (Ishan Kishan Match-Winning IPL Innings)

ईशान किशन ने अपने अबतक के आईपीएल करियर में कई ऐसी पारियां खेली हैं, जिनमें उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच का रुख बदल दिया।

21 गेंदों में 62 रन की KKR के खिलाफ पारी: 9 मई 2018 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईशान किशन ने केवल 21 गेंदों पर 5 चौके और 6 छक्के की मदद से 62 रन बनाए, उन्होंने  महज 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। और इस पारी के लिए ईशान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 72 रन की पारी: 31 अक्टूबर 2020 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ईशान ने 47 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाए। मुंबई ने 111 रन का लक्ष्य केवल 14.2 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया और 9 विकेट से मैच जीता। 

CSK के खिलाफ नाबाद 68 रन की पारी: 23 अक्टूबर 2020 को CSK के खिलाफ ईशान ने 37 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए। चेन्नई के 114/9 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए, ईशान और क्विंटन डी कॉक ने बिना कोई विकेट गंवाए मुंबई को 10 विकेट से जीत दिलाई। 

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहला शतक:  23 मार्च 2025 को RR के खिलाफ ईशान ने 47 गेंदों में नाबाद 106 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 6 छक्के शामिल थे। हैदराबाद ने 20 ओवर में 286/6 का विशाल स्कोर बनाया और राजस्थान को 242/6 पर रोककर 44 रन से मुकाबला जीता। यह ईशान का आईपीएल में पहला शतक था। 

ईशान की वो यादगार पारी, जिसे जीत में नहीं बदल पाए: 28 सितंबर 2020 को दुबई में आईपीएल मुकाबले के दौरान मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 202 रन का लक्ष्य दिया। ईशान और कीरोन पोलार्ड ने पांचवें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी ने मुकाबले को काफी रोमांचक बना दिया। मुंबई ने आखिरी गेंद पर पोलार्ड के चौके की मदद से मैच को टाई करा दिया। 

इसके बाद सुपर ओवर में मुंबई 7 रन ही बना सकी और बेंगलुरु ने 11 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। ईशान इस मैच में अपने शतक से सिर्फ एक रन रह गए, उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों पर 99 रन बनाए। उनकी इस पारी में 2 चौके और 9 छक्के शामिल थे। 

ईशान किशन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर (International Cricket Career)

ईशान किशन ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण 22 साल की उम्र में किया। उन्होंने अपनी यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जर्नी मार्च 2021में इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद से शुरू की थी। 

ईशान किशन का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (International Debut) 

ईशान किशन ने भारत के लिए तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में अलग-अलग समय पर पदार्पण किया है। उन्होंने अपने पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अर्धशतक लगाकर अपनी इस क्रिकेट यात्रा को एक शानदार शुरुआत दी। 

  • T20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (T20I): 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में T20I डेब्यू के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा। उन्हें कप्तान विराट कोहली ने डेब्यू कैप सौपी थी। इस डेब्यू के समय उनकी उम्र 22 साल, 7 महीने और 24 दिन थी। उन्होंने 32 गेंदों पर 56 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। 
  • वनडे डेब्यू (ODI): अपने 23वाँ जन्मदिन पर 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में ईशान ने अपना एकदिवसीय क्रिकेट डेब्यू किया।  उन्होंने इस डेब्यू में 42 गेंदों पर 59 रन बनाए। 
  • टेस्ट डेब्यू (Test): 12 जुलाई 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका में।  24 साल की उम्र में उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने पहली पारी में उन्होंने नाबाद 1 रन बनाया। 

ईशान किशन की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पारियाँ: 

ईशान किशन की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे यादगार पारियों में वनडे का दोहरा शतक, टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पर अर्धशतक और टेस्ट में लगाया गया अर्धशतक शामिल हैं। 

बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक: 10 दिसंबर 2022 को ईशान ने चटगाँव में 131 गेंदों पर 24 चौके और 10 छक्के की मदद से 210 रन बनाए। उन्होंने केवल 126 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर पुरुष वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड बनाया। भारत ने 409/8 रन बनाए और 227 रन से जीत हासिल की। 

दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध 93 रन की ODI पारी: 

9 अक्टूबर 2022 को रांची में ईशान ने 84 गेंदों पर 93 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 7 छक्के शामिल थे। भारत ने 279 रन का लक्ष्य 45.5 ओवर में हासिल करके 7 विकेट से एक बड़ी जीत हासिल की थी।

इंग्लैंड के खिलाफ 56 रन की पारी: 

14 मार्च 2021 को अपने पहले ही T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ईशान ने 32 गेंदों पर 56 रन बनाए। इस मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। ईशान प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ 52 रन की नाबाद पारी: 

20 जुलाई 2023 को पोर्ट ऑफ स्पेन में दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में ईशान ने 34 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाए। यह उनका टेस्ट क्रिकेट का पहला अर्धशतक था। और यह मैच ड्रॉ रहा था। 

ईशान किशन के कुल रन, शतक और अर्धशतक (Ishan Kishan Total Runs, Centuries)

ईशान किशन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक कुल 3,139 रन बनाए हैं, जिनमें 3 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं। 

  • वनडे क्रिकेट में उनके 1,107 रन, 2 शतक और 7 अर्धशतक हैं तथा सर्वोच्च स्कोर 210 रन है। 
  • टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 1,954 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं, उनका सर्वोच्च स्कोर 103 रन है। 
  • टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 78 रन और 1 अर्धशतक है, जबकि सर्वोच्च स्कोर नाबाद 52 रन है। 

ईशान किशन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट रिकॉर्ड ( International Cricket Records) 

  • सबसे तेज वनडे दोहरा शतक: ईशान ने 10 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ 131 गेंदों पर 210 रन बनाए। उन्होंने केवल 126 गेंदों में 200 रन पूरे करके पुरुष वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड बनाया।
  • अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पर अर्धशतक: मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ईशान ने 32 गेंदों पर 56 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।  
  • अपने पहले ही ODI शतक में ही जड़ा दोहरा शतक: बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक ईशान का पहला वनडे शतक भी था। वह वनडे क्रिकेट में अपने पहले शतक को दोहरे शतक में बदलने वाले पहले बल्लेबाज बने। 
  • जन्मदिन पर वनडे डेब्यू और अर्धशतक: 18 जुलाई 2021 को ईशान ने श्रीलंका के खिलाफ अपने 23वें जन्मदिन पर वनडे पदार्पण किया। उन्होंने पहली ही वनडे पारी में 42 गेंदों पर 59 रन बनाए। 
  • ईशान वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे भारतीय: ईशान किशन वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज है। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज है। 
  • टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक: ईशान ने 31 जनवरी 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ 43 गेंदों पर 103 रन बनाए। यह उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर और इस प्रारूप में पहला शतक था। 
  • लगातार तीन वनडे मैचों में अर्धशतक: अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के हर मैच में ईशान ने अर्धशतक लगाया। और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए।

ईशान किशन के आईपीएल रिकॉर्ड: (IPL Records)

  • कुल रन: 134 मैचों में अभीतक कुल 3,600 रन बनाए हैं।
  • शतक और अर्धशतक: 1 शतक और 23 अर्धशतक लगाए हैं।
  • ईशान किशन का आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक: 8 अक्टूबर 2021 को MI की ओर से खेलते हुए SRH के खिलाफ 16 गेंदों में बनाया। 
  • सर्वोच्च स्कोर: IPL में ईशान का उच्च स्कोर 106* रन है, SRH की ओर से RR के खिलाफ 2025 में बनाया था।
  • सर्वश्रेष्ठ सीजन: 2026 में 15 मैचों में 602 रन बनाए, जो उनका आईपीएल का सर्वाधिक रन वाला सीजन रहा।
  • 2020 का शानदार सीजन: MI के लिए 14 मैचों में 57.33 की औसत से कुल 516 रन बनाए और 30 छक्के लगाए।
  • कुल छक्के: आईपीएल करियर में अभीतक ईशान ने कुल 166 छक्के लगाए हैं।
  • पहला आईपीएल शतक: 23 मार्च 2025 को RR के खिलाफ 47 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाए। यह उनका आईपीएल का पहला शतक था।
  • विकेटकीपिंग रिकॉर्ड: ईशान के नाम अभीतक आईपीएल में 68 कैच और 6 स्टम्पिंग दर्ज हैं। 
  • लगातार दो सीजन में 400+ रन: ईशान ने आईपीएल 2022 में 418 और 2023 में 454 रन बनाए। 

ईशान किशन के रोचक तथ्य (Interesting Facts) 

  • पाँच साल की उम्र से क्रिकेट: ईशान किशन ने लगभग पाँच साल की उम्र में अपने बचपन के कोच उत्तम मजूमदार से क्रिकेट प्रशिक्षण शुरू किया था। 
  • 12 साल की उम्र में परिवार छोड़ा: बेहतर क्रिकेट अवसरों के लिए ईशान ने 12 साल उम्र में बिहार छोड़कर झारखंड गए। 
  • अंडर-19 विश्व कप के कप्तान: ईशान ने 2016 के U-19 विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। 
  • जर्सी नंबर: ईशान भारतीय टीम के लिए जर्सी नंबर 32 पहनते हैं। 
  • वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे भारतीय: ईशान दोहरा शतक लगाने वाले चौके भारतीय बल्लेबाज हैं। 
  • टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पर चौका से शुरुआत: अपने T20I डेब्यू में चौके के साथ उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय जर्नी की शुरुआत की और अर्धशतक भी लगाया। 
  • जन्मदिन पर वनडे डेब्यू, शुरुआत छक्के से: ईशान ने अपने ODI करियर की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ छक्के से की थी और इस डेब्यू के दिन उन्होंने अपना 23वें जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।

ईशान किशन से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (Ishan Kishan FAQs)

Q. ईशान किशन का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

Ans. ईशान किशन का जन्म 18 जुलाई 1998 को पटना, बिहार में हुआ था।

Q. ईशान किशन का पूरा नाम क्या है?

Ans. उनका पूरा नाम ईशान प्रणव कुमार पांडे किशन है।

Q. ईशान किशन किस राज्य की घरेलू क्रिकेट टीम से खेलते हैं?

Ans. ईशान घरेलू क्रिकेट में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Q. ईशान किशन किस हाथ से बल्लेबाजी करते हैं?

Ans. वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और टीम में विकेटकीपर की भूमिका भी निभाते हैं।

Q. ईशान किशन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कब किया था?

Ans. उन्होंने 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। 

Q. ईशान किशन का जर्सी नंबर क्या है?

Ans. भारतीय टीम में उनका जर्सी नंबर 32 है।

Q. ईशान किशन ने वनडे में दोहरा शतक कितनी गेंदों में बनाया था?

Ans. किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ 126 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया था। उस समय यह पुरुष वनडे क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक था।

Q. ईशान किशन का आईपीएल डेब्यू कब हुआ था?

Ans. उन्होंने 2016 में गुजरात लायंस की ओर से IPL में पदार्पण किया था।

Q. ईशान किशन ने अपने वनडे डेब्यू पर कितने रन बनाए थे?

Ans. ईशान ने 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ अपने ODI डेब्यू पर 42 गेंदों में 59 रन बनाए थे। खास बात यह रही कि उस दिन उनका जन्मदिन भी था। 

Q. ईशान किशन का वनडे क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर क्या है?

Ans. उनका सर्वोच्च वनडे स्कोर 210 रन है, जो उन्होंने दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था। 

Q. ईशान किशन का IPL में सर्वोच्च स्कोर क्या है?

Ans. उनका सर्वोच्च आईपीएल स्कोर 106* रन है जो उन्होंने 2025 में RR के खिलाफ बनाया था।

Q. ईशान किशन ने आईपीएल में अपना पहला शतक कब लगाया था?

Ans. उन्होंने 2025 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 47 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाकर अपना पहला आईपीएल शतक लगाया था।

Q. ईशान किशन का घरेलू क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर क्या है?

Ans. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 273 रन है, जो उन्होंने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ बनाया था। 

Q. ईशान किशन को भारतीय टीम से ब्रेक क्यों लेना पड़ा था?

Ans. ईशान ने 2023 में लगातार यात्रा और मानसिक थकान के कारण ब्रेक मांगा था। बाद में वे घरेलू क्रिकेट में वापसी करके भारतीय टीम में लौटे थे।

Q. ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी कैसे हुई? 

Ans. घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन, खासकर झारखंड की ओर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनके योगदान ने उनकी वापसी की दावेदारी को मजबूत की थी।

निष्कर्ष: 

बिहार में जन्मे ईशान ने घरेलू क्रिकेट से लेकर आईपीएल और फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने समर्थकों को कई यादगार पारियां से एक रोमांचक माहौल दिया। आज ईशान किशन की जीवनी (Ishan Kishan ki jivani) आपको कैसे लगी कॉमेंट में जरूर बनाए प्लीज।

Photo Credit: Tata IPL 2022

Author: Tata IPL 2022

Source: Wikimedia Commons

Original Image: https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Ishan_Kishan.jpg

License: CC BY 3.0 — https://creativecommons.org/licenses/by/3.0/

Modification: Cropped from the original image.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top