
शुभमन गिल के रिकॉर्ड (Shubman Gill Records) भारतीय क्रिकेट में उनकी शानदार बल्लेबाजी और उनके बेहतरीन प्रदर्शन को बड़ी बारीकी से प्रदर्शित करते है। बहुत कम उम्र में गिल ने टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कई खास उपलब्धियां अपने नाम कर ली हैं। उनकी तकनीक, निरंतरता और बड़े स्कोर बनाने की क्षमता ने उन्हें भारतीय क्रिकेट के प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल किया है। इस लेख में हम शुभमन गिल के रिकॉर्ड और क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में उनके द्वारा बनाए गए प्रमुख रिकॉर्ड्स के बारे में जानेंगे। साथ ही, उनके ऐसे खास आंकड़ों पर भी नजर डालेंगे, जो उनकी बल्लेबाजी की खासियत को मैदान में दर्शाते हैं।
Table of Contents
Table of Contents
शुभमन गिल के रिकॉर्ड लिस्ट (Shubman Gill Records list)
इंटरनेशनल क्रिकेट में शुभमन गिल ने आज कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड और उपलब्धियां अपने नाम की है। उनकी तकनीक, बड़े स्कोर बनाने की क्षमता और लगातार अच्छा प्रदर्शन उन्हें भारतीय क्रिकेट के प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल करता है। उन्होंने क्रिकेट के तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में आज अपने प्रदर्शन से कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं उनमें से कुछ निम्न प्रकार हैं।
शुभमन गिल के टेस्ट रिकॉर्ड:
शुभमन गिल के टेस्ट रिकॉर्ड उनकी बैटिंग क्षमता और उनके प्रदर्शन को बड़ी बारीकी से प्रदर्शित करते है। आज उनके नाम कई यादगार पारियां और महत्वपूर्ण टेस्ट उपलब्धियां दर्ज हैं।
एक टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज का सबसे ज्यादा रन:
2025 के इंग्लैंड दौरे पर एजबेस्टन टेस्ट में गिल ने दोनों पारियों में कुल मिलाकर 430 रन बनाए। गिल ने इस टेस्ट की पहली पारी में 269 रन और दूसरी पारी में 161 रन की शानदार पारी खेली। कुल मिलाकर इस टेस्ट में उन्होंने 430 रन बनाकर सुनील गावस्कर के 344 रन का रिकॉर्ड को तोड़ा जो उन्होंने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था।
भारतीय कप्तान का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर:
एजबेस्टन में गिल की 269 रन की पारी किसी भारतीय टेस्ट कप्तान का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर वाली पारी बनी। उन्होंने विराट कोहली का 254 रन* का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, जो कोहली ने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था।
इंग्लैंड में किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर:
गिल की 269 रन की पारी इंग्लैंड की धरती पर किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर रहा है। इस स्कोर के साथ उन्होंने सुनील गावस्कर के 221 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। शुभमन गिल के रिकॉर्ड में यह एक कीर्तिमान काफी महत्त्वपूर्ण माना जाता है।
एशिया के बाहर भारतीय बल्लेबाज का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर:
शुभमन गिल के रिकॉर्ड में उनके द्वारा खेली गयी 269 रन की पारी एशिया के बाहर किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे बड़े टेस्ट स्कोर की सूची में भी शीर्ष पर है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 241 रन* को पीछे छोड़ा, जो सचिन ने 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में बनाए थे।
एक टेस्ट में 400+ रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज:
एजबेस्टन टेस्ट में 430 रन बनाकर गिल टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक मैच में 400 से अधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने। उनसे पहले ग्राहम गूच 456, मार्क टेलर 426, कुमार संगकारा 424, ब्रायन लारा 400* जैसे दिग्गज बल्लेबाज थे।
3,000 टेस्ट रन बनाने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय:
शुभमन गिल के रिकॉर्ड में उनके द्वारा बनाया गया यह अद्भुत रिकॉर्ड उनके टेस्ट करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। 23 अगस्त 2026 को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में गिल ने 3,000 टेस्ट रन पूरे किए। और गिल टेस्ट क्रिकेट में 3,000 रन बनाने वाले भारत के चौथे सबसे युवा बल्लेबाज बने।
उन्होंने यह उपलब्धि 26 साल 349 दिन की उम्र में हासिल की। और इस टेस्ट में उन्होंने 50 रन की एक शानदार पारी खेली। गिल ने यह उपलब्धि 43वें टेस्ट में हासिल की उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
शुभमन गिल ने 26 साल 349 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे किए. वह सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं. इस रिकॉर्ड लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन ने महज 23 साल 228 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे किए थे. इस रिकॉर्ड लिस्ट में शुभमन गिल ने पूर्व दिग्गज कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है.
सचिन तेंदुलकर- 23 साल 228 दिन में, वीरेंद्र सहवाग- 26 साल 157 दिन, दिलीप वेंगसरकर- 26 साल 263 दिन शुभमन गिल- 26 साल 349 दिन, कपिल देव- 26 साल 356 दिन में टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे किए।
शुभमन गिल ने पहला टेस्ट शतक कब लगाया?:
गिल को अपना पहला टेस्ट शतक बनाने के लिए 12 टेस्ट मैच खेलने पड़े। गिल ने चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ 16 दिसंबर 2022 को अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया।
उन्होंने अपना यह शतक 152 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से पूरा किया और भारत यह टेस्ट मैच 188 रन से जीता। शुभमन गिल के रिकॉर्ड में उनके द्वारा बनाये गए इस इस कीर्तिमान को काफी खास माना जाता है।
2025-27 WTC में शानदार रिकॉर्ड:
वर्तमान World Test Championship 2025-27 चक्र में भी गिल का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। उपलब्ध आंकड़ों में वह 950 रन और 5 शतकों के साथ शीर्ष बल्लेबाजों में रहे हैं। शुभमन गिल के रिकॉर्ड में इस रिकॉर्ड का काफी महत्वपूर्ण स्थान है।
23 अगस्त 2026 को दूसरे श्रीलंका टेस्ट से पहले गिल और जो रूट दोनों के नाम WTC 2025-27 में 5-5 शतक थे। यानी कोलंबो में शतक लगाने पर गिल इस चक्र में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।
एक टेस्ट में 150+ के दो स्कोर:
एजबेस्टन में गिल ने पहली पारी में 269 और दूसरी पारी में 161 रन बनाए। और एक ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 150 या उससे अधिक रन बनाने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर ने 1980 में किया था।
WTC में 1000+ रन बनाने वाले कप्तान में शामिल:
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में कोलंबो में 50 रन की पारी खेली और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अपने 1000 रन भी पूरे किए। यही नहीं गिल अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के एक साइकल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान भी बन गए।
गिल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अब तक बतौर कप्तान कुल 1024 रन बनाए हैं और उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए वो भारत की तरफ से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के एक साइकल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन गए है।
टेस्ट कप्तान के रूप में डेब्यू पर शतक:
2025 में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले टेस्ट में गिल को पहली बार भारत की टेस्ट कप्तानी करने का मौका मिला। कप्तान के रूप में अपने पहले टेस्ट में उन्होंने 127 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली।
इसके साथ शुभमन गिल टेस्ट कप्तानी के डेब्यू पर शतक लगाने वाले भारत के पांचवें कप्तान बने। उनसे पहले विजय हजारे, सुनील गावस्कर, मोहम्मद अजहरुद्दीन और विराट कोहली यह उपलब्धि हासिल कर चुके थे।
कप्तान के रूप में लगातार तीन टेस्ट शतक:
एक कप्तान के रूप में इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल का बल्लेबाजी प्रदर्शन काफी बेहतरीन और शानदार रहा। उन्होंने हेडिंग्ले में 127 रन की नाबाद पारी, एजबेस्टन में 269 रन की और एजबेस्टन की दूसरी पारी 161 रन की शतकीय पारी खेली।
इसके अलावा 2024-25 में धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाने के कारण गिल इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट में शतक लगाने वाले भारतीय टेस्ट कप्तानों की सूची में शामिल हुए।
2025 इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में रिकॉर्ड 754 रन:
2025 की पांच टेस्ट मैचों की भारत- इंग्लैंड सीरीज, शुभमन गिल के टेस्ट करियर की सबसे शानदार और बेहतरीन सीरीज में से एक रही। उन्होंने इस सीरीज में 75.40 की औसत से कुल 754 रन बनाए और 4 शतक लगाए।
इस प्रदर्शन के साथ गिल ने ग्राहम गूच के 1990 के 752 रन के आंकड़े को पीछे छोड़ा। भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के इतिहास में एक बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में कप्तान के रूप में रिकॉर्ड 754 रन:
2025 की इंग्लैंड सीरीज में उनके 754 रन किसी कप्तान द्वारा इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में बनाए गए सर्वाधिक रनों में शामिल हैं। एक कप्तान के रूप में इंग्लैंड में किसी टेस्ट सीरीज में उनका 754 रन का आंकड़ा डॉन ब्रैडमैन के 810 रन के बाद दूसरे स्थान पर रहा।
टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर 269 रन:
शुभमन गिल का टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 269 रन है। उन्होंने यह पारी इंग्लैंड के खिलाफ 2 जुलाई 2025 को एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेली थी।
गिल ने 387 गेंदों पर 269 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने 30 चौके और 3 छक्के लगाए। यह उनके टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक था।
सबसे खास बात यह है कि 269 रन टेस्ट क्रिकेट में किसी भारतीय कप्तान द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। शुभमन गिल के रिकॉर्ड में उनकी इस पारी को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पारी के साथ गिल ने विराट कोहली के 254* रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
शुभमन गिल ODI (एकदिवसीय) रिकॉर्डस:
शुभमन गिल के ODI रिकॉर्ड्स, बहुत कम उम्र में ही गिल ने वनडे क्रिकेट में कई प्रभावशाली पारियां खेलकर अपनी खास पहचान बनाई है। तेज शुरुआत से लेकर बड़ी पारियों को शतक में बदलने की उनकी अद्भुत क्षमता उन्हें वनडे क्रिकेट का एक खास बल्लेबाज बनाती है। आज एकदिवसीय क्रिकेट में शुभमन गिल के नाम कई शानदार रिकॉर्डस दर्ज हैं-
117 गेंदों में दोहरा शतक, शुभमन गिल ने रचा इतिहास
30 सितंबर 2026 को वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शुभमन गिल ने अपनी बल्लेबाजी से कई रिकॉर्डस अपने नाम लिखे। गिल ने सिर्फ 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने ईशान किशन के 126 गेंदों में दोहरा शतक बनाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
गिल की इस पारी ने दर्शकों को काफी रोमांचित किया। उन्होंने 133 गेंदों में 167+ की स्ट्राइक रेट के साथ नाबाद 223 रन बनाए, जिसमें 26 चौके और 8 गगनभेदी छक्के शामिल रहे। इस पारी के दौरान गिल ने 62 गेंदों में अपना 11 शतक पूरा किया और फिर 150 रन बनाने के लिए उन्होंने सिर्फ 89 गेंदें लीं।
उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज के 405 रन के लक्ष्य को 43.3 ओवर में हासिल कर लिया।
इस पारी में कितने रिकॉर्ड बने और टूटे?:
- सबसे तेज ODI दोहरा शतक: 117 गेंदों में 200 रन, ईशान किशन का 126 गेंदों का रिकॉर्ड टूटा।
- रन चेज में सबसे बड़ा ODI व्यक्तिगत स्कोर: गिल के 223* ने ग्लेन मैक्सवेल के 201* के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
- किसी भारतीय कप्तान का सबसे बड़ा ODI स्कोर: 223* ने वीरेंद्र सहवाग के 219 रन को पीछे छोड़ा।
- भारतीय कप्तान का सबसे तेज ODI शतक: 62 गेंदों में शतक, रोहित शर्मा के 63 गेंदों के पिछले रिकॉर्ड से तेज।
- भारत की सबसे बड़ी सफल ODI रन चेज: भारत ने 406 रन का लक्ष्य 43.3 ओवर में 406/2 बनाकर हासिल किया।
- भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 150 का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
- गिल ने भारत के लिए वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के साथ मिलकर दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी की।
- गिल लगातार दो वनडे पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने उन्होंने (110+223) 333 रन बनाए।
- ODI में दूसरा दोहरा शतक: गिल ODI में दो दोहरे शतक लगाने वाले रोहित शर्मा के बाद दूसरे बल्लेबाज बने। उनका पहला दोहरा शतक 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रन था।
1000 ODI रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज:
शुभमन गिल के रिकॉर्ड में उनका यह रिकॉर्ड काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। गिल ने सिर्फ 19 पारियों में अपने ODI करियर के 1,000 रन पूरे किए। यह उस समय किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज 1,000 ODI रन थे। उन्होंने विराट कोहली और शिखर धवन का 24 पारियों वाला भारतीय रिकॉर्ड पीछे छोडकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।
आयुष बडोनी की जीवनीं: उम्र, परिवार, करियर, कोच, IPL, रिकॉर्ड और रोचक तथ्य (2026)
इसके साथ ही गिल ने सिर्फ 38 पारियों में 2,000 ODI रन भी पूरे किए और Hashim Amla (हाशिम अमला) का 40 पारियों का रिकॉर्ड को तोड़ा। इस उपलब्धि के बाद गिल पुरुष ODI क्रिकेट में 2,000 रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बने।
शुभमन गिल के पहला ODI शतक कब लगाया:
गिल ने अपना पहला ODI (एकदिवसीय) क्रिकेट करियर का पहला शतक 18वें ODI मैच में लगाया था। यह मैच उन्होंने 22 अगस्त 2022 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेला था। इस मैच में उन्होंने 134.02 की स्ट्राइक रेट से 97 गेंदों पर 130 रन बनाए। जिसमें 15 चौके और एक गगनचुंबी छक्का शामिल था।
सबसे कम उम्र में ODI डबल सेंचुरी का रिकॉर्ड:
18 जनवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में शुभमन गिल ने अपने ODI क्रिकेट करियर की पहली डबल सेंचुरी बनाई उन्होंने इस मैच में 208 रन की एक बेहतरीन पारी खेली।
उस समय उनकी उम्र 23 साल 132 दिन थी। और शुभमन गिल पुरुष ODI क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 200 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उनकी इस डबल सेंचुरी ने ODI क्रिकेट में उनकी बेहतरीन बैटिंग क्षमता का शानदार परिचय दिया।
ODI क्रिकेट में शुभमन गिल का सर्वोच्च स्कोर कितना हैं:
एकदिवसीय क्रिकेट (ODI) में शुभमन गिल का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है 208 रन है। यह आकर्षक पारी उन्होंने 18 जनवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेली थी। यह पारी उन्होंने 149 गेंदों में खेली थी, जिसमें 19 चौके और 9 छक्के शामिल थे।
100+ स्ट्राइक रेट:
ODI क्रिकेट में शुभमन गिल का स्ट्राइक रेट 100.96 रहा है। यानी वो सिर्फ क्रिकेट के लंबे प्रारूप के बल्लेबाज नहीं हैं, बल्कि उनका रन बनाने का तरीका भी काफी तेज है। गिल का एकदिवसीय (ODI) क्रिकेट में औसत 60+ से अधिक रहा है अभीतक वो वनडे क्रिकेट में 67 मैच खेल चुके है। और उनके नाम 9 शतक और 20 अर्धशतक दर्ज हैं।
ODI क्रिकेट में 3000 रन का सबसे तेज रिकॉर्ड:
2026 में गिल ने 62 पारियों में 3,000 रन पूरे किए। और भारत के पहले सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला ने 57 पारियों में यह मुकाम हासिल करके पहले स्थान पर है। इसलिए गिल इस मामले में दुनिया के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज हैं।
ODI में दोहरा शतक लगाने का कारनामा
शुभमन गिल ने अपना पहला और अब तक का एकमात्र ODI दोहरा शतक 18 जनवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में लगाया था। उन्होंने 149 गेंदों पर 208 रन बनाए, जिसमें 28 चौके और 5 छक्के शामिल थे।
Saransh Jain Biography in Hindi: सारांश जैन की जीवनी, उम्र, घरेलू करियर और रिकॉर्ड
शुभमन गिल के रिकॉर्डस और आकड़ों की विस्तृत जानकारी
इस दोहरे शतक के साथ गिल ODI क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज बने। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा और ईशान किशन यह कारनामा कर चुके थे।
गिल के दोहरे शतक की बदौलत भारत ने 349/8 का एक बड़ा स्कोर बनाया। लेकिन न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल ने 78 गेंदों पर 140 रन बनाकर मैच को बेहद रोमांचक बना दिया। लेकिन अंत मे भारत ने सिर्फ 12 रन से इस मैच में जीत दर्ज की।
शुभमन गिल के अंतरराष्ट्रीय शतक कितने हैं | Shubman Gill International Centuries:
भारतीय क्रिकेट के युवा स्टार शुभमन गिल ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से बहुत कम समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वर्तमान में शुभमन गिल के अंतरराष्ट्रीय शतक (Shubman Gill International Centuries) 21 हैं। इनमें टेस्ट क्रिकेट में 11 शतक, वनडे में 9 शतक और टी20 इंटरनेशनल में 1 शतक शामिल है।
टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों प्रारूपों में शतक लगाने वाले गिल लगातार बड़ी पारियां खेलने के लिए जाने जाते हैं। 21 अंतरराष्ट्रीय शतकों के साथ साथ उनके नाम 32 अर्धशतक भी है।
Shubman Gill Total Century कितनी हैं?
शुभमन गिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 21 शतक लगाए हैं। उनका सबसे ज्यादा शतक टेस्ट क्रिकेट में आया है, टेस्ट क्रिकेट में गिल ने 11 बार तीन अंकों का आंकड़ा पार किया है। ODI में उनके नाम 9 शतक हैं, जबकि T20I में उन्होंने एक शतक लगाया है।
शुभमन गिल T20I रिकॉर्ड:
शुभमन गिल T20I रिकॉर्ड उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और छोटे प्रारूप में तेजी से रन बनाने की क्षमता को दर्शाते हैं। अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट में गिल ने बहुत कम समय में कई यादगार पारियां खेली हैं-
T20I में नाबाद 126 रन का शानदार रिकॉर्ड:
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में 1 फरवरी 2023 को 63 गेंदों में 200 की स्ट्राइक रेट से 126 रन की एक शानदार पारी खेली उनकी इस नाबाद पारी में 12 चौके और 7 छक्के शामिल थे।
यह उस समय यह स्कोर T20I में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर था। हालांकि 2025 में अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 135 रन बनाकर यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब गिल का 126* भारत के लिए दूसरा सबसे बड़ा T20I व्यक्तिगत स्कोर है। तीसरे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ 123* और चौथे नंबर पर विराट कोहली 122* पाचवें नंबर पर रोहित (121*) शर्मा का नाम है।
शुभमन गिल के पहला T20I शतक:
शुभमन गिल ने अपना पहला T20I शतक 13वें T20I मैच में लगाया था। यह मैच उन्होंने 1 फरवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था। इस मैच में गिल ने 200 की स्ट्राइक रेट से 63 गेंदों पर नाबाद 126 रन बनाए जिसमें 12 चौके और 7 छक्के शामिल थे।
सबसे कम उम्र में T20I शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज:
गिल ने 23 साल 146 दिन की उम्र में अपना पहला T20I शतक लगाया था। जिसमे उन्होंने 126 रन की एक नाबाद पारी खेली थी। उस समय वह T20I शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने थे। उन्होंने सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ा था।
निष्कर्ष:
शुभमन गिल के रिकॉर्ड (Shubman Gill Records) उनके अब तक के क्रिकेट सफर में निरंतरता, प्रतिभा और बड़ी पारियां खेलने की क्षमता को दर्शाते हैं। उन्होंने बहुत कम उम्र में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों (टेस्ट, ODI और T20I) में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। खास तौर पर तेज गति से रन बनाने और नए रिकॉर्ड कायम करने की उनकी क्षमता उन्हें भारतीय क्रिकेट के खास बल्लेबाजों में शामिल करती है।
शुभमन गिल के रिकॉर्ड्स (Shubman Gill Records) से जुड़े रोचक FAQs
Q. शुभमन गिल ने ODI में 2,000 रन कितनी पारियों में पूरे किए थे?
Ans.गिल ने ODI में 2,000 रन सिर्फ 38 पारियों में पूरे किए है।
Q. शुभमन गिल के पहला T20I शतक कितने मैच खेलने के बाद लगाया?
Ans. शुभमन गिल ने अपना पहला T20I शतक 13वें T20I मैच में न्यूजीलैंड के विरुद्ध अहमदाबाद में लगाया था।
Q. ODI में 3,000 रन पूरे करने के मामले में शुभमन गिल का क्या रिकॉर्ड है?
Ans. गिल ने 62वीं ODI पारी में 3,000 रन पूरे किए और इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने।
Q. क्या शुभमन गिल ODI में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं?
Ans.हाँ, गिल ने 18 जनवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रन की पारी खेलकर ODI में दोहरा शतक लगाया था।
Q. शुभमन गिल के पहला ODI शतक कितने मैच खेलने के बाद लगाया?
Ans. गिल ने अपना पहला ODI (एकदिवसीय) क्रिकेट करियर का पहला शतक 18वें ODI मैच में लगाया था। यह मैच उन्होंने 22 अगस्त 2022 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेला गया था।
Q. शुभमन गिल का ODI में सर्वोच्च स्कोर कितना है?
Ans. गिल का ODI में सर्वोच्च स्कोर 208 रन है, जो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में बनाया था।
Q. क्या गिल ने 2023 में ODI क्रिकेट में कोई बड़ा रन रिकॉर्ड बनाया था?
Ans. हाँ, 2023 में गिल ने ODI क्रिकेट में 1,584 रन बनाए थे, जो उस कैलेंडर वर्ष में ODI क्रिकेट में सबसे अधिक रन थे।
Q. शुभमन गिल के पहला टेस्ट शतक कितने मैच खेलने के बाद लगाया?
Ans. गिल को अपना पहला टेस्ट शतक बनाने के लिए 12 टेस्ट मैच खेलने पड़े और उन्होंने अपना यह मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।
Q. शुभमन गिल ने ODI में सबसे तेज 1,000 रन पूरे करने का भारतीय रिकॉर्ड बनाया था?
Ans. हाँ, गिल ने सिर्फ 19 ODI पारियों में 1,000 रन पूरे किए थे और इस मामले में वह भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज रहे।
Q. शुभमन गिल के 208 रन की पारी की सबसे खास बात क्या थी?
Ans. गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रन बनाए थे और इस पारी में उन्होंने 149 गेंदों का सामना किया था। उनकी पारी में 28 चौके और 5 छक्के शामिल थे।
Q. क्या शुभमन गिल ODI में 3,000 रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बने थे?
Ans. हाँ, उन्होंने 62 पारियों में 3,000 ODI रन पूरे करके भारतीय बल्लेबाजों में यह उपलब्धि सबसे कम पारियों में हासिल की थी।
Q. टेस्ट क्रिकेट में शुभमन गिल का सर्वोच्च स्कोर क्या है?
Ans. गिल का टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर 269 रन है, जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में 2025 में बनाया था।
Q. शुभमन गिल ने टेस्ट में 3,000 रन कितनी उम्र में पूरे किए?
Ans. गिल ने 26 साल 349 दिन की उम्र में 3,000 टेस्ट रन पूरे किए और वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय बने।
Q. टेस्ट में 3,000 रन पूरे करने वाले सबसे युवा भारतीय कौन हैं?
Ans.यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 23 साल 228 दिन की उम्र में 3,000 टेस्ट रन पूरे किए थे। गिल इस सूची में चौथे स्थान पर हैं।
Q. क्या शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगा चुके हैं?
Ans.हाँ, शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में यह कारनामा कर चुके हैं। उनका सर्वोच्च टेस्ट स्कोर 269 रन है, और वो टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हैं।
Q. शुभमन गिल ने कप्तान के रूप में टेस्ट क्रिकेट में कौन-सा बड़ा रिकॉर्ड बनाया?
Ans.गिल भारत के ऐसे कप्तान बने जिन्होंने 10 टेस्ट मैचों में ही 1,000 रन पूरे किए। यह भारतीय टेस्ट कप्तानों के बीच एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
Q. क्या शुभमन गिल एक WTC चक्र में 1,000 से ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बने हैं?
Ans. हाँ, 2025-27 WTC चक्र में गिल ने 1000 से अधिक रन पूरे किए और यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय टेस्ट कप्तान बने।
Q. क्या शुभमन गिल ने टेस्ट, ODI और T20I तीनों में शतक लगाया है?
Ans. हाँ, गिल ने तीनों अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में शतक लगाया है टेस्ट में 269, ODI में 208 और T20I में 126 उनका सर्वोच्च स्कोर है।
Q. T20I में शुभमन गिल का सबसे बड़ा स्कोर कितना है?
Ans. गिल का T20I में सर्वोच्च स्कोर 126 रन है, जो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में बनाया था।
Q. क्या गिल का 126 T20I में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है?
Ans. नहीं, गिल का 126* अब भारत का दूसरा सबसे बड़ा T20I व्यक्तिगत स्कोर है। अभिषेक शर्मा ने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 135 रन बनाकर गिल का रिकॉर्ड तोड़ा।
Q. शुभमन गिल ने T20I में अपना एकमात्र शतक कितनी गेंदों पर बनाया था?
Ans. गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 63 गेंदों पर 126* रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 200 था।
Q. शुभमन गिल की 126* रन की T20I पारी में कितने चौके और छक्के थे?
Ans.इस पारी में गिल ने 12 चौके और 7 छक्के लगाए थे।
Q. क्या शुभमन गिल कभी भारत के सबसे युवा T20I शतकवीर रहे हैं?
Ans. हाँ, 2023 में 23 साल 146 दिन की उम्र में शतक लगाकर वह उस समय भारत के सबसे युवा T20I शतकवीर बने थे। हालांकि यह रिकॉर्ड अब उनके नाम नहीं है।
Q. शुभमन गिल के नाम ODI में कितने शतक हैं?
Ans. अभीतक गिल के नाम ODI क्रिकेट में 9 शतक हैं और ODI में उनका सर्वोच्च स्कोर 208 रन है।
Q. शुभमन गिल के नाम T20I में कितने शतक हैं?
Ans. गिल के नाम अभीतक T20I क्रिकेट में 1 शतक है और वह 126* रन का है।
Q. क्या गिल ने ODI विश्व कप में भी कोई खास रिकॉर्ड बनाया है?
Ans. 2023 ODI विश्व कप में गिल ने 354 रन बनाए थे। वह टूर्नामेंट में भारत के प्रमुख रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल रहे।
Q. शुभमन गिल ने 2018 U-19 विश्व कप में कौन-सा रिकॉर्ड बनाया था?
Ans. 2018 U-19 विश्व कप में गिल ने 104.50 की औसत से कुल 418 रन बनाए थे और उन्हें Player of the Tournament चुना गया था।
Q. क्या गिल ने IPL में भी कोई बड़ा बल्लेबाजी रिकॉर्ड बनाया है?
Ans.हाँ, IPL में गिल ने 2023 में 890 रन बनाए थे और उस सीजन में वह ऑरेंज कैप विजेता रहे। उसी सीजन में उन्होंने 3 शतक भी लगाए थे।
Q. IPL में शुभमन गिल का सर्वोच्च स्कोर क्या है?
Ans.IPL में गिल का सर्वोच्च स्कोर 129 रन है, जो उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2023 में बनाया था।
Q. क्या शुभमन गिल तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी कर चुके हैं?
Ans. हाँ, गिल ने भारत की T20I, ODI और टेस्ट टीम की कप्तानी की है। उन्होंने 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज में पहली बार भारत की कप्तानी की थी और बाद में टेस्ट तथा ODI में भी नेतृत्व किया।
Q. शुभमन गिल के अंतरराष्ट्रीय करियर की सबसे बड़ी खासियत क्या है?
Ans. उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि उन्होंने तीनों अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में शतक लगाया है, ODI में 208 रन का दोहरा शतक, टेस्ट में 269 रन और T20I में 126* रन की पारी खेली है। साथ ही ODI में 2,000 रन 38 पारियों में और 3,000 रन 62 पारियों में पूरे किये हैं।


