श्रेयस अय्यर का क्रिकेट करियर: जानिए रन, रिकॉर्ड, शतक और कप्तानी सफर

Shreyas Iyer Cricket Career
श्रेयस अय्यर का क्रिकेट करियर

श्रेयस अय्यर का क्रिकेट करियर (Shreyas Iyer Cricket Career) घरेलू क्रिकेट की शानदार पारियों से लेकर IPL और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाने तक का सफर है। मुंबई के इस बल्लेबाज ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी में भी कई खास उपलब्धियां हासिल की हैं। 

रणजी ट्रॉफी के बड़े स्कोर, IPL के यादगार सीजन और टीम इंडिया के लिए बनाए महत्वपूर्ण रिकॉर्ड उनके करियर को खास बनाते हैं। इस लेख में जानिए श्रेयस अय्यर के घरेलू, IPL, टेस्ट, ODI और T20I करियर के प्रमुख रिकॉर्ड, आंकड़े और यादगार पारियों और कप्तानी सफर की खास कहानी।

Table of Contents

Table of Contents

श्रेयस अय्यर का शुरुआती क्रिकेट करियर: 

श्रेयस अय्यर का जन्म 6 दिसंबर 1994, मुंबई में हुआ। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत अपने पिता के साथ प्लास्टिक के गेंद से की। उनके पिता संतोष अय्यर उन्हें घर पर प्लास्टिक की गेंद से गेंदबाजी करते थे। बाद उन्होंने मुंबई के Worli Sports Club में क्रिकेट खेलना शुरू किया। 

शुरुआत में क्रिकेट श्रेयस लिए शौक था। वह मनोरंजन के लिए क्रिकेट खेलते थे अपने स्कूलिंग के दौरान वह क्रिकेट के साथ साथ फुटबॉल का भी शौक रखते थे । 

एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें फुटबॉल और क्रिकेट में से एक चुनना था और उन्होंने क्रिकेट चुना। स्कूल के चयन के दौरान उनके प्रदर्शन को देखकर उन्हें आगे शिवाजी पार्क जिमखाना में ट्रायल के लिए भेजा गया। 

पहली बार शिवाजी पार्क जिमखाना (Shivaji Park Gymkhana) के ट्रायल में वह असफल रहे। अगले साल फिर प्रयास किया और इस बार वह ट्रायल में सफल हुए और उनका चयन हुआ। 

यहाँ उनकी मुलाकात पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मुंबई क्रिकेट के जाने-माने कोच प्रवीण आमरे (Pravin Amre) से हुई। फिर उनके मार्गदर्शन में उन्होंने क्रिकेट को बड़े बारीकी से सीखा।  

गली क्रिकेट से ग्लोबल स्टार तक: श्रेयस अय्यर की जीवनी, उम्र, क्रिकेट सफर, खेल शैली, उपलब्धियां और नेट वर्थ

आमरे ने उनकी बल्लेबाजी की तकनीक, फुटवर्क और शॉट चयन पर काफी काम किया। पद्माकर शिवालकर जैसे अनुभवी क्रिकेटरों से भी उन्हें इसी माहौल में इस खेल को सीखने का अवसर मिला। 

मुंबई आयु वर्ग क्रिकेट के दौरान कोच विनोद राघवन ने श्रेयस अय्यर के क्रिकेट करियर को संवारने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

मुंबई के age-group क्रिकेट से आगे बढ़ते हुए श्रेयस ने India Under-19 तक का सफर तय किया और 2014 में उन्होंने Under-19 World Cup में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 

इसी दौर के दौरान उन्होंने इंग्लैंड में Trent Bridge के लिए भी क्रिकेट खेला, यहाँ उन्होंने अपने बल्ले से अपना शानदार परिचय दिया। इस दौर में उन्होंने 3 मैचों में 297 रन बनाए। 

आयु वर्ग क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उन्हें मुंबई की senior टीम में प्रदर्शन करने का मौका मिला। उन्होंने 2014 में विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिये लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू किया। 

श्रेयस अय्यर का घरेलू क्रिकेट करियर: (Shreyas Iyer Domestic Cricket Career) 

मुंबई की जूनियर क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन और अंडर-19 स्तर और 2014 के इंग्लैंड दौरे में उनके शानदार प्रदर्शन को काफी सराहा गया और इन शानदार प्रदर्शनों बाद उन्हें  2014 में मुंबई की सीनियर टीम में जगह बनाने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने मुंबई के लिए घरेलू T20, List-A और रणजी क्रिकेट में कदम रखा।

विजय हजारे ट्रॉफी (List-A) में श्रेयस अय्यर ने कब डेब्यू किया: 

श्रेयस अय्यर ने 8 नवंबर 2014 को विजय हजारे ट्रॉफी 2014-15 के जरिए List-A क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने मुंबई की ओर से सौराष्ट्र के खिलाफ अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में अपना यह डेब्यू मैच खेला। 

अपने डेब्यू मैच में अय्यर ने 68 गेंदों पर 86.76 की स्ट्राइक रेट से कुल 59 रन बनाए, उनकी इस पारी में 4 चौके और 1 छक्का शामिल था। और इस मुकाबले में मुंबई ने 2 विकेट से विजय रही थी। 

श्रेयस अय्यर ने List-A क्रिकेट में अपना पहला शतक कब लगाया: 

श्रेयस अय्यर ने अपना पहला List-A शतक 14 नवंबर 2014 को विजय हजारे ट्रॉफी में गुजरात के खिलाफ लगाया था। अय्यर ने इस मैच में 67 गेंदों पर शानदार 109 रन बनाए और मुंबई इस मुकाबले में 7 विकेट से विजय रही। 

श्रेयस अय्यर ने रणजी ट्रॉफी (First-Class क्रिकेट) में कब  डेब्यू किया: 

इसके बाद 7 दिसंबर 2014 को श्रेयस अय्यर ने रणजी ट्रॉफी के जरिए First-Class क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने अपना ये डेब्यू वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में जम्मू-कश्मीर के विरुद्ध किया था। 

श्रेयस अय्यर का इस डेब्यू मैच में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। उन्होंने इस मैच की पहली पारी में 13 गेंदों में कुल 7 रन और दूसरी पारी में 3 गेंदों पर 1 रन बनाया। 

श्रेयस अय्यर ने पहला रणजी शतक कब लगाया: 

अय्यर ने 21 दिसंबर 2014 को उत्तर प्रदेश के खिलाफ 75 रन बनाए और फिर 28 दिसंबर को बंगाल के खिलाफ ईडन गार्डन्स में 153 रन की एक आक्रामक और शानदार पारी खेलकर अपना पहला रणजी शतक लगाया। 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (T20 घरेलू ) में श्रेयस अय्यर ने कब डेब्यू किया: 

श्रेयस अय्यर ने 30 मार्च 2014 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2013-14 में मुंबई की ओर से बड़ौदा के खिलाफ अपना T20 क्रिकेट डेब्यू किया। उन्होंने अपना यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। अपने पहले T20 मैच में अय्यर ने कुल 4 रन बनाए और मुंबई को इस मैच में 19 रन से हार मिली। 

श्रेयस अय्यर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पहला शतक कब लगाया: 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में श्रेयस अय्यर का पहला शतक 21 फरवरी 2019 को आया था। उन्होंने सिक्किम के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम में 55 गेंदों पर 7 चौके और 15 छक्के की मदद से 147 रन की यह तूफानी पारी खेली थी। इस पारी से उनके खेलकरियर को एक नई पहचान मिली। 

श्रेयस अय्यर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर | Shreyas Iyer International Cricket Career 

घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद श्रेयस अय्यर चयनकर्ताओं को अपनी खेल शैली से प्रभावित करने में काफी सफल रहे। दबाव में रन बनाने की क्षमता, आक्रामक बल्लेबाजी और मध्यक्रम में तेजी से रन बनाने के हुनर ने उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह दिलाई। और फिर उनका अंतरराष्ट्रीय सफर T20I क्रिकेट से शुरू हुआ।

इसके बाद अय्यर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में एक एक करके भारत का प्रतिनिधित्व किया और खास तौर पर वनडे क्रिकेट में अपनी मजबूत पहचान बनाई। 

श्रेयस अय्यर ने T20I क्रिकेट में डेब्यू कब किया: 

श्रेयस अय्यर ने 1 नवंबर 2017 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में न्यूजीलैंड के विरुद्ध अपना T20I डेब्यू किया। लेकिन उस मुकाबले में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। उनकी पहली T20I पारी 4 नवंबर 2017 को न्यूजीलैंड के खिलाफ आई, जिसमें उन्होंने 23 रन बनाए। 

T20I में उनका पहला अर्धशतक 10 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ नागपुर में आया। उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों पर 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से कुल 62 रन बनाए। और इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 188+ रहा। 

वैभव सूर्यवंशी की जीवनी: 4 साल की उम्र से टीम इंडिया तक का एक अद्भुत क्रिकेट सफर

श्रेयस अय्यर ने ODI क्रिकेट में डेब्यू कब किया था: 

अय्यर ने 10 दिसंबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला में अपना ODI (एकदिवसीय क्रिकेट) डेब्यू किया। इस डेब्यू मैच में उनका प्रदर्शन कुछ खास नही रहा। अपने पहले मैच में उन्होंने 27 गेंदों पर कुल 9 रन बनाए।

लेकिन डेब्यू मैच के कुछ दिनों बाद उनका शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। उन्होंने अपने ODI करियर का पहला अर्धशतक 13 दिसंबर 2017 को मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ बनाया। अपनी इस पारी में उन्होंने 70 गेंदों पर 88 रन बनाए जिसमें बेहतरीन 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे। 

श्रेयस अय्यर ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कब किया था: 

श्रेयस अय्यर ने 25 नवंबर 2021 को न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। पहली ही टेस्ट पारी में उन्होंने 171 गेंदों पर 105 रन बनाकर अपने टेस्ट करियर का पहला शतक बनाया। 

दूसरी पारी में भी अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 65 रन बनाए। इस तरह वह टेस्ट डेब्यू में शतक और अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने और उन्हें इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

श्रेयस अय्यर का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू तीनों प्रारूपों में अलग-अलग अंदाज में यादगार रहा T20I में शुरुआत बिना बल्लेबाजी के हुई, ODI में जल्द ही अर्धशतक आया और उनका टेस्ट डेब्यू तो शतक व अर्धशतक के साथ ऐतिहासिक पल बन गया। 

श्रेयस अय्यर भारत के T20I कप्तान कब बने: 

जून 2026 में श्रेयस अय्यर को भारतीय पुरुष T20I टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया। इसके साथ ही वह भारत के T20I इतिहास में टीम की कप्तानी करने वाले 15वें खिलाड़ी बने। उन्होंने सूर्यकुमार यादव की जगह यह जिम्मेदारी संभाली।

जो रूट के 10 सबसे बड़े रिकॉर्ड: जिन्होने दी रूट को एक नई पहचान

श्रेयस अय्यर ने जून 2026 में आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला T20I मैच कप्तान के रूप में खेले। लेकिन उनके और टीम दोनों लिहाज से उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने इस मैच में सिर्फ 2 रन बनाए और भारत यह मैच हारा गया।

श्रेयस अय्यर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आंकड़े | Shreyas Iyer Stats) 

FormtTest ODI T20I 
Match 14 82 59 
Inn24 76 55
Runs 8113136 1463 
HS 105 128 80* 
Ave 38.86 45.4432.46 
SR 63 97.84 138.09 
100s 15
50s 24 10 

श्रेयस अय्यर के कुल कितने शतक है | Shreyas Iyer total century 

श्रेयस अय्यर के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभीतक कुल 6 शतक दर्ज हैं, जिनमें टेस्ट का 1 और वनडे के 5 शतक शामिल हैं। T20I में अभी उनका शतक नहीं आया है। खास बात यह है कि उनके पांचों ODI शतक अलग-अलग परिस्थितियों में आए, जो उनकी बल्लेबाजी की निरंतरता और बड़े मंच पर प्रदर्शन करने की क्षमता को दर्शाते हैं। 

आज श्रेयस अय्यर ने अपनी आकर्षक बल्लेबाजी और कुशल नेतृत्व से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खास  पहचान बनाई है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है। 

श्रेयस अय्यर का सर्वोच्च स्कोर कितना है | Shreyas Iyer highest score 

सर्वोच्च स्कोर के मामले में श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड बेहद खास है। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 105 रन है यह स्कोर उन्होंने नवंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में बनाया था। 

ODI क्रिकेट में श्रेयस अय्यर का सर्वोच्च स्कोर  (highest score)128* रहा है यह स्कोर उन्होंने बेंगलुरु में नीदरलैंड्स के खिलाफ विश्व कप मैच में 94 गेंदों पर बनाया था। यह उनका वनडे क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर भी है।

T20I में उनका सर्वोच्च स्कोर (highest score) 80 रन:*  जो उन्होंने 9 जुलाई 2026 को ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ 49 गेंदों पर नाबाद  रह कर बनाया था। 

राहुल द्रविड़ के सबसे बड़े रिकॉर्ड: जानिए उनके 15 दिलचस्प आंकड़े और कीर्तिमान 

घरेलू क्रिकेट में श्रेयस अय्यर का सर्वोच्च स्कोर 233 रन है  जिसे उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में नवंबर 2024 में ओडिशा के खिलाफ मुंबई के लिए बनाया था। 

श्रेयस अय्यर ने कितने रन बनाये है: 

श्रेयस अय्यर ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5,362 रन बनाए हैं, जिसमें टेस्ट के 811, वनडे के 3,136 और T20I के 1,415 रन शामिल हैं। वनडे क्रिकेट में उनका प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है, जहां उन्होंने 3,000 से ज्यादा रन और 5 शतक अपने नाम किए हैं। इन आंकड़ों के साथ अय्यर ने भारतीय क्रिकेट में एक भरोसेमंद और प्रभावशाली बल्लेबाज के रूप में अपनी खास पहचान बनाई है। 

श्रेयस अय्यर का IPL करियर और नीलामी: 

आईपीएल (IPL) क्रिकेट ने श्रेयस अय्यर को सिर्फ एक बल्लेबाज के रूप में पहचान नहीं दी, बल्कि उन्हें एक युवा खिलाड़ी से सफल कप्तान बनने तक का मंच भी दिया। 

2015 में दिल्ली से शुरू हुआ उनका सफर आगे चलकर कप्तानी तक पहुंचा। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हुए अपनी बल्लेबाजी के साथ अपनी एक कुशल नेतृत्व क्षमता का भी शानदार अंदाज में परिचय दिया। 

IPL नीलामी में श्रेयस अय्यर की शुरुआती कीमत कितनी थी: 

श्रेयस अय्यर की पहली IPL नीलामी में उनका बेस प्राइस ₹10 लाख था लेकिन दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें ₹2.6 करोड़ में खरीदा था। यह कीमत उनकी बेस प्राइस से 26 गुना ज्यादा ज्यादा थी।

2015 में ₹2.60 करोड़ से शुरू हुआ श्रेयस अय्यर का IPL सफर 2022 में ₹12.25 करोड़ और 2025 में ₹26.75 करोड़ तक पहुंचा। पंजाब किंग्स की यह रिकॉर्ड बोली उन्हें IPL के सबसे महंगे खिलाड़ियों में ले गई। 

2026 में भी उनकी IPL कीमत ₹26.75 करोड़ ही रही, यानी एक दशक में उनकी कीमत 10 गुना से ज्यादा बढ़ी। जो उनकी बढ़ती बल्लेबाजी और कुशल कप्तानी की कीमत को दर्शाता है। 

श्रेयस अय्यर ने IPL में डेब्यू कब और किस टीम के विरुद्ध किया था: 

श्रेयस अय्यर ने 9 अप्रैल 2015 को IPL में अपना डेब्यू किया। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध अपना यह मुकाबला एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (चेपॉक) में खेला था। उस मैच में दिल्ली ने पहले गेंदबाजी की और चेन्नई ने 150/7 बनाए थे। 

विराट कोहली के 15 अनोखे रिकॉर्ड: जो आज भी उनके नाम कायम हैं 

डेब्यू पारी में अय्यर ने 7 रन बनाए और 7 गेंदों का सामना किया।  इस डेब्यू मैच में उन्हें आशीष नेहरा ने आउट किया और उनका कैच मिड-ऑफ पर फाफ डु प्लेसिस ने पकड़ा। 

श्रेयस अय्यर IPL में पहला अर्धशतक कब लगाया था: 

श्रेयस अय्यर ने अपना पहला IPL अर्धशतक 18 अप्रैल 2015 विशाखापत्तनम के डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगाया। 

इस मैच में अय्यर की बल्लेबाजी क्षमता की शानदार झलक देखने को मिली। उन्होंने 40 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्के की मदद से कुल 60 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150.00 रहा और इस मैच में उन्हें प्रवीण कुमार ने उन्हें आउट किया। 

IPL में श्रेयस अय्यर ने अपन्स पहला शतक कब लगाया था: 

एक दशक के लंबे इंतजार के बाद 23 मई 2026 को श्रेयस अय्यर ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया। अपना यह शतक उन्होंने मात्र 51 गेंदों में लगाया था।  

IPL का यह मैच पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। 

लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196/6 बनाए। 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने शुरुआत में दो विकेट जल्दी गंवा दिए। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला। 

इस मैच में उन्होंने 198 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में धुँआधार 101 रन बनाए और नाबाद रहे। उनकी इस विस्फोटक पारी में 11 चौके और  5 छक्के शामिल थे। 

इस मैच की सबसे खास बात यह रही कि अय्यर ने अपना शतक छक्के के साथ पूरा किया और उसी गेंद पर पंजाब ने भी यह मैच जीता। यानी उनका पहला IPL शतक एक मैच-विनिंग शतक भी रहा।  

श्रेयस अय्यर को IPL की कप्तानी कैसे मिली थी: 

श्रेयस अय्यर को 2018 में मुश्किल परिस्थिति में नेतृत्व की जिम्मेदारी मिली थी। 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स लगातार संघर्ष कर रही थी। टीम 6 मैचों में सिर्फ 1 मैच जीत पायी थी। टीम के इस प्रदर्शन को लेकर गौतम गंभीर ने बीच सीजन में कप्तानी छोड़ दी थी। 

देवदत्त पडिक्कल की जीवनी: संघर्ष, आकड़ें, उम्र  क्रिकेट करियर, रिकॉर्ड और उपलब्धियां

इसके बाद 25 अप्रैल 2018 को सिर्फ 23 साल की उम्र में श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई। उन्होंने इस जिम्मेदारी को बड़ी अच्छे से निभाया आगे चलकर उन्हें इस नेतृत्व ने IPL के चुनिंदा कप्तानों में शामिल किया। 

अय्यर ने अपनी कप्तानी में दो अलग-अलग टीमों को IPL फाइनल तक पहुंचाया। उन्होंने 2020 में दिल्ली को पहली बार IPL फाइनल तक पहुंचाया और फिर 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया। 

एक कप्तान के रूप में IPL में श्रेयस अय्यर का पहला मैच कैसा रहा: 

एक कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर ने अपने पहले IPL मैच में 93 रन की एक विस्फोटक और काफी तूफानी पारी खेली थी। 

गौतम गंभीर के कप्तानी छोड़ने के ठीक दो दिन बाद, 27 अप्रैल 2018 को श्रेयस अय्यर ने अपना पहला मैच कप्तान के रूप में खेला। इस मैच में उनके सामने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम थी। 

दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए इस मैच में उनकी टीम ने 4 विकेट खोकर KKR के सामने 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और बाद में 55 रन से ये मुकाबला जीता। 

एक कप्तान के रूप में इस मैच में श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन बड़ा चौकाने वाला साबित हुआ। उन्होंने सिर्फ 40 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाये जिसमें 3 चौके और 10 छक्के शामिल थे।

IPL 2020 में DC पहली बार फाइनल में पहुँची और उपविजेता रही:

अय्यर की कप्तानी में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2018 में फाइनल तो नहीं खेला, लेकिन अगले साल टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। यह अय्यर के कप्तानी करियर की सबसे बड़ी शुरुआती उपलब्धि थी।

फिर 2019 में दिल्ली डेयरडेविल्स का नाम बदलकर Delhi Capitals हो गया और अय्यर टीम के कप्तान बने रहे। उनकी कप्तानी में दिल्ली ने 2019 में 7 साल बाद पहली बार IPL प्लेऑफ में वापसी की और उनकी टीम तीसरे स्थान पर रही।

10 नवंबर 2020 को दुबई में दिल्ली कैपिटल्स ने IPL इतिहास में पहली बार मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL 2020 का फाइनल खेला। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कोरोना के कारण यह फाइनल दुबई में खेला गया था। 

यह दिल्ली कैपिटल्स का पहला IPL फाइनल था और टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे थे। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156/7 बनाए। 

अय्यर ने कप्तान के तौर पर फाइनल में 65 रन की महत्वपूर्ण और आकर्षक पारी खेली।

लेकिन मुंबई इंडियंस ने 157 रन का लक्ष्य हासिल कर 5 विकेट से यह फाइनल मुकाबला जीत लिया और दिल्ली को उपविजेता बनना पड़ा।इसी के साथ श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स को IPL फाइनल तक पहुंचाने वाले पहले कप्तान बने।

श्रेयस अय्यर ने KKR की कप्तान कब बने: 

2022 में श्रेयस अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान बने। पर KKR प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी और 7वें स्थान पर रही। 2023 में चोट के कारण अय्यर IPL नहीं खेल सके और उनकी जगह नितीश राणा ने KKR की कप्तानी की।

लेकिन 2024 में अय्यर की वापसी कप्तान के रूप में एक बार फिर हुई। और इस बार अय्यर IPL इतिहास के पन्नों को बदलने में सफल रहे और KKR आईपीएल 2024 की चैंपियन टीम रही। 

26 मई 2024 को चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में KKR ने सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध  IPL 2024 का फाइनल खेला। 

KKR ने इस फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए SRH को सिर्फ 113 रन पर ऑल आउट कर दिया और फिर लक्ष्य को 8 विकेट से बड़ी आसानी से हासिल कर लिया। 

इस तरह श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2024 का खिताब जीता। यह KKR का तीसरा IPL खिताब था और कप्तान के रूप में अय्यर का पहला IPL ट्रॉफी जीतने वाला अभियान था। 

दिलचस्प बात यह है कि अय्यर दो अलग-अलग IPL टीमों को फाइनल तक पहुंचाने वाले कप्तान बने उन्होंने 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को और फिर 2024 में KKR को फाइनल में प्रवेश करवाया। 

IPL में श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन: किस सीजन ने दिलाई पहचान? 

2015 का IPL सीजन श्रेयस अय्यर के लिए पहचान बनाने वाला सीजन रहा। दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें 2015 में मौका दिया और उन्होंने अपने पहले ही IPL सीजन में 14 मैचों में 439 रन बनाए और उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें IPL 2015 का Emerging Player of the Year चुना गया। अपने इस पहले सीजन में अपने प्रदर्शन से उन्होंने सब को काफी प्रभावित किया। 

श्रेयस अय्यर के IPL आंकड़े | Shreyas Iyer IPL Stats 

IPL डेब्यू 2015 
मैच 147 
पारियां 145 
रन 4229 
सर्वोच्च स्कोर 101* 
औसत35.84 
स्ट्राइक रेट 136+  
शतक 
अर्धशतक 32 
चौके 353
छक्के 182 
प्लेयर ऑफ द मैच 11 बार 
कैच 64 
नाबाद पारियां 28 
विकेट 

श्रेयस अय्यर के करियर का वो मैच जिसने उन्होंने सबसे ज्यादा पहचान दिलाई | Shreyas Iyer Turning Point Match 

गौतम गंभीर के कप्तानी छोड़ने के बाद सिर्फ 23 साल की उम्र में श्रेयस अय्यर को दिल्ली की कप्तानी मिली। कप्तानी के अपने पहले ही मैच में उन्होंने 40 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाये।  

उनकी इस तूफानी पारी में 3 चौके और 10 छक्के शामिल थे। दिल्ली ने 219/4 का विशाल स्कोर बनाया और KKR को 55 रन से हराया। अय्यर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए   Player of the Match चुना गया।

यह मुकाबला दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में 27 अप्रैल 2018 को DD और KKR के बीच खेला गया। इस मुकाबला को उनके करियर का एक बड़ा टर्निंग पॉइंट मैच (turning point)  माना जा सकता है, क्योंकि इसके बाद वे सिर्फ एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज नहीं रहे। 

कुलदीप का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सफर 2017 में शुरू हुआ और इसके बाद उन्होंने टेस्ट, ODI और T20I तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

बल्कि दिल्ली की कप्तानी के प्रमुख चेहरे के रूप में स्थापित हुए। 2019 में उन्होंने दिल्ली को प्लेऑफ तक पहुंचाया और फिर 2020 में टीम ने उनके नेतृत्व में पहली बार IPL फाइनल तक का सफर तय किया। 

श्रेयस अय्यर के प्रमुख रिकॉर्ड | Shreyas Iyer Records

श्रेयस अय्यर के प्रमुख रिकॉर्ड उनके शानदार क्रिकेट यात्रा और बड़े मौकों पर किए गए दमदार प्रदर्शन को साफ प्रदर्शित करते है। घरेलू क्रिकेट से लेकर IPL और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक, उन्होंने कई यादगार रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

श्रेयस अय्यर के घरेलू रिकॉर्ड | Shreyas Iyer domestic records:

लिस्ट-ए क्रिकेट में 148 रन की तूफानी पारी: 27 अक्टूबर 2018 को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में देवधर ट्रॉफी फाइनल में इंडिया बी के लिए खेलते हुए अय्यर ने इंडिया सी के खिलाफ 114 गेंदों में  11 चौके और 8 छक्के की मदद से 148 रन बनाए। यह उनके लिस्ट-ए करियर का सर्वोच्च स्कोर रहा। 

रणजी ट्रॉफी में सिर्फ 175 गेंदों पर दोहरा शतक: 6 नवंबर 2015 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब के खिलाफ अय्यर ने महज 175 गेंदों में 200 रन बनाये। उनकी यह पारी रणजी ट्रॉफी के सबसे तेज दोहरे शतकों में शामिल हुई।

रणजी के एक सीजन में 1,321 रन का रिकॉर्ड प्रदर्शन: 2015-16 रणजी ट्रॉफी में अय्यर ने 11 मैचों की 18 पारियों में 1,321 रन बनाए।इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 7 अर्धशतक लगाए तथा उनका सर्वोच्च स्कोर 200 रन रहा। यह घरेलू क्रिकेट में उनके सबसे शानदार सीजनों में से एक था।

रणजी ट्रॉफी फाइनल में 117 रन की मैच जिताऊ पारी: 26 फरवरी 2016 को सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल में अय्यर ने 117 रन बनाए।मुंबई ने इस मैच को पारी और 21 रन से जीतकर ये खिताब अपने नाम किया। 

फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 233 रन और करियर का सर्वोच्च स्कोर: 7 नवंबर 2024 को मुंबई के BKC स्थित शरद पवार क्रिकेट अकादमी में ओडिशा के खिलाफ अय्यर ने 228 गेंदों में 24 चौके और 9 छक्के की मदद से 233 रन बनाए। यह उनका फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अब तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। 

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 202 रन की यादगार पारी: फरवरी 2017 में ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में इंडिया ए के लिए खेलते हुए अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ नाबाद 210 गेंदों में 202 रन की एक आकर्षक पारी खेली और दोहरा शतक जड़ा।

श्रेयस अय्यर के प्रमुख IPL रिकॉर्ड बताये | Shreyas Iyer IPL records 

आईपीएल डेब्यू सीजन में 439 रन और इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड: 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए अपने पहले IPL सीजन में अय्यर ने 14 मैचों में 439 रन बनाए। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें उस सीजन का इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। श्रेयस अय्यर का IPL में यह बेस्ट रिकॉर्ड है। 

आईपीएल में पहली बार कप्तानी और टीम को फाइनल तक पहुंचाने का रिकॉर्ड: 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए अय्यर ने टीम को पहली बार आईपीएल फाइनल तक पहुंचाया। उस सीजन में उन्होंने 17 मैच खेले और 519 रन बनाए। 

तीन अलग-अलग IPL टीमों को फाइनल तक पहुंचाने वाले कप्तान: अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स को 2020, कोलकाता नाइट राइडर्स को 2024 और पंजाब किंग्स को 2025 में फाइनल तक पहुंचाया। इस तरह वह तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी को आईपीएल (IPL) फाइनल तक पहुंचाने वाले पहले खिलाड़ी बने। 

KKR को तीसरी बार IPL चैंपियन बनाने में योगदान: 2024 में अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL का खिताब जीता। KKR ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर अपना तीसरा आईपीएल खिताब हासिल किया। 

IPL 2025 में 604 रन और करियर का सबसे शानदार सीजन: पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए अय्यर ने 2025 में 17 मैचों में 175+ की स्ट्राइक रेट से कुल 604 रन बनाए और साथ ही उन्होंने पंजाब किंग्स को 11 साल बाद आईपीएल फाइनल तक पहुंचाया। 

IPL में पहला शतक और 101 रन की विस्फोटक नाबाद  पारी: 23 मई 2026 को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अय्यर ने नाबाद 51 गेंदों में 101 रन बनाए। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक था। 

IPL करियर में 4,000 से ज्यादा रन: 2026 सीजन के अंत तक अय्यर ने 147 आईपीएल मैचों में 4,229 रन बनाए हैं और अभी उनके नाम 32 अर्धशतक और 1 शतक है। 

श्रेयस अय्यर के टेस्ट रिकॉर्ड बताये | Shreyas Iyer Test records 

टेस्ट डेब्यू में ही शतक और अय्यर ने रचा इतिहास: 25 नवंबर 2021 को कानपुर के ग्रीन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करते हुए अय्यर ने पहली पारी में 105 रन बनाए और वह टेस्ट डेब्यू में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हुए। टेस्ट क्रिकेट में श्रेयस अय्यर का यह सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड में से एक है। 

टेस्ट डेब्यू में शतक के बाद दूसरी पारी में अर्धशतक: न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट की दूसरी पारी में अय्यर ने 65 रन बनाए। इस तरह डेब्यू टेस्ट में उन्होंने शतक और अर्धशतक दोनों लगाने का खास रिकॉर्ड बनाया। 

श्रेयस अय्यर के ODI (वनडे क्रिकेट) रिकॉर्ड बताये | Shreyas Iyer  ODI records 

ODI डेब्यू के बाद दूसरे ही मैच में अर्धशतक: दिसंबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला में ODI डेब्यू करने के बाद अय्यर ने 13 दिसंबर को मोहाली में दूसरे ODI में 88 रन बनाए और अपना अर्धशतक पूरा किया। 

ODI के एक ओवर में 31 रन के साथ अय्यर का विस्फोटक रिकॉर्ड: 18 दिसंबर 2019 को विशाखापत्तनम में वेस्टइंडीज के खिलाफ अय्यर ने एक ODI ओवर में 31 रन बटोरे और इसी के साथ उनकी पावर हिटिंग चर्चा में सामने आई। ODI क्रिकेट में यह रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर का प्रमुख रिकॉर्ड है।  

ODI करियर का पहला शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ: 5 फरवरी 2020 को हैमिल्टन के सेडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ अय्यर ने 103 रन बनाए और यह उनका ODI क्रिकेट में पहला शतक था जो 107 गेंदों में आया था। 

वर्ल्ड कप 2023 में लगातार दो शतक: 12 नवंबर 2023 को बेंगलुरु में नीदरलैंड्स के खिलाफ अय्यर ने नाबाद 128 रन बनाए। इसके बाद 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने फिर से 105 रन की एक बेहतरीन पारी खेली। 

2023 वर्ल्ड कप में 500 से ज्यादा रन का शानदार रिकॉर्ड: 2023 वनडे विश्व कप में अय्यर ने मध्यक्रम में लगातार शानदार बल्लेबाजी करते हुए 500 से ज्यादा रन बनाए। और टूर्नामेंट में उनकी दो शतकीय पारियों ने खास पहचान बनाई।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज: 2025 ICC चैंपियंस ट्रॉफी में अय्यर ने 5 मैचों में 48+ की शानदार औसत से कुल 243 रन बनाए। और वह टूर्नामेंट में भारत के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

श्रेयस अय्यर के T20I रिकॉर्ड बताये | Shreyas Iyer T20I records

T20I में लगातार तीन नाबाद अर्धशतक: फरवरी 2022 में श्रीलंका के खिलाफ अय्यर ने लगातार तीन T20I पारियों में नाबाद अर्धशतक लगाए। उन्होंने 24 फरवरी को लखनऊ में 57*, 26 फरवरी को धर्मशाला में 74* और  फिर 27 फरवरी को उसी मैदान पर 73* रन बनाए ये खूबसूरत कारनामा किया। 

T20I में करियर का सर्वोच्च स्कोर 80 रन: 2026 में इंग्लैंड दौरे पर ब्रिस्टल में अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ 49 गेंदों में 80 रन की एक नाबाद पारी खेली। और अभी तक यह पारी T20I में उनकी सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी बनी हुई है। 

श्रेयस अय्यर के रिकॉर्ड और आंकड़ों की अधिक जानकारी 

श्रेयस अय्यर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कितने शतक लगाए है: श्रेयस अय्यर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 6 शतक लगाए हैं, टेस्ट में 1, वनडे में 5 और T20I में उन्हें अभी शतक का इंतजार है। 

श्रेयस अय्यर का क्रिकेट करियर से सम्बंधित प्रमुख सवाल (FAQs)

Q. श्रेयस अय्यर का हाईएस्ट स्कोर कितना है? 

Ans. घरेलू क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 233 रन है, टेस्ट में 105, ODI क्रिकेट में 128 और T20I में उनका बेस्ट स्कोर 80* रन है। 

Q. श्रेयस अय्यर का फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर कितना है?

Ans. श्रेयस अय्यर का फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर 233 रन है, जो उन्होंने नवंबर 2024 में ओडिशा के खिलाफ मुंबई के लिए बनाया था। 

Q. श्रेयस अय्यर का 2023 वनडे विश्व कप में कौन सा रिकॉर्ड खास रहा?

Ans. अय्यर ने विश्व कप 2023 में लगातार दो मैचों में शतक लगाए—नीदरलैंड्स के खिलाफ 128* और न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 105 रन।

Q. श्रेयस अय्यर ने T20I में लगातार कितने नाबाद अर्धशतक लगाए हैं?

Ans. फरवरी 2022 में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने लगातार तीन T20I पारियों में नाबाद 57, 74 और 73*** रन बनाए थे।

Q. क्या श्रेयस अय्यर ने IPL में 4,000 रन का आंकड़ा पार किया है?

Ans. हाँ। 2026 सीजन तक अय्यर ने IPL में 4,229 रन बनाए हैं, जिसमें 32 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है।

Q. श्रेयस अय्यर ने रणजी ट्रॉफी में सबसे बड़ी पारी कब खेली थी?

Ans. श्रेयस अय्यर ने  नवंबर 2015 में पंजाब के खिलाफ 175 गेंदों पर 200 रन बनाए थे, जो उनकी सबसे यादगार रणजी पारियों में शामिल है।

Q. श्रेयस अय्यर का लिस्ट-A क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर कितना है?

Ans. अय्यर का सर्वोच्च लिस्ट-A स्कोर 148 रन है, जो उन्होंने 2018 देवधर ट्रॉफी फाइनल में इंडिया-B के लिए बनाया था।

Q. श्रेयस अय्यर ने IPL में अपना पहला शतक कब लगाया?

Ans. उन्होंने 23 मई 2026 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाकर अपना पहला IPL शतक लगाया। 

Q. श्रेयस अय्यर का IPL में सर्वोच्च स्कोर कितना है?

Ans. श्रेयस अय्यर कस  IPL में सर्वोच्च स्कोर 101 रन* है, जो उन्होंने 2026 में पंजाब किंग्स के लिए LSG के खिलाफ बनाया।

Q. श्रेयस अय्यर ने कितनी IPL टीमों को कप्तान के रूप में फाइनल तक पहुंचाया है?

Ans. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स को कप्तान के रूप में IPL फाइनल तक पहुंचाया है।

Q. श्रेयस अय्यर ने IPL में अपने पहले सीजन में कितने रन बनाए थे?

Ans. 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए अपने पहले IPL सीजन में उन्होंने 439 रन बनाए और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन चुने गए।

Q. श्रेयस अय्यर का टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर कितना है?

Ans. उनका टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर 105 रन है, जो उन्होंने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में बनाया था। 

Q. श्रेयस अय्यर का ODI क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर कितना है?

Ans. उनका ODI में सर्वोच्च स्कोर 128 रन* है, जो उन्होंने 12 नवंबर 2023 को नीदरलैंड्स के खिलाफ विश्व कप मैच में बनाया था।

Q. श्रेयस अय्यर का T20I में सर्वोच्च स्कोर कितना है?

Ans. अय्यर का T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर 80 रन* है, जो उन्होंने 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में बनाया।

Q. श्रेयस अय्यर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कितने शतक लगाए हैं?

Ans. उनके नाम कुल 6 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं—टेस्ट में 1 और ODI में 5, जबकि T20I में अभी उनका कोई शतक नहीं है। 

Q. 2023 वर्ल्ड कप में श्रेयस अय्यर ने ऐसा क्या किया जो लंबे समय तक याद रहेगा?

Ans. उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ 128* के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 105 रन बनाए और लगातार दो मैचों में शतक जड़े।

Q. श्रेयस अय्यर ने T20I में बिना आउट हुए लगातार तीन बड़ी पारियां कैसे खेलीं?

Ans. फरवरी 2022 में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने लगातार तीन T20I में 57*, 74* और 73* रन बनाए और हर पारी में नाबाद रहे।

Q. IPL में श्रेयस अय्यर का पहला शतक किस टीम के खिलाफ आया और कितने रन बनाए?

Ans. 23 मई 2026 को LSG के खिलाफ उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए 51 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए, जो उनका पहला IPL शतक था। 

Q. कौन-सा रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर को IPL के बाकी कप्तानों से अलग बनाता है?

Ans. उन्होंने तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी—दिल्ली कैपिटल्स, KKR और पंजाब किंग्स—को कप्तान के रूप में IPL फाइनल तक पहुंचाया है।

Q. श्रेयस अय्यर के करियर की वह कौन-सी पारी थी जिसने उन्हें सबसे अलग पहचान दिलाई?

Ans. 2015 में पंजाब के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में सिर्फ 175 गेंदों पर 200 रन की पारी ने अय्यर की आक्रामक बल्लेबाजी और खेल करियर को खास पहचान दिलाई। 

निष्कर्ष: 

श्रेयस अय्यर का क्रिकेट करियर (Shreyas Iyer Cricket Career) संघर्ष, शानदार पारियों और लगातार खुद को साबित करने की एक मर्म स्पर्शी कहानी है। घरेलू क्रिकेट से पहचान बनाने के बाद उन्होंने IPL में कप्तानी के साथ साथ कई खिताब हासिल किये, और फिर आगे चलकर उन्होंने टीम इंडिया के लिए भी कई यादगार पारियां खेलीं। 

उनके रिकॉर्ड और उपलब्धियां बताते हैं कि अय्यर ने अपने प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट में एक खास मुकाम बनाया है। आने वाले वर्षों में उनके बल्ले और नेतृत्व से कई नए रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर का क्रिकेट करियर (Shreyas Iyer Cricket Career) को संवार कर उसे और खास बना सकते है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top