
प्रिंस यादव की जीवनी एक ऐसे तेज गेंदबाज के संघर्ष और सफलता की कहानी है, जिसने टेनिस बॉल क्रिकेट से अपनी क्रिकेट जर्नी शुरूकर क्रिकेट के बड़े मंचों पर अपनी जगह बनाई। दिल्ली के घरेलू क्रिकेट से पहचान बनाने वाले प्रिंस ने DPL के बाद IPL में कदम रखा और अपनी रफ्तार व आक्रामक गेंदबाजी से अलग पहचान बनाई। आगे चलकर उनका सफर भारतीय टीम तक पहुंचा।
प्रिंस यादव की जीवनी में उनके शुरुआती जीवन, उम्र, जन्म, परिवार, क्रिकेट की शुरुआत, घरेलू क्रिकेट, DPL, IPL जर्नी, अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, खेल शैली, उपलब्धियों और निजी जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से जानेंगे।
Table of Contents
Table of Contents
प्रिंस यादव का जीवन परिचय | Prince Yadav Biography In Hindi
दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में स्थित दारियापुर खुर्द गांव में 12 दिसंबर 2001 को प्रिंस यादव का जन्म हुआ। उनका बचपन एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार में बीता, क्रिकेट परिवार की परंपरा और विरासत का हिस्सा नहीं था। उनके पिता राम निवास यादव रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स में कार्यरत रहे, जबकि मां संतोष एक आम कुशल गृहणी के रूप में परिवार को संभालने का काम करती थी।
बचपन से ही प्रिंस की दिलचस्पी पढ़ाई से ज्यादा क्रिकेट में थी। करीब 12-13 साल की उम्र में वह गांव के स्थानीय मैदानों में अपने दोस्तों के साथ टेनिस बॉल क्रिकेट खेला करता था।
शुरुआती दौर में उनके पिता प्रिंस के क्रिकेट शौक को लेकर काफी चिंतित थे और चाहते थे कि बेटा पढ़ाई करके कोई स्थिर नौकरी करे। लेकिन प्रिंस का सपना क्रिकेटर बनना था और यही सपना आगे चलकर उनके क्रिकेट करियर की नींव बना।
प्रिंस यादव का बॉयोडाटा | Prince Yadav Biodata
| पूरा नाम | प्रिंस राम निवास यादव |
| जन्मतिथि | 12 दिसबंर 2001 |
| जन्म स्थान | दिल्ली, भारत |
| भूमिका | गेंदबाज |
| गेंदबाजी | दाएं हाथ के |
| बल्लेबाजी | दाएं हाथ के |
| माता | संतोष यादव |
| पिता | राम निवास यादव |
| कोच | अमित वशिष्ठ |
| घरेलू टीम | दिल्ली |
| IPL टीम | लखनऊ सुपर जाइंट्स |
| IPL डेब्यू | 24 मार्च 2025 |
| आदर्श खिलाड़ी | ब्रेट ली, डेन स्टेन |
| अंतरराष्ट्रीय डेब्यू ODI | 17 जून 2026 |
| T20I डेब्यू | 28 जून 2026 |
| जर्सी नंबर (IPL) | 25 |
| कद, लंबाई | 5 फीट 7 इंच |
प्रिंस यादव कौन हैं? (Who is Prince Yadav?)
प्रिंस यादव भारतीय क्रिकेट में एक तेज गेंदबाज हैं, जो अपनी गति, सटीक लाइन-लेंथ और आक्रामक गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने शुरुआती दौर में टेनिस बॉल क्रिकेट से शुरुआत की और आगे चलकर उनकी यह शुरुआत घरेलू क्रिकेट से IPL मंच तक और फिर टीम इंडिया तक पहुँची। प्रिंस दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं और जरूरत पड़ने पर निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।
प्रिंस यादव का परिवार (Prince Yadav Family)
प्रिंस का परिवार दिल्ली के दरियापुर में रहता है उनका परिवार सामान्य मध्यमवर्गीय पृष्ठभूमि से सम्बंध रखता है। उनके पिता राम निवास यादव रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स (RPSF) में ASI के पद पर रहे और सेवानिवृत्ति के बाद खेती से जुड़े है। उनकी मां का नाम संतोष है, जबकि उनकी बड़ी बहन सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं।
परिवार में छोटे बेटे के रूप में प्रिंस को काफी लाड़-प्यार मिला, लेकिन क्रिकेट को करियर बनाने की उनकी जिद को लेकर शुरुआती दौर में पिता ज्यादा चिंतित रहते थे। बाद में परिवार ने उनके जुनून का साथ दिया और फिर आगे चलकर यही सहयोग उनके क्रिकेट सफर में एक महत्वपूर्ण सहयोगी बना।
प्रिंस यादव की शिक्षा (Prince Yadav Education)
प्रिंस ने अपनी प्रारंभिक और माध्यमिक स्कूलिंग CBSC बोर्ड से पूरी की है। उन्होंने अपनी शिक्षा के साथ साथ अपने क्रिकेट करियर को भी साथ मे लिया। एक तरफ शिक्षा तो दूसरी तरफ क्रिकेट उनका आकर्षण था। प्रिंस इन दोनों में बैलेंस बना कर चले और इसमे वह सफल भी रहे।
प्रिंस यादव की उम्र कितनी है? | Prince Yadav Age
प्रिंस यादव हर साल 12 दिसंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते है और 2026 में उनकी आयु 24 वर्ष है। 5 फीट 7 इंच कद (लंबाई) का यह तूफानी गेंदबाज अभी तक दिल्ली घरेलू क्रिकेट,आईपीएल और टीम इंडिया तक अपने शानदार प्रदर्शनों को प्रदर्शित कर चुका है।
प्रिंस यादव के कोच (Prince Yadav Coach)
क्रिकेटर प्रिंस यादव के मुख्य कोच अमित वशिष्ठ का उनके क्रिकेट करियर को एक सही रूप देने और गढ़ने में काफी उपयोगी रोल रहा है।उन्होंने सर्वप्रथम प्रिंस के टेनिस-बॉल खेल को लेदर-बॉल क्रिकेट में बदला और फिर उन्हें नजफगढ़ की स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब एकेडमी से जुड़ने का मौका दिया।
यहाँ अमित वशिष्ठ ने उनकी स्विग गेंदबाजी की तकनीक को बारीकी से निखारा और जबकि पूर्व भारत U-19 के तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान ने उनकी फिटनेस पर काम किया।
ये भी पढ़ें-
प्रिंस यादव का क्रिकेट करियर: DPL, IPL आकड़ें, विवाद, कुल विकेट और अंतरराष्ट्रीय करियर
नितीश कुमार रेड्डी की जीवनी: उम्र, बल्लेबाजी शैली, पसंदीदा शॉट और टीम इंडिया का सफर
महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड: करियर, हेलिकॉप्टर शॉट, स्टंपिंग और विकेटकीपिंग शैली
राहुल द्रविड़ के सबसे बड़े रिकॉर्ड: जानिए उनके 15 दिलचस्प आंकड़े और कीर्तिमान
प्रिंस यादव ने क्रिकेट की शुरुआत कब और कैसे की? (Prince Yadav Cricket Journey)
प्रिंस यादव का क्रिकेट सफर की शुरुआत टेनिस बॉल से गांव के स्थानीय मैदानों में हुई। करीब 4 साल तक उन्होंने स्थानीय मैदानों पर टेनिस-बॉल टूर्नामेंट खेले और इस दौर में उनकी तेज गेंदबाजी तथा यॉर्कर चर्चा का विषय बनी। कई बार उन्होंने सूरत, मुंबई और कोलकाता तक जाकर इस प्रकार के टूर्नामेंट खेले।
करीब 18 साल की उम्र में एक स्थानीय मैच के दौरान प्रिंस पर कोच अमित वशिष्ठ की पैनी नजर केंद्रित हुई। वशिष्ठ ने उन्हें नजफगढ़ स्थित स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब एकेडमी (Sporting Cricket Club) में आने के लिए कहा। और फिर यहाँ उन्होंने टेनिस बॉल क्रिकेट की जगह लेदर-बॉल क्रिकेट, की तकनीक सीखनी शुरू की। वशिष्ठ ने उन्हें लेदर-बॉल से स्विंग, सीम और यॉर्कर की सिटीक तालीम दी और प्रदीप सांगवान ने उनकी फिटनेस को मजबूत किया।
फिर इसके बाद प्रिंस ने लेदर-बॉल से अंडर-19 स्तर पर कूच बिहार ट्रॉफी और वीनू मांकड़ ट्रॉफी में प्रदर्शन किया। इसके बाद उनका सफर दिल्ली के सीनियर क्रिकेट की ओर बढ़ा और 2024 में उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया। आगे चलकर उन्हें दिल्ली प्रीमियर लीग और घरेलू व्हाइट बॉल क्रिकेट में प्रदर्शन करने का मौका मिला।
प्रिंस यादव का घरेलू क्रिकेट सफर कब शुरू हुआ | Prince Yadav Domestic Cricket journey
टेनिस बॉल से शुरू हुआ प्रिंस का क्रिकेट सफर लेदर बॉल के साथ घरेलू क्रिकेट तक पहुंचा। करीब 17–18 साल की उम्र में लेदर बॉल क्रिकेट अपनाने के बाद, उन्हें दिल्ली क्रिकेट में एक अलग पहचान मिली और फिर जनवरी 2024 में 27 साल की उम्र में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया।
प्रिंस के घरेलू डेब्यू पर एक नजर:
प्रिंस यादव ने 12 जनवरी 2024 को 27 साल की उम्र में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ दिल्ली के लिए अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू किया या। फिर इसके बाद इसी साल नवंबर में उत्तरप्रदेश के विरुद्ध घरेलू टी20 में और फिर दिसंबर 2024 में List A क्रिकेट में बंगाल के खिलाफ डेब्यू मैच खेला था।
2024-25 सीजन में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी दोनों में दिल्ली के लिए 11-11 विकेट लेकर घरेलू क्रिकेट में सनसनी मचा दी और फिर यही से उनकी क्रिकेट जर्नी ने अपना रंग बदला।
प्रिंस यादव का DPL प्रदर्शन कैसा रहा? (DPL Performance)
प्रिंस के क्रिकेट करियर में Delhi Premier League 2024 एक उपयोगी सिरप सिद्ध हुई। उन्होंने पुरानी दिल्ली 6 के लिए खेलते हुए 10 मैचों में 13 विकेट हासिल किए और टूर्नामेंट के पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।
DPLमें उनका सबसे यादगार पल तब आया जब उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली हैट्रिक अपने नाम की। इस शानदार प्रदर्शन ने प्रिंस की तेज रफ्तार को बड़ा मंच दिलाने में अहम भूमिका निभाई। DPL के बाद उनकी पहचान में मजबूती देखने को मिली। और प्रिंस ने काफी सुर्खियां बटोरीं।
प्रिंस यादव को IPLमें पहला मौका कैसे मिला, IPL जर्नी | Prince Yadav IPL journey
टेनिस बॉल से शुरू हुआ सफर जब IPL के बड़े मंच तक पहुंचा, तो प्रिंस की मेहनत को नई पहचान मिली। DPL और घरेलू क्रिकेट में शानदार मेहनत के बाद करीब 23 साल की उम्र में Lucknow Super Giants (LSG) ने IPL 2025 में उन्हें पहला ब्रेकथ्रू दिया। इस मंच पर उन्हें देश और दुनिया के बड़े बल्लेबाजों के सामने अपनी रफ्तार को पेस करने का मौका मिला।
प्रिंस यादव का IPL डेब्यू कब और किस टीम के खिलाफ हुआ? | Prince Yadav IPL Debut
प्रिंस यादव ने 24 मार्च 2025 को 23 साल की उम्र में LSG की ओर से Delhi Capitals के खिलाफ अपना IPL डेब्यू किया। विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने पूरे 4 ओवर गेंदबाजी की और 47 रन दिए, लेकिन कोई विकेट नहीं मिला। उनका इकॉनमी रेट 11.75 रहा बल्लेबाजी में उन्हें मौका नहीं मिला। और फिर DC ने यह रोमांचक मुकाबला 1 विकेट से जीता।
आईपीएल (IPL) में प्रिंस यादव का पहला शिकार कौन था?
प्रिंस यादव का IPL में पहला विकेट ट्रैविस हेड का था। जिसे उन्होंने क्लीन बोल्ड कर सब का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। इस मैच में उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी में 29 रन के साथ हेड का बेशकीमती विकेट लिया और हेनरिक क्लासेन रन आउट करके पेवलियन की ओर रुख्सत किया था।
जो रूट की जीवनीं 2026: जानिए जो रूट कौन हैं, परिवार, करियर, रिकॉर्ड, पत्नी, नेट वर्थ और रोचक तथ्य
प्रिंस यादव का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सफर | International Cricket Journey
घरेलू क्रिकेट और IPL में अपनी तेज रफ्तार को एक सही दिशा देने के बाद प्रिंस ने 2026 में 24 साल की उम्र में टीम इंडिया की ब्लू जर्सी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा।
प्रिंस ने 17 जून 2026 को अफगानिस्तान के खिलाफ ODI डेब्यू किया और अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैच में 2 विकेट हासिल किए। इसके बाद 28 जून 2026 को आयरलैंड के खिलाफ T20I डेब्यू में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। इस तरह प्रिंस ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत प्रभावशाली गेंदबाजी प्रदर्शन के साथ की।
प्रिंस यादव के आकड़ों की विस्तृत जानकारी
प्रिंस यादव की गेंदबाजी शैली कैसी है? | Prince Yadav Bowling Style
प्रिंस यादव दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, इनकी गेंदबाजी में रफ्तार, सटीक लाइन-लेंथ और यॉर्कर प्रमुख हथियार हैं। प्रिंस स्टंप्स को निशाना बनाकर बल्लेबाजों को लगातार दबाव में रखने की कोशिश करते हैं। उनकी गेंदबाजी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह गति के साथ गेंद को सही जगह पर रखने पर फॉक्स करते है जिससे वह ज्यादातर मौकों पर विकेट हासिल करने में सफल रहते है।
प्रिंस यादव की गेंदबाजी की सबसे बड़ी ताकत (Prince Yadav Bowling Strength)
प्रिंस यादव की गेंदबाजी की सबसे बड़ी ताकत तेज गति के साथ सटीक यॉर्कर डालने की क्षमता मानी जाती है। वह बल्लेबाज को सिर्फ रफ्तार से परेशान करने के बजाय सही लाइन-लेंथ पर गेंद रखकर दबाव बनाते हैं। खासकर स्टंप्स को निशाना बनाने और आखिरी ओवरों में यॉर्कर का इस्तेमाल करने की उनकी क्षमता उन्हें प्रभावी तेज गेंदबाज बनाती है।
प्रिंस यादव की गेंदबाजी स्पीड (Prince Yadav Bowling Speed)
प्रिंस यादव की गेंदबाजी की स्पीड तकरीबन 135–145 किमी/घंटा के आसपास रहती है। IPL 2026 में विराट कोहली को बोल्ड करने वाली उनकी एक गेंद 140.4 किमी/घंटा की रफ्तार से आई थी, जबकि उसी मुकाबले में उनकी एक इनस्विंगर गेंद 140.8 किमी/घंटा की रही थी।प्रिंस की असली ताकत स्पीड के साथ, सटीक लाइन-लेंथ, सीम मूवमेंट और स्टंप्स पर लगातार हमला करना रही है।
प्रिंस यादव का विवाद क्या था?
प्रिंस यादव का उम्र को लेकर क्या विवाद था? 2019 में उम्र में हेराफेरी (Age Fraud) के विवाद में प्रिंस पूरी तरह से फंस गए थे। BCCI की जाँच में उनके जन्म प्रमाणपत्र और CBSE रिकॉर्ड में अलग-अलग जन्मतिथियां मिलीं। इसके बाद BCCI ने उन्हें दो घरेलू सीजन (2020-21 और 2021-22) के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। प्रतिबंध पूरा होने के बाद उन्होंने सीनियर क्रिकेट में वापसी कर अपने करियर को फिर से आगे बढ़ाया।
प्रिंस यादव के आदर्श खिलाड़ी | Prince Yadav Ideal Player
बचपन में प्रिंस यादव के पसंदीदा गेंदबाज ब्रेट ली थे, लेकिन वक्त के साथ आगे चलकर डेल स्टेन उनके आदर्श बने। स्टेन की तेज रफ्तार और आक्रामक गेंदबाजी ने प्रिंस की तेज गेंदबाजी के प्रति सोच को काफी प्रभावित किया। डेन स्टेन की आक्रामक शैली और तेज गति से प्रभावित होकर प्रिंस ने अपनी गेंदबाजी में भी उसी तरह की ऊर्जा और आत्मविश्वास विकसित करने की कोशिश की है।
प्रिंस यादव का निजी जीवन (Prince Yadav Personal Life)
मैदान के बाहर प्रिंस यादव का जीवन काफी सादगी भरा रहा है। दिल्ली के ग्रामीण माहौल से आने वाले प्रिंस आज भी अपने गांव और पुराने दोस्तों से जुड़े रहना पसंद करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि आज भी प्रिंस फुर्सत में अपने दोस्तों के साथ टेनिस-बॉल क्रिकेट खेलते हैं और परिवार के साथ खेती से जुड़े कामों में भी दिलचस्पी रखते हैं।
प्रिंस यादव की नेटवर्थ (Prince Yadav Net Worth)
प्रिंस यादव की सटीक नेटवर्थ की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं है। हालांकि, IPL से उनकी ज्ञात कमाई के आधार पर उनकी आर्थिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्हें IPL 2025 और 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ₹30 लाख प्रति सीजन के कॉन्ट्रैक्ट पर रखा। इस तरह दो सीजन की ज्ञात IPL फीस ₹60 लाख है। घरेलू क्रिकेट और अन्य आय को जोड़ने पर उनकी वास्तविक कुल संपत्ति इससे अधिक हो सकती है।
प्रिंस यादव की प्रमुख उपलब्धियां (Prince Yadav Achievements)
- घरेलू क्रिकेट में शुरुआत: प्रिंस यादव ने टेनिस-बॉल क्रिकेट से शुरुआत करने के बाद 2024 में दिल्ली के लिए फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में कदम रखा।
- सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन: 2024-25 सीजन में उन्होंने 11 विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी की क्षमता साबित की।
- IPL में जगह: उनके घरेलू प्रदर्शन के बाद Lucknow Super Giants ने उन्हें IPL 2025 के लिए चुना और उन्होंने उसी सीजन IPL डेब्यू किया।
- IPL 2026 में बड़ा प्रदर्शन: 2026 में प्रिंस ने 14 मैचों में 16 विकेट लिए और LSG के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।
- विराट कोहली का महत्वपूर्ण विकेट: IPL 2026 में Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ उन्होंने विराट कोहली को बोल्ड किया और उसी मैच में 3/33 का शानदार स्पेल किया।
- भारत के लिए ODI डेब्यू: 17 जून 2026 को अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने अपना ODI डेब्यू किया। डेब्यू मैच में उन्होंने 2/56 के आंकड़े दर्ज किए।
- भारत के लिए T20I डेब्यू: 28 जून 2026 को आयरलैंड के खिलाफ T20I डेब्यू करते हुए उन्होंने 3/22 की शानदार गेंदबाजी की।
- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहचान: 2026 में ODI और T20I दोनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके करियर की अब तक की बड़ी उपलब्धियों में शामिल है।
- Delhi Premier League 2024: प्रिंस ने 10 मैचों में 13 विकेट लेकर अपनी तेज गेंदबाजी से पहचान बनाई।
- विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26: उन्होंने 8 मैचों में 18 विकेट लिए और दिल्ली के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।
प्रिंस यादव के रोचक तथ्य (Interesting Facts About Prince Yadav)
- टेनिस बॉल से शुरुआत: प्रिंस ने क्रिकेट की शुरुआत टेनिस बॉल से की और बाद में दिल्ली के घरेलू क्रिकेट में अपनी जगह बनाई।
- आदर्श खिलाड़ी: प्रिंस के बचपन के पसंदीदा गेंदबाज ब्रेट ली थे, लेकिन आगे चलकर डेल स्टेन उनके आदर्श खिलाड़ी गए।
- IPL का पहला विकेट: प्रिंस ने IPL में अपना पहला विकेट ट्रेविस हेड का लिया। उन्होंने हेड को बोल्ड करके अपने IPL करियर की शुरुआत यादगार बनाई।
- T20I का पहला विकेट: भारत के लिए T20I डेब्यू में प्रिंस ने हैरी टेक्टर को आउट किया। इस मैच में उन्होंने कुल 3 विकेट हासिल किए।
- ODI का पहला विकेट: अफगानिस्तान के खिलाफ ODI डेब्यू में उनका पहला विकेट नांगेलिया खरोटी का रहा। इस मैच में उन्होंने कुल 2 विकेट लिए।
- तेज गेंदबाजी उनकी पहचान: वह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और अपनी गति, अतिरिक्त उछाल तथा स्टंप्स पर आक्रमण करने के लिए जाने जाते हैं।
- DPL में शानदार प्रदर्शन: दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 में उन्होंने 10 पारियों में 13 विकेट हासिल किए।
- IPL में ₹30 लाख से शुरुआत: Lucknow Super Giants ने उन्हें IPL 2025 की नीलामी में ₹30 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था।
- IPL 2026 में बड़ा सुधार: 2026 में प्रिंस ने LSG के लिए 14 मैचों में 16 विकेट लिए और टीम के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।
- विराट कोहली का महत्वपूर्ण विकेट: IPL 2026 में RCB के खिलाफ उन्होंने एक शानदार गेंद पर विराट कोहली को बोल्ड किया और उस मैच में 3/33 का प्रदर्शन किया।
- भारत के लिए ODI डेब्यू: 17 जून 2026 को अफगानिस्तान के खिलाफ ODI डेब्यू करते हुए उन्होंने 2/56 के आंकड़े दर्ज किए।
- T20I डेब्यू भी प्रभावशाली रहा: 28 जून 2026 को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले T20I में उन्होंने 3/22 लिए।
- दोनों सफेद गेंद प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व: 2026 में वह भारत के लिए ODI और T20I दोनों खेल चुके हैं।
- घरेलू क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में डेब्यू: दिल्ली के लिए First-Class, List-A और T20- तीनों प्रारूपों में डेब्यू किया।
प्रिंस यादव से जुड़े सवाल-जवाब (FAQs)
Q. प्रिंस यादव कौन हैं और किस वजह से चर्चा में आए?
Ans. प्रिंस यादव भारत के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट और IPL में अपने प्रदर्शन से पहचान बनाई।
Q. प्रिंस यादव का जन्म कब और कहां हुआ था?
Ans. प्रिंस का जन्म 12 दिसंबर 2001 को हुआ था। दिल्ली में
Q. प्रिंस यादव ने क्रिकेट खेलना कब शुरू किया?
Ans. उन्होंने क्रिकेट की शुरुआत टेनिस बॉल से की और बाद में लेदर-बॉल क्रिकेट तथा प्रतिस्पर्धी घरेलू क्रिकेट की ओर बढ़े।
Q. प्रिंस यादव का घरेलू क्रिकेट डेब्यू कब हुआ?
Ans. उन्होंने 2024 में दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट में कदम रखा और First-Class, List-A तथा T20 क्रिकेट में खेला।
Q. प्रिंस यादव का DPL में प्रदर्शन कैसा रहा?
Ans. Delhi Premier League 2024 में उन्होंने 10 मैचों में 13 विकेट हासिल किए, जिससे उनकी पहचान एक उभरते तेज गेंदबाज के रूप में मजबूत हुई।
Q. प्रिंस यादव IPL में किस टीम से खेलते हैं?
Ans. उन्होनें Lucknow Super Giants (LSG) के लिए IPL खेलते हैं।
Q. प्रिंस यादव का IPL डेब्यू कब हुआ?
Ans. उन्होंने 24 मार्च 2025 को Delhi Capitals के खिलाफ अपना IPL डेब्यू किया।
Q. IPL में प्रिंस यादव का पहला विकेट किस बल्लेबाज का था?
Ans. उनका पहला IPL विकेट ट्रेविस हेड का था, जिन्हें उन्होंने 2025 में बोल्ड किया था।
Q. IPL 2026 में प्रिंस यादव ने कितने विकेट लिए?
Ans. IPL 2026 में उन्होंने 14 मैचों में 16 विकेट हासिल किए।
Q. क्या प्रिंस यादव ने विराट कोहली को आउट किया है?
Ans. हां, IPL 2026 में उन्होंने विराट कोहली को बोल्ड किया था।
Q. प्रिंस यादव ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कब किया?
Ans. हाँ, उन्होनें भारत के लिए ODI और T20I क्रिकेट में डेब्यू किया।
Q. प्रिंस का पहला ODI विकेट किसका था?
Ans. उनका पहला आधिकारिक ODI विकेट नांगेलिया खरोटी का था।
Q. प्रिंस यादव का पहला T20I विकेट किसका था?
Ans. उनके T20I डेब्यू में पहला विकेट हैरी टेक्टर का था।
Q. प्रिंस यादव किस तरह के गेंदबाज हैं?
Ans. वह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो गति, उछाल और आक्रामक लाइन-लेंथ के लिए पहचाने जाते हैं।
Q. प्रिंस के क्रिकेट करियर की सबसे खास बात क्या है?
Ans. उनका सफर टेनिस बॉल क्रिकेट से शुरू होकर घरेलू क्रिकेट, DPL, IPL और भारतीय टीम तक पहुंचा है, जो उनके करियर की खास कहानी है।
निष्कर्ष (Conclusion)
प्रिंस यादव की जीवनी (Prince Yadav Biography In Hindi) टेनिस बॉल से शुरू हुए उस रोचक सफर की कहानी है, जिसमें एक साधारण लड़का अपनी मेहनत, संघर्ष और रफ्तार के दम पर घरेलू क्रिकेट से IPL और फिर टीम इंडिया तक का सफर पूरा कर पाया। प्रिंस यादव की कहानी यह बताती है कि लगातार मेहनत और सही अवसर के साथ एक साधारण शुरुआत भी बड़े क्रिकेट मंच तक पहुंच सकती है।


