अभिषेक शर्मा की जीवनीं: जानिए उनकी खेल शैली का रौद्र रूप रन, रिकॉर्ड और आकड़ों के साथ

अभिषेक शर्मा जीवनी
अभिषेक शर्मा जीवनी

अभिषेक शर्मा की जीवनी (Abhishek Sharma ) एक ऐसे युवा क्रिकेटर की कहानी है, जिसने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी, शानदार टाइमिंग और बड़े शॉट्स के दम पर भारतीय क्रिकेट में बड़ी तेजी से अपनी खास पहचान बनाई। उनकी कई पारियों में उनकी आक्रामकता का रौद्र रूप देखने को मिलता है।  इस लेख में हम अभिषेक शर्मा की जीवनी, उनके परिवार, करियर, उम्र, बल्लेबाजी शैली, आईपीएल आकड़ें, कोच, विकेट, T20I और IPL रिकॉर्ड, उपलब्धियों और निजी जीवन से जुड़ी खास बातें जानेंगे।

Table of Contents

Table of Contents

अभिषेक शर्मा का जीवन परिचय | Abhishek Sharma Biography In Hindi 

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की  क्रिकेट कहानी किसी बड़े मंच से नहीं, बल्कि अमृतसर की गलियों और लोकल क्रिकेट मैदानों से शुरू हुई। 4 सितंबर 2000 को अमृतसर, पंजाब में जन्मे अभिषेक शर्मा का बचपन ऐसे परिवार में बीता, जहां क्रिकेट परिवार की परंपरा और विरासत में थी। उनके पिता राज कुमार शर्मा क्रिकेट कोचिंग से भी जुड़े हुए है और अपने पास्ट में क्रिकेट खेल चुके है।

अभिषेक को अमृतसर में कम उम्र से ही क्रिकेट के बैसिक चेप्टरों का ज्ञान अपने पिता से मिला। इसके बाद उन्होंने अमनदीप क्रिकेट एकेडमी में अपनी बल्लेबाजी को निखारा। पंजाब के जूनियर कोच अरुण बेदी ने अंडर-14 कैंप के दौरान अभिषेक की प्रतिभा को देखा। 

सिर्फ 9 साल की उम्र में अपने शुरुआती क्रिकेट करियर का पहला शतक लगाने के बाद अभिषेक अपने बचपन को धीरे धीरे पीछे छोड़ते हुए उम्रदराज खिलाड़ियों और पंजाब के क्रिकेट से जुड़े और लोगों की नजर में आकर्षक का केंद्र बने। 

अभिषेक शर्मा बॉयोडाटा | Abhishek Sharma Biodata 

पूरा नाम अभिषेक शर्मा 
जन्मतिथि 4 सितंबर 2000
जन्म स्थान अमृतसर, पंजाब, भारत
उम्र 26 साल 
पिता राज कुमार शर्मा
माता मंजू शर्मा 
कद/लंबाई लगभग 5 फीट 7 इंच
भूमिका बाएं हाथ के बल्लेबाज
बल्लेबाजी शैली बाएं हाथ से 
गेंदबाजी शैली ऑर्थोडॉक्स स्पिन 
जर्सी नंबर 4 
घरेलू टीम पंजाब 
IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद
कोच राज कुमार शर्मा (पिता)
अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (T20I) 6 जुलाई 2024 
Test डेब्यू No 
ODI डेब्यू No 
सर्वोच्च स्कोर 135 रन 
IPL सर्वोच्च स्कोर 141 

अभिषेक शर्मा कौन हैं? | Who is Abhishek Sharma? 

अभिषेक शर्मा भारतीय क्रिकेट के युवा और आक्रामक बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं, जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और बड़े शॉट्स के लिए पहचाने जाते हैं। इनकी बेखौफ और तूफानी बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रशंसकों को काफी रोमांचित करती है। अभिषेक शर्मा घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हैं। 

अभिषेक शर्मा की आयु कितनी है? |  Abhishek Sharma Age 

4 सितंबर 2000 को जन्मे अभिषेक शर्मा अभी 26 वर्ष के हो चुके हैं। इस उम्र तक वह अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य, आईपीएल के एक चर्चित बल्लेबाज और भारतीय टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के विस्फोटक ओपनर के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। 

अभिषेक शर्मा का परिवार | Family

अभिषेक का परिवार अमृतसर, पंजाब के एक मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखता है। उनके पिता राज कुमार शर्मा खुद एक क्रिकेटर और कोच रहें है  उनकी मां मंजू शर्मा है जो परिवार में एक गृहिणी के रूप में नजर आती हैं। अभिषेक की दो बड़ी बहनें, कोमल और सानिया शर्मा भी परिवार से जुड़े हुए है। क्रिकेट अभिषेक के परिवार का सिर्फ शौक नहीं, बल्कि विरासत और परम्परा का एक अहम हिस्सा भी रहा है। पिता के क्रिकेट से जुड़े होने के कारण उन्हें बचपन से ही खेल का माहौल और फिर सहयोग मिला। 

अभिषेक शर्मा के कोच | Coach

अभिषेक शर्मा के क्रिकेट सफर की पहली मजबूत नींव उनके पिता और शुरुआती कोच राज कुमार शर्मा ने रखी। बचपन से ही क्रिकेट के माहौल में पले अभिषेक ने अपने पिता की देखरेख में खेल की बारीकियां सीखींऔर फिर कोच अरुण बेदी से उन्होंने प्रशिक्षण लिया। आगे चलकर युवराज सिंह उनके मार्गदर्शक बने और उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को और निखारने में अहम भूमिका निभाई। उनके करियर को एक सही दिशा देने में उनके पिता की शुरुआती कोचिंग और युवराज की मेंटरशिप का खास योगदान रहा है। 

नितीश कुमार रेड्डी: क्रिकेट करियर, IPL आकड़ें, रन, रिकॉर्ड और Best IPL Innings

नमन धीर की जीवनी: 24 की उम्र में एक मौका, IPL डेब्यू और अब टीम इंडिया का सफर

अभिषेक शर्मा ने क्रिकेट खेलना कब और कैसे शुरू किया? | Abhishek Sharma Cricket Journey 

अभिषेक शर्मा ने बचपन में ही अपने पिता के व्यवसाय को चुन कर उसमे गहरी रुचि ली, पिता अपने दौर में खुद एक क्रिकेटर रह चुके थे इसलिए इस व्यवसाय को ग्रहण करने में उन्हें कोई ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। बचपन मे पिता को देखकर क्रिकेट उनका आकर्षण का केंद बना। 

अभिषेक का अंडर-14 का दोस्ताना सफर: 

अपने प्रारंभिक दौर में अभिषेक बल्लेबाजी के साथ साथ गेंदबाजी में भी काफी दिलचस्पी रखते थे। अंडर-12 स्तर के टूर्नामेंट में सफल प्रदर्शन के बाद उन्होंने पंजाब की आयु-वर्ग क्रिकेट में कदम रखा। अंडर-14 के मंच पर शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करने के दौरान उनकी दोस्ती हुई। दोस्ती ने जरा जरा करके काफी गहन और मजबूत रूप लिया और आगे चलकर यह दोस्ताना भारतीय क्रिकेट टीम तक पहुंचा। 

अभिषेक शर्मा के क्रिकेट करियर में कोचों की भूमिका: 

अंडर-14  दौर में अभिषेक ने बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित किया। 2013 के ध्रुव पांडोव ट्रॉफी के फाइनल में उन्होंने 41 रन बनाने के साथ 5 विकेट लेकर पंजाब को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। 

ध्रुव पांडोव ट्रॉफी के दौरान ही कोच अरुण बेदी की नजर अभिषेक पर अटकी उस समय अभिषेक कप्तान और गिल उप-कप्तान थे। और यही पर कोच डी.पी. आज़ाद जो कपिल देव को भी ट्रेडिंग दे चुके है उन्होंने इन दोनों में भविष्य की काफी संभावना देखी। यहीं से अभिषेक के क्रिकेट करियर को नई दिशा मिली। इसके बाद क्रिकेटर युवराज सिंह ने उन्हें मानसिक रूप से काफी सशक्त बनाया। 

अभिषेक का अंडर-16 और अंडर-19 का सफर: 

2016 में अभिषेक की प्रतिभा विजय मर्चेंट ट्रॉफी का हिस्सा बनी। अपने पहले ही अंडर-16 डेब्यू मैच में शतक लगाने के साथ अभिषेक ने पूरे टूर्नामेंट में 109+ की औसत से करीब 1200 रन बनाए और गेंदबाजी में 57 शिकार किये। सबसे ज्यादा रनों के लिए उन्होंने शीर्ष रनर का खिताब जीता। इस विशेष प्रदर्शन ने उनके शुरुआती क्रिकेट करियर को गजब का आकर्षण दिया। 

उनके इस शानदार, अविश्वसनीय और सर्वगुण सम्पन्न परफॉर्मेंस के लिए अभिषेक शर्मा को 2017 में BCCI के ‘नमन’ वार्षिक पुरस्कार समारोह में राज सिंह डूंगरपुर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

अभिषेक का युवा क्रिकेट कई उम्मीदें लेकर बड़ी तेजी से आगे बढ़ा 2016 में उन्होंने पंजाब की अंडर-19 टीम के लिए वीनू मांकड़ ट्रॉफी में डेब्यू किया। इस मंच पर भी शतक के साथ शुरुआत हुई इसी दौर में उन्हें भारत की अंडर-19 टीम की कप्तानी मिली और 2016 अंडर-19 एशिया कप में भी वह सफल रहे और फिर कप जिताया। 2018 अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे।

घरेलू क्रिकेट करियर और डेब्यू | Domestic Cricket Career Or Debut 

अभिषेक शर्मा का घरेलू क्रिकेट करियर और डेब्यू: जूनियर स्तर पर लगातार सफल और शानदार प्रदर्शन देने के बाद अभिषेक ने 25 फरवरी 2017 को पंजाब के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में अपना लिस्ट-A डेब्यू करते हुए सीनियर घरेलू क्रिकेट में पहला कदम रखा। 

लिस्ट-ए डेब्यू: 25 फरवरी 2017 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में विदर्भ के खिलाफ अभिषेक ने पंजाब के लिए डेब्यू किया। उन्होंने 37 गेंदों में 46 रन बनाए और गेंदबाजी में 10 ओवर में 51 रन देकर 2 विकेट लिए। पंजाब ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीता।

फर्स्ट-क्लास डेब्यू: 6 अक्टूबर 2017 को धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में उनका फर्स्ट-क्लास डेब्यू हुआ। इस मैच में उन्होंने 186 गेंदों पर 94 रन की शानदार पारी खेली और गेंदबाजी में 27 ओवर में 138 रन देकर 1 विकेट लिया। 

एज-ग्रुप और घरेलू क्रिकेट के कई चर्चित और अविश्वसनीय प्रदर्शनों ने उन्हें बड़े क्रिकेट मंचों की तरफ बड़ी तेजी से उनका मार्ग प्रशस्त किया। 

अभिषेक शर्मा का आईपीएल करियर | Abhishek Sharma’s IPL Career 

एज-ग्रुप मैचों और घरेलू क्रिकेट के कई चर्चित और धमाकेदार प्रदर्शनों के बाद अभिषेक ने महज 17 साल की उम्र में IPL क्रिकेट की चकाचौंध भरी दुनिया मे कदम रखा। और फिर इस मंच से वो काफी चर्चित युवा खिलाड़ी बनकर सामने आए। 

अभिषेक शर्मा का IPL डेब्यू कब हुआ: 

12 मई 2018 को महज 17 साल की उम्र में अभिषेक शर्मा ने दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ IPL डेब्यू किया। नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने आते ही आक्रामक अंदाज दिखाया। और चौके के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की। 

अपने इस डेब्यू मैच में उन्होंने 242+ की स्ट्राइक रेट को छुआ और 19 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 46 रन बनाए और नाबाद रहे। 

अभिषेक शर्मा का पहला IPL शतक कब आया | Abhishek Sharma First IPL Century

करीब 7 साल के लंबे इंतजार के बाद अभिषेक शर्मा के बल्ले ने पहली बार 12 अप्रैल 2025 को पंजाब किंग्स के खिलाफ शतकीय रूप धारण किया किया। उन्होंने अपना यह शतक 255+ की तूफानी स्ट्राइक रेट से सिर्फ 40 गेंदों में पूरा किया। इस पारी में उन्होंने कुल 141 रन बनाए  जिसमें 14 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे।

अभिषेक की इस पारी की बदौलत SRH ने 245 का पहाड़िय लक्ष्य को सिर्फ 18वें ओवर में हासिल किया और SRH 8 विकेट से विजय रही। और फिर यह पारी अभिषेक के आईपीएल करियर की सबसे चर्चित पारी बनी। 

गली क्रिकेट से ग्लोबल स्टार तक: श्रेयस अय्यर की जीवनी, उम्र, क्रिकेट सफर, खेल शैली, उपलब्धियां और नेट वर्थ 

अभिषेक शर्मा के विस्तृत आकड़ों की जानकारी 

अभिषेक शर्मा का बेस्ट IPL सीजन कौनसा था? 

अभिषेक शर्मा के अबतक के IPL करियर का सबसे शानदार सीजन 2026 का रहा। इस सीजन उनके नाम ने खूब सुर्खियां बटोरीं। 93 बाउंड्री के साथ 15 मैचों में करीब 204+ की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 563 रन बनाए। उन्होंने 50 चौके और 43 छक्के लगाकर पूरे सीजन गेंदबाजों पर दबाव बनाकर रखा। इस सीजन उनका सर्वोच्च स्कोर 135 रन नाबाद रहा। इस सीजन में उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतक भी लगाए। 

अभिषेक शर्मा के IPL विकेट | Abhishek Sharma IPL wickets 

अभिषेक शर्मा ज्यादातर मौकों पर एक आक्रामक बल्लेबाज की भूमिका में मैदान पर नजर आते है। लेकिन अपने बाएं हाथ की स्पिन कला से उन्होंने आईपीएल में अब तक 11 विकेट लिए हैं। गेंदबाजी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/4 है, यह प्रदर्शन उन्होंने 2021 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1 ओवर की गेंदबाजी के दौरान किया था। 

IPL में अभिषेक शर्मा का सर्वोच्च स्कोर, रन, शतक और अर्धशतक: 

अभिषेक शर्मा का IPL में सर्वोच्च स्कोर 141 रन है जो उन्होंने 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 55 गेंदों पर बनाया था। 2026 सीजन तक अभिषेक शर्मा ने IPL में 92 मैचों की 89 पारियों में 2,379 रन बनाए हैं। उनके नाम अभी तक 2 शतक और 13 अर्धशतक हैं।

अभिषेक शर्मा आईपीएल आकड़ें | Abhishek Sharma IPL Stats 

IPL डेब्यू 12 मई 2018
पहली टीम दिल्ली डेयरडेविल्स
वर्तमान IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद 
मैच 92 
पारियां 89 
रन 2,379
सर्वोच्च स्कोर 141 
औसत 29.28 
स्ट्राइक रेट 171.27 
शतक 2 
अर्धशतक 13 
नाबाद 8 
विकेट 11 
बेस्ट गेंदबाजी 2/4 
4s 224 
6s 144

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर और डेब्यू (International Cricket Career & Debut 

23 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सफर शुरू करने वाले अभिषेक शर्मा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से कम समय में ही पहचान बना ली। IPL 2024 में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय T20I टीम में जगह मिली और उन्होंने जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ दी।

अभिषेक शर्मा का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू: 

अभिषेक ने 6 जुलाई 2024 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में T20I डेब्यू के साथ अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सफर शुरू किया। लेकिन ये उनका दुर्भाग्य रहा कि वह डेब्यू मैच में बिना खाता खोले आउट हुए, लेकिन अगले ही T20I में 7 जुलाई 2024 को 46 गेंदों पर शतक लगाकर उन्होंने शानदार अंदाज में वापसी की। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहली बड़ी पारी और पहला शतक था।

ODI डेब्यू: 

23 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले अभिषेक शर्मा ने अब तक सिर्फ T20I प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। लेकिन ODI और टेस्ट क्रिकेट में उनका अंतरराष्ट्रीय डेब्यू अभी बाकी है। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभिषेक के रन, शतक, अर्धशतक, उच्च स्कोर और विकेट: 

अभिषेक शर्मा ने अब तक 61 T20I मैचों में 1,865 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में उनके नाम 12 विकेट हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/17 है। 

अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी शैली | Abhishek Sharma batting style 

अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी में आत्मविश्वास और आक्रामकता का शानदार मिश्रण नजर आता है।  वह हर गेंद को अपनी शर्तों पर खेलने में काफी सक्षम नजर आते है। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज क्रीज पर उतरते ही गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर देते हैं। उनकी बल्लेबाजी में शानदार टाइमिंग, ताकतवर स्ट्रोक और बड़े छक्के लगाने की क्षमता की उन्हें विश्व क्रिकेट में एक खास ओपनर बनाती है। 

अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी की खासियत: 

अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत उनकी प्राकृतिक टाइमिंग, शानदार बैट स्विंग और पहली गेंद से आक्रमण करने का अनोखा आत्मविश्वास है। वह गेंदबाज की गति और लाइन को एक तय समय मे पढ़कर उसे  मैदान के अलग-अलग हिस्सों में भेजने की क्षमता रखते है। 

पावरप्ले में उनकी खेल शैली का रौद्र रूप उन्हें विश्व क्रिकेट का बेहद खतरनाक ओपनर बनाता है। वह तेज गेंदबाजों के खिलाफ पुल और फ्लिक तो वहीं स्पिनरों के खिलाफ लॉफ्टेड शॉट्स से तेजी से रन बटोरते हैं और यही उनकी खेल शैली की मुख्य विशेषता और ताकत है। 

अभिषेक शर्मा का निजी जीवन | Personal Life

अभिषेक मैदान के साथ साथ बाहर भी काफी खुशमिजाज और सादगी पसंद नजर आते हैं। उन्हें अपने दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाना काफी पसंद है। क्रिकेट उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है 

इसके अलावा उन्हें बॉलीवुड और एक्शन फिल्में देखना, पंजाबी संगीत सुनना, वीडियो गेम खेलना, यात्रा करना पसंद है।  उन्हें फैशन और स्नीकर्स का भी शौक है, साथ ही पतंग उड़ाने भी उनके शौक का एक हिस्सा रहा है। 

अभिषेक शर्मा की गर्लफ्रेंड कौन है | Girlfriend 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिषेक शर्मा का नाम फैशन उद्यमी लैला फैसल के साथ जोड़ा जाता रहा है, हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। उनकी वैवाहिक स्थिति (Marital Status)  अभी अविवाहित हैं उनकी शादी से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अभिषेक शर्मा के पसंदीदा क्रिकेटर कौन हैं? | Abhishek Sharma  Favourite Cricketer 

अभिषेक शर्मा के क्रिकेट आदर्श युवराज सिंह रहें हैं। वह ब्रायन लारा से भी प्रभावित हैं, जबकि ट्रेविस हेड को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बता चुके हैं। इन खिलाड़ियों की आक्रामक बल्लेबाजी से अभिषेक को काफी प्रभावित है।

अभिषेक शर्मा की नेटवर्थ | Net Worth

अभिषेक शर्मा की अनुमानित नेटवर्थ करीब ₹12 से ₹15 करोड़ बताई जाती है। उनकी आय का प्रमुख स्रोत IPL कॉन्ट्रैक्ट, BCCI से मिलने वाली राशि, मैच फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद से ₹14 करोड़ का IPL कॉन्ट्रैक्ट उनकी बढ़ती लोकप्रियता और क्रिकेट में बढ़ते कद को दर्शाता है। 

अभिषेक शर्मा के अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड | Abhishek Sharma International Records 

अभिषेक शर्मा का क्रिकेट करियर अभी नया है लेकिन उनके कई रिकॉर्ड और पारियां ऐसी है जिनमें उनकी आक्रामकता का रौद्र रूप नजर आता है उनके T20I रिकॉर्ड निम्न है- 

  • 30 गेंदों में T20I शतक: 17 सितंबर 2026 को अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक ने 30 गेंदों में शतक लगाया। यह भारत की ओर से T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक है। 
  • भारतीय ओपनर द्वारा सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड: उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ केवल 17 गेंदों में 50 रन पूरे किए। यह किसी भी भारतीय ओपनर द्वारा बनाई गई सबसे तेज फिफ्टी थी। 
  • T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 13 छक्कों का रिकॉर्ड: 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 13 छक्के लगाए। एक T20 अंतरराष्ट्रीय पारी में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाए गए यह सबसे ज्यादा छक्के हैं। 
  • T20I में केवल बाउंड्री से 102 का रिकॉर्ड: T20I शतक में बाउंड्री से सर्वाधिक प्रतिशत रनअफगानिस्तान के खिलाफ 108 में से 102 रन चौके-छक्कों से आए। जो T20I शतक में एक रिकॉर्ड आंकड़ा है।
  • 14 गेंदों में अर्धशतक: 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक ने 14 गेंदों में अर्धशतक बनाया। यह भारत के लिए T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है।
  • एक कैलेंडर वर्ष में 100 T20 अंतरराष्ट्रीय छक्के: 2025 में अभिषेक ने एक ही कैलेंडर वर्ष में 100 छक्के लगाए। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय बल्लेबाज बने।
  • एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन: एशिया कप 2025 में अभिषेक ने 314 रन बनाए। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
  • T20I में पहला शतक: 2 फरवरी 2025 से पहले उनका पहला T20I शतक 7 जुलाई 2024 को जिम्बाब्वे के खिलाफ आया था। उन्होंने 46 गेंदों में 100 रन बनाए। 
  • T20I में पावरप्ले के दौरान 76 रन का रिकॉर्ड: अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक ने पहले 6 ओवरों में 22 गेंदों पर 76 रन बनाए। यह पुरुष T20I में पहले छह ओवरों में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड है। 
  • भारत के लिए T20I में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर: इंग्लैंड के खिलाफ 2 फरवरी 2025 को उन्होंने 54 गेंदों पर 135 रन बनाए। यह उस समय T20I में किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बना।
  • एक कैलेंडर वर्ष में 100 T20I छक्कों का रिकॉर्ड: अभिषेक ने 2025 में एक कैलेंडर वर्ष में 100 T20I छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय बने। 
  • ICC T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1: वह T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल करने वाले भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हुए। 
  • T20I इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड: उनका 30 गेंदों का शतक T20I क्रिकेट में कुल मिलाकर तीसरा सबसे तेज शतक है। 
  • T20I में 1000 रन का सबसे तेज भारतीय रिकॉर्ड: ICC के रिकॉर्ड सेक्शन में अभिषेक का नाम T20I में 1000 रन तक पहुँचने वाले सबसे तेज खिलाड़ियों की सूची में दर्ज है।

अभिषेक शर्मा के IPL रिकॉर्ड | Abhishek Sharma IPL Records 

  • सबसे बड़ी व्यक्तिगत भारतीय पारी: 12 अप्रैल 2025 को पंजाब किंग्स के खिलाफ अभिषेक ने 55 गेंदों में 141 रन बनाए। यह IPL में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी थी। 
  • IPL में छठा सबसे तेज शतक: अभिषेक ने 40 गेंदों में अपना IPL शतक पूरा किया। यह IPL में उस समय छठा सबसे तेज शतक था।
  • IPL इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर: उनके द्वारा खेली गई 141 रन की पारी IPL इतिहास में उस समय तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर थी। उनसे आगे क्रिस गेल (175*) और ब्रेंडन मैकुलम (158*) थे। 
  • सफल रन चेज में IPL का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर: पंजाब किंग्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक ने 141 रन बनाए। यह उस वक्त रन चेज करते हुए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर था। 
  • एक IPL पारी में 10 छक्के दो बार का रिकॉर्ड: अभिषेक ने 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 141 रन की पारी में 10 छक्के और 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 135* रन की पारी में भी 10 छक्के लगाए। 

अभिषेक शर्मा से जुड़े रोचक तथ्य | Interesting Facts

  • अंडर-19 विश्व कप विजेता:  अभिषेक 2018 में भारत की अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे। 
  • कम उम्र में IPL डेब्यू:  अभिषेक ने सिर्फ 17 साल की उम्र में 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए IPL डेब्यू किया था। 
  • भारत के लिए T20I डेब्यू:  उनका अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुआ। 
  • तेज शतक:  2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में T20I शतक लगाया, जो भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज T20I शतक है। 
  • 14 गेंदों में अर्धशतक: 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने केवल 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया, जो भारत के लिए दूसरा सबसे तेज T20I अर्धशतक है। 
  • 135 रन की ऐतिहासिक पारी:  2025 में इंग्लैंड के खिलाफ उनके 135 रन T20I में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बना। 
  • एक कैलेंडर वर्ष में 100 T20I छक्के:  2025 में वह एक कैलेंडर वर्ष में 100 T20I छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने। 
  • IPL में 141 रन की तूफानी पारी: 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 55 गेंदों में 141 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 10 छक्के शामिल थे। 
  • रिकॉर्ड शतक में 11 छक्के: 2 026 में अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में 108 रन की पारी के दौरान उन्होंने 11 छक्के लगाए, जो T20I में किसी भारतीय पुरुष बल्लेबाज द्वारा एक पारी में दूसरा सबसे ज्यादा छक्का है। 
  • सिर्फ बल्लेबाज ही नहीं: अभिषेक बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने के साथ धीमी बाएं हाथ की ऑर्थोडॉक्स स्पिन भी करते हैं और भारत के लिए विकेट भी ले चुके हैं। 
  • एशिया कप में शानदार प्रदर्शन:  2025 एशिया कप में उन्होंने 314 रन बनाए और उन्हें Player of the Tournament चुना गया। 
  • T20 क्रिकेट में नंबर-1 बल्लेबाज: 2025 में अभिषेक ICC T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 स्थान तक पहुंचे और यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे युवा भारतीय बने। 

अभिषेक शर्मा से जुड़े FAQs | FAQs

Q. अभिषेक शर्मा कौन हैं?

Ans. अभिषेक शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज और टी20 क्रिकेट के विश्वप्रसिद्ध ओपनर हैं।

Q. अभिषेक शर्मा की उम्र कितनी है?

Ans. अभिषेक का जन्म 4 सितंबर 2000 को हुआ था और 2026 में उनकी उम्र 26 वर्ष है।

Q. अभिषेक शर्मा घरेलू क्रिकेट में किस टीम से खेलते हैं?

Ans. वह घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Q. अभिषेक शर्मा IPL में किस टीम से खेलते हैं?

Ans. वह IPL में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से खेलते हैं।

Q. अभिषेक शर्मा ने IPL में डेब्यू कब किया था?

Ans. उन्होंने 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए IPL डेब्यू किया था।

Q. अभिषेक शर्मा की गर्लफ्रेंड कौन है?

Ans. उनका नाम लैला फैसल के साथ जोड़ा गया है, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Q. क्या अभिषेक शर्मा शादीशुदा हैं?

Ans. नहीं, उपलब्ध सार्वजनिक जानकारी के अनुसार अभीतक अभिषेक शर्मा अविवाहित हैं।

Q. क्या अभिषेक शर्मा अंडर-19 विश्व कप का हिस्सा थे?

Ans. हां, वह 2018 में भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे।

Q. अभिषेक शर्मा की सबसे बड़ी खासियत क्या है?

Ans. उनकी सबसे बड़ी खासियत है वह शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते है, और तेज गति से रन बनाना और बड़े शॉट्स के लिए जाने जाते है।

Q. अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कब किया?

Ans. उन्होंने 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए डेब्यू किया।

Q. अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी शैली कैसी है?

Ans. उनकी बल्लेबाजी आक्रामक और बेखौफ है। वह खासकर पावरप्ले में तेज रन बनाने और बड़े शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं।

Q. अभिषेक शर्मा का सबसे बड़ा T20I स्कोर कितना है?

Ans. उनका सबसे बड़ा T20I स्कोर 135 रन है, जो उन्होंने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।

Q. अभिषेक शर्मा ने T20I में सबसे तेज शतक कितनी गेंदों पर लगाया?

Ans. उन्होंने 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में T20I शतक लगाया।

Q. क्या अभिषेक शर्मा गेंदबाजी भी करते हैं?

Ans. हां, वह बाएं हाथ से धीमी ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं और जरूरत पड़ने पर टीम को अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प देते हैं।

Q. अभिषेक शर्मा के कोच कौन हैं?

Ans. उनके शुरुआती कोच उनके पिता राज कुमार शर्मा रहे हैं। उनके क्रिकेट करियर को निखारने में युवराज सिंह का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण रहा है।

Q. अभिषेक शर्मा का परिवार कितने सदस्यों का है?

Ans. उनके परिवार में उनके माता-पिता और दो बहनें हैं। उनके पिता राज कुमार शर्मा क्रिकेट से जुड़े रहे हैं।

Q. अभिषेक शर्मा की नेटवर्थ कितनी है?

Ans. उनकी वास्तविक नेटवर्थ का आधिकारिक आंकड़ा सार्वजनिक नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी संपत्ति का अनुमान अलग-अलग दिया गया है।

निष्कर्ष:

अभिषेक शर्मा की जीवनी (Abhishek Sharma Biography In Hindi) उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और बेखौफ क्रिकेट की मिसाल है। कम उम्र में ही उन्होंने घरेलू क्रिकेट से आईपीएल और फिर भारतीय टीम तक का सफर तय कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। अभी उनका करियर नया है आने वाले समय में उनसे भारतीय क्रिकेट और उनके प्रशंसकों को काफी उम्मीदें है। और अंत मे आपको अभिषेक शर्मा की यह जीवनी कैसी लगी? अपनी राय हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Image: AI-generated illustration 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top