Tilak Varma Biography In Hindi: तिलक वर्मा की जीवनीं, उम्र, परिवार, IPL जर्सी,करियर  और रिकॉर्ड (2026) 

तिलक वर्मा की जीवनी

तिलक वर्मा जीवनीं भारतीय क्रिकेट के उन युवा सितारों की कहानी है, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत, हुनर और आत्मविश्वास के दम पर घरेलू क्रिकेट से लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक का सफर तय किया और क्रिकेट जगत में अपनी एक खास पहचान बनाई। 

इस लेख में आप तिलक वर्मा की जीवनी (Tilak Varma Biography In Hindi), उनका प्रारंभिक जीवन, परिवार, शिक्षा, संघर्ष, क्रिकेट करियर, आईपीएल रिकॉर्ड, नेट वर्थ, रोचक तथ्य और उनके जीवन से जुड़ी कई और महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से जानेंगे।

TOC

Table of Contents

तिलक वर्मा का जीवन परिचय और प्रारंभिक जीवन: 

तिलक वर्मा का जन्म एक मध्यम वर्गीय तेलुगु परिवार में 8 नवंबर 2002 को कुकटपल्ली हैदराबाद, तेलंगाना में हुआ है, तिलक  बचपन से ही क्रिकेट के प्रति काफी आकर्षित रहे है, बहुत कम उम्र में उनका इस खेल से परिचय हुआ। उनके पिता नंबूरी नागराजू वर्मा उन्हें पढ़ा लिखाकर डॉक्टर बनाना चाहते थे पर तिलक के क्रिकेट प्रेम के आगे उन्हें झुकना पड़ा। 

आज तिलक वर्मा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, पर उनकी सफलता की ये कहानी इतनी भी आसान नहीं कई संघर्ष और आर्थिक कठिनाइयों को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करके उन्होंने क्रिकेट जगत में अपना नाम बनाया। तिलक वर्मा की जीवनीं उन सभी के लिए एक परेणा हैं जो उनकी तरह क्रिकेट में अपना नाम कमाना चाहते हैं।

तिलक वर्मा का बायोडाटा: 

नाम (Name)तिलक वर्मा
पेशा (Profession)क्रिकेट 
जन्म (Date Of Birth)8 नवंबर 2002
धर्म (Religion)अज्ञात 
नागरिकता (Nationality)भारतीय 
पिता  ( Father )नांबूरी नागराजू वर्मा
माता  ( Mother ) गायत्री देवी
गृह नगर (Home Town)हैदराबाद, तेलंगाना, भारत
पूरा नाम नंबूरी ठाकुर तिलक वर्मा 
बैटिंग स्टाइल (Batting Style)बाएं हाथ के बल्लेबाज 
बॉलिंग स्टाइल (Bowling Style)दाएं हाथ के ऑफ-ब्रेक 
जर्सी नंबर (Jersey Number)72 
वजन (Weight – Approx)70 kg (लगभग) 
आंखों का रंग (Eye Colour)हेज़ल 
बालों का रंग (Hair Colour)हल्का भूरा 
लम्बाई  (Hight ) 6 फिट 
आदर्श-खिलाड़ी (Ideal Play er) रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर 
घरेलू टीम (domestic)हैदराबाद 
आईपीएल ( IPL ) टीम मुंबई इंडियंस 
2026 में IPL Price  8 करोड़
निकनेम TV 

तिलक वर्मा कौन हैं?: 

बेहतरीन तकनीक, निडर बल्लेबाजी और दबाव में बड़ी पारियां खेलने की क्षमता रखने वाले बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज, तिलक वर्मा भारत के एक होनहार और उभरते हुए खिलाड़ी है। जो मैदान में स्पिन और तेज गेंदबाजों के खिलाफ बड़ी सहजता के साथ रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। 

घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में निरन्तर शानदार प्रदर्शन करने वाला यह खिलाड़ी अपनी आक्रामक और निडर बल्लेबाजी से बड़ी जल्द भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे है। आधुनिक क्रिकेट में वो भारत के सबसे भरोसेमंद युवा मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों में गिने जाते है। बेहतरीन टाइमिंग, रिवर्स स्वीप और अपनी कवर ड्राइव से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाई है।

शिक्षा और परिवार: 

क्रिसेंट मॉडल इंग्लिश स्कूल, हैदराबाद से अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने लेचप्पी जूनियर कॉलेज से 10वीं की परीक्षा पास की, बाद में उन्होंने क्रिकेट के साथ साथ ‘बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन’ (BBA) की डिग्री आंध्र विश्व विद्यालय से प्राप्त की। 

तिलक का परिवार एक मिडिल श्रेणी के अंतर्गत आता हैं परिवार में उनके पिता नंबूरी नागराजू वर्मा एक इलेक्ट्रीशियन है और माता गायत्री देवी है एक हाउसवाइफ के रूप में कार्य करती हैं। माता पिता के अलावा उनके परिवार में उनका एक भाई तरुण वर्मा भी हैं। जिनकी बैडमिंटन में काफी रुचि हैं और वो तिलक से उम्र में छोटे हैं।

तिलक वर्मा के कोच कौन हैं?: 

तिलक वर्मा की सफलता के पीछे उनके कोच सलाम बयाश का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने  क्रिकेट के साथ साथ तिलक की आर्थिक तंगी में भी उनका बहुत साथ दिया, उन्होंने तिलक की तकनीक पर  बेहतरीन काम किया और उन्हें मानसिक रूप से काफी मजबूत बनाया। 

उन्होंने छोटी उम्र से ही तिलक वर्मा को  तेज गेंदों के खिलाफ अभ्यास कराया, और  परिस्थितियों के अनुसार अपने खेल को खेलना सिखाया। तिलक वर्मा की जीवनीं में कोच सलाम बयाश का रोल काफी अहम रहा है। वो तिलक  के सबसे बड़े प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक रहे है। 

खेल शैली: 

तिलक वर्मा बाएं हाथ के शीर्ष क्रम (Top-order) और मध्यक्रम (Middle-order) के टॉप बल्लेबाज हैं। उनकी बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत उनकी तकनीक, शांत स्वभाव, सही टाइमिंग और दबाव में लम्बी पारी खेलने की क्षमता हैं। स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ तिलक का फुटवर्क काफी मजबूत माना जाता है। उनकी इस प्लेइंग स्टाइल ने उनकी क्रिकेट जर्नी को एक नई पहचान दी हैं। 

तिलक अपनी बैटिंग शैली को, मैदान में परिस्थिति के अनुसार ढालने की क्षमता रखते है। इसलिए उन्हें टी20 क्रिकेट में एंकर और फिनिशर दोनों भूमिकाओं के लिए एक उपयुक्त विकल्प माना जाता है। बल्लेबाज के अलावा तिलक एक दाएं हाथ से ऑफ-ब्रेक गेंदबाज भी हैं टीम को जरुरत पड़ने पर वो एक गेंदबाज की भूमिका में भी नजर आते हैं।

तिलक वर्मा के पसंदीदा शॉट: 

कवर ड्राइव, स्ट्रेट ड्राइव, स्क्वायर कट, रिवर्स स्वीप, पुल और फ्लिक शॉट को खेलने में उन्हें काफी महारथ हासिल है। उनके ये सभी शॉट उनकी खेल शैली को काफी मजबूत और शसक्त बनाते हैं।  रिवर्स स्वीप, कवर ड्राइव और स्विच हिट तिलक वर्मा के पसंदीदा शॉट माने जाते हैं। तिलक मैदान पर हर तरह का शॉट खेलने में पूर्ण रूप से काफी सहज नजर आते हैं। 

इसे भी पड़े- Prashant Veer Biography in Hindi: प्रशांत वीर की जीवनी, उम्र, परिवार, IPL जर्सी,नीलामी और रिकॉर्ड (2026)

इसे भी पड़े- क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले टॉप 15 खिलाड़ी, जानिये पूरी लिस्ट

शुरुआती क्रिकेट सफर: 

तिलक वर्मा का क्रिकेट सफर टेनिस की गेंद के साथ हैदराबाद की स्थानीय अकादमियों और मैदानों से शुरू हुआ। वे घंटों इन अकादमियों में अभ्यास करते थे, एक दिन अभ्यास के दौरान उन पर कोच सलाम बयाश की नजर टिकी उन्होंने लड़के की प्रतिभा को पहचाना और लेगाला क्रिकेट अकादमी, लिंगमपल्ली हैदराबाद में प्रशिक्षण देना शुरू किया। 

प्रशिक्षण के दौरान बयाश ने उनकी तकनीक, फिटनेस, और खेल शैली को काफी सशक्त और मजबूत किया। जल्द ही उनकी बल्लेबाजी में धैर्य और क्रीज पर टिकने की क्षमता विकसित होने लगी, उनकी ये शैली देखकर चयनकर्ताओं का घ्यान उनकी तरफ आकर्षित हुआ। 

इसके बाद उन्हें हैदराबाद अंडर-14, अंडर-16 और बाद में अंडर-19 टीमों में खेलने का मौका मिला। और फिर 2018 में हैदराबाद के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने पदार्पण किया। घरेलू जूनियर क्रिकेट में लगातार रन बनाने के कारण चयनकर्ताओं ने उन्हें भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा बनाया। 

तिलक ने 2020 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया, इस टूर्नामेंट में उन्होंने 6 मैचों में 86 रन के साथ 2 विकेट भी लिए। भारत इस विश्व कप में फाइनल तक पहुंचा, लेकिन बांग्लादेश से उसे हार का सामना करना पड़ा।

तिलक वर्मा का घरेलू क्रिकेट करियर: 

घरेलू जूनियर क्रिकेट में अच्छी खासी सफलता के बाद उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलने का मौका मिला। यहाँ उन्होंने लगातार कई प्रभावशाली प्रदर्शन किये और उन्हें कई बड़े खिलाड़ियों के साथ मैदान साझा करने का मौका मिला, और जहां उन्होंने अपनी प्रतिभा का एक नए अंदाज में परिचय दिया। 

प्रथम श्रेणी (First-Class) डेब्यू: 

तिलक वर्मा ने मात्र 16 साल की उम्र में 30 दिसंबर 2018 को रणजी ट्रॉफी 2018–19 में हैदराबाद की ओर से आंध्र के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया। तिलक ने अपने इस डेब्यू मैच की पहली पारी में 10 रन बनाये और दूसरी पारी में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। 

लिस्ट ए (List A) डेब्यू: 

विजय हजारे ट्रॉफी 2019–20 में हैदराबाद के लिए खेलते हुए कर्नाटक के खिलाफ 28 सितंबर 2019 को उन्होंने लिस्ट ए में डेब्यू किया। शुरुआत कुछ खास नहीं रही लेकिन बाद में वो अपनी बल्लेबाजी के दम पर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी और आकर्षित करने में सफल रहे, अपने इस डेब्यू में उन्होंने कुल 10 रन बनाए। 

टी20 (Syed Mushtaq Ali Trophy) डेब्यू: 

तिलक वर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से पुडुचेरी के खिलाफ 8 नवंबर 2019 को टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया। घरेलू टी20 क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा 2021-22 के सत्र में उन्होंने 147.26 की स्ट्राइक रेट से 7 मैचों में कुल 215 रन बनाए और हैदराबाद के लिए दूसरे सफल बल्लेबाज रहे उनके इस प्रदर्शन से फ्रेंचाइज़ि टीमें उनकी तरफ आयी।

तिलक वर्मा के घरेलू आंकड़े:(Domestic Stats) 

FCLAT20
Mat235276
Runs165221422664
10007 06 03 
5005 1418
HS121156*151
WT08 11 06

तिलक वर्मा का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर: 

अपनी परिपक्व बल्लेबाजी और दबाव में रन बनाने की क्षमता और मैदान पर उचित शॉट सलेक्शन के कारण उन्होंने बहुत कम समय में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी एक अलग पहचान बनाई। मैदान पर उनकी इस प्रतिभा को देखकर चयनकर्ताओं का ध्यान उन पर गया और तिलक जुलाई 2023 में पहली बार भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे। 

टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) डेब्यू: 

3 अगस्त 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ तिलक वर्मा ने ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, तारौबा में अपना पहला T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। अपने इस डेब्यू मैच में उन्होंने 22 गेंदों पर ताबड़तोड़ 39 रन बनाये जिसमे 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे। 

और इस मैच में उन्होंने वेस्टइंडीज के दो खिलाड़ियों को कैच आउट भी किया। इस मैच में उनका यह निडर प्रदर्शन उनकी उनकी खेल शैली का एक उम्दा परिचय था। उनकी इस शैली को खेल प्रेमियों के द्वारा  काफी सराहा गया। 

तिलक वर्मा ने अपने T20I क्रिकेट करियर का पहला अर्धशतक अपने दूसरे ही टी20 मैच में लगाया। इसके बाद 2024 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर उन्होंने लगातार दो शतकीय पारियां खेली (107 और 120) और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा करिश्मा करने वाले वो भारत के पहले T20 खिलाड़ी बने। 

एकदिवसीय क्रिकेट में डेब्यू: 

तिलक वर्मा ने आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (श्रीलंका) में 15 सितंबर 2023 को एशिया कप के दौरान बांग्लादेश के विरुद्ध वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया। इस ODI डेब्यू में उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा, इस मैच में उन्होंने कुल 5 रन बनाए, पर चयनकर्ताओं ने उनपर भरोसा जताया और वो टीम का हिस्सा बने रहे। 

टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू: 

अभी तक तिलक वर्मा टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए डेब्यू नही कर पाएं हैं। लेकिन उनके प्रदर्शन, आंकड़े और क्रिकेट शैली के दम पर कहा जा सकता है कि वो जल्द ही भविष्य में भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा बनगे।

तिलक वर्मा के आंकड़े (Stats): 

ODITestT20I
Mat059 
Runs68 01645
1000
500
HS520120*
AV22+ 045+ 
WT

तिलक वर्मा के और रिकॉर्ड जानने के लिए यहा क्लिक करे

तिलक वर्मा का आईपीएल करियर: 

घरेलू क्रिकेट और अंडर-19 विश्व कप 2020 में शानदार प्रदर्शन के बाद फरवरी 2022 में आयोजित आईपीएल मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 1.70 करोड़ रुपये में अपनी टीम में का हिस्सा बनाया। यह पहला सीजन तिलक के लिए बहुत खास रहा उन्होंने अपने दूसरे ही मैच में हाफ सेंचुरी लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए। 

आईपीएल डेब्यू: 

तिलक वर्मा ने 19 वर्ष की आयु में 27 मार्च 2022 को दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध ब्रेबॉर्न स्टेडियम, मुंबई में अपना IPL डेब्यू किया। अपने इस डेब्यू मैच में उन्होंने निडर आत्मविश्वास के साथ 15 गेंदों पर कुल 22 रन बनाये। 

पर यह उनका दुर्भाग्य था कि मुंबई इंडियंस यह मैच हार गई। पर अपने दूसरे मैच में तिलक वर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डी.वाई. पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में अपने IPL करियर की पहली हाफ सेंचुरी लगाई। इस मैच में उन्होंने 33 गेंदों पर 61 रन बनाये। 

तिलक वर्मा ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक, 20 अप्रैल 2026 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में लगाया। उन्होंने अपना यह शतक मात्र 45 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्के की मदद से पूरा किया। इस मैच में उन्होंने 101 रन की शानदार नाबाद पारी खेली। और मुंबई इंडियंस की जीत में अहम भूमिका निभाई। 

तिलक वर्मा ने अपने पहले IPL सीजन में 14 मैचों में 131 की स्ट्राइक रेट और 36.09 की औसत से कुल 397 रन बनाए। जिसमें उनके 2 अर्धशतक शामिल थे, इस सीजन में उनका सर्वोच्च स्कोर 61 रन रहा, अपने पहले सीजन में उन्होंने 29 चौके और 16 छक्के लगाए। 

तिलक वर्मा के IPL आंकड़े: ( IPL Stats)

मैच 68 
रन 1858
औसत 35+ 
स्ट्राइक रेट 144+ 
सर्वोच्च स्कोर 101* 
शतक 01 
अर्धशतक 10 
चौके 143 
छक्के 91 

तिलक वर्मा की नेट वर्थ:

2026 तक उपलब्ध सार्वजनिक रिपोर्टों के अनुसार, तिलक वर्मा की अनुमानित नेट वर्थ ₹10 करोड़ से ₹20 करोड़ के बीच मानी जाती है। उनकी आय का मुख्य स्रोत आईपीएल सैलरी, BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, अंतरराष्ट्रीय मैच फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। 

तिलक वर्मा का निजी जीवन: 

मैदान पर आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले तिलक वर्मा निजी जीवन में बेहद शांत, सरल और अनुशासित स्वभाव के व्यक्ति माने जाते हैं। क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद तिलक अपनी फिटनेस और परिवार पर विशेष ध्यान देते हैं। 

उन्हें अपने परिवार और दोस्तों के साथ टाइम बिताना और घूमना फिरना काफी पसंद हैं। नियमित जिम वर्कआउट, नेट अभ्यास और रिकवरी सेशन उनकी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी ये जीवनशैली नई पीढ़ी के प्रेरणा हैं। 

तिलक वर्मा से जुड़े रोचक तथ्य: 

  • तिलक वर्मा बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जबकि दाएं हाथ से ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं।
  • बचपन में उनकी क्रिकेट प्रतिभा को सबसे पहले उनके कोच सलाम बयाश ने पहचाना और फिर उन्हें पेशेवर क्रिकेट की ट्रेनिंग दी।
  • अपने पहले आईपीएल सीजन में तिलक ने 14 मैचों में 397 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया। 
  • तिलक वर्मा लगातार दो टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में शतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज हैं। 
  • सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024–25 में उन्होंने मेघालय के खिलाफ 151 रन की नाबाद पारी खेली, जो टूर्नामेंट के इतिहास का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। 
  • मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में ₹1.70 करोड़ में खरीदा था। 
  • तिलक वर्मा विराट कोहली की बल्लेबाजी के प्रशंसक है और उन्हें विराट का कवर ड्राइव काफी पसंद हैं। 
  • साथी खिलाड़ी और मुंबई इंडियंस के सदस्य उन्हें अक्सर  TVकहकर बुलाते हैं, जो उनका निकनेम भी हैं। 

निष्कर्ष: 

आर्थिक चुनौतियों, लंबी यात्राओं और सीमित संसाधनों के बावजूद तिलक ने कभी हार नहीं मानी। तिलक वर्मा की जीवनीं उन करोड़ों लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं जो उनकी तरह बनना चाहते हैं। उनके परिवार का त्याग, कोच सलाम बायश का समर्पण और तिलक की कड़ी मेहनत ने उनकी प्रतिभा को निखारा और उन्हें क्रिकेट जगत में एक प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाजों में रूप में स्थापित किया। 

तिलक वर्मा के बारे में सबसे ज्यादा पूछें जाने वाले सवाल (FAQs) 

Q: तिलक वर्मा किस हाथ से बल्लेबाजी करते हैं?

Ans: तिलक वर्मा बाएं हाथ (Left-handed) से बल्लेबाजी करते हैं और दाएं हाथ से ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी भी कर सकते हैं।

Q: तिलक वर्मा के कोच कौन हैं?

Ans: तिलक वर्मा के शुरुआती क्रिकेट कोच सलाम बयाश (Salam Bayash) हैं, जिन्होंने उनके क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Q: तिलक वर्मा ने आईपीएल में डेब्यू कब किया था?

Ans: तिलक वर्मा ने आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए अपना डेब्यू किया था।

Q: तिलक वर्मा ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कब किया?

Ans: तिलक वर्मा ने  3 अगस्त 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।

Q: तिलक वर्मा अपने आदर्श खिलाड़ी किसे मानते हैं?

Ans: तिलक वर्मा के आदर्श खिलाड़ी सुरेश रैना, सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा हैं, वो इन तीनों के बड़े प्रशंसक हैं। 

Q: तिलक वर्मा को भारतीय क्रिकेट का भविष्य क्यों माना जाता है? 

Ans: उनकी तकनीक, टाइमिंग, संयम और बड़े एवं  दबाव वाले मैचों में खेलने की अद्भुत क्षमता उन्हें भारत के भविष्य के प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल करती है।

Q: तिलक वर्मा का पूरा नाम क्या है?

Ans: तिलक वर्मा का पूरा नाम नंबूरी तिलक वर्मा (Namboori Tilak Varma) है। 

Q: तिलक वर्मा को आईपीएल 2022 की नीलामी में कितनी कीमत पर खरीदा गया था?

Ans: तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस ने उन्हें 1.70 करोड़ रुपये में खरीदा था। 

Q: तिलक वर्मा का निकनेम क्या है?

Ans: तिलक वर्मा का लोकप्रिय निकनेम TV है, जो तिलक के टी और वर्मा के वी से बना हैं। उनके साथी खिलाड़ी उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं। 

Q: तिलक वर्मा की सबसे बड़ी ताकत क्या मानी जाती है?

Ans: उनकी सबसे बड़ी ताकत वो  स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों के खिलाफ बड़ी ही सहजता और आत्मविश्वास से बल्लेबाजी करते हैं। उनको रिवर्स स्वीप, कवर ड्राइव और स्विच हिट खेलने में बड़ी महारत हासिल है। 

Q: तिलक वर्मा का जन्म कहाँ और कब हुआ हैं?

Ans: तिलक वर्मा का जन्म 8 नवंबर 2002 को हैदराबाद, तेलंगाना में हुआ हैं। 

Q: तिलक वर्मा का घर कहां है?

Ans: भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा का आलीशान घर हैदराबाद, तेलंगाना के चंद्रायंगुट्टा इलाके में स्थित है।

Q: तिलक वर्मा के पिता कौन हैं?

Ans: तिलक वर्मा के पिता का नाम नंबूरी नागराजू वर्मा (Namboori Nagaraju Varma) है। जो एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं और वो एक बिजली मिस्त्री के रूप में कार्य करते हैं। 

Q: तिलक वर्मा की उम्र (आयु) कितनी है

Ans: तिलक वर्मा का जन्म जन्म 8 नवंबर 2002 को हुआ हैं, इस आधार पर कहा जा सकता हैं उनकी आयु अभी 23 साल हैं। 

Q: घरेलू क्रिकेट में तिलक वर्मा का उच्च स्कोर क्या हैं? 

Ans: घरेलू क्रिकेट में तिलक वर्मा का सर्वोच्च स्कोर 151 हैं। (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) 

Q: तिलक वर्मा अपने आदर्श खिलाड़ी किसे मानते हैं?

Ans: हाँ, तिलक वर्मा टीम को जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी भी करते हैं, वो एक दाएं हाथ से ऑफ-ब्रेक गेंदबाज हैं। 

Q: तिलक वर्मा के पसंदीदा शॉट कौनसा है? 

Ans: रिवर्स स्वीप, कवर ड्राइव और स्विच हिट तिलक वर्मा के पसंदीदा शॉट हैं, उनके ये सभी शॉट अक्सर हर मैच और मैदान पर देखने को मिलते हैं। 

Q: तिलक वर्मा का टी20 रिकॉर्ड क्या है?

Ans: तिलक वर्मा ने अपने T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में अभीतक 57 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 42.37 की औसत और 143.85 की स्ट्राइक रेट से कुल 1568+ रन बनाए हैं जिसमे 2 शतक और 8 हाफ शतक शामिल है। 

Q: T20I में तिलक वर्मा का उच्च स्कोर क्या हैं? 

Ans: T20I में तिलक वर्मा का उच्च स्कोर 120 नाबाद रहा हैं। 

Q: तिलक वर्मा के भाई का नाम क्या हैं?

Ans: तिलक वर्मा के भाई का नाम तरुण वर्मा हैं जो एक बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। 

Q: तिलक वर्मा कौन हैं?

Ans: बेहतरीन टाईमिंग, निडर बल्लेबाजी और दबाव में बड़ी पारियां खेलने की क्षमता रखने वाले बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज, तिलक वर्मा भारत के एक होनहार और उभरते हुए खिलाड़ी है।

Q: तिलक वर्मा ने आईपीएल 2026 में कितने रन बनाए?

Ans: तिलक वर्मा ने आईपीएल 2026 में कुल 359 रन बनाए।

Q: क्रिकेटर तिलक शर्मा अपना बर्थडे का मनाते हैं? 

Ans: क्रिकेटर तिलक शर्मा अपना बर्थडे हर साल 8 नवंबर को मनाते हैं।

Q: तिलक वर्मा ने अपना पहला आईपीएल शतक कब बनाया? 

Ans: 20 अप्रैल 2026, को गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में तिलक ने अपना पहला IPL शतक लगाया। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top