
देवदत्त पडिक्कल की जीवनी (Devdutt Padikkal Biography) में आज हम इस बाएं हाथ के प्रतिभाशाली बल्लेबाज के संघर्ष, क्रिकेट करियर, आकड़ें, रिकॉर्ड और उपलब्धियों का सिटीक विश्लेषण करंगे। शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने वाले पडिक्कल अपनी तकनीक, लंबी पारियां खेलने की क्षमता और आकर्षक शॉट्स के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए शानदार शुरुआत करने के बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और भारतीय क्रिकेट टीम तक का सफर तय किया।
Table of Contents
Table of Contents
देवदत्त पडिक्कल का जीवन परिचय और शुरुआती जीवन:
7 जुलाई 2000 को केरल के एडप्पल में जन्मे पडिक्कल की क्रिकेट करियर शुरुआत कर्नाटक से हुई। यही से उनके घरेलू क्रिकेट करियर को असली पहचान और प्रसिद्ध मिली। उनके परिवार में पिता बाबूनु कुन्नाथ, एक व्यवसाय चलाते हैं और वो क्रिकेट के बड़े शौकीन और प्रसंशक हैं। उनकी मां अंबिली पडिक्कल एक कुशल गृहणी है।
इस खेल से उनका परिचय बहुत कम उम्र में हुआ और उन्होंने इसे खेल को गंभीरता से लेते हुए कर्नाटक इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट में प्रशिक्षण लिया और कर्नाटक की आयु-वर्ग टीमों का हिस्सा बने।
इसके बाद कर्नाटक की अंडर-16 तथा अंडर-19 टीमों का प्रतिनिधित्व किया। और यहाँ से उनके क्रिकेट करियर को एक प्रोफेशनल लुक मिला और वो घरेलू क्रिकेट में अपनी जगह बनाने में सफल रहे।
2017 में उन्हें कर्नाटक प्रीमियर लीग की बेल्लारी टस्कर्स टीम में खेलने का मौका मिला। यहां उनके प्रदर्शन ने घरेलू क्रिकेट में उनकी प्रतिभा को एक अलग पहचान दी।
पडिक्कल ने इस टूर्नामेंट में 53 गेंदों में 72 रन की एक आकर्षक पारी खेली। और यही से उनके खेल-कूद से जुड़े आंकड़े और उनकी बल्लेबाजी प्रतिभा ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा।
देवदत्त पडिक्कल का बॉयोडाटा (Devdutt Padikkal Profile)
| नाम (Name) | देवदत्त पडिक्कल |
| पेशा (Profession) | क्रिकेटर (बल्लेबाज) |
| जन्म (Date Of Birth) | 7 जुलाई 2000 |
| पूरा नाम | देवदत्त बाबुनु पडिक्कल |
| नागरिकता (Nationality) | भारतीय |
| पिता ( Father ) | बाबुनु कुन्नाथ |
| माता ( Mother ) | अम्बिली पडिक्कल |
| उम्र | 26 वर्ष |
| गृह नगर (Home Town) | एडप्पल, केरल |
| जन्म स्थान | एडप्पल, केरल |
| बैटिंग स्टाइल (Batting Style) | बाएं हाथ के बल्लेबाज |
| बॉलिंग स्टाइल (Bowling Style) | दाएं हाथ से ऑफ ब्रेक |
| जर्सी नंबर (Jersey Number) | 37 (IPL) |
| वजन (Weight – Approx) | 65 kg |
| आंखों का रंग (Eye Colour) | काला |
| बालों का रंग (Hair Colour) | काला |
| लम्बाई (Hight ) | लगभग 6 फीट 3 इंच |
| घरेलू टीम ( Domestic cricket ) | कर्नाटक |
| आईपीएल ( IPL ) | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
देवदत्त पडिक्कल की शिक्षा:
पडिक्कल की उपलब्ध प्रोफाइल जानकारी के अनुसार उन्होंने बेंगलुरु के सेंट जोसेफ्स कॉलेज ऑफ कॉमर्स से BBA (Bachelor of Business Administration) की पढ़ाई की। देवदत्त पडिक्कल की जीवनी से स्प्ष्ट हैं कि उन्होंने क्रिकेट को अपना मुख्य लक्ष्य बनाया, पर शिक्षा के साथ उन्होंने कोई समझौता नहीं किया।
शुरुआती क्रिकेट सफर:
देवदत्त पडिक्कल का शुरुआती क्रिकेट सफर स्थानीय स्कूलों और कलबों से शुरू हुआ। लगभग 7 साल की उम्र में उन्होंने हैदराबाद में क्रिकेट की बुनियादी तकनीक और बारीकियों को सीखा।
फिर 2011 में 11 वर्ष की आयु में उनका परिवार बेंगलुरु में शिफ्ट हुआ जहां पडिक्कल ने कर्नाटक इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट Karnataka Institute of Cricket (KIOC) में क्रिकेट का प्रशिक्षण शुरू किया। यहाँ उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया।
2014 से उन्हें कर्नाटक के आयु-वर्ग क्रिकेट में खेलना का मौका मिला और अंडर-16 तथा अंडर-19 स्तर पर उनके शानदार प्रदर्शन को खूब सराहा गया।
2017 में उन्होंने कर्नाटक प्रीमियर लीग बेल्लारी टस्कर्स की टीम से खेलते हुए काफी सुर्खियां बटोरी और फिर 2017-18 कूच बिहार ट्रॉफी में उन्होंने शानदार 829 रन बनाये उनके इस प्रदर्शन ने तब सबको प्रभावित किया। और उन्हें बड़े मंचों पर खेलने का मौका मिला।
देवदत्त पडिक्कल की आयु (Devdutt Padikkal Age)
देवदत्त पडिक्कल हर साल 7 जुलाई को अपना जन्मदिन (Birthday) मनाते है। उनका जन्म 7 जुलाई 2000 को हुआ था। वर्तमान में उनकी आयु 26 वर्ष हैं। महज 26 वर्ष की उम्र में उन्होंने घरेलू क्रिकेट से लेकर आईपीएल और भारतीय टेस्ट टीम तक का सफर तय किया हैं जो उनकी महान उपलब्धियों में से एक है।
देवदत्त पडिक्कल की बल्लेबाजी शैली:
पडिक्कल बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और उनकी बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत उनका संतुलित खेल, बेहतरीन फुटवर्क और बैक-फुट बल्लेबाजी है। उनकी लंबाई उन्हें गेंद को अच्छी तरह देखने और आक्रामक शॉट खेलने में मदद करती है।
देवदत्त पडिक्कल का तेज गेंदबाजों के खिलाफ कवर और ऑफ-साइड का क्षेत्र काफी मजबूत और सशक्त नजर आता है। इस एरिया में वो तेज गेंदबाजों के विरुद्ध काफी आक्रामक रुख अपनाते हैं।
Manav Suthar Biography in Hindi: मानव सुथार की जीवनी, उम्र, घरेलू करियर और रिकॉर्ड
स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ उनका बेहतरीन फुटवर्क देखने लायक होता है। पडिक्कल की टीम में मुख्य भूमिका एक बल्लेबाज की है पर आवश्यकता पड़ने पर वो वह दाएं हाथ से ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी भी कर सकते है।
देवदत्त पडिक्कल का घरेलू क्रिकेट करियर:
पडिक्कल का कर्नाटक के आयु-वर्ग क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा इस स्तर पर उन्होंने लगातार रन बनाकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। और फिर कर्नाटक की मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप का हिस्सा बने और रणजी ट्रॉफी में भी अपनी जगह मजबूत करते गये।
उन्होंने कम उम्र में कर्नाटक के जूनियर स्तर पर खेलना शुरू किया और बाद में कूच बिहार ट्रॉफी में 829 रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी क्षमता का मजबूत प्रमाण दिया। इसके बाद उन्हें कर्नाटक की सीनियर टीम में जगह मिलने लगी।
देवदत्त पडिक्कल ने तीनों घरेलू फॉर्मेट में यानी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में, लिस्ट ए में और घरेलू टी20 क्रिकेट अर्धशतकों के साथ अपने घरेलू क्रिकेट करियर की बेहतरीन शुरुआत की।
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू:
देवदत्त पडिक्कल ने 28 नवंबर 2018 को कर्नाटक के लिए खेलते हुए महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। उन्होंने अपने इस डेब्यू मैच की पहली ही पारी में 128 गेंदों पर 77 रन बनाकर अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शानदार शुरुआत की। कर्नाटक ने यह मुकाबला सात विकेट से जीता।
फर्स्ट क्लास मैचों (रणजी ट्रॉफी में) में देवदत्त पडिक्कल का सर्वोच्च स्कोर 232 रन है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 9 शतक और 19 अर्धशतक हैं तथा 42.67 को औसत से उन्होंने अबतक 3600+ रन बनाए है।
देवदत्त पडिक्कल के घरेलू आकड़ें:
| FC | LA | T 20 | |
| Mat | 56 | 42 | 131 |
| Inn | 93 | 41 | 130 |
| Runs | 3627 | 2796 | 3438 |
| HS | 232 | 152 | 124* |
| 100 | 9 | 13 | 2 |
| 50 | 19 | 14 | 23 |
लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू:
अपने फर्स्ट क्लास डेब्यू के लगभग 10 महीने बाद पडिक्कल ने 26 सितंबर 2019 को कर्नाटक के लिए झारखंड के खिलाफ लिस्ट ए क्रिकेट में (विजय हजारे ट्रॉफी में) पदार्पण किया। उन्होंने इस डेब्यू मैच में अर्धशतक के साथ अपने करियर की शुरुआत की।
2019-20 विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने अपने प्रदर्शन से सब को प्रभावित किया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में लगातार रन बनाए और 11 मैचों में 609 रन बनाकर टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
इसी टूर्नामेंट में उन्होंने अपना पहला लिस्ट ए शतक भी लगाया। फिर बाद में लगातार दूसरी शतकीय पारी ने उनके नाम को घरेलू क्रिकेट में काफी सशक्त और वमजबूत किया।
देवदत्त पडिक्कल का लिस्ट ए में (हजारे ट्रॉफी में)
सर्वोच्च स्कोर 152 रन है। इस फॉर्मेट में उनके नाम 13 शतक और 14 अर्धशतक हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 82.23 है। उन्होंने अबतक 42 लिस्ट ए मैचों में 2,796 रन बनाए हैं।
टी20 घरेलू क्रिकेट में डेब्यू:
पडिक्कल ने 8 नवंबर 2019 को कर्नाटक के लिए खेलते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तराखंड के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया। अपने इस टी 20 डेब्यू मैच में उन्होंने फिर से अर्धशतक के साथ अपने करियर की शुरुआत की और शानदार 53* रन बनाये।
2019-20 का यह सीजन उनके करियर के लिए सबसे बड़ा ब्रेकथ्रू साबित हुआ। इस सीजन में उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 580 रन बनाए और टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया।
आईपीएल डेब्यू और करियर:
देवदत्त पडिक्कल ने 19 साल की उम्र में 21 सितंबर 2020 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ RCB की ओर से आईपीएल डेब्यू किया। पडिक्कल ने अपने पहले ही आईपीएल मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8 चौके की मदद से 42 गेंदों पर 56 रन बनाए।
डेब्यू सीजन में यादगार प्रदर्शन:
देवदत्त पडिक्कल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 37 नंबर की जर्सी के साथ की। अपने IPL डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाने के बाद पडिक्कल ने पूरे 2020 सीजन में लगातार रन बनाए। उन्होंने 15 मैचों में 473 रन बनाए और इस दौरान 5 अर्धशतक लगाए।
उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें IPL 2020 का Emerging Player Award भी मिला। इस तरह डेब्यू सीजन में ही उन्होंने अपनी प्रतिभा का मजबूत और शानदार परिचय दिया।
2021 का सीजन और पहला IPL शतक:
पडिक्कल के अपने आईपीएल करियर का पहला शतक राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 2021 के सीजन में बनाया। उन्होंने 101 रन की नाबाद शानदार पारी खेली यह उनके आईपीएल करियर का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी रहा।
देवदत्त पडिक्कल के IPL आकड़ें (Devdutt Padikkal IPL Stats)
| मैच | 90 |
| पारियां | 89 |
| रन | 2270 |
| सर्वोच्च स्कोर | 101* |
| औसत | 26.71 |
| स्ट्राइक रेट | 133.14 |
| शतक | 1 |
| अर्धशतक | 14 |
| चौके | 239 |
| छक्के | 80 |
| नाबाद | 4 |
अलग-अलग आईपीएल टीमों का प्रतिनिधित्व:
पडिक्कल ने आईपीएल में अब तक कई फ्रेंचाइजियों टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। उनके आईपीएल करियर में RCB, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमें शामिल रही हैं। 2025 में वह फिर RCB में लौटे और 2026 में भी टीम का हिस्सा रहे।
2022 की मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने पडिक्कल को 7.75 करोड़ में खरीदा। इस सीजन उन्होंने कुल 376 रन बनाए। इसके बाद वह 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेले और फिर 2025 में RCB में उनकी पुनः शानदार वापसी हुई।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर:
देवदत्त पडिक्कल का अंतरराष्ट्रीय करियर अभी शुरुआती दौर में है, उन्होंने 2021 में T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से शुरुआत की, पर उन्हें दो मैचों के बाद एक लंबे समय तक भारतीय टीम में नियमित मौका नहीं मिला। 2024 में टेस्ट डेब्यू करते हुए 65 रन बनाए, लेकिन इसके बाद फिर उन्हें वापसी के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ा।
आयुष बडोनी की जीवनीं: उम्र, परिवार, करियर, कोच, IPL, रिकॉर्ड और रोचक तथ्य (2026)
देवदत्त पडिक्कल ने अभीतक भारत की ओर से T20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया हैं। उन्हें एकदिवसीय क्रिकेट में अभी खेलने का कोई मौका नहीं मिला है।
T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू:
28 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में अपना T20I डेब्यू किया। अपने इस अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मैच में पडिक्कल ने 23 गेंदों पर 29 रन बनाए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 1 चौका शामिल था। इस मैच के बाद उन्हें भारतीय टीम में नियमित जगह बनाने के लिए इंतजार करना पड़ा।
टेस्ट क्रिकेट में देवदत्त पडिक्कल का डेब्यू:
पडिक्कल ने धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 7 मार्च 2024 को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। अपने डेब्यू टेस्ट के पहली ही पारी में उन्होंने 10 चौकों और 1 छक्के की मदद से 103 गेंदों में 65 रन बनाकर सभी को काफी प्रभावित किया। इसके बाद उन्हें एक टेस्ट क्रिकेट में लगातार मौके नही मिले फिर 2026 में उन्होंने एक लंबे समय बाद टेस्ट में वापसी की।
देवदत्त पडिक्कल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आकड़ें (Devdutt Padikkal Stats)
| T20I | ODI | TEST | |
| Match | 2 | 0 | 3 |
| Inn | 2 | 0 | 5 |
| Runs | 38 | 0 | 301 |
| Ave | 19 | 0 | 30 |
| HS | 29 | 0 | 167 |
| SR | 100 | 0 | 59.96 |
| 100 | 1 | 0 | 0 |
| 50 | 0 | 0 | 0 |
श्रीलंका के खिलाफ 167 रन की ऐतिहासिक पारी:
अगस्त 2026 में श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट ने पडिक्कल के करियर को एक नया मोड़ दिया। और उनके इस प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें एक पहचान मिली।
15 अगस्त 2026 को उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक वो 131 रन नाबाद थे। 16 अगस्त को उन्होंने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए 167 रन बनाए।
पडिक्कल की इस पारी में 15 चौके और 1 छक्का शामिल था। अंततः उन्हें प्रभात जयसूर्या ने स्टंप आउट कराया। पडिक्कल के टेस्ट करियर का यह पहला शतक उनका नया सर्वोच्च टेस्ट स्कोर भी है।
2026 में देवदत्त पडिक्कल का प्रदर्शन:
2026 का सीजन भारतीय क्रिकेटर देवदत्त पडिक्कल के क्रिकेट करियर के सबसे महत्वपूर्ण रहा, इस वर्ष में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। विजय हजारे ट्रॉफी में 725 रन और रणजी ट्रॉफी में 543 रन बनाने के बाद उन्होंने IPL 2026 में भी 464 रन बनाए। इसके बाद भारत के लिए श्रीलंका टेस्ट में 167 रन की पारी खेलकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी वापसी को यादगार बना दिया।
देवदत्त पडिक्कल की प्रमुख उपलब्धियां और रोचक तथ्य:
ये सभी उपलब्धियां देवदत्त पडिक्कल की जीवनीं (Devdutt Padikkal Biography In Hindi) का अहम हिस्सा हैं देवदत्त पडिक्कल ने इन्हें बड़ी मेहनत, धैर्य और शानदार प्रदर्शन से हासिल किया है।
- 2020 में उन्होंने इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड जीता यह अवॉर्ड उन्हें IPL में शानदार 473 रन बनाने के लिए दिया गया।
- आईपीएल में अब तक 2,270 रन पूरे किए।
- आईपीएल में एक शतक और 14 अर्धशतक लगाए।
- लिस्ट-ए क्रिकेट में 13 शतक बनाए।
- प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 3,627 रन और 9 शतक बनाए।
- 2026 में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक लगाया।
- गॉल टेस्ट में 167 रन बनाकर टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर बनाया।
- श्रीलंका में नंबर-3 पर भारत के लिए 150 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हुए।
निष्कर्ष:
देवदत्त पडिक्कल की जीवनीं (Devdutt Padikkal Biography In Hindi) इस बात का एक उत्कृष्ट उदाहरण है कि लाइफ में लगातार मेहनत, सब्र और सही मौके का इंतजार करना कितना महत्वपूर्ण है। आईपीएल में एक शानदार शुरुआत के बाद उनके करियर में कई उतार-चढ़ाव आए, बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी उन्हें एक लंबे समय तक टीम से बाहर रहना पड़ा, पर उन्होंने मेहनत जारी रखी और घरेलू क्रिकेट में रन बनाते गए। और अंत मे 2026 में उन्हें पुनः वापसी का मौका मिला और उन्होंने अपने आ प को एक बेहतरीन खिलाड़ी साबित करते हुए श्रीलंका के खिलाफ शानदार 167 रन बनाए।
देवदत्त पडिक्कल से जुड़े महत्वपूर्ण FAQs:
Q. देवदत्त पडिक्कल किस तरह के बल्लेबाज हैं?
Ans. देवदत्त पडिक्कल बाएं हाथ के एक टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज हैं, जो टाइमिंग, बैक-फुट शॉट्स और परिस्थिति के अनुसार खेल की गति बदलने के लिए जाने जाते हैं।
Q.देवदत्त पडिक्कल ने लिस्ट-ए क्रिकेट में कितने शतक बनाए।
Ans. लिस्ट-ए क्रिकेट में 13 शतक बनाए हैं।
Q. देवदत्त पडिक्कल की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत क्या है?
Ans. उनकी प्रमुख ताकत बैक-फुट पर गेंद को अच्छी तरह खेलने की क्षमता, टाइमिंग और स्पिन के खिलाफ शानदार फुटवर्क है।
Q. क्या देवदत्त पडिक्कल टेस्ट क्रिकेट के लिए भी उपयुक्त बल्लेबाज हैं?
Ans. घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके लंबे स्कोर और 2026 में श्रीलंका के खिलाफ 167 रन की टेस्ट पारी से पता चलता है कि उनमें लंबे प्रारूप में भी बड़ी पारियां खेलने की क्षमता है।
Q. देवदत्त पडिक्कल का पसंदीदा शॉट कौन-सा है?
Ans. देवदत्त पडिक्कल को कवर ड्राइव और पुल शॉट खेलने में काफी महारथ हासिल है।
Q. देवदत्त पडिक्कल ने आईपीएल में डेब्यू कब किया था?
Ans. देवदत्त पडिक्कल ने 21 सितंबर 2020 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दुबई में आईपीएल डेब्यू किया था।
Q. देवदत्त पडिक्कल ने आईपीएल डेब्यू में कितने रन बनाए थे?
Ans. उन्होंने अपने पहले आईपीएल मैच में 42 गेंदों पर 56 रन बनाए थे, जिसमें 8 चौके शामिल थे।
Q. पडिक्कल का आईपीएल डेब्यू भारत में क्यों नहीं हुआ था?
Ans. आईपीएल 2020 कोविड-19 महामारी के कारण भारत से बाहर आयोजित किया गया था। इसलिए उनका डेब्यू दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ।
Q. देवदत्त पडिक्कल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कब डेब्यू किया?
Ans. उन्होंने 28 नवंबर 2018 को कर्नाटक की ओर से महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया और पहली पारी में 77 रन बनाए।
Q. देवदत्त पडिक्कल ने लिस्ट ए क्रिकेट में कब डेब्यू किया?
Ans. उन्होंने 26 सितंबर 2019 को कर्नाटक के लिए झारखंड के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट ए डेब्यू किया और 58 रन बनाए।
Q. देवदत्त पडिक्कल ने घरेलू टी20 में कब डेब्यू किया था?
Ans. उन्होंने 8 नवंबर 2019 को कर्नाटक के लिए उत्तराखंड के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टी20 डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने नाबाद 53 रन बनाए।
Q. क्या पडिक्कल ने तीनों घरेलू फॉर्मेट के डेब्यू में अर्धशतक लगाया था?
Ans. हां। उन्होंने फर्स्ट क्लास डेब्यू में 77, लिस्ट ए डेब्यू में 58 और घरेलू टी20 डेब्यू में नाबाद 53 रन बनाए थे। यह उनके शुरुआती क्रिकेट करियर की बेहद खास उपलब्धि है।
Q. देवदत्त पडिक्कल ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू कब किया?
Ans. उन्होंने 7 मार्च 2024 को इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपने पहले टेस्ट की पहली पारी में 65 रन बनाए थे।
Q. देवदत्त पडिक्कल ने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कब किया?
Ans. उन्होंने 28 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत भी श्रीलंका के खिलाफ हुई थी।
Q. देवदत्त पडिक्कल कौन हैं ?
Ans. देवदत्त पडिक्कल एक भारतीय क्रिकेटर हैं। वह बाएं हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम के लिए टेस्ट और टी20 क्रिकेट खेल चुके हैं, तथा घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करते हैं।
Q. देवदत्त पडिक्कल ने कूच बिहार ट्रॉफी 2018 में कितने रन बनाए?
Ans. देवदत्त पडिक्कल ने कूच बिहार ट्रॉफी 2018 में कुल 829 रन बनाए और इस ट्रॉफी में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।
Q. देवदत्त पडिक्कल का जन्म कब हुआ था?
Ans. देवदत्त पडिक्कल का जन्म 7 जुलाई 2000 को एडप्पल, केरल में हुआ था।
Q. देवदत्त पडिक्कल की आयु कितनी है?
Ans. देवदत्त पडिक्कल की उम्र वर्तमान में 26 वर्ष हैं।
Q. देवदत्त पडिक्कल के माता-पिता कौन हैं?
Ans. उपलब्ध जीवनी स्रोतों के अनुसार उनके पिता का नाम बाबुनु कुन्नाथ (Babunu Kunnath) और मां का नाम अम्बिली पडिक्कल (Ambili Padikkal) है।
Q. देवदत्त पडिक्कल का परिवार मूल रूप से कहां का है?
Ans. उनका जन्म केरल के एडप्पल में हुआ था। उनका परिवार बाद में हैदराबाद से बेंगलुरु शिफ्ट हो गया।
Q. देवदत्त पडिक्कल ने क्रिकेट की ट्रेनिंग कहां से ली?
Ans. बेंगलुरु आने के बाद उन्होंने Karnataka Institute of Cricket (KIOC) में उन्होंने क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया।
Q. देवदत्त पडिक्कल ने आईपीएल डेब्यू में कितने रन बनाए?
Ans. देवदत्त पडिक्कल ने आईपीएल डेब्यू 42 गेंदों पर 56 रन बनाए।
Q. क्या देवदत्त पडिक्कल शादीशुदा हैं?
Ans. उपलब्ध सार्वजनिक जानकारी के अनुसार देवदत्त पडिक्कल अभी अविवाहित हैं।
Q. देवदत्त पडिक्कल का ODI क्रिकेट में डेब्यू हुआ है?
Ans. देवदत्त पडिक्कल का अभी तक एकदिवसीय क्रिकेट में डेब्यू नही हुआ है।