आयुष म्हात्रे की जीवनी: उम्र, करियर, रिकॉर्ड, IPL जर्सी और उपलब्धियां

आयुष म्हात्रे की जीवनीं

आयुष म्हात्रे की जीवनीं (Ayush Mahatre Biography In Hindi) एक ऐसे भारतीय युवा क्रिकेटर की कहानी है, जिसने कम उम्र में ही अपने शानदार खेल से क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आज उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास, आक्रामकता और बड़े शॉट खेलने की क्षमता साफ नजर आती है। इस लेख में हम आयुष म्हात्रे की उम्र, जन्म, परिवार, क्रिकेट करियर, खेलने की शैली, रिकॉर्ड, उपलब्धियों और उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Table of Contents

Table of Contents

आयुष म्हात्रे का जीवन परिचय (Ayush Mahatre Biography In Hindi) 

क्रिकेट की दुनिया मे विरार फास्ट के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले आयुष म्हात्रे का सम्बंध मुंबई से रहा है। आयुष का जन्म एक मराठी ब्राह्मण परिवार में 16 जुलाई 2007 को विरार, नालासोपारा में हुआ हैं। क्रिकेट का शुरुआती प्रशिक्षण उन्होंने अपने परिवार के साथ रहकर लिया आयुष म्हात्रे घरेलू क्रिकेट में मुंबई और IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) में चेन्नई सुपर किंग्स  का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

आयुष म्हात्रे का बायोडाटा (प्रोफ़ाइल): 

नाम (Name)आयुष म्हात्रे
पेशा (Profession)क्रिकेटर (बल्लेबाज)
जन्म (Date Of Birth)16 जुलाई 2007
धर्म (Religion)हिंदू धर्म
नागरिकता (Nationality)भारतीय
पिता  ( Father )योगेश म्हात्रे 
माता  ( Mother ) जागृति म्हात्रे
राशि (Zodiac Sign)कर्क राशि
गृह नगर (Home Town)विरार, महाराष्ट्र
कोच (Coach)प्रशांत शेट्टी
बैटिंग स्टाइल (Batting Style)दाएं हाथ के बल्लेबाज
बॉलिंग स्टाइल (Bowling Style)दाएं हाथ के हाफ ब्रेक गेंदबाज
जर्सी नंबर (Jersey Number)56
वजन (Weight – Approx)65 किलोग्राम
आंखों का रंग (Eye Colour)काला
बालों का रंग (Hair Colour)काला
लम्बाई  (Hight ) 5 फुट 10 इंच  ( 178 CM )
आदर्श खिलाड़ी (  Ideal Player )रोहित शर्मा 
घरेलू क्रिके ( Domestic cricket )     मुंबई
आईपीएल (  IPL ) चेन्नई सुपरकिंग्स 

शिक्षा और परिवार : 

आयुष म्हात्रे ने अपनीं प्राथमिक शिक्षा विरार के सेंट जोसेफ स्कूल से प्राप्त की, पढ़ाई और खेल में उचित संतुलन के लिए उन्होंने बांद्रा के रिजवी स्प्रिंगफील्ड हाई स्कूल में होम स्कूलिंग का विकल्प चुना, इसके बाद इन्होंने डॉन बॉस्को हाई स्कूल, माटुंगा में प्रवेश लिया। 

आयुष की क्रिकेट यात्रा में उनके परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इनके परिवार में पिता योगेश महात्रे एक बैंक में कार्यरत हैं और माता जागृति म्हात्रे एक कुशल ग्रहणी हैं इसके अलावा घर मे एक सलाहकार के रूप में उनके दादा लक्ष्मीकांत नाइक हैं जिन्होंने अभ्यास के दौरान उनका बहुत साथ दिया हैं और क्रिकेट के प्रति उन्हें काफी प्रेरित किया। 

आयुष म्हात्रे की आयु: 

आयुष महात्रे का जन्म 16 जुलाई 2007 को नालासोपारा, महाराष्ट्र में हुआ था। वो हर साल अपना जन्मदिन (Birthday) 16 जुलाई को मानते हैं। और वर्तमान में उनकी आयु 19 वर्ष है।

आयुष म्हात्रे के कोच और उनके आदर्श खिलाड़ी : 

आयुष के करियर में उनके कोच प्रशांत शेट्टी का एक अनोखा रोल रहा हैं आयुष ने अपनी बुनियादी क्रिकेट इन्हीं के देख रेख में सीखी हैं, रोहित शर्मा को अपना आदर्श बताने वाले आयुष आज उनके नक्से कदम पर हैं और मैंदान पर उनका हर स्टेप फॉलो करते हैं। 

कोच प्रशांत शेट्टी की मेहनत आज फील्ड पर साफ दिखती हैं प्रशिक्षण के दौरान सबसे पहले उन्होंने आयुष को तकनीकी और मानसिक स्तर पर काफी सशक्त और मजबूत किया। उनकी हेड पोज़िशन और बैलेंस को ठीक किया।

इसके बाद उन्होंने आयुष म्हात्रे को फ्रंट फुट, बैकफुट पर कट और पुल शॉट का उचित प्रशिक्षण दिया। साथ ही साथ उन्होंने आयुष को कवर ड्राइव और ऑन ड्राइव का क्लासिकल अंदाज भी सिखाया। और उन्हें क्रिकेट का वह हर शॉट जो मैदान के लिए जरूरी है उसका खूब अभ्यास कराया।

आयुष म्हात्रे का शुरुआती क्रिकेट सफर : 

आयुष म्हात्रे ने अपने परिवार के साथ लगभग 6 वर्ष की उम्र में क्रिकेट का पहला बेसिक प्रशिक्षण लिया। इसके बाद इन्होंने स्कूल और क्लब स्तर पर क्रिकेट का अच्छा खासा ज्ञान हासिल किया। 

इस छोटी और बुनियादी प्रशिक्षण के बाद उनके नाना लक्ष्मीकांत नाइक ने उनकी प्रतिभा को करीब से जज किया और उन्हें एक अच्छे प्रशिक्षण के लिये सिर्फ 13 साल की उम्र में विरार-साईनाथ स्पोर्ट्स क्लब में भेजा यही से आयुष ने एक संगठित क्रिकेट खेलना शुरू किया। इस क्लब से उन्होंने सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलना शुरू किया। 

इसके बाद बेहतर प्रोफेशनल ट्रेनिंग और उच्च स्तर की कोचिंग के लिए उन्होंने दिलीप वेंगसरकर क्रिकेट एकेडमी में प्रवेश लिया यहां उन्ही एक बेहतरीन उच्च स्तरीय कोचिंग मिली, इस प्रशिक्षण के दौरान वो हर रोज 80 किलोमीटर का सफर तय करते और इस सफर में उनके नाना लक्ष्मीकांत नाइक उनके साथ होते। 

Manav Suthar Biography in Hindi: मानव सुथार की जीवनी, उम्र, घरेलू करियर और रिकॉर्ड

दिलीप वेंगसरकर क्रिकेट एकेडमी ने उनके क्रिकेट करियर को एक पैनी धार दी, इस प्रशिक्षण और अभ्यास के दौरान उन्हें मुंबई की जूनियर टीमों के साथ मैदान सांझा करने के मौके मिलना चालू  हुए। इसके बाद उनके पिता योगेश महात्रे ने रिज़वी स्कूल में उन्हें प्रवेश दिलाया।

रिजवी स्कूल में अभ्यास और प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने क्रिकेट के आधुनिक तकनीक को सीखा। यह उनकी लाइफ का वह दौर था जहाँ से उन्होंने अंडर-14 टीम के लिए खेलना शुरू किया। इसके बाद  कोच प्रशांत शेट्टी की देख रेख में आयुष ने क्रिकेट की अनगिनत बारीकियों को सीखा और समझा। 

उन्होंने यहाँ अनगिनत घंटे नेट पर अभ्यास किया। इस एकेडमी ने उनके क्रिकेट करियर को एक नई दिशा और पहचान दी और उन्हें मुंबई की जूनियर टीम के साथ मैदान सांझा करने के मौके दिए।  

आयुष म्हात्रे का घरेलू क्रिकेट करियर: (Domestic Career) 

2024 का साल आयुष के लिए काफी यादगार रहा। आयुष महात्रे ने बेहद कम उम्र में सीनियर घरेलू क्रिकेट में कदम रखा। 2024 में 17 साल की उम्र में उन्हें मुंबई की सीनियर टीम में मौका मिला। इससे पहले उन्होंने मुंबई के आयु-वर्ग क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया था।

उन्होंने KSCA के प्री-सीजन टूर्नामेंट में भी शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने   67.75 की औसत से कुल 271 रन बनाये और इस टूर्नामेंट में इन्होंने 173 रन की एक विस्फोटक और आकर्षक पारी खेली इस पारी के बाद कई बड़े मंचों ने अपना ध्यान उनकी तरफ किया इस टूर्नामेंट में काफी सफलता के बाद उन्होंने ईरानी कप में डेब्यू किया और यहाँ भी इनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा। 

First-Class डेब्यू: 

2024-25 के ईरानी कप के दौरान 1 अक्टूबर 2024 को रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ मुंबई के लिए 17 वर्ष की आयु में आयुष म्हात्रे ने अपना First-Class डेब्यू किया। उन्होंने अपने डेब्यू मैच की पहली पारी में 19 और दूसरी पारी में 14 रन बनाए।

रणजी ट्रॉफी में डेब्यू: 

आयुष ने रणजी ट्रॉफी डेब्यू 11 अक्टूबर 2024 को बड़ौदा के खिलाफ किया। उनका शुरुआती प्रदर्शन काफी शानदार रहा और उनके खेल को यहाँ पर काफी सराहा गया।  उन्होंने अपने इस डेब्यू मैच में शानदार 52 रन की पारी खेली। 

अगले मैच में आयुष ने महाराष्ट्र के खिलाफ 176 रन की बेहतरीन पारी खेलकर अपना पहला First-Class शतक लगाया। उन्होंने 232 गेंदों पर 176 रन बनाए, जिसमें 22 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

List A (विजय हजारे ट्रॉफी में) में डेब्यू: 

विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 से आयुष म्हात्रे ने 23 दिसंबर 2024 को मुंबई के लिए खेलते हुए कर्नाटक के खिलाफ अपना List A डेब्यू किया। अपने इस डेब्यू मैच में उन्होंने 82 गेंदों में 78 रन बनाए जिसमें 2 छक्के और 6 चौके शामिल थे।

फिर 31 दिसंबर 2024 को इसी टूर्नामेंट में उन्होंने नागालैंड के खिलाफ 117 गेंदों पर 181 रन की एक आक्रामक और धमाकेदार पारी खेली और अपने इस प्रदर्शन से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी।

घरेलू T20 डेब्यू: 

घरेलू T20 क्रिकेट में आयुष ने मुंबई के लिए 28 नवंबर 2025 को विदर्भ के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना T20 डेब्यू किया। अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 206+ की स्ट्राइक रेट से 53 गेंदों में नाबाद 110 रन बनाए जिसमे 8 चौके और 8 छक्के शामिल थे। 

घरेलू T20 की इस पारी के साथ महात्रे ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया वे 18 साल 135 दिन की उम्र में First-Class, List A और T20 तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने और उन्होंने रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। 

आयुष म्हात्रे के डेब्यू मैच : 

डेब्यू विपक्ष 
First-Class1अक्टूबर 2024 रेस्ट ऑफ इंडिया 
Ranji Trophy 11 अक्टूबर 2024 बड़ौदा
List A 21 सितम्बर 2024 कर्नाटक
T20 28 नवम्बर 2025 विदर्भ

आयुष महात्रे का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू: 

आयुष महात्रे ने अभी तक भारतीय सीनियर टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने भारत की अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है और 2026 अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए टीम को खिताब दिलाया। 

आईपीएल डेब्यू : 

2025 में आयुष को Chennai Super Kings (CSK) ने ₹30 लाख में ऋतुराज गायकवाड़ के रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया। फिर 20 अप्रैल 2025 को वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 17 साल  (17 साल 278) की छोटी उम्र में अपना आईपीएल डेब्यू मैच खेला।

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट रिकॉर्ड: जानिए सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले टॉप 10 खिलाडियों की लिस्ट 

अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 15 गेंदों में 32 रन की एक साहसी और निडर पारी खेली जिसमे उनके 2 छक्के और 4 चौकें शामिल थे। उनकी इस आत्मविश्वास से भरी पारी ने उनकी बैटिंग क्षमता का शानदार परिचय दिया।

आयुष का आईपीएल में यादगार प्रदर्शन:

अपने पहले आईपीएल सीजन में आयुष म्हात्रे ने कुल 7 मैच खेले और 34.29 की औसत से कुल 240 रन बनाए, जिसमें उन्होंने एक बेहतरीन अर्धशतक लगाया इस सीजन में उनका स्टाइक रेट काफी दमदार रहा। 188.98 की स्टाइक रेट के साथ उन्होंने इस सीजन में कुल 11 चौके, 31 छक्के लगाए।

इस सीजन में उनका उच्चतम स्कोर 94 रन रहा, इस पारी को उन्होंने 3 मई 2025 को चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में Royal Challengers Bengaluru (RCB) के खिलाफ खेला था। इस पारी में उन्होंने 48 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्के  लगाए और 25 गेंदों में अपनी पहली आईपीएल हॉफ सेंचुरी लगाई। 

अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को एक ओवर में 26 रन ठोके और अपनी आक्रामकता का परिचय दिया। उनकी इस आक्रामक पारी का अंत उस दिन 17 वे ओवर में Lungi Ngidi ने किया। 

अपनी इस पारी के दौरान आयुष ने रविंद्र जडेजा के साथ 114 रन की एक मजबूत और विशाल साझेदारी की जडेजा ने इस पारी में 77 रन बनाए, RCB ने CSK को इस मच में कुल 214 रन का लक्ष्य दिया पर CSK इस रोमांचक मैच को सिर्फ दो रन से हार गई। 

RCB के खिलाफ  खेली गई इस शानदार  पारी के बाद आयुष म्हात्रे को काफी सम्मान, तारीफ और पहचान मिली मैच के बाद CSK के कप्तान Mahendra Singh Dhoni ने आयुष को champion नाम से संबोधित किया उनके क्रिकेट IQ, साहस और खेल की जम कर तारीफ की। 

पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने आयुष को CSK के लिए “सबसे बेहतरीन खोज” बताया। यह उनका दुर्भाग्य रहा कि 94‑रन की एक बेहतरीन पारी खेलने के बाद भी उन्हें इस मैच के लिए Player of the Match पुरस्कार नहीं मिला।

आयुष म्हात्रे के उच्चतम स्कोर : 

फॉर्मेट ट्रॉफी स्कोर 
फस्ट क्लासरणजी ट्रॉफी176 
लिस्ट Aविजय हज़ारे ट्रॉफी181
घरेलू टीसैयद मुश्ताक अली110 
आईपीएल इंडियन प्रीमियर लीग94

आयुष म्हात्रे की खेल शैली : 

आयुष म्हात्रे की बैटिंग शैली और बल्लेबाजों से अलग है वो दाएं हाथ के एक आक्रामक बल्लेबाज हैं उनकी खेल शैली में क्लासिकल शॉट्स और मॉडर्न T20 का मिश्रण साफ दिखाई देता है। वह फ्रंट फुट और बैक फुट दोनों पर सहजता से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। 

कवर और मिड-ऑन के ऊपर से लॉफ्टेड शॉट खेलने की कला और तेज गेंदबाज़ों की शॉर्ट बॉल पर पुल शॉट खेलने की क्षमता उन्हें एक टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज़ का दर्जा देती हैं।स्पिन के खिलाफ आगे बढ़कर लंबे और बड़े शॉट लगाने की प्रतिभा मैदान पर उन्हें एक नया आत्मविश्वास देती हैं। 

देवदत्त पडिक्कल की जीवनी: संघर्ष, आकड़ें, उम्र  क्रिकेट करियर, रिकॉर्ड और उपलब्धियां

उनकी बैटिंग शैली में स्ट्राइक रोटेशन और गैप खोजने की क्षमता उन्हें एक अलग दर्जे का बल्लेबाज़ बनाती हैं, उनकी टाइमिंग और कवर ड्राइव में उनके आदर्श रोहित शर्मा जैसा बड़ा आत्मविश्वास होता हैं। 

उनके बैटिंग शैली में एक लंबी पारी के लिए धैर्य, दबाव के लिए संयम और बड़े मैचों के लिए आत्मविश्वास का एक निश्चित अनुपात में मिश्रण होता हैं। उनकी बैटिंग में लंबी पारी खेलने की गजब क्षमता हैं।  

आयुष म्हात्रे का उनका पसंदीदा शॉट: 

Pull shot को आयुष महात्रे के सबसे खास और पसंदीदा शॉट्स में गिना जा सकता है। उनके इस शॉट में उनके आदर्श रोहित शर्मा की झलक देखने को मिलती हैं। खुद रोहित उनके पुल शॉट के प्रशंसक रहे हैं। उनके पिता के अनुसार आयुष में बचपन से ही स्वाभाविक रूप से पुल शॉट खेलने की क्षमता थी।

आयुष महात्रे की बल्लेबाजी की मुख्य ताकत:

आयुष महात्रे की बल्लेबाजी की मुख्य ताकत उनकी बैक-फुट पर तेज गेंदों को खेलने की क्षमता और पुल शॉट है। वे शॉर्ट या बैक-ऑफ-लेंथ गेंदों को अच्छी तरह पढ़कर तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं। उनकी बैटिंग शैली में फ्रंट-फुट और बैक-फुट दोनों पर शॉट खेलने की क्षमता दिखाई देती है। 

आयुष म्हात्रे की प्रमुख उपलब्धियां: 

  • विजय हजारे ट्रॉफी 2024 में नागालैंड के खिलाफ आयुष ने 181 रन की शानदार पारी खेली। वह लिस्ट-A क्रिकेट में 150 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने और उन्होंने यशस्वी जायसवाल का पिछला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा।
  • आयुष ने 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना IPL डेब्यू किया। अपने डेब्यू मुकाबले में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 15 गेंदों पर 32 रन बनाए। 
  • IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 48 गेंदों पर 94 रन की विस्फोटक पारी खेली। 
  • इंग्लैंड U-19 के खिलाफ 2025 में आयुष ने 80 गेंदों पर 126 रन बनाए और सिर्फ 64 गेंदों में शतक पूरा किया। उनका यह शतक यूथ टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के सबसे तेज शतकों में तीसरे स्थान पर रहा।
  • नवंबर 2025 में उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विदर्भ के खिलाफ 110* रन बनाए। इस शतक के साथ वह प्रथम श्रेणी, लिस्ट-A और T20 क्रिकेट तीनों में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने। उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा।

निष्कर्ष: 

आयुष महात्रे की जीवनी (Ayush Mahatre Biography In Hindi) उन युवाओं के लिए एक प्रेरणा है, जो छोटी उम्र में अपने सपनों को पूरा करने का जुनून रखते हैं। उनके अब तक के क्रिकेट सफर से यह सीख मिलती है कि प्रतिभा के साथ साथ मेहनत, अनुशासन और लगातार बेहतर करने की कोशिश भी बेहद जरूरी है। कम उम्र में बड़े मंच पर खुद को साबित करना आयुष म्हात्रे की मेहनत और आत्मविश्वास को दर्शाता है। आने वाले समय में आयुष अपने खेल को किस ऊंचाई तक ले जाते हैं, यह देखना निश्चित रूप से क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक होगा।

आयुष महात्रे के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs) 

Q. आयुष महात्रे कौन हैं?

Ans. आयुष महात्रे भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए युवा बल्लेबाज हैं, जो घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह दाएं हाथ के आक्रामक टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज हैं।

Q. आयुष महात्रे का जन्म कब हुआ था?

Ans. आयुष महात्रे का जन्म 16 जुलाई 2007 को नालासोपारा, महाराष्ट्र में हुआ था।

Q. 2026 में आयुष महात्रे की उम्र कितनी है?

Ans. वर्तमान में आयुष महात्रे की उम्र 19 वर्ष 35 दिन है। 

Q. आयुष महात्रे ने घरेलू क्रिकेट में कब डेब्यू किया था?

Ans. आयुष ने 1 अक्टूबर 2024 को मुंबई के लिए Rest of India के खिलाफ Irani Cup में अपना First-Class डेब्यू किया था।

Q. First-Class डेब्यू में आयुष महात्रे ने कितने रन बनाए थे?

Ans. अपने पहले First-Class मैच में उन्होंने 19 और 14 रन बनाए थे।

Q. आयुष महात्रे का रणजी ट्रॉफी डेब्यू किस टीम के खिलाफ हुआ था?

Ans. आयुष ने 11 अक्टूबर 2024 को मुंबई के लिए बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया था और पहली पारी में 52 रन बनाए थे।

Q. आयुष महात्रे ने List A क्रिकेट में कब डेब्यू किया?

Ans. महात्रे ने 21 दिसंबर 2024 को मुंबई के लिए कर्नाटक के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में List A डेब्यू किया था। उन्होंने डेब्यू पर 78 रन बनाए।

Q. आयुष महात्रे की 181 रन की पारी किसके खिलाफ आई थी?

Ans. महात्रे ने 31 दिसंबर 2024 को विजय हजारे ट्रॉफी में नागालैंड के खिलाफ 117 गेंदों पर 181 रन बनाए थे।

Q. आयुष महात्रे का पसंदीदा शॉट कौन-सा है?

Ans. पुल शॉट को उनकी बल्लेबाजी के सबसे खास शॉट्स में माना जाता है। 

Q. आयुष महात्रे की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत क्या है?

Ans. उनकी प्रमुख ताकत बैक-फुट पर आक्रामक बल्लेबाजी, तेज गेंदों को पढ़ना, टाइमिंग और पुल शॉट है।

Q. आयुष महात्रे किस बल्लेबाज को अपना आदर्श मानते हैं?

Ans. वह रोहित शर्मा से काफी प्रभावित हैं। खास तौर पर रोहित का पुल शॉट उन्हें पसंद है।

Q. क्या आयुष महात्रे ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया है?

Ans. उन्होंने अभी भारत की सीनियर टीम के लिए Test, ODI या T20I में डेब्यू नहीं किया है।

Q. क्या आयुष महात्रे भारत A के लिए खेल चुके हैं?

Ans. हां, वह India A का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हालांकि India A का मैच आधिकारिक सीनियर अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं माना जाता।

Q. आयुष महात्रे ने IPL में कब डेब्यू किया?

Ans. उन्होंने 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए IPL डेब्यू किया था और कम उम्र में IPL खेलने वाले खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज कराया।

Q. आयुष महात्रे किस IPL टीम के लिए खेलते हैं?

Ans. वह चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े रहे हैं।

Q. क्या आयुष महात्रे गेंदबाजी भी करते हैं?

Ans. उनका मुख्य रोल बल्लेबाज का है। उन्हें मुख्य रूप से टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में ही टीम में इस्तेमाल किया जाता है।

Q. आयुष महात्रे की सबसे यादगार घरेलू पारी कौन-सी है?

Ans. उनकी 181 रन की List A पारी, जो उन्होंने नागालैंड के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में खेली थी, उनके शुरुआती करियर की सबसे चर्चित पारियों में से एक है।

Q. आयुष महात्रे का जर्सी नंबर कितना है? 

Ans. आयुष महात्रे की जर्सी का नंबर 30 है।

Q. आयुष महात्रे ने कितने साल की उम्र में आईपीएल में डेब्यू किया? 

Ans. आयुष महात्रे ने 17 साल की उम्र में आईपीएल में डेब्यू किया।

Q. आयुष म्हात्रे अपना जन्मदिन कब मानते हैं? 

Ans. आयुष म्हात्रे अपना जन्मदिन हर साल 16 जुलाई को मनाते है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top