शेख राशिद की जीवनी: उम्र, परिवार, क्रिकेट करियर, IPL और रिकॉर्ड

शेख राशिद की जीवनी

शेख राशिद की जीवनी (Sheikh Rashid Biography In Hindi) भारतीय क्रिकेट के एक ऐसे युवा बल्लेबाज की कहानी है, जिसने बहुत कम उम्र में अपनी प्रतिभा से सब का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। आंध्र प्रदेश से संबंध रखने वाले इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा बनने से लेकर घरेलू क्रिकेट और IPL तक का सफर बहुत कम उम्र में तय किया है।

इस लेख में जानिए शेख राशिद की उम्र, जन्म, परिवार, क्रिकेट करियर, घरेलू क्रिकेट प्रदर्शन, IPL डेब्यू, बल्लेबाजी शैली, उपलब्धियां, रिकॉर्ड और उनसे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।

Table of Contents

Table of Contents

शेख राशिद का जीवन परिचय: 

शेख राशिद का जन्म गुंटूर आंध्रप्रदेश में 24 सितंबर 2004 को एक साधारण परिवार में हुआ था। राशिद बचपन से ही क्रिकेट के शौकीन रहे है। बहुत कम उम्र में उनके पिता शेख बलीशा वली ने उनकी प्रतिभा को पहचान लिया और उन्हें क्रिकेट प्रशिक्षण दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए।

आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने बेटे के क्रिकेट सपने को पूरा करने का प्रयास जारी रखा। शेख राशिद ने बहुत कम उम्र में क्रिकेट का प्रशिक्षण लेना शुरू किया सर्वप्रथम उन्होंने हैदराबाद में ए.जी. प्रसाद के मार्गदर्शन में क्रिकेट का बैसिक सीखा। 

शेख राशिद का बॉयोडाटा: 

नाम शेख राशिद
जन्म तिथि 24 सितंबर 2004 
उम्र 21 
जन्म स्थान गुंटूर, आंध्र प्रदेश, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय 
पेशा क्रिकेटर 
बल्लेबाजी शैलीदाएं हाथ के बल्लेबाज
भूमिका टॉप ऑर्डर बल्लेबाज
घरेलू टीम आंध्रप्रदेश 
IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स
IPL डेब्यू 14 अप्रैल 2025
आदर्श खिलाड़ी जो रूट 
जर्सी नंबर 66 
लम्बाई 5 फिट 9 इंच 
वजन 67 kg 

गुंटूर से अपने क्रिकेट करीयर की शुरुआत करने वाले शेख राशिद ने अपनी मेहनत और परिवार के सहयोग से उम्र वर्ग क्रिकेट में पहचान बनाई और आगे चलकर भारतीय की अंडर-19 टीम के उपकप्तान बने आंध्र प्रदेश की घरेलू टीम और फिर चेन्नई सुपर किंग्स तक का सफर तय किया। 

शेख राशिद कौन है? (Who is Sheikh Rashid) 

शेख राशिद भारत के उभरते हुए युवा क्रिकेटर हैं, जो आंध्र प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। वह दाएं हाथ के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं और अपनी मजबूत तकनीक तथा लंबी पारी खेलने की क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं। और अंडर-19 विश्व कप में वो भारतीय टीम के उपकप्तान रहे है। उन्होंने आंध्र प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL में भी खेल चुके हैं। 

शेख राशिद का परिवार: 

शेख राशिद एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके परिवार में माता-पिता और एक बड़े भाई हैं। शेख राशिद के क्रिकेट सफर को आगे बढ़ाने में सबसे बड़ा योगदान उनके पिता शेख बलिशा वाली का रहा है। राशिद की क्रिकेट प्रतिभा को देखकर बेटे को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए उन्होंने अपने जीवन में बड़े बदलाव किए। 

राशिद को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए परिवार को हैदराबाद छोड़कर गुंटूर जाना पड़ा। यहाँ फिर उन्हें मंगलागिरी क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिलाया गया। लेकिन यहाँ राशिद को रोजाना अभ्यास के लिए ले जाना और वापस लाना आसान नहीं था। रोजाना उन्हें 40 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करना था।

राशिद को रोजाना क्रिकेट प्रशिक्षण दिलाना परिवार के लिए आर्थिक रूप से कठिन हो गया। लेकिन पिता ने राशिद का सपना टूटने नहीं दिया। उन्होंने बाजार में फल और सब्जियां बेचकर अपने परिवार की जरुरतों को पूरा किया। और हर दिन एक लंबी दूरी तय करके बेटे को अभ्यास करवाया। 

शेख राशिद की उम्र (Sheikh Rashid Age)

शेख राशिद का जन्म 24 सितंबर 2004 को हुआ था। वो हर साल 24 सितंबर को अपना जन्मदिन (Birthday) मनाते है। वर्तमान में उनकी उम्र (आयु) 21 साल है। 21 साल की उम्र में वो घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में जगह बनाने में सफल रहे है। 

शेख राशिद के कोच: 

शेख राशिद के क्रिकेट करियर को सवारने में कई कोचों का योगदान रहा है। शुरुआती दौर में उन्होंने ए. जी. प्रसाद के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया और क्रिकेट के बेसिक लेबल को समझा जबकि जे. कृष्णा राव ने लंबे समय तक उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन दोनों कोचों के मार्गदर्शन में शेख राशिद ने क्रिकेट की बारीकियों को बड़े करीब से समझा और सीखा। 

क्रिकेट का शुरुआती सफर: 

शेख राशिद का क्रिकेट सफर स्कूल तथा स्थानीय क्लबो से बहुत कम उम्र में शुरू हुआ  लगभग सात साल की उम्र में उन्होंने  हैदराबाद के उप्पल में आयोजित एक क्रिकेट कैंप में उन्होंने भाग लिया वहां उनकी बल्लेबाजी देखकर कोच बहुत प्रभावित हुए। यहाँ उन्होंने ए. जी. प्रसाद कर मार्गदर्शन में अपनी बल्लेबाजी को निखारा। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 0  पर आउट होने वाले खिलाड़ी कौन हैं? क्रिकेट इतिहास में यह एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड है, जिसमें कई दिग्गज क्रिकेटरों के नाम शामिल हैं।

इसके बाद राशीद ने मंगलागिरी क्रिकेट अकादमी में दाखिला लिया यहाँ उन्होंने घंटो क्रिकेट का नियमित अभ्यास किया। लगातार मेहनत का परिणाम जल्द दिखाई दिया और यहाँ से उन्होंने आंध्र प्रदेश की उम्र वर्ग टीमों में अपनी जगह पक्की की। यही से उन्होंने क्रिकेट को केवल शौक के रूप में नहीं, बल्कि गंभीरता से लेना शुरू किया।

अंडर-14 का सफर: 

क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण लेने और लगातार अभ्यास करने के बाद शेख राशिद को आयु वर्ग क्रिकेट में तेजी से सफलता मिली। और वो आंध्र प्रदेश की अंडर-14 टीम में जगह पक्की करने में सफल रहे। इसके बाद वह अन्य आयु वर्ग स्तरों पर भी सफलता मिलना चालू हुयी। 

युवा वर्ग क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद इस सफर ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का रास्ता दिया। यहाँ से पिता की मेहनत और राशिद की प्रतिभा को सफलता मिलना चालू हुयी। और उन्होंने अंडर 19 की तरफ तेजी से रुख किया। 

अंडर-19, 2022 विश्व कप में सफलता: 

युवा स्तर पर लगातार अच्छी सफलता के बाद शेख राशिद के करियर का पहला बड़ा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच मिला। उन्हें 2022 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम में उपकप्तानी करने का मौका मिला। भारत ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और  खिताब जीता। 

अंडर-19 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन: 

अंडर-19 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बड़े और दबाव वाले मुकाबले में शेख राशिद ने 94 रन की एक शानदार पारी खेली और उनकी यह पारी उनके युवा करियर की सबसे महत्वपूर्ण पारियों में से एक रही सेमीफाइनल में बेहतरीन सफलता के बाद भारत ने 2022 अंडर-19 विश्व कप जीता और यहाँ से शेख राशिद के क्रिकेट करियर को एक नई पहचान ओर सफलता मिली। 

शेख राशिद का घरेलू क्रिकेट करियर: 

2022 अंडर-19 विश्व कप की सफलता के बाद शेख राशिद ने आंध्र प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने का मौका मिला। यहाँ से उन्होंने धीरे-धीरे घरेलू क्रिकेट में अपनी जगह मजबूत की और उनकी बल्लेबाजी में धैर्य, मजबूत तकनीक और लंबी पारी खेलने की क्षमता विकसित हुई। 

प्रथम श्रेणी (Ranji Trophy) डेब्यू: 

शेख राशिद ने 24 फरवरी 2022 को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था। यह मैच उन्होंने सर्विसेज के विरुद्ध खेला था। अपने डेब्यू मैच में उन्हें शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी का मौका मिला उन्होंने इस डेब्यू मैच में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में  4 चौकों की मदद से कुल 23 रन बनाए। 

शेख अपनी इस पारी को एक बड़ा रूप नही दे सके पर उनकी ये शुरुआत  निराशाजनक भी नही रही उन्होंने डेब्यू मैच के दबाव को झेला और 23 रन के साथ अच्छी शुरुआत की। 

शेख राशिद ने फिर घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 203 रन की पारी खेलकर अपनी बैटिंग क्षमता का शानदार परिचय दिया। यह दोहरा शतक इस युवा बल्लेबाज और उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी। और इस बेहतरीन पारी से उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।  

2025-26 रणजी ट्रॉफी का सीजन शेख राशिद के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा। इस सीजन उन्होंने इस ट्रॉफी में 3 शतक और 2 अर्धशतक की बेहतरीन परियों से 8 मैचों में 89.57 की औसत से कुल 627 रन बनाए। 

राशिद के इस प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय घरेलू क्रिकेट के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों में शामिल कर दिया। लगातार रन बनाने की क्षमता के कारण चयनकर्ताओं और क्रिकेट विशेषज्ञों का ध्यान उनके प्रदर्शन की ओर गया। 

लिस्ट-A क्रिकेट (Vijay Hazare Trophy) में डेब्यू: 

शेख राशिद ने विजय हजारे ट्रॉफी से  लिस्ट-A में बिहार के विरुद्ध अपना डेब्यू 17 नवंबर 2022 को किया था। इस घरेलू वनडे क्रिकेट में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा।  प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है, जबकि घरेलू वनडे क्रिकेट में उन्हें अभी अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन करना बाकी रहा। 

घरेलू T20 (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) में डेब्यू: 

शेख राशिद ने अपना घरेलू टी20 डेब्यू 16 अक्टूबर 2022 को नागालैंड के विरुद्ध किया था। अपने इस घरेलू T20 डेब्यू मैच में उन्होंने नाबाद 37 रन बनाकर सबको प्रभावित किया। कुल मिलाकर उनकी शुरुआत इस प्रारूप में अच्छी रही। 

शेख राशिद ने  घरेलू टी20 क्रिकेट में अपना पहला शतक अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बनाया था इस मैच में उन्होंने नाबाद 100 रन बनाये थे। अपने इस शतक से उन्होंने साबित किया कि जरूरत पड़ने पर वह तेज गति से रन भी बना सकते हैं। इससे पहले उन्हें मुख्य रूप से तकनीकी और क्रिकेट के लंबे प्रारूपों का बल्लेबाज माना जाता है।  

शेख राशिद आकड़ें (Sheikh Rashid Stats) 

FC LA T20 
Match 30 15 30 
Runs 1959 219 533
HS 203 42 100* 
Ave 45+ 16.64 23.17 
100 1
50 10 

शेख राशिद का IPL डेब्यू: 

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 14 अप्रैल 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में शेख राशिद ने 20 साल की उम्र में अपना आईपीएल (IPL) डेब्यू किया। और उन्हें आईपीएल के बड़े मंच पर प्रदर्शन करने का मौका मिला। 

चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें पहली बार IPL 2023 की नीलामी में उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन 2023 और 2024 में उन्हें मैच खेलने का कोई मौका नहीं मिला। और आखिरकार 2025 में उन्हें CSK की प्लेइंग इलेवन में मौका मिला और उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला और इस सीजन उन्होंने 5 मैच खेले।  

शुभमन गिल के रिकॉर्ड में उनके द्वारा खेली गयी 269 रन की पारी एशिया के बाहर किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे बड़े टेस्ट स्कोर की सूची में भी शीर्ष पर है।

अपने पहले डेब्यू आईपीएल मैच में राशिद ने बड़े आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की उन्होंने 142.10 की स्ट्राइक रेट और 6 चौकों की मदद से 19 गेंदों में कुल 27 रन बनाए। और इस मैच में CSK ने LSG को 5 विकेट से हराया था। 

शेख राशिद के आईपीएल आकड़ें (Sheikh Rashid IPL Stats)  

मैच 
पारियां 
रन 71 
सर्वोच्च स्कोर 27 
औसत 14.23 
स्ट्राइक रेट 112.71 
चौके 
छक्के 
1000
50 0
कैच 

IPL में प्रदर्शन: 

शेख राशिद का IPL 2025 प्रदर्शन एवरेज रहा। उन्हें सिर्फ 5 मैच खेलने का मौका मिला और वह इन मैचों में कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने पहले मैच में 27 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की। 

112.70 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और 6 चौके भी मारे पर वह अपनी इस पारी को एक बड़ा आंकड़ा नही दे पाए। 

शेख राशिद को अभीतक आईपीएल में कुल पांच मैच खेलने का मौका मिला। 

इन पांच पारियों में उन्होंने 14.20 की औसत और 112.70 की स्ट्राइक रेट से कुल  71 रन बनाए।  इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए। आईपीएल में अभीतक उनका प्रदर्शन बहुत बड़ा नहीं रहा IPL में उनका सर्वोच्च स्कोर 27 रन है। 

शेख राशिद की बल्लेबाजी शैली: (Sheikh Rashid Batting style) 

शेख राशिद दाएं हाथ के शीर्ष क्रम एक बल्लेबाज हैं। उनकी बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत उनकी बेहतरीन तकनीक और परिस्थितियों के अनुसार खेलने की क्षमता है। उनके पास कवर ड्राइव और पुल शॉट को खेलने की गजब तकनीक है। 

शेख राशिद की बल्लेबाजी शैली पर सबसे बड़ा प्रभाव इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर जो रूट रहा है, इन्हें वो अपना आदर्श भी मानते है और उन्हीं की तरह की खेल शैली को अपनाते है। राशिद जो रूट के बड़े प्रशंसक रहे हैं और उनकी जर्सी नंबर का अनुसरण भी करते है। 

Saransh Jain Biography in Hindi: सारांश जैन की जीवनी, उम्र, घरेलू करियर और रिकॉर्ड

मैच के दौरान वो बैक-फुट पंच कवर ड्राइव को काफी बेहतरीन तरीके से खेलते है। राशिद के गेम में बैकफुट पर जाकर शॉर्ट गेंदों को खेलने की क्षमता काफी नजर आती है। मैदान पर उनकी बल्लेबाजी में आकर्षक स्ट्रोक भी देखने को मिलते हैं।

टॉप ऑर्डर में खेलने की क्षमता, लंबे समय तक बल्लेबाजी का धैर्य और परिस्थितियों के अनुसार खेल बदलने की क्षमता उन्हें टेस्ट क्रिकेट के लिए एक उपयुक्त बल्लेबाज बनाती है कुल मिलाकर शेख राशिद की बल्लेबाजी में तकनीक, धैर्य और आधुनिक शॉट सलेक्शन का गजब संतुलन दिखाई देता है। 

शेख राशिद के आदर्श खिलाड़ी: (Sheikh Rashid Ideal Player)

शेख राशिद इंग्लैंड के महान बल्लेबाज जो रूट को अपना आदर्श मानते हैं। वह उनकी तकनीक, धैर्य और परिस्थितियों के अनुसार पारी खेलने की क्षमता से बहुत प्रभावित हैं। राशिद जो रूट के बड़े प्रशंसक रहे हैं उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत भी 66 नंबर की जर्सी पहनकर की थी यह नंबर जो रूट की जर्सी से जुड़ा है। 

जो रूट के बैक-फुट पंच और कवर क्षेत्र में खेले जाने वाले शानदार शॉट्स के शेख राशिद को काफी दीवाने हैं। वह नेट्स में इन शॉट्स पर अभ्यास करते हुए अपने खेल को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश करते हुए देखे गए है। 

शेख राशिद की प्रमुख उपलब्धियां और रिकॉर्ड

शेख राशिद अभी भारतीय क्रिकेट के शुरुआती दौर के एक युवा खिलाड़ियों में हैं, इसलिए उनके नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत बड़ी संख्या में रिकॉर्ड नहीं हैं। पर उन्होंने अंडर-19 विश्व कप, घरेलू क्रिकेट और आईपीएल तक पहुंचकर कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां और रिकॉर्ड अपने नाम किये है। 

विराट कोहली के 15 अनोखे रिकॉर्ड: जो आज भी उनके नाम कायम हैं 

  • शेख राशिद 2022 अंडर-19 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य और उपकप्तान रहे।
  • अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 94 रन की एक शानदार पारी खेली और भारत फाइनल में पहुचा।
  • इंग्लैंड के खिलाफ 2022 अंडर-19 विश्व कप फाइनल में शेख राशिद ने 84 गेंदों में 50 रन बनाए।
  • शेख राशिद का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर 203 रन है। 
  • 2025-26 रणजी ट्रॉफी में 627 रन बनाये जिसमें  3 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे। 
  • घरेलू टी20 क्रिकेट में नाबाद 100 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है।
  • चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2025 में  शेख राशिद ने 14 अप्रैल को  IPL डेब्यू किया।
  • उन्होंने IPL में अब तक 5 मैचों में 71 रन बनाए हैं और आईपीएल में उनका सर्वोच्च स्कोर 27 रन रहा। 
  • घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद भारत A टीम तक पहुंचे। 
  • शेख राशिद ने 2022 में आंध्र प्रदेश के लिए सीनियर घरेलू क्रिकेट के तीनों प्रमुख प्रारूपों में डेब्यू किया। 
  • प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दोहरा शतक उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ लगाया। 
  • शेख राशिद  66 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान में  है। 
  • उनके आदर्श खिलाड़ी जो रूट है और वो उनकी खेल शैली का अनुसरण करते है। 
  • शेख राशिद  दाएं हाथ के शीर्ष क्रम बल्लेबाज हैं।

शेख राशिद का भविष्य: 

शेख राशिद अभी एक युवा खिलाड़ी है अभी उनकी उम्र सिर्फ 21 साल है उनके पास एक लंबे करियर के लिए काफी समय है। उनके अंडर-19 विश्व कप जीतने से लेकर घरेलू क्रिकेट में बड़े रन बनाने और आईपीएल  का प्रदर्शन बताता है कि उनमें आगे बढ़ने की काफी प्रबल क्षमता है। 

उनके सामने अभी सबसे बड़ी चुनौती अपनी निरंतरता बनाए रखना और फिटनस है। अगर वो इन दोनों पर अच्छा काम करे तो उनका करियर काफी अच्छा नजर आता है। उनके अभी तक के सफर के पीछे उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और पारिवारिक संघर्ष, पिता के त्याग का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 

निष्कर्ष: 

शेख राशिद की जीवनी (Sheikh Rashid Biography In Hindi)  सिर्फ एक युवा क्रिकेटर की सफलता की कहानी नहीं है, बल्कि एक परिवार के संघर्ष और विश्वास की कहानी है। आज वह भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए युवा बल्लेबाजों में शामिल हैं। उनका सफर अभी शुरू हुआ है, पर अभी कई चुनोतियां उनके सामने है। अगर शेख राशिद अपनी तकनीक, सब्र और निरंतरता को बनाये रखते हैं, तो आने वाले वर्षों में उन्हें भारतीय सीनियर टीम की जर्सी में देखना क्रिकेट प्रेमियों के लिए संभव हो सकता है।

शेख राशिद से जुड़े FAQs

Q. शेख राशिद कौन हैं?

Ans. शेख राशिद भारत के युवा क्रिकेटर हैं, जो आंध्र प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। और वो  दाएं हाथ के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं।

Q. शेख राशिद का जन्म कब हुआ था?

Ans. शेख राशिद का जन्म 24 सितंबर 2004 को हुआ था। 

Q. शेख राशिद की उम्र कितनी है?

Ans. शेख राशिद का जन्म 24 सितंबर 2004 को हुआ था। इस अनुसार शेख राशिद की उम्र अभी  21 वर्ष है।

Q. शेख राशिद किस राज्य से हैं?

Ans. शेख राशिद आंध्र प्रदेश से संबंध रखते हैं और घरेलू क्रिकेट में इसी राज्य का प्रतिनिधित्व भी करते हैं।

Q. शेख राशिद किस हाथ से बल्लेबाजी करते हैं?

Ans. वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।

Q. शेख राशिद किस नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं?

Ans. वह मुख्य रूप से टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं।

Q. शेख राशिद के आदर्श खिलाड़ी कौन हैं?

Ans. इंग्लैंड के महान बल्लेबाज जो रूट शेख राशिद के आदर्श खिलाड़ियों में शामिल हैं।

Q. शेख राशिद ने रणजी ट्रॉफी में डेब्यू कब किया था?

Ans. उन्होंने 24 फरवरी 2022 को आंध्र प्रदेश के लिए सर्विसेज के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था।

Q. शेख राशिद ने IPL डेब्यू कब किया था?

Ans. उन्होंने 14 अप्रैल 2025 को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ IPL डेब्यू किया था।

Q. शेख राशिद ने IPL में कितने रन बनाए हैं?

Ans. शेख राशिद ने अभीतक IPL में 5 मैचों में 71 रन बनाए थे। 

Q. शेख राशिद ने किस IPL टीम के लिए खेला है?

Ans. शेख राशिद ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL खेला है।

Q. क्या शेख राशिद IPL 2026 में खेले थे?

Ans. नहीं, IPL 2026 में शेख राशिद किसी टीम का हिस्सा नहीं थे।

Q. शेख राशिद की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या है?

Ans. उनकी प्रमुख उपलब्धियों में भारत की 2022 अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा बनना शामिल है।

Q. अंडर-19 विश्व कप 2022 में शेख राशिद ने कितना स्कोर बनाया था?

Ans. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 94 रन और इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 50 रन बनाए थे।

Q. शेख राशिद का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर कितना है?

Ans. शेख राशिद का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर 203 रन है।

Q. शेख राशिद किस घरेलू टीम के लिए खेलते हैं?

Ans. वह घरेलू क्रिकेट में आंध्र प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Q. शेख राशिद की बल्लेबाजी शैली कैसी है?

Ans. वह तकनीकी और धैर्यपूर्ण बल्लेबाज हैं, जो लंबी पारी खेलने और परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं।

Q. क्या शेख राशिद भारत की सीनियर टीम के लिए खेल चुके हैं?

Ans. नही, अभीतक उन्होंने भारत की सीनियर अंतरराष्ट्रीय टीम के लिए डेब्यू नहीं किया है।

Q. शेख राशिद के पिता कौन है?

Ans. शेख राशिद के पिता का नाम बलीशा वाली है उन्होंने राशिद के करियर के लिए काफी संघर्ष किया। 

Q. क्या शेख राशिद ने घरेलू क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है? 

Ans. हाँ, प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दोहरा शतक उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ लगाया। 

Q. शेख राशिद का जर्सी नंबर कितना है? 

Ans. शेख राशिद का जर्सी नंबर 66 है। 

Q. शेख राशिद का टी20 क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर कितना है?

Ans. उनका घरेलू टी20 क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर नाबाद 100 रन है।

Q. शेख राशिद किस भूमिका के खिलाड़ी हैं?

Ans. वह मुख्य रूप से टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं और दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं।

Q. शेख राशिद ने अंडर-19 विश्व कप में कौन-कौन से महत्वपूर्ण प्रदर्शन किए?

Ans. 2022 अंडर-19 विश्व कप में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 94 रन और इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 50 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।

Q. शेख राशिद ने IPL में किस टीम के खिलाफ डेब्यू किया था?

Ans. उन्होंने अपना IPL डेब्यू लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ किया था।

Q. शेख राशिद की प्रेरणा कौन हैं?

Ans. शेख राशिद इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट को अपना आदर्श मानते हैं और उनकी बल्लेबाजी शैली से सीखने की कोशिश करते हैं।

Q. शेख राशिद ने भारत की अंडर-19 टीम में कौन-सी भूमिका निभाई थी?

Ans. वह 2022 अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम के उपकप्तान थे।

Q. क्या शेख राशिद भारत A टीम के लिए खेल चुके हैं?

Ans. हाँ, घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें भारत A स्तर पर अवसर मिला है।

Q. शेख राशिद की सबसे बड़ी ताकत क्या मानी जाती है?

Ans. उनकी सबसे बड़ी ताकत मजबूत तकनीक, धैर्य, स्ट्राइक रोटेशन और लंबी पारी खेलने की क्षमता मानी जाती है।

Q. शेख राशिद क्यों चर्चा में रहते हैं?

Ans. अंडर-19 विश्व कप में प्रदर्शन, घरेलू क्रिकेट में रन और युवा टेस्ट बल्लेबाज के रूप में संभावनाओं के कारण वह चर्चा में रहते हैं। 

Q. शेख राशिद के कोच कौन थे? 

Ans. ए. जी. प्रसाद और जे. कृष्णा राव ने शेख राशिद के क्रिकेट करियर को सवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top