नमन धीर की जीवनी: 24 की उम्र में एक मौका, IPL डेब्यू और अब टीम इंडिया का सफर

नमन धीर की जीवनी
नमन धीर की जीवनी

नमन धीर की जीवनी एक ऐसे युवा ऑलराउंडर की कहानी है, जिसने घरेलू क्रिकेट से निकलकर IPL के बड़े मंच तक अपनी जगह बनाई। लेकिन आखिर नमन धीर ने यह मुकाम कैसे हासिल किया और उनके खेल में ऐसी क्या खासियत है, जिसने उन्हें चर्चा में ला दिया? नमन धीर की जीवनी में जानिए उनका शुरुआती जीवन, परिवार, उम्र, घरेलू क्रिकेट, IPL करियर, रिकॉर्ड, खेलने की शैली और उनसे जुड़ी खास जानकारियां 

Table of Contents

Table of Contents

नमन धीर का जीवन परिचय: शुरुआती जीवन | Naman Dhir Biography In Hindi 

नमन धीर का जन्म 31 दिसंबर 1999 को अंबाला, हरियाणा में हुआ था। जन्म अंबाला में हुआ, लेकिन उनका क्रिकेट सफर की शुरुआत पंजाब के फरीदकोट से हुई। यहीं से उनके क्रिकेट को सही दिशा मिली और उन्होंने स्थानीय स्तर और स्कूल स्तर पर खेलते हुए अपनी खेल प्रतिभा को निखारा। 

नमन के पिता नरेश धीर फरीदकोट में मेडिकल शॉप पर काम करते हैं। नमन के लिए शुरुआती दौर आसान नहीं था पंजाब की अंडर-16 टीम के बाद उन्हें करीब चार साल तक बड़े स्तर पर मौका नहीं मिला। 

2022 में जब नमन क्रिकेट छोड़कर कनाडा जाने के बारे में सोच रहे थे, तब उनके पिता ने उन्हें एक साल और क्रिकेट को देने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उनके करियर ने नई दिशा पकड़ी और वह पंजाब की टीम तक पहुंचे। 

उनकी मां का नाम निरुपमा धीर है। परिवार के समर्थन और शुरुआती क्रिकेट ट्रेनिंग ने नमन को धीरे-धीरे उस मुकाम तक पहुंचाया, जहां घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें IPL में मौका दिया। यही शुरुआती संघर्ष आगे चलकर उनके क्रिकेट करियर की महत्वपूर्ण नींव बना। 

सितंबर 2026 में नमन को पहली बार भारतीय ODI टीम में जगह मिली, जब उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू ODI सीरीज के लिए चुना गया। 

ईशान किशन की जीवनी: उम्र, कद, करियर, विवाद और कमबैक कहानी

नमन धीर का बायोडाटा | Naman Dhir Biodata 

पूरा नाम नमन धीर 
जन्म तिथि 31 दिसंबर 1999 
जन्म स्थान अंबाला, हरियाणा 
उम्र 26 वर्ष 
कद, लम्बाई लगभग 5 फीट 9 इंच 
बल्लेबाजी शैली दाएं हाथ के बल्लेबाज 
गेंदबाजी शैली दाएं हाथ के ऑफ-ब्रेक 
भूमिका बल्लेबाज 
जर्सी नंबर 3 (IPL) 
कोच गगन सिद्धू 
IPL डेब्यू 24 मार्च 2024 
पहली IPL कीमत ₹20 लाख 
IPL टीम मुंबई इंडियंस 
घरेलू टीम पंजाब 
पिता नरेश धीर 
माता निरुपमा धीर 
IPL सर्वोच्च स्कोर 62* 
IPL 2026 कीमत ₹5.25 करोड़ 
अंतरराष्ट्रीय डेब्यू अभी नही 

नमन धीर शिक्षा: 

नमन धीर (Naman Dhir) ने अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, फरीदकोट से पूरी की। पढ़ाई के साथ उनका झुकाव बचपन से ही क्रिकेट की ओर था और धीरे-धीरे खेल उनके जीवन का सबसे अहम हिस्सा बनता गया। स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने बाबा फरीद कॉलेज, बठिंडा से आगे की पढ़ाई की और बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री हासिल की। 

गली क्रिकेट से ग्लोबल स्टार तक: श्रेयस अय्यर की जीवनी, उम्र, क्रिकेट सफर, खेल शैली, उपलब्धियां और नेट वर्थ 

नमन धीर के विस्तृत आकड़ें और रिकॉर्डस

नमन धीर: क्रिकेट करियर, Naman Dhir Best IPL Innings, रिकॉर्ड और उपलब्धियां 

स्कूल के दिनों से ही उनका झुकाव क्रिकेट की तरफ काफी ज्यादा था। उनके पिता नरेश धीर उन्हें क्रिकेट अभ्यास के लिए स्कूल से लेकर जाते थे। और परिवार को भी उनके क्रिकेट करियर को लेकर कई चुनौतियों का सामना करना। 

नमन धीर कौन है? | Who is Naman Dhir?

नमन धीर भारतीय क्रिकेटर हैं, जो मुख्य रूप से दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ-स्पिन गेंदबाज के रूप में खेलते हैं। पंजाब के इस युवा ऑलराउंडर का जन्म 31 दिसंबर 1999 को अंबाला, हरियाणा में हुआ था। घरेलू क्रिकेट में वह पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। सितंबर 2026 में नमन धीर को पहली बार भारत की सीनियर ODI टीम में चुना गया। 

नमन धीर का परिवार | Naman Dhir Family 

नमन धीर का संबंध एक पंजाबी मध्यमवर्गीय परिवार से है, जहां क्रिकेट को आगे बढ़ाने में उनके परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके पिता नरेश धीर फरीदकोट में मेडिकल शॉप से जुड़े रहे हैं। और उनकी मां का नाम निरुपमा धीर है जो एक शिक्षिका है नमन के परिवार में उनकी दो बड़ी बहनें, मनिला नरेश और शीनम रल्हान भी हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। 

नमन धीर की आयु | Naman Dhir Age 

सितंबर 2026 में नमन धीर की उम्र 26 साल है और हर साल 31 दिसंबर को उनका जन्मदिन आता है। 26 साल की उम्र तक नमन धीर घरेलू क्रिकेट से निकलकर IPL में अपनी पहचान बना चुके हैं। इससे पहले वह पंजाब के घरेलू क्रिकेट और India A स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं।

ध्रुव जुरेल की जीवनी: उम्र, कद, घरेलू करियर, बल्लेबाजी शैली, IPL आकड़ें और रिकार्ड

उनके करियर में सितंबर 2026 में एक और बड़ा पड़ाव आया, जब उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू ODI सीरीज के लिए पहली बार भारतीय सीनियर टीम में चुना गया। यह उनका पहला सीनियर इंडिया कॉल-अप है। 

नमन धीर के कोच कौन है? |  Naman Dhir Coach 

नमन धीर के क्रिकेट सफर में उनके शुरुआती कोच गगन सिद्धू की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। फरीदकोट में बचपन के दिनों में गगन सिद्धू ने नमन के खेल को निखारने में उनका मार्गदर्शन किया। नमन खुद उन्हें अपना बचपन का कोच और बड़े भाई जैसा मानते थे। उन्होंने बताया था कि जब उन्हें पंजाब अंडर-19 टीम में जगह नहीं मिली, तब गगन सिद्धू ने उनके लिए आवाज उठाई और उनका हौसला बनाए रखा।

अरुण देवगन भी इनके सहायक कोच रहे है। इनके अलावा IPL स्तर पर कीरोन पोलार्ड ने नमन की बल्लेबाजी को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुंबई इंडियंस में उन्हें फिनिशर की भूमिका के लिए तैयार करने में पोलार्ड और कप्तान हार्दिक पंड्या का काफी मार्गदर्शन भी मिला है। 

नमन धीर का शुरुआती क्रिकेट सफर | Naman Dhir Cricket Journey 

नमन का क्रिकेट सफर फरीदकोट, पंजाब से आगे बढ़ा। नमन को शुरुआती दौर में कोच गगन सिद्धू का मार्गदर्शन मिला। उन्होंने कम उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया और बाद में पंजाब की U-16 टीम तक पहुंचे। हालांकि, इसके बाद उन्हें करीब चार साल तक पंजाब की अगली आयु-वर्ग टीमों में अपेक्षित मौके नहीं मिले। यही दौर उनके करियर का सबसे मुश्किल समय बना।

2022 में हालात इतने मुश्किल हो गए कि नमन ने क्रिकेट छोड़कर कनाडा जाने तक का मन बना लिया था। लेकिन उनके पिता ने उन्हें एक साल और क्रिकेट को देने के लिए कहा। नमन ने यह मौका स्वीकार किया और दिसंबर 2022 में पंजाब के लिए अपना रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया।

इसके बाद उनके करियर ने तेजी से करवट ली 2023 का Sher-E-Punjab T20 Cup उनके करियर के लिए काफी उपयोगी साबित हुआ। उन्होंने 12 पारियों में 2 शतकों की मदद से 466 रन बनाये और 30 छक्के लगाए। इस प्रदर्शन ने उन्हें T20 क्रिकेट में एक आक्रामक बल्लेबाज के रूप में पहचान दिलाई। और इसके बाद सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उनके प्रदर्शन को काफी सराहना मिली। 

नमन धीर का IPL सफर और डेब्यू  | Naman Dhir  IPL journey or Debut 

घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद IPL 2024 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उन्हें ₹20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा। और फिर नमन धीर ने 24 मार्च 2024 को 24 साल की उम्र में IPL डेब्यू किया। डेब्यू मैच में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 10 गेंदों पर 20 रन बनाकर अपने आईपीएल जर्नी की शुरुआत की। 

नमन धीर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सफर: किस दिन आया टीम इंडिया से पहला बुलावा 

नमन धीर के क्रिकेट सफर में 16 सितंबर 2026 का दिन खास बन गया। इसी दिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया और नमन धीर को पहली बार सीनियर टीम में जगह मिली। यह उनके करियर का पहला maiden India call-up था। 

महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड: करियर, हेलिकॉप्टर शॉट, स्टंपिंग और विकेटकीपिंग शैली

नमन का सफर फिलहाल घरेलू क्रिकेट से IPL और अब टीम इंडिया के दरवाजे तक पहुंच चुका है। अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि वह टीम इंडिया की जर्सी के साथ मैदान पर कब उपस्थित होंगे।

नमन धीर की बल्लेबाजी शैली | Naman Dhir Batting style 

नमन धीर दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ-ब्रेक गेंदबाज हैं। उनकी बल्लेबाजी में आक्रामक अंदाज देखने को मिलता है और वह खासतौर पर मध्यक्रम में तेजी से रन बनाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। IPL में उन्हें मैच की स्थिति के अनुसार अलग-अलग बल्लेबाजी क्रम पर इस्तेमाल किया गया है, जिससे उनकी भूमिका एक उपयोगी फ्लोटर और फिनिशर के रूप में सामने आई है।

नमन धीर की गेंदबाजी शैली:

गेंदबाजी में नमन धीर राइट-आर्म ऑफ-ब्रेक करते हैं। उनकी गेंदबाजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से टीम को अतिरिक्त विकल्प देने के लिए किया जाता है। IPL में भी उन्होंने जरूरत के मुताबिक गेंदबाजी की है, लेकिन उनके करियर की मुख्य पहचान उनकी बल्लेबाजी से ही बनी है।

बल्लेबाजी और गेंदबाजी का यह संयोजन नमन को टीम में एक उपयोगी ऑलराउंड का विकल्प बनाता है। जहां वह बल्ले से तेजी से रन जोड़ने के साथ जरूरत पड़ने पर टीम के लिए कुछ ओवर भी कर सकते हैं। 

नमन धीर की बल्लेबाजी की खासियत और सबसे बड़ी ताकत क्या है? 

नमन धीर (Naman Dhir) की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत पावर हिटिंग और तेजी से रन बनाने की क्षमता है। वह खास तौर पर मध्यक्रम और पारी के आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए बड़े शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं। उनकी बल्लेबाजी में सिर्फ ताकत नहीं, बल्कि गेंद को सही समय पर टाइम करके बाउंड्री लगाने की क्षमता भी नजर आती है। उनकी यही क्षमता उन्हें एक प्रभावी फिनिशर बनाती है। नमन की बल्लेबाजी सबसे बड़ी खासियत उनका गेंदबाज के अनुसार शॉट चुनना माना जाता है। 

नमन धीर के पसंदीदा शॉट कौन सा है? 

नमन धीर पुल, फ्लिक और इनसाइड-आउट शॉट खेलने में काफी सशक्त और प्रभावी नजर आते हैं। खासकर शॉर्ट या मिडिल-लेग की गेंदों पर वह पुल और फ्लिक के जरिए मिड-विकेट और स्क्वायर लेग क्षेत्र में रन बनाने की क्षमता रखते हैं। ऑफ-साइड में जगह मिलने पर वह कवर के ऊपर इनसाइड आउट शॉट और कट भी खेल सकते हैं।  

नमन धीर का निजी जीवन: 

नमन धीर का निजी जीवन उनके क्रिकेट सफर की तरह ही सादगी और परिवार के समर्थन से जुड़ा रहा है। नमन धीर को क्रिकेट के अलावा दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना, घूमना-फिरना, संगीत सुनना और फिटनेस पर ध्यान देना पसंद है। 

नमन धीर की नेटवर्थ कितनी है? Naman Dhir Net Worth 

नमन धीर की सटीक नेटवर्थ की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं है। हालांकि, IPL से उनकी कमाई में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 2024 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें ₹20 लाख में खरीदा था, जबकि 2025 में उन्हें ₹5.25 करोड़ में टीम में वापस शामिल किया गया और 2026 में भी उनकी IPL कीमत ₹5.25 करोड़ रही। उपलब्ध IPL वेतन रिकॉर्ड के अनुसार 2023 से 2026 तक उनकी कुल IPL कमाई करीब ₹10.9 करोड़ दर्ज है।

नमन धीर के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी: 

  • नमन धीर का जन्म 31 दिसंबर 1999 को अंबाला, हरियाणा में हुआ था, जबकि उनका क्रिकेट सफर पंजाब के फरीदकोट से आगे बढ़ा।
  • क्रिकेट के प्रति उनका लगाव बचपन से ही था। परिवार ने उनकी रुचि को देखते हुए उन्हें फरीदकोट की क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण दिलाया।
  • पढ़ाई के साथ उनका पूरा ध्यान क्रिकेट पर था। उपलब्ध प्रोफाइल के अनुसार स्कूल के समय उनकी उपस्थिति कम रहती थी और क्रिकेट को लेकर उनका ध्यान इतना अधिक था कि शिक्षकों ने उनके पिता से भी इस बारे में बात की थी।
  • 2022-23 रणजी ट्रॉफी का सीजन उनके करियर के लिए काफी उपयोगी रहा। अपने शुरुआती प्रथम श्रेणी सीजन में उन्होंने दो शतक लगाए और इसी प्रदर्शन से घरेलू क्रिकेट में उनकी पहचान मजबूत हुई।
  • 2023 के Sher-E-Punjab T20 Cup में उन्होंने 466 रन बनाए। 12 मैचों में 466 रन के साथ उनका स्ट्राइक रेट 192.56 रहा और उन्होंने दो शतक भी लगाए।
  • IPL में उनका सफर सिर्फ ₹20 लाख से शुरू हुआ। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2024 की नीलामी में उनके ₹20 लाख बेस प्राइस पर खरीदा था।
  • IPL में आने के बाद उन्हें फिनिशर के रूप में तैयार किया गया। मुंबई इंडियंस में कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या की सलाह ने उनकी डेथ-ओवर बल्लेबाजी को विकसित करने में मदद की।
  • 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनका एक बेहद तेज कैमियो देखने को मिला, जब उन्होंने सिर्फ 8 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और दो चौके शामिल थे।
  • सितंबर 2026 में उन्होंने Sher-E-Punjab T20 League में 173 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 64 गेंदों में 173 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 12 छक्के शामिल थे। इस पारी के दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
  • 173 रन की पारी में सिर्फ उनकी ताकत ही नहीं, शॉट चयन भी खास रहा। नमन ने हर गेंद को उसकी मेरिट के हिसाब से खेला
  • उनकी 173 रन की पारी Sher-E-Punjab T20 के इतिहास की पहली व्यक्तिगत 150+ पारी थी। मुंबई इंडियंस के अनुसार यह भारतीय राज्य स्तरीय T20 लीग में किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी था।
  • उसी 173 रन की पारी में उन्होंने गेंद से भी योगदान दिया। उन्होंने 2 ओवर में 2 विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में भूमिका निभाई।
  • सितंबर 2026 में उनके करियर को एक और बड़ी उपलब्धि मिली, जब उन्हें पहली बार भारतीय ODI टीम में चुना गया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू ODI सीरीज के लिए उन्हें पहली बार टीम इंडिया का कॉल-अप मिला।
  • नमन दाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करते हैं। नमन बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी का विकल्प अपनी टीम को देते हैं।
  • उनके बचपन के कोच Gagan Sidhu उनके लिए बड़े भाई जैसे थे। नमन के अनुसार, जब उन्हें पंजाब अंडर-19 टीम में जगह नहीं मिली थी, तब गगन सिद्धू ने उनके लिए काफी प्रयास किया था।
  • नमन के पिता Naresh Dhir फरीदकोट में मेडिकल/केमिस्ट की दुकान पर काम करते हैं।
  • 2022 में पंजाब की टीम में लगातार मौके नहीं मिलने के बाद उन्होंने कनाडा जाने और वहां की स्थायी नागरिकता के लिए आवेदन करने तक का मन बना लिया था। उनके पिता ने उन्हें क्रिकेट को एक साल और देने के लिए कहा। इसके बाद दिसंबर 2022 में उनका रणजी ट्रॉफी डेब्यू हुआ।

निष्कर्ष: 

नमन धीर की जीवनी (Naman Dhir Biography In Hindi) से साफ होता है कि घरेलू क्रिकेट में लगातार मेहनत और ऑलराउंड खेल के दम पर उन्होंने IPL तक अपनी जगह बनाई है। बड़े मंच पर मिले मौकों को प्रदर्शन में बदलना अब उनके करियर की अगली चुनौती है। नमन धीर की जीवनी का यह सफर यहीं खत्म नहीं होता, क्योंकि आने वाले सीजन में उनके प्रदर्शन पर क्रिकेट प्रशंसकों की नजर बनी रहेगी। 

नमन धीर से जुड़े महत्वपूर्ण FAQs 

Q. नमन धीर कौन हैं?

Ans. नमन भारतीय क्रिकेटर हैं, जो दाएं हाथ से बल्लेबाजी और ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी करते हैं। वह घरेलू क्रिकेट में पंजाब और IPL में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

Q. नमन धीर का जन्म कब और कहां हुआ था?

Ans. नमन का जन्म 31 दिसंबर 1999 को अंबाला, हरियाणा में हुआ था।

Q. नमन ने IPL में कब डेब्यू किया था?

Ans. नमन ने 24 मार्च 2024 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस की ओर से अपना IPL डेब्यू किया था।

Q. नमन धीर का IPL में सबसे बड़ा स्कोर कितना है?

Ans. IPL में नमन का सर्वोच्च स्कोर 62 रन नाबाद है, जो उन्होंने 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 28 गेंदों में बनाया था।

Q. नमन धीर के IPL रिकॉर्ड में कितने रन और अर्धशतक हैं?

Ans. 23 सितंबर 2026 तक नमन धीर ने IPL में 37 मैचों की 33 पारियों में 710 रन बनाए हैं। उनके नाम 3 अर्धशतक हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 62* रन है।

Q. नमन धीर का 2026 IPL सीजन कैसा रहा?

Ans. IPL 2026 में नमन ने 14 पारियों में 318 रन बनाए और दो अर्धशतक लगाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 57 रन रहा।

Q. नमन की बल्लेबाजी शैली कैसी है?

Ans. नमन धीर दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं और मध्यक्रम में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। उनकी बल्लेबाजी में टाइमिंग, पावर हिटिंग और अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार शॉट खेलने की क्षमता महत्वपूर्ण है।

Q. नमन धीर की गेंदबाजी शैली क्या है?

Ans. नमन दाएं हाथ के ऑफ-ब्रेक गेंदबाज हैं। हालांकि उनकी मुख्य भूमिका बल्लेबाजी की है, लेकिन ऑफ-स्पिन उन्हें अतिरिक्त ऑलराउंड विकल्प देता है।

Q. नमन किस तरह के बल्लेबाज हैं और उनकी खासियत क्या है?

Ans. वह मुख्य रूप से आक्रामक मध्यक्रम बल्लेबाज हैं, जो तेजी से रन बनाने और पारी के आखिरी हिस्से में बड़े शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं। घरेलू क्रिकेट और IPL में उनकी यही भूमिका प्रमुख रही है।

Q. नमन धीर का सबसे बड़ा क्रिकेट रिकॉर्ड क्या है?

Ans. IPL में उनका सर्वोच्च स्कोर 28 गेंदों पर नाबाद 62 रन है। इसके अलावा 2026 के Sher-e-Punjab T20 टूर्नामेंट में उन्होंने 173 रन की पारी खेली और पूरे टूर्नामेंट में 655 रन बनाए।

Q. क्या नमन धीर ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया है?

Ans. अभीतक उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं हुआ है। उन्हें सितंबर 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए पहली बार भारतीय ODI टीम में चुना गया है। 

Q. नमन धीर को भारतीय ODI टीम में क्यों चुना गया?

Ans. उनके चयन के पीछे उनकी बल्लेबाजी के साथ ऑफ-स्पिन गेंदबाजी और अलग-अलग बल्लेबाजी क्रम पर खेलने की क्षमता को भी महत्वपूर्ण माना गया है। 2026 के Sher-e-Punjab T20 में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारत का पहला ODI कॉल-अप मिला।

Q. नमन धीर के पसंदीदा शॉट कौन से हैं?

Ans. उनकी बल्लेबाजी में टाइमिंग, मिड-विकेट की दिशा में आक्रामक शॉट और तेज रन बनाने की क्षमता प्रमुख रूप से दिखाई देती है।

Q. नमन धीर के प्रमुख रन बनाने वाले क्षेत्र कौन से हैं?

Ans. उनकी बल्लेबाजी में मिड-विकेट और लेग साइड की दिशा में आक्रामक शॉट काफी नजर आते है।  हालांकि वह ऑफ साइड में भी बड़े शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं।

Q. नमन धीर के आदर्श क्रिकेटर कौन हैं?

Ans. नमन ने सार्वजनिक रूप से किसी एक खिलाड़ी को अपना आधिकारिक आदर्श नहीं बताया है। हालांकि, मुंबई इंडियंस में उन्होंने सचिन तेंदुलकर, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव से सीखने की बात कही है।

Q. नमन धीर के शौक क्या हैं?

Ans. उपलब्ध जानकारी के अनुसार उन्हें संगीत सुनना पसंद है। दोस्तों के साथ समय बिताने और घूमने की झलक भी उनके सार्वजनिक जीवन में देखने को मिलती है।

Q. नमन धीर का क्रिकेट करियर कैसे आगे बढ़ा?

Ans. नमन ने पंजाब के घरेलू क्रिकेट से शुरुआत की, इसके बाद IPL में मुंबई इंडियंस के लिए अपनी पहचान बनाई और सितंबर 2026 में पहली बार भारत की ODI टीम में जगह बनाई। 

Q. नमन धीर का क्रिकेट करियर किस राज्य से जुड़ा है?

Ans. उनका घरेलू क्रिकेट करियर पंजाब से जुड़ा है और वह पंजाब के लिए घरेलू प्रतियोगिताओं में खेल चुके हैं।

Q. नमन धीर को बल्लेबाजी में किससे सीख मिली है?

Ans. मुंबई इंडियंस में उन्होंने कीरोन पोलार्ड और सचिन तेंदुलकर से मिली सलाह का उल्लेख किया है। 

Q. नमन धीर का सबसे बड़ा घरेलू क्रिकेट रिकॉर्ड क्या है?

Ans. उन्होंने 2022-23 रणजी ट्रॉफी सीजन में दो शतक लगाकर घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब की 2023-24 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीत में भी योगदान दिया।

Q. नमन मुंबई इंडियंस में कितनी कीमत पर आए थे?

Ans. IPL 2024 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उन्हें ₹20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था।

Q. नमन का क्रिकेट में रोल क्या है?

Ans. नमन को टीम में मुख्य रूप से एक बल्लेबाज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जबकि उनकी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी क्षमता टीम में उन्हें अतिरिक्त ऑलराउंड विकल्प देती है। 

Q. नमन धीर को पहली बार भारतीय टीम में कब चुना गया था?

Ans. नमन को सितंबर 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए पहली बार भारतीय टीम में चुना गया था। 

Q. क्या नमन धीर गेंदबाजी भी करते हैं?

Ans. हां, वह राइट-आर्म ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी करते हैं, लेकिन टीम में उनकी मुख्य भूमिका एक बल्लेबाज की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top