मयंक यादव की जीवनी: उम्र, कद, खेल शैली और रफ्तार की एक रोचक कहानी

मयंक यादव की जीवनी
मयंक यादव की जीवनी

मयंक यादव की जीवनी उस रफ्तार युवा गेंदबाज की एक ऐसी दिलचस्प कहानी है जिसने अपनी रफ्तार से क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा और कम उम्र में ही अपनी एक अलग पहचान कायम की। दिल्ली से शुरू हुआ उनका क्रिकेट सफर मेहनत, संघर्ष और कई चुनौतियों को पार करता हुआ टीम इंडिया तक पहुंचा। 

मयंक ने IPL के मैदानों पर ऐसी रफ्तार पकड़ी,  जिसने क्रिकेट प्रेमियों को उनके बारे में जानने के लिए मजबूर कर दिया। मयंक यादव की जीवनी में उनके जन्म, परिवार, शिक्षा, कोच, क्रिकेट करियर, IPL रिकॉर्ड, स्पीड, उपलब्धियों और निजी जीवन से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शामिल हैं।

Table of Contents

Table of Contents

मयंक यादव की जीवन परिचय | Mayank Yadav Biography In Hindi 

अपनी असाधारण रफ्तार और धारदार गेंदबाजी से सब का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाले गेंदबाज मयंक यादव का जन्म दिल्ली के मोती नगर इलाके में 17 जुलाई 2002 को हुआ था।  हालांकि उनका परिवार मूल रूप से बिहार के सुपौल जिले के रतहो गांव से जुड़ा है। उनके दादा स्वर्गीय हरिश्चंद्र यादव इसी गांव के निवासी थे, जिसके कारण मयंक का पैतृक संबंध बिहार से माना जाता है।

मयंक के पिता का नाम प्रभु यादव सायरन बनाने के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और माता ममता यादव एक कुशल गृहिणी है। उनके पिता भी क्रिकेट के काफी प्रशंसक और शौकीन रहे है। उन्होंने बचपन में मयंक के क्रिकेट के लगाव को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। 

मयंक ने दिल्ली में रहकर ही अपनी पढ़ाई पूरी की और यहीं से उनके क्रिकेट सफर की शुरुआत और तैयार भी हुई। मयंक यादव घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं, और IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की ओर से खेलते हैं।

मयंक यादव का बॉयोडाटा | Mayank Yadav Biodata 

पूरा नाम मयंक प्रभु यादव
निकनेम मिंटी 
जन्मतिथि 17 जून 2002
जन्मस्थान नई दिल्ली, भारत
उम्र 24 वर्ष 
कद/लंबाई करीब 6 फीट 1 इंच (185 सेमी)
भूमिका तेज गेंदबाज 
गेंदबाजी दाएं हाथ के तेज गेंदबाज
बल्लेबाजी दाएं हाथ के बल्लेबाज 
घरेलू टीम दिल्ली 
IPL टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
जर्सी नंबर, IPL8 
कोच तारक सिन्हा और देवेंद्र शर्मा
पिता प्रभु यादव
माता ममता यादव 
पसंदीदा क्रिकेटर डेल स्टेन

मयंक यादव कौन हैं? – Who is Mayank Yadav?

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मयंक यादव भारतीय क्रिकेट के उन युवा तेज गेंदबाजों में से हैं, जिन्होंने बहुत कम समय मे अपनी रफ्तार को अपनी पहचान बनाया। दिल्ली के मोती नगर से सम्बंध रखने वाले इस युवा क्रिकेटर ने अपनी तेज गति, उछाल और बल्लेबाजों को परेशान करने वाली लाइन-लेंथ ने कम समय में क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। मयंक घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए और IPL LSG के लिए खेलते है। 

मयंक यादव की उम्र कितनी है? | Mayank Yadav Age 

मयंक यादव की उम्र 24 वर्ष है। उनका जन्म 17 जून 2002 को हुआ था। वो हर साल 17 जून को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते है। 6 फीट 1 इंच हाइट के इस युवा ने 24 साल की उम्र तक मयंक यादव ने अपनी तेज रफ्तार से घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और भारतीय क्रिकेट में खास पहचान बना ली है 

मयंक यादव का परिवार और माता-पिता – Mayank Yadav Family & Parents

दिल्ली में पले-बढ़े मयंक का कुटुंब साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से संबंध रखता है। जिसकी जड़ें बिहार के सुपौल जिले के रतहो गांव से जुड़ी हैं। परिवार में पिता प्रभु यादव, माता ममता यादव के अलावा एक बहन भी रहती है जो मयंक से उम्र में बड़ी है। पिता पहले कारों के लिए डिजिटल टाइमर बनाने के काम से जुड़े थे और बाद में पुलिस वाहनों के लिए सायरन बनाने का व्यवसाय करने लगे।

मयंक यादव की शिक्षा Mayank Yadav Education 

मयंक यादव की शुरुआती पढ़ाई SM आर्या पब्लिक स्कूल, पंजाबी बाग, दिल्ली से हुई है। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है। मयंक ने 10वीं के दौरान क्रिकेट को ज्यादा समय देने का फैसला किया। स्कूल से छुट्टी न मिलने के बाद उन्होंने नियमित पढ़ाई छोड़कर क्रिकेट प्रशिक्षण अपना पूरा ध्यान दिया।  इसके बाद दिल्ली के सॉनेट क्रिकेट क्लब में उन्होंने तारक सिन्हा और देवेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में तेज गेंदबाजी को निखारा।

मयंक यादव के कोच कौन है? | Mayank Yadav Coach?

मयंक यादव की क्रिकेट यात्रा को तेज रफ्तार और सही दिशा देने में कोच तारक सिन्हा और देवेंद्र शर्मा का योगदान बेहद खास रहा। 2021 में दिल्ली के नेट्स में अभ्यास के दौरान विजय दहिया को उनकी गेंदबाजी ने काफी प्रभावित किया और फिर दहिया उन्हें क्रिकेट के सही रास्ते का ज्ञान करवाया और उन्हें सही दिशा में ले गए। 

ये भी पढ़ें-

प्रिंस यादव की जीवनीं: उम्र, कद, बॉलिंग स्पीड से लेकर टीम इंडिया तक की रोचक कहानी

महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड: करियर, हेलिकॉप्टर शॉट, स्टंपिंग और विकेटकीपिंग शैली

गली क्रिकेट से ग्लोबल स्टार तक: श्रेयस अय्यर की जीवनी, उम्र, क्रिकेट सफर, खेल शैली, उपलब्धियां और नेट वर्थ 

मयंक यादव ने क्रिकेट की शुरुआत कैसे की? | Mayank Yadav Cricket Career 

मयंक यादव का क्रिकेट से रिश्ता लगभग 8–9 साल की उम्र में शुरू हुआ। शुरुआत में उनके पिता प्रभु यादव उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित करते थे। क्रिकेट उनके विरासत में नही थी मयंक ने करीब चार साल तक पटेल नगर के Rohtak Road Gymkhana Cricket Club में क्रिकेट सीखा। 

मयंक ने अपनी शुरुआती युवा अवस्था मे क्रिकेट को गम्भीरता से अपनाया। इसके बाद लगभग 13–14 साल की उम्र में उनका ट्रायल दिल्ली के प्रसिद्ध सोननेट क्रिकेट क्लब में हुआ। यहां कोच देवेंद्र शर्मा को मयंक ने अपनी गेंदबाजी और रफ्तार ने पहली ही नजर में प्रभावित किया।  कोच देवेंद्र ने मयंक की प्रतिभा की जानकारी क्लब के वरिष्ठ कोच तारक सिन्हा को दी। 

तारक सिन्हा ने भी मयंक की प्रतिभा को गंभीरता से लिया और उनके खेल को निखारने पर काम तेजी से शुरू किया। Sonnet Club में उनकी गति के साथ फिटनेस, गेंदबाजी तकनीक और मैच अनुभव पर विशेष ध्यान दिया गया। आर्थिक परेशानी के समय क्लब ने उनकी फीस, जूते और अन्य क्रिकेट संबंधी जरूरतों में भी मदद की। 

आयु वर्ग क्रिकेट का सफर | Age-Group Cricket Journey

मयंक ने दिल्ली की U-14 और U-16 टीमों का प्रतिनिधित्व नहीं किया। लेकिन सोननेट क्रिकेट क्लब के मार्गदर्शन में उन्होंने DDCA के क्लब टूर्नामेंटों में अलग-अलग आयु वर्ग में लगातार मैच खेले। बाद में वह दिल्ली U-19 टीम तक पहुंचे और 2020 के आसपास U-19 ट्रायल की दिशा में कदम बढ़ाया और आगे चलकर दिल्ली की सीनियर टीम तक पहुंचे। उनका List A डेब्यू 2021 में विजय हजारे ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ हुआ।

मयंक यादव का घरेलू क्रिकेट डेब्यू |  Domestic Cricket Debut

मयंक को घरेलू क्रिकेट में जगह उनकी तेज रफ्तार और गेंदबाजी की क्षमता के कारण मिली। मयंक का घरेलू सफर बहुत लंबा नहीं रहा, लेकिन कम मैचों में ही उनकी गति, उछाल और विकेट लेने की क्षमता ने उन्हें एक अलग पहचान दी।

दिल्ली के लिए खेलते हुए एक मैच के दौरान उनकी प्रतिभा पर पूर्व भारतीय विकेटकीपर विजय दहिया की नजर पड़ी। दहिया ने उनकी तेज गेंदबाजी में भविष्य की गजब संभावना देखी। और फिर इसके बाद  2021 में उनका List A डेब्यू हुआ। 

मयंक का List A डेब्यू |  List A Debut

मयंक ने 19 वर्ष की उम्र में, 2021 की विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए हरियाणा के खिलाफ अपना List A डेब्यू किया। इस मुकाबले में उन्होंने 10 ओवरों में 3 विकेट लेकर शानदार शुरुआत की और दिल्ली की 10 रन की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

T20 डेब्यू | T20 Debut

11 अक्टूबर 2022 को मयंक ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मणिपुर के खिलाफ अपना T20 डेब्यू किया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम परिसर के जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड पर उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए और 5.75 की इकॉनमी से गेंदबाजी की। 

मयंक यादव का First-Class डेब्यू | First-Class Debut

मयंक ने 13 दिसंबर 2022 को रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया। पुणे के MCA स्टेडियम में उन्होंने 17.2 ओवर में 46 रन देकर 2 विकेट लिए और बल्लेबाजी में 5 रन का योगदान दिया। 

मयंक यादव का Deodhar Trophy 2023 में प्रदर्शन: 

Deodhar Trophy (देवधर ट्रॉफी)  2023 मयंक के लिए अपनी तेज रफ्तार को एक सही दिशा दिखाने वाला महत्वपूर्ण मंच रहा। उन्होंने नार्थ जोन की ओर से खेलते हुए अपनी तेज गेंदबाजी का प्रभाव छोड़ा। यह टूर्नामेंट 24 जुलाई से 3 अगस्त 2023 तक खेला गया था। 

Deodhar Trophy,  BCCI द्वारा आयोजित भारत का प्रतिष्ठित घरेलू वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट है, जिसमें देश की अलग-अलग जोनल टीमें हिस्सा लेती हैं और परफॉर्मेंस करती है। 

मयंक ने प्रतियोगिता में 5 मैचों में 12 विकेट हासिल किए और 17.58 के गेंदबाजी औसत के साथ संयुक्त रूप से टूर्नामेंट के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उनके इस प्रदर्शन ने IPL में उनकी पहचान को और भी  मजबूत और सशक्त किया। 

इस प्रतियोगिता के बाद मयंक की गेंदबाजी पर क्रिकेट विशेषज्ञ में उनकी गति, उछाल और विकेट लेने की क्षमता को लेकर काफी चर्चा देखने को मिली। 

मयंक यादव का IPL करियर | Mayank Yadav IPL Career 

घरेलू क्रिकेट में कदम रखने के बाद मयंक के करियर में तेजी से कई बदलाव देखने को मिले। सबसे बड़ी बात उन्हें क्रिकेट की चकाचौंध भरी दुनिया आईपीएल में प्रदर्शन करने और खुद को साबित करने का एक बड़ा मंच मिला। 

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में मयंक यादव की बेस प्राइस 20 लाख रुपये थी। इस बेस प्राइस पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया और उन्हें IPL से जुड़ने का मौका दिया। 

मयंक यादव का आईपीएल डेब्यू | Mayank Yadav IPL debut 

मयंक यादव ने 30 मार्च 2024 को लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना IPL डेब्यू किया। यह मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला गया था। इस आईपीएल डेब्यू के समय मयंक की उम्र 21 वर्ष थी। 

डेब्यू मैच में उन्होंने अपनी बेहतरीन रफ्तार से अपना खास परिचय दिया उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 खिलाडियों का शिकार किया। इस मैच के दौरान उनकी एक गेंद की गति 155.8 किमी/घंटे दर्ज की गई। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और LSG ने यह मुकाबला 21 रन से जीता। 

मयंक यादव ने आईपीएल में कितने विकेट लिए है | Mayank Yadav total IPL wickets   

मयंक यादव ने IPL में 10 मैचों में अबतक कुल 9 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/14 है। उनका गेंदबाजी औसत 40.78, इकॉनमी 10.15 रही है। 

मयंक यादव का पहला IPL विकेट | Mayank Yadav First IPL Wicket

मयंक यादव अपना पहला IPL विकेट अपने डेब्यू मैच में ही लेने में सफल रहे। 30 मार्च 2024 को पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने जॉनी बेयरस्टो को अपना पहला IPL शिकार बनाया। 12वें ओवर की चौथी गेंद पर मयंक ने शॉर्ट गेंद डाली, बेयरस्टो ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद को ठीक से टाइम नहीं कर पाये और डीप मिड-विकेट पर मार्कस स्टोइनिस के हाथों कैच आउट हो गए। 

इस दौरान मयंक की रफ्तार 150 किमी/घंटे के पार थी। इस विकेट के साथ मयंक ने अपने पहले ही IPL मैच में अपना घातक प्रभाव छोड़ना शुरू कर दिया और अंत में इस डेब्यू मुकाबले में उन्होंने 27 रन जाया करके 3 विकेट लिये। 

मयंक यादव का बेस्ट IPL सीजन | Mayank Yadav  Best IPL Season

मयंक के IPL करियर में 2024 का सीजन अब तक सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में रहा। उन्होंने इस सत्र में केवल 4 मैचों में 7 विकेट लेकर अपनी तेज गेंदबाजी के प्रभाव को स्प्ष्ट किया। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 12.14 और इकॉनमी रेट 6.99 रहा, जबकि इस सीजन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/14 रहा। 

वैभव सूर्यवंशी की जीवनी: 4 साल की उम्र से टीम इंडिया तक का एक अद्भुत क्रिकेट सफर

मयंक यादव के विस्तृत आकड़ों का विवरण

ध्रुव जुरेल की जीवनी: उम्र, कद, घरेलू करियर, बल्लेबाजी शैली, IPL आकड़ें और रिकार्ड

मयंक यादव के आईपीएल आकड़ें | Mayank Yadav IPL Stats 

IPL डेब्यू 30 मार्च 2024 
मैच 10 
विकेट 9 
बेस्ट गेंदबाजी 3/14 
गेंदबाजी औसत 40.78 
इकॉनमी रेट 10.14 
3 विकेट हॉल 2 
5 विकेट हॉल 0 
रन 5 
बेस्ट स्कोर 5 

मयंक यादव का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर पहला India Call-up 

IPL 2024 में अपनी रफ्तार से तहलका मचाने के बाद मयंक को चोट के कारण कुछ समय मैदान से बाहर रहना पड़ा। NCA में फिटनेस और गेंदबाजी वर्कलोड पर लगातार काम करने के बाद उन्हें फिट घोषित किया गया। आखिरकार 28 सितंबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए मयंक को पहली बार India Call-up मिला और उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया। इस कॉल-अप के बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी रफ्तार पेस करने का मौका मिला। 

मयंक यादव का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू | International Debut 

मयंक यादव ने 22 वर्ष की उम्र में 6 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर में अपना T20I डेब्यू के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का पहला ही ओवर, मेडन ओवर डालते हुए उन्होंने अपनी जर्नी शुरू की अपने दूसरे ओवर में मह्मुदुल्लाह को आउट कर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया। इस डेब्यू मैच में उन्होंने 4 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट लिया।

डेब्यू पर मयंक यादव का खास रिकॉर्ड क्या था? Special T20I Record 

मयंक ने 6 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ T20I डेब्यू पर अपना पहला ही ओवर मेडन डाला इसी के साथ वह भारत के पुरुष T20I क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले तीसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले यह उपलब्धि अजीत अगरकर (2006) और अर्शदीप सिंह (2022) हासिल कर चुके थे। 

ODI और Test डेब्यू (ODI & Test Debut)

मयंक यादव ने अभी तक भारतीय टीम के लिए ODI और Test क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। वह अभी ODI और Test में डेब्यू के इंतजार में है उनका एक मात्र अंतरराष्ट्रीय डेब्यू T20I फॉर्मेट में 6 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर में हुआ है।

मयंक यादव के अंतरराष्ट्रीय विकेट | Mayank Yadav International Wickets

मयंक यादव ने अब तक भारत के लिए 6 T20I मैचों में 9 विकेट लिए हैं। उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/29 है। ODI और Test क्रिकेट में उनका डेब्यू अभी नहीं हुआ है, इसलिए उनके ये सभी अंतरराष्ट्रीय विकेट T20I फॉर्मेट से आए हैं। 

मयंक यादव की गेंदबाजी स्पीड कितनी है | Mayank Yadav Bowling Speed 

मयंक यादव आमतौर पर 145-150 किमी/घंटे के आसपास की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। IPL 2024 में उन्होंने 156.7 किमी/घंटे की स्पीड छुई थी। इसके बाद  उनकी यह गेंद काफी चर्चित और चर्चा का विषय भी बनी थी। अपने डेब्यू में उन्होंने 155+ की रफ्तार पकड़ी और 3 विकेट लिए थे। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उनकी गति चर्चा का विषय रही।  बांग्लादेश के खिलाफ T20I डेब्यू में उन्होंने लगातार 140 किमी/घंटे से ऊपर गेंदबाजी की और उनकी सबसे तेज गेंद 149.9 किमी/घंटे दर्ज की गई। 

मयंक यादव की गेंदबाजी शैली कैसी है | Mayank Yadav Bowling Style 

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मयंक यादव की गेंदबाजी शैली में रफ्तार और मूवमेंट का ऐसा सिटीक मिश्रण देखने को मिलता है, जो बल्लेबाज को शुरुआत से ही क्रीज पर सेट नहीं होने देता। उनकी इस तरह की गेंदबाजी में बल्लेबाज को गेंद खेलने के लिए बहुत ज्यादा समय नही मिलता है। और बल्लेबाज उनके जाल में फंस जाते है। सटीक लाइन-लेंथ, उछाल और सीम मूवमेंट उनकी गेंदबाजी के मुख्य हथियार है। 

मयंक यादव की गेंदबाजी की खासियत (Mayank Yadav Bowling Strength)

मयंक की गेंदबाजी की सबसे बड़ी खासियत तेज रफ्तार के साथ लगातार आक्रामक लाइन और लेंथ को पकड़ गेंद को फेकना है। इसके अलावा उन्हें पिच से उछाल और सीम मूवमेंट का फायदा मिलता है जिस कारण वह गेंद को बल्लेबाज से दूर या अंदर ले जाने की कोशिश करते हैं। 

मयंक की गेंदबाजी की सबसे बड़ी ताकत उनकी तेज रफ्तार और गेंद को तेजी से स्विंग या मूव कराने की क्षमता है। उनकी खेल शैली में रफ्तार, उछाल और सही लाइन-लेंथ का उचित मिश्रण नजर आता है। 

मयंक यादव के पसंदीदा और आदर्श खिलाड़ी (Mayank Yadav Favourite Cricketer)

मयंक यादव के पसंदीदा खिलाड़ी और तेज गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका के महान पेसर डेल स्टेन हैं। मयंक डेल स्टेन को अपना आदर्श (आइडल) मानते हैं और उनकी आक्रामक गेंदबाजी के वो कायल है, उनकी आक्रामकता, तेज रफ्तार और बल्लेबाजों पर दबाव बनाने के अंदाज से मयंक काफी प्रभावित रहे हैं। और जबकि जसप्रीत बुमराह से वह आधुनिक तेज गेंदबाजी की बारीकियां को सिख रहे है।

मयंक यादव का निजी जीवन | Mayank Yadav Personal Life 

मयंक यादव का निजी जीवन काफी हद तक परिवार, क्रिकेट और मेहनत के इर्द-गिर्द रहा है। क्रिकेट के अलावा मयंक को तेज रफ्तार वाली चीजों से खास लगाव रहा है। उन्हें रॉकेट, जेट विमान और सुपरबाइक काफी पसंद हैं। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना, अपनी फिटनेस पर उचित ध्यान देना भी उनकी दिनचर्या रही है। 

मयंक यादव की वैवाहिक स्थिति अभी अविवाहित है। फिलहाल अभी उनका पूरा ध्यान अपने क्रिकेट करियर, फिटनेस और भारतीय टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन पर है। उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारी सीमित है। 

मयंक यादव की नेटवर्थ | Mayank Yadav Net Worth 

मयंक यादव की सटीक व्यक्तिगत नेटवर्थ आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं है। 2026 की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ का अनुमान ₹11 करोड़ से ₹15–20 करोड़ के बीच है। उनकी आय का प्रमुख स्रोत IPL कॉन्ट्रैक्ट और क्रिकेट से होने वाली कमाई है। 

मयंक यादव के रिकॉर्ड और उपलब्धियां (Mayank Yadav Records & Achievements) 

  • घरेलू क्रिकेट में शुरुआत: मयंक ने 2021 में दिल्ली के लिए List A डेब्यू किया और अपने पहले ही मैच में 3 विकेट लेकर अपनी प्रतिभा का संकेत दिया। इसके बाद उन्होंने T20 और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी कदम रखा।
  • भारतीय टीम में जगह: IPL में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद उन्हें भारत की T20I टीम में चुना गया और 6 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। 
  • IPL में धमाकेदार डेब्यू: IPL 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए डेब्यू करते हुए उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 3/27 का शानदार प्रदर्शन किया। 
  • 156.7 किमी/घंटे की तेज गति: RCB के खिलाफ उन्होंने 156.7 किमी/घंटे की गेंद फेंकी, जो उस समय IPL 2024 की सबसे तेज और चर्चित गेंद थी।
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 9 विकेट:  मयंक ने अभीतक  6 T20I मैचों में कुल 9 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ T20I गेंदबाजी प्रदर्शन 3/29 है। 
  • लगातार दो Player of the Match: अपने प्रदर्शन के दम पर वह लगातार IPL में दो बार Player of the Match का पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी बने है। 

मयंक यादव के रोचक तथ्य | Interesting facts about Mayank Yadav 

  • IPL 2024 में प्रभावशाली शुरुआत: अपने शुरुआती चार IPL मैचों में उन्होंने 7 विकेट हासिल किए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/14 रहा है। 
  • 156.7 kmph की गेंद:  उन्होंने यह गेंद RCB के खिलाफ बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में फेंकी थी। 
  • IPL डेब्यू:  पहले ही मैच में 3 विकेट लेकर Player of the Match बने थे
  • रफ्तार का शौक: उन्हें तेज गाड़ियां, जेट और रॉकेट काफी पसंद हैं।
  • आदर्श खिलाड़ी:  डेल स्टेन उनके पसंदीदा तेज गेंदबाज हैं।
  • पिता की प्रेरणा:  पिता ने उन्हें तेज गेंदबाजों की कहानियां सुनाकर प्रेरित किया वो उन्हें तेज गेंदबाजों के वीडियो दिखाते थे। 
  • क्रिकेट की शुरुआत:  कम उम्र में ही तेज गेंदबाजी का जुनून पैदा हो गया था।
  • कोच की नजर: करीब 13 साल की उम्र में कोच तारक सिन्हा ने उनकी क्रिकेट प्रतिभा पहचानी थी। 
  • खान-पान: उनके माता-पिता के अनुसार मयंक ने क्रिकेट करियर के दौरान शाकाहारी जीवनशैली अपनाई थी। 
  • गेंदबाजी का अंदाज: मयंक दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं और वह बल्लेबाज को गति तथा उछाल से परेशान करने के लिए जाने जाते हैं।
  • आस्था:  उन्हें भगवान कृष्ण में आस्था रखने वाला बताया जाता है।
  • T20I डेब्यू मेडन ओवर: मयंक ने अपने T20I डेब्यू का पहला ही ओवर में मेडन डालकर अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को शुरू किया था 
  • 150+ kmph की लगातार रफ्तार: मयंक लगातार 150 kmph से ऊपर गेंदबाजी करने की क्षमता रखते है। 

मयंक यादव के बारे में सबसे ज्यादा पूछें जाने वाले सवाल:  FAQs

Q. मयंक यादव को क्या पसंद है?

Ans. उन्हें तेज रफ्तार वाली चीजें, जैसे तेज वाहन और जेट आदि आकर्षित करते हैं।

Q. मयंक यादव के मुख्य कोच कौन रहे हैं?

Ans. उनके क्रिकेट विकास में तारक सिन्हा और देवेंद्र शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 

Q. मयंक की सबसे बड़ी पहचान क्या है?

Ans. उनकी पहचान तेज गति, उछाल और आक्रामक तेज गेंदबाजी के लिए बनी है।

Q. मयंक को क्रिकेट में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा?

Ans. चोटों के कारण उन्हें कई बार क्रिकेट से दूर रहना पड़ा, लेकिन उन्होंने वापसी की।

Q. IPL 2024 में मयंक यादव ने कितने विकेट लिए थे?

Ans. उन्होंने सिर्फ 4 मैचों में 7 विकेट लिए थे।

Q. मयंक यादव की IPL में सबसे खास उपलब्धि क्या रही?

Ans. 2024 में उन्होंने लगातार दो मैचों में Player of the Match पुरस्कार जीते और अपनी तेज गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरीं।

Q. मयंक यादव ने IPL में कितने विकेट लिए हैं?

Ans. IPL 2026 तक मयंक यादव ने 10 मैचों में 9 विकेट लिए हैं।

Q. IPL में मयंक यादव का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन क्या है?

Ans. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/14 है, जो उन्होंने RCB के खिलाफ 2024 में किया था।

Q. मयंक यादव ने IPL में सबसे तेज गेंद कितनी गति से फेंकी?

Ans. IPL 2024 में उन्होंने 156.7 kmph की रफ्तार छुई थी।

Q. मयंक यादव ने भारत के लिए डेब्यू में कितने रन दिए?

Ans. बांग्लादेश के खिलाफ T20I डेब्यू में उन्होंने 4 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट लिया।

Q. मयंक यादव ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मेडन ओवर कब किया?

Ans. उन्होंने 6 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ अपने T20I डेब्यू के पहले ही ओवर में मेडन डाला। 

Q. मयंक यादव का पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट किसका था?

Ans. उनका पहला T20I विकेट मह्मूदुल्लाह का था।

Q. मयंक यादव का IPL डेब्यू कैसा रहा?

Ans. पंजाब किंग्स के खिलाफ डेब्यू में उन्होंने 3/27 की शानदार गेंदबाजी की और Player of the Match बने।

Q. मयंक को IPL में किस टीम ने मौका दिया?

Ans. उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 2022 में अपने साथ जोड़ा था।

Q. मयंक के आदर्श खिलाड़ी कौन हैं?

Ans. मयंक तेज गेंदबाज डेल स्टेन से काफी प्रभावित रहे हैं।

निष्कर्ष: 

मयंक यादव की कहानी मेहनत, जुनून और रफ्तार का एक शानदार मिश्रण है। चोटों से लड़ते हुए उन्होंने शानदार वापसी की और अपनी तेज रफ्तार से भारतीय क्रिकेट में खास जगह बनाई। अपनी रफ्तार और प्रतिभा के दम पर मयंक ने भारतीय क्रिकेट में एक खास पहचान बनाई है। आने वाले समय में उनकी रफ्तार किस ऊंचाई तक पहुचती है, यह देखना क्रिकेट प्रेमियों के लिए निश्चित रूप से काफी दिलचस्प रहेगा।

Image Credit: Microsoft Bing Image Creator

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top