क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले टॉप 15 खिलाड़ी, जानिये पूरी लिस्ट

क्रिकेट में ‘मैन ऑफ द मैच’ अवार्ड पुरस्कार की शुरुआत 1975 से मानी जाती हैं, क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड किस खिलाड़ी ने जीते हैं। उसके पास कुल कितने अवॉर्ड हैं, ये सबकुछ आप इन टॉप 15 खिलाडियों की लिस्ट में जानगें। क्रिकेट में ये अवॉर्ड मैच के दौरान उस खिलाड़ी को दिया जाता हैं जिसका प्रदर्शन सबसे ज्यादा प्रभावशाली रहा हो। 

सबसे ज्यादा 'मैन ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीतने वाले क्रिकेटर
सबसे ज्यादा ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी

सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले टॉप 15 खिलाड़ी: 

दुनिया का हर एक खिलाड़ी मैच के दौरान अपना बेस्ट प्रदर्शन करके इस अवॉर्ड को हासिल करना चाहता है। टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले टॉप 15 खिलाड़ियों की लिस्ट नीचे दी गयी हैं। इस सूची में शामिल सभी क्रिकेटरों ने अपने करियर के दौरान कई यादगार पारियां खेलीं या फिर कई घातक स्पेल डाल कर इस आवर्ड को अपने नाम किया हैं।

ए बी डी विलियर्स: 

क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले टॉप 15 खिलाड़ी में ए बी डी विलियर्स का नाम 15वें स्थान पर आता हैं। Mr. 360° के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के दाहिने हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज अब्राहम बेंजामिन डी विलियर्स ने अपने खेल करियर में कुल 39 बार मैन ऑफ द मैच’ रहे हैं। ए बी ने यह पुरस्कार टेस्ट में 5 बार वनडे क्रिकेट में 27 बार और T20I में 7 बार यह अवार्ड अपने नाम किया हैं। 

ए बी डी विलियर्स आईपीएल में दिल्ली कैपिटल और RCB का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, मैदान में असम्भव कैचों को अपनी शानदार फील्डिंग के दम पर पॉसिबल करने वाले ABD को सुपरमैन निकनेम से भी जाना जाता हैं, वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 150 का आंकड़ा पाने वाले वो अभीतक के एकमात्र खिलाड़ी हैं उन्होंने यह रिकॉर्ड सिर्फ 64 गेंदों में हासिल किया था। 

महेला जयवर्धने: 

देनागामागे प्रोबोथ महेला डी सिल्वा जयवर्धने श्रीलंका के महानतम बल्लेबाजों में से एक रहे है। ये अपने लेट कट, डैब शॉट और कलाई की फुर्ती के लिए जाने जाते हैं। ये आईपीएल में मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच भी रहे हैं, महेला जयवर्धने ने 652 मैचों में श्री लंका की टीम का प्रतिनिधित्व किया हैं जिनमें से उन्हें 41 बार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया हैं। उन्होंने ये पुरस्कार वनडे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 22 बार, टेस्ट क्रिकेट में 13 बार और टी 20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 6 बार यह पुरस्कार प्राप्त किया।  

क्रिकेट की दुनिया में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने वाले टॉप खिलाड़ियों में जयवर्धने का नाम 14वें नम्बर पर हैं। 

क्रिकेट जगत में महेला जयवर्धने को ‘मास्टरमाइंड’ के निकनेम से भी संबोधित किया जाता है, क्रिकेट के क्षेत्र में अद्भुत योगदान, उपलब्धियों और शानदार करियर के लिए ICC (International Cricket Council) ने उन्हें 2021 में ICC Hall of Fame में जगह दी। 

क्रिस गेल: 

क्रिस्टोफर हेनरी गेल वेस्टइंडीज के एक हरफनमौला आलराउंडर रहे है, सबसे ज्यादा ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले टॉप क्रिकेटरों में गेल विश्व में 13वें स्थान पर हैं। विश्व क्रिकेट में वे बाएं हाथ की आक्रामक बल्लेबाजी और दाहिना हाथ की ऑफब्रेक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं 1999 से 2021 के अपने एक लंबे क्रिकेट करियर में वो 41 बार मैदान में मैन ऑफ द मैच रहे, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में यह पुरस्कार 8 बार ,ODI क्रिकेट में 23 बार और T20I में 10 बार यह खिताब अपने नाम करने में सफलता पाई। 

‘यूनिवर्स बॉस’ के उपनाम से क्रिकेट जगत में मशहूर क्रिस गेल ने अपने खेल करियर में क्रिकेट को कई अनोखे रिकॉर्डस दिए, उन्होंने टेस्ट में 333, वनडे क्रिकेट में 215 और टी 20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 117 रन का एक अनोखा फॉर्मेट बनाया जो आज भी उनके नाम हैं। T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का पहला शतक क्रिस गेल के नाम हैं उन्होंने यह कारनामा 2007 के वर्डकप में दक्षिण अफ्रीका की खिलाफ किया जिसमें उन्होंने 57 गेंदों में 117 रन बनाए। 

अरविंदा डी सिल्वा:

पिन्नाडुवेज अरविंदा डी सिल्वा क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट में 12वें स्थान पर हैं। छोटे कद काठी के इस श्रीलंकाई खिलाड़ी ने अपने क्रिकेट करियर में कुल 41 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड पाने में सफलता पाई, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 11 बार और वनडे क्रिकेट में 30 बार यह खिताब अपने नाम किया।

क्रिकेट जगत में अरविंदा डी सिल्वा को ‘मैड मैक्स’ के नाम से भी जाना जाता हैं। सिल्वा ने अपने अंतिम टेस्ट मैच में एक दुर्लभ उपलब्धि हासिल की उन्होंने इस मैच में दोहरा शतक लगाया, और यह कारनामा करने वाले दुनिया के गिने चुने टॉप क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल हुए, बाद में 2023 में उन्हें ICC Hall of Fame में शामिल किया गया। 

इसहाक विवियन अलेक्जेंडर रिचर्ड्स: 

सर विव रिचर्ड्स नाम से मशहूर इस वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने अपने जीवनकाल में बिना हेलमेट के साथ कई हुक शार्ट खेले, इन्होंने अपने खेल करियर में 41 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड  जीता उन्होंने यह खिताब टेस्ट क्रिकेट में 10 बार और वनडे क्रिकेट में 31 बार हासिल करने में सफलता पाई। 

सबसे अधिक मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रिचर्ड्स का नाम 11वें नंबर पर हैं। अपने दौर में वो Viv उपनाम से मशहूर थे, इस खिलाड़ी को क्रिकेट जगत में अद्भुत योगदान के लिए 2009 में ICC Hall of Fame में शामिल किए गया। हुक शार्ट में एक अनोखी महारत के लिए आज भी क्रिकेट जगत में उनका नाम सम्मान से लिया जाता हैं। 

ब्रायन लारा: 

क्रिकेट में प्रसिद्ध प्राप्त करने से पहले फुटबॉल और टेबल टेनिस में दिलचस्पी रखने वाले ब्रायन चार्ल्स लारा ने अपने क्रिकेट जीवन काल मे कुल 42 बार मैन ऑफ द मैच रहे उन्होंने इस अवॉर्ड को टेस्ट में 12 बार और 50-50 क्रिकेट में 30 बार अपने नाम करने में सफलता पाई। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने वाले टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट में लारा 10वें स्थान पर आते हैं।

क्रिकेट जगत में The Prince नाम से मशहूर रहे लारा ने टेस्ट क्रिकेट में 400* रन का एक ऐतिहासिक रिकॉर्डस बनाया जो आज भी उनके लिए एक अनोखी और शानदार उपलब्धि हैं। इसके अलावा इनके नाम आज भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट का विश्व रिकॉर्ड है जो 501* रन का हैं। इस अद्भुत खिलाड़ी ने अपने क्रिकेट करियर में कई रिकॉर्ड और उपलब्धियां हासिल की जिसके हकदार सिर्फ वो थे। 

शाहिद अफरीदी:

साहबजादा मोहम्मद शाहिद खान अफरीदी पाकिस्तान के एक हरफनमौला आलराउंडर के रूप में पहचाने जाते हैं अपनी लेगब्रेक गूगली से क्रिकेट जगत में धामाल मचाने वाले शाहिद अफरीदी ने अपने खेल करियर में इस अवार्ड को 43 बार अपने नाम करने में सफलता पाई हैं। वनडे क्रिकेट में 395+ विकेट लेले वाले इस खिलाड़ी ने ODI क्रिकेट में 32 और टी 20 में 11 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब पाने में सफलता प्राप्त की हैं। 

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए उन्हें क्रिकेट जगत में अफरीदी को ‘बूम बूम अफरीदी’ के नाम से याद किया जाता हैं। एक लंबे समय तक ODI में 351 छक्कों का एक अनोखा रिकॉर्डस उनके नाम रहा जिसे बाद में भारत के हिटमैन रोहित शर्मा ने तोड़ा और अपने नाम किया। क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने वाले टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट में अफरीदी 9वें स्थान पर हैं।

रोहित शर्मा: 

रोहित गुरुनाथ शर्मा भारत के एक शीर्ष क्रम के महत्वपूर्ण और सबसे सफल सलामी बल्लेबाज़ों और सीमित ओवरों के महान बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। हिटमैन उपनाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने 4 बार टेस्ट क्रिकेट में, 27 बार वनडे क्रिकेट में और 14 बार टी 20 क्रिकेट में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया हैं यानी उन्होंने अबतक अपने क्रिकेट करियर में कुल 45 बार यह अवॉर्ड को मैदान में अपने नाम किया हैं। 

अपने साथियों के बीच Ro नाम से मशहूर रोहित के नाम ODI क्रिकेट में 264 रन का एक विशाल रिकॉर्ड उनके नाम अभीतक दर्ज हैं साथ ही साथ उनके नाम वनडे क्रिकेट में तीन बार दोहरा शतक लगाने का एक कीर्तिमान भी हैं। रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में एक पारी में 33 चौके मारने का भी रिकॉर्डस उनके नाम अभी भी बना हुआ है। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा 8वें स्थान पर हैं।

इन्हें भी पड़े- विराट कोहली के 15 अनोखे रिकॉर्ड: जो आज भी उनके नाम कायम हैं 

इसे भी पड़े- Prashant Veer Biography in Hindi: प्रशांत वीर की जीवनी, उम्र, परिवार, IPL जर्सी,नीलामी और रिकॉर्ड (2026)


शाकिब अल हसन: 

साकिबुल हसन धीमी गति के एक ऑर्थोडॉक्स बांग्लादेशी आलराउंडर हैं उन्होंने अपनी ऑलराउंडर प्रतिभा से 45 बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पाने में सफलता प्राप्त की हैं उन्होंने टी 20 में 12 बार, टेस्ट में 6 बार और वनडे क्रिकेट में 27 बार इस अवॉर्ड को हासिल किया हैं। 

टेस्ट, ODI और T20I तीनों फॉर्मेट में ICC की ऑलराउंडर रैंकिंग में एक लंबे समय तक नंबर-1 स्थान हासिल करने वाले, हसन क्रिकेट इतिहास के गिने चुने खिलाड़ी रहे हैं। आज बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों में उनका नाम शामिल हैं।  

रिकी पोंटिंग: 

ऑस्ट्रेलिया के महानतम बल्लेबाजों में से एक रिकी थॉमस पोंटिंग अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने वाले टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट में छठे स्थान पर हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 49 बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता हैं, कवर ड्राइव और पुल शॉट में महारथ हासिल करने वाले इस बल्लेबाज ने 20 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की इन्होंने 32 बार वनडे क्रिकेट में, एक बार टी 20 क्रिकेट में और 16 बार टेस्ट क्रिकेट में मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड हासिल किया है। 

रिकी पोंटिंग अपने खेल करियर में Punter निकनेम से प्रसिद्ध रहे हैं। वो ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल टेस्ट कप्तान में एक रहे हैं उन्होंने अपनी कप्तानी में 77 टेस्ट मैचों में 48 बार जीत हासिल की है उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया 3 बार ODI विश्व कप विजेता रही हैं। रिकी पोंटिंग ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 71 शतक भी लगाये हैं। 

कुमार संगकारा: 

कुमार चोक्षनादा संगकारा ने विश्व क्रिकेट जगत में एक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में अपने आप को स्थापित करने वाले इस श्रीलंकाई बल्लेबाज ने 50 बार मैदान में मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल करने में सफलता प्राप्त की है कुमार संगकारा ने टी 20 अंतरराष्ट्रीय में 3 बार, वनडे क्रिकेट मे 31 बार और टेस्ट क्रिकेट में 16 बार यह पुरस्कार अपने नाम किया हैं। 

क्रिकेट की दुनिया मे संगकारा, सांगा निकनेम से प्रसिद्ध हैं विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने वाले टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट में कुमार संगकारा का नाम पाँचवे स्थान पर आता हैं। कुमार एक ODI (एकदिवसीय) विश्व कप में लगातार 4 शतक लगाने वाले दुनिया का इकलौते बल्लेबाज़ रहा है जो आज भी एक विश्व रेकॉर्ड्स हैं उन्होंने ODI क्रिकेट में 482 कैच और स्टंपिंग की हैं यह भी एक कीर्तिमान हैं। 

जैक्स कैलिस: 

जैक्स हेनरी कैलिस दक्षिण अफ्रीका के इस महानतम दाएं हाथ के ऑलराउंडर हैं, इन्होंने अपने करियर में कुल 57 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता हैं।  ICC टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में सबसे लंबे समय तक नंबर-वन रहने वाले इस खिलाड़ी ने T20I में 2 बार 50 – 50 क्रिकेट में 32 बार और टेस्ट क्रिकेट में  23 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब  हासिल करने में सफलता प्राप्त की है।

अपने खेल करियर में वो Kallis उपनाम से मशहूर रहे हैं कैलिस ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 23 बार मैन ऑफ द मैच  (Player of the Match) पुरस्कार हासिल किया है जो अभी तक उनके नाम एक विश्व रिकॉर्ड हैं। इन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कुल 577 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने में एक अनोखी सफलता प्राप्त की हैं। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने वाले टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट में जैक्स कैलिस का नाम चौथे स्थान पर हैं। 

सनथ जयसूर्या: 

दिग्गज ऑलराउंडर जयसूर्या का पूरा नाम सनथ टेरान जयसूर्या हैं लगातार दो वनडे पारियों में 150+ रन बनाने वाले दुनिया के इस इकलौते बल्लेबाज ने अपने क्रिकेट करियर में 

58 बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया हैं, इन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 4 बार, वनडे क्रिकेट में 48 बार और टी 20 फॉर्मेट में 6 बार यह पुरस्कार अपने नाम किया है। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने वाले टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट में जयसूर्या का नाम तीसरे स्थान द पर आता हैं। 

‘मातारा हरिकेन’ के उपनाम से प्रसिद्ध जयसूर्या ने ODI में 12,000+ रन और 300+ विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी हैं एक महान ऑलराउंडर के रूप में ये रिकॉर्डस आज भी उनके नाम हैं उनकी तूफानी बल्लेबाजी से आज भी गेंदबाज ख़ौफ़ खाते हैं। ODI में 17 गेंदों में 50 रन बनाने का एक रिकॉर्डस कई सालों तक उनके नाम रहा, उनके इस रिकॉर्डस को 19 साल बाद एबी डी विलियर्स ने 16 गेंदों में तोड़ा। 

विराट कोहली: 

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट का नाम दूसरे नंबर पर हैं। शीर्ष क्रम का यह भारतीय खिलाड़ी अपनी डिफेंस और संतुलित बल्लेबाजी के लिए आज दुनिया भर में जाना जाता हैं। विराट कोहली ने क्रिकेट मैदान में 71 बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया हैं। इन्होंने टी 20 में 16 बार, टेस्ट क्रिकेट में 10 बार और वनडे क्रिकेट में 45 बार यह पुरस्कार हासिल किया हैं। 

किंग कोहली, रन मशीन और चेंज मास्टर जैसे उपनामों से आधुनिक क्रिकेट जगत में विराट ने एक अलग ख्याति प्राप्त की हैं, ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा 54 शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड आज उनके नाम दर्ज हैं उन्होंने अपने खेल करियर में ODI में सबसे तेज़ 14,000 रन बनाये जो आज एक अनोखा विश्व रिकॉर्डस हैं। 

सचिन तेंदुलकर: 

सचिन रमेश तेंदुलकर ने क्रिकेट मैदान में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया है। क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले इस महान बल्लेबाज ने अपने 24 साल के लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 76 बार ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीता। अपने खेल करियर में 62 बार वनडे क्रिकेट में और 14 बार टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने यह अवॉर्ड हासिल किया है, जो अभी तक उनके नाम एक विश्व रिकॉर्ड हैं।  

क्रिकेट की दुनिया में ‘लिटिल मास्टर’ और ‘मास्टर ब्लास्टर’ के नाम से प्रसिद्ध पाने वाले सचिन ने अपने नाम कई रिकॉर्डस किये,उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में सबसे ज्यादा 664 मैच खेले जो आज भी एक विश्व रिकॉर्डस हैं। सन 2019 में ICC Hall of Fame में शामिल हुए, वनडे क्रिकेट में उन्होंने सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच का आवर्ड (पुरस्कार) हासिल किया है जो आज भी एक रिकॉर्डस हैं। 

निष्कर्ष: 

इस लेख में आपने क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले टॉप 15 खिलाड़ियों की सूची और उनकी प्रमुख उपलब्धियों और रिकॉर्डस के बारे में जाना। इन सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने दौर में ऐसे ऐसे रिकॉर्ड बनाये, जो एक लंबे समय तक उनके नाम रहे। और अंत मे अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें और ऐसे ही रोचक तथ्यों के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहें। 

FAQS: 

Q. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘मैन ऑफ द मैच’ (Player of the Match) अवॉर्ड जितने वाला खिलाड़ी कौन हैं?

Ans: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार जितने वाले खिलाड़ी भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने इस पुरस्कार को 76 बार जीता हैं और उन्होंने यह उपलब्धि 664 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर हासिल की हैं। 

Q. वनडे क्रिकेट में किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा बार ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार जीता हैं? 

Ans. सचिन तेंदुलकर ने, उन्होंने ODI क्रिकेट में इस अवार्ड को 62 बार जीता हैं। 

Q. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जितने में दूसरा नम्बर किस खिलाड़ी का हैं? 

Ans. मुथैया मुरलीधरन, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 19 बार यह खिताब जीता है। 

Q. सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में कितनी बार मैन ऑफ द मैच जीता हैं? 

Ans. सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में 62 बार यह खिताब जीता हैं जो आज भी एक रिकॉर्ड हैं। 

Q. क्या सचिन तेंदुलकर ने T20I में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता हैं?

Ans. नही, सचिन तेंदुलकर ने T20I में मैन ऑफ द मैच का कोई पुरस्कार नही जीता हैं 

Q. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली ने कितनी बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता हैं? 

Ans. विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 71 बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता हैं सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरा नम्बर इन्हीं का हैं। 

Q. टेस्ट क्रिकेट में किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता हैं? 

Ans. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच (मैन ऑफ द मैच)’ पुरस्कार दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर Jacques Kallis ( जैक्स कैलिस ) ने जीते हैं। उन्होंने टेस्ट में इस अवार्ड को 23 बार जीता हैं। 

Q. मैन ऑफ द मैच पुरस्कार की शुरुआत कब हुई थी?

Ans. क्रिकेट में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार की शुरुआत 1975 के आस पास मानी जाती हैं। 

Q. क्या मैन ऑफ द मैच पुरस्कार हारने वाली टीम के खिलाड़ी को भी मिल सकता है?

Ans. हां, यदि हारने वाली टीम का कोई खिलाड़ी मैच के दौरान अगर असाधारण प्रदर्शन तो उसे यह पुरस्कार दिया जा सकता हैं। 

Q. विराट कोहली ने T 20I में कितनी बार मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीता हैं? 

Ans. विराट कोहली ने T 20I में 16 बार मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीता हैं।

Q. विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में कितनी बार मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीता हैं? 

Ans. विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 45 बार मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीता हैं।

Q. मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज में क्या अंतर है?

Ans. मैन ऑफ द मैच पुरस्कार किसी एक मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिया जाता है, जबकि प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार पूरी सीरीज में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मिलता है।

Q. मैन ऑफ द मैच का चयन कौन करता है?

Ans. ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों में मैन ऑफ द मैच का चयन आधिकारिक कमेंटेटर, मैच रेफरी, ब्रॉडकास्ट पैनल या टूर्नामेंट द्वारा नियुक्त विशेषज्ञों की समिति के द्वारा होती है।

Q. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में कितनी बार मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीता हैं? 

Ans. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 10 बार मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीता हैं? 

Q. जैक्स कैलिस ने वनडे क्रिकेट में कितनी बार मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीता हैं? 

Ans. जैक्स कैलिस ने वनडे क्रिकेट में 32 बार मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीता हैं? 

Q. जैक्स कैलिस ने T20I क्रिकेट में कितनी बार मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीता हैं? 

Ans. जैक्स कैलिस ने T20I क्रिकेट में 2 बार मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीता हैं? 

Q. सनथ जयसूर्या वनडे क्रिकेट में कितनी बार मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीता हैं? 

Ans. सनथ जयसूर्या वनडे क्रिकेट में 48 बार मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीता हैं। 

Q. सनथ जयसूर्या टेस्ट क्रिकेट में कितनी बार मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीता हैं? 

Ans. सनथ जयसूर्या टेस्ट क्रिकेट में 4 बार मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीता हैं। 

Q. सनथ जयसूर्या T20I क्रिकेट में कितनी बार मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीता हैं? 

Ans. सनथ जयसूर्या T20I क्रिकेट में 6 बार मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीता हैं।

Q. वनडे क्रिकेट में दूसरे नम्बर पर सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी कौन है? 

Ans. वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जितने का रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या के नाम हैं उन्होंने ODI क्रिकेट के 48 बार यह अवार्ड जीता हैं। तीसरे नम्बर पर विराट कोहली हैं।

Q. रोहित शर्मा ने क्रिकेट में कितनी बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता हैं? 

Ans. रोहित शर्मा ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 47 बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता हैं 

Q. गौतम गंभीर ने क्रिकेट में कितनी बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता हैं? 

Ans.गौतम गंभीर ने क्रिकेट में 26 बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है। इन्होंने टेस्ट में 6 बार, वनडे में 18 बार और T 20 में 2 बार यह खिताब जीता हैं। 

Q. रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में कितनी बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता हैं? 

Ans. रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में 9 बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता हैं 

Q. रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में कितनी बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता हैं? 

Ans. रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में 24 बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता हैं। 

Q. रोहित शर्मा ने T20I क्रिकेट में कितनी बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता हैं? 

Ans. रोहित शर्मा ने T20I क्रिकेट में 14 बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top