
गुरनूर बराड़ की जीवनी उस युवा क्रिकेटर की एक दिलचस्प कहानी है। जिसे अपनी युवा अवस्था तक इस खेल में कोई दिलचस्पी नही थी। स्कूल में एक दोस्त की सलाह पर क्रिकेट में ट्रायल दिया और लंबी कद-काठी का गुरनूर इस में सफल रहा, मन बदला और फिर घरेलू स्तर की यह उड़ान IPL को पार करती हुई अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंची।
इस जीवनी में हम जानेंगे गुरनूर बरार का बचपन, परिवार, उम्र, कोच, शिक्षा, गेंदबाजी शैली, उनकी स्पीड, गर्लफ्रैंड, रिकॉर्ड, IPL करियर, अंतरराष्ट्रीय करियर,नेटवर्थ और उनसे जुड़े रोचक तथ्य और जानकारी।
Table of Contents
Table of Contents
गुरनूर बराड़ का जीवन परिचय | Gurnoor Brar Biography In Hindi
पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के खेवाली गांव से ताल्लुक रखने वाले गुरनूर बराड़ का जन्म 25 मई 2000 को पंजाब के मुक्तसर में हुआ था। और पालन-पोषण मोहाली में हुआ। फुटबॉल और टेनिस का शौक रखने वाले गुरनूर बचपन मे खेतों के माहौल में जिये।
पिता सुखवीर सिंह बराड़ ASI के पद पर पंजाब पुलिस में कार्यरत थे जो राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खेल चुके है। उन्होंने 1995 राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में पंजाब का प्रतिनिधित्व किया था। इसलिए उन्होंने गुरनुर की कद काठी का जायजा लेकर उनके सामने भी बास्केटबॉल का प्रस्ताव रखा लेकिन तब तक ब्रार क्रिकेट को अपना चुके थे।
पिता ने तब उनकी पसंद का सम्मान किया और उन्हें क्रिकेट खेलने की पूरी आजादी दी। बाद में परिवार के प्रोत्साहन से गुरनूर ने क्रिकेट को गंभीरता से लिया और चैंपियंस क्रिकेट अकादमी (Champions Cricket Academy) में प्रशिक्षण लिया।
गुरनूर बराड़ कौन हैं? | Who is Gurnoor Brar?
गुरनूर बराड़ पंजाब से आने वाले भारतीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, उनकी करीब 6 फीट 5 इंच की लंबाई उन्हें गेंद से अतिरिक्त उछाल हासिल करने में मदद करती है। उन्होंने अपनी कद काठी, रफ्तार और उछाल से टीम इंडिया तक का सफर तय किया है। गुरनूर बराड़ घरेलू टीम में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं और IPL में पंजाब किंग्स के लिए खेलते है।
गुरनूर बराड़ का परिवार | Gurnoor Brar Family
गुरनुर का परिवार साधारण किसान पृष्ठभूमि से आता है और पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले के खेओवाली गांव से संबंध रखता है। परिवार में पिता सुखवीर सिंह बराड़ पंजाब पुलिस में ASI हैं। और माता मनविंदर कौर एक कुशल गृहणी के साथ एक आदर्श माँ भी है। गुरनूर का भाई वरनूर बराड़ भी क्रिकेट से जुड़ा है और परिवार में गुरनूर के दादा अमरजीत सिंह बराड़ और दादी गुरदास कौर भी खेओवाली गांव में रहते हैं। परिवार की खेल पृष्ठभूमि ने गुरनूर के क्रिकेट सफर को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।
गुरनूर बराड़ की आयु | Gurnoor Brar Age
गुरनूर सिंह बराड़ हर वर्ष 25 मई को अपना जन्मदिन मानते है और अभी 2026 में उनकी आयु 26 वर्ष है। यानी 26 साल की उम्र तक गुरनूर बराड़ ने घरेलू क्रिकेट में अच्छी खासी पहचान बनाई, 2023 में IPL डेब्यू किया और फिर 2026 में भारतीय टीम की जर्सी के साथ ODI क्रिकेट में नजर आये।
जो रूट के 10 सबसे बड़े रिकॉर्ड: जिन्होने दी रूट को एक नई पहचान
विराट कोहली के 15 अनोखे रिकॉर्ड: जो आज भी उनके नाम कायम हैं
गुरनूर बराड़ की शिक्षा | Gurnoor Brar Education
गुरनूर बराड़ ने अपनी स्कूलिंग चंडीगढ़ के रेयान इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ से BA की पढ़ाई पूरी की। दिलचस्प बात यह है कि स्कूल के दिनों में उनका ज्यादा झुकाव फुटबॉल और टेनिस की ओर था, जबकि बाद में उन्होंने क्रिकेट को गंभीरता से स्वीकार किया।
गुरनूर बराड़ के कोच | Gurnoor Brar Coach
गुरनूर बराड़ के क्रिकेट सफर में दो कोचों की खास भूमिका रही है। पहला और शुरुआती दौर में उन्होंने रवि वर्मा के मार्गदर्शन में चैंपियंस क्रिकेट अकादमी में लगभग तीन साल प्रशिक्षण लिया। और फिर लॉन्चिंग पैड क्रिकेट अकादमी में कोच वरिंदर सिंह ने गुरनूर की गति, तकनीक और एक्शन को बेहतर किया तथा उनकी खेल शैली को एक व्यवस्थित रूप दिया।
गुरनूर बराड़ की गेंदबाजी और खेल शैली | Gurnoor Brar Bowling & Playing Style
गुरनूर बराड़ की गेंदबाजी की सबसे बड़ी ताकत उनकी लंबाई, गति और उछाल का एक उचित संयोजन है। उनका 6 फीट 5 इंच का लम्बा कद उन्हें गेंद को ऊंचे रिलीज पॉइंट से डालने और पिच से अतिरिक्त उछाल हासिल करने मदद करता है। यही प्राकृतिक उछाल उनकी गेंदबाजी की प्रमुख विशेषता रही है।
एक्शन हाई-आर्म होने के कारण गुरनुर नई गेंद के साथ सीम व स्विंग कराने की क्षमता रखते हैं। दाएं हाथ यह तेज गेंदबाज अपनी विविधता भरी गेंदों से बल्लेबाजों को लगातार दबाव में रखने की कोशिश करता है। उनकी यही शैली उन्हें पावरप्ले और तेज पिचों के लिए एक उपयोगी गेंदबाज बनाती है।
गुरनूर बराड़ की गेंदबाजी की खासियत | Gurnoor Brar Bowling Specialty
गुरनूर बराड़ की गेंदबाजी की सबसे बड़ी खासियत रफ्तार के साथ अतिरिक्त उछाल पैदा करना है। उनकी अच्छी खासी कद काठी उन्हें गेंद को ऊंचाई से रिलीज करने में मदद करती है, जिससे उन्हें गेंद पड़ने के बाद पिच से अतिरिक्त बाउंस मिल जाता है। गुरनुर तेज गति के साथ सीम मूवमेंट और स्विंग हासिल करने की क्षमता रखते हैं।
उनकी गेंदबाजी की सबसे बड़ी ताकत उनकी खेल शैली में हाई-आर्म डिलीवरी, उछाल और तेज गति का उचित संयोजन है जो किसी भी बल्लेबाज के लिए चुनौती पैदा कर करता है। कुल मिलाकर गुरनूर बराड़ की खेल शैली आक्रामक तेज गेंदबाजी पर आधारित है। और उनकी यही शैली उन्हें एक अलग तरह के पेसर के रूप में पहचान देती है।
गुरनूर बराड़ का निजी जीवन | Gurnoor Brar Personal Life
गुरनूर बराड़ का निजी जीवन काफी हद तक क्रिकेट और परिवार के इर्द-गिर्द रहा है। वह अपने खाली समय मे पंजाबी गाने सुनने का शौक रखते है। क्रिकेट के अलावा वे फुटबॉल और टेनिस के भी प्रशंसक रहे है। उनके परिवार के अनुसार गुरनूर स्वभाव से शांत रहने वाले व्यक्ति हैं तथा ज्यादा दिखावा पसंद नहीं करते।
गुरनूर बरार की गर्लफ्रेंड कौन है?
गुरनूर बराड़ की वैवाहिक स्थिति अभी अविवाहित हैं। बरार की कोई सार्वजनिक रूप से पुष्टि की गई गर्लफ्रेंड नहीं है और उनकी निजी जीवन के बारे में विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध नहीं है।
गुरनूर बराड़ की नेटवर्थ | Gurnoor Brar Net Worth
गुरनूर बराड़ की वास्तविक नेटवर्थ की आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। विभिन्न रिपोर्टों में उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब ₹1-10 करोड़ बताई गई है, हालांकि इसे निश्चित आंकड़ा नहीं माना जा सकता। उनकी कमाई का प्रमुख स्रोत क्रिकेट कॉन्ट्रैक्ट और IPL रहे है।
ध्रुव जुरेल की जीवनी: उम्र, कद, घरेलू करियर, बल्लेबाजी शैली, IPL आकड़ें और रिकार्ड
गुरनूर बराड़ का शुरुआती क्रिकेट करियर | Gurnoor Brar Cricket Career
अपने शुरुआती दौर यानी स्कूल टाइम में गुरनूर बराड़ को क्रिकेट से कोई विशेष लगाव नही था। और नही क्रिकेट उनकी विरासत में थी भले ही पिता उनके बास्केटबॉल के खिलाड़ी थे पर क्रिकेट के प्रति खास आकर्षण नही था। इस दौर में फुटबॉल और टेनिस उनकी पहली पसंद थी।
अपनी किशोरावस्था के पहले पड़ाव में करीब 15 वर्ष की उम्र में उन्होंने क्रिकेट के प्रति गम्भीर रुख अपनाया और 11वीं कक्षा के दौरान एक दोस्त की सलाह पर उन्होंने स्कूल में क्रिकेट ट्रायल दिया। इस ट्रायल में उनकी हाइट बॉडी ने सभी को बड़ा प्रभावित किया और इस फील्ड में कदम रखते ही उन्हें काफी प्रोत्साहन मिला।
इसके बाद गुरनूर ने मोहाली स्थिति चैंपियंस क्रिकेट अकादमी में कोच रवि वर्मा के मार्गदर्शन में लगभग तीन साल तक उनकी तेज गेंदबाजी पर लगातार काम हुआ। इसके बाद उनकी गेंदबाजी में गजब का निखार आया।
इसके बाद करीब 16 साल की उम्र में गुरनूर ने अपना पहला जिला मैच अंडर-19 स्तर पर खेला। इसी दौरान दुबई में इंटरनेशनल कॉलेज टूर्नामेंट के लिए उन्हें चुना गया इसी समय उनका चयन काटोच शील्ड ट्रॉफी (पंजाब की सबसे बड़ा अंतर-जिला टूर्नामेंट) में भी हुआ गुरनूर ने दुबई जाने के बजाय कटोच ट्रॉफी को चुना।
इस ट्रॉफी के दौरान उनकी गेंदबाजी पर भारत के दिग्गज बल्लेबाज शुभमन गिल की नजर पड़ी। गिल ने उन्हें मोहाली की जिला टीम तक पहुंचने में मदद की, गुरनुर की जिंदगी में गिल की यह मदद रंग लाई इसके बाद ब्रार मोहाली की ओर से खेले और फिर पंजाब अंडर-23 टीम में जगह बनाई।
इसके बाद गुरनुर ने तेज गेंदबाजी के मूल मंत्रो को सीखने और समझने के लिए कोच वरिंदर सिंह से प्रशिक्षण लिया। और फिर यहाँ से उनकी रफ्तार, फिटनेस और गेंदबाजी तकनीक में बड़ा सुधार नजर आया।
गुरनूर बराड़ का घरेलू क्रिकेट करियर | Gurnoor Brar Domestic Cricket Career
गुरनूर बराड़ ने 2021-22 सीजन में लगभग 21 साल की उम्र में सीनियर घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने पंजाब के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट-ए डेब्यू किया। इसके बाद 2022 में रणजी ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी पदार्पण किया।
गुरनूर बराड़ के घरेलू डेब्यू मैच | Domestic Debuts
लिस्ट-A डेब्यू – 14 दिसंबर 2021
गुरनूर ने लगभग 21 साल की उम्र में पंजाब की ओर से गोवा के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में अपना लिस्ट-A डेब्यू किया। डेब्यू मैच में उन्होंने 10 ओवर में 62 रन देकर 1 विकेट लिया। और यह मैच टाई रहा था।
प्रथम श्रेणी डेब्यू – 20 दिसंबर 2022
गुरनूर ने पंजाब के लिए रेलवे के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था। यह डेब्यू उनके लिए काफी यादगार रहा उन्होंने 12 ओवर की गेंदबाजी में 5 मेडन ओवर रखते हुए 16 रन देकर 4 विकेट लिए और रेलवे की पहली पारी सिर्फ 102 रन पर सिमट गई।
बरार के करियर का सबसे यादगार पल 2024-25 रणजी ट्रॉफी बना, जब उन्होंने इस ट्रॉफी से 12 मैचों से 33 विकेट प्राप्त किये, जिसमें से 26 विकेट उनके सिर्फ 7 मैचों से आये थे। तब उनका वह प्रदर्शन चयनकर्ताओं की नजरों में चर्चा का विषय बना।
इससे एक सीजन पहले, बरार ने बल्ले से भी काफी सुर्खियां बटोरी जब उन्होंने जम्मू और कश्मीर के खिलाफ 64 रन बनाकर पंजाब की जीत में अपनी भूमिका स्प्ष्ट की।
Sher-E-Punjab T20 Cup 2024 में गुरनूर बराड़ का बड़ा प्रदर्शन:
शेर-ए-पंजाब T20 कप में गुरनुर का प्रदर्शन सब को आकर्षित करने वाला रहा। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपना जलवा बिखेरकर अपना परिचय दिया। ट्राइडेंट स्टैलियन्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 11 मैचों में कुल 22 विकेट लिए और पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चर्चित गेंदबाज रहे।
शुभमन गिल की जीवनी: जानिए रन, रिकॉर्ड और उपलब्धियों की कहानी
गुरनूर बराड़ के विस्तृत आकड़ें और रिकॉर्डस
महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड: करियर, हेलिकॉप्टर शॉट, स्टंपिंग और विकेटकीपिंग शैली
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 2026 में शेर-ए-पंजाब टी20 को फ्रेंचाइज़ी और ऑक्शन आधारित प्रारूप में बदला गया, इससे पहले 2024 तक इसमें एक अलग प्रकार की टीम व्यवस्था थी। 2026 में 6 शहर-आधारित टीमें बनाई गईं और गुरनूर बराड़ को बठिंडा रॉयल्स का मार्की खिलाड़ी (टीम का प्रमुख या स्टार खिलाड़ी) बनाया गया। मार्की खिलाड़ी के लिए ₹10 लाख की निर्धारित राशि थी।
2026 में शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में प्रदर्शन:
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में गुरनूर बरार ने बठिंडा रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करते हुए 4 मैचों में 4 विकेट हासिल किए। इस ट्रॉफी में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 2/43 रहा।
गुरनूर बरार का आईपीएल करियर | Gurnoor Brar IPL Career
गुरनूर बरार ने 2023 में पंजाब किंग्स के लिए IPL डेब्यू किया, लेकिन उसके बाद उन्हें दोबारा प्रदर्शन करने का मौका नहीं मिला। 2024 से 2026 तक टीम का हिस्सा रहने के बावजूद उनका IPL करियर अब तक सिर्फ 1 मैच तक सीमित रहा है।
गुरनूर बरार की IPL नीलामी: ₹20 लाख से ₹1.30 करोड़ तक का सफर
गुरनूर बरार के आईपीएल सफर की शुरुआत 2023 में हुई, जब पंजाब किंग्स ने उन्हें चोटिल राज अंगद बावा के रिप्लेसमेंट के तौर पर ₹20 लाख में टीम में शामिल किया। इसी सीजन उन्होंने LSG के खिलाफ डेब्यू के साथ IPL में पदार्पण किया।
इसके बाद 2024 में उनके घरेलू प्रदर्शन और शेर-ए-पंजाब T20 लीग ने उन्हें काफी चर्चित किया। नतीजा साफ था 2025 की आईपीएल मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने उन पर ₹1.30 करोड़ की बोली लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ा। 2025 में गुरनुर की नीलामी के लिए कुल 18 बोलियां लगी थी।
गुरनूर बरार का IPL डेब्यू और प्रदर्शन:
गुरनूर बरार ने 28 अप्रैल 2023 को पंजाब किंग्स के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया। मोहाली में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने प्रदर्शन काफी खर्चीला रहा। 3 ओवर की गेंदबाजी में 42 रन खर्च करके उन्हें कोई विकेट नही मिला। लेकिन पहली ही गेंद पर केएल राहुल का कैच छूटना उनके डेब्यू का खास पल बना। लेकिन यह डेब्यू उस सीजन उनका पहला और आखरी मैच साबित हुआ।
2023 में पंजाब किंग्स के लिए IPL डेब्यू करने के बाद गुरनूर बरार का खेल करियर चोट से प्रभावित रहा। 2024 में गुजरात टाइटंस ने उन्हें सुशांत मिश्रा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया लेकिन इस सीजन भी उन्हें मौका नही मिला।
लेकिन घरेलू क्रिकेट और 2024 शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में उनके चर्चित प्रदर्शन ने GT को काफी आकर्षित किया। और फिर 2025 की मेगा नीलामी में गुजरात टाइटंस ने उन्हें ₹1.30 करोड़ के साथ एक बार फिर IPL के मंच से कनेक्ट किया और गुजरात का हिस्सा बने। और लेकिन इस सीजन भी उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।
यह गुरनूर का दुर्भाग्य ही था कि टीम का हिस्सा होने के बाद भी उन्हें ज्यादा अवसर नही मिले। उनका IPL सफर 2023 में पंजाब किंग्स के साथ शुरू हुआ, जहां उन्होंने एक मैच खेला। इसके बाद 2024, 2025 और 2026 में गुजरात टाइटंस के स्क्वाड का हिस्सा रहे पर उन्हें खेलने के अवसर नहीं मिले।
गुरनूर बरार को IPL में ज्यादा मौके क्यों नहीं मिले?
गुरनूर बरार को IPL में ज्यादा मौके न मिलने के पीछे उनका महंगा डेब्यू, चोट और टीम में कड़ी प्रतिस्पर्धा प्रमुख कारण रहे। अपने पहले IPL मैच में उन्होंने 3 ओवर में 42 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया। इसके बाद वह चोट के कारण भी लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे, जिससे IPL में उनकी निरंतरता प्रभावित हुई।
घरेलू क्रिकेट में वापसी के बाद उन्हें 2025 IPL नीलामी में गुजरात टाइटंस ने ₹1.30 करोड़ में खरीदा। और फिर 2026 में रिटेन किया। लेकिन उन पर उनकी अनिरंतरता हावी रही, नियमित और अनुभवी खिलाडियों मौजूदगी के चलते उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली।
गुरनुर बरार के आईपीएल आकड़ें | Gurnoor Brar IPL stats
गुरनूर बरार ने IPL में अब तक 1 मैच खेला है। 2023 में पंजाब किंग्स के लिए खेले इस मैच में उन्होंने 3 ओवर में 42 रन दिए और 0 विकेट लिए। उनका इकॉनमी रेट 14.00 रहा। इसके बाद उन्हें टीम का हिस्सा होने के बाद भी मौके नही मिले।
गुरनूर बरार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जगह कैसे मिली | Gurnoor Brar International Cricket Career
IPL में सीमित अवसर मिलने के बावजूद गुरनूर बरार ने घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रभाव छोड़ा। 2024/25 रणजी सीजन का प्रदर्शन और India A के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अभ्यास मैचों की गेंदबाजी ने उनकी दावेदारी मजबूत की। साथ ही उनकी 6 फीट 5 इंच की लम्बी कद-काठी, तेज रफ्तार और पिच से उछाल हासिल करने की क्षमता ने चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया और मई 2026 में उन्हें पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली
गुरनूर बरार का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू |Gurnoor Brar International Debut
13 जून 2026 को अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला ODI में 26 साल की उम्र में गुरनुर बरार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। डेब्यू मैच में 3/27 की असरदार गेंदबाजी के साथ उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की एक प्रभावशाली शुरुआत की।
गुरनूर बरार के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आंकड़े | Gurnoor Brar Cricket Stats
गुरनूर बरार ने अभी तक अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8 मैचों में 13 विकेट लिए है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अफगानिस्तान के खिलाफ 3/27 है। उनका गेंदबाजी औसत 39.77, इकॉनमी 7.20 रही है।
अंतरराष्ट्रीय विकेट में गुरनुर बरार का सर्वोच्च स्कोर 18 रन नाबाद है। यह पारी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 19 जुलाई 2026 को खेली थी। 14 गेंदों में खेली गई इस पारी में एक छक्का और एक चौक्का शामिल था।
गुरनूर बरार का पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट | Gurnoor Brar First International Wicket)
गुरनूर बरार ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट अपने डेब्यू मैच में सिर्फ 11वीं गेंद डाल कर हासिल किया था। उन्होंने अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान को आउट कर इन्हें अपना पहला शिकार बनाया था। इस विकेट को लेने में शुभमन गिल उनके सहायक रहे थे जिन्होंने मिड-ऑफ पर यह शानदार कैच लपका था।
गुरनूर बरार की गेंदबाजी स्पीड | Gurnoor Brar Bowling Speed
गुरनूर बरार 140-145 किमी/घंटे की स्पीड से गेंदबाजी करने में सक्षम है। उनका लम्बा कद उन्हें पिच से अतिरिक्त उछाल हासिल करने और गेंद को ऊंचे रिलीज पॉइंट से डालने में मदद देता है। अफगानिस्तान के खिलाफ 2026 के ODI में बरार की एक गेंद 148 किमी/घंटे की रफ्तार को छुई थी। बाद के मुकाबलों में भी उनकी गति 140-147 किमी/घंटे के बीच दर्ज की गईं।
गुरनूर बरार के पसंदीदा क्रिकेटर | Gurnoor Brar Favourite Cricketer & Idol
गुरनूर बरार के पसंदीदा क्रिकेटर दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) हैं। स्टेन की तेज रफ्तार, घातक आउटस्विंग और बल्लेबाज को लगातार ललचाने वाली शैली ने बरार को काफी प्रभावित किया। विकेट लेने के बाद स्टेन का जोशीला अंदाज भी गुरनुर को काफी भाता है। डेल स्टेन को अपना आदर्श बताने वाले गुरनुर उन्ही की तरह अपनी गेंदबाजी में तेजी और आक्रामकता लाना चाहते हैं।
गुरनूर बरार के रिकॉर्ड और उपलब्धियां | Gurnoor Brar Records & Achievements
- घरेलू क्रिकेट में पदार्पण: गुरनूर बरार ने पंजाब के लिए 2022 में लिस्ट-A और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में पदार्पण किया।
- IPL डेब्यू: 2023 में पंजाब किंग्स की ओर से IPL में पदार्पण किया।
- शेरे-ए-पंजाब T20 कप 2024: 11 मैचों में 22 विकेट लेकर टूर्नामेंट के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उनका औसत 14.00 और इकॉनमी 7.33 रही।
- रणजी ट्रॉफी 2024-25: पंजाब के लिए 7 मैचों में 26 विकेट लेकर टीम के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।
- IPL नीलामी 2025: गुजरात टाइटंस ने उन्हें ₹1.30 करोड़ में खरीदा।
- भारत के लिए ODI डेब्यू: 13 जून 2026 को अफगानिस्तान के खिलाफ अपना वनडे अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया।
- सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: अपने पहले ODI में 3/27 की गेंदबाजी की, जो उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी प्रदर्शन है।
गुरनूर बरार के रोचक तथ्य | Interesting Facts About Gurnoor Brar
- गुरनूर बरार की लंबाई 6 फीट 5 इंच के करीब है, जिससे उन्हें गेंद में अतिरिक्त उछाल हासिल करने में मदद मिलती है।
- गुरनूर बरार का जन्म 25 मई 2000 को हुआ था।
- उन्होंने 15 साल की उम्र में क्रिकेट को गंभीरता से अपनाया, इस कारण गुरनुर बरार की क्रिकेट कहानी देर से शुरू हुई।
- बचपन में वह टेनिस-बॉल क्रिकेट खेलते थे और तेज गेंदबाजी के प्रति उनका आकर्षण वहीं से बढ़ा।
- वह डेल स्टेन को अपना आदर्श मानते हैं और उनकी आक्रामक गेंदबाजी से प्रभावित रहे हैं।
- 2024-25 रणजी ट्रॉफी में उन्होंने पंजाब के लिए 7 मैचों में 26 विकेट लिए।
- गुरनूर बरार भारत के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते है।
- 2024 शेरे-ए-पंजाब T20 लीग में 22 विकेट लेकर वह टूर्नामेंट के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।
- IPL में लंबे अंतराल के बावजूद उन्होंने 2025 ऑक्शन में गुजरात टाइटंस से ₹1.30 करोड़ में खरीदा।
- उनके छोटे भाई वरनूर भी क्रिकेट खेलते हैं और उनकी लंबाई भी लगभग गुरनूर जितनी है।
- गुरनुर ने फर्स्ट-क्लास डेब्यू में ही 4 विकेट लेकर अपनी क्षमता का संकेत दिया था।
- उनके करियर में एक दिलचस्प बात यह है कि IPL में डेब्यू 2023 में हुआ, लेकिन इसके बाद लंबे समय तक उन्हें IPL मैच खेलने का अवसर नहीं मिला।
गुरनूर बरार से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | Gurnoor Brar FAQs
Q. गुरनूर बरार कौन हैं?
Ans. गुरनूर बरार भारत के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
Q. गुरनूर बरार का जन्म कब हुआ था?
Ans. गुरनूर बरार का जन्म 25 मई 2000 को हुआ था।
Q. गुरनूर बरार की उम्र कितनी है?
Ans. अभी 2026 में गुरनूर बरार की उम्र 26 वर्ष है।
Q. गुरनूर बरार किस हाथ से गेंदबाजी करते हैं?
Ans. वह दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं।
Q. गुरनूर बरार ने IPL में डेब्यू कब किया?
Ans. उन्होंने 2023 में पंजाब किंग्स के लिए IPL डेब्यू किया था।
Q. गुरनूर बरार ने IPL में कितने मैच खेले हैं?
Ans. उनके नाम अब तक 1 IPL मैच है, जिसमें उन्होंने कोई विकेट हासिल नही किया।
Q. गुरनूर बरार ने 2024 शेरे-ए-पंजाब T20 कप में कितने विकेट लिए थे?
Ans. उन्होंने 2024 शेरे-ए-पंजाब T20 कप में 11 मैचों में 22 विकेट लिए और टूर्नामेंट के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।
Q. गुरनूर बरार का IPL में पहला मैच किस टीम के खिलाफ था?
Ans. उनका IPL डेब्यू लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुआ था। उन्होंने उस मैच में 3 ओवर में 42 रन कर कोई विकेट नही ले पाए थे।
Q. IPL में गुरनूर बरार के कितने विकेट हैं?
Ans. उन्होंने IPL में 2026 तक 1 मैच खेला है जिसमें वह काफी खर्चीला साबित हुआ और उन्हें कोई विकेट नही मिला।
Q. गुरनूर बरार का IPL इकॉनमी रेट कितना है?
Ans. उनका IPL इकॉनमी रेट 14.00 है।
Q. गुरनूर बरार को 2025 IPL में किस टीम ने खरीदा था?
Ans. गुजरात टाइटंस ने उन्हें 2025 IPL मेगा ऑक्शन में ₹1.30 करोड़ में खरीदा था।
Q. गुरनूर बरार का फर्स्ट-क्लास डेब्यू कब हुआ था?
Ans. उन्होंने 2022 में पंजाब के लिए फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था और डेब्यू मैच में रेलवे के खिलाफ 4/16 लिए थे।
Q. गुरनूर बरार को 2026 IPL में किस टीम ने खरीदा था?
Ans. गुजरात टाइटंस ने उन्हें 2026 में अपनी टीम के लिए रिटेन किया था।
निष्कर्ष:
गुरनूर बरार की जीवनी संघर्ष, मेहनत और क्रिकेट में वापसी की एक प्रेरणादायक कहानी है। कई उतार-चढ़ाव के बाद घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन ने उनके करियर को नई दिशा दी। निरंतर अभ्यास, तेज रफ्तार और शानदार प्रदर्शन से उन्होंने घरेलू क्रिकेट, IPL और फिर टीम इंडिया में पहचान बनाई। आने वाले समय में उनके करियर पर सभी की नजर रहेगी। आपको गुरनूर बरार का यह क्रिकेट सफर कैसा लगा? कृपया अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें।
Image: AI-generated illustration created using Microsoft Bing Image Creator.


