
नितीश कुमार रेड्डी की जीवनी एक ऐसे युवा ऑलराउंडर की एक प्रेरक कहानी है, जिसने कम उम्र में क्रिकेट को अपना लक्ष्य बनाया और घरेलू क्रिकेट से आगे बढ़ते हुए IPL में अपनी पहचान बनाई। आंध्र प्रदेश से निकलकर भारतीय टीम तक पहुंचे नितीश ने अपनी बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी उपयोगी क्षमता दिखाई, जिसने उन्हें तेजी से क्रिकेट प्रशंसकों के बीच पहचान दिलाई।
इस लेख में नितीश कुमार रेड्डी की जीवनी (Nitish Kumar Reddy Biography In Hindi) के जरिए उनके बचपन, परिवार, क्रिकेट की शुरुआत, घरेलू करियर, IPL सफर, भारतीय टीम में डेब्यू, बल्लेबाजी और गेंदबाजी शैली, रिकॉर्ड, उपलब्धियों और निजी जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को विस्तार से जानेंगे। जिन्होंने उनके क्रिकेट सफर को खास बनाया।
Table of Contents
Table of Contents
नितीश कुमार रेड्डी का जीवन परिचय | Nitish Kumar Reddy Biography In Hindi
क्रिकेटर नितीश कुमार रेड्डी का जन्म आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार में 26 मई, 2003 को हुआ था। नितीश के पिता मुत्याला रेड्डी हिंदुस्तान जिंक में नौकरी करते थे। नितीश का क्रिकेट से परिचय लगभग 5 साल की उम्र में हुआ था। जब उन्होंने प्लास्टिक बैट के सहारे इस खेल को खेलना शुरू किया था।
नितीश जब लगातार आयु वर्ग क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। तब उनके पिता की नौकरी का ट्रांसफर ऑर्डर मिला जिसके अनुसार उन्हें उदयपुर, राजस्थान में शिफ्ट होना था। पिता अजीब उलझन में थे। नोकरी या फिर बेटे का करियर!
उनके पिता ने नितीश को एक अच्छा करियर देने के लिए अपनी नौकरी तक दाव पर लगा दी। अब परिवार पर वित्तीय संकट का दौर था और साथ में रिश्तेदारों के अनसुने ताने, पर पिता सब बातों को अनसुना किया क्योंकि उन्हें बेट की काबलियत पर पूरा भरोसा था।
आर्थिक संकट का असर परिवार के साथ साथ नितीश पर भी पड़ा। उन्होंने अपने पिता को आर्थिक परेशानियों के कारण रोते देखा इस वित्तीय संकट में उनके कोच ने उन्हें काफी सहयोग दिया।
नितीश कुमार रेड्डी का बॉयोडाटा | Nitish Kumar Reddy Biodata
| पूरा नाम | काकी नितीश कुमार रेड्डी |
| जन्म तिथि | 26 मई 2003 |
| जन्म स्थान | विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश |
| भूमिका | बैटिंग ऑलराउंडर |
| बैटिंग शैली | दाएं हाथ के बल्लेबाज |
| गेंदबाजी शैली | दाएं हाथ के मीडियम-फास्ट गेंदबाज |
| कद, लम्बाई | 5 फीट 10 इंच |
| जर्सी नंबर | 88 |
| पिता का नाम | के. मुत्याला रेड्डी |
| माता का नाम | मनासा ज्योत्सना |
| कोच | हेमल वटेकर, कुमार स्वामी |
| घरेलू टीम | आआंध्रप्रदेश |
| IPL टीम | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) |
| IPL डेब्यू | 18 मई 2023 (19 साल में) |
| T20I डेब्यू | 6 अक्टूबर 2024 (21 साल में) |
| IPL सर्वोच्च स्कोर | 76* रन |
| Test सर्वोच्च स्कोर | 114 रन |
| T20I सर्वोच्च स्कोर | 74 रन |
| ODI सर्वोच्च स्कोर | 53 रन |
| टेस्ट डेब्यू | 22 नवंबर 2024, |
नितीश कुमार रेड्डी कौन हैं? | Who is Nitish Kumar Reddy
आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में जन्मे नितीश कुमार रेड्डी भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए एक उपयोगी युवा ऑलराउंडर हैं। जो दाएं हाथ बल्लेबाज के साथ साथ दाएं हाथ से मध्यम तेज गेंदबाज की भूमिका में भी टीम में नजर आते है। उनकी यह दोहरी क्षमता उन्हें टीम के लिए उपयोगी खिलाड़ी बनाती है।
नितीश कुमार रेड्डी का परिवार | Nitish Kumar Reddy Family
नितीश रेड्डी का परिवार उनके क्रिकेट करियर का एक अहम हिस्सा रहा है। उनके परिवार में पिता मुत्याला रेड्डी, मां मानसा ज्योत्सना और एक बड़ी बहन है। उनके पिता मुत्याला रेड्डी ने हिंदुस्तान जिंक में नौकरी करते पर बेटे के करियर के लिए अपने करियर का त्याग किया।
मां मानसा ज्योत्सना ने परिवार को संभालने के साथ साथ वितीय संकट के दौरान नितीश के हौसले को बनाए रखा। नितीश की बहन तेजस्वी भी परिवार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने अपने भाई के संघर्ष को करीब से देखा और उसके क्रिकेट सफर में भावनात्मक समर्थन दिया।
इस तरह उनके परिवार ने उनके मुश्किल दौर और संघर्ष में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पिता का त्याग, मां का पारिवारिक सहयोग और बहन का भावनात्मक समर्थन ने उनके मुश्किल दौर और करियर को एक मजबूत आधार दिया।
नितीश कुमार रेड्डी की उम्र कितनी है? | Nitish Kumar Reddy Age
26 मई 2003 को जन्मे नितीश कुमार रेड्डी की आयु 2026 में 23 साल हैं। वह हर साल 26 मई को अपना जन्मदिन मनाते है। महज 23 साल की उम्र में नितीश ने घरेलू क्रिकेट से लेकर IPL और फिर भारतीय टीम तक का सफर तय किया है। इतनी कम उम्र में भारतीय क्रिकेट तक पहुंचना उनके तेजी से आगे बढ़ते करियर को दर्शाता है।
नितीश कुमार रेड्डी की शिक्षा और स्कूलिंग | Nitish Kumar Reddy Education
नितीश कुमार रेड्डी ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई नर्सरी स्कूल से शुरू की और बचपन से ही पढ़ाई के साथ क्रिकेट को भी समय दिया। वे स्कूल से लौटने के बाद हिंदुस्तान जिंक ग्राउंड जाते और वहां खिलाड़ियों को देखकर क्रिकेट सीखने की नकल किया करते थे।
ये भी पढ़ें-
नितीश कुमार रेड्डी: क्रिकेट करियर, IPL आकड़ें, रन, रिकॉर्ड और Best IPL Innings
महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड: करियर, हेलिकॉप्टर शॉट, स्टंपिंग और विकेटकीपिंग शैली
शुभमन गिल की जीवनी: जानिए रन, रिकॉर्ड और उपलब्धियों की कहानी
नितीश ने कम उम्र से ही क्रिकेट और शिक्षा—दोनों को साथ लेकर अपना सफर आगे बढ़ाया। क्रिकेट को साथ लेकर उन्होंने बिजनेस एनालिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की। यानी क्रिकेट के मैदान पर ऑलराउंडर की भूमिका निभाने के साथ उन्होंने पढ़ाई में भी तकनीकी और प्रबंधन से जुड़े विषयों को चुना।
नितीश कुमार रेड्डी के कोच | Nitish Kumar Reddy Coach
नितीश कुमार रेड्डी के मुख्य और प्रारंभिक कोच कुमार स्वामी और हेमल वटेकर रहे हैं। इन दोनों की निरीश के करियर के बेहतर करने में अहम भूमिका रही है। कुमार स्वामी ने कम उम्र में उनकी प्रतिभा पहचानी, जबकि हेमल वटेकर की अकादमी में उन्होंने करीब तीन साल प्रशिक्षण लिया। उनके वित्तीय संकट के दौर में वटेकर ने उनसे फीस माफ करने उन्हें फ्री में प्रशिक्षण दिया।
कोचों का यह त्याग रंग लाया जल्द ही नितीश ने उम्र-वर्गीय क्रिकेट में कई यादगार पारी खेली। बाद में आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन की कडपा अकादमी में उन्होंने आगे प्रशिक्षण लिया, जहां उनके ऑलराउंड खेल को और निखारा गया।
नितीश कुमार रेड्डी का शुरुआती क्रिकेट सफर | Nitish Kumar Reddy Cricket Journey
नितीश कुमार रेड्डी का क्रिकेट से परिचय महज 5 साल की उम्र में एक प्लास्टिक के बल्ले से हुआ। स्कूल से लौटने के बाद वह विशाखापत्तनम के हिंदुस्तान जिंक ग्राउंड पहुंच जाते थे, जहां पहले सीनियर खिलाड़ियों का खेल देखते और फिर उनकी नकल करके खुद घंटों अभ्यास में लीन रहते। उनकी इस लगन को देखकर पिता ने उन्हें विशाखापत्तनम डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (VDCA) के समर कैंप में भेजा।
VDCA में नितीश ने कोच कुमार स्वामी, कृष्णा राव और हेमल वटेकर जैसे कोचों से शुरुआती प्रशिक्षण लिया। यहीं उनकी तकनीक और खेल को निखारने का काम शुरू हुआ। बाद में पूर्व भारतीय चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की नजर उन पर पड़ी।
उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर प्रसाद ने उन्हें आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) की कडपा अकादमी में भेजा जहां मधुसूदन रेड्डी और श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन में उन्होंने अपने खेल को नई ऊंचाई दी। कोचों का यह प्रशिक्षण आगे चलकर उन्हें उम्र-वर्गीय क्रिकेट, घरेलू क्रिकेट, IPL और भारतीय टीम तक ले गया।
उम्र-वर्गीय क्रिकेट से सीनियर टीम तक का सफर | Nitish Kumar Reddy Age-Group Cricket
प्रारंभिक प्रशिक्षण के बाद नितीश कुमार रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के अंडर-14 क्रिकेट में जगह बनाई। 2015-16 के South Zone U-14 टूर्नामेंट में उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ 76 रन बनाए। इसके बाद अंडर-16 स्तर पर उनका प्रदर्शन और बेहतर हुआ। 2017-18 Vijay Merchant Trophy में उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ 301 रन और नागालैंड के खिलाफ 441 रन की बड़ी पारी खेलकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसी शानदार प्रदर्शन के बाद वे आंध्र के उभरते हुए युवा क्रिकेटरों में गिने जाने लगे।
इसके बाद नितीश ने अंडर-19 क्रिकेट में कदम रखा और लगातार आगे बढ़ते हुए जनवरी 2020 में आंध्र के लिए रणजी ट्रॉफी में सीनियर क्रिकेट डेब्यू किया। इस तरह उनका सफर उम्र-वर्गीय क्रिकेट से सीधे राज्य की सीनियर टीम तक पहुंचा।
16 साल की उम्र में घरेलू क्रिकेट में कदम | Nitish Kumar Reddy Domestic Debut
उम्र-वर्ग क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद नितीश कुमार रेड्डी ने महज 16 साल की उम्र में आंध्र प्रदेश के लिए सीनियर घरेलू क्रिकेट में कदम रखा। जनवरी 2020 में केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच से उनका फर्स्ट-क्लास डेब्यू हुआ। इस मौके ने उनके युवा क्रिकेट सफर को अगले स्तर पर पहुंचाया और उन्हें नई पहचान दी। केरल के खिलाफ ओंगोल में खेले गए इस मुकाबले से उनके सीनियर घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत हुई।
19 साल की उम्र में शुरू हुआ IPL सफर और डेब्यू | Nitish Kumar Reddy IPL Journey or Debut
घरेलू क्रिकेट में अपनी ऑलराउंड क्षमता दिखाने के बाद 19 साल की उम्र में नितीश कुमार रेड्डी का IPL सफर शुरू हुआ। 2023 IPL ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें ₹20 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा। हालांकि शुरुआती सीजन में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन 2024 में उन्होंने मिले मौकों को शानदार प्रदर्शन में बदला।
ये भी पढ़ें-
वैभव सूर्यवंशी की जीवनी: 4 साल की उम्र से टीम इंडिया तक का एक अद्भुत क्रिकेट सफर
Saransh Jain Biography in Hindi: सारांश जैन की जीवनी, उम्र, घरेलू करियर और रिकॉर्ड
विराट कोहली के 15 अनोखे रिकॉर्ड: जो आज भी उनके नाम कायम हैं
नितीश कुमार रेड्डी ने 18 मई 2023 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपना IPL डेब्यू किया। इसके बाद 2024 सीजन में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई और Emerging Player Award हासिल किया।
IPL में नितीश कुमार रेड्डी का सर्वोच्च स्कोर कितना है | Nitish Kumar Reddy Highest IPL Score
नितीश कुमार रेड्डी का IPL में सर्वोच्च स्कोर 76 रन* है। उन्होंने यह पारी 2 मई 2024 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेली। 42 गेंदों पर खेली गई उनकी इस नाबाद पारी में 3 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।
मुश्किल परिस्थितियों में खेली गई इस आक्रामक पारी ने SRH को 201/3 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। लेकिन इस रोमांचक मुकाबले को SRH ने सिर्फ 1 रन से जीता और इस जीत के साथ ही नितीश की यह पारी उनके IPL करियर की खास पहचान बन गई।
नितीश कुमार रेड्डी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जर्नी | Nitish Kumar Reddy International Cricket Journey
2024 IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 303 रन और उपयोगी गेंदबाजी से सब को प्रभावित किया। उनका यह ऑलराउंड प्रदर्शन रातों रात चयनकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बना।
28 सितंबर 2024 नितीश कुमार रेड्डी का पहला BCCI इंटरनेशनल कॉल-अप आया जिसके तहत उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की T20I सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में चुना।
15 सदस्यीय टीम में अपनी जगह बनाना उनके क्रिकेट सफर और खुद के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी। इसके कुछ ही दिनों बाद 6 अक्टूबर 2024 को ग्वालियर में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ T20I डेब्यू के साथ अपनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जर्नी को शुरू किया।
ODI और टेस्ट में नितीश ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पर्थ में डेब्यू किया था इस प्रकार नितीश कुमार रेड्डी भारत के लिए तीनों प्रारूपों टेस्ट, ODI और T20I में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं।
नितीश कुमार रेड्डी के सर्वोच्च स्कोर | Nitish Kumar Reddy Highest Scores
नितीश कुमार रेड्डी ने तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में बल्ले से अपनी छाप छोड़ी है। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 114 रन है, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में बनाया। ODI में उनका सर्वोच्च स्कोर 53 रन है, जबकि T20I में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 34 गेंदों में 74 रन की तेजतर्रार पारी खेली। इस तरह तीनों प्रारूपों में उनके सर्वोच्च स्कोर उनकी आक्रामक और परिस्थिति के अनुसार बल्लेबाजी करने की क्षमता को साफ प्रदर्शित करता है।
नितीश कुमार रेड्डी की बल्लेबाजी शैली | Nitish Kumar Reddy Batting Style
नितीश कुमार रेड्डी दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता के साथ मैदान पर परिस्थिति के अनुसार खेलने की क्षमता दिखाई देती है। वह निचले मध्यक्रम में तेजी से रन बनाने और जरूरत पड़ने पर पारी को संभालने की भूमिका में काफी सक्षम नजर आते है।
नितीश कुमार रेड्डी की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खासियत | Nitish Kumar Reddy Batting Strength
नितीश कुमार रेड्डी की सबसे बड़ी बल्लेबाजी खासियत मुश्किल परिस्थितियों में बड़े आत्मविश्वास और संयम के साथ रन बनाने की काबलियत रही है। उनकी बल्लेबाजी का लचीला स्वरूप उन्हें परिस्थिति के अनुसार आक्रामक और संयमित खेल के बीच संतुलन स्थापित करने में मदद करता है। वह जरूरत पड़ने पर पारी को संभालने और मौका मिलने पर तेजी से रन बनाने में काफी उपयोगी नजर आते है।
नितीश कुमार रेड्डी की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत:
नितीश कुमार रेड्डी की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत दबाव में सकारात्मक बल्लेबाजी करने की क्षमता रही है। वह मैदान पर परिस्थितियों के मुताबिक रक्षात्मक खेल से आक्रामक खेल की ओर तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। उनका यह हुनर उन्हें काफी खास बल्लेबाज बनाता है।
नितीश कुमार रेड्डी के पसंदीदा शॉट कौनसा है | Nitish Kumar Reddy Favourite Shot
नितीश कुमार रेड्डी ड्राइव, बैकफुट पंच, पुल और रिवर्स स्वीप जैसे शॉट को खेलने में काफी सहज नजर आते है। इन शॉट पर उनकी पकड़ काफी अच्छी मानी जाती है। वह क्रीज का बेहतर उपयोग करते हुए गेंद की लेंथ के अनुसार आगे या पीछे जाकर शॉट लगाते हैं। टी20 क्रिकेट में उनके बल्ले से रिवर्स रैंप और हेलीकॉप्टर फ्लिक जैसे आक्रामक शॉट भी देखने को मिले हैं।
नितीश कुमार रेड्डी की गेंदबाजी शैली | Nitish Kumar Reddy Bowling Style
नितीश कुमार रेड्डी दाएं हाथ के मध्यम तेज गति के एक उपयोगी गेंदबाज हैं। वह एकदम सही लाइन-लेंथ के साथ गेंद को विकेट के दोनों बाजू स्विंग कराने में सक्षम है उनकी यह क्षमता बल्लेबाजों के रन गति पर अंकुश लगाती है। वह मध्य के ओवरों में टीम के लिए एक अच्छे गेंदबाजी विकल्प और उपयोगी ऑलराउंडर बनते है।
नितीश कुमार रेड्डी की गेंदबाजी की खासियत | Nitish Kumar Reddy Bowling Strength
नितीश कुमार रेड्डी की गेंदबाजी की सबसे बड़ी खासियत और ताकत गेंद को उचित रफ्तार के साथ उसे सही दिशा में सीम और स्विंग कराने की क्षमता रही है। नितीश सही लाइन-लेंथ और गति में बदलाव के साथ गेंद को विकेट के दोनों तरफ मूव कराने में काफी सक्षम है। उनकी यही शैली उन्हें टीम का उपयोगी खिलाड़ी बनाती है।
नितीश कुमार रेड्डी का निजी जीवन | Nitish Kumar Reddy Personal Life
नितीश के निजी जीवन में उनके परिवार की भूमिका सबसे खास रही है। पिता के त्याग और मां के सहयोग ने उनके क्रिकेट सफर को एक मजबूत बेस दिया है। मैदान के बाहर नितीश का जीवन अपेक्षाकृत काफी शांत है। अपने खाली समय में उन्हें अपने दोस्तों के साथ PUBG खेलना पसंद है। वह फिल्मों का काफी शौक रखते है तेलुगु अभिनेता महेश बाबू के नितीश बड़े प्रशंसक रहे है।
नितीश कुमार रेड्डी की अभी शादी नही हुई है उनकी वैवाहिक स्थिति (Marital Status) अभी अविवाहित है। नितीश की डेली दिनचर्या में फिटनेस का काफी महत्वपूर्ण है। बचपन से ही वह नियमित अभ्यास और फिटनेस और अपनी डाइट लेकर काफी गंभीर रहे हैं।
नितीश कुमार रेड्डी के आदर्श खिलाड़ी | Nitish Kumar Reddy Idol
नितीश ने विराट कोहली को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताया है। कोहली उनके लिए रोल मॉडल ही नही बल्कि प्रेरणा स्रोत भी रहे हैं। वह कोहली की बल्लेबाजी के साथ साथ उनके अनुशासन, फिटनेस और मैदान पर सकारात्मक रवैये से भी काफी ज्यादा प्रभावित हैं।
यह एक इत्तेफ़ाक ही था कि उन्हें भारतीय टीम में पदार्पण करते वक्त टेस्ट कैप विराट कोहली के हाथों से मिली। विराट के अलावा नितीश ने हार्दिक पांड्या और बेन स्टोक्स को अपने आदर्श ऑलराउंडरों में शामिल किया है।
नितीश कुमार रेड्डी की नेटवर्थ | Nitish Kumar Reddy Net Worth
नितीश कुमार रेड्डी की सटीक नेटवर्थ सार्वजनिक नहीं है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 2026 में उनकी अनुमानित नेटवर्थ ₹8–15 करोड़ के आसपास बताई गई थी। उनकी आय में IPL, BCCI से Grade C के तहत मिलने वाली राशि और ब्रांड एंडोर्समेंट प्रमुख स्रोत हैं।
नितीश कुमार रेड्डी की प्रमुख उपलब्धियां | Nitish Kumar Reddy Achievements
- नितीश कुमार रेड्डी ने कम उम्र में ही उम्र-वर्ग क्रिकेट से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
- 2017-18 Vijay Merchant Trophy में उन्होंने 441 रन की रिकॉर्ड पारी खेली और पूरे टूर्नामेंट में 1,237 रन बनाए।
- इसी शानदार अंडर-16 प्रदर्शन के लिए उन्हें BCCI का Best Under-16 Cricketer Award मिला।
- 2022-23 रणजी ट्रॉफी में उन्होंने गेंदबाजी में 25 विकेट लेकर अपनी ऑलराउंड क्षमता दिखाई।
- IPL 2024 में SRH के लिए 303 रन और 3 विकेट के प्रदर्शन के बाद उन्हें Emerging Player of the Season का पुरस्कार मिला।
- T20I के दूसरे ही मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 74 रन और 2 विकेट लेकर उन्होंने Player of the Match का पुरस्कार जीता।
- मेलबर्न टेस्ट 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 114 रन बनाकर उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया। यह ऑस्ट्रेलिया में नंबर 8 पर किसी भारतीय बल्लेबाज का पहला टेस्ट शतक था।
- 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ T20I में 3/24 उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ T20I गेंदबाजी प्रदर्शन रहा।
- नितीश ने भारत के लिए T20I, टेस्ट और ODI तीनों प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। ICC उन्हें ऑलराउंडर और दाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में दर्ज करता है।
नितीश कुमार रेड्डी के बारे में रोचक तथ्य | Nitish Kumar Reddy Interesting Facts
- 5 साल की उम्र में क्रिकेट शुरू किया: नितीश ने बचपन में प्लास्टिक की गेंद से क्रिकेट खेलना शुरू किया था और धीरे-धीरे विशाखापत्तनम के क्रिकेट मैदानों तक पहुंचे।
- पिता ने क्रिकेट के लिए नौकरी छोड़ी: नितीश के पिता ने उनके क्रिकेट प्रशिक्षण और करियर को जारी रखने के लिए अपनी नौकरी छोड़ने का फैसला किया था। परिवार को आर्थिक मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा।
- कोच ने नहीं ली फीस: आर्थिक परेशानी के दौर में उनके कोच हेमल वटेकर ने करीब तीन साल तक नितीश से अकादमी की फीस नहीं ली। एक समय उन्होंने नितीश को अपना बल्ला भी दिया था।
- उसी बल्ले से 441 रन की पारी: 2017-18 Vijay Merchant Trophy में नितीश ने उधार मिले बल्ले से 441 रन की बड़ी पारी खेली थी। इसी टूर्नामेंट में उनका कुल स्कोर 1,237 रन रहा।
- विराट कोहली उनके क्रिकेट आइडल रहे हैं: नितीश बचपन से विराट कोहली को अपना आदर्श मानते रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि बाद में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू पर कोहली से ही टेस्ट कैप मिली।
- महेश बाबू के बड़े फैन हैं: क्रिकेट के अलावा नितीश को तेलुगु अभिनेता महेश बाबू की फिल्में देखना पसंद है।
- PUBG को स्ट्रेस बस्टर मानते हैं: नितीश ने बताया है कि वह दोस्तों के साथ PUBG खेलना पसंद करते हैं और इसे खराब प्रदर्शन के बाद खुद को तरोताजा करने का एक तरीका मानते हैं।
- दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर बनने का लक्ष्य: एक इंटरव्यू में नितीश ने कहा था कि उनका लक्ष्य दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर बनना है।
- 2026 में वापसी के बाद शानदार गेंदबाजी: सितंबर 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे T20I में नितीश ने 3/24 के करियर के सर्वश्रेष्ठ T20I गेंदबाजी आंकड़े दर्ज किए और Player of the Match चुने गए।
- शुरुआत में मुख्य रूप से बल्लेबाज थे: नितीश के शुरुआती दिनों में उनका ध्यान बल्लेबाजी पर ज्यादा था और वह कभी-कभी ही तेज गेंदबाजी करते थे। बाद में कोचों ने उनकी ऑलराउंड क्षमता को विकसित किया।
नितीश कुमार रेड्डी से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल-जवाब | Nitish Kumar Reddy FAQs
Q. नितीश कुमार रेड्डी का जन्म कब और कहां हुआ था?
Ans. नितीश कुमार रेड्डी का जन्म 26 मई 2003 को विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में हुआ था। उन्होंने बचपन से ही क्रिकेट में रुचि दिखाई और कम उम्र में खेलना शुरू कर दिया था।
Q. नितीश कुमार रेड्डी ने क्रिकेट खेलना कब शुरू किया था?
Ans. नितीश ने करीब 5 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। शुरुआत में वह विशाखापत्तनम में परिवार के बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते थे।
Q. नितीश कुमार रेड्डी के शुरुआती क्रिकेट करियर में किस कोच की भूमिका रही?
Ans. शुरुआती दौर में कुमार स्वामी और हेमल वटेकर ने नितीश के क्रिकेट विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाद में उन्होंने आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन की अकादमी में भी प्रशिक्षण लिया।
Q. नितीश कुमार रेड्डी ने अंडर-16 क्रिकेट में कितने रन बनाए थे?
Ans. 2017-18 Vijay Merchant Trophy में नितीश ने 7 मैचों में 1,237 रन बनाए थे। वह इस टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और उन्हें Jagmohan Dalmiya Trophy मिली।
Q. नितीश कुमार रेड्डी का घरेलू क्रिकेट डेब्यू कब हुआ था?
Ans. नितीश ने 27 जनवरी 2020 को आंध्र प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में केरल के खिलाफ अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था।
Q. नितीश कुमार रेड्डी का IPL डेब्यू कब हुआ था?
Ans. नितीश कुमार रेड्डी ने 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए IPL डेब्यू किया था। उन्हें फ्रेंचाइजी ने ₹20 लाख के बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया था।
Q. IPL 2024 में नितीश कुमार रेड्डी का प्रदर्शन कैसा रहा था?
Ans. IPL 2024 में नितीश ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 303 रन और 3 विकेट हासिल किए। उनके प्रदर्शन के बाद उन्हें Emerging Player of the Season चुना गया।
Q. नितीश कुमार रेड्डी का IPL में सर्वोच्च स्कोर कितना है?
Ans. IPL में नितीश कुमार रेड्डी का सर्वोच्च स्कोर 76 रन* है, जो उन्होंने 2024 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था।
Q. नितीश कुमार रेड्डी ने भारत के लिए ODI डेब्यू कब किया था?
Ans. नितीश कुमार रेड्डी ने 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI डेब्यू किया था। इसके साथ वह भारत के लिए तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में खेलने वाले खिलाड़ी बन गए।
Q. नितीश कुमार रेड्डी किस नंबर के बल्लेबाज हैं और उनकी गेंदबाजी कैसी है?
Ans. नितीश कुमार रेड्डी दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और राइट-आर्म मीडियम-फास्ट गेंदबाजी करते हैं।
Q. क्या नितीश कुमार रेड्डी विकेटकीपिंग भी करते हैं?
Ans. नितीश की आधिकारिक भूमिका ऑलराउंडर की है।
Q. नितीश कुमार रेड्डी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर कितना है?
Ans. नितीश का टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर 114 रन, ODI में 53 रन और T20I में 74 रन है।
Q. नितीश कुमार रेड्डी 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा हैं या नहीं?
Ans. हां। सितंबर 2026 में BCCI ने उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI और T20I दोनों टीमों में शामिल किया है। BCCI के अनुसार उन्हें पहले एशियन गेम्स की टीम में चुना गया था, लेकिन बाद में वेस्टइंडीज ODI सीरीज के लिए उस टीम से वापस लिया गया।
Q. नितीश कुमार रेड्डी के क्रिकेट करियर को खास क्यों माना जाता है?
Ans. नितीश की खासियत यह है कि उन्होंने कम उम्र में उम्र-वर्ग क्रिकेट में बड़ी पारियां खेलने के बाद घरेलू क्रिकेट, IPL और फिर भारत के T20I, टेस्ट और ODI तीनों प्रारूपों तक सफर तय किया।
Q. नितीश कुमार रेड्डी की जर्सी नंबर कितनी है?
Ans. नितीश कुमार रेड्डी की जर्सी नंबर 88 है। उपलब्ध मौजूदा सूचियों में यह नंबर भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और IPL में उनके नाम से दर्ज है।
Q. नितीश कुमार रेड्डी के पिता का नाम क्या है?
Ans. नितीश कुमार रेड्डी के पिता का नाम के. मुत्याला रेड्डी (K. Mutyala Reddy) है। वह Hindustan Zinc में काम कर चुके हैं और नितीश के क्रिकेट करियर में उनके पिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
Q. नितीश कुमार रेड्डी की माता का नाम क्या है?
Ans. नितीश कुमार रेड्डी की माता का नाम मनासा ज्योत्सना (Manasa Jyotsna) है।
Q. नितीश कुमार रेड्डी की लंबाई कितनी है?
Ans. नितीश कुमार रेड्डी की लंबाई लगभग 5 फीट 10 इंच (1.78 मीटर) है।
Q. नितीश कुमार रेड्डी के क्रिकेट कोच कौन हैं?
Ans. नितीश के क्रिकेट विकास में हेमल वटेकर, कुमार स्वामी और कृष्णा राव जैसे कोचों की भूमिका रही है। शुरुआती दौर में कोचों ने उनकी बल्लेबाजी के साथ तेज गेंदबाजी को भी विकसित किया।
Q. नितीश कुमार रेड्डी की बल्लेबाजी शैली कैसी है?
Ans. नितीश कुमार रेड्डी दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। उनकी बल्लेबाजी में आक्रामक शॉट्स के साथ जरूरत के अनुसार रक्षात्मक तकनीक भी देखने को मिलती है।
Q. नितीश कुमार रेड्डी की गेंदबाजी शैली कैसी है?
Ans. नितीश दाएं हाथ के मीडियम-फास्ट गेंदबाज हैं। उन्होंने अपनी गति और स्विंग पर लगातार काम किया है तथा नई गेंद और बीच के ओवरों में गेंदबाजी करने की क्षमता विकसित की है।
निष्कर्ष
नितीश कुमार रेड्डी की जीवनी (Nitish Kumar Reddy Biography In Hindi) का सफर यह दिखाता है कि क्रिकेट में पहचान केवल बड़े नामों से नहीं, बल्कि लगातार प्रदर्शन और मौके को भुनाने की क्षमता से बनती है। आंध्र प्रदेश के घरेलू क्रिकेट से शुरुआत करने वाले नितीश ने IPL के मंच पर अपनी ऑलराउंड प्रतिभा दिखाई और भारतीय क्रिकेट तक अपनी जगह बनाई।
अभी नितीश के करियर में कई पन्ने लिखे जाने बाकी हैं। आगे के हर मौके के साथ उनके पास खुद को साबित करने और भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान को और मजबूत करने का अवसर होगा। नितीश कुमार रेड्डी की जीवनी का सबसे खास पहलू यही है कि कि लगातार मेहनत से छोटे कदम भी अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं।
Photo: WikiWanderer261 / Wikimedia Commons — CC0 Cropped from the original


