सारांश जैन की जीवनी: उम्र, IPL,आकड़ें, Stats, घरेलू करियर और रिकॉर्ड 

सारांश जैन की जीवनी
सारांश जैन की जीवनी

Saransh Jain Biography in Hindi सारांश जैन की जीवनी में उनके 11 साल के डोमेस्टिक क्रिकेट का अहम रोल रहा हैं। उनके घरेलू रिकॉर्ड, आंकड़े और प्रदर्शन उन्हें एक नई पहचान देते हैं। जैन एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं उनकी यह दोहरी भूमिका टीम को एक मजबूत आधार प्रदान करती हैं। सारांश घरेलू क्रिकेट में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते है। 

Table of Contents

सारांश जैन का जीवन परिचय:(Saransh Jain Biography) 

भारत के मध्यप्रदेश से सम्बंध रखने वाले सारांश जैन का जन्म 31 मार्च 1993 को इंदौर में हुआ था। उनके पिता सुबोध जैन अपने समय मे एक रणजी क्रिकेटर रहे हैं। उन्होंने सारांश को छोटी उम्र में क्रिकेट के प्रति जागृत और प्रशिक्षित किया।

शुरुआती क्रिकेट की बारीकियों को जैन ने अपने पिता के साथ विरासत में सीखा हैं सारांश के क्रिकेट करियर को घरेलू क्रिकेट से लेकर इंटरनेशनल लेबल तक पहुचाने में उनके पिता सुबोध जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं। 

सारांश जैन का बॉयोडाटा (Saransh Jain Biodata) 

नाम (Name)सारांश सुबोध जैन
पेशा (Profession)क्रिकेटर (बल्लेबाज)
जन्म (Date Of Birth)31 मार्च 1993
धर्म (Religion)जैन धर्म
नागरिकता (Nationality)भारतीय
पिता  ( Father )सुबोध जैन 
माता  ( Mother ) अज्ञात
राशि (Zodiac Sign)मेष 
गृह नगर (Home Town)इंदौर, मध्यप्रदेश 
कोच (Coach)चंद्रकांत पंडित/ सुबोध जैन
बैटिंग स्टाइल (Batting Style)बाएं हाथ के बल्लेबाज
बॉलिंग स्टाइल (Bowling Style)दाएं हाथ के ऑफ-स्पिनर
आयु 33 वर्ष 
वजन (Weight – Approx)60-65 किलोग्राम
आंखों का रंग (Eye Colour)काला
बालों का रंग (Hair Colour)काला
लम्बाई  (Hight ) 5 फुट 9 इंच  

सारांश जैन का प्रारंभिक क्रिकेट सफर 

सारांश जैन को क्रिकेट का प्रशिक्षण विरासत में मिला उनके पिता के पास क्रिकेट का काफी अच्छा खासा अनुभव रहा है। जिसका पूरा लाभ उनको मिला पिता के साथ उन्होंने स्पिन गेंदबाजी की बारीकियों को सीखा। और उसे अपनी खेल शैली के रूप में अपनाया। 

इसके बाद सारांश ने इंदौर के विजय क्लब में क्रिकेट खेलना शुरू किया। यहाँ उन्हें बेहतर प्रतिस्पर्धा और व्यवस्थित क्रिकेट का अनुभव मिला। इस क्लब में प्रशिक्षण के दौरान सारांश को कई बड़े खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करने का मौका मिला। 

क्लब क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बाद सारांश को मध्य प्रदेश के आयु-वर्ग और घरेलू क्रिकेट में खेलने का मौका मिला। उन्होंने लगातार मेहनत और अभ्यास जारी रखा और अंततः 2014-15 रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की सीनियर टीम में अपनी जगह बनाई। 

घरेलू क्रिकेट करियर (Domestic Cricket Career) 

सारांश जैन घरेलू क्रिकेट का काफी अनुभव रखते हैं। मध्य प्रदेश के आयु-वर्ग में सफल और असाधारण प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपनी काबलियत के दम पर मध्यप्रदेश की घरेलू टीम का हिस्सा बनने में सफल रहे। 

सारांश जैन के आंकड़े (saransh jain stats)

  FC   LA   T20 
Mat   54  47   20 
Runs   2223  553   37 
Ave   31.75   17.83   6.16 
100  02      0     0 
50   14    1     0 
WT   188  38   18 

T20 डेब्यू (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी)

सारांश जैन ने रेलवे के विरुद्ध विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में 1 अप्रैल 2014 को 21 साल की उम्र में मध्यप्रदेश के लिए खेलते हुए घरेलू टी20 (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) क्रिकेट में डेब्यू किया। 

फर्स्ट-क्लास/रणजी ट्रॉफी में डेब्यू (First-Class/Ranji Trophy debut) 

21 साल की उम्र में तमिलनाडु के खिलाफ एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में 21 दिसंबर 2014  को सारांश जैन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट (रणजी ट्रॉफी ) में डेब्यू किया। डेब्यू मैच की पहली पारी में उनका प्रदर्शन सामान्य रहा उन्हें कोई विकेट नही मिला और जीरो पर आउट हुए पर दूसरी पारी में उन्होंने 15 ओवर की गेंदबाजी में 50 रन देकर 5 महत्वपूर्ण विकेट लिए। 

लिस्ट-A डेब्यू (List A debut) 

25 फरवरी 2017 को 23 साल की उम्र में राजस्थान के खिलाफ उन्होंने लिस्ट-A में डेब्यू किया। इस डेब्यू मैच में उन्हें कोई विकेट नही मिला और बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 7 रन बनाए।

सारांश जैन का घरेलू क्रिकेट में संछिप्त डेब्यू विवरण: 

फॉर्मेटडेब्यू विपक्ष 
First-Class21 दिसंबर 2014 तमिलनाडु 
List-A25 फरवरी 2017राजस्थान 
T2030 जनवरी 2017राजस्थान 

2021-22 सीजन में प्रदर्शन 

यह सीजन सारांश के लिए काफी उपयोगी सिद्ध हुआ, इस सत्र में उन्होंने कई रिकॉर्ड और उपलब्धियां अपने नाम की। रणजी ट्रॉफी 2021-22 में सारांश ने नॉकआउट दौर के 3 मैचों में 13 विकेट लेकर मध्यप्रदेश की जीत में महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

शुभमन गिल के रिकॉर्ड में उनके द्वारा खेली गयी 269 रन की पारी एशिया के बाहर किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे बड़े टेस्ट स्कोर की सूची में भी शीर्ष पर है।

फिर रणजी सीजन 2022-23 भी उनके जीवन यात्रा के लिए  काफी बेहतरीन रहा इस सीजन उन्होंने 35 विकेट लिए और 350+ रन बनाए उनके इस शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए BCC ने उन्हें लाला अमरनाथ अवॉर्ड से सम्मानित किया। 

2025-26 सीजन में उनका शानदार प्रदर्शन 

यह सीजन उनकी क्रिकेट जर्नी के लिए बहुत खास रहा। इस सत्र ने उनकी प्रतिष्ठा को बढ़ाया और उन्हें एक नई पहचान दी। प्रथम श्रेणी सीजन में उन्होंने 57.55 की औसत से 518 रन बनाये और 20.43 की औसत से 30 विकेट लिए। क्रिकेट मैदान पर उनका यह प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा। 

इसके अलावा सेंट्रल जोन (Central Zone) की तरफ से खेलते हुए उन्होंने Duleep Trophy में शानदार प्रदर्शन किया उन्होंने इस ट्रॉफी में 16 विकेट लिए और दो अर्धशतक लगाए इस ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए उन्हें Player of the Tournament चुना गया।

खेल शैली (playing style)

सारांश जैन  की बल्लेबाजी और गेंदबाजी शैली ने चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया है। वे दाएं हाथ से ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करते हैं और लंबे स्पेल डालने के लिए जाने जाते हैं। सटीक लाइन-लेंथ, गेंद को सही जगह पर डालने की उनकी अद्भुत क्षमता  बल्लेबाज को गलत शॉट खेलने के लिए मजबूर करता हैं। 

उनकी खेल शैली की असली ताकत धैर्य, सटीकता और परिस्थितियों के अनुसार अपने खेल को बदलने की क्षमता है। इस दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर और बाएं हाथ के उपयोगी बल्लेबाज ने कई बार अपनी टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला। 

एक गेंदबाज के साथ साथ सारांश जैन निचले क्रम के एक उपयोगी बल्लेबाज है। उनकी बल्लेबाजी की तकनीक काफी सशक्त और मजबूत नजर आती हैं। उनके घरेलू प्रदर्शन और आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे लंबी पारी खेलने की क्षमता रखते हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट के कई शतक और अर्धशतक उनकी बल्लेबाजी को स्प्ष्ट रूप से प्रदर्शित करते हैं। 

ये भी पढे- विराट कोहली के 15 अनोखे रिकॉर्ड: जो आज भी उनके नाम कायम हैं 
क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले टॉप 15 खिलाड़ी, जानिये पूरी लिस्ट

33 साल की उम्र में भारतीय टेस्ट टीम में चयन: 

सारांश जैन के क्रिकेट करियर का सबसे बड़ा पड़ाव 28 जुलाई 2026 को आया, जब BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित की और मध्य प्रदेश के 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को शामिल किया है। 

उनकी इस 11 साल की मेहनत के पीछे सिर्फ उनके आंकड़े और रिकॉर्ड ही नहीं, बल्कि उनका त्याग, संघर्ष और धैर्य भी साफ नजर आता है। 

नोटबुक सेलिब्रेशन से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले क्रिकेटर दिग्वेश राठी का जन्म 15 दिसम्बर 1999 को दिल्ली में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ है।

उन्होंने बिना कोई आईपीएल सीजन खेले, अपने घरेलू प्रदर्शन के दम पर कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। सांराश के घरेलू रिकॉर्ड और आंकड़े उनके ऑलराउंडर क्षमता को बड़ी बारीकी से बया करते हैं। 

सारांश अभीतक 54 प्रथम श्रेणी मैचों की 85 पारियों 31.75 के एवरेज से कुल 2223 रन बना चुके हैं जिसमे में 2 शतक और 14 अर्धशतक के अलावा 188 विकेट भी शामिल हैं। 47 लिस्ट ए मैचों की 35 पारियों में 553 रन और 38 विकेट लिए हैं। 

सारांश जैन के रोचक तथ्य, रिकॉर्डस और उपलब्धियां 

सारांश जैन की जीवनीं में उनके रिकॉर्ड, रोचक तथ्य और उपलब्धियां का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। जो उनकी जीवनीं को काफी रोचक और आकर्षक बनाती हैं। 

  • सारांश ने अपने घरेलू क्रिकेट करियर में 10 बार 5 और 10 बार 4 विकेट लिए हैं। 
  • घरेलू क्रिकेट में उनके रेड बॉल क्रिकेट के आंकड़े काफी असरदार नजर आते है। 
  • सारांश ने 2025-26 रणजी ट्रॉफी में मध्यप्रदेश के लिए 7 मैचों में 30 विकेट लिए। 
  • सारांश जैन के शुरुआती और प्रमुख कोच उनके पिता सुबोध जैन हैं, जो स्वयं मध्य प्रदेश के पूर्व रणजी क्रिकेटर रह चुके हैं।
  • 2014 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट शुरू करने के बाद सारांश को भारतीय टेस्ट टीम तक पहुंचने में लगभग 12 साल लगे। उन्हें जुलाई 2026 में 33 वर्ष की उम्र में पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में श्रीलंका दौरे के लिए सलेक्ट किया गया।
  • 2025-26 दलीप ट्रॉफी में Central Zone के लिए खेलते हुए सारांश ने टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 मैचों में 16 विकेट लिए और उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/49 रहा।
  • सारांश सिर्फ ऑफ-स्पिन गेंदबाज नहीं हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ-स्पिनर हैं। 
  • सारांश ने क्रिकेट की शुरुआती ट्रेनिंग अपने पिता के साथ घर की छत से ली।
  • 2014 में सारांश ने इंदौर की क्लब टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया।
  • सारांश के पिता सुबोध जैन भी मध्य प्रदेश के रणजी ट्रॉफी क्रिकेट खेल चुके हैं। 

निष्कर्ष: 

सारांश जैन की जीवनी (Saransh Jain Biography in Hindi) उन क्रिकेटरों की कहानी है, जिन्होंने सुर्खियों के बजाय लगातार मेहनत और इंतजार को अपनी पहचान बनाया। अगर श्रीलंका दौरे पर सारांश को डेब्यू का मौका मिला तो उनके लिए ये मेहनत, त्याग और सब्र का सबसे बड़ा अवॉर्ड होगा। उनकी कई सालों की तपस्या का एक परिणाम होगा। 

सारांश जैन के बारे में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल (FAQs) 

Q. सारांश जैन का जन्म कब और कहां हुआ?

Ans. सारांश जैन का जन्म 31 मार्च 1993 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था।

Q. सारांश जैन की उम्र कितनी है?

Ans. वर्तमान में सारांश जैन की उम्र 33 वर्ष हैं। 

Q. सारांश जैन का रणजी ट्रॉफी डेब्यू कब हुआ?

Ans. सारांश जैन ने 21 दिसंबर 2014 को तमिलनाडु के खिलाफ मध्य प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था। 

Q. सारांश जैन किस तरह के क्रिकेटर हैं?

And. सारांश जैन एक ऑफ-स्पिन गेंदबाज और उपयोगी निचले क्रम के बल्लेबाज हैं। लंबे प्रारूप में उनकी गेंदबाजी उनकी प्रमुख ताकत मानी जाती है।

Q. सारांश जैन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में कितने विकेट लिए हैं?

Ans. अभीतक  सारांश जैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 188 विकेट लिए है और उन्होंने 54 मैच खेले है।

Q. सारांश जैन की गेंदबाजी शैली क्या है? 

Ans. सारांश जैन दाएं हाथ के ऑफ-ब्रेक गेंदबाज हैं। और उनकी गेंदबाजी शैली की प्रमुख ताकत  सटीक लाइन-लेंथ, धैर्य और लगातार दबाव बनाने की क्षमता है।

Q. रणजी डेब्यू में सारांश जैन ने कैसा प्रदर्शन किया था?

Ans. अपने रणजी डेब्यू मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए तमिलनाडु की दूसरी पारी में 5 विकेट लिए थे। 

Q. सारांश जैन किस टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं?

And. सारांश जैन घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Q. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सारांश जैन का सर्वोच्च स्कोर कितना है? 

Ans. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सारांश जैन का सर्वोच्च स्कोर 103* हैं।

Q. घरेलू क्रिकेट में सारांश ने कितने शतक लगाए हैं? 

Ans. अभीतक सारांश जैन ने फस्ट क्लास क्रिकेट में 2 शतक लगाए हैं। 

Q. क्या सारांश जैन ने IPL खेला है? 

Ans. नही, सारांश जैन ने अभी तक आईपीएल का कोई सीजन नही खेला है। 

Q. सारांश जैन के प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कितने रन हैं?

Ans. अभीतक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 54 मैचों में कुल 2223 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं।

Q. सारांश जैन के पिता कौन हैं?

Ans. सारांश जैन के पिता का नाम सुबोध जैन है। वह मध्य प्रदेश के पूर्व रणजी क्रिकेटर रहे हैं और सारांश के शुरुआती क्रिकेट प्रशिक्षण में उनकी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Q. सारांश जैन को भारतीय टेस्ट टीम में कब चुना गया?

And. सारांश जैन को जुलाई 2026 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार चुना गया। 

Q. सारांश जैन को भारतीय टीम में चयन क्यों मिला?

Ans. घरेलू क्रिकेट, खासकर रणजी ट्रॉफी 2025-26 में उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। उस सीजन उन्होंने 518 रन बनाने के साथ 30 विकेट भी लिए थे।

Q. सारांश जैन का सबसे बड़ा क्रिकेट रिकॉर्ड क्या है?

Ans. रणजी ट्रॉफी 2025-26 में उनके 30 विकेट और 518 रन ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

Q. सारांश जैन कौन हैं?

Ans. सारांश जैन मध्य प्रदेश के क्रिकेटर हैं, जो दाएं हाथ से ऑफ-स्पिन गेंदबाजी और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है।

Q. सारांश जैन किस राज्य के हैं? 

Ans. सारांश जैन भारत के मध्यप्रदेश से संबंध रखते है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top